Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**: October 2025

Friday, October 31, 2025

643 किसान मंडी में लेकर आये 20747 क्विंटल बाजरा
--खरीद पहुंची 309338 क्विंटल ,सरकारी तौर पर नहीं हो पाई खरीद
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी तौर अभी तक एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा गया है लेकिन निजी स्तर पर 309338 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। यह बाजरा समर्थन मूल्य से कम भावों पर खरीदा गया है। शुक्रवार को 643 किसान 20743 क्विंटल बाजरा लेकर आये।
 मिली जानकारी अनुसार अब तक 10021 टोकन किसानों के काटे जा चुके हैं और किसान अपनी बाजरे की पैदावार अनाज मंडी में ला रहे हैं किंतु उनके सैंपल फेल होने के कारण सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण सभी सैंपल फेल हो जाते हैं। ऐसे में सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक खरीद की अवधि संबंधित भी कोई पत्र हैफेड खरीद एजेंसी तक नहीं पहुंचा है।

करीरा मोड़ बना आफत, डेढ़ सौ मीटर जगह पर भरा रहता है गंदा पानी, निकलने की कोई जगह नहीं
--अविलंब समाधान करने की मांग
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना -करीरा सड़क मार्ग मोड़ अति जर्जर हो गया है। करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर तो निकलना भी कठिन हो गया है। घरों का गंदा पानी जमा है किंतु साइड से निकलना भी कठिन हो गया है। पेड़ पौधे खड़े है। इस सड़क मार्ग पर 150 मीटर जगह के कारण अनेक दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। लोगों का सामान बार-बार गंदे पानी में गिर जाता है । अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा तथा अनेक धार्मिक संस्थाओं का गांव करीरा जाने के लिए कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग से 3 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसका प्रारंभिक मोड़ बहुत खराब हो चुका है। क्योंकि मार्ग अब गोठड़ा तक जाता है किंतु प्रारंभ की जगह ऐसा खराब है तो अंत कैसा होगा? जितने भी लोग इधर से गुजरते बस एक ही निवेदन करते हैं कि इस सड़क की सुध ली जाए। यह खराब सड़क करीब एक साल से अधिक समय भी चली आ रही है किंतु न तो विभाग ने कोई सुध ली है और न ही इसका कोई समाधान कनीनावासियों ने किया है। नगरपालिका कनीना इसे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की बताकर पल्लू झाड़ लेती है। सड़क मार्ग की हालत बहुत बदतर हो जाती है जब वर्षा होती है। वर्षा का गंदा जल तालाब के रूप में खड़ा हो जाता है जिससे पैदल एवं दुपहिया वाहन निकालना अति कठिन काम है।
करीरा और गोठड़ा जाने वाले लोग बेहद परेशान हैं। इस संबंध में क्या कहते हैं लोग -
***सड़क मार्ग पर करीरा मोड़ घातक बना हुआ है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं घटती है। दोपहिया वाहन चालक इसमें बार-बार गिर जाते हैं। प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है जिसके चलते लोगों में भारी रोश पनप रहा है। प्रशासन से मांग की है कि इसकी सुध ली जाए।
*** गजेंद्र सिंह, करीरा
 करीरा मोड़ करीब 1 साल से अधिक समय से खराब पड़ा है। बार-बार प्रशासन से मांग की जा रही है किंतु न तो प्रशासन कोई सुध ले रहा है और न ही अन्य लोग समाधान हेतु सामने आते हैं। क्योंकि सड़क भी अब पैमाइश के कारण किसी जमींदार की जगह बन गई है। जिसके कारण वैकल्पिक सड़क मार्ग ढूंढना जरूरी बन गया है। परंतु वैकल्पिक मांर्ग भडफ़ जाकर करीरा जाया जा सकता है जो पांच किमी दूरी बढ़ा देता है। अविलंब सुध लेने की मांग की है।
-- महिपाल,करीरा
करीरा एक सुंदर गांव है जो आगे गोठड़ा से जुड़ा हुआ है। करीरा जाने के लिए एकमात्र इस मार्ग का प्रारंभ ही बहुत खतरनाक है। दोपहिया वाहन चालक बार-बार इसमें गिर जाते हैं। बेचारे खड़े होकर चोट खाकर फिर से आगे बढ़ जाते हैं। बड़े वाहन भी बहुत मुश्किल से निकलते हैं। ऐसे में इस मार्ग की सुध लेने की मांग की जा रही है।
--- रोहित यादव,करीरा
 करीरा मोड को ठीक कर दिया जाए तो लोग करीरा और गोठड़ा जाते वक्त आराम से पहुंच जाएंगे लेकिन इनको ठीक नहीं किया गया तो आए दिन दुर्घटनाएं घटती चली जाएंगी। प्रशासन से मांग है कि अविलंब इसकी सुध ली जाए वरना आने वाले समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
-- सुमेर सिंह,करीरा
क्या कहते अधिकारी-
 इस संबंध में एक्शन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर नारनौल से बात हुई। उन्होंने बताया इस जगह का समाधान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 150 मीटर के करीब जगह वास्तव में खराब हो चली है क्योंकि इस पर केस चल रहा था जिसके कारण इसकी सुध नहीं ली जा सकती थी। अब इसकी जल्द ही सुध ली जाएगी।
 फोटो कैप्शन 07: करीरा मोड़ जर्जर हालात में
साथ में गजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, रोहित यादव और सुमेर सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया इस अवसर पर एकता के लिए दौड़ का आयोजन भी किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की।
 विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जीवन तथा उनके कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यालय की संस्कृत प्रवक्ता कैलाश यादव ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि  वे देश की एकता और अखंडता को हर कीमत पर बनाए रखें तथा देश की रक्षा लिए हमेशा तत्पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा अर्चना ने सरदार पटेल के जीवन पर भाषण प्रस्तुत किया।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल, राजेंद्र कटारिया, निशा जांगड़ा,धर्मेंद्र डीपीई, वंदना जांगिड़,पूनम कुमारी,शशि कुमारी, मुख्य शिक्षक रतनलाल, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह व प्रीतम सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: एकता दिवस मनाते विद्यार्थी एवं शिक्षक

विज्ञान प्रदर्शनी में सजाए 70 माडल
--एसडी स्कूल ककराला में आयोजित हुई प्रतियोगिता
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
एसडी विद्यालय, ककराला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें तीसरी व चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ भाग लिया।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी स्टाफ सदस्यों सहित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों सहित सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि विज्ञान विषय सहित अन्य विषयों में भी प्रयोगात्मक कार्य का बहुत महत्व होता है इसलिए विद्यालय इस प्रकार के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा प्रदान कर रहा है।  
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को साकार रूप देते हुए 70 से अधिक माडल तैयार किए है जिनमें जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर अपने रचनात्मक माडल प्रस्तुत किए। जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता दृष्टिकोण का द्योतक है। प्रदर्शन में विज्ञान सामाजिक विज्ञान विषय से जूड़े एक से बढ़कर एक मनमोहक व महत्वपूर्ण माडल प्रस्तुत किए गये थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की को-र्डिनेटर स्नेहलता, प्रियंका एवं बिंदु द्वारा किया गया। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, कोर्डिनेटर स्नेहलता, प्रियंका एवं बिंदु, ईश्वर सिंह, अजीत कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 05: विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेते विद्यार्थी

बीडीसी मेम्बर महीपाल नम्बरदार बने प्रदेश अध्यक्ष
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
नेशनल क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन्स, नेशनल प्रेसिडेंट सुनील अत्री, नेशनल चेयरमैन अमन गुप्ता ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव बाघोत के महिपाल नंबरदार को महेंद्रगढ़ जिले के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। महिपाल नंबरदार ने एनसीसीओ का धन्यवाद किया, महिपाल नंबरदार ने  अपने पद का और गरीब लोगों की सहायता, और इंसाफ दिलाने की जिम्मेवारी ली।
फोटो कैप्शन: महिपाल सिंह

आयरन लेडी के नाम से मशहूर है इंदिरा गांधी-अनीता यादव
--पूर्व सीपीएस अनीता यादव के विचार
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज अटेली हल्के के उपमण्डल कनीना में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राव नरेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस पार्टी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनीता यादव पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए  सर्वप्रथम स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से जानी जाती है। वे भारत रत्न से सम्मानित हैं । उनको बांग्लादेश युद्ध, पोखरन समझौता और बैंकों का राष्ट्रीयकरण जैसे फैसलों के लिए हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने हमेशा देश हित को सर्वोपरि समझा। वे मरते दम तक देश के सम्मान एवं विकास के लिए सदा तत्पर पर रही। देश हित में लिए फैसलों के लिए आज भी पूरा देश याद करता है। उनकी विदेश नीति अति सराहनीय रही। संसार के बड़े से बड़े देश उनसे अति प्रभावित थे। उन्होंने अपने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम भाषण के शब्द, मेरे खून का एक एक कतरा देश के काम आएगा,  हम सब के कानों में आज गूंजते भी है। इस कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
फोटो कैप्शन 06: अनीता यादव संबोधित करते हुए

संकट कितना बड़ा क्यों न हो राष्ट्र हित सर्वोपरि-राव नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री
--कनीना की वाटिका में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कनीना की आरएस वाटिका में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राव नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 31 अक्टूबर भारतीय इतिहास का अद्वितीय संगम है।
एक दिन दो महान विभूतियां और एक ही -
उन्होंने कहा कि आज जब देश और समाज मतभेदों से गुजर रहे हैं, तब इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो उठे हैं।
 इंदिरा जी ने हमें सिखाया कि संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, राष्ट्रहित और सेवा का मार्ग ही सच्चा मार्ग है। उन्होंने कहा और पटेल जी ने यह बताया कि मनुष्य तभी शक्ति बन सकता है जब वह एकता में संगठित हो जाए।
राव साहब ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंक राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और गरीबी हटाओ जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से भारत की दिशा बदल दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समान अवसर को राष्ट्र की प्राथमिकता बनाया।
वहीं सरदार बल्लभभाई पटेल जी ने 565 रियासतों को जोड़कर भारत को एक अखंड राष्ट्र बनाया और प्रशासनिक ढांचे की नींव रखी। उनकी दूरदृष्टि, संगठन क्षमता और निष्ठा आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
राव नरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जब समाज में विभाजन की राजनीति बढ़ रही है, तब पटेल जी का यह संदेश सबसे प्रासंगिक है। जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र से ऊपर उठकर — एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण करो।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के दिल में इंदिरा जी का यह संकल्प आज भी धड़कता है — भले ही मैं देश की सेवा में मर जाऊं, मेरे खून की हर बूंद इस देश के विकास में योगदान देगी।
अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि इंदिरा गांधी जी के साहस और सेवा, और सरदार पटेल जी की एकता और निष्ठा को अपने जीवन में अपनाएं। राष्ट्र पहले, जनता पहले — और सेवा सर्वोपरि।
कार्यक्रम का समापन दोनों महान आत्माओं के सम्मान में एक मिनट के मौन और जयघोष -जय इंदिरा, जय सरदार पटेल, जय हरियाणा, जय हिंद के नारे लगाये।
इस अवसर पर  पूर्व सीपीएस अनीता यादव , जिलाध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. राज सुनेश व अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01 व 02: राव नरेंद्र सिंह कनीना में संबोधित करते हुए।

सरदार पटेल  डेयरी फेडरेशन लिमिटेड द्वारा मनाया सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती का उत्सव
--जीडी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम
**********************************************************
****************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
  भारत के लौहपुरुष, भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर सरदार पटेल सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड  द्वारा  मेहसाणा जिला  सहकारी दूध उत्पादक संघ दूधसागर नेशनल अमूल के कनीना अवशीतन केंद्र पर जन्म जयंती समारोह एवं सहकारिता संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूध उत्पादक, महिलाएं, युवा एवं सहकारी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेलजी की प्रतिमा/फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर के की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेलजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भारत में सहकारिता की भावना को सामाजिक-आर्थिक एकता का सबसे सशक्त माध्यम बनाया।
सरदार पटेल जयंती जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस  के रूप में भी मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिले के गांवों से दुग्ध उत्पादकों, महिलाओ और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से सरदार पटेलजी के एकता और सहकार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण और माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के सहकारी क्षेत्र में एक नया अध्याय आरंभ हुआ है। इसी प्रेरणा से राष्ट्रीय स्तर पर सरदार पटेल सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड  की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर के दुग्ध उत्पादकों को सहकारी समिति के माध्यम से सहकारी ढाँचे से जोडऩा है ताकि दुग्ध उत्पादकों को दूध संग्रहण से लेकर वितरण तक एक मजबूत, पारदर्शी और सहकारी अमूल प्रणाली का लाभ मिल सके।
वर्तमान में एसपीसीडीएफ भारत के 20 विभिन्न राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जहां यह दुग्ध उत्पादकों को संगठित सहकारी ढांचे से जोडऩे, ग्राम स्तर पर दुग्ध सहकारी समितियों के गठन को प्रोत्साहित करने और किसानों को आधुनिक डेयरी सेवाओं से लाभान्वित करने की दिशा में कार्यरत है। सरदार पटेल का मानना था कि देश की सच्ची शक्ति गांवों में बसती है, और बिना सहकार नहीं उद्धार — और यही दर्शन आज एसपीडीसीएफ की कार्यप्रणाली की प्रेरणा है। एसपीडीसीएफ अमूल माडल की भावना को आधार बनाकर कार्य कर रहा है। जहां किसान स्वयं अपने उत्पाद के स्वामी हैं, और संगठन का प्रत्येक निर्णय लोकतांत्रिक एवं सहकारी सिद्धांतों पर आधारित होता है।
कार्यक्रम तहत दूध उत्पादकोंने ये तय किया की उनके गांवों में ग्राम दूध सहकारी समिति का गठन किया जाए और उसे एसपीडीसीएफ से संबद्ध किया जाए, तो उन्हें अमूल से जुड़े दूध उत्पादको के तरह उन्हे अनेक लाभ प्राप्त होंगे जैसे दूध का उचित और पारदर्शी मूल्य, चारा एवं पोषण संबंधी सहायता, पशु स्वास्थ्य सेवाएं, प्रशिक्षण और वित्तरण से जुड़ी सभी सुविधाएं। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर इस पहल का स्वागत किया। समारोह के अंत में दूध उत्पादकोने ये संकल्प लिया की वे हर गांव को सहकारी संरचना के अंतर्गत लाकर सहकार से समृद्धि की भावना को मूर्त रूप देंगे ।
इस अवसर पर मेहसाणा जिला सहकारी दूध उत्पादक  संघ दूधसागर नेशनल अमूल के हेड नरेंद्र सिंह चौधरी ,एसपीडीसीएफ के हरियाणा स्टेट कोआर्डिनेटर अजय कसंवा, ग्रुप हेड हरिश्चंद्र विजय , अवशीतन केंद्र प्रभारी किशन पटेल, सहकारी सेवा प्रभारी पुष्पमित्र सिंह, रूपचंद, दरियाव सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एकता रैली निकालते हुए।

क्विज में भाग लेकर जीत सकते हैं हजारों इनाम, गीता पर चलेगी क्विज

--4 नवंबर से 14 नवंबर तक लगातार चलेगी प्रतियोगिता

*****************

*******************************************

**************************************************************

************************************************************

कनीना की आवाज।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 के अवसर पर ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी मे भाग लेकर जीतें पुरस्कार और पाएं प्रमाण-पत्र

ऑनलाइन क्विज शुरू होने की तिथि:-

04th नवंबर  से  14th नवंबर 2025 तक

*क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन 25th अक्टूबर यानि कल से शुरू होने की संभावना है

रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक👇🏻

http://igmquiz.in/

Participants Category

i) Student

ii) Public

Cash Prizes / Certificate:

A) हर रोज 1000-1000 रुपए के 20 ईनाम

B) क्विज के समापन पर लाखों रूपए के ईनाम

C) किसी भी जिले, राज्य या देश के नागरिक, विद्यार्थी व उनके मातापिता कोई भी इसमें भाग ले सकते हैं।

 विशेष

1. Registration करते समय Referral/Motivator Contact Number में Motivator.  का मोबाइल नंबर 9416348400  भरें।

2. आपके Registration के समय जो OTP आएगा वो आपका पासवर्ड रहेगा तथा आपका फोन न. आपका लॉगिन आईडी रहेगा।

3. प्रतिदिन 5 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएँगे जिनका उत्तर आपको देना होगा ।

4. यह प्रतियोगिता भगवदगीता के प्रति रुचि उत्पन्न करने व जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। स्वयं भी भाग लें और अन्य को भी प्रेरित करें।

5-Join Gita Prashnamala Quiz - https://igmquiz.in

6  हर बार की भांति इस बार भी संभावित उत्तर आपको समय पर मिल जाएंगे। उत्तर कितनी बार भी बदल सकते हैं। बस रजिस्ट्रेशन करते वक्त मोटिवेटर में 9416348400 ही भरे।

Thursday, October 30, 2025

22 सालों से गायों की रक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रही है कनीना गौशाला
---भगत सिंह के प्रधान बनने के बाद जागृत हुआ है नया उत्साह
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला वर्ष 2003 से गायों की रक्षा के लिए अहं भूमिका निभा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रों, गौशाला के वार्षिकोत्सव तथा गोपाष्टमी आदि पर लोग दूर दराज से आकर गायों की सेवा करते हैं। एक ओर जहां गायों की सेवा हो रही है वहीं गायों का दूध लोगों के रोगों को दूर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना वासियों के सहयोग से स्थापित हुई थी जो 2003 की रजिस्टर्ड है। यहां करीब 3000 गाये हैं जिनमें से करीब 50 गायें दुधारू है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए भगत सिंह प्रधान गोशाला कनीना ने बताया कि कनीना गौशाला में कुछ गाय दुधारू है। गाय के दूध की भारी मांग है। दूर दराज के लोग दूध ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 35 वर्कर गायों की सेवा कर रहे हैं। 5 ट्रैक्टर ट्राली गायों की के लिए अन्न एवं चारा लाकर उनकी सेवा में लगी हुई हैं
 कनीना गोशाला में राव सत्यवीर बोहरा, देवराज महाशय,जगमाल सिंह, हुकुम सिंह, डा मेहरचंद, यादवेंद्र यादव, मनफूल सिंह, हुकुम सिंह आदि कनीना गौशाला के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में भगत सिंह कनीना निवासी गौशाला के प्रधान हैं। गौशाला बड़ी बणी नामक स्थान पर स्थापित है। जहां के लिए गौशाला द्वार बनाया गया है वहीं गायों को रखने के लिए धूप एवं छाया तथा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। गौशाला प्रतिवर्ष अपना वार्षिक उत्सव मनाती है तथा लोगों में देसी गाय पालने की प्रवृत्ति को पैदा कर रही है। गौ सेवा में गौशाला में सेवारत कर्मियों ने बताया कि वह गायों की सेवा करके बहुत प्रसन्न हैं। जहां गाय के गोबर से खाद बनाया जा रहा है वहीं गोबर गैस प्लांट भी लगाया गया था जो खराब पड़ा है। कनीना के विभिन्न समाजसेवी ने समय समय पर दान दक्षिणा देकर इसमें सहयोग किया हुआ है।  देसी गाय का दूध, घी, मक्खन आदि की भारी मांग है। यही कारण है एक बार फिर से गायों की सेवा करने में लोग जुट गए हैं। पुराने समय में गाय को माता का दर्जा देते थे वैसे ही गायों के प्रति एक बार फिर से रोगों से बचने के लिए उनकी सेवा की प्रवृत्ति बढ़ी है।
प्रधान ने बताया गायों के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए 10 खेल चार ट्यूबवेल कार्यरत है। गायों के लिए हरा चारा अलग से प्रबंध किया गया है। 20 एकड़ नगर पालिका की जमीन पर गायों के लिए हरा चारा उपलब्ध करवाया जाता है। सबसे बड़ी बात है कि दूध देने वाली गायों के लिए चाट बनाकर दी जाती है। 3 लाख रुपये का बायलर लाया गया था जो चाट बनाने के काम में आता है। कुल मिलाकर श्रीकृष्ण गैशाला के प्रधान ने कहा कि सरकार समय समय पर अनुदान देती है। वैसे तो गायों को हर घर में पालना चाहिए जो ज्यादा बेहतर होगा, परंतु जो अपने घरों में गाय नहीं रख सकते उन्हें गौशाला में आकर सेवा प्रदान करनी चाहिए। दूध देने वाली गायों को तूड़ी के अतिरिक्त हरा चारा भी दिया जाता है। दस लाख रुपये प्रतिवर्ष गोबर का खाद बिक जाता है। प्रति वर्ष 80 हजार मण चारे की जरूरत होती है।   
  गौशाला के प्रधान ने बताया कि पर्याप्त हरा एवं सूखा चारा है। समय समय पर गायों की सेवा करने लोग आते हैं। गौशाला में कनीना के समाजसेवी भगत सिंह ने पौधारोपण भी किया है तथा वे स्वयं भी पौधों की देखभाल के लिए गौशाला में जाते हैं।
 जब से भगत सिंह ने प्रधान का कार्यभार संभाला है गौशाला में गाये गोद लेने व गायों की बेहतर सेवा हो रही है साथ में गायों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
अब तो आए दिन विभिन्न कार्यक्रम गौशाला में चलते रहते हैं। लोग गायों की सेवा कर रहे हैं।

पटेल को किया जाएगा याद, आयोजित होगी एकता दौड़
--सरदार पटेल कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस होगा आयोजित
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को कनीना स्थित महेसाणा जिला सहकारी दूध उत्पादक  संघ लिमिटेड  दूधसागर नेशनल अमूल के अवशीतन केंद्र पर सरदार पटेल कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं बिना सहकार नहीं उद्धार के सिद्धांत को किसानों और दूध उत्पादकों तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में सरदार पटेल जी के महान योगदान को स्मरण किया जाएगा तथा एकता और सहकार की भावना को सशक्त करने के लिए एकता दौड़/ एकता मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों दूध उत्पादकों एवं सहकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2025 को गुजरात के आनंद में सहकारिता की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु बहु राज्य सहकारी संस्था सरदार पटेल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (स्क्कष्टष्ठस्न) की स्थापना की गई थी।
इस फेडरेशन का प्रमुख उद्देश्य देशभर के दूध उत्पादकों को एक मंच पर संगठित करना है, ताकि हर किसान, हर गांव और हर दूध उत्पादक पारदर्शी बाजार व्यवस्था, उचित मूल्य निर्धारण तथा आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लाभान्वित हो सके। यह जानकारी अजय कुमार कस्वां स्टेट कोआर्डिनेटर ने दी।

31 अक्टूबर को कनीना में इंदिरा गांधी की 41 वी पुण्यतिथि मनेगी कनीना में
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
सुमेर चेयरमैन कनीना ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को प्रात 10 बजे कनीना में आर एस वाटिका में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी।  जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे ।  सुमेर चेयरमैन ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व सीपीएस अनीता यादव के अतिरिक्त इलाके के अन्य विधायक , पूर्व विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।

902 किसान मंडी में लेकर आये 27894 क्विंटल बाजरा
--खरीद पहुंची 288591 क्विंटल ,सरकारी तौर पर नहीं हो पाई खरीद
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी तौर अभी तक एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा गया है लेकिन निजी स्तर पर 288591 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। यह बाजरा समर्थन मूल्य से कम भावों पर खरीदा गया है। गुरुवार को 902 किसान 27894 क्विंटल बाजरा लेकर आये।
 मिली जानकारी अनुसार अब तक 9378 टोकन किसानों के काटे जा चुके हैं और किसान अपनी बाजरे की पैदावार अनाज मंडी में ला रहे हैं किंतु उनके सैंपल फेल होने के कारण सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण सभी सैंपल फेल हो जाते हैं। ऐसे में सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक खरीद की अवधि संबंधित भी कोई पत्र हैफेड खरीद एजेंसी तक नहीं पहुंचा है।
फोटो कैप्शन 05: कनीना मंडी में खरीद का नजारा।

कनीना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद दीपक चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को सौंपा ज्ञापन
-बस स्टैंड, बिजली तार, डीएवी संस्थान व अस्पताल की सुविधाओं को लेकर रखी प्रमुख मांगे
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर वार्ड नंबर 2 के पार्षद दीपक चौधरी एवं कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि कनीना बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि बस स्टैंड के टीन शेड के नीचे बेंच लगवाई जाएं तथा उड़ती धूल मिट्टी पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जाए ताकि स्वच्छता बनी रहे।
   इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्षों से बंद पड़े डीएवी संस्थान को पुन: चालू करवाने या उस स्थान का अन्य उपयोग सुनिश्चित करने की मांग रखी। पार्षद ने यह भी कहा कि कनीना गांव में पुराने और जर्जर बिजली तारों को बदले जाने की आवश्यकता है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वंदे भारत ट्रेन तथा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कनीना में कराया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को यात्रा में सुविधा मिल सके। साथ ही उप नागरिक अस्पताल कनीना में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 04: कनीना क्षेत्र की मांगों के लिए आरती राव मंत्री को ज्ञापन सौंपते दीपक चौधरी व अन्य

राष्ट्रीय एकता दिवस का 31 को होगा आयोजित
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
 भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को कनीना स्थित महेसाणा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, दूधसागर नेशनल अमूल के अवशितन केंद्र पर सरदार पटेल को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए अजय कुमार कस्वां स्टेट को-आर्डिनेटर बताया कि इस अवसर पर एक भारतीय श्रेष्ठ भारतीय, बिन सहकार नहीं उद्धार के सिद्धांत को किसान और दूध उत्पादन को तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सरदार पटेल के योगदान को स्मरण किया जाएगा और एकता और सहकार की भावना को सशक्त करने के लिए एकता दौड़/एकता मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रतिदिन डेरियों में जाता है कनीना से 30 हजार लीटर दूध-थान सिंह

-100 फैट के 90 रुपये लीटर भाव
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
अमूल डेयरी संचालक थान सिंह ने बताया कि अकेले कनीना से प्रतिदिन 30000 लीटर प्रति दिन जा रहा है। अमूल डेयरी ने 100 फैट के 90 रुपये लीटर भाव दे रखा है जो विगत वर्षों की बजाय सबसे बेहतर भाव है। उन्होंने बताया कि कनीना में आधा दर्जन डेरियां हैं जिनसे दूध इकट्ठा होकर अलग अलग जगह जाता है। अमूल का धारूहेड़ा वहीं वीटा का जाटूसाना दूध जाता है तथा प्राइवेट डेरियां भी चल रही हैं।
फोटो कैप्शन: थान सिंह

एसडी विद्यालय, ककराला में खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
---अव्वल को किया गया पुरस्कृत
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************                               कनीना की आवाज।
ककराला स्थित एसडी विद्यालय में आज नर्सरी से लेकर कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और जोश से गूंजता रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने दौड़, गेंद संतुलन, मेंढ़क कूद तथा नींबू-चम्मच दौड़ जैसे विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना था। बच्चों की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बनता था, जिससे पूरा विद्यालय वातावरण उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य अतिथि विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव तथा कोर्डिनेटर स्नेहलता यादव, बिंदु, प्रियंका यादव रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन 03: खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए जगदेव एवं अन्य

 कनीना मंडी में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
--नरेश यादव ने करवाये योग
*******************************************************************
*************************************************************************
*******************************************************************                                   कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी व राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना में पतंजलि योग संस्थान के प्रशिक्षक एवं आचार्य नरेश कुमार यादव द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य  नरेश कुमार कौशिक ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक  सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे।
आचार्य नरेश कुमार यादव ने छात्राओं को भ्रामरी, उज्जाई, कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि अष्टांग योग के नियमित अभ्यास से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मन भी शांत एवं ऊर्जावान रहता है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटा योगाभ्यास करता है तो वह अनेक बीमारियों से दूर रह सकता है तथा समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान दे सकता है।
इस अवसर पर राजकीय माडल स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार, प्रवक्ता नरेश कुमार ,रवि यादव, सुरेंद्र सिंह, नितिन मुदगिल, मंडी स्कूल के  सभी प्रवक्ता स्नेहलता, सुमन देवी, पन्नालाल, कुलदीप सिंह, हेमंत कुमार, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, रेखा यादव, अंजू यादव, अनीता यादव, शकुंतला, समता, ओमप्रकाश एवं शकुंतला यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पतंजलि संस्थान की ओर से विद्यालय प्राचार्य को पतंजलि उत्पाद भेंट किए गए। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य  नरेश कुमार कौशिक ने प्रशिक्षक आचार्य नरेश कुमार यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन 02: योग करवाते हुए नरेश यादव

क्विज में भाग ले और जीते ईनाम

-- मोटिवेटर में भरे होशियार सिंह के मोबाइल नंबर 9416348400

*******************************************************************
*************************************************************************
*************
******************************************************                                  
कनीना की आवाज।   अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 के अवसर पर ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी मे भाग लेकर जीतें पुरस्कार और पाएं प्रमाण-पत्र
ऑनलाइन क्विज शुरू होने की तिथि:-
04th नवंबर  से  14th नवंबर 2025 तक

*क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन 25th अक्टूबर यानि कल से शुरू होने की संभावना है

रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक👇🏻
http://igmquiz.in/

Participants Category
i) Student
ii) Public
             
Cash Prizes / Certificate:
A) हर रोज 1000-1000 रुपए के 20 ईनाम
B) क्विज के समापन पर लाखों रूपए के ईनाम
C) किसी भी जिले, राज्य या देश के नागरिक, विद्यार्थी व उनके मातापिता कोई भी इसमें भाग ले सकते हैं।

 विशेष

1. Registration करते समय Referral/Motivator Contact Number में Motivator.  का मोबाइल नंबर 9416348400  भरें।

2. आपके Registration के समय जो OTP आएगा वो आपका पासवर्ड रहेगा तथा आपका फोन न. आपका लॉगिन आईडी रहेगा।

3. प्रतिदिन 5 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएँगे जिनका उत्तर आपको देना होगा ।

4. यह प्रतियोगिता भगवदगीता के प्रति रुचि उत्पन्न करने व जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। स्वयं भी भाग लें और अन्य को भी प्रेरित करें।

5-Join Gita Prashnamala Quiz -

https://igmquiz.in

6  हर बार की भांति इस बार भी संभावित उत्तर आपको समय पर मिल जाएंगे। उत्तर कितनी बार भी बदल सकते हैं। बस रजिस्ट्रेशन करते वक्त मोटिवेटर में 9416348400 ही भरे।

Wednesday, October 29, 2025

रक्तदान पुण्य का काम
-रक्तदान से बचाया जा सकता है किसी का जीवन
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के महादेव अस्पताल के सफलता पूर्वक 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और हेल्मेट देकर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट दीपक चौधरी और  मुकेश नंबरदार रहे जबकि देशराज , योगेश पार्षद, नरेंद्र फौजी , राकेश कुमार पार्षद और प्राचार्य नरेश कौशिक अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य है इससे लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती है मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। वही मुकेश नम्बरदार ने कहा युवाओं को रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि दुर्घटना के समय घायलों को समय रहते रक्त उपलब्ध हो सके और उनका जीवन बच जाए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार का नशा ना करें। रक्तदान सीवर के सफल आयोजन में महादेव हॉस्पिटल डॉ जोगेंद्र की टीम के सदस्य और   ब्लड बैंक रोहतक की टीम के अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा योगदान दिया गया। डा. जोगेंद्र ने बताया कि  85 यूनिट  रक्त का दान दानवीरों द्वारा किया जा चुका है। इस अवसर पर डाक्टर जोगिंद्र, मनोज भारद्वाज, नवीन जांगिड़, महेश, डाक्टर शेखर गोयल, अमित यादव, डा. दिलीप,मास्टर सोमवीर व समस्त महादेव अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 05: संबंधित है

सिहोर एवं करीरा की आपूर्ति 30 को रहेगी 4 घंटे बंद
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  डीएचबीवीएन के  एसएसई एचवीपीएन ने बताया कि 100 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के वार्षिक रखरखाव हेतु 30 अक्टूबर को 400 केवी सब स्टेशन धनौंदा में शटडाउन लिया जाएगा। 33 केवी सीहोर और 33 केवी करीरा की आपूर्ति 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

राजकीय स्कूल सुंदरह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
-पुलिस बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय स्कूल सुंदरह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। 
  पुलिस बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य में, जो प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इसी कड़ी में राजकीय स्कूल, सुंदरह, कनीना में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा।
  नशा मुक्ति पर केंद्रित खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। वक्ताओं ने जोर दिया कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि समाज और परिवार को भी नष्ट करता है।
इस अवसर पर, विद्यार्थियों को बलिदानी सहायक उप निरीक्षक सूबे सिंह की गौरवगाथा के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस विभाग में उनके अतुलनीय योगदान और उनके बलिदान की गाथा साझा की।
फोटो कैप्शन 04: सुंदराह में खेलों का नजारा

नशा जागरूकता अभियान के तहत छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ
-सेहलंग बीआर स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  बीआर स्कूल सेहलंग में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सज्जन वशिष्ठ एसएचओ सदर थाना कनीना रहे तथा अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन हरीश भारद्वाज की।
मुख्य अथिति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी बन जाता है। यह धीरे-धीरे न केवल शरीर को बल्कि सोचने-समझने की क्षमता, परिवार की खुशियों और समाज की शांति को भी नष्ट कर देता है। आज का युवा वर्ग देश की शक्ति है, लेकिन यदि यही शक्ति गलत दिशा में चली जाए, तो समाज और राष्ट्र दोनों कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हमें अपने अंदर आत्मसंयम और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। नशे से मिलने वाला सुख क्षणिक होता है, पर उसका दुख जीवनभर साथ रहता है।
सज्जन वशिष्ठ ने सभी बच्चों से आग्रह करते हुए कहा कि आप अपने जीवन में कभी भी किसी प्रकार के नशे को हाथ न लगाएं और यदि किसी साथी या परिचित को नशे की ओर जाते देखें, तो उसे समझाएँ, रोकें और सही राह दिखाएं। नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब हम सब मिलकर इसे अपना व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्व समझें।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में जागरूकता लाना सबसे प्रभावी कदम है।
कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन हरिश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार और जागरूक नागरिक तैयार करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा न करने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशामुक्त रहेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
फोटो कैप्शन 03:  विद्यार्थियों के सम्बोधित करते सज्जन वशिष्ठ एसएचओ सदर थाना कनीना

निजी अस्पतालों से 16 गंभीर बीमारियों का इलाज करने का अधिकार वापिस लेना गलत
--अतरलाल ने जताया रोष
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  बसपा के अतरलाल एडवोकेट ने आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा चिरायु हरियाणा योजना के तहत मान्यता प्राप्त इंपैनल निजी अस्पतालों से 16 गंभीर बीमारियों का इलाज करने का अधिकार वापिस लेने की कार्यवाही को गरीब विरोधी बताया है। उन्होंने राज्य सरकार से गरीब लोगों के हित में इस निर्णय को रद्द करने की मांग की है।
  उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने गत 23 मई 2025 और 27 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी कर क्रमश: पांच तथा ग्यारह गंभीर बीमारियों का इलाज केवल सरकारी अस्पतालों में आरक्षित कर दिया। जिसके कारण गरीब व्यक्ति जो आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गंभीर बीमारियों का इलाज निजी इंपैनल अस्पतालों से करवाते थे अब निजी अस्पतालों से नहीं करवा सकेंगे। उन्हें सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ेंगे। जहां इन बीमारियों के इलाज की सुविधा तथा व्यवस्था नहीं है। किसान, मजदूर, दलीत, अनुसूचित तथा गरीब लोग इन सरकारी अस्पतालों में बिना संसाधन, बिना मशीन, बिना विशेषज्ञ डाक्टर और बिना सुविधाओं के गंभीर बीमारियों का इलाज कैसे करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से अब गरीब लोग प्राइवेट अस्पतालों में कूल्हा बदलना, घुटना बदलना, हर्निया कान के पर्दे की समस्या, अपेंडिक्स, टासिल, गले, बवासीर, यूरिनल, उदर हिस्टेरेक्टॉमी, सीओपीडी आदि गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल अपना बजट देखा है जबकि गरीब लोगों की स्थिति नहीं देखी। इसलिए सरकार को तत्काल अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों को उक्त 16 प्रकार की बीमारियों के इलाज करने का अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी गरीब किसान, मजदूर, कमेरा वर्ग की पार्टी है। इसलिए गरीब लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। जल्दी ही इस निर्णय के खिलाफ महापंचायत आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
--खेड़ी तलवाना में चला कार्यक्रम
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में सरकार एवं विभाग के आदेश के अनुसार तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने रैली भाषण कविता पाठ पेंटिंग पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों में भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश देने का कार्य किया।
   इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि नशा मानव जीवन के नाश की जड़ है। जिस किसी व्यक्ति को यह बुरी लत लग जाती है, उसका व्यक्तिगत जीवन व स्वास्थ्य तो कुप्रभावित होता ही है साथ ही उसका परिवार भी इस प्रकोप से नहीं बच सकता। मानव जीवन इस सृष्टि में ईश्वर की बनाई हुई सबसे अनमोल रचना है तथा स्वस्थ मानव ही अपना अपने परिवार और देश तथा समाज के हित में अपना सकारात्मक योगदान दे सकता है।
 इस अवसर पर समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने अपने आसपास के समाज में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करने तथा भटके हुए लोगों को सही मार्ग अपनाने  का संदेश देने की भी शपथ ली।
फोटो कैप्शन 01: जागरूकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी

पूर्व प्रधानमंत्री को कनीना में किया जाएगा याद
-31 अक्टूबर को आरएस वाटिका में होगा कार्यक्रम
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  आगामी 31 अक्टूबर को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शिरकत करेंगे।
   पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी 31 अक्टूबर सुबह 10 बजे राव दान सिंह पेट्रोल पंप के पास आरएस वाटिका में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि से मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राम नरेंद्र सिंह भी शिरकत करेंगे।  इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

कनीना मंडी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
-गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों की दी जानकारी
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कनीना शहर थाना की सहायक उप-निरीक्षक स्नेह लता थीं। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों के प्रकार तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने की तथा छात्राओं को बताएं की भी अपने आत्मविश्वास को बढ़ाकर निडर होकर शिक्षा ग्रहण करें तथा तनाव मुक्त माहौल में रहे। उन्होंने मुख्य वक्ता स्नेह लता को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता स्नेह लता,रेखा यादव, अंजू यादव, सुमन लता, ओमप्रकाश, पन्नालाल, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, सरोज, अनीता यादव, शकुंतला, सरोज यादव, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी सत्यवीर सिंह अंबेडकर तथा विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी सिपाही ललिता, राकेश कुमार तथा स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 02: पुलिस प्रशासन साइबर जागरूकता के विषय में जानकारी देते हुए।

776 किसान मंडी में लेकर आये 24469 क्विंटल बाजरा, लगने लगी किसानों की कतारें
--खरीद पहुंची 260697 क्विंटल ,सरकारी तौर पर नहीं हो पाई खरीद
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी तौर अभी तक एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा गया है लेकिन निजी स्तर पर 260697  क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। यह बाजरा समर्थन मूल्य से कम भावों पर खरीदा गया है। बुधवार को 776 किसान 24469 क्विंटल बाजरा लेकर आये।
 मिली जानकारी अनुसार अब तक 8476 टोकन किसानों के काटे जा चुके हैं और किसान अपनी बाजरे की पैदावार अनाज मंडी में ला रहे हैं किंतु उनके सैंपल फेल होने के कारण सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सैंपल रेवाड़ी भेजे जाते हैं किंतु मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण सभी सैंपल फेल हो जाते हैं। ऐसे में सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।

विद्यार्थियों को मोबाइल के दुरुपयोग की जानकारी दी
 -नशे से होने वाले दुष्परिणाम भी बताये
************************************************************
**********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प दिलाया। टीम ने विद्यार्थियों को मोबाइल के दुरुपयोग, नशे से होने वाले दुष्परिणामों तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। टीम ने छात्रों को मोबाइल लत एक गंभीर समस्या के बारे में जागरूक किया, साथ ही उन्हें मोबाइल स्क्रीन पर समय न गवांकर शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक विकास हेतु प्रोत्साहित किया गया। टीम ने बताया कि मोबाइल की लत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मोबाइल की स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। विद्यार्थियों को सुरक्षा, अनुशासन और एकता बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई।
फोटो कैप्शन 06: पुलिस बच्चों को मोबाइल लत की जानकारी देते हुए

क्विज में भाग लेकर जीत सकते हैं हजारों इनाम, गीता पर चलेगी क्विज
************************************************************
**************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 के अवसर पर ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी मे भाग लेकर जीतें पुरस्कार और पाएं प्रमाण-पत्र