Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, November 6, 2023

भारत विकास परिषद ने अनाथ आश्रम में बांटे फल
-मोड़ी में स्थित है अनाथ आश्रम
**************************************************
**********************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। शांति कुंज अनाथ आश्रम मोड़ी में  भारत विकास परिषद शाखा कनीना के समस्त सदस्यों ने वहां पहुंच कर बेसहारा लोगों को फल,दाल चावल, चीनी, बिस्कुट,आटा, कपड़े, बर्तन, मिठाई आदि से मदद करने की। मोड़ी स्थित आश्रम में अनाथ लोग रहते हैं। इन लोगों की सेवा करके मन को संतुष्टि मिलती है।
फोटो कैप्शन 06: फल वितरित करते भारत विकास परिषद के सदस्य।

रामबास से शुरू की मांगों के लिए यात्रा
-6 दिसंबर को होगी संपन्न
**************************************************
**********************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। बसपा ने रामबास गांव से बहुजन अधिकार यात्रा शुरू की। यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने गांव के आंबेडकर पार्क में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। यहां अतरलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इलाके की मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
     कनीना और अटेली की मांगों को लेकर यह यात्रा शुरू हुई है। इस मौके पर संदीप, अनिल, सतपाल, हंसराज यादव, महेन्द्र सिंह, कर्णसिंह, सोमबीर, राजबीर, पुष्पेंदर, अतरसिंह, सूरजभान, विकास, धर्मपाल, तेजपाल, हरद्वारीलाल, ईश्वरसिंह, वेदप्रकाश, रामकिशन, बलजीत, विरेन्द्र, चन्द्रभान, सुभाश, रमेश, सुभाश, मंजीत, नितानंद, सुरजभान, रामौतार, कर्ण शास्त्री, मुनेश, कैलाश सेठ, राजबीर गौड़, पवन धनखड़ आदि उपस्थित थे।    

विश्व कैंसर जागरूकता दिवस--7 नवंबर
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता ही जा रहा है कैंसर
**************************************************
**********************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। कैंसर को लाइलाज बीमारी माना जाता है। अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर पैर पसार रहा है। कैंसर रोग आए दिन जिंदगियां लील रहा है। डाक्टरों को कहना है कि इस रोग के पीछे दूषित खान पान, गलत आदतें एवं विकिरण हैं। शरीर में प्रतिरक्षी पदार्थों की कमी आने से रोग हो जाता है। बीमारी की पहचान से पहले तो अनेक अंगों  को अपना शिकार बना चुकी होती है।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि भारत में प्रत्येक दस में से एक कैंसर का केस मिलता है वहीं प्रत्येक 15 में से एक की मौत कैंसर से हो रही है। हर वर्ष करीब 7.84 लाख मौतें कैंसर से हो रही हैं।
  कभी ग्रामीण क्षेत्र बेहतर खान पान के लिए विख्यात रहे हैं और कैंसर जैसे रोग का तो नाम तक नहीं सुना था। किंतु अब ग्रामीण क्षेत्रों में अब शूगर के मरीज, दिल की बीमारी के रोगी तथा कैंसर के रोगी बढऩे लगे हैं।
कनीना की लील ली कई हस्तियां-    
  कस्बा कनीना में ही नजर डाले तो आए दिन कोई न कोई कैंसर से पीडि़त व्यक्ति नजर आता है। अकेले कनीना में कई महत्वपूर्ण हस्तियांं कैंसर जैसी घातक बीमारी ने लील लिये हैं जिनमें क्षेत्र के ही नहीं आस पास के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं इतिहासकार प्रो हंसराज यादव, कनीना की प्रथम महिला पत्रकार एवं कई पुस्तकों की लेखिका सुमन यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नेता विनोद अग्रवाल सहित एक दर्जन लोग इस रोग ने लील लिये हैं। वैसे तो यह रोग किसी भी उम्र में मिल सकता है किंतु अधेड़ उम्र के अधिक रोगी उभर रहे हैं।
  जैविक खेती पर बल-
रोगों से बचने के लिए जैविक खेती करने व फल सब्जियों उगाने में कनीना क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह,अजय इसराणा, अजीत सिंह , गजराज सिंह मोड़ी, महाबीर सिंह करीरा जुटे हुए हैं। वहीं कई गौशालाओं में जैविक खेती का खाद तैयार किया जा रहा है। उनकी मुहिम कैंसर जैसी घातक बीमारियों पर काबू पाने का एक सरल तरीका है।   खाद्य उत्पादन की होड़ में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की रासायनिक खादों, जहरीले कीटनाशकों का उपयोग कर जमीन एवं खाद्य पदार्थों को विषैला बना दिया है। यही एक बड़ा कारण है जिनमें कैंसर भी एक रोग बढ़ा है। सब्जियों जहरीली दवाओं के छिड़काव से पैदा होती हैं। ये दवाएं कैंसर, हृदयघात, मिरगी, दमा एवं कई घातक बीमारियों का कारण बन रही हैं।
क्या कहते हैं डा अंकित गर्ग--
कनीना के डा अंकित गर्ग आंकोलोजिस्ट(कैंसर का डाक्टर) का कहना है कि बेहतर एवं संतुलित खान पान न होने से रोग बढ़े हैं। बीड़ी सिगरेट पीने वाले भी फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त हो सकते हैं। फास्ट फूड एवं प्रोसेसड खाद्य पदार्थ भी कैंसर की ओर धकेलते हैं। अगर संतुलित आहार नियमित रूप से मिलता रहे और भोजन में सब्जी, फल का मिश्रण हो तो रोग कम होने की संभावना बन जाती है।
करीरा के वैद्य बालकिशन खेतों में डाले जाने वाली रासायनिक दवाइयां, उर्वरक, वातावरण प्रदूषण एवं हानिकारक विकिरण के चलते कैंसर जैसे रोग बढ़े हैं। अभी तक कैंसर पर काबू नहीं पाया गया है।  गहरे रंग की सब्जियां, ब्रोकली सादा खाना कैंसर होने से बचाती हैं।
क्या कहते हैं वैद्य श्रीकिशन-
धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन न करें,अत्यधिक वजन या मोटापे से बचें, अल्कोहल और फास्ट फूड से बचें,  रोज कसरत करें और पोषाहार लें, नियमित हेल्थ चेकअप कराएं, अल्ट्रावायलेट किरणों से बचें, हेपेटाइटिस-बी और एचआईवी से प्रतिरक्षित रहें ।   
फोटो कैप्शन: डा अंकित गर्ग एवं श्रीकिशन वैद्य                    

शिव भोले के जयकारे के साथ 239वें  दिन जारी रहा धरना
-अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण
**************************************************
**********************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 239वें दिन भी जारी रहा। धरने कि  अध्यक्षता मास्टर विजयपाल सिंह सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को ज्यादा इंतजार नहीं करवाना चाहिए, सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है, प्रदूषण बढ़ रहा है, बुजुर्ग किसानों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, केंद्र सरकार  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू करें जिससे किसानों को राहत मिल सके।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 239 दिन हो गए हैं। सोमवार का दिन है। बाघेश्वर धाम में बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिपाल बाबूजी, महावीर सिंह सेठ और पूर्व सरपंच पुनिचंद नौताना बाबा भोले के दर्शन करके, मन्नत मांगकर धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आप लोगों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी, बाबा शिव भोले की कृपा से यह कट बनेगा। बाबा शिव भोले अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते।
 उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की हुई है, उसके बाद आश्वासन दिया गया कि कट का काम जल्द शुरू हो जाएगा। अब तक सरकार के द्वारा कट का काम शुरू नहीं किया गया है। सरकार के प्रति किसानों का विश्वास खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार को हम याद दिलाना चाहते हैं कि जनता के बीच की गई कट की घोषणा को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए,जिससे सरकार के प्रति किसानों का विश्वास बना रहे।
 उन्होंने बताया कि हमारे 40- 50 गांवों की वह हालत है जैसे इनको चारदिवारी में बंद कर दिया गया हो। किसी भी आदमी को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी  से  नारनौल और चंडीगढ़ जाना हो तब उसे बुचावास- महेंद्रगढ़  या दादरी -संसपुर पहुंच कर राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चढ़ सकता है। दूरी ज्यादा होगी और अधिक समय लगेगा। क्षेत्र का विकास तभी होगा जब अच्छे रोड़ होंगे, उनकी कनेक्टिविटी होगी और आवागमन के साधन होंगे।
 इस मौके पर  संघर्ष समिति के सदस्य डा. लक्ष्मण सिंह सेहलंग, नरेंद्र शास्त्री छिथरोली, संघर्ष समिति के सदस्य पहलवान धर्मपाल सेहलंग, चेयरमैन सतपाल पोता,पहलवान रणधीर सिंह,   कृष्ण कुमार पंच, मास्टर विजयपाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, रामकुमार , सूबेदार हेमराज अत्रि, ईश्वर सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, मुख्तार सिंह, संजय कुमार, सीताराम, प्रधान कृष्ण कुमार, बाबूलाल, ओम प्रकाश, दाताराम, इंस्पेक्टर सतनारायण , सूबेदार भोले राम ,वेद प्रकाश, अशोक चौहान, रामकिशन, रोशन लाल आर्य,  प्यारेलाल, सूबे सिंह पंच, डा राम भक्त व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।

शिशु संरक्षण दिवस- 7 नवंबर
विभिन्न टीको और बेहतर सुरक्षा के चलते शिशु मृत्यु दर में आई है कमी
**************************************************
**********************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। शिशु संरक्षण दिवस के तहत शिशु की सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। शिशुओं की देखभाल करना इसका मुख्य उद्देश्य है। प्रत्येक बच्चे को आगे बढऩे का अधिकार सुनिश्चित करना वर्ष 2023 का थीम है। शिशु मृत्यु दर और बाल मृत्यु दर को कम करना इसको प्रमुख उद्देश्य होता है। शिशु संरक्षण दिवस उन कमजोरी की याद दिलाता है जिनका सामना नवजात शिशुओं को करना पड़ता है और समाज उनके भविष्य की सुरक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 1990 में दुनिया में 50 लाख शिशुओं की जान चली गई थी जिसके चलते यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में कुछ समाजसेवियों से बात हुई जिनका सारांश निम्र है।
*** शिशु मृत्यु दर के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी का फर्ज बनता है। प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में बड़ा होना चाहिए, देखभाल कर्ताओं को शिशु के लिए आवश्यक ज्ञान हो, समस्या को समाधान करने का तरीका भी मालूम होना चाहिए। वैसे तो शिशु् मृत्युदर आज के दिन दुनिया भर में 100 से घटकर 10 पर आ गई है किंतु अभी और घटाने की जरूरत है। शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए समय-समय पर टीके लगवाने चाहिए जो लगाये भी जा रहे हैं। यदि किसी प्रकार की शिशु को रोग की संभावना है तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। सर्दी, गर्मी आदि का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस संबंध में लोगों को विशेष कर गरीब तबके और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि वे अपने बच्चों पर ध्यान दे सके। यदि शिशु का ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में फिर से समस्या उत्पन्न हो सकती है।
-- वेद प्रकाश समाजसेवी
 शिशु संरक्षण दिवस के तहत हर बच्चे की देखरेख करना, सुरक्षा प्रदान करना और उसे उचित माध्यम में आगे बढ़ाना, सभी का फर्ज बनता है। शिशु संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर सरकार ने शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए हैं। आज के दिन चाहे अफगानिस्तान   सोमालिया आदि में 2021 तक मृत्यु दर अधिक थी किंतु सिंगापुर, आइसलैंड आदि में शिशु मृत्यु दर बहुत कम थी। भारत एक ऐसा देश है जिसमें शिशु मृत्यु दर न तो अधिकार और न हीं कम
है। 1990 और 2019 के बीच भारत में शिशु मृत्यु दर अधिक थी वर्तमान में 2020 में 1000 जन्म बच्चों के जन्म पर मृत्यु दर 30 रह गई है। सरकार द्वारा उठाए गए शिशु संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदमों के चलते मृत्यु दर में कमी आ रही है। शिशु के पोषण के बारे में जागरूकता पढ़ाई है वहीं टीकाकरण पर ध्यान दिया जाता है। वहीं सरकार की प्रभावी स्वास्थ्य प्रणालियों के चलते  शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। अभी कुछ और ध्यान देने की जरूरत है ताकि शिशु मृत्यु दर शून्य के बराबर पहुंच जाए।
  ---
अजीत कुमार झगड़ोली समाजसेवी
 फोटो कैप्शन: अजीत कुमार तथा वेद प्रकाश

दीवाली के नाम पर बढऩे लगा है भीड़ भड़क्का
**************************************************
**********************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। दीवाली की रौनक बाजार में लौटने लगी है। बाजार में हलवाइयों के यहां भारी मात्रा में मिठाइयां बनाई जा रही हैं। सर्वाधिक मांग मिठाइयों की होगी। दीवाली के लिए टेंट लगाकर सभी दुकानदार अपने सामान को अधिक से अधिक बेचने के चक्कर में देखे गए। यहां के सामान्य बस स्टैंड पर वाहनों की भीड़ एवं जाम की समस्या बढ़ गई है। दीवाली के दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।
   दुकानदार पुराना और घिसा पिटा सामान बेचने का मौका मिल गया है। वर्ष भर जिस माल को किसी ने नहीं खरीदा उसे वे छूट एवं दीपावली उपहार आदि शब्द लिखकर बेचने में तेजी ला रखी है। हलवाइयों के यहां पर माहौल देखने लायक ही बन रहा है। जिन कढ़ाइयों में कुत्ते एवं बिल्ली दूध को पी रही हैं और हजारों मक्खियां भिनभिनाकर गंदा कर रही हैं उन्हीं कढ़ाइयों में विभिन्न घटिया पदार्थ डालकर विशेषकर घटिया मावा, मैदा एवं  रासायनिक पदार्थ डालकर रातोंरात घोटा जा रहा है और डब्बों सहित मिठाई के रूप में तोलकर ग्राहकों को दिया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि उपहार के रूप में मिठाइयों का ही लेनदेन सर्वाधिक किया जाता है और मिठाइयां ही सबसे घटिया बेची जाएंगी। लोग खुश होकर इन पदार्थों को खरीदते हैं। दीवाली पर अतिक्रमण यह विकट समस्या एवं जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
 दीवाली पर जहां सादगी का लेबल लगाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं घटिया मिठाइयां बेचकर दुकानदार वर्ष भर की कमाई एक दिन में ही करना चाह रहे हैं।

2 व 3 दिसंबर को बनवा सकते हैं नए वोट
-चार व पांच नवंबर को बन चुके हैं कुछ वोट
**************************************************
**********************************************************
**********************************
******************
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वोट बनाने की कार्रवाई जारी है। 1 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह अपने वोट 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर के बीच बूथ लेवल अधिकारी से मिलकर फार्म नंबर 6 भर कर बनवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए सुनील कुमार बीएलओ ने बताया कि चार और पांच नवंबर 2023 को बूथों पर बैठे तथा अब अब दो व 3 दिसंबर 2023 को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से उपस्थित रहेंगे। उस समय भी वोट बनवाई जा सकती हैं।
  उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत नया वोट बनवाने के लिए 6 नंबर फार्म, शुद्धिकरण के लिए फार्म आठ तथा वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 भर सकते हैं। उनको आधार कार्ड की एक प्रति, एक जन्मतिथि का प्रमाण , एक फोटो तथा एक रिफ्रेंस के लिए परिवार के किसी भी सदस्य का वोटिंग कार्ड की प्रति देना जरूरी है। साइट काम न करने की भी शिकायत मिल रही है।
फोटो कैप्शन 01: बूथों पर वोट बनाते हुए बीएलओ।

किसान कर रहे हैं फव्वारों द्वारा सिंचाई में
-गेहूं की चल रही है बीजाई
**************************************************
**********************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गेहूं की बीजाई को लेकर के जोर-शोर से तैयारी चल रही है क्योंकि बारिश नहीं हुई इसलिए हर वर्ष की भांति फव्वारों द्वारा सिंचाई चल रही है। तत्पश्चात किसान बीजाई का काम करेंगे।
 किसान सुनील कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, सूबे सिंह आदि ने बताया की बीजाई 10 नवंबर तक बेहतर मानी जाती है। ऐसे में किसान पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं। अच्छे-अच्छे बीज लाकर घरों में रख रखे हैं तथा खाद का प्रबंध किया हुआ है ताकि बिजाई के तुरंत बाद खाद आदि प्रयोग करके बेहतर पैदावार ले सके। पहले सरसों की बीजाई आती है तत्पश्चात गेहूं का नंबर आता है। कनीना क्षेत्र में इस बार करीब 12000 हेक्टेयर पर गेहूं की बिजाई होने की संभावना बताई जा रही है क्योंकि अभी भी दिन के समय तापमान अधिक पड़ रहा है जिसके कारण बीजाई प्रभावित हो रही है। किसान मौसम के बदलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि बाजरे की अच्छी पैदावार लेने के बाद उसे अनाज मंडी बेच दिया है। अब किसान सरसों की बीजाई के बाद गेहूं की बिजाई में लग गए हैं।
 फोटो कैप्शन 03: फव्वारों द्वारा सिंचाई करते किसान।

 हाल ही में लेफ्टिनेंट बने प्रदीप सोनी को लालगिरी सोसाइटी ने किया पुरस्कृत

-स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
**************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी तुलसीराम सोनी उर्फ पाली सोनी के पुत्र प्रदीप सोनी का हाल ही में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है जिसको लेकर के संत लालगिरी सोसाइटी कनीना ने उनके घर पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
 इस मौके पर सोसाइटी के कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि लेफ्टिनेंट पद पर अपनी मेहनत के बल पर पहुंचना कोई छोटी बात  नहीं है। अपितु बड़ी मेहनत का काम है। ऐसे होनहार युवा को सम्मानित करना भी हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कनीना क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समय-समय पर अनेक प्रतिभाएं उजागर हो रही है उनमें से प्रदीप सोनी का नाम भी एक अंकित हो गया है। ऐसे इस मौके पर उन्होंने स्मृति चिह्न देकर  सम्मानित किया।
 इस मौके पर जगदीश साहब, कैलाश चंद शर्मा, जगमाल सिंह बोहरा, श्रीभगवान, सुनील ठेकेदार, पंकज, नितेश गुप्ता, मनोज, महेंद्र सतबीर सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 02: प्रदीप सोनी को सम्मानित करते लालगिरी समिति पदाधिकारी।

Sunday, November 5, 2023

तीन दिवसीय दादा छज्जू पीर क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन
--प्रथम को मिलेगा15 हजार का पुरस्कार
************************************************************
********************************************************************
*****************************************
*********************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव गुढा में दादा छज्जू पीर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉक्टर विकास आदित्य अस्पताल अटेली रहेंगे व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट वीरेंद्र दीक्षित सरपंच गुढ़ा रहेंगे। तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी अपना सामान साथ लेकर आए। मैच वुड की गेंद से होंगे। प्रत्येक मैच 8- 8 ओवर के होंगे। समय के अनुसार समय घटाओ बढ़ाया जा सकता है। कमेटी व अंपायर का फैसला सर्वमान्य होगा। एक ही पंचायत की टीम की एंट्री की जाएगी। एंट्री फीस ग्राउंड में ही जमा होगी। हैट्रिक पर आकर्षक इनाम दिया जाएगा। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले टीम को 11 हजार रुपये का नगद ईनाम दिया जाएगा और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 5100 रुपये से नवाजा जाएगा।

स्टेट अवार्डी शिक्षकों को वेतन वृद्धियां रोकने वाले डीडीओ पर गिर सकती  है गाज
-इंद्रावती मामले में गिर चुकी है एक पर गाज
************************************************************
********************************************************************
****************************************
**********************
कनीना की आवाज। प्रदेश सरकार में वर्ष 2021 से लगातार शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं जिनमें से बहुत से शिक्षक 55 वर्ष की आयु पार कर गए लेकिन कुछ ऐसे शिक्षकों को उनके डीीडीओ दो वेतन वृद्धियां नहीं दे रहे जिसको लेकर के शिक्षकों का एक दल उच्च अधिकारियों से मिला। जिन्होंने कहा किस प्रकार के शिक्षक इस प्रकार के डीडीओ जो जानबूझकर स्टेट अवार्ड शिक्षकों को दो वेतन वृद्धियां नहीं दे रहे हैं उनके नाम कार्यालय में भिजवाए ताकि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।
उल्लेखनीय है कि दर्जन भर शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले 55 साल की उम्र पार कर चुके हैं  जिनमें से कुछ सेवानिवृत्ति भी हो गए जिनको दो वेतन वृद्धियां भी मिल चुकी है किंतु कुछ डीडीओ एवं अन्य अधिकारी जानबूझकर दो वेतन वृद्धियां नहीं दे रहे हैं। इसी संबंध में उच्च अधिकारियों से चर्चा हुई। स्टेट अवार्डी शिक्षकों ने प्रमाण देते हुए इंद्रावती का उदाहरण दिया जिन्होंने अवार्ड लेते वक्त 55 वर्ष की उम्र पार कर ली थी किंतु जानबूझकर उनको दो वेतन वृद्धियां नहीं दी गई जिसके चलते उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की थी। उच्च शिक्षा अधिकारियों ने उन अधिकारियों के नाम मांग लिए है जिन्होंने उनको दो वेतन वृद्धियां देने से रोका है और एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि ऐसे डीडीओ/अनुभाग अधिकारी/अन्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ में उन्होंने वह पत्र भी जारी किया जिसके तहत  उन्हें दो वेतन वृद्धियां देने की बात कही है। ऐसे ही अनेक शिक्षक सामने आए जो 55 वर्ष की उम्र पार कर गए किंतु उनका वेतन वृद्धियां भी मिल चुकी है। इनमें अरुणा, संतोष कुमारी, रामपाल आदि प्रमुख है। अब वेे शिक्षक जिन्होंने अवार्ड पाते वक्त 55 वर्ष पर कर ली तथा वेतन वृद्धियां नहीं दी गई सामूहिक रूप से एक शिकायत उच्च अधिकारियों को करेंगे ताकि उनका वेतन वृद्धियां मिल सके और उनकी वेतन वृद्धि रोकने वाले डीडीओ एवं अन्य अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

किसान कर रहे हैं फव्वारों द्वारा सिंचाई में
-गेहूं की चल रही है बीजाई
************************************************************
********************************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गेहूं की बीजाई को लेकर के जोर-शोर से तैयारी चल रही है क्योंकि बारिश नहीं हुई इसलिए हर वर्ष की भांति फव्वारों द्वारा सिंचाई चल रही है। तत्पश्चात किसान बीजाई का काम करेंगे।
 किसान सुनील कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, सूबे सिंह आदि ने बताया की बीजाई 10 नवंबर तक बेहतर मानी जाती है। ऐसे में किसान पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं। अच्छे-अच्छे बीज लाकर घरों में रख रखे हैं तथा खाद का प्रबंध किया हुआ है ताकि बिजाई के तुरंत बाद खाद आदि प्रयोग करके बेहतर पैदावार ले सके। पहले सरसों की बीजाई आती है तत्पश्चात गेहूं का नंबर आता है। कनीना क्षेत्र में इस बार करीब 12000 हेक्टेयर पर गेहूं की बिजाई होने की संभावना बताई जा रही है क्योंकि अभी भी दिन के समय तापमान अधिक पड़ रहा है जिसके कारण बीजाई प्रभावित हो रही है। किसान मौसम के बदलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि बाजरे की अच्छी पैदावार लेने के बाद उसे अनाज मंडी बेच दिया है। अब किसान सरसों की बीजाई के बाद गेहूं की बिजाई में लग गए हैं।
 फोटो कैप्शन 8: फव्वारों द्वारा सिंचाई करते किसान।

 हाल ही में लेफ्टिनेंट बने प्रदीप सोनी को लालगिरी सोसाइटी ने किया पुरस्कृत
-स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
************************************************************
********************************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी तुलसीराम सोनी उर्फ पाली सोनी के पुत्र प्रदीप सोनी का हाल ही में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है जिसको लेकर के संत लालगिरी सोसाइटी कनीना ने उनके घर पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
 इस मौके पर सोसाइटी के कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि लेफ्टिनेंट पद पर अपनी मेहनत के बल पर पहुंचना कोई छोटी बात  नहीं है। अपितु बड़ी मेहनत का काम है। ऐसे होनहार युवा को सम्मानित करना भी हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कनीना क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समय-समय पर अनेक प्रतिभाएं उजागर हो रही है उनमें से प्रदीप सोनी का नाम भी एक अंकित हो गया है। ऐसे इस मौके पर उन्होंने स्मृति चिह्न देकर  सम्मानित किया।
 इस मौके पर जगदीश साहब, कैलाश चंद शर्मा, जगमाल सिंह बोहरा, श्रीभगवान, सुनील ठेकेदार, पंकज, नितेश गुप्ता, मनोज, महेंद्र सतबीर सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 07: प्रदीप सोनी को सम्मानित करते लालगिरी समिति पदाधिकारी।

  अहोई अष्टमी धूमधाम से मनाई गई
-दिनभर चला व्रत एवं पकवान बनाने का सिलसिला
************************************************************
********************************************************************
************************************
**************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया गया। यह व्रत संतान के बेहतर जीवन एवं लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस व्रत में स्याऊं मां की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस पूजा से परिवार के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं और लंबी उम्र प्राप्त होती है। दिनभर दानपुण्य की परंपरा चलती रही। महिलाओं ने स्याऊं मां की पूजा की, व्रत रखा तथा कहानी सुनी। सेई/स्याऊ माता पार्वती का ही नाम है। प्रत्येक घर में एक एक स्याऊ माता मिलती है जो चंादी की बनी हुई तथा परिवार के सदस्यों के बराबर मनके मिलते हैं।
कौन सी कहानी सुनाई गई-
पंडित सुरेंद्र वशिष्ठ के अनुसार इस व्रत में सेठ सेठानी की कहानी सुनाई गई जिसमें एक सेठानी के हाथों से अनजाने में एक सेही के बच्चे मिट्टी खोदते वक्त मर जाते हैं। जब सेही अपने बच्चों को मृत देखती है तो मारने वाले को श्राप दे देती है जिसके चलते सेठानी के बच्चे भी मर जाते हैं। सेठ व सेठानी तप करने और शरीर को गलाने के लिए चल पड़ते हैं। अंत में वे थक जाते हैं तो आकाशवाणी होती है कि तुम अगले इसी पर्व तक दान दक्षिणा देना, दया रहम दिखाना तब कहीं जाकर तुम्हें पुत्र होंगे। अंतत: सेठ एवं सेठानी ने वैसा ही किया और वे पुत्रवान हो गए।
तभी से यह व्रत चला आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व के प्रति गहन लगाव है। गांवों में मिलकर महिलाएं कथा सुनी।

2 व 3 दिसंबर को बनवा सकते हैं नए वोट
-चार व पांच नवंबर को बन चुके हैं कुछ वोट
************************************************************
********************************************************************
************************************
**************************
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वोट बनाने की कार्रवाई जारी है। 1 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह अपने वोट 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर के बीच बूथ लेवल अधिकारी से मिलकर फार्म नंबर 6 भर कर बनवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए सुनील कुमार बीएलओ ने बताया कि चार और पांच नवंबर 2023 को बूथों पर बैठे तथा अब अब दो व 3 दिसंबर 2023 को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से उपस्थित रहेंगे। उस समय भी वोट बनवाई जा सकती हैं।
  उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत नया वोट बनवाने के लिए 6 नंबर फार्म, शुद्धिकरण के लिए फार्म आठ तथा वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 भर सकते हैं। उनको आधार कार्ड की एक प्रति, एक जन्मतिथि का प्रमाण , एक फोटो तथा एक रिफ्रेंस के लिए परिवार के किसी भी सदस्य का वोटिंग कार्ड की प्रति देना जरूरी है। साइट काम न करने की भी शिकायत मिल रही है।
फोटो कैप्शन 05: बूथों पर वोट बनाते हुए बीएलओ।

स्कूल परिसर भव्य दीवाली मेले का आयोजन हुआ
---एसडीएम कनीना ने किया शुभारंभ
************************************************************
********************************************************************
**********************************
****************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय में भव्य दीवाली मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ कनीना के एसडीएम सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद पूरे मेले का भ्रमण कर बच्चों से इसके बारे में बातचीत की।
संपूर्ण विद्यालय कैंपस को विभिन्न सात जोनों में बांटा गया था जिसमें प्रथम जोन में सजावट का सामान, द्वितीय जोन में सांस्कृतिक गतिविधियां, तीसरे जोन में खाद्य सामग्री, चौथे जोन में मेहंदी व नेल आर्ट, पांचवे जोन में बच्चों द्वारा हाथ से बनाई गई पेंटीग व आर्ट गैलरी, छठे जोन में गेम कार्नर तथा सातवें जोन में मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था की गयी थी।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियो के कार्यो की सराहना करते हुए बताया कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को व्यवहार के साथ कार्य कुशलता से हैं जिसका परिचय सभी प्रतिभागी दे रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन से बच्चे आत्मविश्वास व परस्पर निर्भरता जैसे गुणों को सीखते हैं।

विद्यालय चेयरमैन द्वारा अतिथियों व सभी अभिभावकों का स्वागत किया तथा प्रसन्नता अनुभव की गई कि अभिभावकों ने इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया है यह उनकी जागरूकता व विद्यालय के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता हैं। वर्तमान समय में सामाजिक घटनाओं, प्राचीन कहानीया पारिवारिक पृष्ठभूमि की समझ आदि से अनभिज्ञ रह जाते हैं। इसलिए बच्चों को हमें छोटी-छोटी जिम्मेदारी देनी चाहिए। वैश्वीकरण के दौर में नई शिक्षा नीति भी तकनीकी एवं स्वयं कार्य करने के लिए मार्गदर्शिता करती हैं। समाज सेवा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को क्रमयोगी बनना होगा। जिम्मेदारियों से बच्चों में कार्य की योजना बनाना, उनका कियानवन करना व भाषा कौशल का विकास करता हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: एसडीएम का स्वागत करते चेयरमैन एसडी स्कूल।

फ़ोन कर युवक को दी जान से मारने की धमकी मामला दर्ज
-पहले भी ऐंठ चुके हैं धन
************************************************************
********************************************************************
**********************************
****************************
कनीना की आवाज। विगत दिनों कनीना उपमंडल के गांव इसराणा के एक युवक नवीन कुमार जिसकी जिसकी शादी गांव फतेहगढ़ ,जिला यमुनानगर में हुई थी जिसे ससुराल पक्ष वालों ने धोखे से बुलाकर मारपीट व आभूषण व नकदी छीन ली थी। तत्पश्चात युवक ने अपने घर वापस आकर मुकदमा दर्ज करवा दिया था। उसके बाद लड़की पक्ष वालों से लगातार धमकी भरे फोन आते रहते है जो कि और पैसे देने का दबाव बनाते है इस तरह लड़की के भाई शिवम, प्रवेश रानी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र सिंह, अंजली और उसके मामा के लड़के ने अब तक नवीन से ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए है जिसके बाद युवक ने मुकदमा दायर कर रखा है।  युवक ने बताया कि इसके बाद 29 अक्टूबर को युवक के पास व्हाट्सअप पर कॉल आई की मैं शिवम बोल रहा हूँ उसके बाद उसने फोन अपने मामा के लड़के को दे दिया जिसने कहा कि या तो केस को बंद कर दो नही तो तुम्हें गोली मार दूंगा उसके बाद युवक ने कनीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

धरने का 238वां दिन
-ग्रामीण कट के लिए अडिग हैं धरने पर

************************************************************
********************************************************************
**********************************
****************************
कनीना की आवाज
। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। रविवार को धरने की अध्यक्षता पहलवान रणधीर सिंह बाघोत  ने की और उन्होंने बताया कि हमने दृढ़  निश्चय कर लिया है कि जब तक केंद्र सरकार  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट  का काम शुरू नहीं करती है तब तक हम धरना स्थल पर अडिग रहेंगे।
 उन्होंने बताया कि धरने को चलते 238 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू न होने के कारण धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग किसानों के चेहरे पर मायूसी जरूर है लेकिन उन्होंने पक्का इरादा बना लिया है कि उनके सामने कोई भी परेशानी आए उसका डटकर   मुकाबला करेंगे। किसानों का उद्देश्य एक ही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट बनना चाहिए, यह हमारी जरूरत है, जायज मांग है  और सरकार के द्वारा इस कट की घोषणा हो चुकी है, कट शुरू होने के बाद ही हम चैन की सांस लेंगे।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन,  मुखत्यार सिंह और बाबूलाल सेहलंग ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है। सरसों की फसल में कीड़ा लगने से उसकी दोबारा  बिजाई  करवा रहे हैं, प्रदूषण बढऩे से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, धरना स्थल पर अपना समय दे रहे हैं। केंद्र सरकार को किसानों कि हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए।
 उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को हम याद दिलाना चाहते हैं कि आपने कट के लिए घोषणा की थी, उसे पूरा किया जाए अन्यथा जनता का विश्वास आपके प्रति खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार लोगों की आवाज सुने और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कट का काम शुरू करवाया जाए।
 इस मौके पर  सूबेदार हेमराज अत्रि बाघोत,  डॉ लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र शास्त्री छिथरोली,  मास्टर विजय सिंह, सत्य प्रकाश ,चेयरमैन सतपाल, कृष्ण कुमार पंच, मास्टर विजयपाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, रामकुमार , ईश्वर सिंह, रामभज,  शेर सिंह,  सीताराम, प्रधान कृष्ण कुमार,  इंस्पेक्टर सतनारायण ,   सूबेदार भोले राम ,  वेद प्रकाश,  रामकिशन,   रोशन लाल आर्य,  प्यारेलाल, सूबे सिंह पंच, डॉ राम भक्त व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।

पुलिस ने गांव पोता में कराया क्रिकेट मैच का आयोजन
--ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर किया जागरूक
************************************************************
********************************************************************
*****************************
*********************************
कनीना की आवाज। प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में आज शनिवार को गांव पोता, कनीना में जिला पुलिस की तरफ से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच ने पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना है। सरपंच ने कहा कि हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं।
पुलिस द्वारा जिले में हरियाणा उदय मुहिम के तहत नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत गांव पोता कनीना में पुलिस की तरफ से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में थाना सदर कनीना प्रबंधक निरीक्षक हरदेव मौजूद रहे। इस दौरान एसआई हरीश, सरपंच हरिओम, हरिपदम, अमित, विकास व गांव के मौजीज व्यक्ति और क्रिकेट के खिलाड़ी मौजूद रहे। क्रिकेट मैच गांव की टीम और पुलिस की टीम के बीच हुआ, दोनों टीमों के बीच 8 ओवरों का मैच खेला गया, जिसमे गांव पोता की टीम ने जीत हासिल की। क्रिकेट मैच जीतने वाली टीम को मुख्य अतिथि व सरपंच के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। थाना सदर कनीना प्रबंधक के द्वारा ग्राम पंचायत पोता व गांव के सरपंच को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रबंधक ने सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए युवाओं को जागरूक किया और लोगों से नशा बेचने वालों, नशे का व्यापार करने वालों और किसी भी अपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि युवा नशे के दलदल से बच सकते हैं और देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। इसलिए वह नशे से दूर रहे और नशा न करें।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत पोता कनीना में जिला पुलिस द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन का प्रशासन के प्रति तालमेल बना रहे। संप्रदायिक सद्भावना का उद्गम हो ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे और लोगों में प्रेम भाव बना रहे। उन्होंने कहा खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल की तरफ जागरूक करना है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
फोटो कैप्शन 02:लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस का अभियान।

सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
-विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
************************************************************
********************************************************************
**********************************
****************************
कनीना की आवाज। नेताजी मेमोरियल क्लब पार्क में सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सर्व भारतीय ब्राह्मण सभा रहे व विशिष्ट अतिथि एसएन शर्मा, नेहा शर्मा, सरिता शर्मा व रूबी तिवारी रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कंवरसेन वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा ने उपस्थित जन समूह को दीपावली के शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने दहेज न लेने व न देने की शपथ भी दिलवाई। उप सचिव मनीष कौशिक ने कहा कि आज हमें जरूरत है कि समाज के युवा, नौजवान राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा गांव गांव जाकर सभी ब्राह्मणों को जोड़ेगी जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा आमजन की समस्या उठायेगी।
नेहा शर्मा  ने कहा त्योहार आपस में एक दूसरे से मेल-जोल और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का बेहतर जरिया है। इससे आपसी सामाजिक एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में पंकज भारद्वाज, मनीष कौशिक, गिरवर कौशिक, मनोज भारद्वाज, नागेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, रविंद्र कौशिक, रवि, अरुण दत्त,  श्यामलाल, प्रतीक वशिष्ठ, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेश, रविकांत शर्मा, नकुल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि वशिष्ठ तिथि का सम्मान करते हुए स्थानीय कस्बावासी।

भव्य दिवाली मेले का आयोजन 5 को
-एसडी स्कूल ककराला का आयोजन
************************************************************
********************************************************************
**********************************
****************************
कनीना की आवाज। विद्यालय ककराला में  भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों द्वारा 150 से अधिक स्टाल लगाई गई हैं जिसमें विभिन्न वस्तुओं की स्टाल जैसे कैलेंडर, फोटो, मिट्टी के बने दीये, कपड़े, खिलौने, पुस्तकेंए सजावट का सामान, खाद्य सामग्री, मिठाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक्स, हाथ से बने रुमाल, पायदान, कैंडल स्टैंड, पेपर कलश अन्य उपयोगी सामान आदि सम्मिलित किए गयेे हैं।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि विश्व भर में जो तीव्र गति से बदलाव हो रहे हैं आप भी उनसे परिचित हैं।  नई शिक्षा नीति  में पूरी तरह से  तकनीकी पर  फोकस किया गया है  जो स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी हमें प्रेरित करती है। प्रतियोगिता के इस दौर में एक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ.साथ अन्य क्षेत्र में भी कुशल होना अति आवश्यक है। परोपकार व दूसरों की परेशानी को अनुभव  करना जैसे गुणों को विकसित होना जरूरी है। समय में तेजी से होने वाले परिवर्तन अनुसार बच्चों के सफल जीवन के लिए चिंतन करना उन्हें सन्मार्ग पर बनाए रखना व भविष्य की संभावनाओं व चुनौतियां अनुसार तैयार करना  माता.पिता एवं विद्यालय का प्रथम कर्तव्य हैं। वर्तमान समय में बच्चे सामाजिक घटनाओंए प्राचीन कहानियां पारिवारिक पृष्ठभूमि की समझ आदि से अनभिज्ञ रह जाते हैं। कुछ अभिभावक बच्चों को घर की छोटी.छोटी जिम्मेदारियां न देकर केवल पढ़ाई का दबाव बनाते हैं जिससे उनके कौशल विकास मे कमी आती है व बढ़ती हुई जनसंख्या के अनुपात में संगठित क्षेत्र में नौकरी के अवसरों में दिन प्रतिदिन कमी आ रही है। भारत में सरकारी नौकरी करने वालों की संख्या लगभग 2 प्रतिशत ही है। इसलिए प्रतियोगिता के इस दौर में एक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी कुशल होना अति आवश्यक है।  विद्यालय में मंच के माध्यम से बार.बार बच्चों को घरेलू कार्य में माता.पिता का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है व अभिभावकों से भी अनुरोध है कि बच्चों को छोटे.छोटे कार्यों की जिम्मेदारी दें।

Saturday, November 4, 2023

पुलिस ने गांव पोता में कराया क्रिकेट मैच का आयोजन
--ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर किया जागरूक
***********************************************************
******************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में आज शनिवार को गांव पोता, कनीना में जिला पुलिस की तरफ से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच ने पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना है। सरपंच ने कहा कि हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं।
पुलिस द्वारा जिले में हरियाणा उदय मुहिम के तहत नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत गांव पोता कनीना में पुलिस की तरफ से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में थाना सदर कनीना प्रबंधक निरीक्षक हरदेव मौजूद रहे। इस दौरान एसआई हरीश, सरपंच हरिओम, हरिपदम, अमित, विकास व गांव के मौजीज व्यक्ति और क्रिकेट के खिलाड़ी मौजूद रहे। क्रिकेट मैच गांव की टीम और पुलिस की टीम के बीच हुआ, दोनों टीमों के बीच 8 ओवरों का मैच खेला गया, जिसमे गांव पोता की टीम ने जीत हासिल की। क्रिकेट मैच जीतने वाली टीम को मुख्य अतिथि व सरपंच के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। थाना सदर कनीना प्रबंधक के द्वारा ग्राम पंचायत पोता व गांव के सरपंच को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रबंधक ने सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए युवाओं को जागरूक किया और लोगों से नशा बेचने वालों, नशे का व्यापार करने वालों और किसी भी अपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि युवा नशे के दलदल से बच सकते हैं और देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। इसलिए वह नशे से दूर रहे और नशा न करें।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत पोता कनीना में जिला पुलिस द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन का प्रशासन के प्रति तालमेल बना रहे। संप्रदायिक सद्भावना का उद्गम हो ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे और लोगों में प्रेम भाव बना रहे। उन्होंने कहा खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल की तरफ जागरूक करना है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
फोटो कैप्शन 07:लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस का अभियान।

सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
-विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
***********************************************************
******************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब पार्क में सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सर्व भारतीय ब्राह्मण सभा रहे व विशिष्ट अतिथि एसएन शर्मा, नेहा शर्मा, सरिता शर्मा व रूबी तिवारी रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कमर्शियल वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा ने उपस्थित जन समूह को दीपावली के शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने दहेज न लेने व न देने की शपथ भी दिलवाई। उप सचिव मनीष कौशिक ने कहा कि आज हमें जरूरत है कि समाज के युवा, नौजवान राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा गांव गांव जाकर सभी ब्राह्मणों को जोड़ेगी जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा आमजन की समस्या उठायेगी।
नेहा शर्मा  ने कहा त्योहार आपस में एक दूसरे से मेल-जोल और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का बेहतर जरिया है। इससे आपसी सामाजिक एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में पंकज भारद्वाज, मनीष कौशिक, गिरवर कौशिक, मनोज भारद्वाज, नागेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, रविंद्र कौशिक, रवि, अरुण दत्त,  श्यामलाल, प्रतीक वशिष्ठ, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेश, रविकांत शर्मा, नकुल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि वशिष्ठ तिथि का सम्मान करते हुए स्थानीय कस्बावासी।

 ग्रामीण क्षेत्रों में सिर चढ़कर बोलता है अहोई अष्टमी का पर्व
--चांदी की बनवाई जाती है अहोई
- माता पार्वती का ही रूप होती है अहोई
***********************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना के ग्रामीण क्षेत्रों में अहोई अष्टमी का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है। त्योहार दिवाली से एक सप्ताह पहले मनाया जाता है जो ग्रामीण क्षेत्रों में सिर चढ़कर बोलता है। प्रत्येक घर में चांदी की बनी हुई अहोई होती है इसे माता पार्वती का ही रूप कहा जाता है। साथ में जितने परिवार के सदस्य होते हैं उतने चांदी के मनके भी धागों में पिरोये जाते हैं। सबसे पहले  स्याऊ माता की फोटो चांदी की लगाई जाती है।
 जिस घर में संतान दुख दर्द झेलती रही हो उस घर में तो जरूर नियम अनुसार स्याऊ का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि माता सभी के दुख दर्द दूर कर देती है। स्याऊ की दीपावली पर्व से पहले पूजा की जाती है, कहानी सुनाने का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे कमोई का व्रत भी कहती है। दिन भर व्रत किया जाता है और रात को यह व्रत पूर्ण किया जाता है।  
अहोई पूजन का क्या अर्थ है-
 ग्रामीण क्षेत्र के लोग बताते हैं की अहोई का अर्थ है माता पार्वती। माता पार्वती सभी का पालन पोषण करती है। जिस प्रकार शिव भोले सभी का पालन पोषण करते हैं उसी प्रकार माता पार्वती को सभी परिवारों के बच्चे बहुत पसंद है और उनका पालन पोषण करती है। यही कारण है कि बच्चों के पालन पोषण के लिए, अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए महिलाएं दिनभर का व्रत करती है रात को व्रत पूर्ण करती हैं। अहोई हर घर में टंगी होती है जिसे आमतौर पर स्याऊ मात कहा जाता हैं। यह एक परिवार में एक बार ही बनवाई जाती है जो चांदी की बनी होती है। परिवार के जितने सदस्य होते हैं उतने ही स्याऊ माता के मनके लगे होते जो सभी चांदी के बनाए जाते हैं। परिवार में जब कोई सदस्य बढ़ जाता है तो उतने ही मनके और बढ़ा दिए जाते हैं। एक वक्त था जब संयुक्त परिवार होते थे उस समय स्याऊ माता बहुत लंबी चौड़ी होती थी परंतु धीरे-धीरे हम दो  हमारे दो पर सिमट कर परिवार रह गए। इसलिए मनके अधिकतम चार ही पाए जाते हैं। अहोई अष्टमी के दिन पूजा करने वाली महिलाएं इस माला को अपने गले में पहनती और विधि विधान से पूजा करती है। पूजा करने के बाद फिर से उसी स्थान पर रख दिया जाता है जहां इसे से उठाया है।
 ग्रामीण महिला संतरा, शकुंतला, नीलम देवी आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्याऊ माता का व्रत एक प्रमुख पर्व है। इस दिन हर घर में यह पर्व मनाया जाता है, व्रत रखा जाता है, पूजा की जाती है और फिर स्याऊ माता को यथा स्थान पर रख दिया जाता है। स्याऊ माता सभी के हितकारी और मंगलकारी होती है। यदि परिवार का कोई सदस्य अलग हो जाता है तो उसकी स्याऊ माता अलग से बनवानी पड़ती है। जिसमें एक चौकोर आकृति की मां पार्वती की प्रतिमा लगी होती है। वही उसके ऊपर दो भागों में मनके लगे होते हैं या मनको को गिनकर पता लगाया जा सकता है कि इस परिवार में कितने सदस्य होंगे।
 अक्सर इस दिन एक छोटी मटकी ली जाती है। जो इस दिन पूजा के काम में लाई जाती है। बाद में यह मटकी घर में प्रयोग की जाती है। इसमें पानी आदि प्रयोग करते हैं। पाना जाता है इसका पानी स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी समय इस पर्व के प्रति लगाव है। अपने पुत्र और बच्चों की दीर्घायु की कामना लेकर के माता पार्वती की पूजा की जाती है। वैसे तो स्याऊ माता के साथ-साथ बच्चों की चित्र बनवाने का भी प्रावधान है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ध्यान मनके बनवाने पर दिया जाता है। इस दिन अष्टमी का व्रत कहा जाता है और पूजा करने के अलावा कहानी सुनाने का प्रावधान है।
 कैसे की जाती इसकी पूजा-
 पंडित सुरेंद्र शर्मा बताते हैं कि इसकी पूजा करने के लिए एक मटकी में पानी भर लिया जाता है। स्याऊ माता को साथ रखा जाता है। रोली, दूध, चावल आदि से माता की विधि विधान से पूजा की जाती है। यह कलश का पानी पवित्र माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन की खीर बनाई जाती है और गरीबों को खिलाई जाती है। अलग-अलग पकवान बनाने का रिवाज है।
 फोटो कैप्शन 4: स्याऊ माता की एक तस्वीर।

वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के बीच 237वें दिन जारी रहा धरना
-अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण
***********************************************************
******************************************************************
*****************************************
*******************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 237वं दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता डा रामभक्त स्वामी बाघोत  ने की और उन्होंने बताया कि जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट  का काम शुरू नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा।
 उन्होंने बताया कि धरने को चलते 237 दिन हो गए हैं। मौसम खराब है, प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग  किसानों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, आंखों में जलन हो रही है,लेकिन किसानों ने पक्का इरादा बना रखा है कि हमें कुछ भी हो जाए, हम अपने मकसद से पीछे नहीं हटेंगे। हमारा एक ही उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष  विजय सिंह चेयरमैन  एवं संघर्ष समिति के सदस्य सरपंच हरिओम पोता ने बताया कि इस क्षेत्र में आने वाले 40-50 गांवों के लिए यह कट बहुत जरूरी है। एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते केंद्र सरकार को यह बताना चाहते हैं कि किसानों की मांग जायज है, लोगों को कट की जरूरत है, उसके बाद ही इस क्षेत्र का विकास हो सकता है।
 संघर्ष  समिति के सदस्य पहलवान धर्मपाल  और ओमप्रकाश सेहलंग ने बताया कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर, धरातल पर क्या स्थिति है, उसकी जांच करनी चाहिए। महेंद्रगढ़ - बुचावास कट से चरखी दादरी - समसपुर कट के बीच की दूरी 35 किलोमीटर है। चंडीगढ़ और नारनौल जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी का इस्तेमाल किया जाता है, तब दूरी ज्यादा तय करनी होगी और समय भी ज्यादा लगेगा। केंद्र सरकार को किसानों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द कट का काम शुरू करना चाहिए।
 इस मौके पर  पहलवान रणधीर सिंह, नरेंद्र शास्त्री ,  मास्टर विजय सिंह, सत्य प्रकाश ,चेयरमैन सतपाल, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार,राजेंद्र सिंह, संजय, सूबेदार हेमराज अत्रि, रामकुमार , ईश्वर सिंह, रामभज,  शेर सिंह,  सीताराम, प्रधान कृष्ण कुमार,  इंस्पेक्टर सतनारायण , सूबेदार भोले राम , वेद प्रकाश,  रामकिशन, मुख्तार सिंह,  रोशन लाल आर्य,  प्यारेलाल, सूबे सिंह पंच, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 06: धरने पर बैठे ग्रामीण।

भव्य दिवाली मेले का आयोजन 5 को
-एसडी स्कूल ककराला का आयोजन
***********************************************************
******************************************************************
***********************************
*************************
कनीना की आवाज। विद्यालय ककराला में  भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों द्वारा 150 से अधिक स्टाल लगाई गई हैं जिसमें विभिन्न वस्तुओं की स्टाल जैसे कैलेंडर, फोटो, मिट्टी के बने दीये, कपड़े, खिलौने, पुस्तकेंए सजावट का सामान, खाद्य सामग्री, मिठाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक्स, हाथ से बने रुमाल, पायदान, कैंडल स्टैंड, पेपर कलश अन्य उपयोगी सामान आदि सम्मिलित किए गयेे हैं।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि विश्व भर में जो तीव्र गति से बदलाव हो रहे हैं आप भी उनसे परिचित हैं।  नई शिक्षा नीति  में पूरी तरह से  तकनीकी पर  फोकस किया गया है  जो स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी हमें प्रेरित करती है। प्रतियोगिता के इस दौर में एक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ.साथ अन्य क्षेत्र में भी कुशल होना अति आवश्यक है। परोपकार व दूसरों की परेशानी को अनुभव  करना जैसे गुणों को विकसित होना जरूरी है। समय में तेजी से होने वाले परिवर्तन अनुसार बच्चों के सफल जीवन के लिए चिंतन करना उन्हें सन्मार्ग पर बनाए रखना व भविष्य की संभावनाओं व चुनौतियां अनुसार तैयार करना  माता.पिता एवं विद्यालय का प्रथम कर्तव्य हैं। वर्तमान समय में बच्चे सामाजिक घटनाओंए प्राचीन कहानियां पारिवारिक पृष्ठभूमि की समझ आदि से अनभिज्ञ रह जाते हैं। कुछ अभिभावक बच्चों को घर की छोटी.छोटी जिम्मेदारियां न देकर केवल पढ़ाई का दबाव बनाते हैं जिससे उनके कौशल विकास मे कमी आती है व बढ़ती हुई जनसंख्या के अनुपात में संगठित क्षेत्र में नौकरी के अवसरों में दिन प्रतिदिन कमी आ रही है। भारत में सरकारी नौकरी करने वालों की संख्या लगभग 2 प्रतिशत ही है। इसलिए प्रतियोगिता के इस दौर में एक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी कुशल होना अति आवश्यक है।  विद्यालय में मंच के माध्यम से बार.बार बच्चों को घरेलू कार्य में माता.पिता का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है व अभिभावकों से भी अनुरोध है कि बच्चों को छोटे.छोटे कार्यों की जिम्मेदारी दें।

नहीं रहे पूर्व मुख्याध्यापक राव भगवान सिंह
-गुढ़ा में किया गया अंतिम संस्कार
***********************************************************
******************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गुढ़ा निवासी एवं शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने वाले राव भगवान सिंह का निधन हो गया। वे करीब 81 वर्ष के थे। वे राजकीय विद्यालय ककराला से बतौर मुख्य अध्यापक पद से 2004 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका पैतृक गांव मेघनवास है तथा वे अपने परिवार में छह भाई होते थे। आज के दिन सभी भाइयों की मौत हो चुकी है। जिनमें से दो भाई सेना में, एक गुजरात पुलिस, एक सीआरपी तथा एक जमींदार थे। अंतिम भाई का भगवान सिंह भी अब मौत हो गई है। 1942 के में मेघनवास में जन्मे भगवान सिंह ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। पूर्व मंत्री राव बंशी सिंह के बहुत करीबी रहे भगवान सिंह अपने पीछे तीन पुत्र,पत्नी, पौत्र एवं पौत्रों  सहित भरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र पवनवीर भडफ़ स्कूल कार्यरत है वहीं दूसरा पुत्र रविंद्र डॉक्टर है तथा तीसरा पुत्र जयपाल डेरी के नाम से विख्यात है। उनकी एक पोती एमबीबीएस कर रही है तथा एक पुत्रवधू कॉलेज कनीना में प्रोफेसर है। उनके चार पोते और दो पोतिया हैं। उनकी पत्नी संतरा देवी आज भी स्वस्थ है। राव भगवान सिंह संयुक्त पंजाब के समय फुटबाल के अग्रणी खिलाड़ी रहे हैं। कालेज के दौरान भी अन्तर विश्वविद्यालय फुटबाल खेलों में कालेज का प्रतिनिधित्व किया है।
 मेघनावास से संबंध रखने वाले सूबेदार करण सिंह, कप्तान महावीर सिंह, डीएसपी जगदीश, बाबूलाल प्रधान  एवं राजकुमार मुख्य अध्यापक ने बताया कि राव भगवान सिंह मेघवनवास गांव के प्रथम शिक्षक लगे थे, तत्पश्चात प्रथम प्रथम ही प्राध्यापक एवं प्रथम मुख्याध्यापक के रूप में जाने जाते हैं।  उनकी एक पुत्रवधू नीतू राष्ट्रपति से सम्मानित है। दूरदराज तक पुत्र जयपाल की डेरी प्रसिद्ध है। अति सौम्य प्रकृति तथा सीधी बात को रखाने वाले राव भगवान सिंह का दूर दराज तक नाम रहा है। कितने ही अध्यापकों को उन्होंने अपनी प्रयास से सेवा में तथा एनसीसी दिलवाने में अहं भूमिका निभाई। वह करीब 30 साल तक शिक्षा विभाग से जुड़े रहे। कनीना में लंबे समय तक प्राध्यापक बतौर रहे हैं। वे गौशाला, गरीब एवं दीन दुखियों के लिए अपनी पेंशन का अधिक भाग दान दे देते थे।  गुढ़ा गांव में उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्रि उनके बड़े पुत्र पवनवीर ने दी।
उनके अंतिम संस्कार में प्राचार्य रमन शास्त्री,अभय राम यादव यादव सभा प्रधान, संजय रिवासा,कंवर सिंह खातोद चेयरमैन, कंवर सिंह कनीना,विजय चेयरमैन, राजेंद्र सिंह लोढ़ा, अशोक ठेकेदार, रोशनलाल यादव,डा दयाराम, महेंद्रगढ सिंह एडवोकेट, पूर्व सरपंच बलवंत सरपंच, धर्मपाल पूर्व सरपंच, देवेंद्र यादव, वीरेंद्र कैमला, सूबेदार कर्ण सिंह, कप्तान महाबीर सिंह, डीएसपी जगदीश, बाबूलाल प्रधान, नरेश अध्यापक, रमेश चेयरमैन ,राजू पंच आदि भारी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन: राव भगवान सिंह फाइल फोटो

अगिहार स्कूल में चला सफाई अभियान
-कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग
***********************************************************
******************************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के प्रांगण में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यालय के कमरों तथा प्रांगण की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को सफाई के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छता ईश्वर की भक्ति से भी बढ़कर है हमें अपने घर व स्कूल को ही नहीं  अपितु आसपास के प्रांगण को तथा गलियों को भी साफ रखना चाहिए ताकि मच्छर, मक्खी जैसे बीमारियां फैलाने वाले जीव न पनपे तथा हम स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे बदलते हुए मौसम में अपने स्वास्थ्य का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें। इस स्वच्छता अभियान में विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल प्रवक्ता गणित, निशा प्रवक्ता भूगोल, राजेंद्र कटारिया प्रवक्ता इतिहास, पूनम कुमारी, शशि कुमारी, रतनलाल, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर सहित सभी अध्यापकों ने योगदान दिया।
फोटो कैप्शन 05: सफाई अभियान चलाते छोटे बच्चे।

यूरो स्कूल में हुआ वाल हैंगिंग व साफ्ट बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन
***********************************************************
******************************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपने बेहतर परिणाम के लिए जाना जाता है। यह स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ कराता रहता है। आज कक्षा तीन से कक्षा पाचँवीं तक वॉल हंैगिंग व तोरण वंदनवार और कक्षा छठी से आठवीं तक सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन का आयोजन किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कौशल कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर व रंग बिरंगी वॉल 
हैंगिंग व तोरण वंदनवार बनाकर सभी को मंत्र-मुग्ध किया। इसी कड़ी में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला कौशन से कक्षा के साफ्ट बोर्ड को अपनी उत्कृष्ट कला से सज्जित कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस शुभावसर पर  प्रधानाचार्य सुनील यादव ने विजेताओं को बधाई दी और पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के इस वैज्ञानिक युग में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ हमें अपनी संस्कृति का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। अगर हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे तभी हम अपनी जड़ों को मजबूत कर सकेंगे। प्रधानाचार्य जी ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने का श्रेय कोर्डिनेटर संजू यादव, तनू गुप्ता व गतिविधि प्रभारी रितु तंवर को दिया और साथ ही सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।
फोटो साथ है।

भारी मात्रा में पटाखे पकड़े, मामला दर्ज
-दीपावली पर बेचे जाने थे
***********************************************************
******************************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। दीपावली का त्योहार करीब है ऐसे में पटाखों का कारोबार करने वाले चोरी-छिपे पटाखे एकत्र कर बेचने में जुट गए हैं। कनीना पुलिस ने कनीना स्थित एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पटाखे बरामद किए हैं। पटाखों का अवैध भंडार करने के आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कनीना शहर थाना की पुलिस को टीम को मुखबिर खास से कनीना में दुकान के ऊपर रिहायशी मकान में अवैध तौर पर पटाखे रखे जाने की गुप्त सुचना मिली। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बतलाए हुए स्थान पर रेड की, इस दौरान दुकान पर खड़ा व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर वहां से भाग गया। दुकान के ऊपर मकान को चेक करने पर मकान में बने एक कमरे में प्लास्टिक के कट्टे में रखे विस्फोटक पटाखे बरामद हुए।
 मिली जानकारी अनुसार एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 30 पैकेट ग्राउंड के चक्कर मुर्गा छाप, आठ पैकेट लियोपार्ड किंग, 5 पैकेट रॉकेट मुर्गा छाप, 6 पैकेट रॉकेट बम युवा मार्का, दो पैकेट टिकड़ी राजा मार्का, 14 पैकेट फुलझड़ी, दो पैकेट ओरिजिनल पॉप माका मिकी माउर्स, तीन पैकेट वोल्कानो बम, सात पैकेट मिनी बुलेट बम तथा 50 पैकेट डक छाप पटाखा बरामद किये।पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत  दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 02: पटाखों के साथ पटाखे बेचने वाला।