Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, August 28, 2024


 

एसडी ककराला में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कई कार्यक्रम
--खेल का था दूसरा दिन
****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता का बुधवार के दूसरे दिन आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि 27 व 28 अगस्त 2024  कुश्ती व भारतोलन की खेल प्रतियोगिता करवाई गई जिला से आए हुए खिलाडिय़ों ने इस खेल  प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतोलन प्रतियोगिता लड़कियों में अंडर-17 आयु वर्ग में 40 किलोग्राम भारवर्ग में एसडी ककराला प्रथम, 45,49,55,59 व 64 किलोग्राम भारवर्ग में इंड्स वैली स्कूल दौगडा अहीर प्रथम, 71, 76, 81 व 81 भार वर्ग प्लस में एसडी ककराला प्रथम रहे।
फोटो कैप्शन 04: एसडी स्कूल में खेल प्रतियोगिता आरंभ करते स्कूल चेयरमैन एवं अन्य।  








जिला स्तरीय पुुटबाल प्रतियोगिता.......
 लड़कियों की फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर 19 महेंद्रगढ़ खंड की टीम रही प्रथम स्थान पर
****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
बुधवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में लड़कियों के सभी वर्ग के बीच मुकाबले संपन्न हुए। अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ ब्लाक की टीम प्रथम रही। जबकि नंगल चौधरी खंड की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 प्रतियोगिता में कनीना खंड की टीम प्रथम रही। अंडर-14 प्रतियोगिता में नांगल चौधरी खंड प्रथम और कनीना खंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाली टीम के सभी खिलाडिय़ों को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी के प्राचार्य और  एसएमसी सदस्यों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी परिवार से प्राचार्य जयपाल ,वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप कुमार,  ईश्वर सिंह,  अरविंद कुमार व विद्यालय के पीटीआई बलवान सिंह के साथ मनीष कुमार उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: फुटबाल प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए।







1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिमांशु सुरेहली रहा पहले स्थान पर
--मेला कमेटी ने किया पुरस्कृत
****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
उप मंडल के गांव कोटिया में बाबा  बुर्जेश्वर महाराज मंदिर में धार्मिक मेले व खेल आयोजन किया गया। मेला कमेटी के सचिव रजत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बुर्जेश्वर महाराज मंदिर में धार्मिक मेले व खेल आयोजन किया गया है। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिमांशु सुरेहली पहले स्थान पर रहे। जिसको 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं धीरज कोटिया दूसरे स्थान पर रहे। जिसको 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वही लंबी कूद में पहले स्थान पर सोनी पड़तल रहे। जिसको 2100रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया । दूसरे स्थान पर दिनेश जुड़ी रहे जिसको 1100  रुपये का ईनाम देकर सम्मानित किया गया। ऊंची कूद में दिनेश राजगढ़ पहले स्थान पर रहे जिसको 2100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर खेतानाथ भालखी रहे जिनको 1100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। वही रस्साकसी में पहले स्थान पर बीबीसी कोटिया रही जिसको 2100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर विक्रम कोटिया की टीम रही। जिसको 1100 रुपये का ईमान देकर सम्मानित किया गया। मटका दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर निक्कू कोटिया रही जिसको 1100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर शर्मिला रही जिसको 700 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर पूनम रही जिसको 500 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। वहीं चौथे स्थान पर निर्मला रही। उसको भी 500 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल खेलने वाली गद्दी खेड़ी रोहतक, शिव शंकर अखड़ा रोहतक दोनों टीमों को 40 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।  मेला कमेटी के सचिव रजत ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान फाइनल खेल में बहुत अधिक बरसात हो गई थी जिसके कारण दोनों को बराबर राशि दी गई। इस दौरान कमेटी सदस्य मनजीत सिंह, अप्पू यादव,  विकास कौशिक,  नरेश प्रधान, सूरजभान, विजयपाल पूर्व सरपंच,  बनवारी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन  03: दौड़ में अव्वल रहे प्रतिभागी को पुरस्कृत करते हुए।






जागो वोटर, जागो
मतदान करके करो अच्छे प्रत्याशी का चुनाव-सूबे सिंह
****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने वाले हैं। सभी को जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है वो वोटर कार्ड बनवा ले।  वोटर कार्ड बनवाकर वोट जरूर डालने के लिए जाए।
परंतु वोट बनवा लेने के बाद उसे डालना भी जरूरी होता है और अपने मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए। एक-एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो है, वोट डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुना जा सकता। परिणाम यह निकलता है कि चुना गया प्रत्याशी हमारी भावनाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा। वोट डालने के लिए भी जरूर जाए, जिनके वोट नहीं बन पाए हैं वह अभी भी वोट बनवाए
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ लालच के वोट देना है, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके।
 चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने जाना है। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  एक अक्टूबर को वोट डालने के लिए सरकार ने अवकाश कर रखा है वोट  डालने जरूर जाएं।
 फोटो कैप्शन: सूबे सिंह शिक्षक




जागो वोटर जागो
 वोट की कीमत को समझे वोटर-लक्ष्मी यादव
****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
वोट बनवाना, प्रयोग करना हम सभी का अधिकार है जिनकी उम्र 19 या इससे अधिक हो गई  है। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करे। परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। वोट अगर नहीं बना है तो बनवा ले। वोट आनलाइन भी बनवा सकते हैं।  जब वोट डालने का अधिकार दिया है तो अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए और वोट स्वयं भी डाले तथा दूसरों को भी प्रेरित करें।
फोटो कैप्शन- लक्ष्मी यादव






जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिताकनीना में संपन्न
-आरकेवाई रहा प्रथम
****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
खंड कनीना में स्थित आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में शिक्षा विभाग एवं एसजीएफआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन बड़े ही धूमधाम एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के संचालक सुरेश यादव ने किया।
 इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों,अकादमियों के खिलाडिय़ों  ने बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया।यह प्रतियोगिता 27 से 28 अगस्त शाम 5 बजे तक चली। इस प्रतियोगिता के नतीजे संजय डीपी की कड़ी निगरानी में जारी किए गए। इसमें लड़कों की अंडर-14 टीम से चित्राक्ष महेंद्रगढ़ ने पहला, हर्षित आरकेवाई स्कूल कनीना ने दूसरा तथा सचिन आरकेवाई स्कूल कनीना ने तीसरा तो वही लड़कियों की अंडर-14 टीम से मनस्वी नारनौल ने पहला और  कविता खासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और लड़कों की अंडर -14 राइफल में आदम्य महेंद्रगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया लड़कों की अंडर-17 टीम से साहिल नीरपुर ने पहला, ऋषभ महेंद्रगढ़  दूसरा तथा हर्षित महेंद्रगढ़ से तीसरा स्थान हासिल किया तथा अंडर-17 लड़कियों की टीम से हिमांशी महेंद्रगढ़ ने पहला, विनीता मेहरा आरकेआई स्कूल कनीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-17 राइफल टीम से दीपांक यादव महेंद्रगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इसी कड़ी में अंडर 17 लड़कों की राइफल टीम से प्रयाग आरकेवाई स्कूल कनीना ने पहला स्थान प्राप्त किया आयुष कनीना से दूसरा और हर्ष कनीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया अंडर-17 लड़कियों की राइफल में जिया कनीना ने पहला स्थान प्राप्त किया अंडर 19 लड़को की टीम से रोहित महेंद्रगढ़ ने पहला स्थान दीपांशु नारनौल ने दूसरा मयंक नारनौल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया अंडर 19 लड़कियों की टीम में भारती नांगल चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया और लड़कों की अंडर 19 राइफल में यशदीप छितरोली ने पहला स्थान प्राप्त किया नितिन कनीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल संचालिका निधि बाला डिप्टी डायरेक्टर अतर सिंह, प्राचार्या सतेन्द्रा यादव की उपस्थिति में किया गया मुख्य कोच  हेमन्त ,पंकज यादव,हेमु यादव व ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारियों
के दिशा निर्देश अनुसार प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। इस विशेष  और अभिभावकों को बधाई दी और प्राचार्या सतेंद्रा यादव ने खिलाडिय़ों का अच्छा प्रदर्शन देखकर उनको प्रोत्साहित करते हुए बताया कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, खेल शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त बनाते है। खेलों से सर्वांगीण विकास होता है।
फोटो कैप्शन 01: अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ।
















जमीन के नाम पर 3 लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज
--विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 महेश कुमार बेरली खुर्द जिला रेवाड़ी ने उनके साथ जमीन के नाम से धोखाधड़ी की गई। प्रापर्टी दिलवाने के नाम पर 3 लाख रुपये ठगने का मामला कनीना थाने में दर्ज करवाया है।
महेश कुमार ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि पवन कुमार भोजावास निवासी व्यक्ति को मैं पहले से जानता हूं। एक मार्च 2023 को पवन कुमार से कहा कि मुझे कनीना में कोई प्रापर्टी दिलवा दो, जिस पर पवन कुमार ने हां कह दी और अगले दिन कनीना तहसील में आने की बात कही। यह भी कहा कि मैं आपका नाम का एग्रीमेंट करवा दूंगा तथा जमीन मेरे ही नाम पर है। 2 मार्च 2023 को महेश कनीना तहसील आया और उनके साथ सुनील कुमार भोजावास तथा नरेंद्र भडफ़ साथ थे जो गवाह के रूप में बुलाये गये थे। पवन कुमार भी उसी दिन तहसील में आ गया और कहा कि मेरे नाम दो कनाल दो मरला जमीन है। उसमें से मैं आपको जितनी चाहिए उतनी जमीन दे देता हूं। जब महेश कुमार ने कहा कि मुझे एक दुकान की जमीन चाहिए 21-22 वर्ग गज दे दो जिस पर पवन कुमार ने कहा कि ठीक है एग्रीमेंट लिखवा लो जिस पर महेश कुमार ने पवन कुमार को कहा कि आप फर्ज जमाबंदी ले आओ, एग्रीमेंट लिखवा दो। जिस पर पवन कुमार ने कहा कि फर्द की कोई आवश्यकता नहीं है मेरे पास जमीन के खेवट नंबर तथा खतौनी नंबर मौजूद है, में लिखवा देता हूं, आपको मुझ पर विश्वास करना है, मैं सही एग्रीमेंट करवाऊंगा। महेश कुमार का कहना है कि मैं पवन कुमार की बातों में विश्वास करके 21 वर्ग गज जमीन का एग्रीमेंट लिखवा लिया जिसका सौदा 14 लाख रुपये में हो गया और 3 लाख रुपये उसी दिन पवन कुमार को दे दिये। इकरारनामा लिखवाकर पवन कुमार टाइप करवा कर लाया था और सभी ने अपने हस्ताक्षर कर दिए। महेश कुमार का कहना है कि बाद में जमाबंदी निकलवा कर देखी तो पता चला कि केवट नंबर 2047 और खतौनी नंबर 2223 में संतोष यादव बव्वा निवासी काबीज है और उन्होंने 9 लाख रुपये का लोन भी ले रखा है। यह जमीन पवन कुमार के नाम नहीं थी। जब महेश कुमार ने पैसे वापस देने के लिए कहा तो पवन टाल मटोल करता रहा और बाद में इंकार कर दिया। महेश कुमार का कहना है कि पवन कुमार पवन कुमार ने धोखाधड़ी करके 3 लाख रुपये ठग लिए है। जिसकी शिकायत पर कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पवन कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला  दर्ज कर लिया है।

 

 


चार दिनों में कनीना में हुई 12 एमएम वर्षा
--बाजरे की फसल पकान की ओर, प्रतिदिन होती है वर्षा
***************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 क्षेत्र में सोमवार एवं मंगलवार को दिनभर रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। रविवार को भी बूंदाबांदी हुई थी। चार दिनों में 12 एमएम वर्षा हुई। सावन बीत जाने के बाद वर्षा हो रही है। इस वर्ष 330 एमएम से भी अधिक वर्षा हो चुकी है।
वर्तमान में बाजरे की बेहतरीन फसल खड़ी हुई। अधिक वर्षा होती है तो फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि अब फसल पकान की ओर जा रही है। ऐसे में निकट भविष्य में फिर से कुछ वर्षा की फसल को जरूरत होगी। बहरहाल किसानों की नजरें पकती हुई फसल पर टिकी है। यदि अधिक वर्षा होती है तो भावी रबी फसल को भी लाभ होगा।
 इस वर्ष जहां सावन माह में 200 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। सावन माह वर्षा के मामले में बेहतर बीता है। किसान अब अपनी फसल को निहार रहे हैं और दृष्टि जमी हुई ताकि निकट भविष्य फसल तैयार हो जाएगी। किसानों का कहना है कि करीब 20 दिनों बाद फसल पक जाएगी और सितंबर माह के अंत तक कटाई हो चुकी होगी।
 



Tuesday, August 27, 2024


 
व्यंजन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर भव्या कनीना रही प्रथम
--100 दिन मिशन शक्ति व पोषण जागृति माह के तहत आयोजित कार्यक्रम
*************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत जागरूकता के 100 दिन मिशन शक्ति व पोषण जागृति माह के अंतर्गत आस्था आइटीआई में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कमला सोनी की अध्यक्षता में स्वच्छ बालक बालिका स्पर्धा    व्यंजन प्रतियोगिता, एक पेड़ मां के नाम व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। व्यंजन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर भव्या कनीना, दक्ष भालखी दूसरे स्थान पर व हेमंत्त तीसरे स्थान पर रहे। बालक बालिका स्पर्धा में उन बच्चों को शामिल किया गया जो सर्कल स्तर पर शारीरिक रूप से स्वस्थ, जिन की लम्बाई व वजन सामान्य हो। ऐसे ही व्यंजन प्रतियोगिता में भी सर्कल स्तर पर चुनी गयी महिलाओं को शामिल किया गया जिसमें खंड स्तर पर पहले स्थान पर प्रेमलता दोंगड़ा अहीर, राजेश गोमली दूसरे स्थान पर व अनिता कनीना तीसरे स्थान पर रही। उक्त कार्यक्रम में सुपरवाइजर एडीडी, सीडीपीओ पूजा खींची, सुमन देवी, कुसुम, मंजू, जग्गो, ज्योति, सहायक एकता, सेवादार अजीत भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: सीडीपीओ कार्यालय कनीना की ओर से आयोजित कार्यक्रम




बड़े मंदिर में आयोजित हुए जन्माष्टमी पर कई कार्यक्रम
--सुबह सवा तीन बजे तक चांद के दर्शन नहीं हुये

*************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज।
कनीना के बड़े मंदिर में जन्माष्टमी के दिन कई कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह से भजन कीर्तन के बाद रात्रि 12 बजे बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी ही धूमधाम से मनाई किंतु चांद के दर्शन नसीब नहीं हुये क्योंकि बारिशमय मौसम रहा इसलिए रात के 12:30 बजे बाद चंद्रमा के दर्शन नहीं हुए। लोग छतों पर बैठे रहे। सुबह 3:15 के आसपास चांद दिखाई दिया तब तक बहुत से लोग चांद का दीदार करने के लिए बैठे रहे। कुछेक ने तो सुबह उठकर ही चांद के दर्शन किए। ऐसे में जन्माष्टमी का व्रत खोलने के लिए चांद देखना जरूरी होता है और चांद के दर्शन कर पाने में उन्हें परेशानी हुई।
फोटो कैप्शन 9: बड़े मंदिर में कार्यक्रम।






जिला स्तरीय दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता खेड़ी में शुरू
-शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल ने किया
।*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
  पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना के खेल परिसर में जिला स्तरीय में जिला स्तरीय अंडर-14 ,17 व 19 लड़के एवं लड़कियों की 2 दिवसीय फुटबाल  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन विभिन्न वर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान जी मुख्य अतिथि व खंड शिक्षा अधिकारी डा. विश्वेश्वर कौशिक विशिष्ट अतिथि रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संतोष चौहान जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल ने विद्यार्थियों के जीवन  में खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की विद्यार्थी के जीवन में खेल अनुशासन ,संघर्ष का महत्व बढ़ाते है।
 विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि जो विद्यार्थी अपने जीवन में खेल को शामिल करता है वो हार जीत से आगे बढ़कर जीवन जीता है और आगे बढ़ता रहता है। इस अवसर पर नेशनल कोच श्री जसमेर सिंह ने खेल को खेल भावना से खेलने के प्रति खिलाडिय़ों का आह्वान किया।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी परिवार कि तरफ से प्राचार्य जय पाल , स्रूष्ट व समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 06: जिला शिक्षा अधिकारी खेलों का शुभारंभ करते हुए







एसडी ककराला में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
--शुभारम्भ विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव के द्वारा किया गया
*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
  जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता का शुभारम्भ विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव के द्वारा किया गया। खेल शुभारम्भ के समय विद्यालय  प्राचार्य औमप्रकाश, राजेन्द्र सिंह,  कुलदीप डीपीई, मनोज डीपीई , जयभगवान  व उनकी टीम उपस्थित रही। विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि 27 व 28 अगस्त 2024  कुश्ती व भारतोलन की खेल प्रतियोगिता है। उन्हंोने खिलाडिय़ों को बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए व खेल मैदान में होने वाली गलतियों से सबक लेना चाहिए।  कुश्ती प्रतियोगिता लड़कों में अंडर-14 आयु वर्ग में 38 किलोग्राम भारवर्ग में सलेश युदवंशी स्कूल नारनौल  से प्रथम,  35 किलोग्राम भारवर्ग में चेतन आरआर ग्रीन मैक्स वल्र्ड स्कूल खेड़ी से प्रथम, 41 व 44 किलोग्राम भारवर्ग में दिपांशु व केशव पीआरएस सतनाली  प्रथम, 48 किलोग्राम भारवर्ग में पंकज जीएसएसएस बायल से प्रथम, 52 किलोग्राम भारवर्ग में जतिन आरआरसीएम  कनीना से प्रथम, 57 किलोग्राम भारवर्ग में दिलेर सिंह एसडी स्कूल बूढवाल से प्रथम, 62 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित एसवीएम स्कूल बाघोत से प्रथम, 68 किलोग्राम भारवर्ग में सौरव  आरआर ग्रीन मैक्स वल्र्ड स्कूल खेड़ी से प्रथम व 75 किलोग्राम भारवर्ग में शुभम इंड्स वैली स्कूल दौगड़ा अहीर  से प्रथम रहा।
फोटो कैप्शन 07: जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ करते हुए।






 दिव्यांग बच्चों के कैंप में 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग
--नारनौल में आयोजित हुआ कैंप
*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत और समावेशी शिक्षा के अंतर्गत कनीना खंड में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं के दिव्यांग बच्चों का चिकित्सा शिविर का आयोजन सरकारी अस्पताल नारनौल में किया गया। जिसमें खंड कनीना के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 40 बच्चों ने भाग लिया उन सभी बच्चों के आनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए गए कनीना माडल स्कूल के प्राचार्य सुनील खुडानिया व विशेष शिक्षक अमृत सिंह ने बताया कि मौके पर ही बच्चों के आनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए गए। तथा जिन बच्चों को विशेष शिक्षक सामग्री की आवश्यकता थी  उन बच्चों को विशेष शिक्षण सामग्री के लिए चयनित किया गया। शिविर में एपीसी विक्रम , राजेश महावर ,राजेश नायक, प्रीतम ,सरिता, अशोक नायक ,जोगेंद्र, राकेश, बृजेश ,सतीश, विशेष अध्यापक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: दिव्यांग सर्टिफिकेट्स बनाने के लिए नारनौल में आयोजित कैंप


आरकेवाई स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
कोसली रोड, कनीना में स्थित आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में शिक्षा विभाग एवं एसजीएफआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय संचालक सुरेश कुमार ने अपने कर कमलों  से दीप प्रज्वलित कर विद्या की देवी मां  शारदा को पुष्प अर्पित किए ।तत्पश्चात डिप्टी डायरेक्टर अतर सिंह और प्राचार्या सतेन्द्रा यादव ने सरस्वती की वंदना कर प्रतिभागियों के सफल होने की कामना की और इस अवसर पर विद्यालय में पहुंचे सभी कोच,अभिभावकों का अभिवादन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न अकादमियों और स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी ली। यह प्रतियोगिता गत शाम 5 बजे तक चलती रही। इसमें अंडर-14,अंडर -17,अंडर-19आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर  सभी का-र्डिनेटर, समस्त कोच,समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 04: संबंधित खेलों से है





अतीत से
निर्दलियों की संख्या बढऩे का प्रभाव पड़ता है हार जीत पर
-1996 में थे 48 निर्दलीय
*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलियों की संख्या बढ़ते ही जाने से उनका प्रभाव हार एवं जीत पर प्रभाव पडऩे की प्रबल संभावना बन जाती है। इस योजना में भी निदलियों की संख्या अधिक रहने के आसार हैं क्योंकि एक सौ के करीब नेता टिकट की दावेदारी में हैं। जिन्हें टिकट नहीं मिलती वे निर्दलिये बतौर अपना भाग्य अजमाने की सोच लेते हैं। वर्ष 1996 में अटेली से 48 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से 41 आजाद होते थे। इस बार 2019 में 15 प्रत्याशी थे जिनमें से सात निर्दलीय रहे हैं।
 टिकट न मिल पाने के कारण कुछ तो निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या बढ़ जाती है। इन आजाद प्रत्याशियों के चलते ही हार जीत के आंकड़े फिट करने वालों के समीकरण ही डगमगाने की प्रबल संभावना बन जाती है। कुछ तो ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी होते हैं जो पार्टी प्रत्याशियों से अधिक प्रचार करते हैं। कुछ निर्दलिये तो जब वोट कम मिलते नजर आते हैं तो किसी के पक्ष में वोट डलवा देते हैं। अटेली विस से आजाद प्रत्याशी बतौर चुनाव लडऩे वालों पर नजर डाले तो पता चलता है कि हर बार उनकी संख्या पर्याप्त रही है। यहां तक कि 1982 में आजाद प्रत्याशी निहाल सिंह तथा वर्ष 2005 में आजाद प्रत्याशी नरेश यादव विजयी रहे हैं।
क्रम संख्या  चुनाव वर्ष  कुल प्रत्याशी   आजाद
1             1967        3                2
2             1968        3                1
3             1972        4                2
4             1977        7                4
5             1982        10               7
6             1987        9                6
7             1991        21              15
8             1996        48              41 
9             2000        17               9
10            2005        15              11
11            2009        19              9
12            2014         18             9
13            2019         15             7
 
  अब भी कनीना अटेली विस के तहत आता है और यहां से पार्टी एवं गैर पार्टी के प्रत्याशियों का जमावड़ा बढ़ा है। हर वर्ष बाहरी प्रत्याशियों की चर्चा चलती रही है किंतु इस बार अधिकांश प्रत्याशी अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांवों से संबंध रखते हैं। कनीना का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ पाता है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना कभी स्वयं विधानसभा क्षेत्र पेप्सू के वक्त होता था फिर पंजाब विधानसभा के तहत और फिर जाटूसाना तो फिर अटेली के तहत रहकर बाहरी प्रत्याशियों को भी झेला है। यदि आजाद प्रत्याशी स्वयं नहीं जीत पाएंगे तो किसी प्रत्याशी की हार जीत में अंतर डालने में उनका हाथ अधिक रहता है।




जागो वोटर जागो
सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें-विजयपाल प्रवक्ता

*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
सभी मतदाताओं को वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। हम वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। वोट डालना हम सभी का कत्र्तव्य बन जाता है। मैं हर योजना में वोट जरूर डालने जाता हूं, मैं वोट की कीमत को समझता हूं। देश के विकास के लिए भी मेरा वोट अहं भूमिका निभाता है। मेरे वोट से बेहतर नेता का चुनाव होता है। अगर वोट नहीं बनवाया है तो वोट जरूर बनवा ले। चुनाव आयोग भी समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है। वोट बनवाकर वोट डालना भी चाहिए ताकि सरकार में आपकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव करना चाहिए। मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करने के लिए मतदान के दिन अपने बूथ पर जाकर वोट डाले।
फोटो कैप्शन: विजयपाल प्रवक्ता



जागो वोटर, जागो
मतदान करने में न बरते कंजूसी-मोहर सिंह

*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने वाले हैं। अपना वोट चेक कर ले बना हुआ है या नहीं।  जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा सकता है।
वोट जरूर बनवाना है, वोट बनवाने के लिए घर बैठे भी आनलाइन वोट बनवा सकते हैं। परंतु वोट बनवा लेने से ही काम पूरा नहीं होता वह डालना भी जरूरी होता है और अपने मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करना होता है। एक-एक वोट की कीमत होती है। हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुना जा सकता। वोट डालने के लिए भी जरूर जाए, जिनके वोट नहीं बन पाए हैं वह अभी भी वोट बनवा सकते हैं।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके।  चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वोट डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  
 फोटो कैप्शन: राव मोहर सिंह समाजसेवी




हमारा नेता कैसा हो, वोटर के मन की बात..
-साफ  छवि का नेता चुनने के लिए कटिबद्ध है वोटर
*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 एक अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिनको देखकर जहां विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपने अपने कार्यालय खोलने शुरू कर दिए हैं वहीं उनकी टीम के विभिन्न सदस्य गांव गांव जाकर वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। नेताओं की टिकट अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं और सभी नेता दिल्ली में डेरा जमाए पड़े हैं। भाजपा, कांग्रेस , आम आदमी तथा अन्य दलों के कम से कम एक सौ नेता टिकट की दौड़ में हैं। उधर वोटर भी चुनावी चर्चाओं में जुटे रहते हैं और वे भी एक सशक्त एवं ईमानदार छवि के प्रत्याशी को चुनने की फिराक में हैं ताकि वह समाज का भला कर सके और विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा सकें। यही कारण है कि अब गांव में भी चर्चाओं का दौर पूरे यौवन पर है।  इन चुनावों को लेकर विभिन्न वोटरों की से चर्चा की गई तो उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए और लगभग सभी ने बेरोजगारी समाप्त करने वाला, ईमानदार, साफ  छवि का, उनके हर सुख दुख में साथ निभाने वाला प्रत्याशी चुनने की बात कही।
बिजेंद्र शर्मा का कहना है कि हर 5 साल पर चुनाव होते हैं और वे किसी एक नेता का चुनाव करते हैं। उनकी हार्दिक इच्छा है की बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए कोई कारगर कदम उठाने वाला साफ छवि का, ईमानदार छवि का नेता की चुना जाए। उनका कहना है कि सबसे बड़ी समस्या बुजुर्गों की है। बुजुर्गों के लिए जहां बेहतर सम्मान दिलाने वाला, उनको मेडिकल सुविधा प्रदान करने वाला तथा उनका मान सम्मान दिलवाने वाला नेता का चुनाव करेंगे। वे चाहते हैं कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में कृषि के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवा सके वह नेता उनका पसंदीदा नेता होगा।
रमेश कुमार समाजसेवी का कहना है कि शिक्षकों की समस्याओं को त्वरित गति से उठाने वाला नेता उनका लोकप्रिय नेता होगा। इसके अतिरिक्त दक्षिण हरियाणा में जहां उद्योग धंधों का अभाव है ऐसे में उद्योग धंधे स्थापित करके बेरोजगारी विशेषकर युवा वर्ग को रोजगार दिलवाने में कारगर साबित होगा वह नेता उनका पसंदीदा नेता होगा। उनका कहना है कि चिकित्सा सुविधा, स्कूली शिक्षा, बच्चों के लिए जो उपलब्ध करवा सके वह नेता कारगर नेता होगा। जहां पेयजल की समस्या हो वह दूर करें, हर सुख दुख में शामिल हो वह नेता वे चुनेंगे।
सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शहरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में जो नेता आगे आएगा उन्हें ही चुनेंगे। उनकी इच्छा है कि ग्रामीण क्षेत्रों को में लोगों को शहरी क्षेत्रों से कुछ कम नहीं आंकना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अधिक रहते हैं। ऐसे में किसानों के लिए हर समस्या का समाधान करने वाला नेता उनका पसंदीदा नेता होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, चिकित्सा, स्कूली शिक्षा आदि पर विशेष जोर देने वाला नेता हो तथा बेरोजगारी की समस्या हल निकालने में सक्षम हो ऐसा नेता उनका पसंदीदा नेता होगा। वे चाहते हैं कि एक अक्टूबर के चुनाव में एक बेहतर और साफ  छवि का नेता चुना जाए।
  सुशील कुमार समाजसेवी का कहना है कि चुनाव में कभी धोखा नहीं खाना चाहिए। जब भी किसी नेता का चुनाव किया जाए तो यह स्पष्ट कर लेना चाहिए कि वह जन भावनाओं पर खरा उतरेगा। गरीबी, बेरोजगारी को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा वहीं वोटर के सुख दुख का साथी बनेगा, उनके लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध होगा वह नेता उनका प्रिय नेता होगा तथा उन्हीं का चुनाव वे करेंगे। वे चाहते हैं कि दक्षिण हरियाणा में बेरोजगारी, उद्योग धंधे की समस्या है। ये समस्याएं हल करें वह नेता असली नेता होगा। उनके अनुसार एक अक्टूबर को ऐसे ही नेता का चुनाव करेंगे और दूसरों को भी प्रेरणा देते हैं कि साफ छवि का नेता का ही चुनाव करें।
फोटो कैप्शन: बिजेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सुशील कुमार




पेड़ पौधों की विधि विधान से की गई पूजा
-परंपरागत पकवान खीर एवं लापसी का लगा भोग

*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
मंगलवार को कनीना क्षेत्र में गोगा पर्व मनाया गया। जाटी एवं गोगा पौधों की पूजा करके पकवान बनाए गए।  खीर एवं लापसी का भोग लगाया वहीं दिनभर पूजा चली। कई जगह गोगा के नाम पर मेले लगे वहीं भंडारे आयोजित हुए। दीवारों पर गोगा देव की तस्वीर बनाकर उनकी पूजा की गई। कनीना में विशाल मेला शिरीषवाला जोहड़ पर लगा।
  गोगा पर्व जाहर वीर गोगा देव की याद में भाद्रपद कृष्ण नवमी को मनाया जाता है। जाटी व गोगा दोनों पौधों की पूजा करके जल में प्रवाहित किया गया। कनीना में शिरीषवाला जोहड़ पर मेले में गोगा एवं जाटी पौधा ले जाने का रिवाज है जहां जल में प्रवाहित किया गया।
गोगा जिसे जाहर वीर गोगा कहा जाता है।  गोगा एक पौधे को कहते हैं जो शाक है जिसे अपामार्ग, लटजीरा, चिरचिटा आदि नामों से जाना जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे अचिरांथिस अस्पेरा कहते हैं। इसमें इतने अधिक औषधीय गुण है कि इसे गोगा देव के रूप में पूजा जाता है। यही कारण है कि गोगा देव के साथ साथ गोगा पौधे की भी पूजा की जाती है जो कई बीमारियों में सहायक है वहीं घर के आस पास मिल जाता है।
गोगाजी राजस्थान के लोक देवता हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का एक शहर गोगामेड़ी है। जहां भाद्रपद शुक्लपक्ष की नवमी को गोगा का मेला भरता है।
गोगा जी गुरु गोरक्षनाथ के शिष्य थे। उनका जन्म चुरू जिले के ददरेवा गांव में हुआ था।  ददरेवा में सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग मत्था टेकने के लिए दूर-दूर से आते हैं।  गोगाजी का जन्म राजस्थान के ददरेवा (चुरू) चौहान वंश के राजपूत शासक जेवरसिंहकी पत्नी बाछल के गर्भ से गुरु गोरक्षनाथ के वरदान से भादो सुदी नवमी को हुआ था। चौहान वंश में राजा पृथ्वीराज चौहान के बाद गोगा वीर और ख्याति प्राप्त राजा थे।
गोगादेव की जन्मभूमि पर आज भी उनके घोड़े का अस्तबल है। उनके जन्म स्थान पर गुरु गोरक्षनाथ का आश्रम भी है और वहीं है गोगादेव की घोड़े पर सवार मूर्ति है। ग्रामीण क्षेत्रों में गोगाजी के प्रतीक के रूप में पत्थर या लकड़ी पर सर्प मूर्ति उत्कीर्ण की जाती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तथा कृष्ण पक्ष की नवमी को गोगा की स्मृति में मेला लगता है। विभिन्न गांवों में भी अब तो गोगादेव के मंदिर बने हुए हैं जहां दिनभर पूजा चली।
हनुमानगढ़ जिले के नोहर उपखंड में स्थित गोगाजी के पावन धाम गोगामेड़ी स्थित है।  प्रतिवर्ष लाखों लोग गोगा जी के मंदिर में मत्था टेक तथा छडिय़ों की विशेष पूजा करते हैं।
राजस्थान के महापुरुष गोगाजी का जन्म गुरू गोरखनाथ के वरदान से हुआ था।  
कैसे की गई पूजा--
   प्रत्येक घर में पूजा का स्थान निर्धारित होता है जो अक्सर रसोई में होता है। दीवार पर हल्दी व चंदन से गोगा पीर व जाटी पौधे की तस्वीर बनाई जाती हैं। तवे की कालिख से तस्वीरों को रंग भरा जाता है। गोगा व जाटी पौधों की टहनी तस्वीर के पास रख दी जाती हैं और विधि विधान से पूजा की जाती है। शाम होने के बाद उन्हें जोहड़ में बहा दिया जाता है। जाटी दक्षिण हरियाणा का प्रमुख पेड़ है जो फसलों के लिए लाभप्रद होता है। सुख दुख में सदा यह काम आता है। राजस्थान में खेजड़ी नाम से पूजा जाता है।
 फोटो कैप्शन 2: दीवार पर कालिख से बनाया गया गोगा वीर देव।
एवं 3: गोगा एवं जाटी जिनकी पूजा हुई।






























फिर से हुई कनीना क्षेत्र में 9 एमएम वर्षा
--बाजरे की फसल पकान की ओर
*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में सोमवार एवं मंगलवार को दिनभर रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। रविवार को भी बूंदाबांदी हुई थी। कुल 9 एमएम वर्षा हुई। सावन बीत जाने के बाद वर्षा हो रही है। इस वर्ष 320 एमएम से भी अधिक वर्षा हो चुकी है।
वर्तमान में बाजरे की बेहतरीन फसल खड़ी हुई। अधिक वर्षा होती है तो फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि अब फसल पकान की ओर जा रही है। ऐसे में निकट भविष्य में फिर से कुछ वर्षा की फसल को जरूरत होगी। बहरहाल किसानों की नजरें पकती हुई फसल पर टिकी है। यदि अधिक वर्षा होती है तो भावी रबी फसल को भी लाभ होगा।
 इस वर्ष जहां सावन माह में 200 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। सावन माह वर्षा के मामले में बेहतर बीता है। किसान अब अपनी फसल को निहार रहे हैं और दृष्टि जमी हुई ताकि निकट भविष्य फसल तैयार हो जाएगी। किसानों का कहना है कि करीब 20 दिनों बाद फसल पक जाएगी और सितंबर माह के अंत तक कटाई हो चुकी होगी।






Monday, August 26, 2024


 
एसडीओ विकास यादव का निधन
-डाक्टरों के अनुसार हृदय फेल होने से हुई मौत
*************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी युवा एसडीओ नहर विभाग विकास कुमार 40 वर्ष का जन्माष्टमी के दिन हृदय फेल होने से निधन हो गया। वे नारनौल में बतौर एसडीओ नहर विभाग में कार्यरत थे। मिली जानकारी अनुसार सुबह एसडीओ विकास कुमार अपने घर से टहलने के लिए निकले थे तभी उनको बेहोशी आ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टरों ने हृदय फेल होना उनकी मौत का कारण बताया। उनके शव का कनीना उप नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप किया जहां उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वे अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता कर्नल रामअवतार  का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे दो दो पुत्रियां, चार बहेने, पत्नी योगिता यादव एवं माता बिमला देवी को छोड़ गए हैं। कस्बा में माहौल गमगीन है। उनके अंतिम संस्कार में उनके स्टाफ से तथा कनीना से सैकड़ों जन शामिल हुए।
फोटो कैप्शन: विकास यादव एसडीओ फाइल फोटो







फिर से हुई कनीना क्षेत्र में 3 एमएम वर्षा
--बाजरे की फसल पकान की ओर
*************************************************************
**********************************************************************
***********************************
**************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में सोमवार दिनभर रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। रविवार को भी बूंदाबांदी हुई थी। अभी भी सावन बीत जाने के बाद वर्षा हो रही है। इस वर्ष 320 एमएम से भी अधिक वर्षा हो चुकी है।
वर्तमान में बाजरे की बेहतरीन फसल खड़ी हुई। अधिक वर्षा होती है तो फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि अब फसल पकान की ओर जा रही है। ऐसे में निकट भविष्य में फिर से कुछ वर्षा की फसल को जरूरत होगी। बहरहाल किसानों की नजरें पकती हुई फसल पर टिकी है। यदि अधिक वर्षा होती है तो भावी रबी फसल को भी लाभ होगा।
 इस वर्ष जहां सावन माह में 200 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। सावन माह वर्षा के मामले में बेहतर बीता है। किसान अब अपनी फसल को निहार रहे हैं और दृष्टि जमी हुई ताकि निकट भविष्य फसल तैयार हो जाएगी। किसानों का कहना है कि करीब 20 दिनों बाद फसल पक जाएगी और सितंबर माह के अंत तक कटाई हो चुकी होगी।







एसडी कैरियर इंस्टिट्यूट महेंद्रगढ़ में मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
*************************************************************
**********************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। एसडी कैरियर इंस्टिट्यूट महेंद्रगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। छात्र छात्राओं ने कृष्ण लीला के दृश्यों सहित राधा-कृष्ण के जीवन पर आधारित अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए।  इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गीत, कविता, भाषण, हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम पर नृत्य करते हुए देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा वृंदावन इंस्टीट्यूट में जीवित हो गया हो।मौके पर मौजूद विद्यार्थियों, अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने भक्ति भाव से श्रद्धापूर्वक राधा-कृष्ण के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया। संस्था के फाउंडर जगदेव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने तथा बिना किसी स्वार्थ के कर्म करने सहित समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है ।बच्चों के साथ भगवान कृष्ण के विभिन्न चरित्रों पर चर्चा करते हुए उन्हें भगवान की 16 कलाओं के बारे में जानकारी जानने के लिए प्रेरित किया। श्री यादव ने बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कृष्ण जन्म उत्सव का समापन  छात्रों द्वारा दही हांडी फोड़कर किया गया। इस सफल आयोजन में संस्था के सभी अध्यापकगण व प्यारे बच्चों  की अहम भूमिका रही।
फोटो कैप्शन 07: एसडी में जन्माष्टमी मनाते हुए।








अवकाश के दिन स्कूल खुलने का मामला
शिक्षा विभाग की टीम पहुंची मौके पर बंद करवाया स्कूल, कार्रवाई के आदेश
-प्राचार्य का कहना-स्कूल का स्थापना दिवस मनाया जा रहा था
*************************************************************
**********************************************************************
***********************************
**************************
कनीना की आवाज। पिछले  11 अप्रैल को कनीना में हुए जीएल स्कूल बस हादसे के बाद 6 बच्चों की दर्दनाक मौत तथा दर्जनों बुरी तरह से जख्मी होने के बाद भी स्कूल अवकाश के दिन खुले। कनीना के यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में बस्ते समेत उपस्थित होना देखा गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इस बारे में जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पता लगा तो तुरंत  एक टीम यदुवंशी शिक्षा निकेतन में भेजी गई।  जब शिक्षा विभाग की टीम ने जाकर उपस्थित प्राचार्य से विद्यालय लगाने के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके बारे में विद्यालय के अध्यक्ष  के आदेश का हवाला दिया तथा बताया कि यदुवंशी के सभी शिक्षण संस्थानों में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है ,इसी दौरान विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक पहुंचे तथा शीघ्र विद्यालय को बंद करवाने का आदेश दिया तथा विद्यालय को बंद करवा कर विद्यालय के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा तथा उन्हें शीघ्र नोटिस भेज कर कार्रवाई करने का फरमान सुनाया। मौके पर पहुंचे पत्रकारों को खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन से अवकाश के दिन विद्यालय लगाने के बारे में जवाब मांगा तो उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि वे शीघ्र इस बारे में विद्यालय को नोटिस भेज कर उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे तथा रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के माध्यम से  जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
अप्रैल में हुए बस हादसे के बाद हरियाणा सरकार के सबसे बड़े नौकरशाह  मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा था कि चाहे कितना ही बड़ा आदमी हो कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों को सख्त आदेश  दिया था कि इतनी कड़ी कार्रवाई करना कि स्कूल संचालक याद रखें।  बच्चों का बलिदान बेकार नहीं जाना चाहिए।
इस बारे में जिला शिक्षा विभाग काफी संजीदगी से काम कर रहा था तथा कल ही जिला शिक्षा अधिकारी ने एक पत्र निकालकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए थे कि यह जांच की जाए कि अवकाश के दिन किसी भी सूरत में कोई भी विद्यालय नहीं लगाया जाना चाहिए।
 उल्लेखनीय है कि जीएल स्कूल बस हादसा अभी तक ठंडा नहीं पड़ा है नामजद आरोपी अभी भी जेल में बंद है तथा मृतकों व घायलों के परिजनों ने पिछले सप्ताह कनीना में तहसील के सामने बहुत बड़ा जाम अपनी मांगों को पूरा करने व न्याय पाने के लिए  लगाया  था जिससे महेंद्रगढ़ रेवाड़ी मार्ग तथा कनीना की परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा  गई थी। फिर से अवकाश के दिन स्कूल खुलने पर शिक्षा अधिकारी नाराज पाए गए।
  उधर इस संबंध में प्राचार्य यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना नरेंद्र गौतम से बात की तो उनका कहना था कि यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ की स्थापना 1995 में जन्माष्टमी के दिन हुई थी। तत्पश्चात लगातार हर वर्ष यह दिवस मनाता आ रहा है। इसी कड़ी में करीब 150 बच्चों को यदुवंशी शिक्षा निकेतन की सथापना को लेकर तथा स्थापना की खुशी में जन्माष्टमी मनाये जाने को लेकर बच्चों को बुलाया गया था।
फोटो कैप्शन 04: यदुवंशी स्कूल में अवकाश के दिन चला कार्यक्रम
            05: जीएल बस हादसे के बाद एसीएस का बयान
            06: जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रखने के आदेश








भोजावास में फायर करने के मामले में चार दबोचे
-एक इनामी बदमाश भी शामिल
*************************************************************
**********************************************************************
*************************************
************************
कनीना की आवाज। भोजावास में युवक पर फायर करने के मामले महेंद्रगढ़ पुलिस की टीमों ने चार आरोपित पकड़े हैं।
पुलिस अधिशक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार कनीना डीएसपी के नेतृत्व में गठित की गई थी टीमें झिंगावन और दुलोठ अहीर क्षेत्र से चार आरोपितों को टीम ने किया गिरफ्तार, एक 20 हजार रुपये का इनामी आरोपित भी शामिल
कनीना के भोजावास क्षेत्र में जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में कनीना डीएसपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, साइबर सेल और थाना सदर कनीना पुलिस को टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। जिसके तहत पुलिस को मामले में चार आरोपितों को पकडऩे में कामयाबी मिली है।
डीएसपी कनीना ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की गठित टीमों ने तीन आरोपितों कुलदीप उर्फ केडी वासी झिंगावन, विनोद उर्फ टाइगर वासी सोहली और संजय उर्फ मर्द वासी सोहली को झिंगावन गांव के खेतों से पकड़ा है और एक आरोपित राजवीर उर्फ धोलिया वासी पठाना को दुलोठ अहीर की बणी से पकड़ा है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित विनोद उर्फ टाइगर के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, लड़ाई झगड़े के 13 मामले दर्ज हैं, आरोपित राजवीर उर्फ धोलिया के खिलाफ मर्डर, लूट, डकैती, एक्सटोर्शन व लड़ाई झगड़े के 21 मामले दर्ज हैं। आरोपित राजवीर पर राजस्थान पुलिस के द्वारा मर्डर के मामले में 20 हजार का इनाम रखा हुआ था। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
मामले की शिकायत सनोज कुमार वासी गांव भोजावास ने थाना सदर कनीना में दी, जिसमे उसने बताया कि उसने भोजावास बस स्टैण्ड पर किरयाणा स्टोर की दुकान कर रखी है। दिनांक 22 अगस्त को समय करीब 2.30 से 2.45 पीएम पर दुकान पर बैठा हुआ था, एक सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी दुकान के आगे रुकी और जिसमें से केडी झिगावन ने गाड़ी से नीचे उतरकर जान से मारने के लिए उस पर फायर किया, एक गोली दाहिने हाथ की हथेली में लगी। उसके बाद बुलेरो गाड़ी से एक लड़का ओर उतरता दिखाई दिया, जिस पर वह अपनी दुकान में अन्दर छत पर चला गया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन 02: फायर करने के मामले में पकड़े गये आरोपितों के साथ पुलिस।








पंचायतीराज विभाग के कार्यालय से सामान चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार
--चोरी का सामान भी बरामद
*************************************************************
**********************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना में पंचायतीराज विभाग के कार्यालय से सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित कंवर सिंह वासी कपूरी कनीना और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपित वेदप्रकाश वासी कपूरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने आरोपित कंवर सिंह से कूलर व 3 कुर्सियां और आरोपित वेदप्रकाश से इन्वर्टर, बैटरी और 2 कुर्सियां बरामद की हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता पुरुषोतम वासी गावं नाहड जिला रेवाड़ी ने थाना शहर कनीना में चोरी की शिकायत देते हुए बताया कि वह  उपमण्डल अधिकारी पंचायती राज विभाग में कार्यरत है और उनका कार्यालय पशु अस्पताल के साथ लगता है, दिनांक 17 से 19 अगस्त तक कार्यालय बंद था। दिनांक 20 अगस्त को कार्यालय खोला तो कार्यालय से 1 इन्वर्टर, 1 इन्वेर्टर बैटरी, 1 कूलर, 5 कुर्सिया नही मिली। जो छुट्टियों के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार्यालय का ताला चाबी से खोलकर चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन 03: पंचायतीराज कार्यालय से सामान चोरी के मामले में गिरफ्तार दो व्यक्ति










कनीना खंड के विद्यार्थियों का चिकित्सा शिविर 27 को
-बनवा सकते हैं मेडिकल सर्टिफिकेट
*************************************************************
**********************************************************************
********************************
*****************************
कनीना की आवाज। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत समावेशित शिक्षा के अंतर्गत 27 अगस्त को खंड कनीना में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का एक दिवसीय चिकित्सा जांच कैंप का आयोजन सरकारी अस्पताल नारनौल में किया जाएगा। राजकीय संस्कृत माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना के प्राचार्य सुनील खुडानिया व विशेष शिक्षक अमृत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि कनीना खंड में अध्यनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के पढऩे वाले दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा जांच शिविर जांच शिविर का आयोजन सरकारी अस्पताल नारनौल में 27 अगस्त को किया जाएगा। जिन दिव्यांग बच्चों के आनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट,  यूडी, आईडी कार्ड नहीं बने हैं या फिर सहायक शिक्षक सामग्री की आवश्यकता है उन बच्चों के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है।








कनीना की शिरीषवाला जोहड़ पर मेले की हुई तैयारियां
-खेल एवं मेला लगेगा 27 अगस्त को
*************************************************************
**********************************************************************
*******************************
******************************
कनीना की आवाज। लंबे समय से कस्बा कनीना का के शिरीषवाला जोहड़ पर गोगा नवमी के पर्व पर मेला लगेगा वहीं खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में शिरीषवाला जोहड़ पर तैयारियां शुरू हो गई है। व्यायामशाला नजदीक डीएवी के खेल के मैदान को साफ करवा दिया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व पालिका प्रधान के पुत्र प्रीतम जोनू ने बताया कि शिरीषवाला जोहड़ के पास खेलकूद आयोजन हेतु तैयारियां पूरी हो गई है। 27 अगस्त को हरियाणा स्टाइल कबड्डी, अंडर-19 कबड्डी, रस्साकशी, कुश्तियां, बूढ़ों की दौड़, लड़कों एवं लड़कियों की दौड़ आयोजित होगी।
 उल्लेखनीय है कि शिरीषवाला जोहड़ बाबा मोलडऩाथ के समय से प्रसिद्ध है। संत  शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ और बाबा रामेश्वर दास दोनों  दोस्त होते थे। उन्होंने एक बार इसी जोहड़ के पानी में तप करने की होड़ लगाई थी। इसी जोहड़ के पानी में बाबा मोलडऩाथ और संत रामेश्वर दास घंटों तक तप करते रहे। यह सत्य है कि रामेश्वर दास जल्दी बाहर आ गए किंतु मोलडऩाथ
को पानी में कपाली खींचने का अनुभव होने से देर तक पानी के अंदर टिके रहे । कड़ाके की सर्दी होने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ ने बाद में प्राण त्याग दिए थे। तभी से यह शिरीषवाला जोहड़ करीब 70 साल पुरानी याद दिला रहा है। इस जोहड़ पर जहां एक बहुत बड़ा शिरीष का पेड़ होता था इसके कारण शिरीषवाला जोहड़ नाम से जाना जाता था। वर्तमान में शिरीष समाप्त हो चुका है किंतु यहां पर मेला अब भी लगता आ रहा है। इसी स्थान पर मेले के लिए दृष्टिगत खेल के मैदान को साफ किया गया है और गोगा नवमी पर मेला लगता है। कस्बा कनीना के अधिकांश लोग जोहड़ पर पहुंचते हैं और खेल मेला और मेले का आनंद लेते हैं।
क्या है शिरीष-
 सिरस/शिरीष/सिरसा का बड़ा पेड़ होता है जिसके फूल बहुत कोमल होने से उन्हें सुकुमार कहा जाता है। यह अति औषधीय पौधा होता है। इस जोहड़ के तट पर भी कभी यह पेड़ मिलता था। इसी के कारण जोहड़ का नाम पड़ा है। वर्तमान में यह जोहड़ पक्का बनवा दिया गया है और यहां पार्क बनवा दिया है।
फोटो कैप्शन 01: शिरीषवाला जोहड़










जागो वोटर, जागो
मतदान करने से होता है अच्छे प्रत्याशी का चुनाव-जोगेंद्र सिंह
*************************************************************
**********************************************************************
***************************
**********************************
कनीना की आवाज। विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने वाले हैं। समय समय पर नये वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है।
इस संबंध में जोगेंद्र सिंह अध्यापक मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है, वोट बनवाने के लिए घर बैठे भी आनलाइन वोट बनवा सकते हैं। परंतु वोट बनवा लेने से ही काम पूरा नहीं होता वह डालना भी जरूरी होता है। एक-एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुन सकते। परिणाम यह निकलता है कि चुना गया प्रत्याशी हमारी भावनाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ, भय या लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके। हर एक वोट की कीमत होती है, वोट डालकर प्रत्याशी का चुनाव किया जाता है। यदि वह प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है तो मन को खुशी होती है।
 चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  
 फोटो कैप्शन: जोगेंद्र सिंह अध्यापक।







जागो वोटर, जागो



















मतदान करना अच्छी सोच का परिणाम-कृष्ण कुमार
*************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने वाले हैं।  जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है।
इस संबंध में कृष्ण कुमार प्राध्यापक मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है। पर वोट डालना भी जरूरी होता है। एक-एक वोट की कीमती होता है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ, भय या लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके। हर एक वोट की कीमत होती है, वोट डालकर प्रत्याशी का चुनाव किया जाता है। यदि वह प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है तो मन को खुशी होती है।
 चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  
 फोटो कैप्शन: कृष्ण कुमार प्राध्यापक