ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Monday, May 26, 2025
वर्षा का पानी घुसा घरों में, अभी तक नहीं हो रहा है कम
-वर्षों से चली आ रही है समस्या
*******************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के होलीवाला जोहड़ के पास वर्षा का पानी अभी भी घरों में घुसा हुआ है। सड़क मार्ग पर आधा किलोमीटर दूरी तक भारी मात्रा में पानी खड़ा हुआ है। शनिवार की रात को वर्षा हुई थी और पानी अभी भी जमा है। लोगों का आवागमन गंदे जल से हो रहा है। होलीवाला जोहड़ लंबे समय से लोगों के लिए आफत बना हुआ है। न तो इसको साफ करवाया जा रहा है और न ही इसकी पैमाइश हो पा रही है। अगर पैमाइश करवाकर इस जोहड़ को खोदाई कर दी जाए तो निश्चित रूप से मानसून में लोग बच पाएंगे वरना वह दिन दूर नहीं जब अनेकों घरों में गंदा जल घुस जाएगा और हर वर्ष की तरह यहां समस्या बन जाएगी।
ग्रामीण रमेश, दिनेश कुमार, सुरेश, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि हर वर्ष की समस्या है। जोहड़ के आस पास भारी मात्रा में पानी खड़ा हो जाता है जिससे आवागमन भी प्रभावित हो जाता है। कनीना प्रशासन इंजन लगाकर पानी को कम करता आया है किंतु अभी तक न तो इंजन लगा है और न ही समस्या को दूर किया गया है।
फोटो कैप्शन 6: घरों में घुसा हुआ गंदा जल। फोटो: जागरण
एसडी विद्यालय में 5 दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारम्भ
-विभिन्न विषयों की दी जाएगी जानकारी
*******************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।एसडी विद्यालय, ककराला में 5 दिवसीय समर कैंप का शुभारम्भ किया गया। कैंप में पहले दिन कई प्रकार की गतिविधियों व रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारत की शक्ति, व्यक्तित्व विकास, मिट्टी की ढलाई, पूल पार्टी, ध्यान, मौज-मस्ती एवं नृत्य गतिविधि, पाक कला, अभिनव विचार प्रश्नोश्ररी, सांस्कृतिक गतिविधियां, मूवी स्क्रीनिंग व खेल सम्बन्धित विभिन्न आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों का समावेश रहा।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कैंप के प्रतिभागी के रूप में बच्चे बहुत उत्साहित थे। सभी प्रतिभागी बड़ी रुचि से अपने कार्य को पूरा कर लाभान्वित हुए। कैंप का समय प्रात: 8 से 12:30 बजे तक रहा। विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस कैंप का आयोजन विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करने हेतु किया जा रहा है। निर्धारित शेडयूल अनुसार अलग-अलग गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
इस अवसर पर स्नेह यादव, प्रियंका यादव, ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: एसडी स्कूल में समर कैंप का नजारा। फोटो: प्राचार्य
विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
-बोर्ड टापर का सम्मान समारोह सम्पन्न
*******************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सत्र 2025-27 के लिए किया गया। इस गठन में अभिभावकों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई। समिति की बैठक सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई, जिसमें दीपक कुमार को एसएमसी का प्रधान एवं सोनिया देवी को उप-प्रधान नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका कनीना के वार्ड नंबर 9 से सदस्य नितेश गुप्ता एवं समाजसेवी राज सिंह को भी एसएमसी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।
प्राचार्य ने बताया कि एसएमसी का गठन विद्यालय के समग्र विकास, पारदर्शिता, अभिभावकों की सहभागिता और शैक्षणिक गुणवत्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समिति का कार्यकाल 2 वर्षों के लिए रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बोर्ड परीक्षा 2024-25 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की टापर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील खुडानिया ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग की अपील की।
फोटो कैप्शन 01: एसएमसी पदाधिकारियों एवं टापर रहे विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए। फोटो प्राचार्य
खेल नर्सरी में खेल की बारीकियां सीखते हैं बच्चे
-भोजावास में मिला सुंदर नजारा
*******************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। भोजावास में ग्राम पंचायत में खेल नर्सरी की स्वीकृति अप्रैल में दी गई है। इसमें तीन आयु वर्ग में खो-खो के 25 खिलाड़ी बाबा जिंदा देव खेल मैदान में प्रतिदिन सुबह शाम घंटों पसीना बहाकर खेल की बारीकियां सीख निपुणता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। ग्राम पंचायत ने इन युवा खिलाडिय़ों को खेल सुविधा के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से सामान उपलब्ध करवाकर एक कोच की भी नियुक्ति की हुई है।
कोच दीपक सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की ओर से खिलाडिय़ों के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है। खिलाडिय़ों को उच्च स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जो खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं यह आने वाले समय में राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 10 खिलाड़ी, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के 10 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के पांच खिलाड़ी सुबह-शाम पांच घंटे अभ्यास कर रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से खिलाडिय़ों को खेल किट उपलब्ध करवा दी है। अब यह खिलाड़ी वर्षभर में खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दमखम दिखा सकेंगे।
कोच दीपक ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत की ओर से समस्त बच्चों को खेल किट वितरित की जाएगी।
क्या कहते पवन कुमार ग्राम पंचायत-
ग्राम पंचायत से पवन कुमार का कहना है कि खो-खो के लिए बाबा जिंदा देव खेल मैदान में खेल नर्सरी की स्वीकृति के बाद से ही ग्राम पंचायत ने खिलाडिय़ों की जरूरतों के हिसाब से सभी प्रकार का सामान उपलब्ध करा दिया है। वर्तमान में 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से कोच की भी तैनाती कर दी गई है।
फोटो कैप्शन 02: बच्चे खेल की बारीकियां सीखते हुए। फोटो: पवन कुमार
दंपति ने अपने माता पिता की याद में अव्व्ल को किया नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत
-दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थिी हुए पुरस्कृत
*******************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबास में एक दंपति ने अपने पिता व अपनी माता की याद में चलाई हुई छात्रवृत्ति स्कीम के तहत दसवीं और 12वीं में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. राकेश कुमार जिला प्रमुख व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर विश्वेश्वर रहे।
12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थी को 3100 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थी को 2100 रुपये प्रदान किये। इसी प्रकार दसवीं कक्षा में प्रथम आने वाले को 3100 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 2100 रुपये व तीसरे स्थान पर आने वाले को 1100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त 90 अंक से अधिक जिस भी विषय में लिए, उस विषय के अध्यापक ने अपने पास से 500-500 रुपये देकर के बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रार्चाय ने अपने निजी कोष से आलओवर 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए उनको 1100 -1100 रुपये देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में दंपति रमन शास्त्री व सुनीता, सरपंच सुनीता देवी, अमरजीत, सरपंच ककराला नीलम, सरपंच कोटिया धर्मवीर, सरपंच करीरा अजय कुमार यादव, सरपंच चेलावास विकास कुमार, सरपंच झाड़ली सुरेश कुमार, सरपंच इसराना उमेद सिंह व पूर्व सरपंच विजेंद्र, राम सिंह साहब, राजकुमार पड़तल मुख्याध्यापक, ओमपाल राजेंद्र,कृष्ण कुमार, डा. वीरेंद्र सुखराम, समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी कड़ी में हंसराज रामबास ने घोषणा की की जो विद्यार्थी पूरी साल हर क्षेत्र में अव्वल रहेगा एक लड़का और एक लड़की को 11000 - 11000 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विश्वेश्वर कौशिक, पूर्व प्राचार्य मान सिंह, दिलबाग सिंह बीआरसी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल विद्यार्थियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत करते हुए दंपति। फोटो: रमन कुमार
पेयजल की बर्बादी करने वालों पर सक्रिय हुआ जन स्वास्थ्य विभाग, काटे जाएंगे कनेक्षन
-शहर व गांवों के लिए निरीक्षण टीमें गठित, पेयजल बहाने वालों की अब खैर नहीं
*******************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत शहरों एवं गांवों में पीने के पानी के दुरुपयोग को रोकने और अवैध जल कनेक्शन काटने के उद्देश्य से उपमंडल स्तर पर निरीक्षण टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें क्षेत्र में जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करेंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता एस.पी. जोशी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समान आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल की बर्बादी को रोकने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत गठित टीमों में संबंधित उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, बीआरसी, फिटर स्टाफ एवं अन्य आरएमई स्टाफ के सदस्य शामिल रहेंगे।
टीमें शहरों में बड़े होटलों, रेस्टोरेंट्स, वाशिंग स्टेशनों आदि का निरीक्षण करेंगी। जिनके जल कनेक्शन अवैध पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल काटा जाएगा या आवश्यकतानुसार कमर्शियल श्रेणी में बदला जाएगा। खुले में जल बहाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस देकर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में कहीं भी जल रिसाव की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही, उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने बकाया जल बिलों का समय पर भुगतान करें।
अभियान की शुरुआत नारनौल शहर से
उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि आज जन जागरूकता अभियान के तहत नारनौल शहर में टीम ने निरीक्षण किया। इसमें जे.ई. अभिषेक, सुपरवाइजऱ संजय, बीआरसी इंद्रजीत, फिटर महीपाल, भूपसिंह व शेखर शामिल रहे। टीम ने सिंघाना रोड स्थित होटलों और वाशिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी उपभोक्ताओं को जल बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने जल कनेक्शन वैध करवाएं, अन्यथा अवैध कनेक्शन शीघ्र ही काट दिए जाएंगे।
जिले भर में टीमें गठित
जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने बताया कि नारनौल खंड में 2, निजामपुर में 2, नांगल चौधरी में 1, अटेली में 1, कनीना में 1 तथा महेन्द्रगढ़ और सतनाली में एक-एक टीम का गठन किया गया है। सभी टीमें गांवों और शहरों में जाकर होटलों, रेस्टोरेंट्स, वाशिंग सेंटर्स, निजी स्कूलों, पार्कों, धर्मशालाओं और घरों में जल कनेक्शन का निरीक्षण करेंगी।
नलों पर टोंटी लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि जल व्यर्थ न बहे। पेयजल कनेक्शन का वैध होना आवश्यक है। साथ ही, उपभोक्ता अपने पेयजल कनेक्शन से बाड़ी (बग़ीचे) की सिंचाई न करें। ऐसे मामलों की विशेष रूप से जांच की जाएगी और सूची तैयार कर कनेक्शन काटे जाएंगे।
Sunday, May 25, 2025
हरियाणा सरकार द्वारा पुरस्कृत लेखकों को सभी बसों में यात्रा की दे सुविधा
-पुरस्कृत लेखक दंपति को मिले पास सुविधा
*************************************************************
*******************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा राज्य में उन लेखकों को सम्मान में आजीवन मुफ्त-यात्रा बस पास प्रदान किया जाता है जिनको हरियाणा सरकार की हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया गया है। किंतु हरियाणा राज्य परिवहन की केवल साधारण बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी गई है। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के परिचालक सौ तरह की कमियां निकाल कर लेखकों के साथ बदतमीजी करके अपमानित करते हैं। ऐसे में सभी बसों में यह सेवा प्रदान करने की मांग लेखक समशेर सिंह कोसलिया, विजयपाल सेहिलंग आदि ने की है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन प्राधिकरण की बसों जिन्हें सोसायटी की बसें कहा जाता है सोसायटी की बसों में भी मुफ्त यात्रा पास व रियायती बस पास मान्य हैं फिर भी लेखकों/मान्यता प्राप्त पत्रकारों/मेडिकल विकलांग फौजियों के साथ सोसायटी बसों के परिचालक बदतमीजी करते रहते हैं और सोसायटी की बसों में या तो किराया देना पड़ता है या बसों के परिचालक बस से नीचे उतार देते हैं। सोसायटी की बसों में वरिष्ठ नागरिकों से आधा किराया लेने का नियम है फिर भी वरिष्ठ नागरिकों से पूरा किराया लिया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा पुरस्कृत लेखकों को वाल्वो/ वातानुकूलित बसों में मुफ्त/ रियायती दरों पर यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है। हरियाणा सरकार द्वारा पुरस्कृत लेखकों को सम्मान में आजीवन मुफ्त-यात्रा बस पास प्रदान किया गया है बेइज्जती करवाने के लिए नहीं।
उन्होंने नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार तथा निदेशक हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, उपाध्यक्ष, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार द्वारा सभी प्रकार की बसों में यात्रा करने का अधिकार देने की मांग की है।
ग्रामीण उत्थान-भारत निर्माण द्वारा संचालित ई-लाइब्रेरी सह अध्ययन केंद्र का हुआ उद्घाटन
-मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
*************************************************************
*******************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। ग्रामीण उत्थान -भारत निर्माण के संयोजक मेजर डा. टीसी राव द्वारा कनीना उपमंढल के गांव सुंदराह में एक नई ई-लाइब्रेरी सह अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह लाइब्रेरी स्व. राव हरद्वारी लाल की स्मृति में समर्पित की गई है और राव हरद्वारी लाल भवन में स्थापित की गई है, जिसे उनके परिवार द्वारा इस उद्देश्य के लिए उपलब्ध कराया गया है।
यह केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों तथा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा।
लाइब्रेरी में 1000 से अधिक पुस्तकें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रखी गई हैं। साथ में
कंप्यूटर व फोटो कापियर उपलब्ध करवाए गए हैं। 50 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था दो शिफ्टों में की गई है।
मेजर टीसी राव ने बताया कि लाइब्रेरी में एयर कंडीशनर, वाटर कूलर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो शिक्षकों की नियुक्ति कर उन्हें नि:शुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौर पैनलों के माध्यम से बिजली बैकअप की व्यवस्था की गई है। वाई-फाई सुविधा और विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम सुन्दरह और आसपास के गांवों के मेधावी विद्यार्थियों को ग्रामीण उत्थान आर्यभट्ट रत्न से, शिक्षकों को ग्रामीण उत्थान, राधा कृष्ण रत्न से, ब्लाक समिति और सुंदरह गांव के स्काईलार्क के अधिकारियों को ग्रामीण उत्थान सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। गांव की सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचों और बुजुर्गों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गांव की मातृशक्ति को ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण की अध्यक्षा कमलेश राव ने शाल एवं चुन्नी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
यह आहीरवाल क्षेत्र में डा. टीसी राव द्वारा संचालित 14वीं लाइब्रेरी है जो जरूरतमंद छात्रों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। सुंदरह गांव के डा. टीसी राव की ससुराल है और यहां के काफी व्यक्ति पिछले 20 साल से डा. टीसी राव की कम्पनी स्काईलार्क में ऊंचे पदों पर काम कर रहे हैं। इसलिए डा. टी.सी. राव ने अपनी जिम्मेदारी समझकर इस लाइब्रेरी की स्थापना की है।
इस अवसर पर सुंदरह गांव की सरंपच कबूल देवी, लक्ष्मण यादव पूर्व सरपंच, प्रो. जगदीश प्रसाद, प्रो. जगराम, हनुमान यादव, कमलेश राव अध्यक्षा, महिला विंग, सूबेदार मुनीलाल, सुरेश प्रधान, बाबू लाल यादव, सत्यबीर यादव, महाबीर यादव, अनिल यादव, राजेंद्र, जितेंद्र, सतीश पोद्दार, पृथ्वी सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: डा. टीसी राव ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए। फोटो: टीसी राव
अटेली हलके में भेदभाव नहीं होने देंगे-अतरलाल
-न्याय यात्रा पहुंची कई गांवों में
*************************************************************
*******************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। अटेली हलके के गांवों में न्याय यात्रा गोमला, गोमली, खैरानी और खैराना गांवों में पहुंची। समाजसेवी अतरलाल ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों, नौकरियों और नहरी पानी में हलके के साथ भेदभाव कर रही है। अटेली को उपमंडल बनाने, दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने, हलके में आईएमटी स्थापित करने, खेल विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनवाने जैसी मांगों के प्रति सरकार उदासीन तथा लापरवाह बनी हुई है। विकास कार्य रुकने के कारण इलाका पिछड़ता जा रहा है। अतरलाल ने कहा कि अब भेदभाव नहीं सहेंगे और संघर्ष करके इलाके का पूरा हक लेंगे। ग्रामीणों ने यात्रा में उठाई जा रही मांगों को जायज बताते हुए नेताजी अतरलाल को उनके संघर्ष में पूरा सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों और दवाइयों की कमी के बारे में भी शिकायत की, जिसे अतरलाल ने शीघ्र सरकार के संज्ञान में लाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, राकेश यादव, पवन प्रजापत, मनोज कौशिक, मदनलाल,रामचंद्र, मनोज, रामपाल सिंह, महेश चौहान, कुलदीप पंच, महेश, प्रदीप, राधेश्याम शर्मा, उदय सिंह, सूरजपाल, रोहित, डा. राजेंद्र, सोचंद, धर्मवीर, हनुमान, डाक्टर बाबूलाल सहित अनेक ग्रामीण तथा मौजीजान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 07: अटेली न्याय यात्रा के दौरान गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए अतरलाल। फोटो:अतरलाल।
आधी रात को आया अंधड़ और वर्षा, 22 एमएम वर्षा हुई
-पेड़ों पर बरपा कहर, जगह-जगह टूट गए पेड़
--जगह-जगह हुआ जल भराव, जोहड़ हो गए लबालब
*************************************************************
*******************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में शनिवार को आधी रात तेज अंधड़ और वर्षा का कहर बरपा। रविवार सुबह तक वर्षा होती रही। 22 एमएम वर्षा के साथ-साथ अंधड़ ने बहुत अधिक पेड़ों को हानि पहुंचाई है। बिजली के खंभे गिर गए, बिजली की तारे टूट गई, बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से सुबह 10 बजे बाद बहाल हो पाई। पेय जलापूर्ति देरी से हुई किंतु जहां अंधड़ और वर्षा के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसान अब बिजाई की ओर दौडऩे लगे हैं। कृषि विभाग खरीफ फसल की बिजाई के लिए उचित समय नहीं बता रहा है।
शनिवार की आधी रात को तूफानी अंधड़ आया। अंधड़ इतना तेज था कि पेड़ों की जगह-जगह टहनी टूट कर गिर गई ,सूखे एवं हरे पेड़ भी गिर गए। बिजली के खंभे इधर-उधर गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई किंतु अभी तक किसी जान माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। कनीना मंडी में भीम ट्रंक हाउस के पास पोल और एक पेड़ इस कदर गिर गए जैसे किसी ने रास्ता रोक दिया हो। इस गिरे हुए पेड़ के पार कालोनी के लोगों को दिन भर परेशानी रही चूंकि वे शेष कस्बा से कट से गये। बिजली आपूर्ति रात से ठप रही जो सुबह 10 बजे बाद जाकर आंशिक रूप से बहाल हो पाई किंतु कुछ हिस्सों में अभी भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई क्योंकि बिजली विभाग लाइनों पर लगा हुआ है तथा शाम तक सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति होने की पूरी संभावना है। तेज अंधड़ के बाद पश्चिम डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते पहली प्री- मानसून 22 एमएम पहुंच गई। कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में क्षेत्र था वहीं जहां रविवार से नौतपा शुरू हुए हैं किंतु वर्षा ने नौतपा से राहत दिलाई है। गंदा पानी जगह-जगह भर गया और प्रशासन की पोल खोल दी।
हाल ही में कनीना मंडी से गुजरने वाली नहर के साथ-साथ सड़क मार्ग बनाया है किंतु न तो नाली बनाई और न ही लेवल सही लिया जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया और यह सड़क मार्ग जल्दी खत्म होने की संभावना बन गई है। उधर कनीना के दोनों जोहड़ होलीवाला तथा कालर वाली लबालब भर गए हैं। आधा किलोमीटर तक पानी खड़ा हो गया। सुबह 11 बजे तक पानी सड़कों पर खड़ा हुआ था, आवागमन प्रभावित हुआ किंतु प्रशासन की आंखें नहीं खुली। हर वर्ष दोनों ही जोहड़ों की समस्या बनी मिलती है। एक और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दोनों ही जोहड़ों की पैमाइश करके उनकी खुदाई करके गाद निकालने का आदेश दिया हुआ है किंतु आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। कालरवाली जोहड़ की पैमाइश जरूर कर दी है किंतु होलीवाला जोहड़ की न तो पैमाइश हुई है और न ही गाद निकालने का कार्य शुरू हुआ है जिसके चलते अतिक्रमण सिर चढ़कर बोल रहा है जिसका परिणाम है कि गंदा पानी इधर-उधर सड़कों एवं मार्गों पर भरा खड़ा है।
22 एमएम वर्षा होने से किसानों ने राहत की सांस ली वहीं बीज की दुकानों पर लंबी कतारें देखने को मिली। महेश बोहरा एवं कुलदीप बोहरा ने बताया कि बीज खरीदने वाले उनके पास आ रहे हैं और अब बिजाई के काम में लगने की संभावना बन गई है।
उधर एसडीओ कृषि विभाग महेंद्रगढ़ डा.अजय कुमार यादव ने बताया कि वर्षा तो ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 22 एमएम वर्षा हुई है किंतु अभी बाजरा और ग्वार उगने का समय उचित नहीं है। जून माह में अगर यह वर्षा होती तो बिजाई अच्छी प्रकार से की जा सकती किंतु इस वक्त बीजाई करना उचित नहीं है। कपास की बिजाई पूर्ण हो गई है, कपास की फसल को वर्षा का लाभ होगा। वही किसान अब बीज और खाद खरीद कर अपने घरों में रख रहे हैं। जल्द ही बजाई कार्य में लग जाएंगे।
फोटो कैप्शन एक: अंधड़ द्वारा टूटा पेड़ तथा पोल, रोका हुआ रास्ता
02: होलीवाला जोहड़ का आधा किलोमीटर दूर मुख्य सड़क मार्ग पर भरा गंदा जल
03: नहर के साथ बनाई गई नई सड़क पर जगह-जगह जमा पानी
04: अंधड़ के कारण टूटे हुए पेड़
·
कनीना से चंडीढ़ बस सेवा सुबह 4:50 पर
-एनएच-152-डी होकर जाती है बस
समाचार छपवाने वाले व्हाटसअप या मेल भेजकर कम से कम फोन जरूर करें
-बहुत से समाचार बगैर सूचना नहीं छप पाती, अपनी जिम्मेदारी समझे
Saturday, May 24, 2025
कड़ी -01
अब नहीं मिलते खाने को शहतूत
--ग्रामीण बेहतरीन एवं पौष्टिक फल है शहतूत
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। आज से करीब 30 वर्ष पहले एक दौर था जब शहतूत के प्रति गहन लगाव होता था। बड़े-बड़े शहतूतों को माली भी बेचने के लिए गांव में आते थे। बर्फ में शहतूत को लगाकर बेचते थे और यह शहतूत खाने में बहुत मजेदार होते थे। यद्यपि बहुत से लोग शहतूत खाने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उनका कहना है कि यह एक ऐसा फल है जिस पर कोई छिलका नहीं होता इसलिए इस पर मक्खियां, मच्छर और कीट धावा बोलते हैं। ऐसे में उनका कहना है कि इनको नहीं खाना चाहिए परंतु ये फल बहुत लाभप्रद होते हंै। याद है बचपन के दौरान शहतूत को ढूंढ-ढूंढकर खाते थे। दूर दराज तक शहतूत के पेड़ ढूंढते, उन पर फलों को ढूंढते और चाव से खाते थे। वर्तमान समय में शहतूत की एक बिगड़ी प्रजाति जरूर दिखाई देती है जिसमें बहुत छोटे-छोटे शहतूत होते हैं जो बिल्कुल काले हो जाते हैं तब तो उनमें कुछ स्वाद आता है वरना वो स्वादिष्ट नहीं होते। जो बेहतर दर्जे के शहतूत मीठे, लंबे होते हैं और बहुत रसीले होते हैं। इन शहतूतों को बड़े चाव से खाया जाता था ।ग्रामीण फलों में शहतूत का नाम भी एक था क्योंकि शहतूत का पेड़ बहुत आसानी से उग जाता है, तैयार हो जाता है और फल भी लगते हैं। परंतु उत्तम किस्म के शहतूत पेड़ इक्का दुक्का कहीं नजर आता है उस पर भी फल बहुत कम लगते हैं।
याद है जब स्कूल में जाते थे तो शहतूत छोटे-छोटे कागज के टुकड़ों पर रखकर रास्ते में खाते हुए जाते थे। आज शहतूत युवा पीढ़ी को दिये जाए तो आधुनिक पीढि़ इनको नहीं खाएगी। जबकि चाव से खाना भी चाहिए। यह सत्य है कि ग्रामीण बेहतरीन फलों में शहतूत की गिनती की जाती है। परंतु युवा पीढ़ी इनको किनारा कर रही है। आज भी याद है लोग पेड़ पर चढऩे में माहिर होते थे, आसानी से पेड़ पर चढ़ जाते और शहतूत को तोड़कर खाते थे। आजकल तैरना एवं पेड़ पर चढऩा ये कम होते जा रहे हैं।
शहतूत फल में कई विटामिन और खनिज लवण होते हैं। इनमें विटामिन-ए,बी,सी के अलावा कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि शामिल हैं। ये फल एंटीआक्सीडेंट, फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए सेहत के लिए ज्यादा लाभप्रद होते हैं। ये प्रतिरक्षी प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। आंखों और त्वचा के लिए बहुत लाभप्रद हैं। यह त्वचा के को स्वस्थ रखने में तथा मस्तिष्क की गतिविधियों को तेज करते हैं। लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते हैं और एनीमिया रोग से बचाते हैं। दांत और हड्डियां मजबूत होती है, तंत्रिका तंत्र स्वस्थ बनता है, रक्तचाप नियंत्रित रहता है। यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। शहतूत एक पौष्टिक फल है जो स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभप्रद है तथा हमारी बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली, पाचन तंत्र, स्वस्थ त्वचा, आंखें आदि को बनाए रखने में अहम योगदान देता है।
फोटो : शहतूत
सैनिक न तो यूनिट में पहुंचा और न ही घर पर
-गुमशुदगी का मामला करवाया दर्र्ज
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। बव्वा जिला रेवाड़ी का सैनिक न तो यूनिट पहुंचा और न ही घर पर वापस लौटा। वह 19 मई को कनीना से ट्रेन में बैठकर यूनिट के लिए रवाना हुआ था। पुलिस में संजय कुमार हवलदार के भाई ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि संजय कुमार पिछले 14 सालों से सेवा में हवलदार के रैंक पर कार्यरत है। 11 कुमाऊं रेजीमेंट में कालका के पास धामपुर में पोस्टेड है। वह घर से 19 मई को कनीना से ट्रेन के से रात 9:30 बजे चला था किंतु अभी तक न तो यूनिट पहुंचा है और न ही घर वापस लौटा है। न उनकी फोन पर कोई बात हुई है, मोबाइल बंद आ रहा है। अमित कुमार की शिकायत पर संजय कुमार के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, घायल, मामला दर्ज
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। कनीना में बिल्लू मिष्ठान भंडार के यहां कार्यरत एक मजदूर की रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। उनका इलाज अभी रेवाड़ी चल रहा है। उन्होंने कनीना पुलिस में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस में रामु कुमार ,जिला एटा, थाना निदोली ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता और पिछले एक महीने से बिल्लू मिष्ठान भंडार कनीना के गोदाम से दुकान तक सामान लाने ले जाने का काम करता है। 21 मई को सुबह करीब 8 बजे अपनी रिक्शा से दुकान का सामान लेकर गोदाम जा रहा था। दुकान से रिक्शा लेकर लगभग 20 कदम चला था, सामने से ट्रक चालक तेज गति से चलाता आया और टक्कर मार दी जिससे रिक्शा का पिछला टायर ट्रक से जा टकराया। रिक्शा में रखे लड्डू आदि बिखर गए और रिक्शा का हैंडल छाती में लगा, सड़क पर गिर गया और ट्रक का कुछ हिस्सा उसके पैर के पंजे के ऊपर से गुजर गया। दुकान मालिक ने कनीना के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया जहां से अधिक चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब उनका इलाज रेवाड़ी के निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है।
उन्हानी में वालीबाल की प्रतियोगिता करवाकर युवा खिलाडिय़ों को नशे के खिलाफ जागरूक किया
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना पुलिस ने गांव उन्हानी में वालीबाल की प्रतियोगिता करवाकर युवा खिलाडिय़ों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों व कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी दिनेश कुमार मौजूद रहे।
शुक्रवार की शाम को कनीना के गांव उन्हानी के खेल मैदान में जिला पुलिस की तरफ से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम, गांव के मौजिज व्यक्ति व खिलाड़ी मौजूद रहे।
डीएसपी ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना होगा। इसके लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। नशे के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही अपराध का कारण भी बनता है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि कोई नशीले पदार्थ का व्यापार कर रहा है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। नशा वो बीमारी है, जो न केवल एक परिवार बल्कि समाज और देश के भविष्य को खतरे में डालने का काम करता है।
इसके बाद गांव के युवाओं के बीच वालीबॉल मैच का आरंभ किया गया। जीतने वाली टीम को डीएसपी के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। खेल के माध्यम से सभी को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया। युवाओं को बताया कि अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक किया और लोगों से नशा बेचने वालों, नशे का व्यापार करने वालों और किसी भी आपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि युवा नशे के दलदल से बच सकते हैं और देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। इसलिए वह नशे से दूर रहे और नशा न करें। उन्होंने कहा खेल के माध्यम से युवाओं को खेल की तरफ जागरूक करना है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।
फोटो कैप्शन 04: उन्हाणी में आयोजित पुलिस खेल फोटो: पुलिस
दो वर्ष के लिए एसएमसी का गठन
-सुमित्रा देवी बनी प्रधान
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आगामी 2 वर्ष के लिए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी)का गठन किया गया ।
आज की सांझी सभा का आयोजन विद्यालय के मुख्य अध्यापक एवं सचिव नरेश कुमार कौशिक की अध्यक्षता में किया गया तथा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधान पद के लिए सुमित्रा देवी का चयन किया गया वहीं उप प्रधान पद के लिए संध्या का चयन किया गया ।
इसके साथ सेवा निवृत शिक्षाविद रतन लाल शर्मा , सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद यादव , सावित्री देवी, हेमलता ,मंजू देवी, जगमाल सिंह , नगर पार्षद पूजा देवी ,वरिष्ठ अध्यापक कैलाश चंद्र व सुभाष वर्मा को भी सदस्य बनाया गया है। बैठक के प्रारंभ में सचिव द्वारा समिति का गत दो वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियां बताई गई तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के अधिकार व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विद्यालय प्रबंधन समिति की निवर्तमान प्रधान सावित्री देवी ने सभी सदस्यों का बेहतर सहयोग के लिए आभार जताया तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में वह नई कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी ।
उल्लेखनीय है कि गत दो वर्षों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है वही बेहतर नामांकन तथा विद्यालय की छात्राओं का खंड व जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन रहा है।
फोटो कैप्शन 05: नव नियुक्त एसएमसी पदाधिकारी एवं स्टाफ। फोटो: मुख्याध्यापक
नौतपा 25 मई से
अस्पतालों में किये गये विशेष प्रबंध
--भीषण गर्मी से बचे--डा. जितेंद्र
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है जो 2 जून तक चलेगा। यदि उस समय का ताप देखा जाए तो 43 डिग्री तक पहुंच गया है जबकि कम से कम ताप 29 डिग्री रहेगा।
इस वक्त 12 घंटे से अधिक समय सूरज चमक रहा है और तापमान आगे बढ़ाने की संभावना बढ़ रही है। नौतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है। दौरान सूर्य 13 घंटों से अधिक समय तक चमकता रहेगा।
नौतपा कहने को तो 9 दिन चलेगा कि लगातार 15 दिनों की अवधि में ताप अधिक रहता है। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी गिरती हैं। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा। इस दौरान बीमारियां भी बढ़ जाती है। ऐसे में धूप से बचना बहुत जरूरी होता है।
क्या कहते हैं डाक्टर-
डा.जितेंद्र मोरवाल कनीना उप-नागरिक अस्पताल बताते हैं कि गर्मी बढ़ जाने से जहां 10 प्रतिशत तक मरीज बढ़ गये हैं। अस्पताल में सभी दवाओं का प्रबंध किया गया है। जहां लू लगना, उल्टी, बुखार दस्त आदि की शिकायत बढ़ जाती है। धूप से बचना बहुत जरूरी है। हीट वेव को देखते हुए किया गया है। ओआरएस का घोल उपलब्ध कराया गया है ताकि किसी प्रकार की इमरजेंसी से बचा जा सके।
कैसे बचा जाए तपन से-
डा. जितेंद्र मोरवाल बताते हैं की धूप से बचने का सबसे सरल उपाय है घर में छुपकर बैठे रहे। हवादार कमरे में रहे। यदि बाहर जाना पड़े तो पानी की बोतल साथ लेकर जाए तथा पूरे कपड़े शरीर पर पहने, हाथ पैर सर सभी ढके हुए होने चाहिए। पैरों में चप्पल जूते होने चाहिए ताकि गर्मी और तपन से बचा जा सके। इस दौरान तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस, लस्सी ,दूध आदि अधिक प्रयोग करना चाहिए। जंक फूड से इस समय बचना चाहिए, ठोस भोजन कम से कम प्रयोग करना चाहिए। हो सके तो कूलर की हवा में बैठना चाहिए। जब सुबह और शाम ताप कम हो जाए उस समय यदि कोई जरूरी काम हो तो बाहर निकलना चाहिए उनका कहना है कि गर्मी और नौतपा से धूप, लू लग जाती है, बुखार आ जाता है और इसमें बचाव में ही बचाव है। उन्होंने बताया घर पर ग्लूकोस वगैराह प्रयोग करें तथा साथ में ओआरएस का बनाकर रखे। ओआरएस घोल बनाना बहुत सरल है। नमक चीनी और थोड़ा सा नींबू का रस भी डाले तो बेहतरीन स्वाद का घोल तैयार हो जाता है। पानी अधिक से अधिक प्रयोग करें, शरीर में पानी की कमी ना आने दे।
बुजुर्ग बताते हैं कि अगर धूप लग जाए, लू लग जाए तो उससे बचने के लिए पुराने समय से बुजुर्ग कच्चे आम को भूनकर उसका रस, नमक ,चीनी आदि मिलाकर पीते आए हैं जो धूप और गर्मी से बचाता है। यह भी ओआरएस की भांति काम करता है। नौतपा से बचाव में ही बचाव है।
फोटो कैप्शन 0$2: गर्मी से बचाव करते हुए स्कूली बच्चे।
फोटो कैप्शन: डा जितेंद्र मोरवाल
धनौंदा के तालाबों में नहीं है पानी
-पशुपालक व ग्रामीण परेशान, लोगों ने सरकार के खिलाफ उगला जहर
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। गांवों में पहले के बने तालाब सूखने लगे हैं। यह समस्या अकेले गांव धनौदा की नहीं है इस प्रकार की समस्या के और भी कई गांवों की हैं जिनमें कई कई वर्ष बीत गए लेकिन पीने के पानी के नाम पर एक बूंद भी नहीं आई है। जिसको लेकर ग्रामीण बड़े परेशान हैं और सरकार को कोस रहे हैं। गांव धनौदा के पूर्व सरपंच एवं मार्केट कमेटी कनीना के पूर्व अध्यक्ष क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर रतन सिंह तंवर गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह तंवर पूर्व पंच सुनील कुमार पूर्व पंच रामविलास शर्मा कृपाल सिंह हनुमान सिंह बाबा दयाल के भगत भोलू सिंह सुभाष सिंह हनुमान सिंह तंवर हरि प्रकाश के अलावा दर्जनों ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव धनौंदा में लगभग आधा दर्जन तालाब हैं लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है की एक भी तालाब में एक बूंद पानी तक नहीं है जिसके कारण यहां पशुपालकों में त्राहि त्राहि मची हुई है लेकिन इसकी तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है ऐसा महसूस होता है जैसे इस गांव का कोई धनी धोरी नहीं है ग्रामीणों का यह भी कहना है की वर्षों पहले इस गांव में लगभग सभी तालाबों में पानी भरा रहता था जिसके कारण गांव में ज्यादा गर्मी भी नहीं होती थी और पशुओं को पीने तथा नहाने के लिए पानी उपलब्ध हो जाता था लेकिन अब पिछले लंबे समय से इस गांव के किसी भी तालाब में पानी की एक बूंद भी नहीं है जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं ग्रामीणों का यह भी कहना है की ग्राम पंचायत व प्रशासन द्वारा गांव में नए तालाब तो खुद वॉए हैं जिन पर मोटा पैसा भी खर्च किया है लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है उसके बावजूद भी गांव के किसी तालाब में एक बूंद पानी तक नहीं है ग्रामीणों का यह भी कहना है जब प्रशासन व ग्राम पंचायत गांव में नए तालाब खुदवाने का ठेका तो उठा लेती है परंतु अब उन तालाबों में एक बूंद पानी नहीं है अब पानी भरने का ठेका कौन उठाएगा ताकि ग्रामीणों को तालाबों में पानी मिल सके और उनके पशु तालाब में जाकर पानी पीकर स्नान कर सके ग्रामीणों ने यह भी बताया इस गांव में ज्यादा लोग कृषि पर आधारित हैं जो अपने घरों में कई कई पशु रखते हैं ताकि वह अपनी आजीविका चला सके लेकिन जब से गांव के तालाबों में पानी नहीं भरा गया है तब से इन पशुपालकों को भारी समस्याओं का सामना उठाना पड़ रहा है लेकिन गांव की ग्राम पंचायत तथा प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण पशुपालक भारी समस्याओं से जूझ रहे हैं ग्रामीणों का यह भी कहना है इस तरह की भीषण गर्मी में तालाबों में पानी न होने के कारण पशु धन रखने वाले लोग परेशान हैं। गर्मी ज्यादा पड़ेने के कारण पशुओं को पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं जिसके कारण पशु बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पशुपालकों का यह भी कहना है जब तालाबों में पानी होता था तो कई-कई घंटे तक हमारे पशु तालाबों में स्नान कराते थे जिसके कारण उनका गर्मी से बचाव हो जाता था और वह समय पर दूध देते थे लेकिन जब से गांव के तालाब सूखे हैं तब से पशुओं को स्नान कराना तो दूर की बात उनके पीने के पानी के लाले पड़ गए हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया तालाबों में पीने का पानी न होने के कारण पशुपालक अपने पशुओं को औने- पौने दामों पर बेचने के लिए विवश हो रहे हैं। प्रशासन व ग्राम पंचायत द्वारा तालाबों की खुदाई के लिए मोटा पैसा खर्च किया गया है क्योंकि गांव में तालाब बने और उनमें पानी भरा जाए जिससे गांव में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो।
गांव में स्थित बाबा दयाल के मंदिर के पास बने एक तालाब में हमेशा पानी रहता था जो पशुओं के लिए भी पीने के काम आता था तथा बाबा दयाल की मजार पर लगने वाले मेले में गांव धनौंदा के लोग ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के लोग आकर इस तालाब से पानी भरकर बाबा दयाल के मंदिर में बाबा को स्नान कराते थे और प्रसाद बांटते थे लेकिन पिछले लंबे समय से इस तालाब में पानी न होने के कारण लोगों को पूजा के लिए भी पानी लाने की बड़ी समस्या बनी हुई है क्योंकि यह तालाब धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ तालाब है। गांव के दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार तथा जिला प्रशासन मांग करते हुए कहा है कि सरकार को गांव में बने तालाबों में पानी की समुचित व्यवस्था करानी चाहिए ताकि गांव में पशुधन रखने वाले लोगों को पशुओं को पिलाने के पानी की कोई समस्या ना हो और उनके पशु बीमार ना हो।
फोटो कैप्शन 01:सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए फोटो: ग्रामीण
हेरिटेज विद्यालय के 28
विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल में सफलता पाकर लहराया परचम
*********************************************
*****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल कनीना में स्थित हेरिटेज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के 28 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर दिखाई अपनी प्रतिभा जिसमें दुर्गा, जितिन, लकी यादव, इशिका हरिशंकर ,साहिल, राहुल, प्रियांशु, मिस्टी, मयंक कुमार, लक्ष्य, अयान ,दीपक यादव, देवराज, देव ध्रुव, दीक्षा यादव, दीपेंद्र कुमार, इशिका शर्मा, गौरव शर्मा, अवनी, एंजेल, हर्ष कुमार ,आयुषी अहरोदिया, आयुष कौशिक, इशू, पारस व मानवी ने सफलता पाकर अपने विद्यालय तथा अध्यापक व माता-पिता का नाम रोशन किया है।। विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट परिणाम की बधाई दी और उन्हें सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है। सभी विद्यार्थी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वह बधाइयां देते हुए डांस कर रहे हैं। अध्यापक गण भी बच्चों के साथ डांस कर रहे हैं व खुशी मना रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार डायरेक्टर, खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य ,कृष्ण सिंह सीनियर कोआर्डिनेटर, सुरेंद्र कुमार कोआर्डिनेटर, सुमन व समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: चयनित विद्यार्थी। फोटों: स्कूल प्राचार्य
Friday, May 23, 2025
अमृत तालाबों को तत्काल नहरी पानी से भरने की मांग की
-अटेली न्याय यात्रा में संबोधित किया लोगों को
*********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। बसपा नेता समाजसेवी अतरलाल की अटेली न्याय यात्रा शुक्रवार को सुन्दरह, झिंगावन, बेवल तथा दौंगड़ा जाट में पहुंची। यहां अतरलाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकार तथा प्रशासन से उनका समाधान करवाने का भरोसा दिया।
इस दौरान अतरलाल ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से गांवों के प्राकृतिक जोहड़ों तथा नए खोदे गए अमृत तालाबों को तत्काल नहरी पानी से भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों के प्राकृतिक कदीमी जोहड़, जोहड़ी तथा नए खोदे गए अमृत तालाब सूखे पड़े हैं। जिसके कारण पशु-पक्षियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है और भू-जल स्तर नीचे जा रहा है। उन्होंने सरकार तथा जिला प्रशासन से तत्काल विशेषअभियान चलाकर सभी जोहड़ों, अमृत तालाबों को नहरी पानी से तत्काल भरने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर जोहड़ों को नहरी पानी से नहीं भरा गया तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी। अतरलाल ने कहा कि उनके लिए अटेली हलका के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों के लिए वे संघर्ष करेंगे और सरकार से उनकी मांगों को पूरा करवाएंगे। इस अवसर पर हव.हरद्वारीलाल, अमरचंद शर्मा, राजपाल, बलबीर, अजीत सिंह, सुभाष, पूर्व सरपंच भागमल, मुख्त्यार सिंह, धर्मेन्द्र, कपूर सिंह, रघबीर, विजय, दान सिंह प्रजापत, कैलाश सेठ, भागसिंह चेयरमैन, कैप्टन महेन्द्र सिंह, खजान सिंह, सतपाल, मनफूल, हीरा सिंह, राहुल, राजेन्द्र, रमेश, विनोद कुमार, जितेन्द्र कुमार, रिसाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: न्याय यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानते बसपा नेता अतरलाल।
अंडर-19 यूथ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया दीपक ने
-आरकेवाइ स्कूल का है विद्यार्थी
*********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। चौथी प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में आरकेवाई स्कूल , कनीना के बच्चों ने अंडर-19 यूथ कैटगरी में दीपक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
चौथी हरियाणा प्री -स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में आर के वाई स्कूल, कनीना के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया व सफलता हासिल की। अंडर-19 यूथ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दीपक /बलजीत, कनीना का रहा जिसने 400 में से 371 अंक प्राप्त किये । इसके अतिरिक्त यशदीप / पवन कुमार,अतुल/सुबे सिंह ,प्रयाग/ललित व विक्रम / विनोद ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अंडर-16 में अनिश / अजयकुमार, हर्षित/ बिटटू शर्मा ने सफलता प्राप्त की। इन सभी की सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधक सुरेश कुमार , डायरेक्टर निधि बाला , प्रधानाचार्य सतीश कौशिक , कोच हेमंत सिंह व सभी अध्यापकों को जाता है जिन्होंने बच्चों को समय-समय पर प्रेरित किया व सफलता की तरफ अग्रसर किया।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल रहे आरकेवाइ के विद्यार्थी।
खेलों के माध्यम से युवाओं को किया प्रेरित और नशे से दूर रहने के बताएं गुर
-जिला पलिस ने आयोजित की खेल प्रतियोगिता
*********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। जिला पुलिस महेन्द्रगढ़ द्वारा खेलों के माध्यम से नशे के प्रति जागरूकता अभियान, उन्हाणी में फुटबाल खेल प्रतियोगिता कराई ।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला पुलिस महेन्द्रगढ़ द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य से खेलों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में, आज डीएसपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना सदर कनीना के गांव उन्हाणी के खेल मैदान में पुलिस द्वारा फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल के माध्यम से पुलिस टीम में उपस्थित युवा पीढ़ी को नशे के प्रति जागरूक किया और उन्हें नशे के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।
थाना सिटी कनीना के प्रबंधक रविंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। उन्होंने बताया कि महेन्द्रगढ़ पुलिस जिले के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके साथ ही उन्हें सकारात्मक कार्यों और खेलों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज उनाहनी में आयोजित फुटबाल मैच में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच, गणमान्य व्यक्ति और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
पुलिस टीमें लगातार युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रही हैं और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जिले के विभिन्न गांवों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। सिटी प्रबंधक रविंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के प्रति अपना रुझान बढ़ाएं और किसी न किसी खेल में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हम सभी, विशेषकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक रहना होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान मौजूद युवाओं ने पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि वे भी अब अन्य लोगों को नशे के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें इसके बुरे प्रभावों के बारे में बताएंगे।
शहर होगा हरा भरा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगाएंगी एक पेड़ मां के नाम
- विभाग अपनी जमीन से करेगा एक पेड़ मां के नाम की करेगा शुरुआत
*********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। वर्तमान दौड़ में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए व वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सरकार ने सार्थक कदम उठाए हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पौधा रोपण करा कर हरियाली बढ़ाने में सहयोग करेगा। व साथ ही लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक भी करेगा इसको लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के अधिकारियों ने कनीना की सभी साइटों का निरीक्षण भी किया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व सरकार का एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम वातावरण को शुद्ध करने के लिए एक मिशाल कायम करेगा।
पौधा रोपण से चारों तरफ हरियाली होगी और व इस कड़ी में कनीना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का सहायता समूह बाबा राधे ग्रुप की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम के साथ कनीना शहर में विभिन्न साइटों का दौरा कर निरीक्षण किया व उन स्थानों को चिन्हित किया गया जहां पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम स्कीम के तहत पौधा रोपण किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री तेग बहादुर और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार मंगतूराम सरस्वा ने टीम को विभिन्न स्थानों का दौरा करवाया व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पौधा रोपण का संपूर्ण ब्यौरा लिया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैग , पेन, पानी की बोतल, डायरी आदि उपलब्ध करवाए गए इस अवसर पर कनीना खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार , अटेली खंड संसाधन संयोजक विक्रम सिंह,सीहमा खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र के अलावा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम
व बाबा राधे स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: एक पौधा मां के नाम पर साइटों का निरीक्षण करते अधिकारी एवं अन्य। फोटो-स्वयं
कई मांगों पर बनी सहमति
-11 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक विचार विमर्श
*********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया की कल सांयकाल सचिवालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल व हरियाणा सरकार के बीच बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक आयोजित की गई रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल में राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह, महासचिव रतन कुमार जिन्दल, वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह, कृष्ण शर्मा उप महासचिव, ओमप्रकाश सैनी उपप्रधान, हरियाणा सरकार की तरफ से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी,समाज कल्याण विभाग से एसीएस अनुपमा, आइएएस अधिकारी एसीएस स्वास्थ्य विभाग, प्रियंका सोनी मुख्य सचिव कार्यालय, परिवहन से खजान सिंह शिक्षा विभाग के अधिकारी की उपस्थित में सभी 11 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक विचार विमर्श हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कुछ प्रस्ताव अलग से दिए गये । पीटीआई व ड्राइंग टीचर को ग्रेच्यूटी व अर्जित अवकाश नियमानुसार शीघ्र दिया जाए पर सहमति बनी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अन्यायपूर्ण रिकवरी न करने पर सहमति बनी तथा वार्षिक पेंशन की सीमा 300000. रुपये की जगह 500000 रुपये तक बढ़ाई जाने का प्रस्ताव दिया गया।हवाई यात्रा व रेलवे यात्रा में रियायती सुविधा पुन: लागू की जाने पर सहमति हुई, इसकी सिफ़ारिश केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। सरकारी एसी व वाल्वो बसों में भी रियायती सुविधा लागू की जाने का प्रस्ताव दिया गया। 65 व 75 वर्ष की आयु के बाद 10 व 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि लागू करने बारे सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे। न्यायालय के फैसले अनुसार 6 माह से ज्यादा सेवा के बाद सेवा निवृत्त होने पर वार्षिक वृद्धि व कोमूटेशन राशि को काटना लागू करने पर सहमति जताई। एलटीसी को ब्लाक वर्ष के प्रथम वर्ष में निरीक्षण करके दिये जाने पर सहमति बनी। इसी प्रकार की मीटिंग समय समय पर की जाने पर भी स्वीकार्यता जताई।
फोटो कैप्शन 03: बैठक का नजारा
स्कूली बच्चों के जन्म दिन को मनाया
--कैमला स्कूल में बच्चों के जन्म दिन पर उत्सव
*********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में बच्चों के जन्म उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से सरपंच डिंपल जांगड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जयप्रकाश यादव चेयरमैन ब्लाक समिति कनीना रहें और गरिमामयी उपस्थित मंगतराम साहब रहे।
वीरेंद्र सिंह मौलिक मुख्याध्यापक ने बताया कि आज विद्यालय में बच्चों के जन्म उत्सव का कार्यक्रम जिसमें क्रमश: प्रदीप ,कार्तिक , नव्या , समर, सावन, लीना,रितु आदि का जन्म उत्सव कार्यक्रम संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में मनाया गया। बच्चों ने केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां मनाई। सभी विद्यार्थियों के माता-पिता विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि ने बच्चों को निरंतर मन लगाकर पढ़ाई करने, परिश्रम और अनुशासन के लिए प्रेरित किया सरपंच महोदया ने बच्चों को साफ- सफाई और दैनिक रूप से अपना होमवर्क पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्याध्यापक ने प्रभु से बच्चों के उज्ज्वल , मंगलमय एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की और बताया कि छोटे-छोटे आयोजनों से ही बच्चों के उत्साह को निरंतर बढ़ाने में सहायक रहते हैं। जिससे तन, मन स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर बृजलाल सेठ, मनवीर सिंह तंवर ,सुनील कुमार , देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार , राजेश कुमार, भगतसिंह, गरिमा रानी शिक्षिका,सूबे सिंह एसएमसी प्रधान ,सुनील कुमार, राहुल ,तारामणि देवी ,पिंकी देवी, बबली देवी ,माया देवी ,रेखा देवी आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: सरकारी स्कूल में बच्चों के जन्म दिन को मनाते हुए फोटो: मुख्याध्यापक
40 बैग सरसों की चोरी, अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज
*********************************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव सुंदरह निवासी शमशेर सिंह ने उनके मकान में रखे 40 बैग सरसों चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने दौंगड़ा अीहर चौकी बताया कि उन्होंने अपना मकान सुंदरह में बनाया हुआ है और 14 एकड़ सरसों की फसल पुराने मकान में रखी थी। जब सरसों देखने गया तो पाया कि उनके 40 बैग सर
सों की चोरी हो गये। अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Thursday, May 22, 2025
पेयजल समस्या के समाधान के लिए शिकायत निवारण केन्द्र स्थापित
-अब और अधिक तेज गति से होगा पेयजल उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान: उपमंडल अभियंता
****************************************************************************
*****************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल उपभोक्ताओं के लिए मंडल स्तर पर शिकायत निवारण केन्द्र को एक्टिव किया है ताकि हर उपभोक्ता को स्वच्छ पेयजल निरंतर मिलता रहे। कहीं भी पेयजल संबधित किसी प्रकार की शिकायत होती है तो उपभोक्ता विभाग के निजामपुर रोड़ पर स्थित शिकायत निवारण केन्द्र के दूरभाश नंबर 01282-252601 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से सायं 5 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए नारनौल शहर के उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बढ़ती गर्मी में पीने का पानी अमृत के समान है। इस मौसम में हर उपभोक्ता को समय पर जल मिलना जरूरी है। विभाग इसके लिए निरंतर अपनी सेवा देने में तत्पर है। पेयजल सप्लाई में कहीं दिक्कत आती है। कहीं मैन पाइलाइन में लीकेज या टूट जाने की समस्या होती है या फिर गंदा पानी आने की संभावना होती है। ऐसी स्थिति में हर उपभोक्ता को पीने के पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपभोक्तओं की सुविधा के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक शिकायत निवारण केन्द्र स्थापित कर दूरभाष नंबर 01282-252601 भी जारी किया है ताकि उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सके व विभाग द्वारा समय पर समस्या का निवारण किया जा सके। यह नंबर नारनौल क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए है। इसके साथ-साथ विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर भी पेयजल व सीवरेज संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने बकाया पेयजल के बिल नहीं भरें हैं वे अपना बिल अवश्य भर दें अन्यथा उनको डिफाल्टर घोषित कर पेयजल कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। पेयजल हमारा अधिकार है लेकिन सरकार के नियमानुसार बिल अदा करके हर उपभोक्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन भी करें।
जिले में चलाया जा रहा है जल संरक्षण अभियान--
जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल संरक्षण के लिए भी अभियान विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। स्कूल कार्यक्रम, स्कूल रैली, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक व उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। हर उपभोक्ता अपने नलों पर टूंटी अवश्य लगायें। इसके अलावा पानी की समस्याएं पेयजल पाइपलाइन लीकेज व गंदे पानी की समस्या का समाधान भी संबंधित ग्राम पंचायत व संबंधित जेई के माध्यम से करवाया जा रहा है। इस अभियान में हर उपभोक्ता अपना सहयोग करें।
ब्याज दर 7 प्रतिशत करना किसान विरोधी
-अटेली न्याय यात्रा में उठाई मांग
****************************************************************************
*****************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के फसल ऋण पर ब्याज दर 7 प्रतिशत करने को किसान विरोधी कदम बताते हुए सरकार से इसे तत्काल वापिस लेने की मांग की है।
अतरलाल ने अटेली न्याय यात्रा के दौरान पड़तल, ढ़ाणा, मानपुरा व मोड़ी गांवों में कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रदेश सरकार ने फसल ऋण पर ब्याज दर 7 प्रतिशत करके किसान विरोधी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बात तो किसान की आमदनी दोगुनी करने की करती है परन्तु हकीकत में आमदनी कम करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने तत्काल इस निर्णय को वापिस नहीं लिया तो बहुजन समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। सभी गांवों में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अतरलाल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका निदान करवाने का भरोसा दिया।
जोहड़ों में स्नान करने से बचे
-हर वर्ष घट जाती हैं दर्दनाक घटनाएं
****************************************************************************
*****************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। गर्मी बढ़ते ही बच्चे एवं बूढ़ों में स्नान करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। अक्सर गांवों में जोहड़ होते हें जिनमें बच्चे या युवरा घुसकर स्नान करते हैं और कई बार हादसा हो जाता हे। एक जून से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे और स्कूली बच्चे या तो अपने नाना नानी के यहां या कहीं घूमने के लिए अक्सर जाते रहते हैं। हर वर्ष गर्मियों के दिनों में डूबने से कई बच्चों की मौत हो जाती है क्योंकि वे जोहड़ तालाब आदि में नहाने के लिए उतरते हैं और आजकल जोहड़ तालाबों में गाद भरी होती है जिसके कारण वे गाद में गिर जाते हैं। कई कई बार तो लोग जोर से छलांग लगाकर जोहड़ तालाब में नहाने का प्रयास करते हैं जिसके कारण भी उनकी मौत हो जाती है। कनीना के बड़ी बणी के टैंक में भी कई मौत हो चुकी है जिसके पीछे चाहे कारण कुछ भी हो परंतु माना जाता है नहाने के लिए और पानी पीने के लिए लोग घुसते हैं और डूब जाते हैं। विभिन्न जोहड़ों में डूबने से ऐसी घटनाएं सामने आती है।
डाक्टर जितेंद्र मोरवाल के अनुसार नींबू, राबड़ी, तरबूज ,ककड़ी आदि अधिक से अधिक प्रयोग करने चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाये। दो से तीन लीटर कम से कम पानी पीना चाहिए तथा ठोस पदार्थ की बजाय पेय पदार्थ अधिक से अधिक प्रयोग करें। गर्मी में जहां फास्ट फूड न खाए, बासी भोजन भी प्रयोग ने करें। गर्मी एवं लू अगर लग भी जाए तो भूने हुए कच्चे आम का जूस में नमक और कुछ चीनी डालकर प्रयोग करें। इससे लू आदि से बचा जा सकता है।
गर्मी से बचने के लिए तरबूज बहुत उत्तम माना जाता है। तरबूज जहां उच्च रक्तचाप को घटना है वहीं पानी की पूर्ति करता है।
गर्मियों में स्नान करते समय बरते सावधानियां- डाक्टर ,समाज सेवा तथा नागरिकों का कहना है कि गर्मियों के दिनों में लोग गर्मी से बचने के लिए इन हौद घुसकर स्नान करते हैं और अधिकांश की मौत हो जाती है, जिन में तैरना नहीं आता। ऐसे में गर्मियों में जलाशयों से थोड़ा दूर रहे वरना गिरकर कोई भी अनहोनी हो घटना घट सकती है।
नदी, नाले, नहर, जोहड़ आदि में घुसना जोखिम भरा कार्य है। यदि तैरना नहीं आता तो जोहड़ के पानी में न घुसे। अगर स्नान करना है तो किनारे पर बैठकर ही स्नान करें।
फोटो कैप्शन 04: तालाब में स्नान करते बच्चे एवं युवा: फोटो: जागरण
अंधड़ ने बिगाड़ा हाल
लंबे लंबे लगे बिजली कट, गर्मी में पेयजल सप्लाई रही ठप
****************************************************************************
*****************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में जहां तापमान 44 डिग्री पहुंच गया वहीं पर जल की समस्या रही क्योंकि बिजली कट लंबे-लंबे जारी रहे। प्रात: से ही बिजली गुम हो गई और करीब 3 बजे के आसपास फिर से आई। इसके बाद फिर से बिजली गुल हो गई। लोगों में रोष है विशेषकर दुकानदार जो बिजली पर आधारित काम करते हैं वे दुखी है क्योंकि उनका रोटी रोजी का काम ठप हो गया। बिजली कटों के पीछे तेज अंधड़ कारण माना जाता है।
तेज अंधड़ से धूल ही धूल -
कनीना क्षेत्र में रात 8 बजे तेज अंधड़ आया। अंधड़ के कारण लोगों की टीन शेड उड़ गई, पेड़ पौधों की टहनियां टूट गई। यही नहीं अंधड़ के कारण लोग बेहद परेशान नजर आए। विशेष कर महिलाएं परेशान नजर आई क्योंकि अंधड़ से धूल ही धूल घरों में जमा हो गई।
नहीं हुई पेयजल सप्लाई-
भीषण गर्मी में जहां बुधवार की रात को 12 बजे बाद ही बिजली सप्लाई हुई वहीं पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। मिली जानकारी अनुसार एकमात्र बोर के सहारे पेयजल सप्लाई हो रहा है। जब बिजली नहीं होती है तो बोर का जल इकट्ठा नहीं हो पाता है और सप्लाई नहीं हो पाता है। जसवंत सिंह वाटर सप्लाई केंद्र कर्मी ने बताया कि पेयजल बिजली अभाव में जमा नहीं हो पाया और सप्लाई ठप रही।
लड़की गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
****************************************************************************
*****************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।कनीना उपमंडल के एक गांव से एक युवती घर से बगैर बताएं कहीं चली गई। युवती के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 20 मई को उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। हर जगह पता किया कहीं नहीं मिली। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-150
किसी प्रकार का व्यसन नहीं पाला तन में
****************************************************************************
*****************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक कम प्राध्यापक 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने सदा सादा जीवन जिया है और सादेे ही विचार रहे हैं। खाना भी सदा सादा रहा है तथा पहनावा भी सदा ही सादा रहा है। उन्होंने कभी किसी प्रकार का व्यसन तन में नहीीं पाला। चाय नींबू, ग्रीन टी, काली टी, हर्बल टी आदि प्रयोग की हैं। अब तो चाय भी धीरे-धीरे समाप्त बंद करने जा रहे हैं। दिन में एक चाय अधिकतम पीते हैं और वह भी जल्द ही बंद कर दी जाएगी। आइये सुनते हैं होशियार सिंह के विचार उन्हीं की जुबानी-
मैं लंबे जीवन में कभी किसी प्रकार का व्यसन नहीं किया। शराब, बीड़ी, हुक्का, चिलम, पान या किसी भी प्रकार के चबाने, खाने, पीने का सामान जो विषैले बताये जाते हैं, प्रयोग नहीं किया। सदा सादा जीवन जिया है, सादा कपड़े पहने हैं। चलना फिरना भी साइकिल पर रहा है। 40 सालों से साइकिल पर ही चल रहा हूं तथा खाने में सादा खाना होता है। सबसे बड़ी बात है विगत 3 सालों से तो अपने प्लाट में सब्जी आदि उगाई जाती है, अधिकांश वही प्रयोग की जाती है तथा धीरे-धीरे सब्जी उगाने की और रुझान बढ़ रहा है। विशेषकर प्याज, लहसुन, घिया, तोरई, ककड़ी, तरबूज आदि उगाये जा रहे हैं। कभी आंशिक सफलता मिलती है तो कभी पूर्ण रूप से सफलता मिलती है। ऐसे में खाना भी सदा सादा रहा है। विशेषकर दूध व दही का सदा ही अधिक उपयोग किया है। यह सत्य है कि शरीर में केवल एक चीज में सबसे पहले गिरावट आई है, वह आज से नहीं बल्कि 20 साल पहले से ही दिक्कत आई हुई है। दांतों में शिकायत मिलती है, दांत कमजोर हो गए हैं। कुछ निकलवा दिए हैं अधिकांश दांत रह भी रहे हैं परंतु पहले वाली बात नहीं है कि दांतों में जो दम होता था वह अब नहीं है। लोगों ने प्रयास किया कि बीड़ी, सिगरेट, चिलम, हुक्का, तंबाकू या कोई अन्य विषैला पदार्थ का प्रयोग करें लेकिन मेरे विवेक से मैंने कभी प्रयोग नहीं किये। चाय विशेष कर काली चाय पीने की आदत जरूर रही है। वरना लंबे समय तक ग्रीन टी प्रयोग की है। अब धीरे-धीरे काली चाय भी बंद होती जा रही है। प्रतिदिन एक चाय पी रहा हूं वह भी भविष्य में छोड़ दी जाएगी क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए डाक्टरों का कहना है कि किसी प्रकार का व्यसन नहीं होना चाहिए। जो व्यसनी है उनको देखकर मन में दर्द होता है परंतु हम कुछ नहीं कर सकते। जब मोहल्ले में या आस पड़ोस या कोई मजदूर मिस्त्री पर आता है और वह किसी प्रकार का कुछ खाता पीता नजर आता है तो उनसे बड़ी घिन आती है और जब वह मुंह से हगते हैं तो हमें बड़ा दर्द होता है। सरकार को ऐसे पदार्थों की बिक्री रोक देनी चाहिए ताकि भविष्य में लोगों का जीवन अवधि बढ़ सके। कोई भी मेरे बारे में 100 प्रतिशत यह कह सकता है कि किसी प्रकार का व्यसन नहीं किया और न ही भविष्य में करने की कोई विचार। हां भविष्य में और भी सादा जीवन जीने तथा एकांत पेड़ पौधों की सेवा करते हुए जीने की ज्यादा तमन्ना है। मेरा यह भी निवेदन है की कोई मुझे बेहतरीन दर्जे के पेड़, पौधे बताएं जो क्षेत्र में पैदावार दे सके। चाहे फल या किसी सब्जी के हो तो मैं उनका आभारी रहूंगा। क्योंकि पेड़ पौधे अधिक होंगे तो जीवन उज्ज्वल और लंबा रहेगा, ऐसे में पेड़ों की सेवा का विचार है।
जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
-जल बचाने के तरीकें बताये
***********************************************
*******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमण्डल के गांव बूचावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन कनीना द्वारा जल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुबेसिंह सिंह ने की। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के टिप्स समझाएं। जल जीवन मिशन के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया।जल जनित बीमारियों जैसे डायरिया, टायफाइड आदि के बचाव बारे विस्तार से समझाया। विद्यालय के छात्रों ने जागरुकता रैली भी निकाली । जल संयोजक मोहित कुमार ने लोगों को भी नल पर टैप लगाने व जल के सही उपयोग बारे प्रेरित किया ।
पेयजल एवं सीवरेज संबंधित शिकायत निवारण टोल फ्री नंबर 18001805678 के उपयोग बारे समझाया । कार्यक्रम में मुख्याध्यापिका नीलम मिश्रा , हिंदी अध्यापिका सरोज कुमारी, विज्ञान अध्यापिका राखी सोनी, संस्कृत अध्यापक निर्मल शास्त्री, अंग्रेजी प्रवक्ता राजेश शर्मा,कला अध्यापक जोगेंद्र सिंह, एबीआरसी संजीत सिंह, कंप्यूटर अध्यापक रमेश सैनी, नरेंद्र सैनी, सतेंद्र, प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह, दीपिका सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: जल जागरूकता रैली निकालते हुए बच्चे। फोटो: प्राचार्य
गर्मी का कहर जारी
- कनीना बस स्टैंड पर लगाई मीठे पानी की छबील
-ताप पहुंचा 44 डिग्री
***********************************************
*******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। एक ओर क्षेत्र में गर्मी पूरे चरम पर है। तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है वहीं गर्मी में पेयजल की समस्या होने लगी है किंतु सड़कों पर मीठे पानी की कोई कमी नहीं है। जगह जगह मीठे पानी की छबील लगाई जा रही हैं तथा युवा वर्ग आमजन की सेवा कर रहा है।
कनीना बस स्टैंड पर युवाओं ने मीठे पानी की छबील लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी के कारण आम आदमी परेशान हो गया है और अभी बारिश के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों से गुजरने वाले लोगों के लिए भी ठंडा पानी नहीं मिल पाता। ऐसे में कनीना के युवाओं ने मीठे पानी की छबील लगाई है। उन्होंने बताया कि यह युवाओं की टोली हर वर्ष मीठे पानी की छबील लगती है। इस दौरान सुरेश कुमार, ठेकेदार नीटू, रवि कुमार, रूप पंडित, धर्मपाल, महिपाल, सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01:बस स्टैंड पर मीठा पानी पिलाते हुए युवा
अंडर-19 यूथ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया दीपक ने
***********************************************
*******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। चौथी प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में आरकेवाई स्कूल , कनीना के बच्चों ने अंडर-19 यूथ कैटगरी में दीपक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
चौथी हरियाणा प्री -स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में आर के वाई स्कूल, कनीना के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया व सफलता हासिल की। अंडर-19 यूथ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दीपक /बलजीत, कनीना का रहा जिसने 400 में से 371 अंक प्राप्त किये । इसके अतिरिक्त यशदीप / पवन कुमार,अतुल/सुबे सिंह ,प्रयाग/ललित व विक्रम / विनोद ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अंडर-16 में अनिश / अजयकुमार, हर्षित/ बिटटू शर्मा ने सफलता प्राप्त की। इन सभी की सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधक सुरेश कुमार , डायरेक्टर निधि बाला , प्रधानाचार्य सतीश कौशिक , कोच हेमंत सिंह व सभी अध्यापकों को जाता है जिन्होंने बच्चों को समय-समय पर प्रेरित किया व सफलता की तरफ अग्रसर किया।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल रहे आरकेवाइ के विद्यार्थी।
Wednesday, May 21, 2025
लड़की गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से एक युवती घर से बगैर बताएं कहीं चली गई। युवती के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 20 मई को उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। हर जगह पता किया कहीं नहीं मिली। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
स्कूलों का समय बदला
स्कूल लगेंगे 7 से दोपहर 12 बजे, शिक्षक रुकेंगे 1:30 तक
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। उपयुक्त महेंद्रगढ़ के आदेश अनुसार आप सभी राजकीय और निजी विद्यालयों का कक्षा 1 से 12 तक का समय प्राप्त 7 बजे से दोपहर 12 तक रहेगा। जबकि विद्यालय के शिक्षक 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हाजिर रहेगा। साथ में भीषण गर्मी के दृष्टिगत चंद हिदायतें भी दी गई हैं।
लंबे लंबे लगे बिजली कट
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में जहां तापमान 44 डिग्री पहुंच गया वहीं पर जल की समस्या रही क्योंकि बिजली कट लंबे-लंबे जारी रहे। प्रात: सही बिजली गुम हो गई और करीब 3 बजे के आसपास फिर से आई। इसके बाद फिर से बिजली गुल हो गई। लोगों में रोष है विशेषकर दुकानदार जो बिजली पर आधारित काम करते हैं वे दुखी है क्योंकि उनका रोटी रोजी का काम ठप हो गया।
तेज अंधड़ से धूल ही धूल
-गर्मी से मिली राहत
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में रात 8 बजे तेज अंधड़ आया। अंधड़ के कारण लोगों की टीन शेड उड़ गई, पेड़ पौधों की टहनियां टूट गई। यही नहीं अंधड़ के कारण लोग बेहद परेशान नजर आए। विशेष कर महिलाएं परेशान नजर आई क्योंकि अंधड़ से धूल ही धूल घरों में जमा हो गई।
नागरिक सुरक्षा अधिनियम एवं विनियमों के प्रावधानों के अनुसार स्वयं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित करना आवश्यक
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। भूतपूर्व सैनिकों को नागरिक सुरक्षा अधिनियम एवं विनियमों के प्रावधानों के अनुसार स्वयं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित करना आवश्यक है। इसलिए 23 मई को जिला के सभी स्वयंसेवक भूतपूर्व सैनिक प्रात: 10:30 बजे लघु सचिवालय के कमरा नंबर 118 में पहुंचना सुनिश्चित करें।
जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार नागरिक सुरक्षा अधिनियम एवं विनियमों के प्रावधानों के अनुसार स्वयं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित करने के लिए वे अपना विवरण जैसे सेना क्रमांक, पद, नाम, पिता का नाम, गांव एवं संपर्क नंबर जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय के जगदीश के मोबाइल नंबर
9812544213, कुलदीप के मोबाइल नंबर 8186880637, रणबीर के मोबाइल नंबर 9781672381 व विजय के मोबाइल नंबर 9408049973 पर भेजें।
सड़क के बीचों-बीच बने चार फीट के गड्ढे में लोग गिरकर हो रहे हैं घायल
-दो तीन दिनों में हो जाएगा ठीक-कनिष्ट अभियंता
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। जन स्वास्थ्य विभाग कनीना द्वारा गंदे पानी के मिलने का कारण ढूंढने के लिए गड्ढा बनाकर छोड़ दिया गया है। इसमें आने जाने वाले इसमें गिरकर अपने हाथ और पैर तुड़वा रहे हैं। कनीना मंडी से बस स्टैंड तक बनी पक्की सड़क में नहर के पास जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा हैमर मशीन चलाकर सड़क को तोड़ डाला। पाइप लिकेज का पता लगाया जा रहा है लेकिन इस कार्य को हुए लगभग 1 सप्ताह का समय बीत गया है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग ने इसे अब तक ठीक नहीं किया है। जिसके कारण सड़क के बीचों-बीच बने लगभग 4 फीट गहरे गड्ढे में आए दिन कोई ना कोई गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होकर अवश्य ही घायल हो रहा है। मंडी के लोगों का कहना है की इस मार्ग से आए दिन हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन गड्ढा होने के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को तोड़कर खोदे गए गड्ढे को तुरंत ठीक किया जाए, वह विभाग द्वारा इसमें रोड़ी बजरी और सीमेंट मिलाकर पहले जैसा बनाया जाए ताकि यहां भविष्य में इस सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों को कोई परेशानी ना हो। यहां गौरतलब है कि नहर के साथ लगाते हुए कनीना मंडी से रेवाड़ी रोड तक सड़क कार्य का निर्माण कुछ महीनों पहले हुआ है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग सप्लाई हो रहे गंदे पानी के कारणों का पता लगा रहा है। क्या कहते हैं जेई-
जेई तेज बहादुर ने बताया कि वार्ड 9 व 10 में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। उसे ढूंढने के लिए कट लगवाया है। अब इसे दो तीन दिनों में ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को गंदा पानी मिलेगा तो समस्या पैदा हो जाएगी। यही कारण है कि कट लगवाया गया है।
फोटो कैप्शन 06: सड़क के बीच में बनाया गया कट। फोटो जागरण
गर्मी के तेवर बढ़े, ताप 43 डिग्री पार
--ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट बढ़े
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली कटों के साथ-साथ गर्मी के तेवर भी बढ़ते जा रहे हैं। कम से कम तापमान 29 डिग्री अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड नोट किया गया। सुबह सवेरे गर्मी से बचने के लिए पार्कों में लोग घूमते देखे जा सकते हैं। वही सुबह करीब 8 बजाते ही लोग अपने घरों के दरवाजों को बंद कर लेते हैं तथा घरों में छुपे मिलते हैं। बाहर निकलना बहुत कठिन हो गया है। एक और जहां गर्मी तेवर तलख हो गए हैं वहीं बिजली कट भी बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं।
कनीना क्षेत्र में पशुपालक भी बेहद परेशान है क्योंकि जोहड़ों का पानी या तो सूख गया है या साफ नहीं है जिसके चलते पशुओं को गंदा पानी ही पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पशु चिकित्सक बताते हैं कि पशुओं को सुबह शाम गर्मी से बचाने के लिए जोहड़ों में छोड़ देना चाहिए किंतु अब धीरे-धीरे जोहड़ लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में गर्मी बेहद परेशान कर रही है।
क्षेत्र में तापमान बढऩे से पंखे, कूलर आदि कम काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि गर्मी यूं ही चलती रही तो परेशानी बढ़ेगी।
ज्यों ज्यों दोपहर होता है तो लोग घरों में पूर्णतया छुपे होते हैं। इक्का दुक्का वाहन ही सड़कों पर घूमता नजर आता है तथा लोग गर्मी से बचाव के रास्ते ढूंढते रहते हैं। किंतु विद्यार्थी एवं शिक्षक स्कूलों में पढऩे एवं पढ़ाने जाते हैं।
गर्मी के कारण जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कफ्र्यू जैसी हालत बन जाती है। दोपहर को सड़के सुनसान हो जाती है, हर जीव जंतु और इंसान दुबक जाते हैं। मोलडऩाथ आश्रम के पीछे पक्का जोहड़ है जिसे पानी से भरा हुआ है जिसमें बंदर डुबकी लगाते हैं। भक्त दिनेश कुमार, महेश कुमार, सुरेंद्र, इंद्र देव आदि बताया कि दिन भर बच्चे और लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ों में स्नान करते हैं, वही पार्क में बैठे दिखाई देते हैं। पक्षी भी पार्क स्थित जाल के पेड़ के नीचे आराम से धूप से बचते नजर आते हैं। जहां भी देखे बस पानी की किल्लत छाई हुई है जोहड़ों का पानी भी घटता ही जा रहा है, ऐसे पशुओं के लिए और पक्षियों के लिए जल की समस्या बनी हुई है। कनीना क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से भी परेशान है और दोनों वक्त पेयजल सप्लाई करने की मांग कर रहे हैं।
विभिन्न गांवों में लू एवं गर्मी से बीमारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अधिकांश समय लोग अपने घरों में बिताते हैं। तुझे भी बाहर जाते हैं तो उस समय भीषण गर्मी होती है। एक और जहां रेहड़ी पर सामान बेचने वाले मजबूरीवश गर्मी में खड़े दिखाई देते हैं ,जिनके पास छत तक नहीं होती वहीं मजदूर भी काम पर जा रहे हैं जिन्हें अपना पेट पालना होता है। गर्मी एवं लू के चलते एसी, कूलर, पंखे सब खिलौने नजर आते हैं। लोग जब भी बाहर निकलते हैं तो पूरे प्रबंध करके निकलते हैं।
हल्का भोजन ले-
जहां गर्मी के तेवर दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कहीं भी चैन नहीं मिल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य निरीक्षक उप-नागरिक अस्पताल कनीना शीशराम लोगों को तेज गर्मी से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू तथा शीशराम स्वास्थ्य निरीक्षक ने एक अभियान चला रखा है। जो भी लोगों के संपर्क में आते हैं उनको गर्मी से बचने के उपाय बता रहे हैं। उनका कहना है कि तेज गर्मी के कारण बीमार हो सकते हैं, ऐसे में सावधानियां बरतनी जरूरी है।
इन सावधानियों में घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर, हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनकर जाना चाहिए। धूप में बाहर जाते समय छाता, तौलिया, टोपी, आंखों पर धूप का चश्मा भी प्रयोग करें, थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर तरल पदार्थ पीते रहे, हल्का ताजा भोजन करें ,नंगे पैर, नंगे बदन धूप में न जाए। अधिक गर्मी एवं धूप में कोई भी कार्य करने से बचे, शराब, चाय, काफी कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन करने से बचे, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, बीमार, बुजुर्गों का विशेष रूप से गर्मी का ध्यान रखे।
उनका कहना है कि गर्मी लगने के गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि ज्यादा देर धूप में काम करें तो गर्मी लग सकती है। इसके लक्षणों में लाल,गर्म,सूखी त्वचा होना, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड होना, जी मचलाना, उल्टी होना ,सिर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, चक्कर आना, बेहोशी, सिर दर्द आदि प्रमुख है। गर्मी और लू से बचने के लिए रोगी को छांयादार एवं ठंडी जगह पर ले जाए, आरिस का गोल पानी एवं अन्य तरल पदार्थ ,पैरों को ऊपर करके लिटाए, शरीर को ठंडे पानी से पोंछे, गिला कपड़ा लपेटकर हवादार स्थान पर विश्राम कराए।
जोहड़ों में स्नान से बचे-
एक जून से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे और स्कूली बच्चे या तो अपने नाना नानी के यहां या कहीं घूमने के लिए अक्सर जाते रहते हैं। हर वर्ष गर्मियों के दिनों में डूबने से कई बच्चों की मौत हो जाती है क्योंकि वे जोहड़ तालाब आदि में नहाने के लिए उतरते हैं और आजकल जोहड़ तालाबों में गाद भरी होती है जिसके कारण वे गाद में गिर जाते हैं। कई कई बार तो लोग जोर से छलांग लगाकर जोहड़ तालाब में नहाने का प्रयास करते हैं जिसके कारण भी उनकी मौत हो जाती है। कनीना के बड़ी बणी के टैंक में भी कई मौत हो चुकी है जिसके पीछे चाहे कारण कुछ भी हो परंतु माना जाता है नहाने के लिए और पानी पीने के लिए लोग घुसते हैं और डूब जाते हैं। विभिन्न जोहड़ों में डूबने से ऐसी घटनाएं सामने आती है।
डाक्टरों के अनुसार गर्मी से बचने का एकमात्र साधन कुछ पदार्थ का प्रयोग करना है।
डाक्टरों के अनुसार नींबू, राबड़ी, तरबूज ,ककड़ी आदि अधिक से अधिक प्रयोग करने चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाये। दो से तीन लीटर कम से कम पानी पीना चाहिए तथा ठोस पदार्थ की बजाय पेय पदार्थ अधिक से अधिक प्रयोग करें। गर्मी में जहां फास्ट फूड न खाए, बासी भोजन भी प्रयोग ने करें। गर्मी एवं लू अगर लग भी जाए तो भूने हुए कच्चे आम का जूस में नमक और कुछ चीनी डालकर प्रयोग करें। इससे लू आदि से बचा जा सकता है।
गर्मी से बचने के लिए तरबूज बहुत उत्तम माना जाता है। तरबूज जहां उच्च रक्तचाप को घटना है वहीं पानी की पूर्ति करता है।
फोटो कैप्शन 04: गर्मी में छाता लेकर जाते हुए बच्चे।
05: जोहड़ में स्नान करते हुए बच्चे। जागरण
गुटखा खाने की आदत बढ़ी
- 80 युवा करते हैं प्रयोग, मुंह से थूकते रहते हैं
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। एक वक्त था जब यूपी, बिहार ,एमपी आदि के गुटखा खाने वाले लोग मुंह से हगतेे थे। विभिन्न प्रकार के गुटका पान मसाला आदि जब खाते थे तब मुंह से हगने रहते थे। मुंह से डाला गया लाल रंग का पदार्थ दीवारों से नहीं छोड़ता। हर वर्ष सरकार को करोड़ों रुपये मुंह से थूक के निशानों को मिटाने के लिए खर्च करने पड़ते हैं। अब जब यह लाल पदार्थ दीवार से कैसे भी नहीं हटता तो इंसान के अंदर एक बार प्रवेश कर जाएगा तो कैसे भी नहीं है खत्म पाएगा विभिन्न रोग होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। यूपी,बिहार, एमपी से किरायेदार बहुत अधिक संख्या में आ गए हैं जो पुराने घरों में पड़े हुए हैं। सबसे ज्यादा गंदगी फैलाते हैं और सबसे ज्यादा पानी प्रयोग करते हैं और बिजली प्रयोग करते हैं लेकिन अभी तक इनकी जांच नहीं हुई है कि यह कहां के निवासी है? कनीना नगरपालिका व प्रशासक मौन है।
बिहार ,यूपी, मध्य प्रदेश आदि के लोग जब आते थे तो ग्रामीण क्षेत्र के लोग उनके मुंह की ओर देखते रहते थे। न तो भाषा समझ आती थी और न ही उनका खानपान। यदि उनसे पूछा जाए कि क्यों खाते हैं तो उनका कहना होता है कि आदत बन गई ताकि वह अपने धंधों में लगे रहे क्योंकि एमपी यूपी, बिहार के अधिकांश लोग या तो कारीगरी का काम करते हैं या बर्गर व पानी बतासा आदि बेचते हैं और वे जमकर गंदगी मिलकर ही बेचते हैं। उनको देखकर स्थानीय लोग भी धीरे-धीरे आदि होते चले गए और आज स्थानीय 80 प्रतिशत युवा पीढ़ी इस प्रकार के पान, गुटखा आदि को चबाते हैं। किसी सार्वजनिक नल पर जाकर देखें तो पानी पीना कठिन हो सकता है क्योंकि सब जगह गंदगी की बदबू आती है जो मुंह से हगते हैं। लाल ही लाल पानी बहता नजर आता है। ऐसे में इस पानी को पीना भी आसान नहीं होता है परंतु धीरे-धीरे आई आदत ग्रामीण क्षेत्रों में फैलती जा रही है। अब तो राजस्थान, हरियाणा आदि के लोग भी जमकर प्रयोग करते हैं और फिर मुंह से हगते रहते हैं।
माडल संस्कृति स्कूल कनीना में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज।रााजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का (एनडीआर एफ) आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना और आपदाओं के समय सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना था।
यह कार्यक्रम एसडीएम कनीना जितेन्द्र कुमार के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति सजग और सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि सही जानकारी और त्वरित प्रतिक्रिया से जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने छात्रों को आपदा के समय के प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में सही जानकारी और प्रशिक्षण का अभाव उस आपदा की गंभीरता को और अधिक बढ़ा देता है। टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, और अन्य प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक उपाय सिखाए। इसके साथ ही, लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, आग बुझाने के तरीके, और इमरजेंसी एग्जिट प्लान की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुडानिया जी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा से डरना नहीं चाहिए बल्कि उससे निपटने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने एन डी आर एफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता लाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने भी प्रश्न पूछे और टीम से सीधा संवाद किया। यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और बच्चों ने इसे बड़ी उत्सुकता से ग्रहण किया।
फोटो कैप्शन 01: आपदा प्रबंध की टीम । फोटो :जागरण
अव्वल रहे विद्यार्थियों की निकाली रैली
-वाहनों में सरकारी स्कूल के जयकारे लगाते हुए गुजरी कई गांवों से रैली
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। शहीद सतपाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर ने शत प्रतिशत वार्षिक परीक्षा परिणाम उपरांत बच्चों को सम्मानित करते हुए विशेष नामांकन अभियान के तहत बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए गांव सीहोर, छितरोली, झाड़ली एवं उच्चत गांव में रैली निकाली गई।
शाहिद सतपाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर का 10वीं 12वीं का वार्षिक परिणाम सत प्रतिशत रहा, 12वीं कक्षा में कुमकुम ने मेडिकल संकाय में 500 में से 442 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 28 विद्यार्थियों में से पांच विद्यार्थी मेरिट प्राप्त की बाकी सभी 70 प्रतिशत से ऊपर अंक लेकर पास है। दसवीं कक्षा में कोमल ने 500 में से 416 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही, दसवीं कक्षा में 20 में से 9 मेरिट मेरिट आई है, गत वर्ष भी इस विद्यालय परिणाम शत प्रतिशत रहा था, विशेष नामांकन अभियान में एसएमसी प्रधान सीमा शर्मा, प्रधान बलवंत सिंह, धर्मपाल ,सावित्री, सीमा, सभी एसएमसी सदस्य, समस्त विद्यालय ग्राम पंचायत मौजूद रही, नामांकन बढ़ाने में एमसी ग्राम पंचायत के विशेष सहयोग रहा। यह विद्यालय का 24 अगस्त को नारनौल आडिटोरियम हाल में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा सम्मानित हो चुका है। विद्यालय प्राचार्य हरीश प्रधान ने सभी को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 02: विद्यार्थियों को वाहनों में बैठाकर निकाली रैली। फोटो: प्राचार्य
धनौंदा के ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद आश्रम में युवाओं ने पक्षियों के लिए रखे सिकोरे
--पक्षियों को बचाना जरूरी-शिवानंद
**********************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। उप मंडल के गांव धनौंदा स्थित ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद आश्रम में भारत सिंह, युवा कार्य और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पक्षियों के लिए सिकोरे रखे गए। जिसमें मुख्य रूप से स्वामी शिवानंद महाराज मौजूद रहे। ब्लाक कार्डिनेटर रचना शर्मा ने बताया कि जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के निर्देशन में कनीना उपमंडल के गांव में पक्षियों के लिए स्कोर रखने का अभियान चलाया हुआ है। दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी की अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। शिवानंद महाराज ने कहा कि पक्षियों के लिए पानी के सकोरे वितरित करके एक अच्छी पहल की जा रही है। पानी के सकोरे वितरित करने से लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति जागरूकता आएगी। लोगों को जागरूक करने के लिए पानी के सकोरे वितरित करके एक नेक कार्य कर रही है। पशु-पक्षियों का हमारे पर्यावरण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण रोल है। पेड़-पौधे व पशु-पक्षी हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। इनके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इस दौरान मनीषा स्वामी, प्रियंका प्रजापति, टीना वर्मा, सुरेश यादव, हेमलता यादव, हेमलता सैन, अंजू, भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: सिकोरे रखते हुए संत।










































