Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, August 24, 2022

    
पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन 31 को कनीना में
********************************************
*************************************************
****************************************
*********
कनीना की आवाज। हरियाणा में पंचायत राज्य संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग को लेकर आगामी 31 अगस्त को कनीना में पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट होंगे।
   जानकारी देते हुए सम्मेलन के संयोजक पदमेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज्य संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग को लेकर न्यायमूर्ति दर्शन सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग गठित किया है। इसलिए आयोग तथा हरियाणा सरकार को पिछड़ा वर्ग को पंचायती राज्य संस्थाओं में आरक्षण देने की मांग पुरजोर तरीके से पहुंचाने के लिए आगामी 31 अगस्त को कनीना में पिछड़ा वर्ग जातियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों में भारी उत्साह है। पिछड़ा समाज अपने हकों के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में है।





कनीना खंड में विज्ञान शिक्षा के प्रति सरकार का रवैया रहा और रूखा
-बहुत से स्कूलों में न तो विज्ञान का प्राध्यापक और न ही विज्ञान का अध्यापक पद
******************************************************************
***************************************
*************************
कनीना की आवाज। हाल ही में शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर हो रहे हैं। किंतु बार-बार सरकार से शिक्षकों द्वारा मांग करने तथा आंदोलन करने, ग्राम पंचायतों द्वारा बार-बार आंदोलन करने के बावजूद भी कनीना खंड के प्रति सरकार का रवैया रूखा ही रहा है।
यूं तो तबादले की अंतिम तिथि 24 अगस्त रखी गई, विज्ञान के पद भी सृजित किए किंतु कनीना  खंड में विज्ञान शिक्षकों के पद तकसृजित नहीं किए या फिर उनको कैप्ट कर लिया है।
अब आलम यह है कि अधिकांश स्कूलों में विज्ञान का पद तक सृजित नहीं किया है। एक ओर जहां रेवाड़ी जिले से लगते गांव कोटिया और गाहड़ा के मिडिल स्कूलों को मर्ज करने के आदेश भी दे दिए हैं। वही पास के लगते करीरा, भडफ़, उन्हाणी, ककराला, कनीना मंडी, गुढ़ा, बुचावास सुंदराह तथा और भी कई गांवों में जहां विज्ञान शिक्षक होना जरूरी है किंतु कोई विज्ञान शिक्षक पद सृजित नहीं किया या कैप्ट रख लिया गया है। अब आलम यह है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी न तो कोई विज्ञान का प्राध्यापक और नहीं विज्ञान का कोई अध्यापक। ऐसे में इन स्कूलों में विज्ञान शिक्षण की कल्पना कैसे की जाए?
 एक और सरकार जहां विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, विज्ञान का युग है वही कनीना क्षेत्र के स्कूलों को देखा जाए तो पता लगता है कि वास्तव में सरकार का रवैया कनीना खंड के स्कूलों के प्रति विज्ञान शिक्षा को लेकर कुछ रूखा ही रहा है। यूं तो नए पद सृजित किए किंतु अधिकांश पद नांगल चौधरी में राजस्थान से लगते क्षेत्रों में, नारनौल तथा कुछ महेंद्रगढ़ में सृजित किये है। कनीना खंड के बहुत से स्कूलों में विज्ञान शिक्षक का पद तक सृजित नहीं किया। आश्चर्यजनक बात यह है कि कुछ स्कूलों में तो जहां हिंदी और संस्कृत के पद भी नहीं है, आखिर वहां हिंदी संस्कृत कौन पढ़ाएगा वही कुछ स्कूलों में तो एक भी विद्यार्थी नहीं है और 2-2 प्राध्यापक 3-3 प्राध्यापक भेज दिए हैं। आखिर कब तक ऐसा रवैया अभिभावक सहन करते रहेंगे। विगत दिनों जब पद तोड़ डाले थे या कैप्ट कर लिए थे उस समय बड़ा आंदोलन भी चला, दर्जनों उच्च न्यायालय में रिट डाली गई परंतु आश्चर्यजनक बात यह है किसी एक में भी कोई स्टे नहीं दी गई। इससे लगता है की अब सरकार जो चाहे वही होगा। ऐसे में अभिभावक विद्यार्थी और शिक्षक मायूस होकर सरकार की ओर देख रहे हैं।



शिवराम हरि राजगुरु की जयंती मनाई

******************************

*****************************
कनीना। आरआरसीएम.पब्लिक स्कूल, कनीना में बुधवार को मां भारती की परतंत्रता की बेडियों को तोडऩे के लये अपने प्राणों को हंसते हंसते न्योछावर कर देने वाले महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराम हरि राजगुरु एक महान क्रांतिकारी थे । उन्होंने 22 साल की उम्र में भगत सिंह और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को फांसी के फंदे को अपने गले से लगाया और देश के लिये शहीद हो गये । आगे उन्होंने बताया कि हमें अपने देश भक्तों के प्रति सम्मान व आदर का भाव रखना चाहिये और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिये ।
फोटो कैप्शन 01: महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुये।





मारपीट कर नकदी छीनने और गाड़ी के साथ तोडफ़ोड़ करने के मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार
********************************************************************************
************************************
********************************************
कनीना की आवाज। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने गाड़ी के साथ तोडफ़ोड़ करने व मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवीन वासी उन्हानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को गांव उन्हानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपित मनजीत वासी उन्हानी को पहले गिरफ्तार किया गया था। आरोपित नवीन को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश वासी पड़तल ने थाना कनीना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ उन्हानी गया हुआ था, जब उन्हानी से वह अपने गांव पड़तल जा रहा था तो रास्ते में 3 गाडियां खड़ी थी और 15-20 आदमी बैठकर शराब पी रहे थे। रास्ते में खड़ी गाडियां हटवाने के लिए शिकायतकर्ता और उसका दोस्त गाड़ी से उतरे और उनको गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा, इसपर उन सभी ने गाडिय़ों से लाठी-डंडे निकालकर मारपीट करने लगे और शिकायतकर्ता की जेब से पैसे निकाल लिए।
शिकायतकर्ता ने 5 नामजद और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने मुख्य आरोपित मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था, जिससे रिमांड के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी और एक डंडा बरामद किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपित नवीन को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में पुलिस ने एक डंडा बरामद किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





पीडब्ल्यूडी मैकेनिक



ल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न
***********************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन शाखा कनीना के सदस्यों की एक बैठक बुधवार को रेवाड़ी रोड़ स्थित बुस्टिंग स्टेशन पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने की। बैठक में सभी उपस्थित कर्मचारियों से संबंधित समस्या व विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के बाद समस्यों को नोट करके होने वाली आगामी बैठक में उच्च अधिकारियों से इनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेवारी संदीप कुमार शर्मा को सौंपी गई। संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेवारी को वरिष्ठ उपप्रधान के द्वारा पुरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का अश्वासन दिया गया। इस मौके पर ब्रांच सचिव नरेन्द्र सिंह, कैशियर जयपाल सिंह, मुख्य संगठनकर्ता वेदपाल, मुख्य सलाहकार संजय शर्मा, उपप्रधान मांगेराम, राकेश कुमार, परमानंद, राकेश खोला, दीपचंद, प्रेस प्रवक्ता सचिन रंगा, विरेन्द्र, सुरेन्द्र, प्रदीप, दीपक, विनोद, जसवंत, कृष्ण कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी बैठक करते हुए।


Tuesday, August 23, 2022

 लंपी बीमारी रोकने के लिये दवाओं का प्रबंध करने की मांग
***********************************************
************************************************
*************************************
*******
कनीना की आवाज। बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने पशुओं में लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल से जिला में दवाइयों की प्रचुर मात्रा में आपूर्ति करने की मांग की है।
अतरलाल ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पशुपालन विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण जिला के पशुओं में लंपी बीमारी तेजी से फैल रही है। कई पशुओं की मौत हो चुकी है। पशुपालक अपने पशुओं की सेहत को लेकर चिंतित हैं। दवाइयों का स्टॉक खत्म होने के कारण पशुओं के इलाज में बाधा आ रही है कई पशु अस्पतालों में वेटनरी सर्जन तथा वी.एल.डी.ए. न होने के कारण पशुपालकों को पशुओं का इलाज करवाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने, जिला में गांठ पाक्स दवाइयों की प्रचुर मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जिला के अस्पतालों में वेटनरी सर्जन, वीएलडीए तथा सफाई कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरने की मांग की है। उन्होंने जिला की गौशालाओं में टीकाकरण अभियान शीघ्र पूरा करने की मांग भी की।


24 अगस्त को बवानिया की बिजली सप्लाई रहेगी बंद
*************************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। 132 केवी सब स्टेशन कनीना में वार्षिक मरम्मत के कारण 33केवी बवानिया की बिजली सप्लाई 24 अगस्त को प्रात: 11 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। 33केवी बवानिया पावर हाउस से 11 केवी के चार नंबर फीड बाधित रहेंगे। गांवों की सप्लाई में 11 केवी गागड़वास,मेघनवास और दो नंबर एपी फीडर (कुओं की सप्लाई में)नंगल हरनाथ, बचीनी की सप्लाई बाधित रहेगी। विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना की इंचार्ज पवन कुमार रोहिल्ला तथा रामरतन शर्मा जेई गोमली ने संयुक्त बयान में दी।


बैग एवं ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
*************************************
***********************************
*
कनीना की आवाज। गांव धनौन्दा स्थित ब्रिलिएंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों के लिए ब्यूटीफुल बैग एंड डीसेंट ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल ने सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्कूल बैग एवं गणवेश का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया तथा प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों की घोषणा की। कक्षा एलकेजी में महक ने प्रथम तथा रिद्धि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी में प्रिंस, धनिषा प्रथम तथा नितिन, दक्षित व आरुषि संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम में हर्ष ने पहले तथा कार्तिक ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों में गोविंद प्रथम तथा पारस द्वितीय स्थान पर, तीसरी कक्षा में अक्षिता प्रथम व हिमांशी द्वितीय, चौथी कक्षा में प्रीति प्रथम तथा केशव द्वितीय स्थान पर रहे। पांचवीं कक्षा में महिमा ने प्रथम तथा प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका शन्नो देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदर बस्ता और अच्छी गणवेश एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान होती है। स्वच्छ रहना और आसपास को भी स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ रहने और सफाई रखने की आदत डालनी चाहिए। सुंदर गणवेश तथा सुंदर स्कूल बैग इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका रेणु यादव, पूजा तंवर और रिंकू ने निभाई। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर रविंद्र डीपीई, प्रवीण शर्मा, रवीना, आशुतोष शास्त्री सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: ब्यूटीफुल बैग एंड डीसेंट ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।




बाल अपराध व यौन शोषण जैसी घटनाओं से बचने के लिए बच्चों को सचेत समझदार व जागरूक होना जरूरी - सुषमा यादव
******************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही समेकित बाल संरक्षण परियोजना (वात्सल्य मिशन) के तहत आज राजकीय उच्च विद्यालय कनीना में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी सुषमा यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल अपराध व यौन शोषण जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाओं से बचने के लिए बच्चों को सचेत समझदार व जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने पोक्सो एक्ट 2012 व जेजे एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने विभाग की ओर से चलाई जा रही अन्य स्कीम के बारे में भी बच्चों को अवगत करवाया।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से संतोष कुमारी व समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 2: बाल अपराध व यौन शोषण जैसी अपराधिक घटनाओं के बारे में जागरूक करती सुषमा यादव।

Monday, August 22, 2022

  सूने घर से लाखो रुपये जेवरात चोरी
**************************************
***************************************
***********************************

कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव सुंदराह से एक बंद मकान में अज्ञात चोर सेंध लगाकर सोने चांदी के लाखों रुपये के जेवरात ले उड़े। घर की मालकिन मुकेश देवी ने दौंगड़ा अहीर चौकी में मामला दर्ज करवाया है।
 मुकेश देवी अनुसार वह 15 अगस्त को अपने लड़के दिनेश को जयपुर दाखिला करवाने के लिए गई थी। घर पर कोई नहीं था, 20 अगस्त को उनकी बहन संजू फोन पर सूचित किया कि घर के ताले टूटे हुए हैं, सामान बिखरा पड़ा दिखाई पड़ा। अज्ञात चोर मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कानों की बाली सोने का हार ,13 जोड़ी चांदी की चुटकी, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, 3 जोड़ी नाक की सोने की बाली, दो अंगूठा छल्ला, दो चांदी के मंगलसूत्र, दो चांदी की चेन, 6 अंगूठी चांदी, सोने चांदी की चांद पातड़ी, दो चांदी के हार, दो जोड़ी चांदी का बाला, एक घड़ी, एक प्रेस, एक चूल्हा, चार साड़ी आदि अज्ञात चोर चोरी कर ले गये।  दौंगड़ा अहीर  पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।





कनीना कोर्ट में अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पैंड
*****************************************
*************************************
**
कनीना की आवाज। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता दीपक वशिष्ठ के साथ पुलिस द्वारा किए गए बद व्यवहार के कारण उत्पन्न विवाद के चलते बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ ने हरियाणा के सभी बार एसोसिएशन से समर्थन मांगा। कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौधरी ने इस संबंध में मीटिंग बुलाई जिसमे सर्व सम्मति से एक दिन वर्क सस्पेंड करके बहादुरगढ़ बार का समर्थन किया गया। इस मौके पर कनीना बार प्रधान दीपक चौधरी, सचिव सुनील राव , पूर्व प्रधान कुलदीप कनीनवाल, विजेंद्र यादव, श्री कृष्ण यादव, मालू राम , हरीश गहड़ा, नरेश कनीनवाल, प्रविंद्र छितरौली , विचित्र अत्री ,योगेश गुप्ता, सुभाष शर्मा ,कंवर सिंह सीहोर, विजय ककराला,विकाश लूखी,राजेश बघोत,नवीन कौशिक, विक्रम पड़तल, संत कुमार करीरा, कृष्ण सुरजनवास आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: वर्क सस्पेंड करते कनीना बार के पदाधिकारी एवं सदस्य।

सेहलंग में 5 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा, लोगों ने मार गिराया कुत्ते को

********************************

********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सेंहलंग में एक पागल कुत्ते ने 5 लोगों को काट खाया। सभी ने अपना अपना इलाज शुरू करवा रखा है। मनीलाल सेहलंग निवासी ने बताया कि उनके पिता को पहले पागल कुत्ते ने काटा। इसके बाद अन्य लोगों को काट खाया।  इसके लिए टीके लगवाए हैं किंतु पागल कुत्ते को भी लोगों ने मार गिराया है।


दो स्कूलों में मुख्य द्वार पर ग्रामीणों ने आंदोलन किया तथा शिक्षा विभाग विरोधी नारे लगाए
************************************************************************
****************************************
************************************
कनीना की आवाज। पीजीटी शिक्षक ही नहीं अपितु टीजीटी के पद भी अधिकांश स्कूलों में समाप्त कर देने पर जहां पंचायत के सदस्य आगे आ रहे हैं तथा नारे लगाकर आंदोलन कर रहे हैं।  इसी कड़ी में कनीना उपमंडल के 2 गांवों नांगल मोहनपुर और स्याणा में मुख्य द्वार पर ग्रामीणों ने नारे लगाए और सभी पद वापस देने की मांग की
ग्राम मोहनपुर में रोशन लाल, सत्यवान, धर्मवीर रामप्रताप, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल मोहनपुर में गरीब मजदूर किसान वर्ग के लिए विशेषकर नांगल और मोहनपुर के 150 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ग्रामीणों को पता चला है कि विद्यालय में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि के पद तबादला नीति में नहीं दिए गए हैं। इनके न होने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके यहां पीजीटी भौतिक शास्त्र, टीजीटी इंग्लिश, साइंस और गणित जैसे पद समाप्त कर दिए हंै। एक और ग्रामीण विद्यार्थियों को शिक्षा देने का सरकारी स्कूल एकमात्र साधन होते हैं वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को भी इन्हीं स्कूलों से सफल बनाया जा सकता है। समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत नांगल मोहनपुर एवं स्याणा आदि ने मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री और हल्का विधायक अटेली को पत्र प्रेषित कर स्कूल ने तोड़े गए सभी पद वापस देनेे की मांग की है।
  इसी प्रकार का आंदोलन विभिन्न स्कूलो ंमें चल रहा है तथा सरकार शिक्षकों के तबादले करने पर उतारूं हो रही है। शिक्षक नाराज हैं।
फोटो कैप्शन 01 व 2: स्याणा एवं मोहनपुर नांगल में ग्रामीण स्कूल द्वार पर आंदोलन करते हुए।



चंडीगढ़ से कनीना स्पीड पोस्ट पहुंची 10 दिन में
-विगत माह भी एक स्पीड पोस्ट समालखा से कनीना एक सप्ताह में पहुंची थी
*******************************************************************
***************************************
*****************************
कनीना की आवाज। अब धीरे-धीरे स्पीड पोस्ट से लोगों का विश्वास घटता जा रहा है। स्पीड पोस्ट बस नाम से ही स्पीड है किंतु साधारण डाक से भी देरी से पहुंचती है। राजभवन से 13 अगस्त को स्पीड पोस्ट ईपी 689 373 325 आईएन स्पीड पोस्ट कनीना के लिए भेजी गई। कनीना पहुंचते-पहुंचते दस दिन लग गये और 22 अगस्त को कनीना पहुंच पाई। 3 से 4 दिनों में साधारण डाक पहुंच जाती है और स्पीड पोस्ट ने पूरे 10 दिन ले लिए हैं, यही नहीं विगत महीने भी लेखक होशियार सिंह के पास एक स्पीड पोस्ट ने समालखा से कनीना पहुंचने में 1 सप्ताह का समय लिया था। इस प्रकार स्पीड पोस्ट से लोगों का मन भर रहा है और अब तो कूरियर की ओर लोग अधिक भागने लगे हैं। यदि पोस्ट ऑफिस ने अपनी हालत नहीं सुधरी तो आने वाले समय में लोगों का पूर्णतया विश्वास खत्म हो जाएगा।



 शिक्षकों के पदों को लेकर गांवों में भी बढ़ गये हैं प्रदर्शन
-शिक्षक परेशान, सरकार तबादला करने पर उतारू
**********************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। शिक्षकों के पद कैप्ट करने, खत्म करने, विशेषकर टीजीटी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत आदि के पद समाप्त करने के चलते अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों में गहरा रोष पनपने लगा है। धीरे धीरे आंदोलन तेज होता जा रहा है, जहां सरकार तबादले करने पर आमादा है वहीं शिक्षक नहीं चाहते कि जब तक पदों का रेशनलाइजेशन सहीी ढंग से न हो जाए तब तक तबादले किए जाए। यही कारण है कि रोष की चिंगारी अभिभावकों में फैलती जा रही है, शिक्षक नेता आए दिन आंदोलन कर रहे हैं किंतु सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया है जिसके चलते शिक्षकों में ही नहीं आमजन में भी रोष पनप गया है। यह पहला अवसर है जब बदली चाहने वाले शिक्षक अधिक हैं किंतु पोस्ट कम खोली गई है जिसके चलते बुजुर्ग शिक्षकों को भी सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने का भय सता रहा है।  शिक्षक चाहते हैं कि अपने घर के आस-पास सेवानिवृत्त हो पर उनकी सभी आशाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है। दूरदराज कहीं पोस्ट दिखाई गई है, शिक्षक मेवात आदि में जाने को मजबूर हैं। एक और जहां मेवात कैडर अलग बनाया हुआ है और उन शिक्षकों को अलग से वेतन दिया जाता है किंतु ग्रामीण विशेषकर महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिलों से विज्ञान आदि के पद समाप्त करने के बाद शिक्षकों को मेवात आदि में जाने को बाध्य कर दिया गया है। यही कारण है कि अभिभावकों के आंदोलन  दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।





Sunday, August 21, 2022


    
 होशियार सिंह को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान
-शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया है यह सम्मान
***********************************************
******************************************************
*****************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना निवासी लेखक एवं विज्ञान शिक्षक डा होशियार सिंह यादव को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। शिक्षा के कार्य क्षेत्र में उन्हें यह सम्मान दिया गया है। हमारी वाणी तथा राष्ट्रीय हिंदी साहित्य मीडिया मंच द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
 उल्लेखनीय है कि डॉ होशियार सिंह यादव एक लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं। अब तक उनकी 36 पुस्तकें विभिन्न विषयों पर प्रकाशित हो चुकी हैं। यही नहीं श्री यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विज्ञान शिक्षक पद कार्यरत है। पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं लेखन के क्षेत्र में भी उतना ही सम्मान मिला है। पूरे भारतवर्ष में विभिन्न प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान में भाग लिया था जिनमें उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में चुना गया है।
 होशियार सिंह यादव राज्यपाल से भी सम्मानित हो चुके हैं। उनके तीन शोध भी प्रकाशित हो चुके हैं। विगत कई वर्षों से शिक्षा एवं लेखन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मिलने पर डॉ रामानंद यादव पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी, पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह, पूर्व अध्यापक नेता धर्मपाल शर्मा, अध्यापक नेता सुनील कुमार यादव, राजेश शास्त्री, सत्येंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य जनों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन एक: डा होशियार सिंह यादव को मिला हुआ सम्मान।



शिक्षक तबादलों से नाराज, सरकार तबादले करने पर अमादा
-पढ़ाई होने लगी है प्रभावित
************************************************
*****************************************
********
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षकों के तबादले खोल रखे हैं जिसके चलते करीब 20 दिनों से शिक्षक उधेड़बुन में लगे हुए हैं।
क्योंकि इस बार तबादला चाहने वाले ज्यादा है तथा पोस्ट कम है इसलिए मारामारी चल रही है। कभी शिक्षक 200 ऑप्शन पूरे हरियाणा के भरते हैं तो कभी 300 भरते हैं। यहां तक कि कुछ शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने पूरे हरियाणा के सभी ऑप्शन भर दिए हैं वास्तव में बहुत अधिक पोस्ट कट कर दी गई है या खत्म कर दी गई है जिसके चलते सेवानिवृत्ति के पास बैठे कर्मचारी भी मजबूरन  100-100 किलोमीटर दूर जाने को बाध्य हो रहे है। अब तो विभिन्न स्कूलों के दरवाजों पर पंचायतों ने भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जिस हिसाब से तबादलों का विरोध हो रहा है उससे लगता है कि तबादला होने से पहले ही जब शिक्षक इतने नाराज है तबादला होने के बाद उनकी हालात और भी बदतर होगी। वास्तविकता यह है कि तबादलों से खुशी होनी चाहिए क्योंकि शिक्षक अपने घर के पास पहुंच जाने चाहिए किंतु इन तबादलों से हर कोई नाराज नजर आ रहा है। वास्तविकता यह है कि हजारों शिक्षकों ने सोचा था कि वह घर के पास जाएंगे इसलिए 5 साल की अवधि पूरी होने से पहले ही उन्होंने तबादलों के लिए यस का ऑप्शन दबा दिया। अब वह बेहद पछता रहे हैं। उनके लिए नजदीक कोई स्टेशन नहीं नजर आ रहा। शिक्षा विभाग ने डेढ़ सौ बच्चों पर भी एक विज्ञान का शिक्षक नहीं दिया। अधिकांश पोस्ट खत्म या केप्ट कर दी हैं, गेस्ट की पोस्ट भी रिक्त नहीं दिखाई जा रही है। परिणामस्वरूप शिक्षक सुबह से शाम रात दिन हर समय तबादलों के ऑप्शन भरने में लगे हुए हैं। गाड़ी चालकों से स्टेशनों की दूरी पूछ रहे हैं ताकि नजदीक से नजदीक में कोई स्टेशन मिल जाए। वास्तव में इतने परेशान शिक्षक शायद ही कभी नजर आए हो।
अगर तबादलों का यही आलम कुछ दिन और चला या तबादले नहीं हुए या कोई निर्णय नहीं हुआ तो निश्चित रूप से पढ़ाई ठप हो जाएगी। अब तो पंचायतों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मांग की है कि तबादले तुरंत प्रभाव से रोके जाए या एक बार फिर से यस या नो दिया जाए ताकि  5 साल से कम अवधि वाले शिक्षक नो का ऑप्शन दबा सके। अब पाल गेंद सरकार के पाले में है। अगर सरकार उनको यस एवं नो का ऑप्शन उन्हें देती है तो हजारों शिक्षकों की समस्या हल हो सकती है या फिर जितने जिले में शिक्षक तबादला चाहते हैं उतनी पोस्ट खोल दी जाए तो हो सकता है शिक्षक खुश हो जाए।
अब पंचायतें करने लगी आंदोलन-
प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के तबादले छेड़कर एक नई समस्या मौल ले ली है। जहां शिक्षक नाराज थे वहीं जब पंचायतों को पता चलने लगा है कि उनके स्कूलों से अधिकांश पद खत्म कर दिये है तो अपने बच्चों की पढ़ाई चौपट होती नजर देख आंदोलन पर उतारू हो गए हैं। पूरे ही प्रदेश में जहां शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं वहां पंचायतें भी अब सामने आने लगी है। इन तबादलों का जमकर विरोध होने लगा है। जिस दिन स्कूल खुलते हैं उसी दिन स्कूलों के द्वार पर आंदोलन धरना प्रदर्शन हो रहा है। अब तो विपक्ष के नेता भी इस तबादला नीति का विरोध कर रहे हैं। जिस किसी के मुख से सुना जाए वह अध्यापकों के तबादले की बात कर रहा है, विरोध कर रहा है। ऐसे में शिक्षकों के तबादले इन परिस्थितियों में अगर होते हैं तो बेहद परेशान शिक्षक भविष्य में कोई भी नया आंदोलन कर सकते हैं। यही कारण है की शिक्षकों, विद्यार्थियों, पंचायतों, अभिभावकों में रोष पनपने लगा है। उनका कहना है कि उनके स्कूल के सभी पद भरे जाएं वरना यह तबादले रोके जाए। एक और जहां सरकार इन तबादलों को करने के लिए आमादा है वहीं शिक्षक आए दिन और तेज प्रदर्शन करते जा रहे हैं।
शिक्षामंत्री की नजर में कोई नाराज नहीं-
शिक्षामंत्री ने एक दिये गये साक्षात्कार में कहा है कि केवल अध्यापक यूनियन नाराज है, एक भी आदमी नाराज नहीं है। स्कूलों के ताले लगाये जाने, आंदोलन करने की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ी है किंतु सरकार की नजर में कोई आंदोलन नहीं हो रहा है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर से स्वाति यादव ने की मुलाकात
********************************************************
*****************************************
*****************
कनीना की आवाज। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा एनजीओ प्रकोष्ठ की संयोजक स्वाति यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर से दिल्ली में मुलाकात की। ओम प्रकाश माथुर  को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया गया है । स्वाति यादव ने उन्हें बधाई दी तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने गृह क्षेत्र अटेली के बारे में भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर समाज के लिए समर्पित एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रेरणा मिली  हाल ही में स्वाति यादव को महामहिम राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने सोसाइटी फॉर पर्सन विद हियरिंग एंड स्पीच इंपेयरमेंट के लिए मानद उपाध्यक्ष बनाया गया है।
फोटो कैप्शन 2: स्वाती यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात करते हुए।





भोजावास में बाबा जिंदा देव के महान धार्मिक मेले का आयोजन 28 से
***********************************************************
*****************************************
*******************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव भोजावास में बाबा जिंदा देव का दो दिवसीय मेला 28 व 29 अगस्त को लगेगा। मेला कमेटी के प्रधान बुधराम सिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 व 29 अगस्त को भादवा सुदी दूज को बाबा जिंदा देव का महान धार्मिक मेला भरा जाएगा। भंडारा सुबह 28 अगस्त  से 29 अगस्त को रात्रि 9 बजे तक रहेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सीताराम यादव रहेंगे
कमेटी प्रधान ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाएगा। 28 अगस्त को  कबड्डी डू एंड डाई 65 किलोग्राम तक की जाएगी। जिसमें पहला स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 11 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा व दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 81 सौ रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। 50 रुपये से लेकर 21 हज़ार रुपये तक की विभिन्न प्रकार की कुश्तियां करवाई जाएंगी। 21 हजार रुपये की कुश्ती जीतने वाले पहलवान को बाबा जिंदा देव केसरी पदक से सम्मानित किया जाएगा। 29 अगस्त को होने वाली कबड्डी डू एंड डाई प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 41 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 31 हज़ार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। पुरुषों की 16 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये व दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 15 सौ रूपये का नगद इनाम दिया जाएगा। लंबी कूद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 2100  रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 1500 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 15 सौ रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। वहीं 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के दौड़ में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 15 सौ रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 11 सौ रुपये व तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 750 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। कमेटी के उप प्रधान कैलाश पंडित, खजांची धर्म सिंह व सचिव प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रेफरी व कमेटी का फैसला सर्वमान्य होगा। कबड्डी में खिलाड़ी एक ही ग्राम पंचायत को होंगे तथा अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। प्रवेश शुल्क मेले में कमेटी के पास सुबह 10 बजे तक जमा करवाना होगा। देरी से आने वाली टीमों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को 2 हज़ार रुपये प्रति टीम दिए जाएंगे।
 खेल के दौरान कोई भी खिलाड़ी तैलीय पदार्थ का प्रयोग नहीं करेगा। 16 सौ मीटर दौड़ सुबह 8 बजे गौशाला के पास करवाई जाएगी।





लम्पी बीमारी से बचाव के लिए भोजावास गौशाला में चला टीकाकरण अभियान
*****************************************************************
*****************************************
**************************
कनीना की आवाज। पशुओं में तेजी से फैल रही लम्पी बीमारी के रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया। गौवंश मेहंदी फैल रही इस बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की टीम पहले प्राथमिकता के आधार पर गौशालाओं और बड़े डेयरी फार्मिंग से जुड़े पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं। गौवंश के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के कारण पशुपालन विभाग से जुड़े डाक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई।
रविवार को छुट्टी होने के बावजूद विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों की टीम ने भोजावास कि बाबा हिमा दास गौशाला में गौवंश को टीकाकरण का कार्य किया। यह टीकाकरण अभियान डॉक्टर अरुण जैन तथा डॉक्टर इशांत गोयल की निगरानी में किया गया। डॉक्टर अरुण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला में 2 दिन में 600 से भी अधिक गायों का टीकाकरण किया गया है। इस टीकाकरण अभियान में पशु चिकित्सालय भोजावास, खैराना, मुंडियाखेड़ा तथा दौंगडा अहिर के डाक्टरों और कर्मचारियों की टीम मिलकर लगातार कार्य कर रही है। इसमें डॉक्टर अरुण जैन, डॉक्टर इशांत गोयल, वीएलडीए कैलाश चंद, वीएलडीए अजीत, वीएलडीए रवि, वीएलडीए राहुल, वीएलडीए विजय कुमार के साथ मुरारीलाल, पारस, हरकेश यादव, अशोक आदि कर्मचारी भी लगे हुए हैं।
बीमारी के लक्षण-
लम्पी एक वायरस जनित संक्रमण बीमारी है। जिसके कारण गौवंश वह भैंस वंश में तेज बुखार, शरीर में दर्दनाक गांठे बनना, भूख नहीं लगना, दूध उत्पादन में कमी आना आदि बीमारी के लक्षण हैं। गौवंश में पशुओं में चमड़ी का रोग है परंतु संक्रमण अधिक होने पर पशुओं के आंतरिक अंग भी खराब हो जाते हैं। यह रोग गर्म और नम मौसम में तेजी से फैलता है लेकिन ठंडे मौसम में इसकी तीव्रता कम हो जाती है।
फैलाव के मुख्य कारण-
इस बीमारी का फैलाव मुख्यत: मक्खी- मच्छर व चींचड के माध्यम से होता है। इसके अलावा पशुओं की लार दूसरी चारा व पानी से भी फैलती है।
उपाय व बचाव-
लम्पी बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को बाहर चरने ना जाने दे। बीमारी आने पर बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं से दूर रखें। बीमार पशु के उपचार हेतु नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। पशु रखने वाले स्थान पर मक्खी मच्छर से बचाव के लिए नीम की पत्तियों एवं गूगल की धूनी करें। पशुओं को पौष्टिक आहार एवं पीने हेतु स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाएं।
फोटो कैप्शन 3: लंपी बीमारी के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलते डाक्टरों की टीम।


भाविप का कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित
***********************************************
*************************************
*************
कनीना की आवाज। भारत विकास परिषद शाखा  ने भारत विकास परिषद नारनौल व प्रगतिशील अध्यापक ट्रस्ट नारनौल के सहयोग से नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में शामिल आयोजित जिसमें मुख्य अतिथि ओमप्रकाश  यादव मन्त्री हरियाणा सरकार के माध्यम से अंग वितरण किया गया तथा शाखा कनीना के सदस्यों को  पटका पहना कर सम्मानित किया। शाखा संरक्षक कंवरसेन वशिष्ठ ने 18 सितम्बर को कनीना में लगने वाले नि:शुल्क अंग माप- तोल शिविर के बारे में उपस्थित सभी को जानकारी दी।  आगामी शिविर प्रेम कुमार सिंगला कोषाध्यक्ष की देखरेख में लाला शिव लाल धर्मशाला कनीना मण्डी में लगाया जाएगा।
  इस मौके पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा व शिक्षक ट्रस्ट के प्रधान संजय शर्मा, कार्यकारिणी के सदस्य  मोहन सिंह यादव अध्यक्ष, लखन लाल जांगड़ा कैमला सचिव ,प्रेम कुमार सिंगला कोषाध्यक्ष व कंवरसेन वशिष्ठ शाखा संरक्षक आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: भाविप का कृत्रिम अंग वितरण का नजारा।


 आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता
************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना की बड़ी बणी में सिरस वाला जोहड़ पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में जॉनी, मोहित और धर्मेंद्र ने क्रमश: प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए वहीं 100 मीटर बुजुर्गों की दौड़ में गिरधारी, गजेंद्र और रोशन ने नाम कमाया। एक सौ मीटर बच्चों की दौड़ में नवीन, परी तथा विशाल में नाम कमाया वहीं 400 मीटर दौड़ में विकास, मनीष, संदीप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में विपिन, अनिल और साहिल ने बाजी मारी 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में पूजा एवं रेखा ने बाजी मारी। कबड्डी में बीकेडी प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर कबड्डी, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रस्साकशी में अलवर प्रथम तथा बाबा रामेश्वर दास की टीम दूसरे स्थान पर रही।
 इस मौके पर अव्वल रहे खिलाडिय़ों को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
 फोटो कैप्शन 6: अव्वल रही टीमों को पुरस्कृत करते कमेटी के सदस्य।




कान्ह सिंह धर्मशाला में हवन आयोजित
 -करीब डेढ़ लाख रुपये के बर्तन विवाह शादियों के लिए समर्पित
********************************************************
*****************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना की कान्ह सिंह धर्मशाला में हवन आयोजित किया गया। हवन में यजमान प्राध्यापक विजयपाल यादव तथा उनकी पत्नी अनीता यादव रही। वह इस मौके पर दूर-दराज से आए लोगों ने यज्ञ में आहुति दी और मंगल कामना की कि सारे जग में सुख समृद्धि और शांति बनी रहे। इस अवसर पर एक बैठक भी आयोजित की गई।
 प्रधान लाल सिंह ने बताया कान्हसिंह धर्मशाला कमेटी ने करीब 1.55 लाख रुपये से विभिन्न प्रकार के विवाह शादियों में काम आने वाले बर्तन खरीद कर लोगों को समर्पित किए हैं। ये  बर्तन कोई भी व्यक्ति प्रयोग कर सकता है जो कान्ह सिंह धर्मशाला में विवाह शादी कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि अब तक बर्तनों के अभाव में यहां विवाह शादी करने में परेशानी हो रही थी, अब यह समस्या भी दूर हो जाएगी। जल्द ही विवाह शादियों के लिए मंच भी तैयार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कनीना नगर पालिका की जगह पर बनी हुई कान्ह सिंह धर्मशाला में लंबे समय से विवाह शादियां आयोजित होती आ रही है बर्तन आदि के अभाव में परेशानी हो रही थी जिसको लेकर के आखिरकार कमेटी ने बर्तन खरीद लिये और लोगों को समर्पित कर दिए हैं। इसी खुशी में हवन भी आयोजित किया गया था। फोटो कैप्शन 5: बर्तन दिखाते कान्ह सिंह धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारी।







Saturday, August 20, 2022

 कनीना क्षेत्र में गोगा पर्व की रही धूम
************************************
*********************************
************************************

कनीना की आवाज। कनीना। कनीना क्षेत्र में गोगा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मेले लगे तथा परंपरागत ढंग से पेड़ पौधों के अलावा जाहर वीर गोगा की पूजा की गई।
 वर्षों से क्षेत्र में इस दिन सिरसवाला नामक जोहड़ पर मेला लगता आ रहा है। इस दिन गोगा देव की पूजा की जाती है और साथ में खेजड़ी एवं लटजीरा की पूजा करके उन्हें शाम के वक्त जोहड़ में प्रवाहित करते हैं। खीर एवं लापसी बनाने का रिवाज है जो घर घर में बनाकर खाया गया। गांव मोहनपुर नांगल में भी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा मेला लगा।
  एक प्रथा अनुसार कनीना के लोग खेजड़ी एवं लटजीरा की पूजा करने के बाद शाम के वक्त उन्हें जोहड़ में प्रवाहित कर देते हैं। यहां तक कि घरों में दीवारों पर जाहर वीर गोगा की चित्रकारी की जाती है और पूजा अर्चना की जाती है। पेड़ पौधों की पूजा करने का यही प्रमुख पर्व है।
 



रोशन कर रहे अपने गांव का नाम रोशन
**************************************
****************************************

कनीना की आवाज। कनीना के 65 वर्षीय रोशन कुमार अपने गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। बुड्ढों की दौड़ में प्रथम तीन स्थानों में से अवश्य एक स्थान पाते हैं। विभिन्न प्रकार की बूढ़ों की दौड़ आयोजित होती है वे सभी में भाग लेते हैं विशेषकर मेले आदि में बढ़-चढ़कर भाग लेते और हर बार ईनाम लेकर आते हैं। गोगा नवमी के पर्व पर तीन जगह उन्होंने भाग लिया और 3 अलग-अलग इनाम पाए।
 रोशन कुमार के पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि उनके पिता ने मोहनपुर मेले में बूढ़ों की दौड़ में दूसरा स्थान, कोटिया मेले में प्रथम स्थान, कनीना मेले में तीसरा स्थान गोगा नवमी पर हासिल किया है। अब तक वे एक दर्जन से अधिक मेलों में दौड़ लगा चुके और हर बार उनका प्रथम तीन स्थानों में नाम पाया जाता है। इस प्रकार उन्हें तेज धावक बुजुर्ग कैी संज्ञा दी जाती है।
 फोटो कैप्शन: रोशन



स्कूलों में 15 दिनों से पढ़ाई ठप
-शिक्षक तबादलों में व्यस्त
********************************
************************************

कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षकों के तबादले खोल रखे हैं जिसके चलते करीब 15 दिनों से शिक्षक उधेड़बुन में लगे हुए हैं।
क्योंकि इस बार तबादला चाहने वाले ज्यादा है तथा पोस्ट कम है इसलिए मारामारी चल रही है। कभी शिक्षक 200 ऑप्शन पूरे हरियाणा के भरते हैं तो कभी 300 भरते हैं। यहां तक कि कुछ शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने पूरे हरियाणा के सभी ऑप्शन भर दिए हैं वास्तव में बहुत अधिक पोस्ट कट कर दी गई है या खत्म कर दी गई है जिसके चलते सेवानिवृत्ति के पास बैठे कर्मचारी भी मजबूरन  100-100 किलोमीटर दूर जाने को बाध्य हो रहे है। अब तो विभिन्न स्कूलों के दरवाजों पर पंचायतों ने भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जिस हिसाब से तबादलों का विरोध हो रहा है उससे लगता है कि तबादला होने से पहले ही जब शिक्षक इतने नाराज है तबादला होने के बाद उनकी हालात और भी बदतर होगी। वास्तविकता यह है कि तबादलों से खुशी होनी चाहिए क्योंकि शिक्षक अपने घर के पास पहुंच जाने चाहिए किंतु इन तबादलों से हर कोई नाराज नजर आ रहा है। वास्तविकता यह है कि हजारों शिक्षकों ने सोचा था कि वह घर के पास जाएंगे इसलिए 5 साल की अवधि पूरी होने से पहले ही उन्होंने तबादलों के लिए यस का ऑप्शन दबा दिया। अब वह बेहद पछता रहे हैं। उनके लिए नजदीक कोई स्टेशन नहीं नजर आ रहा। शिक्षा विभाग ने डेढ़ सौ बच्चों पर भी एक विज्ञान का शिक्षक नहीं दिया। अधिकांश पोस्ट खत्म या केप्ट कर दी हैं, गेस्ट की पोस्ट भी रिक्त नहीं दिखाई जा रही है। परिणामस्वरूप शिक्षक सुबह से शाम रात दिन हर समय तबादलों के ऑप्शन भरने में लगे हुए हैं। गाड़ी चालकों से स्टेशनों की दूरी पूछ रहे हैं ताकि नजदीक से नजदीक में कोई स्टेशन मिल जाए। वास्तव में इतने परेशान शिक्षक शायद ही कभी नजर आए हो।
अगर तबादलों का यही आलम कुछ दिन और चला या तबादले नहीं हुए या कोई निर्णय नहीं हुआ तो निश्चित रूप से पढ़ाई ठप हो जाएगी। अब तो पंचायतों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मांग की है कि तबादले तुरंत प्रभाव से रोके जाए या एक बार फिर से यस या नो दिया जाए ताकि  5 साल से कम अवधि वाले शिक्षक नो का ऑप्शन दबा सके। अब पाल गेंद सरकार के पाले में है। अगर सरकार उनको यस एवं नो का ऑप्शन उन्हें देती है तो हजारों शिक्षकों की समस्या हल हो सकती है या फिर जितने जिले में शिक्षक तबादला चाहते हैं उतनी पोस्ट खोल दी जाए तो हो सकता है शिक्षक खुश हो जाए।



अब पंचायतें भी आने लगी है शिक्षकों के पक्ष में
- बढऩे लगे हैं आंदोलन
***************************************
*****************************************

कनीना की आवाज। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के तबादले छेड़कर एक नई समस्या मौल ले ली है। जहां शिक्षक नाराज थे वहीं जब पंचायतों को पता चलने लगा है कि उनके स्कूलों से अधिकांश पद खत्म कर दिये है तो अपने बच्चों की पढ़ाई चौपट होती नजर देख आंदोलन पर उतारू हो गए हैं। पूरे ही प्रदेश में जहां शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं वहां पंचायतें भी अब सामने आने लगी है। इन तबादलों का जमकर विरोध होने लगा है। जिस दिन स्कूल खुलते हैं उसी दिन स्कूलों के द्वार पर आंदोलन धरना प्रदर्शन हो रहा है। अब तो विपक्ष के नेता भी इस तबादला नीति का विरोध कर रहे हैं। जिस किसी के मुख से सुना जाए वह अध्यापकों के तबादले की बात कर रहा है, विरोध कर रहा है। ऐसे में शिक्षकों के तबादले इन परिस्थितियों में अगर होते हैं तो बेहद परेशान शिक्षक भविष्य में कोई भी नया आंदोलन कर सकते हैं। यही कारण है की शिक्षकों, विद्यार्थियों, पंचायतों, अभिभावकों में रोष पनपने लगा है। उनका कहना है कि उनके स्कूल के सभी पद भरे जाएं वरना यह तबादले रोके जाए। एक और जहां सरकार इन तबादलों को करने के लिए आमादा है वहीं शिक्षक आए दिन और तेज प्रदर्शन करते जा रहे हैं। जहां व्हाट्सएप आदि पर अनेक प्रकार की अफवाहें चल रही हैं। ऐसे में ट्रांसफर ड्राइव-2022 पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है और शिक्षा विभाग के लिए ये तबादले जी के जंजाल बनते जा रहे हैं। आंदोलन के दृष्टिगत अब सरकार को निर्णय लेना है कि तबादले करती है या नहीं। यहां तक कि कुछ ऐसी चर्चाएं भी सामने आ रही है कि अब यह तबादले रोक दिए जाएंगे और पंचायत चुनाव के बाद ही फिर से कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल यह भी सूचना मिल रही है कि जेबीटी के जिले के तहत ही तबादले किए जाएंगे क्योंकि 5 सालों से जेबीटी शिक्षकों के तबादले नहीं हुए हैं। इससे उनमें रोष पनप रहा है।




विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के पद समाप्त करने पर छेड़ा आंदोलन
-पोता और ककराला में आज हुआ विरोध प्रदर्शन
************************************************
*****************************************
********
कनीना की आवाज। तीन वर्षों के बाद जब प्रदेश के स्कूलों में तबादला प्रक्रिया शुरू होने पर शिक्षकों के पद कैप्ट करने या खत्म करने के चलते विभिन्न गांवों में रोष प्रदर्शन शुरू हो गया है।
कनीना खंड के गांव पोता में ग्रामवासियों की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न लोग स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचे और शिक्षा विभाग के विरुद्ध नारे लगाए।
 मिली जानकारी अनुसार स्याणा, नौताना, सेहलंग के अलावा पोता के छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनकी कुल संख्या 195 है लेकिन इस विद्यालय में तबादला प्रक्रिया के तहत स्कूल से टीजीटी इंग्लिश ,टीजीटी साइंस टीजीटी, ड्राइंग, टीजीटी गणित के पद खत्म कर दिए हैं जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि इस प्रकार की प्रक्रिया चलती रही तो गरीब विद्यार्थी शिक्षा नहीं पा सकेंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सफल हो पाएगा जब विद्यालय में सभी शिक्षकों के पद होंगे। उन्होंने सरकार के शिक्षा मंत्री तथा विधायक से मांग की है कि विद्यालय के खत्म किये गए पदों को तुरंत सृजित किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढऩे का मौका दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी इस समस्या को हल नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे। इस मौके पर हनुमान, धर्मवीर यादव ,संजय कुमार, मोतीलाल, वीरमति, सुमित , पूजा धर्मवीर ,बाबूलाल, सीताराम सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में के लोगों ने शिक्षकों के तबादले में अनेक पद खत्म करने पर विद्यालय के द्वार पर पहुंचकर आंदोलन किया। गांव के विभिन्न लोगों ने मिलकर सरकार से मांग की है कि उनके विद्यालय में खत्म किये गए पद या कैप्ट किए पद खोले जाए ताकि विद्यालय में गरीब विद्यार्थी शिक्षा पा सके। ग्रामीणों ने बताया कि ककराला में कपूरी, भडफ़,ककराला के विद्यार्थी पढऩे के लिए आते हैं। यहां विद्यार्थी की संख्या 240 है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानाचार्य, प्राध्यापक, टीजीटी गणित, विज्ञान आदि की पोस्ट खत्म कर दी गई है। कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थियों की संख्या 73 है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढऩे के लिए जीव विज्ञान विषय का पद तबादला प्रक्रिया में खोला जाए ताकि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा सार्थक हो सके और गरीब विद्यार्थी शिक्षा पा सके। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अविलंब यहां सभी शिक्षकों के पद सृजित किए जाए। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन एक: पोता स्कूल के बाहर आंदोलन करते ग्रामीण
दो: ककराला स्कूल के बाहर आंदोलन करते ग्रामीण।


कनीना का मॉडल संस्कृति स्कूल के 16 में से 9 शिक्षकों का हो रहा है तबादला
-नये शिक्षक अभी आने की उम्मीद नहीं
*********************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। यूं तो कनीना सहित जिले में 5 मॉडल स्कूल है किंतु कनीना के स्कूल में 16 में से 9 अध्यापक का तबादला के लिए आवेदन कर चुके है। इस प्रकार आधे से ज्यादा स्कूल का तबादला इस माह के अंत तक होने की उम्मीद है।
 उल्लेखनीय है कि मॉडल संस्कृति स्कूल के शिक्षक अपनी इच्छा से तबादला करवा सकते किंतु आ नहीं सकते। नए शिक्षक एक विशेष प्रक्रिया के द्वारा ही आते हैं। कनीना मॉडल स्कूल दूर-दराज तक विख्यात है। मॉडल संस्कृति स्कूल बने करीब 2 वर्ष हो गए और 2 वर्ष में अब तबादले खुलते ही 16 में से 9 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन कर दिया है। ट्रांसफर प्रक्रिया चल रही है यदि इस ट्रांसफर हो जाते हैं तो आधे से ज्यादा अध्यापक यहां से अन्यत्र चले जाएंगे और बेहतर शिक्षा के नाम पर स्कूल बदहाल हो जाएगा। ऐसे में शिक्षकों ने मांग की है कि यहां से जाने वाले शिक्षकों के पुन: यश या नो मांगे जाये।



धनौंदा में मनाई जाहर वीर गोगा की जयंती
***************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। धनौन्दा गांव में प्रजा भलाई संगठन द्वारा जाहरवीर गोगा की 1077 वीं जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने श्रद्धालुओं के साथ गोगा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता भारतीय जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ. बालकिशन जांगड़ा ने की।
समारोह में प्रस्ताव पास कर हरियाणा सरकार से जाहरवीर गोगाजी की जयंती हर साल प्रदेश स्तर पर मनाने तथा गोगा जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर शोध करने के लिए हरियाणा के किसी एक विश्वविद्यालय में जाहरवीर गोगा के नाम पर शोध पीठ स्थापित करने की मांग की गई। समारोह में समाज सेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. बालकिशन जांगड़ा को पगड़ी पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि महापुरुष समाज के आइकान होते हैं। उनकी जयंतिया मनाने से समाज में देशभक्ति समाज सेवा और भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने प्रजा भलाई संगठन द्वारा जाहरवीर गोगाजी की स्मृति में जाहरवीर गोगा सेवा अवार्ड शुरू करने की घोषणा की। जिसके तहत हर साल दस हस्तियों को समाजसेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाहरवीर गोगा सेवा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. बालकिशन व प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जाहरवीर गोगाजी का जन्म भादो बदी नवमी विक्रम संवत 1003 में राजस्थान के ददरेवा गांव में प्रतिष्ठित चौहान क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना पुरा जीवन असहाय निर्बल गरीब पिछड़े दलित महिला वर्ग की भलाई में लगाया। यही कारण है कि 1000 वर्ष से ऊपर व्यतीत होने के बाद भी जन-जन में उनकी आस्था अक्षुण्ण बनी हुई है। इस अवसर पर दान सिंह प्रजापत, अनुपाल सिंह, महेश सिंह, भाग सिंह तंवर, कैलाश सेठ, पवन चौधरी, लालचंद शर्मा, कृष्ण यादव, पूर्व मुख्याध्यापक रणजीत सिंह, सतबीर सिंह, मुकेश सिंह आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 3: श्रद्धालुओं के साथ जाहरवीर गोगाजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अतरलाल एडवोकेट।
4. समाजसेवा के लिए डॉ. बालकिशन जांगड़ा को सम्मानित करते हुए।


अन्तर सदनीय गणित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजित
*************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में अन्तर सदनीय गणित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के कक्षा तीसरी  से बारहवीं  तक सभी सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं में राजगुरु सदन से महक, यतिन, पारुल व हिमानी ने प्रथम व सुखदेव सदन से आदित्य,जतिन, नितेश  ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वही दूसरी और कक्षा छह से आठवीं में चन्द्रशेखर सदन से नायशा, भविष्य, अंशिका व नकुल  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा नौवीं  से बाहरवीं में चन्द्रशेखर सदन से अंशिका, संजना, वंशिका व लक्षिता ने प्रथम व राजगुरु सदन से रमन, रितिका, निकिता व हीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।








बीएसएनल टावर की बैटरी चोरी
-करीब चार लाख रुपये लागत की थी बैटरी
***********************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर में स्थित बीएसएनएल टावर की बैटरी रातों रात चोरी हो गई। हरिराम वाच वार्ड ने दौंगड़ा अहीर चौकी में मामला दर्ज करवाया है।
 मिली जानकारी अनुसार दौंगड़ा अहीर में बीएसएनएल टावर कमरे में एक हजार एएच की बैटरी लगी हुई थी। इन्हें अगस्त 2018 को लगाया गया था। कुल 25 सेल की इस बैटरी की लागत करीब चार लाख रुपये थी। 70 फुट डीसी केबल सहित बैटरी चोरी हो गई। जब टावर डाउन हुआ तो हरिराम ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजों के ताले टूटे मिले तथा बैटरी गायब मिली। ऐसे में हरिराम वाच वार्ड ने दौंगड़ा अहीर चौकी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Friday, August 19, 2022

 स्वतंत्रता सेनानी बंसीधर गुप्ता के पुत्र संतोष गुप्ता का निधन
*************************************************
************************************************
****************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बंशीधर गुप्ता के पुत्र संतोष गुप्ता का निधन हो गया। वे करीब 74 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कनीना में किया गया। इस मौके पर दूरदराज के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।



ऑप्शन भरने की तिथि बढ़ाकर 22 अगस्त की
*************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। शिक्षक तबादलों के आप्शन भरने की तिथि अब 22 अगस्त कर दी गई है। पहले यह तिथि 19 अगस्त तक थी। उल्लेखनीय है कि शिक्षक कैप्ट पोस्ट खोलने, शिक्षकों के सभी पद खोलने, सभी मिडिल, उच्च तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान का पद देने तथा रेशनलाइजेशन को दुरुस्त करने की मांग पर अड़े हुये हैं।

 



क्रीमी लेयर की आर्थिक सीमा बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग
**************************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग से हरियाणा राज्य में पिछड़े वर्गों को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देने की मांग की है। इस सम्बन्ध में अतरलाल ने संगठन की तरफ से एक ज्ञापन गुरुग्राम में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति दर्शन सिंह को सौंपा। न्यायमूर्ति दर्शन सिंह हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर गुरुग्राम में 3 जिलों की जन सुनवाई कर रहे थे।
  ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए अतरलाल ने कहा कि हमने संगठन की तरफ से पिछड़ा वर्ग आयोग को ज्ञापन देकर पुरजोर मांग की है कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण दिया जाए। हरियाणा राज्य के लगभग सभी गांवों में पिछड़ा वर्ग की आबादी 25 और 30 प्रतिशत से ऊपर है। इसलिए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में आरक्षण पिछड़ा वर्ग का हक है। ज्ञापन में पिछड़ा वर्ग को इन्हीं पंचायत चुनाव में आरक्षण का लाभ देने की मांग की है। यदि इस चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिला तो यह पिछड़ा वर्ग के खिलाफ बहुत बड़ा अन्याय होगा, और पिछड़ा वर्ग और पीछे चला जाएगा। अतरलाल ने पिछड़ा वर्ग आयोग से त्वरित जन सुनवाई पूरी कर पिछड़ा वर्ग को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देने की सिफारिश हरियाणा सरकार से करने की मांग की। उन्होंने पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर की आर्थिक सीमा बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग की।




कार्ड मैकिंग एवं कलश सजावट प्रतियोगिता का आयोजन
*********************************************
****************************************
******
कनीना की आवाज। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एसडी विद्यालय, ककराला में कलश सजावट एवं कार्ड मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने कलश सजाकर एवं कार्ड बनाकर  अपनी प्रतिभा व  कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में हुआ कलश सजावट में बच्चों ने कलश पर बाल कृष्ण, बांसुरी आदि चित्र बनाकर इसे बहुत ही सुन्दर और मनमोहक बनाया। कलश सजावट के लिए बच्चों ने मणिये, बटन, कच्चा रंगीन धागा, मोर पंख आदि का उपयोग किया। कलश सजावट में आठवीं कक्षा से रितिका, प्रियंका, हिमांशी, सातवीं कक्षा से प्राची, सोनाक्षी, शाक्षी एवं छठी कक्षा से आशिष, टीना, शिवांशु, निकीता, नविष को विजेता चुना गया। पांचवीं कक्षा में यंशु, प्रदिप, हिमांशु एवं दिशु का कार्य श्रेष्ठ रहा। कार्ड मैकिंग में आठवीं कक्षा से रितिका, कृतिका एवं आरुषी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। सातवीं कक्षा से विनय, जिया एवं आशिष व छठी कक्षा से प्राची, लवण्या एवं उल्का को प्रथम रहे।
इस पावन अवसर पर विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने स्टाफ  सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा प्रतिभागियों एवं विजेता रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जगदेव यादव ने अपने वक्तव्य में भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा दिये गए गीता के उपदेश के महत्व पर प्रकाश डाला। इस पर्व के अवसर पर लोग उपवास रखकर घर परिवार की सुख शांति के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते है।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।




जन्माष्टमी का पर्व मनाया
******************************
********************************

कनीना की आवाज। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। आरआरसीएम. पब्लिक स्कूल कनीना में आज जन्माष्टमी महोत्सव पर कलश सजावट व समूह  नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में कलश सजावट में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक व नृत्य में कक्षा छठी से दसवी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
 उधर रामचन्द्र पब्लिक स्कूल कनीना में  जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में विद्यालय में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की मटकी बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर नन्हें - नन्हें बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा जी का रूप धारण कर के उन की बाल लीलाओं की छवि प्रस्तुत की।  






यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना में जन्माष्टमी के पर्व पर हुआ भव्य आयोजन
************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने बहुत ही सुंदर वस्त्र धारण किए हुए थे जिनको देखकर यह लग रहा था मानो वास्तव में श्रीकृष्ण भगवान ने एक नया अवतार लिया हो। समस्त स्कूल के प्रांगण में कृष्णजी ही कृष्णजी नजर आ रहे थे। आज स्कूल तो मानो मथुरा नगरी ही नजर आ रहा हो। इस जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा दूसरी तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व कक्षा तीसरी से लेकर आठवीं तक मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के वस्त्र धारण किए हुए थे। कुछ बच्चे श्री कृष्ण जी के अवतार में नजर आए, कुछ बच्चे सुदामा के अवतार में नजर आए व कुछ लड़कियां राधा जी के अवतार में नजर आई। बच्चों का यह अवतार देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। इन छोटे-छोटे बच्चों के साथ सभी में फोटो खिंचवाने की होड नजर आई। मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अति उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी-अपनी मटकियों को बहुत ही सुंदर सजाया हुआ था। इसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार के रंगों, मोर पंख, बांसुरी, रूई, नगों इत्यादि का उपयोग किया। इन सजी हुई मटकियों को देखकर एक पल को मानो ऐसा लग रहा था जैसे कि हम कहीं सूरजकुंड के मेले में तो नहीं आ गए हैं। वास्तव में यह सब बच्चों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से निरंतर इसी प्रकार प्रयासरत रहने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों का संचालन करता रहेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद अभिव्यक्त किया जो निरंतर अपने बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरूक करते हैं।
फोटो कैप्शन 02: जन्माष्टमी का पर्व मनाते यदुवंशी स्कूल के विद्यार्थी।



गाय खेत चरने का उलाहना देने गयेे व्यक्ति पर किया हमला, घायल
*******************************************************
***************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी निवासी नेम सिंह खेड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके खेत में सानू नाम के एक व्यक्ति, जो चार पांच गाय रखता हैं फसल को चट कर जाती है। कई बार सानू को सूचित किया किंतु उन्होंने अपनी गायों को खूंटे से नहीं बांधा। गत दिवस सानू की गायें फिर खेत से फसल चट कर गई। उल्हाणा देने के लिए गया तो सानू चारा काट रहा था और उसने अपने हाथ में दराती थी। दराती से हमला कर दिया,दराती सिर में लगी। उसने जान से मारने की धमकी दी। नेम सिंह को कनीना सीएचसी भर्ती करवाया गया। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



Thursday, August 18, 2022

 
 जाहर वीर गोगा मेला 20 को धनौंदा में
************************************
***************************************
*************************************

कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन द्वारा जिला के गांव धनौन्दा में आगामी 20 अगस्त को जाहरवीर गोगा की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी।
   उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव मदन सिंह तंवर ने कहा कि इस जिला स्तरीय जयंती समारोह के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट होंगे। अध्यक्षता भारतीय जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ. बालकिशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जाहरवीर गोगा जी महान देशभक्त, महान गौरक्षक, धरती पुत्र, लोक देवता और सामाजिक सद्भाव के मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन असहाय निर्बल, गरीब उपेक्षित लोगों की भलाई में लगाया। उन्होंने लोगों से जयंती समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।




गोगा नवमी मेला 20 अगस्त को कनीना में
**********************************
**************************************

कनीना की आवाज। कनीना की बड़ी बणी में गोगा नवमी का मेला 20 अगस्त को आयोजित किया गया है। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मिली जानकारी अनुसार कबड्डी हरियाणा स्टाइल में विजेताओं को 31,000 रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपए, कबड्डी अंडर -19 नेशनल स्टाइल में प्रथम आने वाली टीम को 21,000 रुपये तथा द्वितीय को 11000 रुपये दिया जाएगा। दौड़ 1600 मीटर ,400 मीटर तथा 100 मीटर तक की, लड़कियों की दौड़ 400 मीटर, बूढ़ों की दौड़ 100 मीटर की, रस्साकशी एवं 5100 रुपये तक की इनामी कुश्तियां आयोजित की जाएंगी। मेले में आयोजित कबड्डी में बेस्ट कैचर और बेस्ट रेडर को भी सम्मानित किया जाएगा।





 जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
*******************************************************
*****************************************
***********
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कक्षा तीसरी कक्षा तीसरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मटकी फोड़, मटकी सजाओ और मुरली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुरली सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं से भावना ,कक्षा 9वीं से मन्नत ,कक्षा आठवीं से रेणुका, कक्षा सातवीं से कविश, कक्षा छठी से साक्षी, कक्षा पांचवीं से अनुराग, कक्षा चौथी से ऋषभ और कक्षा तीसरी से शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं में रमा, कक्षा 9वीं में राखी, आठवीं से महक ,सातवीं से विदुषी और दीक्षा, कक्षा छठी से साराह कक्षा पांचवीं से भाविका , कक्षा चौथी से वंशवीर सिंह राणा, कक्षा तीसरी से सानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पटेल हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव तथा उप-प्राचार्या पूनम राणा ने बच्चों के कलात्मक प्रदर्शन की प्रशंसा की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 01: जीआर स्कूल के अव्वल रहे बच्चे।



जन्माष्टमी के अवसर पर रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन
***************************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नन्हे बच्चों ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ-साथ अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत कर उनकी शिक्षाओं को उजागर किया। विद्यार्थियों ने सुदामा, बलराम, नन्द बाबा, माता यशोदा एवं माता देवकी के पात्रों को भी प्रदर्शित किया। विद्यार्थी एक दूसरे को रोल के अनुसार ही सम्बोधित कर आनंद की अनुभूति कर रहे थे। विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी से जूड़े गीतों पर नृत्य कर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रतिभागियों के साथ व अन्य विद्यार्थियों एवं स्टॉफ  सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला कि भगवान श्री कृष्ण एक बच्चे, सारथी, योद्धा, शिष्य, चरवाहा, गोपियों का प्रिय आदि भूमिकाओं में सम्पूर्ण मानव जाति को सन्देश देते रहे। वे जीत और हार, सुख-दुख स्थितियों में समान अनुभव करते हैं। उन्होंने कर्म की प्रधानता के महत्व को बताया तथा हमेशा प्रसन्न रहने का सन्देश दिया। निदेशक द्वारा यह भी बताया गया कि पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता उपदेश के माध्यम से जो सन्देश दिया वो परम सत्य है। उन्हें अपनाकर हम दुख-कलेश से मुक्त होकर सफल-सुखद जीवन जी सकते हैं। मनुष्य का संघर्ष जितना बाहरी होता है उतना ही आन्तरिक भी चलता रहता है इसलिए विचार एवं कर्म का संतुलन ही सफलता का मूल मन्त्र है। मानव को स्वयं पर विश्वास की ताकत होनी चाहिए। कर्म सबसे उपर आता है इसलिए भय छोडकर कर्मयोगी बनना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, ईश्वर सिंह, राजेश , प्रियंका , स्नेह यादव, इन्दु गेरा, जोगेन्द्र जी व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: एसडी स्कूल में जन्माष्टमी पर अव्वल रहे विद्यार्थी विभिन्न वेषों में।




यूरो स्कूल कनीना में बड़ी धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व
***********************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना में जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम व उत्साह से मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल प्रांगण में कक्षा पहली से पांचवीं कक्षा तक फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता और कक्षा छटी से आठवीं तक मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अंतर्सदनीय स्तर पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कक्षा पहली से पांचवीं तक विद्यार्थियों ने फैन्सी ड्रेस में भगवान श्रीकृष्ण व राधा का अभिनय कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर-सुंदर मटकियां बनाकर अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शुभावसर पर शैक्षणिक निर्देशक डा. राजेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य सुनील यादव, कोर्डिनेटर संजू यादव, तनु गुप्ता,सुमन यादव, बिरेन्द्र सिंह, समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि ये पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है। हमारा ध्येय शिक्षा के साथ-साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करना है, जिससे हम एक आदर्श समाज का सपना साकार करें।
फोटो कैप्शन 3: यूरो स्कूल के विद्यार्थी जन्माष्टमी मनाते हुए।





कृत्रिम अंग में शिविर 18 सितंबर को
*************************************
************************************
**
कनीना की आवाज। भारत विकास परिषद शाखा कनीना द्वारा लाला जरूरतमंद दिव्यांग लोगों के लिए हाथ, पांव, कैलिपर्स के लिए माप तोल किया जाएगा। 18 सितंबर को शिवलाल धर्मशाला कनीना में यह माप तोल किया जाएगा ताकि उनको कृत्रिम अंग दिया जा सके। लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला एवं हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। विस्तृत जानकारी देते हुए विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष मोहन पार्षद ने बताया कि किसी प्रकार के कृत्रिम अंग लेने के लिए शिविर में भाग ले सकते हैं।



 सदासुख मेमोरियल स्कूल में मनाया जन्माष्टमी का पर
************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना के सदा सुख मेमोरियल स्कूल एसएमएस में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए विनय एडवोकेट कनीना ने बताया कि यह पर्व हर वर्ष विद्यालय में मनाया जाता है।
 इस मौके पर विनय कुमार एडवोकेट ने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की बधाई दी और कहा कि इस पर्व को श्रीकृष्ण की लीलाओं के रूप में सदा याद किया जाता रहेगा।
 फोटो कैप्शन 04: एसएमएस स्कूल  में जन्माष्टमी का पर्व मनाते विद्यार्थी।



सड़क का निर्माण 7 दिन में नहीं हुआ पूरा तो सड़क के बीच बैठ कर देंगे धरना
*****************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। अटेली टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ता हालत को लेकर कनीना के दुकानदारों ने आम आदमी पार्टी नेता की अगुवाई में प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क को ठीक कराने का एक ज्ञापन कनीना उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह को सौंपा।
 उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि सड़क को आज खराब हुए लगभग 4 माह बीत गए हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस सड़क को ठीक कराना तो दूर की बात इसको आकर देखना भी उचित नहीं समझा है, जिसमें आए दिन कभी टू-व्हीलर तो कभी फोर व्हीलर तो कभी सिक्स व्हीलर भी हादसे का शिकार हो रहे हैं लेकिन सरकार व प्रशासन ईश्वर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
 मार्केट के लोगों ने यह भी बताया कि अगर 7 दिन में इस सड़क की मरम्मत नहीं की जाएगी तो लोग सड़क के बीच में बैठकर धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे और जब तक सड़क के बीच से नहीं उठाएंगे तब तक सड़क को ठीक नहीं कर दिया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन 7 दिन में इस सड़क मार्ग को ठीक कर पाता है या नहीं। वही कनीना उपमंडल के अधिकारी सुरेंद्र सिंह से बात की गई, उनका कहना था कि सड़क का प्रपोजल भेजा हुआ है जल्द ही इस सड़क मार्ग पर काम शुरू करा दिया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ गहरा नाले का भी कार्य शुरू कराया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 5: सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए लोग।


बाबा दयाल का का मेला 29 को
*********************************
***********************************

कनीना की आवाज। धनौंदा में बाबा दयाल का मेला आयोजित किया गया है।
विस्तृत जानकारी देते हुए मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को खंड कनीना के धनौंदा के मेले में प्रसिद्ध सांगी रहीश यादव नानकवास अलवर एंड पार्टी 28 व 29 अगस्त की रात्रि में सांग द्वारा लोगों का मनोरंजन करेगी। वही कंपटीशन कलाकार विकास पासोरिया, दीपक पासोरिया व राजेश शर्मा द्वारा 28 अगस्त को सुबह युवा मित्र मंडल के सौजन्य से कराया जाएगा। मेले में मुख्य अतिथि ठाकुर लाल एडवोकेट होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि मनोज उर्फ कुक्कू ठेकेदार विनायक ईट भट्टा कंपनी बसई होंगे।
 मेला कमेटी ने भी बताया मेले में 21 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक की कुश्तियां कराई जाएगी।


 वरिष्ठ नागरिक रतन सम्मान समारोह 21 को
 संवाद सहयोगी, कनीना। अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक सतीश गुप्ता उपाध्यक्ष अग्रवाल वैश्य समाज हलका अटेली के यहां आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रविंद्र बंसल उपाध्यक्ष अग्रवाल वैश्य समाज ने की।
 इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता ने बताया कि 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर अग्रवाल वैश्य समाज के 70 वर्ष से ऊपर की आयु के महिला एवं पुरुष को सम्मानित किया जाएगा जिसमें कनीना के 32 महिला एवं पुरुष पंजीकृत हुए है। कार्यक्रम के बारे मनोज गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हलका विधायक सीताराम यादव होंगे, अध्यक्षता जतिन अग्रवाल प्रधान नगर पालिका अटेली करेंगे। कार्यक्रम लाला शिवलाल धर्मशाला कनीना में आयोजित होगा। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के मनीष गुप्ता, दीपक गुप्ता, बजरंग लाल सिंगला, मनोज गुप्ता, संजय मित्तल, विजेंद्र भोजावासिया,  राकेश गुप्ता, अंशुल गर्ग एडवोकेट, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।