Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, November 18, 2025



 





गायों की सेवा ईश्वर की सेवा समझते हैं प्रधान भगत सिंह
-इंसान को गायों की सेवा करके पुण्य कमाना चाहिए-विनीता राव
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
रामबास निवासी स्वर्गीय सूबेदार रोहताश सिंह की आत्मा की शांति के लिए श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में उनके परिजन सुनील यादव, विनीता राव एवं बच्चों ने गायों को गुड़ खिलाया तथा 5199 रुपये का दान दिया। भगत सिंह प्रधान ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि कनीना के माडल स्कूल में में लंबे समय तक सेवा दे चुके एवं हसला के पूर्व प्रधान सुनील यादव, गणित प्राध्यापक के पिता सूबेदार रोहताश साहब का 71 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया था। वे 28 सालों की सेना में सेवा करके कनीना में रह रहे थे। विगत दिनों से बीमार थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया था। आज उनका निधन हो गया। उनके निमित्त यह गायों की सवामणि लगाई गई एवं दान पुण्य किया।
  कस्बे कनीना में चल रही गौशाला में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव व उनकी टीम तथा क्षेत्र वासियों की कड़ी मेहनत के कारण श्रीकृष्ण गौशाला कनीना दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। जिसके कारण गौशाला में हजारों गायों की सेवा उनके द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव अपने सारे निजी कार्य को छोड़कर गौ सेवा में लगे हुए हैं तथा क्षेत्र के लोगों वह गौशाला में आने वाले को भक्तों को गायों की महिमा के बारे में बताते हैं और उनको गौ सेवा करने की प्रेरणा भी देते हैं। जिसके कारण
सैकड़ों गाये गोद लेने के लिए लोग घरों से चलकर आये हैं। न केवल कनीना अपितु आस पास के गांवों के लोग भी गौशाला में आकर गायों को गोद ले रहे हैं और दान दे रहे हैं।
पैैसे कमाने वाले तो बहुत हैं और कितने ही लोग ऐसे हैं जिनके पास अनाप शनाप पैसे हैं किंतु गायों के लिए सेवा करने वाले कम हैं। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में भगत सिंह एक देवरूप में नर आने लगे हैं। उनकी चलाई हुई गौशाला की परिपाटी गाये गोद लेने की सिर चढ़कर बोल रही है। तीन माह में 20 लाख रुपये की आय करवाना अपने आप में रिकार्ड है। गौशाला के मूल चूल परिवर्तन में वो दिनरात लगे हुए हैं। उनसे बात हुई तो उनका कहना था कि पैसे तो पूरी उम्र कमाते हैं किंतु गायों की सेवा करने का मौका कम मिलता है। यही कारण है कि अपना काम धाम छोड़कर गायों की सेवा में लीन हैं।
कनीना गौशाला में भगत सिंह दिखाई पड़ रहे हैं एक देव रूप में-
वहीं कस्बे कनीना में चल रही गौशाला में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव व उनकी टीम तथा क्षेत्र वासियों की कड़ी मेहनत के कारण श्रीकृष्ण गौशाला कनीना दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। जिसके कारण गौशाला में हजारों गायों की सेवा उनके द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव अपने सारे   निजी कार्य को छोड़कर गौ सेवा में लगे हुए हैं तथा क्षेत्र के लोगों वह गौशाला में आने वाले को भक्तों को गांव की महिमा के बारे में बताते हैं और उनको गौ सेवा करने की प्रेरणा भी देते हैं। जिसके कारण
सैकड़ों गाये गोद लेने के लिए लोग घरों से चलकर आये हैं। न केवल कनीना अपितु आस पास के गांवों के लोग भी गौशाला में आकर गायों को गोद ले रहे हैं और दान दे रहे हैं।
इस अवसर पर गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव का कहना है अपने लिए तो पशु और पक्षी भी जिंदा रहता है। लेकिन हमें भगवान ने यह मानव का शरीर दिया है इसे हम सदुपयोग कर गौ सेवा करे तो सभी पाप दोष दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कस्बावासियों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसके कारण गौशाला जल्द ही क्षेत्र की नंबर वन गौशाला होगी।
 इस मौके पर भगत सिंह प्रधान के अलावा, वरिष्ठ प्राध्यापक सुनील कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापिका विनीता राव, मानवी, कनिका, काश्वी, पूर्व शिक्षक रामप्रताप, दिलावर सिंह, नवीन यदुवंशी, नरेंद्र , मुकेश नंबरदार ,रामपाल यादव आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: सुनील कुमार यादव अपने परिवार सहित गायों की सेवा करते हुए






अगिहार में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान
---पेंटिंग तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************

कनीना की आवाज।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार विद्यालयों में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में लीगल लिटरेसी क्लब तथा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध शपथ ली। विद्यालय में नशा मुक्ति पर पेंटिंग तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की विद्यालय के लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी तथा अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को नशे के कुप्रभावों  के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे आजीवन नशे से दूर रहें। इस प्रकार एक सभ्य व सुंदर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर नशा मुक्ति के गीतों का  गायन भी किया गया  कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह कटारिया, निशा जांगड़ा,धर्मेंद्र डीपीई, कैलाश देवी, शशि कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश कुमार, मुख्य शिक्षक रतनलाल, सुरेंद्र सिंह तथा प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्टाफ।


अपना पता अपडेट करें
-जिन-जिन को गीत प्रश्नोत्तरी में नाम आया है वे जरूर ध्यान दें
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना से डाक्टर होशियार सिंह यादव लेखक एवं पत्रकार ने बतौर मोटीवेटर 757 गीता भक्तों को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से जोड़ा था। जिसमें कुछ लोगों की इनाम भी आई हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एवं हरियाणा सरकार की ओर से मिली सूचना अनुसार विजेता सभी  गीता प्रश्नोत्तरी लिंक पर जाकर फोन नंबर तथा ओटीपी डालकर अपना पता अपडेट कर दे। जिस किसी के खाते में अपडेट मांगा गया है वह जरूर अपडेट कर दे ताकि उनका गिफ्ट उन्हें घर पर कोरियर द्वारा मिल सके। मिली जानकारी अनुसार इस बार गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद राशि न देकर के गिफ्ट दिया जाएगा जो पहले ही मैं बता चुका हूं। अपना पता, फोन नंबर, पिन कोड आदि सहित वांछित सूचना भर दे। जिनके खाते में अपडेट नहीं आया है उनका कोई इनाम नहीं है।




समाज के विकास में पुरुष की भूमिका अहम- काउंसलर पिंकी यादव
-अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस-19 नवंबर
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
देश व समाज के विकास में पुरुषों की मुख्य भूमिका रही है। विकसित व अविकसित देशों में पुरुष अपने विशिष्ट कार्यों के द्वारा अग्रणी है। सृष्टि के संचालन में पुरुषों की भूमिका अहम है। हमें समाज में पुरुषों के महत्व को समझना चाहिए। परुषों ने प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर हर संभव सफलता के क्षेत्र में परचम लहराया है। एक पुरुष परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण और विकास में एक अहम भूमिका निभाता है।
काउंसलर पिंकी यादव का कहना है कि पुरुष अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ-साथ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सदैव कार्यरत रहता हैं। एक सामाजिक प्राणी होने के नाते समाज की प्रगति में भी पुरुष का योगदान अतुलनीय होता हैं। पुरुष समाज के नियमों और व्यवस्था को बनाए रखने में योगदान देता है।
परिवार में व्यक्ति पिता, भाई, बेटे या पति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, अनुशासन सिखाता है और भावनात्मक सहारा देता है। पुरुष जन्म से ही सामाजिक प्राणी भी है और उसे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों की मदद और सहयोग की आवश्यकता होती है। समाज में रहकर व्यक्ति सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना से काम करना सीखता है, जो उसके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। समाज में रहकर व्यक्ति को सुख-दुख बांटने के लिए एक ढांचा भी मिलता है। पुरुष परिवार, और समुदायों को जोड़कर राष्ट्र का निर्माण करता हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कला और राजनीति एवं सामाजिक जैसे क्षेत्रों में पुरुषों का योगदान समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है।
पुरुष परिवार का उत्तम स्तंभ इसके बिना सब कुछ अधूरा है-
 समाज के विकास के लिए जहां समाज में महिला और पुरुष दोनों की जरूरत होती है। इस संसार में भले ही महिला के सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जा रही हो लेकिन पुरुषों की भलाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, पुरुषों के मानसिक विकास, उसके कार्यात्मकता की सराहना करनने, लैंगिक समानता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। पुरुष परिवार का यहां तक की समाज और राष्ट्र का ऐसा स्तंभ है जिसके बिना समाज अधूरा है। लड़कों और पुरुषों को संघ, समाज, सुंदर राष्ट्र, बच्चों की देखभाल में उनके योगदान को सम्मानित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के पीछे पुरुषों का मानसिक स्वास्थ्य, पुरुषों के सकारात्मक गुणों  की सराहना करना, समाज में मौजूद पुरुष रोल माडल को मुख्य धारा में मिलाना, जिनेंद्र इक्विटी आदि ध्यान में केंद्रित करके सकारात्मक योगदान पर ध्यान केंद्रित करना ही इसका उद्देश्य है। यह पुरुषों के उस दबाव को कम करने का दिन है जो समाज द्वारा उन पर लगातार डाला जा रहा है।
यह दिन पुरुषों का खास दिन पर अपने जीवन के हीरो के महत्व को जाने, अपने जीवन में उसके योगदान की सराहना करें। आप अपने पिता से अपने भाई या अपने पार्टनर से उनके लाइफ के संघर्ष के बारे में बात करें, जानने की कोशिश करके उनकी मदद कैसे कर सकते हैं?
फोटो कैप्शन: पिंकी यादव



नवोदय में छठी कक्षा में चयन परीक्षा हेतु आनलाइन एडमिट कार्ड हुये जारी
--2577 अभ्यर्थी बैठेंगे परीक्षा में  
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में सत्र 2025- 2026 में कक्षा छठी के लिए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए आनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि से आनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति नोएडा में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी के लिए प्रवेश हेतु एडमिट कार्ड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड करें ताकि कोई अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित नहीं रहे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा प्रभारी सुंदर लाल से भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को यह परीक्षा जिला महेंद्रगढ़ के 10 केंद्रों पर होगी जिसमें  2577 अभ्यर्थी बैठेंगे।



स्याणा में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
--छात्रा काफी को किया पुरस्कृत
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्याणा में ग्राम वासियों द्वारा प्रतिभा सम्मान  समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में ग्राम वासियों एवं ग्राम पंचायत द्वारा खंड स्तर पर प्रथम आने वाली छात्रा काफी कक्षा आठवीं ने गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में खंड कनीना में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसलिए ग्राम ग्राम वासियों द्वारा काफी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।
   इस समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच वीरपाल, वासुदेव,सूबेदार साहब, प्राचार्य प्रवीण कुमार, प्रवक्ता हिंदी राजेश कुमार, प्रवक्ता गणित पवन कुमार, प्रवक्ता अंग्रेजी  राजेश कुमार, प्रवक्ता इतिहास सूरत सिंह , अशोक कुमार अंग्रेजी अध्यापक, हितेंद्र कुमार कला अध्यापक, गीता पीटीआई, माया देवी संस्कृत अध्यापिका,  जगवंती, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, सुनीता प्रियंका, सुरेंद्र कुमार आदि सहित समस्त विद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 02: छात्रा काफी को पुरस्कृत करते हुए।



अपनी मांगों के समर्थन में आयोजित की बैठक
--आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक   
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड 681 संबंधित कर्मचारी महासंघ ब्रांच कनीना-अटेली की बैठक जल घर कनीना के प्रांगण में संपन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने की बैठक में कर्मचारियों की समस्या व मांगों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
   प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया की कार्यकारी अभियंता के साथ 3 नवंबर2025 को मंडल अटेली में ब्रांच कनीना व अटेली के शिष्टमंडल की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी हुई मांगे मौके पर हल करवाई गई। जिनमें कर्मचारियों  की डांगरी, रेनकोट, जूता, सेल साबुन, सीएफएल, एलटीसी मेडिकल बिल, कर्मचारियों का बकाया एरिया का आर्डर करवाना, ग्रुप डी कर्मचारी रेगुलर का वर्दी भत्ता दिलाना जैसी कर्मचारियों की पेंडिंग पड़ी मांगों को तुरंत प्रभाव से ब्रांच-681 अटेली के शिष्टमंडल द्वारा पूर्ण करवाई गई। ब्रांच प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि जो बाकी मांगे उपमंडल अभियंता के   द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पेंडिंग पड़ी मांगों का निपटारा किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष वेदपाल तंवर, जयपाल कैशियर, संजय शर्मा, जसवंत मास्टर, मामन सिंह, कुलदीप, सचिन शर्मा, कंवर सिंह, राजेश यादव, संजय यादव, राकेश खोला, देव प्रकाश इत्यादि बैठक में मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में कर्मियों की बैठक का नजारा




अब तक पकड़े हैं कनीना से 115 बंदर
बंदरों को छुड़वाया जाए दूर दराज
- वापस आने की बनी रहती है आशंका
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 यूं तो कनीना में नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़वाने का काम चला रखा है किंतु अब लोगों की मांग उठने लगी है कि ये बंदर वापस आ जाते हैं। ऐसे इनको दूर दराज छुड़वाया जाए।  
कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार नगर पालिका ने बताया कि अब तक एक सप्ता में 3 बार बंदरों को दूर दराज छोड़ा गया है। अब तक कुल 117 बंदर पकड़ लिये गये हैं। पहली बार 36 तो दूसरी बार 46 वहीं तीसरी बार 35 बंदरों को पकड़कर दूर छोड़ा गया है। बंदर पकडऩे का कार्य जारी है। जब तक बंदर कनीना से खत्म नहीं हो जाएंगे तब तक पकडऩे का कार्य जारी रहेगा।




 सब्जियां हुई महंगी, शादियों का सीजन जारी
-80 रुपये किलो






पहुंचा भाव
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
ज्यों ज्यों सर्दी बढऩे लगी है त्यों त्यों टमाटर लाल होता जा रहा है। टमाटर का भाव बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान में 80 रुपये किलो तक टमाटर पहुंच गया है। अभी इसका और महंगा होने की संभावना है। इस वर्ष प्याज जहां सस्ती रही। हर वर्ष  प्याज महंगी रहती है किंतु इस बार प्याज के भाव नहीं बढ़ पाये किंतु टमाटर के भाव बढ़ रहे हैं। सब्जी विक्रेता इंद्रजीत शर्मा रमेश, दिनेश आदि ने बताया कि विवाह शादियों के चलते भाव बढ़े हैं।



No comments: