Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, September 11, 2025


 

फ्लाइंग अफसर निशांत सिंह का गांव में हुआ सम्मान

-----ट्रेनिंग पूरी कर पहुंचा गांव में
*******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
गांव झगडोली में  भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग अफसर के पद पर नियुक्त निशांत सिंह का सम्मान समारोह गांव के  शिव मंदिर में आयोजित किया गया।
  उल्लेखनीय है कि निशांत सिंह अब ट्रेनिंग पूरी करके गांव में लौटे हैं। उन्होंने 6 माह की ट्रेनिंग एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद तथा 15 माह की ट्रेनिंग एयर फोर्स टेक्रिकल कालेज बैंगलुरू में पूर्ण हुई है। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत झगड़ोली, ग्राम चेतना मंच झगड़ोली, एयर फोर्स वेटर्न एसोसिएशन आदि ने उनको सम्मान दिया तथा स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर निशांत के दादा हवलदार छाज्जू सिंह, चाचा धूप सिंह, उनके भाई अशोक कुमार, अजीत सिंह, राजकुमार गांव के सरपंच मुकेश सोनी, भंवर सिंह, पूर्व सरपंच ग्राम चेतना मंच झगड़ोली  से गजानन शर्मा, आईटीआई नारनौल के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल, जगदीश प्रसाद खनगवाल पूर्व सीटीआई, प्रवक्ता महेश कुमार शर्मा, मदन मोहन कौशिक, सतीश कुमार जेई सुरेंद्र सिंह, सूबेदार जितेंद्र सिंह, वायु सेवा के सेवानिवृत्ति विंग कमांडर तथा अनेक वारंट आफिसर, राजवीर सिंह नंबरदार, गुलाब राय रघुवीर प्रसाद शर्मा, कैप्टन बनवारी सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा ,गांव के पूर्व सरपंच संजय शर्मा सहित ग्राम के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरा वातावरण भारत माता की जय तथा देशभक्ति पूर्ण नारों से गूंज उठा।
फोटो कैप्शन 09: निशांत सिंह का सम्मान करते ग्रामीण






एसडी विद्यालय, ककराला में पांचवीं बार सीबीएसई नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप का आगाज
--हुये कई रोचक मुकाबलें
*******************************************************
*************************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय, ककराला में 11 से 15 सितम्बर तक चलने वाली नेशनल सीबीएसई बाक्सिंग चैम्पियनशिप का गुरुवार को मुख्य अतिथि भीम अवार्डी व पराओलम्पियन ध्यानचन्द अवार्डी डीप्टी डारेक्टर आफ स्पोर्ट हरियाणा गिरराज सिंह तथा सुषमा यादव प्रथम भीम अवार्डी हरियाणा, विशेष अतिथि दिप्ती रामे महेन्द्रगढ़ ने इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में विदेशी टीमों सहित पूरे भारत वर्ष से सीबीएसई के 9 जोन से 1300 खिलाडिय़ों ने नामांकन करवाए।
परिणाम-
 रिंग न 1 व 2 में हुए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:-
रिंग न 1 में 28-30 किलो भार वर्ग में आयुवर्ग 14 से मुकाबले की शुरुआत जिसमें नार्थ जोन 1 बी की खिलाड़ी आदिती मौर्या, ईस्ट जोन-ए से तान्या कुमारी, नोर्थ जोन-2बी से मारिया मेहता, नोर्थ जोन 2बी से वजस्ंवी, साऊथ जोन 1 बी से आल्लुगोजू, 30-32 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन- 1बी से एस मदर्सेन, सेन्ट्रल जोन-ए प्रिंजल, नोर्थ जोन 2 ए मांशी, साऊथ जोन 1ए से नायशा विद्या सागर, 32-34 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन बी से अन्न्या कुमारी, नोर्थ जोन-ए ईरिवा, साऊथ जोन-1ए से पी अन्न हस्सेलटैन, 34-36 किलो भार वर्ग में साऊथ जोन से थरीसा ए, नोर्थ जोन 2 ए से निती यादव, नोर्थ जोन-1ए से रितिका रौतेला, साऊथ जोन 1 बी से निकिथा श्री न, सैन्ट्रल जोन-ए से पलक, नोर्थ जोन से तन्वी विजेता रही।
  इस अवसर पर भीम अवार्डी व पराओलम्पियन ध्यानचन्द अवार्डी डीप्टी डारेक्टर आफ स्पोर्ट हरियाणा गिरराज सिंह एवं सुषमा यादव प्रथम भीम अवार्डी हरियाणा, स्पेशल गेस्ट कृष्ण कुमार एडवोकेट योगेश कुमार, पिंकी देवी व मनिषा (बामड़), सीबीएसई आबजर्वर पुनेश सिंह, राजेश सिन्हा, एईओ नारनौल रमेश चन्द व एसडी विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01 व 02, 04 से 08: बाक्सिंग की है




हिम्मत का पर्याय है विजय वधवा
- कबाड़ का जुगाड़ बनाने में है महारत
*******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
 यदि हाथों में कुछ करने का हुनर हो तो दिव्यांगता आड़े नहीं आती है। हिम्मत के पर्याय के रूप में कनीना का विजय वधवा जाना जाता है जो 83 प्रतिशत दिव्यांग है। डाक्टरों ने कहा था कि यह खड़ा भी नहीं हो सकेगा किंतु अपनी रोटी रोजी आज भी कमा रहा है।
कनीना बस स्टैंड के पीछे छोटी सी पुरानी दुकान में बैठकर खराब सीएफएल को ठीक करता है। कनीना में सबसे पहले खराब सीएफएल वो भी 10 रुपये में ठीक करने का अगर श्रेय जाता है तो उनको जाता है। वर्षों पहले इन्होंने अपने यहां सीएफएल ठीक करना शुरू किया और अच्छा नाम कमाया। 2017 में इनको हृदयघात आया और मेडिसिटी गुररुग्राम में भर्ती करवाना पड़ा। कान खराब हो गए, आंखों से दिखाई कम देने लगा और शरीर की एक साइड अधरंग हो गई। वर्तमान में 83 प्रतिशत दिव्यांग हैं परंतु हिम्मत नहीं छोड़ते हैं। उनकी हिम्मत के आगे सभी नतमस्तक होते हैं। प्रतिदिन 30 से 40 सीएफएल वर्तमान में भी ठीक कर लेते हैं जबकि उनके हाथ बड़ी मुश्किल से काम करता है। एक हाथ बिल्कुल काम नहीं करता। पैरों से चला नहीं जाता ,शरीर में कई दिक्कत आती है, चलने के लिए ट्राई साइकिल ले रखी है परंतु उनका एक ही उद्देश्य है कि किसी प्रकार अपनी रोटी रोटी खुद कमाये और दूसरों पर निर्भर न रहे। कहने को तो उनका परिवार है जो अच्छी खासी नौकरियों में है किंतु उन्होंने कभी काम से जी नहीं चुराया। पुरानी सीएफएल लाने वाले लोगों की सीएफएल ठीक करके देता है। यह काम करने को तो अनेकों  लोग कर रहे हैं परंतु जिन परिस्थितियों में विजय वधवा काम कर रहे हैं वो सराहनीय है। उसको देखकर लगता है कि सचमुच वह एक उदाहरण बनकर उभरा है।
विजय वधवा कबाड़ से जुगाड़ करने में भी महारत लिये हुए है। वर्ष 2008 में उन्होंने कबाड़ में पड़ी हुई खराब ट्यूबलाइट को महज अल्प राशि में ठीक करके देने का काम शुरू किया था और आज उन्होंने नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर बहरोड़, कोसली, नारनौल, अटेली, दादरी, सेहलंग एवं कनीना में अपने शिष्य छोड़ दिए हैं जो जन सेवा में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि सरकार को आइटीआइ में इस प्रकार का ट्रेड शुरू कर देना चाहिए ताकि वे प्रशिक्षण दे सके। उनका मानना है कि विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में उनके नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाने की अनुमति दी जाए ताकि वे बेरोजगारों को रोजगार की राह दिखा सके। उनकी तमन्ना है कि हर गांव में कम से कम एक व्यक्ति उनका यह प्रशिक्षण लेकर गांव की खराब लाइटों को ठीक करने लगे तो उनका नाम भी हो और बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सके।    
विजय वधवा के कानों में सुनने की मशीन, आंखों पर बड़े चश्मे, पास खड़ी ट्राइ साइकिल, बेंत नजर आते हैं किंतु उनके ग्राहक उन तक जरूर आ जाते हैं। धुआं रहित चिमनी वर्षों पहले से बना रहे हैं।
  फोटो कैप्शन 03: सीएफएल सुधारते हुए विजय वधवा





















एसडी विद्यालय, ककराला में पांचवीं बार सीबीएसई नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप का आगाज
-6 विदेशी व 20 सीबीएसई क्लस्टर की टीमों से 1300 खिलाड़ी ले रहे है भाग
*******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
एसडीवमा विद्यालय, ककराला में 11 से 15 सितम्बर तक चलने वाली नेशनल सीबीएसई बाक्सिंग चैम्पियनशिप का गुरुवार को मुख्य अतिथि भीम अवार्डी व पराओलम्पियन ध्यानचन्द अवार्डी डीप्टी डारेक्टर आफ स्पोर्ट हरियाणा गिरराज सिंह तथा सुषमा यादव प्रथम भीम अवार्डी हरियाणा, विशेष अतिथि दिप्ती रामे महेन्द्रगढ़ ने इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में विदेशी टीमों सहित पूरे भारत वर्ष से सीबीएसई के 9 जोन से 1300 खिलाडिय़ों ने नामांकन करवाए।
 इस दौरान चेयरमैन जगदेव यादव ने कहा कि जीवन में कर्म की महत्ता पर बल देना चााहिए। उन्होंने बच्चों को सादा जीवन व उच्च विचार रखते हुए सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रुचि के अनुसार खेलों व अन्य गति विधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। केवल तभी एक विद्यार्थी का सही मायने में सर्वांगीण विकास सम्भव है।
इस दौरान मुख्यतिथि भीम अवार्डी व पराओलम्पियन ध्यानचन्द अवार्डी डीप्टी डारेक्टर आफ स्पोर्ट हरियाणा गिरराज सिंह ने कहा कि हार-जीत को जीवन में आगे बढऩे के दो मुख्य आयाम बताए। उन्होंने खेलों में मिलने वाली हार से खिलाडिय़ों को निराश न होकर नए उत्साह से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि असफलता ही वास्तव में सफलता की पहली सीढ़ी होती है, इसलिए असफलता से खिलाडिय़ों को नया सीखकर आगे बढऩा चाहिए।
सुषमा यादव प्रथम भीम अवार्डी हरियाणा ने एसडी प्रबन्धन समिति द्वारा की गई व्यवस्था तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और एसडी विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए चुनने को एक दम सही निर्णय बताया।
  प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों, हरियाणवी लोकगीत, नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक आदि का मंचन कर सभी का मन मोह लिया।  चेयरमैन जगदेव यादव ने सीबीएसई द्वारा एसडी विद्यालय, ककराला को पाचवीं बार नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप आयोजित करवाने के लिए चुने जाने को हमारे इस क्षेत्र के लिए बड़े ही गौरव का विषय बताया। साथ ही उन्होंने देश-विदेश से आए खिलाडिय़ों को अच्छी से अच्छी व्यवस्था व निष्पक्षता व सुरक्षा का आश्वासन दिया और प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भीम अवार्डी व पराओलम्पियन ध्यानचन्द अवार्डी डीप्टी डारेक्टर आफ स्पोर्ट हरियाणा गिरराज सिंह एवं सुषमा यादव प्रथम भीम अवार्डी हरियाणा, स्पेशल गेस्ट कृष्ण कुमार एडवोकेट योगेश कुमार, पिंकी देवी व मनिषा (बामड़), सीबीएसई आबजर्वर पुनेश सिंह, राजेश सिन्हा, एईओ नारनौल रमेश चन्द व एसडी विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01 व 02: बाक्सिंग प्रतियोगिता करवाते हुए तथा खिलाडिय़ों से मुलाकात करते हुए विभिन्न गणमान्य जन।

 

 

अपने पिता के पद चिन्हों पर चल रहे पार्षद    
तर्पण
मोहन कुमार पार्षद

*******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
मेरे पिताजी बाबू जगत सिंह कनीना नगर पालिका में लंबे समय तक सेवारत रहे और 19 फरवरी 2008 को स्वर्ग सिधार गए। उस वक्त उनकी उम्र करीब 72 वर्ष थी लेकिन वे एक ने नियत ईमानदारी और कर्तव्य परायण व्यक्ति थे। जिस राह पर चले उन्हें आज भी याद किया जाता है। जब मैं शिक्षा पा रहा था तो एक दिन उन्होंने मुझे बुलाकर कहा कि नेक नियत, कर्तव्य परायण ईमानदारी से काम करोगे तो एक दिन देखना तुम नाम कमाओगे। उनकी बातों पर अमल करते हुए मैं आगे बढ़ता जा रहा हूं और उन्हीं की कृपा से आज नगर पालिका का पार्षद बना हूं। जब उनको याद करता हूं तो आज भी जब मैं उन्हें याद करता हूं  तो मेरे पिता की तस्वीर आंखों के सामने घूमने लग जाती है। और उनकी वे बातें याद आ जाती है कि नेक नीयत से रहने पर सफलता कदम चूमेगी। आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं अपने पिता की बदौलत पहुंचा हूं। जब याद आते हैं तो उनको मैं नमन करता हूं और उनकी बातों को याद करके रुआसे दिल से उनके समक्ष बैठकर प्रार्थना करता हूं कि जहां कहीं भी हो मेरा ख्याल रखें
फोटो कैप्शन मोहन पार्षद तथा स्व जगत सिंह बाबू


तर्पण
सीख दी कि मां-बाप और गुरु की सेवा नित्य करते रहना
कंवर सेन वशिष्ठ सेवानिवृत्त मुख्यशिक्षक

 
*******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
बात उन दिनों की है जब मेरी मां स्व सारली देवी और मेरे स्वर्गीय पिता हरद्वारी लाल जीवित थे। जहां हरद्वारी लाल ने 1942 में दूसरे विश्व युद्ध में नाम कमाया हुआ है वहीं सारली देवी के छह भाई थे किंतु सभी बीमारी से मर जाने के बाद मां एवं बापू की सेवा करके क्षेत्र में नाम कमाया। उन्होंने एक दिन हम दोनों भाइयों भीम सिंह तथा कंवर सेन को बुलाकर कहा कि तुम्हें अगर सफल होना है तो मां-बाप और गुरु की सेवा नित्य करते रहना। ईश्वर की पूजा अर्चना करने से तुम्हारा भला होगा। अपनी मां के आदेशों का पालन करते हुए दोनों भाई मेहनत, ईमानदारी से काम करते रहे। बड़ा भाई जहां रेलवे में से सेवानिवृत्त हुए हैं वहीं दूसरा कंवरसेन मुख्य शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं किंतु दोनों भाई अपने मां के उन शब्दों को आज भी याद करके रो पड़ते हैं। जब जब श्राद्ध आते हैं तो उनकी विचारधारा, उनका ईश्वरीय ज्ञान हमें याद आते हैं।
 कंवर सेन वशिष्ठ
 फोटो कैप्शन कंवरसेन वशिष्ठ तथा स्वर्गीय सारली देवी



ईमानदार और उसमें दूसरों का हित करते रहना
  राजेश कुमार पूर्व प्राध्यापक,

*******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
मैं पूर्व प्राध्यापक हूं। शिक्षक पद तक पहुंचाने में मेरे दादा जी उमराव सिंह का अहं योगदान रहा है। बात उन दिनों की है जब में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। एक दिन मेरे दादा जी ने मुझे बुलाकर कहा-बेटे, तुम अच्छी खासी शिक्षा पा रहे हो लेकिन ध्यान रहे जो भी व्यवसाय करो वो ईमानदारी का हो और उसमें दूसरों का हित भी हो। उसी बात को ध्यान में रखकर मैंने उच्च शिक्षा पाई और शिक्षक पद तक पहुंचा। शिक्षक परहित का काम एवं ईमानदारी से परिपूर्ण है।
 देखते ही देखते मैं शिक्षक पद पर काम करने लगा तो एक दिन अपने दादा को कहा-दादा जी,  परहित एवं इमानदारी दोनों ही मेरे में भरी हुई हैं। इस बात को सुनकर वे प्रसन्न हुए। अचानक 82 वर्ष की उम्र में 14 मई 2004 को वे स्वर्ग सिधार गए किंतु जब भी मैं शिक्षण कार्य के लिए जाता हूं तो अनायास ही मुझे मेरे दादाजी की याद आ जाती है। उन्हें कोटि कोटि नमन।            
   स्व. उमराव सिंह                                    
फोटो कैप्शन: राजेश कुमार एवं उमराव सिंह


तर्पण
शिक्षा एक बड़ा गहना है
सत्येंद्र यादव शास्त्री

*******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज।
बात उन दिनों की है जब मैं शिक्षा पा रहा था। शिक्षा पाने के वक्त एक एक रोज मेरे पिता रविचंद्र यादव ने मुझे बुलाया और कहा कि शिक्षा एक बड़ा कहना है शिक्षा को चोर चोरी नहीं कर सकते इसलिए तुम ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पाओ और कम से कम शिक्षण का कार्य करो। उन्हीं के कहे गए वचनों पर चलते हुए मैंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और आज मैं शिक्षक पद पर आसीन जब कभी श्राद्ध आते हैं तो मैं अपने पिता रविचंद्र को याद करके उन्हें नमन करता हूं जिन्होंने इतनी बातें मुझे छोटी उम्र में सिखाई किंतु दुर्भाग्य है कि वह 1989 में स्वर्ग सिधार गए। उनकी यादें आज भी हमारे जहन में बसी है। सुबह शाम को नमन करता हूं तथा जब उनकी फोटो समक्ष जाता हूं तो उनके कहे गए वचन मुझे याद आ जाते हैं।
 सत्येंद्र यादव
फोटो कैप्शन: सत्येंद्र यादव एवं स्व.रविचंद्र यादव



 





Wednesday, September 10, 2025


 


चोर साहब के कारनामे
- बंदरों ने तोड़ी साइकिल
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 यूं तो कनीना निवासी पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्ड धारक ने जहां चोर साहब को सरेआम गमला चोरी करते हुए पकड़ा जिसके चलते मारपीट की नौबत भी आ गई थी। उस दिन पारा तना गर्म था कि क्रोध पर काबू पा लिया वरना मोटा रेरू हाथ में था। क्योंकि किसी को चोरी करते हुए पकड़े जाने पर दर्द होता है। उधर बंदरों के भी समाचार लिखे। परिणाम यह निकला एक और जहां चोर साहब उस दिन बाद आए दिन कोई न कोई हरकत कर रहा है वही बंदरों ने मेरी साइकिल को ही तोड़ डाला। मेरी साइकिल को इतना जर्जर कर दिया कि एक बार फिर से उस पर 1500 रुपये लगेंगे। हाल ही में वह ठीक करवाई थी और 1500 रुपये लगे थे किंतु लगता है चोर साहब और बंदरों के बीच गहरी दोस्ती और साजिश है। वैसे भी बंदरों ने मेरे सभी फलदार तथा अन्य पेड़ पौधे नष्ट कर दिए हैं। बहुत ज्यादा हानि पहुंचाई है। परंतु कर भी क्या सकते हैं क्योंकि जहां बंदर और चोर साहब दोनों ही दोबारा हाथ नहीं आएंगे, एक बार बंदर हाथ आए आए थे तो उनकी धुनाई भी की थी परंतु दोबारा हाथ नहीं आएंगे। अब तो चोर साहब की निगरानी के लिए हाई दर्जे के कैमरे भी लगा दिए। पांच कैमरे लगा दिए हैं जिनसे चोरों पर नजर रखी जा रही है।




गेहूं का कट्टा चोरी करने का आरोपी पकड़ा, गेहूं बरामद
-न्यायालय में पेश
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
गेहूं का कट्टा चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने आरोपी पंकज वासी चेलावास को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में पुलिस ने गेहूं का कट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया। हंसराज वासी चेलावास ने थाना शहर कनीना में गेहूं का कट्टा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई, शिकायत में उसने बताया कि दिनांक 06 सितम्बर की रात को उसके घर से आरोपी पंकज एक गेहूं का कट्टा चोरी करके ले गया और अनाज मंडी में बेच दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।




राज्य स्तरीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर गांव में किया गया सम्मान
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
मुकुल कुमार रसूलपुर निवासी छात्रा ने एसजीएफआई स्कूल राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पाया है। स्वर्ण पदक प्राप्त कर जब गांव लौटा तो गांववासियों ने स्वागत किया। अब वह एसजीएफआई राष्ट्रीय खेल में भाग लेगा। विस्तृत जानकारी देते हुए सतीश आर्य ने बताया कि यह खेल फरीदाबाद में आयोजित हुए थे। अब यह राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेगा।


विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
--कनीना मंडी में लगी कार्यशाला
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
आरपीएफ महेंद्रगढ़  के सौजन्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महेंद्रगढ़ आरपीएफ थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बताया कि शीघ्र ही इस लाइन पर वंदे भारत गाडिय़ों का परिचालन शुरू हो जाएगा तथा इसके लिए विद्यार्थियों  तथा समाज के सभी वर्गों के लिए बरती जाने वाली सावधानी के टिप्स बताएं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने घरों के पशु रेलवे लाइनों के नजदीक न जाने दें तथा स्वयं भी रेलवे लाइनों को पार करने से बचे क्योंकि अत्यधिक स्पीड से चलने के कारण वंदे भारत ट्रेन के सामने कोई भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वह किसी भी शरारती तत्वों को अगर ट्रेनों पर पत्थर मारते देखें तो इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दें।
उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न उत्तर के माध्यम से सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की तथा साइबर अपराध का शिकार होने पर उसके समाधान की जानकारी दी।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने विद्यार्थियों  प्रेरित करते हुए कहा किया कि वे सुरक्षा व जागरूकता के मामले में ब्रांड एंबेसडर बने जिससे कि समाज में उनकी भूमिका बेहतर सार्थक  बन सके। प्राचार्य ने थाना प्रभारी श्री गौतम को स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जीआरपी के अमित कुमार, योगेश कुमार, प्रवक्ता स्नेह लता ,प्रवीण कुमार, निर्मल शर्मा, पन्नालाल, हेमंत कुमार, पवन कुमार कुलदीप सिंह ,वीरेंद्र सिंह, सुमन लता ,रेखा कुमारी, शकुंतला ,ओम प्रकाश, रिंकी यादव , वीरमति, ममता शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।
फोटो कैप्शन 07: अनिल कुमार गौतम को स्मृति चिहऩ देते हुए नरेश कौशिक प्राचार्य


रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन वित्त विधेयक 2025 के विरोध में
-17  सितंबर को जंतर मंतर पर राष्ट\ीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की जिला महेंद्रगढ़ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने की और बैठक संचालन जिला सचिव रोशन लाल निंबल ने किया। बैठक में राज्य प्रेस  सचिव धर्मपाल शर्मा व पूर्व राज्य उपप्रधान जगनलाल निनानिया विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के बाद  जिला  प्रेस सचिव मनोहर लाल ने बताया की बैठक
 को  राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए पेंशन विधेयक को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्योंकि इसके तहत 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आठवे वेतन आयोग के मिलने वाले लाभों से वंचित कर दिया जाएगा। इसलिए केंद्र व प्रदेश के लाखो पेंशनर्ज मिलकर इस विधेयक को वापिस लेने तक मिलकर संघर्ष करेंगे। इसके लिए अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 17 सितंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा हरियाणा पंजाब में आई हालिया बाढ में लाखों परिवारों को तबाह कर दिया। खेत ,घर, पशु और आजीविका पानी में डूब गई। इस कठिन समय में रिटायर्ड कर्मचारी समुदाय को मानवता की सेवा मे आगे आना  चाहिए। बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव पास किया गया की जिला महेंद्रगढ़ रिटायर्ड कर्मचारी 17 सितंबर को  जंतर मंतर पर प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे ।सदस्यता अभियान चलाकर संगठन की सदस्यता बढ़ाई जाएगी ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। सदस्यता व संघर्ष फंड का शेयर नियमानुसार जिला व स्टेट को देते रहे ताकि संगठन का कोई भी आर्थिक बाधा न आ सके।  रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सभी ब्लाक व जिला महेन्द्रगङ  अपना अपना खाता किसी भी बैंक में प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के नाम से खुलवाएं ताकि संगठन की राशि सुरक्षित रहे।  खातों का लेन-देन तीन में से कोई दो व्यक्ति कर सकेंगे। हरियाणा और पंजाब में आई बाढ़ से काफी जान व माल का नुकसान हुआ है सहायतार्थ धनराशि अपना अपनी इच्छा अनुसार दी जाए ।आज की बैठक मे  सदस्यों ने 5100 रू बाढग़्रस्त लोगो की सहायता के लिए इक्कठे किए। जगनलाल निनानिया ने सहयोग के लिए सभी साथियो का धन्यवाद किया। जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने सभी सदस्यो का बैठक मे आने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक मे ऋषि राज यादव, छोटेलाल,बलबीर सिंह  यादव,हेडमास्टर ,ताराचंद सैनी, ओमप्रकाश वर्मा ,सतपाल शर्मा, राजेश सांवरिया ,छाजू राम गोठवाल, मोहर सिंह, श्याम सुंदर, सुरेश कुमार ,हरि सिंह ,श्रीचंद ,अमर सिंह ,उदयसिंह, सहीराम ,मनीराम, महेंद्र सिंह यादव ,सन्तोष कुमार, बाबूलाल,  रामस्वरूप ,सुखचैन सिंह राजेंद्र प्रसाद, किशोरीलाल,  महीपाल शर्मा ,मनोहर लाल जगनलाल निनानिया रोशनलाल घनश्याम शर्मा उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 07: सेवानिवृत्त कर्मी बैठक करते हुए


जेएनवी करीरा के छात्रों का अविस्मरणीय अनुभव
-पीएम श्री गतिविधियों के तहत प्रतापगढ़ फार्म, झज्जर की शैक्षिक यात्रा
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री योजना के अंतर्गत एक शैक्षिक और मनोरंजक यात्रा के रूप में, पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय  करीरा के कक्षा 6 के छात्रों, कक्षा 7 की बालिकाओं और सभी प्रवासी छात्रों ने  प्रतापगढ़ फार्म, झज्जर की सैर की। इस यात्रा का नेतृत्व प्राचार्य बीएम रावत ने किया, और छात्रों को  गोविंद नारायण सेन, अभय सिंह यादव,  सुदेश कुमारी और संगीता मिश्रा ने एस्कार्ट किया। स्कूल द्वारा दो बसों की व्यवस्था की गई थी, जो छात्रों को इस रोमांचक गंतव्य तक ले गईं।
प्रतापगढ़ फार्म, दिल्ली-एनसीआर के निकट 25 एकड़ में फैला एक प्रामाणिक ग्रामीण पर्यटन स्थल है, जो शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है। यहां छात्रों ने 135 से अधिक गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिनमें साहसिक खेल जैसे बुल राइड, जार्ब रोलर, बंजी रन, हंग्री हिप्पोज, बाडी जार्ब, जिपलाइन, टायर टनल और कमांडो नेट शामिल थे। पारंपरिक ग्रामीण खेलों जैसे गिल्ली डंडा, पिट्ठू लट्टू, गुलेल शूटिंग, डार्ट्स, एयरगन, आर्चरी और पतंग उड़ाने ने बच्चों को भारतीय ग्रामीण संस्कृति से जोड़ा।
छात्रों ने बैलगाड़ी सवारी, ट्रैक्टर राइड, ऊंट सवारी, घुड़सवारी और कैमल कार्ट राइड का भरपूर आनंद लिया। सांस्कृतिक गतिविधियों में कठपुतली शो, ढोलकी डांस, बीन डांस, डीजे म्यूजिक और लाइव मनोरंजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनलिमिटेड देसी बुफे भोजन में प्रामाणिक ग्रामीण व्यंजनों ने छात्रों और शिक्षकों को तृप्त किया।
प्राचार्य बृजमोहन रावत ने कहा, पीएम श्री योजना के तहत यह यात्रा छात्रों को ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और सामूहिक कार्य की भावना को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर है। कक्षा 6 के एक छात्र, विराट ने उत्साह से बताया, जि़पलाइन और बैलगाड़ी सवारी बहुत मजेदार थी। मैंने पहली बार इतने सारे ग्रामीण खेल खेले, जो मुझे हमेशा याद रहेंगे।
 सुदेश कुमारी ने कहा, यह यात्रा छात्रों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन थी, बल्कि एक-दूसरे के साथ बंधन को मजबूत करने और नई चीजें सीखने का अवसर भी थी। यह यात्रा छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव रही, जिसमें उन्होंने सांस्कृतिक विविधता को समझा, साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया और आपसी सहयोग को बढ़ावा। यह यात्रा पीएम श्री योजना के तहत जेएनवी करीरा के शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रयासों का एक शानदार उदाहरण रहा ।
फोटो कैप्शन 04: शैक्षणिक भ्रमण पर नवोदय विद्यालय करीरा के विद्यार्थी

चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस को लेकर गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
--25 सितंबर को मनाया जाएगा सम्मसन दिवस
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
ताऊ चौधरी देवीलाल 36 बिरादरी के मसीहा के 112वां सम्मान  दिवस समारोह रोहतक में मनाया जाएगा। सम्मान दिवस पर भारी संख्या में राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगेे। इस सम्मान समारोह में लोगों को शामिल करने का न्यौता देने इनेलो पदाधिकारी गांव स्याणा, नोताना, खेड़ी,  तलवाना, सेहलंग, अगिहार, पाथेड़ा, कैमला, गुढ़ा, रसूलपुर, चेलावास, कनीना शहर में जनसंपर्क कर निमंत्रण दिया।
  उन्होंने बताया कि किसान मजदूर 36 बिरादरी के मसीहा ताऊ चौधरी देवीलाल पूर्व उप-प्रधानमंत्री का रोहतक में 25 सितम्बर को सम्मान दिवस मनाया जाएगा। सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में चौधरी आनन्द सिंह श्योराण इनेलो अटेली हल्का प्रभारी व प्रदेश सचिव अपनी टीम के साथ गांवों में पहुंचे।
इस मौके पर वेद प्रकाश नम्बरदार इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य चौधरी सतपाल उन्हाणी, प्रधान सचिव महेंद्रगढ़ अमर सिंह जागंड़ा, कुलदीप ठेकेदार, संदीप नम्बरदार, धर्मेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: जन संपर्क करते इनेलो नेता।



तर्पण
दादी मां का प्यार कभी नहीं भूल सकती
सुनीता कौशिक गृहणि

दादी मेरे लिए मां से बढ़कर थी। इसलिए वह हमेशा मेरी मां ही बनकर रही मम्मी पापा के बाहर रहने के कारण मेरा बचपन मां के सानिध्य में ही बीता तथा उन्होंने बहुत ही वात्सल्य पूर्ण स्नेह से हमारा लालन-पालन किया। उन्होंने गृहस्थी के साथ-साथ पाक कला, पूजा-पाठ व संस्कारों का जो पाठ पढ़ाया वह मेरे जीवन के एक संचित निधि के समान है। दादी के धार्मिक विचारों तथा संस्कारों की सीख आज भी कदम कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती है। तीर्थ यात्राओं पर जाना,दान पुण्य के साथ-साथ  हवन- यज्ञ करवाना,तथा गीता -रामायण का पाठ उनके जीवन के अभिन्न अंग थे। इन इन सब से बढ़कर दादी सरल हृदय, निश्चल  तथा परोपकार की भावना से परिपूर्ण थी।
फोटो कैप्शन:स्वर्गीय चंद्रकला देवी तथा सुनीता कौशिक गृहिणी



तर्पण
 भीम सिंह यादव, लघु व्यवसायी कनीना

इंसान धरती पर आकर कोई शिक्षा ऐसी दे जाता है जो किसी के जीवन में नया उजाला कर देती है। ऐसी ही शिक्षा मेरी मां सारली देवी ने मुझे दी थी जब मैं बेरोजगार था और छोटी सी दुकान करने की सोची। मैं अपनी मां सारली के पास गया और उनके पैर छूकर छोटा सा काम करने के बारे में आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मुझे 125 रुपये देते हुए कहा-ईमानदारी एवं लग्न से काम करना, सफलता तेरे कदम चूमेगी। उनकी बाद दिल में संजोकर जब मैने दुकानदारी का काम शुरू किया तो अपार सफलता मिली। आज मैं उन्हीं की बदौलत बेहतर दुकानदारी कर रहा हूं और नाम कमा रहा हूं। वे वर्ष 1995 में स्वर्ग सिधार गई किंतु आज भी उनकी बातें जहन में तरोताजा हैं।
   भीम सिंह यादव, लघु व्यवसायी, कनीना तथा स्व. सारली देवी

तर्पण
बालकिशन शर्मा

 मेरे पिताजी महाबीर शर्मा का चार वर्षों पहले स्वर्ग सिधार गए किंतु उनकी बातें आज भी रह-रहकर याद आ रही हैं। जब मैं छोटा था तो अपनी गोद में खिलाते थे जब बड़ा हुआ तो एक दिन उन्होंने मुझे शिक्षा दी कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिसके बल से उन्नति पा सकते हो। अपने पिता की बातों पर अमल करते हुए मैंने  शिक्षा पाई और आज सफल व्यवसायी के रूप में जाना जाता हूं। जब भी कभी श्राद्ध आते हैं, मैं अपने पिता की उन बातों की याद करके उन पुराने दिनों में पहुंच जाता हूं जब मेरे पिता मुझे शिक्षा देते थे। उनकी याद बहुत आती है। उनके महान विचारों के चलते याद में महान बना हूं।
 बालकिशन शर्मा
फोटो कैप्शन बालकिशन तथा  स्व. महाबीर शर्मा


तर्पण
जसवंत सिंह बबलू

मेरी दादी नंद कौर देवी धार्मिक विचारों की महिला थी। वो केवल एक बात ही कहती थी कि किसी का दिल नहीं दुखाना। दिल दुखाने से भगवान नाराज हो जाते हैं। वह सदा दूसरों की भलाई में लगी रहती थी। उनकी 19 जून 1986 का उनका देहांत हो गया। उसे समय मेरी उम्र केवल 15 वर्ष थी। उन्होंने कहा था कि कभी भी बेईमानी से घर नहीं चलता और दूसरों का अहित न करना। उनके बताए हुए मार्ग पर में लगातार चल रहा हूं। आज भी जन सेवा करके दूसरों का दिल नहीं दुखाना चाहता। जब कभी श्रद्धा आते हैं तो मुझे मेरी दादी की वह बात आती है जो उन्होंने बताई थी जिसे मैं आज पालन कर रहा हूं।
 फोटो कैप्शन: जसवंत सिंह तथा  स्व. नंदकौर देवी दादी


नेशनल सीबीएसइ बाक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के लिए टीमों का हुआ आगमन।
-विद्यालय प्रवेश द्वार पर खिलाडिय़ों का स्वागत करते विद्यालय सदस्य।
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
सीबीएसई बोर्ड ने इस वर्ष 11 सितम्बर से 15 सितम्बर को होने वाली नेशनल सीबीएसई बाक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला को लगातार पांचवीं बार मेजबानी करने का अवसर प्रदान कर क्षेत्र की गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी तैयारियों का विभिन्न खेल प्रशिक्षकों के साथ निरीक्षण किया।
हमारे देश के जाने माने भीम अवार्डी व पराओलम्पियन ध्यानचन्द अवार्डी डीप्टी डारेक्टर आफ स्पोर्ट हरियाणा गिरराज सिंह एवं सुषमा यादव प्रथम भीम अवार्डी हरियाणा, स्पेशल गेस्ट मनोज कुमार डी एस ओ पलवल करेंगे चैम्पियनशिप का शुभारम्भ करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय परिसर में ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। खेल के दौरान देश-विदेश से आये खिलाडिय़ों के लिए उनके क्षेत्र व कल्चर के हिसाब से उचित खान-पान की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन व सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुये एसडी विद्यालय प्रबन्धन समिति के साथ-साथ जिला प्रशासन का पुरा सहयोग लिया गया है।
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश-विदेश से विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली टीमों का मंगलवार 9 सितम्बर से ही आगमन शुरूहो गया। विद्यालय परिसर में आने वाली सभी मेहमान टीमों का विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने आने वाले सभी खिलाडिय़ों से बातचीत की व उनकी यात्रा व हाल-चाल के बारे में जाना तथा सभी खिलाडिय़ों को निर्भय व सहज महसूस करते हुए खेल प्रतियोगिता में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया तथा अच्छी व्यवस्था प्रदान करने व किसी भी तरह की कोई परेशानी न आने देने का आश्वासन दिया।
विभिन्न राज्यों व देशों से प्रतिभागियों का आगमन जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक 539 बाक्सर खिलाड़ी अपना पंजीकरण करवा चूके हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी स्पर्धा को लेकर उत्साहित नजर आई।
फोटो कैप्शन 01 व 02: बाक्सिंग प्रतियोगिता में पहुंचते हुए खिलाड़ी एवं उनका करते हुए स्वागत


डाक्टरों ने दी दांतों की नियमित सफाई की जानकारी
-विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य एवं दांत
********************************************************
*****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में  पीएचसी  धनौंदा के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम  डा. दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय में पहुंची। उन्






















होंने सभी विद्यार्थियों को दांतों से संबंधित होने वाले रोगों, रख-रखाव , उपचार , साफ- सफाई एवं बीमारियों से छुटकारा कैसे पाया जाए और विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण आहार के बारे में उचित परामर्श और आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सभी विद्यार्थियों के दांतों को क्रमश: चेक कर उचित परामर्श दिया। डा. पवन शर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। मौलिक मुख्याध्यापक  वीरेंद्र सिंह जांगिड़  विद्यालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को बताया की शरीर की फिटनेस के लिये  स्वस्थ होना अति अनिवार्य है। जब हमारा तन स्वस्थ होगा है तो मन भी स्वस्थ होता है और अच्छे विचारों का सृजन होता हैं। जैसा कि कहां भी गया है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ ही मस्तिष्क निवास करता है। आप सभी अपने स्वास्थ्य के  महत्व को जीवन में समझे और इसे अपनायें क्योंकि  स्वस्थ व्यक्ति ही बड़े से बड़े काम को आसानी से कर सकता है। आशा वर्कर रेखा कैमला ने भी विद्यार्थियों को समय पर आयरन की गोलियां खाने और उचित जांच करवाने का परामर्श दिया। अगर किसी भी प्रकार  की  खनिज लवणों की कमी अगर शरीर में दिखाई दे तो तुरंत डाक्टरी की सलाह लेनी चाहिए ताकि समय पर दुष्कर रोगों से बचा जा सकें। इस अवसर पर सुनील कुमार शास्त्री, मनवीर सिंह विज्ञान अध्यापक, देवेंद्र कुमार, भगत सिंह, गरिमा रानी ,सुनील कुमार डीटीएच चौकीदार ,तारामणि देवी ,पिंकी देवी ,बबली देवी, सूबे सिंह पार्ट टाइम कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 03: डाक्टर दांतों की जानकारी देते हुए।


Tuesday, September 9, 2025


 




तीन दिनों से धूप खिलने से किसान कटाई कार्य में व्यस्त
-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अविलंब करे अपना ब्यौरा दर्ज-एसडीओ कृषि
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में जहां विगत तीन दिनों से वर्षा न होने और दिनभर  धूप खिलने से किसान फसल कटाई में व्यस्त हो गये हैं। बीच-बीच में कभी कभार बादलों की आवाजाही जारी रही लेकिन सड़कों पर अभी भी गंदा जल खड़ा हुआ है। नालियां भरी खड़ी है तथा जोहड़ लबालब हैं। होली वाला जोहड़ मार्ग पर पानी भरा है। आवागमन अभी भी गंदे पानी से होकर हो रहा है।
 किसानों ने आज महसूस की किसानों ने अपने खेतों में हलचल बढ़ा दी है किंतु उन्हें डर सता रहा है कि कहीं दोबारा से वर्षा न हो जाए। ऐसे में किसानों अपनी फसलों को सुखा रहे हैं और यह देख रहे हैं कि कुछ बाजरे में बचा है या नहीं बचा।
इस संबंध में पूर्व कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ तथा वर्तमान में निदेशक हिसार डा. रमेश कुमार से बात हुई। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने बाजरे की काटकर फसल ढक रखी है उन्हें अब सूखा लेनी चाहिए और जिन्होंने काट कर डाल दी थी और ढका नहीं वो लगभग खराब हो चुकी, अंकुरित हो गई है तथा अधिक वर्षा कारण कम गुंजाइश है कि उसे दाने सही सलामत होंगे। उन्होंने बताया कि फसल जो खड़ी हुई है उनमें नुकसान होना था हो चुका लेकिन उसकी भी लावणी/कटाई करनी चाहिए और जो भुट्टे गिर गए या बाजरे का पौधा गिर गया उनमें नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष को ध्यान में रखते हुए किसानों का अपनी फसल काट कर डाली गई उसे सूखा लेना चाहिए लेकिन ढकने का प्रबंध जरूर रखें।
एसडीओ कृषि-
एसडीओ कृषि डा. अजय यादव ने बताया कि जिन किसानों ने फसल का बीमा करवा रखा है वो अविलंब अपनी फसल क्षति का ब्यौरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर कर दे वरना उनकी क्षति का क्लेम नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि बीमा वाले किसान ई-क्षति पूर्तिपोर्टल पर ब्यौरा दर्ज न करे उन्हें केवल अपना ब्यौरा या तो किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या क्रोप इंश्योरेंस ऐप डाउनलोड करके उसे पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं। शिकायत भेजने के लिए इंश्योरेंस की प्रति भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि जो किसान व्हाट्सएप के जरिए क्लेम करना चाहते हैं वह 0765514447 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। केवल आनलाइन ही शिकायत ली जाएंगी, ऐसे में किसानों को अपना क्षतिपूर्ति का क्लेम पाने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डा. यादव ने बताया कि जिन किसानों ने फसलों का बीमा नहीं करवा रखा है वो ही ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल क्षति का ब्यौरा दे। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि दस सितंबर रखी हुई है ऐसे में अविलंब ब्यौरा दे।
 फोटो कैप्शन 09: फसल कटाई में लगे किसान



राष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता 11 से
-6 विभिन्न देशों के एथलीट पहुंच चुके हैं
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 एसडी स्कूल ककराला में 11 सितंबर से 15 सितंबर तक सीबीएसई पंचकुला जोन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी देते हुए चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर-17 तथा अंडर-19 के खिलाड़ी भाग लेंगे वहीं 800 लड़के और 600 लड़कियां यहां दमखम दिखाएंगे।
 इसमें यूएई, कुवैत, ओमान, क़तर ,सऊदी अरब और बहरीन के खिलाड़ी भी पहुंच रहे हैं। समारोह का उद्घाटन 11 सितंबर को तथा पुरस्कार वितरण समारोह 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप को प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा समर्थन प्राप्त है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे मौजूद रहेंगी वहीं विभिन्न अधिकारी भी पहुंचेंगे।





तर्पण
दादी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ
मदनमोहन कौशिक

दादी की मृत्यु आज से 41 साल पहले हुई थी जब मैं आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उनका नाम अशर्फी देवी था लेकिन भक्ति भाव में लीन होने के कारण गांव के सभी लोग उन्हें मीरा कहकर पुकारने लगे थे। प्रात: चार उठने से लेकर रात के दस बजे सोने तक दैनिक कार्यों के साथ-साथ उनके भजनों का गायन चलता रहता था। दादी को आंखों से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था तथा कानों से भी वह बहुत ऊंचा सुनती थी परंतु रोजाना छत पर कबूतरों और चिडिय़ों को दाना डालना तथा कुत्तों को रोटियां डालना उनका नित्य का कर्म था। दादी को  गीता सुनने का बड़ा चाव था तथा श्राद्ध के दिनों में जब मैं उनके कान के पास जोर-जोर से बोलकर गीता पाठ करता तो पूरे मोहल्ले को सुनाई देता था, मुझे नहीं लगता की दादी को पूरा अर्थ समझ में आता होगा लेकिन कुछ शब्द उनके कानों में जरूर पड़ते थ। इसके बाद वे मेरे लिए आशीर्वादों की झड़ी लगा देती थी। प्रत्येक रात्रि को सोने से पहले दादी से नित्य कहानी सुनना हम चारों बहन भाइयों का नित्य  का कर्म था। भले ही आज दादी हमारे बीच में नहीं है परंतु उनका आशीर्वाद आज भी हमारे परिवार के साथ है।
फोटो कैप्शन: मदनमोहन एवं स्वर्गीय अशर्फी देवी


तर्पण
 नरेश कुमार समाजसेवी

मेरे पिता दरियाव सिंह बहुत ही मेहनती इंसान थे। उन्होंने जीवन में गरीबी के दिन भी देखे थे। कठोर परिश्रम करके वो एक शिक्षक बने। ईमानदारी कर्तव्य पालन के कारण उन्हें आज भी उसके उनके शिष्य याद करते हैं।। तत्पश्चात वे गांव के सरपंच भी बने और 22 जून 2015 को उनका निधन हो गया। उन्होंने कड़ी मेहनत करके जहां शिक्षक पद पाया वहीं ईमानदारी के कारण सरपंच पद पर रहे।उन्होंने अपने बच्चों को एक ही शिक्षा दी की कड़ी मेहनत ईमानदारी और परहित जिसके दिल में बसा है वह सदा सफल होते हैं, भगवान भी उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उनके इस कथन का पालन करते हुए मैं ईमानदारी और परहित के कार्यों में लगा रहता हूं। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए मैं भी शिक्षक पद पर पहुंचा हूं। आज इस दुनिया में मेरे पिता नहीं है परंतु उनके शिष्य तथा उनकी शिक्षाएं आज भी याद करके विद्यार्थी प्रसन्नचित हो जाते हैं। मेरे पिता जब तक सरपंच रहे गांव के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण है कि उन्हें शिक्षक तथा सरपंच बतौर दोनों रूपों में जाना जाता है। जब भी श्राद्ध आते हैं उनकी बड़ी याद आती है।
नरेश कुमार
फोटो कैप्शन: नरेश कुमार तथा स्वर्गीय दरियाव सिंह


तर्पण
बबीता देवी

मेरी मां मुन्नी देवी शील स्वभाव की तथा अतिथि सत्कार में विश्वास रखने वाली थी। कभी किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करती थी। यही कारण है लोग उन्हें ने देवी के नाम से जानते थे क्योंकि वह घर से बाहर बहुत कम जाती थी। अपने किसी काम से जरूर जाती थी, वरना पूजा अर्चना परहित के कार्य तथा अतिथि सत्कार में लगी रहती थी। जब भी उनसे मिलता तो बस इतना कहता कि ऐसी देवी हजारों में एक मिलती है। वह कभी किसी से अनावश्यक रूप से झूठ नहीं बोलती थी। जिसका काम करना होता झटपट कर देती थी। उन्होंने एक ही शिक्षा दी कि किसी का या तो काम अपने सिर मत लो और ले भी लिया है तो तुरंत उसे पूरा करो। अगर काम पूरा नहीं करते हैं तो पाप लगता है।  2 अगस्त 2024 को उनका निधन हो गया किंतु उनकी शिक्षाएं आज भी हमें याद हैं।  उनको मैं कभी नहीं भूला सकती। उनका यह पहला श्राद्ध था और उनको नमन करते हुए भगवान से प्रार्थना करती हूं कि अगला जन्म अगर हो तो मेरे को वही मां फिर से मिले।
 बबीता देवी
फोटो कैप्शन: बबीता देवी तथा स्वर्गीय मुन्नी देवी


शहर स्वच्छता अभियान-2025
-स्वच्छता अभियान के तहत बेसहारा पशुओं को टैगिंग की गई
-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला महेन्द्रगढ़ के सभी शहरों में स्वच्छता अभियान लगातार और पूरे जोश के साथ जारी है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर आज भी शहरों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई गईं।
यह जानकारी देते हुए जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि शहरों को साफ और सुंदर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज महेन्द्रगढ़ स्थित श्री ओम साई राम बचपन प्ले स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण रोपण किया गया। इसके अलावा नारनौल के नगर परिषद कार्यालय और कनीना में लोगों को कचरे के स्रोत पर ही उसके पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। महेन्द्रगढ़ में श्रीसाई राम बचपन प्ले स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता टीम के साथ मोडा आश्रम डंप साइट का दौरा किया। कनीना में पार्क के फुटपाथों को साफ किया गया और नांगल चौधरी में कचरा फैलाने वाले संवेदनशील स्थानों को साफ किया गया। जनस्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर, कनीना और अटेली में बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया और उन्हें टैग किया गया। मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए महेन्द्रगढ़ के वार्ड नंबर 3 और 4 में फॉगिंग भी की गई। जिला नगर आयुक्त ने स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई और नागरिकों से इस अभियान में लगातार सहयोग करने की अपील की।
फोटो कैप्शन 05:पशुओं को टैगिंग करते कर्मचारी।




एसडी विद्यालय के 254 विद्यार्थी राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
एसडीव माध्यमिक विद्यालय ककराला के 254 छात्रों का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाडिय़ों में लड़कों में बाक्सिंग के लिए अंडर 17 के 4 खिलाड़ी व 19 के 6 विद्यार्थी,  लड़कियों में अंडर 17 की 5 लड़कियों का अंडर 19 की 5 लड़कियों का, हाकी में  अण्डर 14 के 5 लड़के व लड़कियों में अंडर 14 व 19 की टीम प्रथम रही।  अंडर 17 में 6 लड़कियों का चयन। फुटबाल के लिए लड़कों में अंडर 14 टीम, अंडर 17 में 7 लड़के व अंडर 19 में 2 लड़कों का चयन व लड़कियों में अंडर 14 व 17  की टीम प्रथम रही व लड़कियों की अंडर 19 टीम में 4 लड़कियों का चयन हुआ है। जूड़ो के लिए लड़कों में अंडर 17 के 2 खिलाड़ी व अंडर 19 के 1 खिलाड़ी का प्रथम स्थान रहा, कुश्ती के लिए लड़कों में अंडर 11 के 6 लड़कों का, अंडर 14 के 4 लड़कों का, अंडर 17 के 3 लड़कों का, अंडर 19 के 3 लड़कों का हुआ चयन व अंडर 11 की 2, अंडर 14 की 5 लड़कियों का, अण्डर 17 की 5 लड़कियों का, अण्डर 19 की 7 लड़कियों ने पाई सफलता, लड़के एथलेटिक्स में अंडर 14 व 19  रिले रेस 4 गुणा 100  में  प्रथम रहे, अंडर 17 में 100 व 200 मी. में हर्ष यादव प्रथम रहा।   लड़कियों में अंडर 11 में 100 मी0 में हिमा सिंह प्रथम रही व अंडर 14 में कृति 400 मीटर में प्रथम स्थान। अंडर 14 व 17 डिस्कस में दिव्या व सानिया प्रथम व जेवलिन में अंडर 19 में सौमया श्रीराय प्रथम, लड़कों में अंडर 19 शाटपुट व डिस्कस और जेवलिन थ्रो अंडर 17 में अभिमन्नू प्रथम स्थान पर रहा व अह्नडर 17 वेटलिफ्ंिटग में 3 लड़कों व अंडर 19 में 1 लड़के का प्रथम स्थान रहा व अंडर 19 वेटलिफ्ंिटग में 8 लड़कियों व 17 में 8 लड़कियों का प्रथम स्थान रहा। कबड्डी में 5 खिलाडिय़ों का चयन हुआ। अण्डर 14 में कैरमबोर्ड में 03 लडकों व अण्डर 14 व 19 में 2 लड़कियों का चयन हुआ। क्रिकेट में अंडर 17 लडकियों की टीम  प्रथम रही व अंडर 19 में 3 लड़कियों का चयन व अंडर 19 में 3 लड़कों का चयन हुआ। शतरंज अंडर 17 में अनुस्का का रहा प्रथम स्थान। बैड़मिंटन अण्डर 17 जानवी प्रथम व अण्डर 19 भार्गवी काम्बले व जानवी प्रथम स्थान पर रही।
विद्यालय  प्राचार्य ओमप्रकाश ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी और खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते बताया कि 254 खिलाडिय़ों को गोल्ड मेडल व 202 खिलाडिय़ों सिल्वर मैडल प्राप्त हुए।
इस अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने खेलों की महत्ता पर बल देते हुए बताया कि हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों का होना बहुत जरूरी है।  
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, खेल प्रमुख सोनू कोच, प्रदीप फुटबाल कोच खेड़ी, प्रवीन वालीबाल कोच, दीपक कब्बड़ी कोच, खोगेश्वर बाक्सिंग कोच, विकास कोच खेड़ी, तेज डीपी, संगीता डीपी व ज्योति डीपी आदि सभी स्टाफ  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: चयनित विद्यार्थी


डस्टबिन इस्तेमाल करने के बारे में  जागरूक किया गया
संवाद सहयोगी,जागरण.कनीना। प्रदेश में चल रहे हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 जो कि 24 अगस्त से 25 नवंबर तक चलेगा। इसमें अलग-अलग गतिविधियां की गई। पौधारोपण किया गया। सुरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि कान्ह सिंह पार्क में स्कूल में बच्चों को डस्टबिन के बारे में जानकारी दी। जिसमें नील डस्टबिन में सूखा कचरा डालने के बारे में और हरे डस्टबिन में गीला कचरा डालने के बारे में बताया। दुकानदारों को भी डस्टबिन रखना व इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
फोटो कैप्शन 02: सफाई के बारे में बच्चों को जागरूक करते सुरेंद्र वशिष्ठ




डीएपी खाद के लिए मारामारी
-लगी लंबी कतार,
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 डीएपी खाद की कमी के चलते भारी लगने लगी है। इफको केंद्र के बाहर लंबी कतार देखने को मिली।
मिली जानकारी अनुसार जहां कनीना इफको केंद्र पर जहां रविवार को डीएपी खाद आया, इसको लेकर के सोमवार को लंबी कतारें देखने को मिली। एक किसान को तीन बोरे खाद दिया गया। किसानों का कहना है कि इस समय डीएपी की जरूरत है, वह मिल नहीं रहा। इसलिए किसानों की मारामारी चल रही है। किसान पहले से ही डीएपी खाद को अपने घरों में रख रहे हैं।
फोटो कैप्शन 03: डीएपी खाद के लिए लंबी कतार



गोमला गांव में लिंग अनुपात को लेकर दिलाई शपथ
-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर दिया जोर
**********************************************************************
****************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।
 पीएचसी भोजावास के तहत राजकुमार एचआई ने लिंगानुपात को लेकर के विभिन्न कर्मियों को शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि लड़कियों की संख्या घट रही है जिसको बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। और इसी प्रयास को लेकर के शपथ दिलाई गई है। विभिन्न कर्मचारी मौजूद रहे। बेटी बचाओ बेटी पर पढ़ाओ की शपथ दिलाई।















 फोटो कैप्शन 04: बेटी बचाओ बेटी पढाओं की शपथ दिलाते हुए