Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, November 21, 2025



 




गीता प्रश्नमाला में भाग लेने वाले डाउनलोड करें अपनी-अपनी सर्टिफिकेट
--सभी प्रतिभागियों की आ चुकी हैं सर्टिफिकेट्स
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 गीता प्रश्नमाला जो चार नवंबर से 14 नवंबर तक चली थी जिसमें कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव द्वारा गीता प्रश्नमाला में 757 गीता भक्तों को जोड़ा था। जिनमें कई इनाम भी आए हैं लेकिन जिनको इनाम नहीं आए उनके लिए भी सर्टिफिकेट का प्रावधान है। वैसे तो सर्टिफिकेट का सभी भक्तों के लिए प्रावधान किया गया है। इसलिए 757 भक्तों से निवेदन है कि वो निम्र लिंक https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx
     पर जाकर अपने फोन नंबर और पासवर्ड/ओटीपी लगाकर लिंक को खोले और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट--
1. सबसे पहले https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx लिंक पर जाए
2. फोन नंबर तथा पासवर्ड/ओटीपी डालें
3. अगर पासवर्ड भूल गए हो तो फारगेट करके नए पासवर्ड के लिए रिक्वेस्ट डाले तुरंत पासवर्ड आ जाएगा।
4. ज्यों ही लागिन करते हैं अर्थात फोन नंबर और पासवर्ड डालकर लागिन करते हैं नीली लाइनों में लिखा मिलेगा सर्टिफिकेट डाउनलोड। सर्टिफिकेट डाउनलोड करके लेमिनेशन लगवा कर घर में टांग सकते हैं ताकि गीता के प्रति आपकी रुचि को इंगित कर सके। किसी भी प्रकार की डाउनलोड में दिक्कत हो तो निसंकोच 9416348 400 या 9306300700 पर संपर्क करें, डा. होशियार सिंह समझा देंगे की किस प्रकार सर्टिफिकेट डाउनलोड करनी है।
 होशियार सिंह को मिली है पांच सर्टिफिकेट -
उधर डा. होशियार सिंह यादव ने गीता प्रश्रमाला में 757 भक्तों को जोड़ा था जिसके चलते कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 सर्टिफिकेट प्रदान किए हैं। इसके लिए डा. होशियार सिंह सभी भक्तों और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनकी इस क्षेत्र में सहायता की है। विगत 3 वर्षों से यह सर्टिफिकेट पाने वाले एकमात्र शख्सियत डा. होशियार सिंह बन चुके हैं।





लेखक विक्रम सिंह ने मुलाकात की डा. होशियार सिंह से
-अपनी दो कृतियों भी भेंट की डाक्टर को
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह यादव से पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कार्यरत पीजीटी कमर्स एवं नवोदित लेखक ने भेंट की।  विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने वे अभी लेखन कार्य में आए हैं तथा उन्हीं की प्रेरणा से लेखन कार्य शुरू किया है। उन्होंने अपनी दो कृतियां- जीवन एक दर्पण तथा शब्दों की उड़ान काव्य संग्रह डा. होशियार  सिंह यादव को भेंट किये। डा. होशियार सिंह ने विक्रम सिंह को अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि काव्य लेखन हर इंसान चाहता है लेकिन गद्य लेखन से दूर भागता है जो समाज की एक गलत सोच का परिणाम है। पद्य के साथ साथ गद्य की ओर भी ध्यान देना जरूरी होता है। हमारा समाज कवि को श्रेष्ठ मानता है जबकि हकीकत यह है कि गद्य लेखन करने वाले लेखक भी उतना ही नाम कमाते हैं जितना पद्य लेखक करने वाले। उन्होंने कहा कि आमतौर पर 100 पृष्ठों की पुस्तक को ही सही कृति माना जाता है। हां, कहानियों की पुस्तक आमतौर पर 60 पृष्ठों की भी मान ली जाती है। ऐसे में डा. होशियार सिंह यादव ने विक्रम सिंह को कहा कि आप एक अच्छे लेखक हैं और बेहतरीन लेखक बन सकते हैं बशर्ते कुछ बातों पर गौर करें। उन्होंने अपने विचार सांझा करते हुए विक्रम सिंह को लेखन कार्य में मार्गदर्शन किया। विक्रम सिंह प्राध्यापक ने कहा कि वह भविष्य में इन बातों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन रचनाएं और कृतियां प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि डा. होशियार सिंह यादव कनीना के वरिष्ठ लेखक हैं जिनकी 44 पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी है। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ था वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में भी विशेष नाम कमाया है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण भी डा. होशियार सिंह यादव एक ऐसे लेखक हैं जिन्हें सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं तथा तीन बार राज्यपाल से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें लेखन कार्य में हजारों अवार्ड मिल चुके हैं। ऐसे में डा: होशियार सिंह यादव को विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। विगत दिनों भी एक संबोधन के लिए तथा विद्यार्थियों को काव्य के प्रति जागरूकता जगाने के लिए नवोदय करीरा में आमंत्रित किया गया था। जिसमें उन्होंने शिक्षण के साथ-साथ लेखन कार्य करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया था। यह भी उल्लेखनीय है कि डा. होशियार सिंह यादव विभिन्न नवोदय विद्यालयों में भी कार्य कर चुके हैं।
 फोटो कैप्शन 04: विक्रम सिंह डा. होशियार सिंह यादव को अपनी कृतियां भेंट करते हुए





साफ किया जल फैल गया पूरी बणी में
- पीपलवाली बणी में आने जाने का रास्ता भी होता जा रहा है बंद
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का साफ किया जल अब कनीना की पीपलवाली बणी को लीलने कके कगार पर पहुंच गया है। एक और जहां अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है चारों ओर कई कई एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और नगरपालिका मौन है वही यहां जमा किया गया साफ पानी दूर दराज तक फैल गया है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट/एसटीपी नाहड़ रोड पर स्थित है जहां से  साफ किया हुआ जल करीब 2 किलोमीटर दूर पीपलवाली बणी में ले जाकर डालने का प्रावधान किया गया था। साफ किया हुआ जल यह सोचकर 7 एकड़ में जमा किया जाना था ताकि इसका सदुपयोग किसान सिंचाई में उठा सके, अपने खेतों की सिंचाई कर सके। वही भूमिगत जल में वृद्धि हो सके। लेकिन इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण यह साफ किया हुआ जल दूषित हो ही गया है वही दूर दराज तक फैल गया है। पीपल वाली बनी में किसी भी कोने से अंदर प्रवेश करें केवल पानी ही पानी नजर आता है। यहां तक की आने जाने का रास्ता भी बंद होने के कगार पर चला गया है। अभी तक न कोई किसान इस जल का उपयोग कर रहा है और न ही विभाग इस और ध्यान दे रहा है। त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो यह फैलने वाला जल सैकड़ों वर्ष पुराने जाल के वृक्षों को लील सकता है। यह सत्य है कि कनीना की सीवर संबंधी समस्या कुछ हल जरूर हुई है किंतु पेड़ पौधे और आवागमन रास्तों में दिक्कत हो रही है।
 क्षेत्र के कृष्ण कुमार, रवि कुमार, सुरेश कुमार, योगेश कुमार, रोहित कुमार, भरपूर सिंह, मनोज कुमार आदि ने मांग की है कि अविलंब इस पीपलवाली बणी की पैमाइश करवाई जाए और पैमाइश करवाने के बाद 7 एकड़ जमीन में बंध बनाकर पानी को रोका जाए।
 उल्लेखनीय की पीपलवाली बनी एक  125 कनाल यानी 15 एकड़ 5 कनाल पर स्थित है किंतु हकीकत में जाकर देखा जाए तो आधी भी नहीं बची है।
 क्या कहते अधिकारी -
इस संबंध में पवन कुमार जेई से बात हुई। उन्होंने बताया कि यह जल पीपलवाली बणी में दूरदराज तक फैल गया है किंतु 10 दिन के अंदर अंदर एक छोटा बंध बनाकर इस पानी को रोक दिया जाएगा ताकि दूर-दराज तक पानी नहीं फैले। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जल किसानों के लिए उपलब्ध है किंतु अभी तक किसी किसान ने इस जल को प्रयोग नहीं किया है। वहीं उन्होंने बताया कि भूमिगत जल में बढ़ोतरी होगी। बाद में 7 एकड़ जमीन के चारों ओर बड़ा बांध बनाया जाएगा ताकि दूर दराज तक यह जल न फैलने पाये।
 फोटो कैप्शन 5: पीपलवाली बणी में दूर दराज तक फैला हुआ जल।



ओमप्रकाश जावा ने ली एक गाय गोद
-दिया 5100 रुपए का अंशदान
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में जावा निवासी ओमप्रकाश ने एक गाय गोद ली तथा 5100 रुपए नकद राशि दी। श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान भगत सिंह एवं समस्त कार्यकारिणी ने उनका आभार जताया और अभिनंदन किया।
 इस मौके पर प्रधान भगत सिंह ने कहा कि गायों की सेवा से सभी पाप मिट जाते हैं और पुण्य का भागी बन जाता है। इंसान को जरूर गायों की सेवा करनी चाहिए ताकि अपने जीवन में नाम कमा सके। उन्होंने कहा गायों की सेवा भगवान श्रीकृष्ण ने की थी इसलिए गोपाल कहलाए। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में गायों के प्रति फिर से वो लगाव उत्पन्न होने लगा है जो वर्षों पहले सिंर चढ़कर बोल रहा था। उन्होंने बताया कि कनीना श्रीकृष्ण गौशाला से करीब 300 गाए गोद ली जा चुकी है और भक्तों द्वारा दान दिया गया है। वहीं गौशाला में अमूल चूल परिवर्तन किये जा चुके हैं। आने वाले समय में श्रीकृष्ण गौशाला प्रदेश भर में नंबर वन होगी।
 इस मौके पर भगत सिंह के अलावा दिलावर सिंह, मास्टर रामप्रताप सहित अनेक जन्म मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 03: श्रीकृष्ण गौशाला में गाय गोद लेते हुए ओमप्रकाश






माडल युवा ग्राम सभा का हुआ आयोजन
-जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में चला कार्यक्रम, लोगों का मन मोहा
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में सांस्कृतिक कला केंद्र में लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम के तहत माडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करीरा के सरपंच प्रतिनिधि हवा सिंह रहे। विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा राष्ट्रगान के कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षक विजय मोहन एवं देवी लाल सैनी के निर्देशन में बच्चों ने ग्राम सभा के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। बाल मुखिया के रूप में पंकज सोनी एवं सपना यादव के द्वारा कार्यक्रम की कार्रवाई संचालित की गई।
प्राचार्य डीएम रावत ने कहा कि हर इंसान को ज्ञान होना चाहिए कि किस प्रकार ग्राम सभा चलती है। ग्राम सभा में जहां सभी पात्रों ने लोगों का दिल जीत लिया। विशेष कर सरपंच की भूमिका निभाने राजेश सोनी और सचिव की भूमिका निभा रही छात्रा सपना ने अपनी मधुर वाणी से विद्यार्थियों को ग्राम सभा से रूबरू करवाया। इस मौके पर विभिन्न प्रस्ताव पास करना, किस प्रकार समस्या उठाई जाती है तथा ग्राम सभा में कैसे पांच संबोधित करते हैं, सभी बातों को ध्यान में रख करके माडल युवा ग्राम सभा आयोजित हुई। जहां ग्राम सभा में गांव करीरा के सरपंच प्रतिनिधि एवं विभिन्न पंच पहुंचे। उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर मिली जानकारी अनुसार पंकज सोनी सरपंच की भूमिका निभाई और सपना ने छात्र ने सचिन की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाई। वैसे तो सभी बाल कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिनको विभिन्न पदाधिकारियों की भूमिका दी गई थी।
 इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि हवा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में केवल मनमोह लेते हैं अपितु हमें ग्राम सभा की याद दिल देते हैं। इस मौके पर जहां गांव करीरा  दिनेश पंच, रामावतार पंच, राजेश पंच ने मुख्य अतिथि बतौर भूमिका निभाई वही इस मौके पर प्राचार्य भी रावत ने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे छोटी कड़ी होती है और इसी कड़ी से जानकारी हासिल करके गांव के सरपंच तथा अन्य प्रतिनिधियों का योगदान का पता लगता है। कैसे ग्राम सभा होती है, क्या-क्या प्रस्ताव रखे जा सकते हैं, कैसे अपनी आवाज बुलंद की जाती है, विद्यार्थियों को समस्त जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों ने अपने हाथों से सम्मानित किया वही। मंच संचालन विक्रम सिंह पीजीटी कामर्स ने किया। समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 01: माडल ग्राम सभा नवोदय करीरा









फोक डांस में कनीना की टीम ने पाया नाम
--नसीबपुर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के लिए जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन जीएमएस नसीबपुर में किया गया । जिसमें जिला महेंद्रगढ़ से प्रत्येक खंड से खंड पर प्रथम आने वाली टीमों ने हिस्सा लिया।
   राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्राचार्य सुनील खुडानिया के मार्गदर्शन में विद्यालय की टीम ने फोक डांस ग्रुप में हिस्सा लिया। तथा उन्होंने बताया कि इस टीम ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान पाकर कनीना खंड का नाम रोशन किया है। टीम में पायल, रेनू, प्रीति ,तनीषा ,वर्षा ,हिमांशी, प्रीति ,बरखा 8 विद्यार्थियों की टीम थी। प्राचार्य ने इन जीतने वाली सभी बच्चों को विद्यालय स्तर पर भी सम्मानित किया। विद्यालय हमेशा ही हर प्रतियोगिता में अपनी टीमों को जरूर भेजते हैं। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के इंचार्ज अमृत सिंह राघव द्वारा इन बच्चों की तैयारी करवाई जाती है। तथा यह बच्चे बड़ी ही लगन और मेहनत से कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं और खंड का नाम भी कमाते हैं। जीतने वाली टीमों को जीएमएस नसीरपुर में जिला परियोजना संयोजक विश्वेश्वर कौशिक ,एपीसी हरमिंदर ने प्रमाण पत्र देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।  साथ में जितने भी टीम इंचार्ज आए उनको भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही शिक्षा विभाग के रंग उत्सव कार्यक्रम में हारमोनियम वादन और गायन में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कनीना खंड के विशेष शिक्षक अमृत सिंह राघव को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही संगीत अध्यापक मास्टर प्रदीप नांगल मोहनपुर एवं विशेष अध्यापिका सरिता का भी योगदान रहा।
फोटो कैप्शन 02: अव्वल रही टीम को पुरस्कृत करते प्राचार्य


No comments: