ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, November 8, 2025
लौह पुरुष का भारतीय संविधान में योगदान एवं राष्ट्रीय एकता पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला शुरू
--कालेज में रखे कई वक्ताओं ने रखे अपने अपने विचार
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना में भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम शुरू हुआ। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत के कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा.विनोद कुमार ने की।
उन्होंने विद्यार्थियों को सरदार बल्लभभाई पटेल के भारत की एकता व अखंडता के स्वप्न को जीवंत बनाए रखने के संदर्भ में व्याख्यान प्रेषित किया। राजनीति विज्ञान की डा.कांत यादव ने भारत की एकता अखंडता में सरदार बल्लभभाई पटेल अविस्मरणीय और अथक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की और भारत के संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका में योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर डा. हरिओम भारद्वाज ने विद्यार्थियों को आदर्शों के अनुपालन करके मजबूत भारत बनाए जाने की बात कही। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सोमवीर प्रवक्ता, उषा यादव, सत्यवती यादव, डा. अंजू यादव, अजयप्रकाश राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, डा. आशा यादव के अतिरिक्त डा.राकेश, डा. अनीता डा. कविता, डा. मंजू, डा. भगवती बाई, कैलाश आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: कनीना कालेज में व्याख्यान देते हुए सहायक प्रोफेसर
मास्टर रामावतार गुढ़ा ने लेखन में कमाया है नाम
-16 हरियाणवी रागिनियां सहित आई 41 पुस्तकें , हरियाणवी पुस्तक लेखन में अहं नाम
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव गुढ़ा निवासी पूर्व विज्ञान शिक्षक राम अवतार ने लेखन कार्य में नाम कमाया है। अब तक उनकी 41 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। हाल ही में उनकी 16 हरियाणवी रागनियां प्रकाशित हुई हैं। वहीं आठ गद्य, पांच दोहावली, पांच कुंडलियों पर, तीन पुस्तक कविताओं पर, दो पुस्तकें कहानी और दो पुस्तक के आल्हा की प्रकाशित हुई। विज्ञान शिक्षक बतौर 2008 में सेवानिवृत्त हुये थे तथा इस समय उनकी उम्र 76 वर्ष है लेकिन लेखन कार्य जारी है।
अनेकों बार सम्मानित राम अवतार सीधे-सादे इंसान हैं तथा उनके मंच पर पहुंचते ही कविताओं का जो समा बांधते हैं उससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बतौर विज्ञान शिक्षक सेवानिवृत्त रामअवतार गुढा निवासी के दोनों पुत्र जहां विदेश में वैज्ञानिक हैं। वही राम अवतार लेखन कार्य में नाम कमा रहे हैं। अभी भी उनका लेखन कार्य से लगाव है और जारी है।
फोटो कैप्शन: राम अवतार
आर्य समाज गाहड़ा का वार्षिक उत्सव का हुआ शुभारम्भ
-शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। आर्य समाज गाहड़ा एवं वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आर्य समाज गाहड़ा के प्रांगण में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से जिसमें आर्य समाज के प्रधान रामेश्वर दयाल शास्त्री एवं सहधर्मिणि सुरेश शास्त्री,स्वामी समर्पणानंद व आचार्य अनुज शास्त्री के बह्मत्व में पंडित सतीश आर्य रसूलपुर,पंडित धुरेन्द्र आर्य व पंडित भूपेंन्द्र सिंह आर्य ने संयुक्त रूप से पुरोहित्व निभाया।
स्वामी समर्पणानंद ने बताया की यज्ञ की प्रक्रिया हमें सिखाती है कि हम अपने स्वार्थों को त्यागकर समाज और पर्यावरण के कल्याण के लिए कुछ अर्पित करें। यह एक जीवन शैली है, जो हमें त्याग, सेवा और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना सिखाती है।
प्रथम सभा की अध्यक्षता कनीना आर्य समाज के प्रधान मोहर सिंह आर्य ने की। जिसमे वैदिक संस्कृति, धर्म, संस्कार और महर्षि दयानंद जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ विविध धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश यादव चेयरमैन,पंचायत समिति कनीना ने आर्य समाज प्रांगण में टीन शेड लगवाने की घोषणा की।
आर्य समाज गाहड़ा के प्रधान रामेश्वर दयाल शास्त्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 का आयोजन भव्यता और वैदिक गरिमा के साथ नई दिल्ली के स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी सेक्टर-10 में किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष होने व महर्षि के 200वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जारी किए गए 150 रुपये और 200 रुपये मूल्यवर्ग के स्मारक सिक्कों का अनावरण किया। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती के विचारों को आज के युग में भी प्रासंगिक बताया और समाज सुधार, नारी शिक्षा तथा वेद प्रचार के क्षेत्र में आर्य समाज के योगदान की सराहना की। महर्षि देव दयानंद और मातृ समान संस्था आर्य समाज के योगदान पर स्मारक सिक्के जारी करने के लिए स्वतंत्र भारत में पहली बार सिक्के पर गायत्री मंत्र अंकित करने पर भारत सरकार का आभार जताते हुए आभार जताया।
कल्याणी आर्या ने भजनों हर नगर- नगर, हर मंदिर में, एक नाम तुम्हारा काफी है,के माध्यम से माहौल भक्ति में बनाया तथा कहा कि इस महान वैदिक परंपरा के महत्व को समझें और इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।
महाशय सत्यवीर आर्य दताल सहित अनेक विद्वान, आचार्य एवं वैदिक भजन उपदेशको ने आर्यावर्त की महान सभ्यता, संस्कृति व राष्ट्रीयता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वैदिक भजनों की प्रस्तुति, प्रवचन, यज्ञ एवं सांस्कृतिक सत्रों के माध्यम से आर्य समाज की महान परंपरा और वैदिक विचारधारा का प्रसार किया गया। इस अवसर पर वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष डा. प्रेम राज आर्य, आर्य वीर दल के अध्यक्ष पंडित सतीश आर्य, आचार्य विनोद शास्त्री, पंडित इंद्रलाल आर्य, पंडित कंवर सिंह आर्य, कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर, मास्टर महावीर लूखी, सूबेदार मेजर नित्यानंद, मास्टर जगन्नाथ आर्य, सूबेदार कुलदीप, धर्मवीर, निलेश मुद्गगील, महाराम आर्य, राजवीर पूर्व सरपंच, मंत्री अनिल आर्य परदेसी, प्रवक्ता लायक राम सीहोर, रामस्वरूप कोच बाघोत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: आर्य समाज उत्सव में उपस्थित आर्य उपदेशक
5 गाये गोद ली तथा दिया दान
--प्रधान भगत सिंह ने किया उनका सम्मान
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में अलग अलग लोगों ने 5 गायें गोद ली तथा दान भी दिया गया।
प्रधान भगत सिंह ने बताया कि रक्षित यादव के जन्मदिन पर उनके पिता नवीन कुमार ने दो गाये गोद ली और 10,200 दान भी दिया। उधर कनीना से सेवानिवत्त प्राध्यापक बिहारी लाल ने दो गाये गोद ली। वे बव्वा के निवासी है तथा 10,200 दान भी दिया। उधर चिरंजीलाल बव्वा निवासी ने एक गाय गोद ली।
इस मौके पर भगत सिंह प्रधान के अलावा, पूर्व शिक्षक रामप्रताप, दिलावर सिंह, नवीन यदुवंशी, नरेंद्र , मुकेश नंबरदार ,रामपाल यादव आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: गायों को गौशाला में गोद लेते हुए
संगम कालोनी के पास बनाया स्पीड ब्रेकर
-मंत्री आरती सिंह राव का जताया आभार
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए रेवाड़ी कनीना मेन रोड पर संगम कालोनी के पास और जलघर कनीना के मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाये गये हैं। अटेली विधायक हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के संज्ञान में आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके ये स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं।
पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि कनीना गांव के अंदर से जो रास्ते मेन रोड से मिलते हैं वहां आए दिन दुर्घटना होती थी। इस रोड पर दुर्घटनाओं से काफी लोगों की जाने भी जा चुकी हैं इस रोड पर मरीज प्लेस,। प्ले स्कूल, पेट्रोल पंप अनेक कालोनी के रास्ते हैं। अधिक आबादी वालीं जगह होने के कारण यहां स्पीड ब्रेकर होना अति आवश्यक था। सभी लोगों ने मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया जिनमें मुकेश नंबरदार, नरेंद्र फौजी, संजीत नेता, सत्यवान, जसवंत,अनूप, पवन कांटा, नवीन संजय जांगिड़, रितिक जांगिड़, अंकुश सिवाल,मोरिया ,बलि भाई, बिंद्र मोटा आदि ने मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया।
संगम कालोनी के पास 30 सालों में 12 से अधिक दुर्घनाएं-
संगम कालों के पास तो विगत करीब 30 वर्षों में एक दर्जन से अधिक पशु एवं इंसानों की दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। यहां के सत्यराज साहब, मुंशीराम, दलीप सिंह आदि अनेक बार उच्चाधिकारियों से स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए मिल चुके हैं तथा ज्ञापन भी दे चुके हैं। आखिरकार उनकी मांग अब पूरी हो गई है। उधर जलघर के आस पास विगत 20 वर्षों में आधा दर्जन के करीब मौत दुर्घटनाओं में हो चुकी हैं।
फोटो कैप्शन 02: स्पीड ब्रेकर बनाते हुए।
एक दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
-की गई स्कूल प्रांगण की सफाई , दिया जागरूकता संदेश
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, कनीना में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का एक दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता रवि कुमार तथा विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मुंशी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने वाशरूम क्षेत्र, मिड-डे-मील कक्ष के पीछे का हिस्सा, स्टेज के आसपास, विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट तथा खेल मैदान के किनारे आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई की और परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
एनएसएस प्रभारी मुंशीराम ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिसर, जल संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के महत्व के बारे में प्रेरक विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवाभाव, अनुशासन, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
विद्यालय में इस प्रकार के एनएसएस शिविर समय-समय पर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहते हैं, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और वे समाज के प्रति जागरूक तथा उत्तरदायी नागरिक बन सकें।
प्राचार्य सुनील खुडानिया ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे कैंप छात्रों को जीवन उपयोगी मूल्य प्रदान करते हैं। भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शिविर नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 03: सफाई संबंधित जागरूकता संदेश देते हुए विद्यार्थी
अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों को दिया जाये पूर्व सैनिक का दर्जा
--अतरलाल ने मांग पूरी न होने पर धरने की दी चेतावनी
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। बसपा के नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों को तत्काल पूर्व सैनिक का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि राज्य सरकार ने एक महीने के अंदर अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को पूर्व सैनिक का दर्जा देने की अधिसूचना जारी नहीं की तो बसपा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
अतरलाल ने पाथेड़़ा, कोटिया, करीरा में जनसम्पर्क के बाद कहा कि उन्हें अर्धसैनिक बलों के अनेक सेवानिवृत्त जवानों से शिकायत मिली है कि हरियाणा सरकार द्वारा अभी तक अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त सैनिकों को पूर्व सैनिक का दर्जा न दिए जाने से उन्हें भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की तरह शिक्षा, नौकरियों तथा अन्य विकास कार्यों में लाभ नहीं मिल रहा है। हरियाणा में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त लाखों पूर्व सैनिक बसते हैं। जो राज्य सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण परेशान हैं। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 23 नवम्बर 2012 को राज्यों के लिए जारी सर्कुलर में अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त कर्मियों व सैनिकों को पूर्व सैनिक का दर्जा देने और सेना के पूर्व सैनिकों की तरह लाभ देने की सलाह दी गई थी परन्तु 13 साल के बाद भी राज्य सरकार द्वारा इस सर्कुलर को राज्य में लागू न किया जाना यह दर्शाता है कि सरकार को अर्धसैनिक बलों के सैनिकों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों के जवान भी सेना के जवानों की तरह देश की रक्षा करते हैं। इसलिए सरकार को तत्काल उन्हें पूर्व सैनिक का दर्जा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने एक महीने के अंदर अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को पूर्व सैनिक का दर्जा देने की अधिसूचना जारी कर उन्हें रक्षा सेवाओं के पूर्व सैनिकों की तरह शिक्षा, नौकरियों व विकास कार्यों में लाभ देने की कार्यवाही शुरू नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
एसडीवमा विद्यालय ककराला दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
--गुलाबी नगरी गये हैं भ्रमण पर
**********************************************************************
***********************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला द्वारा अपने कैलेंडर अनुसार विद्यार्थियों के लिये शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया । इसमें नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए गुलाबी नगरी जयपुर को चुना गया हैं। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी आधुनिक संस्कृति व पुरातन संस्कृति से रूबरू होंगे।
जयपुर में आमेर का किला,जयगढ का किला, जल महल,जंतर-मंतर, राजमंदिर सिनेमा हाल, सीटी पैलेस, हवा महल , बिड़ला तारामंडल, बिड़ला मंदिर, एल्बर्ट हाल आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेगें। शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के सीईओ आरएस यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया व बताया कि पुरातन संस्कृति हमारी समृद्ध धरोहर है। हमारा इतिहास हमें आगे बढने के लिये प्रेरित करता है। इसलिए नवीन पीढ़ी को अपनी वर्तमान एवं पुरातन संस्कृति से रूबरू करवाना अति आवश्यक है। भ्रमण से छात्रों को कला व संस्कृति को काफी नजदीकी से निहारेंगे तथा पुरातन संस्कृति व कला के प्रति उत्सुकता पैदा होती है। इसलिये इस भ्रमण कार्य से हमारा उद्देश्य भली भांति पूर्ण होता है। इसमें छात्रों को अपना स्वयं का विश्लेषण भी प्रस्तुत करने के लिये प्रोत्साहित किया ताकि छात्रों की चिंतनशीलता बढ़ाई जा सके अर्थात मंनोरंजन और चिन्तन का समावेश हो सके।
फोटो कैप्शन 01: भ्रमण के लिए बसों को रवाना करते हुए।
आज भी भाग ले सकते हैं गीता प्रश्रोत्तरी में
8 नवंबर 2025, गीता प्रश्रमाला का 5वां दिन 1 C 2 C 3 B 4 B 5 D
********* *******
************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
* संभावित उत्तर हैं 1 C 2 C 3 B 4 B 5 D
आज गीता प्रश्नमाला का 5वां दिन है। पांच प्रश्र प्रतिदिन 14 नवंबर तक पूछे जाएंगे। अगर आप भाग लेना चाहे तो
https://igmquiz.in/
पर जाये लाग इन करे। फोन नंबर व ओटीपी प्रयोग करना है। ओटीपी या पासवर्ड एक ही बात समझे। यदि पासवर्ड भूल गये तो फारगेट को दबाये पुन: मोबाइल पर पासवर्ड आएगा। फोन व पासवर्ड लगाने पर पहला प्रश्र आएगा जिसके चार आप्शन हैं। एक पर टिक लगाकर अगले पर जाए और फिर टिक लगाकर अगले पर जाये। पांचवें प्रश्र के उत्तर पर टिक लगार फाइनल सबमिट कर दे। यदि किसी उत्तर में गलती नजर आये तो पुन: लागइन करके सही भर दे। रात के 12 बजे तक कितनी ही बार उत्तर बदल सकते हैं।
अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो
*https://igmquiz.in/ *
क्लिक करे। न्यू यूजर पर जाए। पांच प्वाइंट बारी बारी से भरे। ध्यान दे मोटिवेटर में 9416348400 ही भरें। यह फोन कनीना के होशियार सिंह का है जो आपके उत्तरों के चयन में मदद करेगा।
संभावित उत्तर 1 C 2 C 3 B 4 B 5 D है हो सके तो स्वयं भी उत्तर ढूंढें, गीता पढ़े,मनन करें। किसी प्रश्र के उत्तर में शंका हो तो समाधान ढूंढे और सूचित करने का कष्ट करें। धन्यवाद
डा. होशियार सिंह यादव
9416348400
Subscribe to:
Post Comments (Atom)










No comments:
Post a Comment