आर्य समाज का उत्सव दूसरे दिन स्थगित
-एक मौत होने से लिया गया निर्णय
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। आर्य समाज गाहड़ा में दूसरे दिन आरंभ होने वाला धार्मिक कार्यक्रम अचानक स्थगित कर दिया गया। समाज के प्रतिष्ठित सदस्य महेंद्र कुमार के 62 वर्ष की आयु में निधन होने के कारण यह निर्णय लिया गया। उनके आकस्मिक निधन के समाचार से आर्य समाज से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
आर्य समाज गाहड़ा के प्रधान रामेश्वर दयाल शास्त्री ने इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखवाया और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार, समाज और गांव को इस कठिन घड़ी में वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इसी कारणवश रविवार को आयोजित होने वाली आर्य समाज की बैठक सहित अन्य कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। प्रधान शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने लगभग 150 वर्ष पूर्व कहा था, वेदों की ओर लौटो और आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य संसार का उपकार करना है। उन्होंने सभी आर्यजनों से आग्रह किया कि वे सत्य, धर्म और संगठन की शक्ति से एकजुट होकर आर्य समाज की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर समाज के भविष्य को किया प्रोत्साहित — खुशीराम जांगिड़
-आरएस वाटिका कनीना में जांगिड़ ब्राह्मण सभा का सम्मान समारोह सम्पन्न
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। बच्चे समाज का भविष्य हैं और समाज का भी यह दायित्व है कि उन्हें अच्छे संस्कार व शिक्षा मिले ताकि वे आदर्श नागरिक बन सकें। यह प्रेरणादायी विचार अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रदेश सभा हरियाणा के अध्यक्ष खुशीराम जांगिड़ ने आरएस वाटिका, कनीना में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता और गुरुजनों के दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए। पिछले तीन वर्षों से प्रदेश सभा द्वारा जांगिड़ समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है, ताकि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। खुशीराम जांगिड़ ने बताया कि इस वर्ष 12 अक्तूबर को धारूहेड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिनके दसवीं और बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि बीपीएल परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इसी क्रम में रविवार को कनीना में आयोजित कार्यक्रम में जिला महेंद्रगढ़ के बीपीएल परिवारों के 15 मेधावी बच्चों विशाखा, नैना, साक्षी, यशदीप, प्रिंस, शिवम, दीपिका, दीपक, प्रियांशु, तमन्ना, सचिन, नीरज, वंशिका, किरण पुत्री कृष्ण और नैंसी को 5000 रुपये -5000 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय कुमार जांगिड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश जांगिड़, कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद जांगिड़, और सचिव देवेंद्र जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला सभा महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष अशोक पैकन, महामंत्री सीताराम, उपाध्यक्ष राधे जांगिड़, प्रदीप जांगिड़, सुरेंद्र पाल जांगिड़, सांवलराम जांगिड़ खायरा, और शांतिलाल नंबरदार ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उनकी टीम का फूलमालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अशोक पैकन ने बच्चों को जीवन में निश्चित लक्ष्य तय कर उस दिशा में दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो निरंतरता और समर्पण से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं। महामंत्री सीताराम ने बच्चों को सफलता के सूत्र और नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह जांगिड़ कैमला ने किया। समारोह में बच्चों के अभिभावक, समाज के गणमान्य सदस्य और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
फोटो कैप्शन 03: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।
सर्दी आई भोजन में बदलाव लाई
-बेहतरीन सेहतमंद होता है भोजन
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। यूं तो ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन को अदल-बदल कर खाने की परंपरा है किंतु सर्दियों में भोजन में सेहत का खजाना भरा हुआ है। जितने पौष्टिक फल और सब्जियां, अनाज, खाद्य पदार्थ सर्दियों में मिलते हैं शायद गर्मियों में उतने अधिक नहीं मिलते। यही कारण है कि सर्दियों में सेहत बनाने वाले युवा आगे आते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बाजरे की रोटी चूल्हे पर बनाकर मक्खन के साथ खिलाई जाती हैं। यहां तक कि बथुआ, धनिया, मेथी, पालक, गाजर के पत्ते, मूली के पत्ते आदि कितनी ही हरी पत्तेदार सब्जियां बाजार में उपलब्ध होती है परंतु चने का साग, बथुआ का रायता, मेथी के पराठे, दही, मक्खन आदि की भरमार मिलती है। क्षेत्र में सर्दी आते ही जहां गोंद के लड्डू बनाने की परंपरा शुरू हो जाती है। हर घर में गोंद के लड्डू विभिन्न ड्राई फ्रूट डालकर बनाये जाते हैं वहीं गाजर का हलवा एवं गाजर पाक मिलता है।
रवि कुमार, सुरेश कुमार, अजीत सिंह आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू खाने का विशेष रिवाज है। यहां तक कि मकर संक्रांति पर तो चूरमा और दाल अधिक प्रयोग किया जाता हैं। विज्ञान मानता है कि हरी पत्तेदार सब्जियों में खनिज लवण, रेशे एवं जल आदि पाए जाते हैं। संतुलित भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण, रुक्षांस व जल मिलते हैं जो सर्दियों के खाने में उपलब्ध हो जाते हैं। विशेषकर सेहत बनाने का सबसे अच्छा समय सर्दी का होता है।
डाक्टर व वैद्य मानते हैं कि सर्दियों में अनेकों शरीर में बदलाव आते हैं जिसके चलते शरीर में जहां प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने के लिए भी इन हरी पत्तेदार सब्जियों,फलों और संतुलित आहार का अहं योगदान होता है वही खाने में बदलाव करके भी रोगों से बचा जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो उनका आदर सत्कार गोंद के लड्डू से किया जाता है। यहां तक की देसी घी के पराठे अलग-अलग जायकों के बनाकर पालक या बथुवा का दही में रायता बनाकर परोसे जाते हैं। बाजरे की रोटी पर मक्खन एवं गुड़ आदि देकर उनकी सेहत को बढ़ाया जाता है। बच्चे भी इस प्रकार के खाने के लिए लालायित होते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में सेहत का राज छुपा हुआ है। ग्रामीण महिलाएं बाजरे की गर्मागर्म रोटी को चूल्हे पर बनाकर मक्खन सहित परिवार को खिलाती है। जहां वर्ष में अधिकांश समय गेहूं का प्रयोग किया जाता है परंतु कम से कम दा महीनों तक बाजरे का प्रयोग जमकर किया जाता है। वैसे भी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बाजरा बहुत अधिक पैदा होता है।
आयुर्वेदिक डाक्टरों का कहना है कि शरीर में रोग रोधक क्षमता बहुत जरूरी है। सर्दी और जुकाम से बचने के लिए खट्टे फलों की भरमार होती है। ऐसे में सेब,संतरा, नींबू, कीन्नू आदि का प्रयोग अधिक करने से सर्दी जुकाम से बच सकते हैं। खट्टे फलों के अतिरिक्त जहां हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में हर प्रकार से रोग रोधक क्षमता पैदा करती है।
उधर वैद्य बालकिशन एवं श्रीकिशन शर्मा बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मक्खन पर अधिक ध्यान दिया जाता है। मक्खन को बाजरे की रोटी पर रखकर गुड़ के साथ खाने की भी एक परंपरा है। सर्दियों में अपने आहार में बदलाव करने की जरूरत बताई है। बाजरा जिसमें लोहे की मात्रा बहुत अधिक होती है शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है।
फोटो कैप्शन 02: सर्दियों के भोजन से सजी प्लेट
75 मरीजों ने निश्शुल्क चिकित्सा कैंप में करवाई जांच
--लाला शिवलाल की धर्मशाला में लगा शिविर
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती शाखा कनीना द्वारा निश्शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें डा.मनीष आर्थो, डा. राकेश फिजिशियन, डा. जयश्री गेस्ट्रो ने मरीजों की जांच की। सिग्रस अस्पताल रेवाड़ी से प्रताप यादव, सत्यनारायण उपस्थित रहे। इस मौके पर 75 विभिन्न मरीजों की निश्शुल्क जांच की।
इस मौके पर सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को लगता है। पिछले 8 वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है जिसमें बीपी, शुगर आंखों की जांच व दवाइयां व बाल रोग दवाई आदि निश्शुल्क दी जाती है। सेवा भारती संस्था शाखा कनीना द्वारा प्रत्येक दिन शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक आर्य समाज में निश्शुल्क दवाइयां एवं परामर्श दिया जाता है। इस मौके पर श्याम सुंदर महाशय, दिनेश कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, प्रेम सिंगला, राकेश सिंगला, नवीन मित्तल आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01:मरीजों की जांच करते डाक्टर
सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट बुधराम का निधन
-रसूलपुर निवासी, 96 वर्ष के थे
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर निवासी सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट बुधराम का रविवार को निधन हो गया। वे करीब 96 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सीआरपीएफ में 38 वर्षों की देश सेवा की तथा असिस्टेंट कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे पुत्र , पुत्रियों, पोत्र व प्रपौत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गये हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रसूलपुर में किया गया। वे आर्य समाज रसूलपुर के वरिष्ठ सदस्य भी थे तथा आडिटर का कार्यभार भी संभाल रखा था। उनका शान्ति यज्ञ 17 नवम्बर को प्रात: 8 बजे उनके निवास स्थान रसूलपुर पर किया जायेगा।
फोटो कैप्शन: बुधराम
अटल सेवा केंद्र पर बनाए जा रहे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
--खजाना कार्यालयों में बढऩे लगी है भीड़
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। अटल सेवा एवं स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का कार्य शुरू हो गया है जिसका लाभ कोई भी ले सकता है। केंद्र प्रभारी छोटूराम ने बताया कि लाइफ सर्टिफिकेट वर्ष में एक बार नवंबर महीने में देनी होती है ताकि जीवित रहने का प्रमाण साबित हो सके। यह केवल सरकारी एवं निजी संस्थान से सेवानिवृत्त पेंशनर को ही बनानी पड़ती है। लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पीपीओ नंबर लाना जरूरी है। छोटूराम ने बताया कि स्टेट बैंक में जनधन खाता खुलवाना, भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जिसका प्रीमियम 20 रुपये होता है जिसमें दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होता है, जिसके लिए आयु सीमा 18 से 70 वर्ष मानी गई है। दुर्घटनाग्रस्त विकलांगता भी शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शामिल है जिसका वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये का आता है। कोई भी व्यक्ति केवल एक बचत खाता द्वारा इस योजना का लाभ ले सकता है। एक ओर सरकार ने आनलाइन एवं सीएससी सेंटरों पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के तरीके बताए हुए हैं किंतु लोग किसी ठगी के डर से सीधे खजाना कार्यालयों में सर्टिफिकेट जमा करवा रहे हैं। बुजुर्ग सर्टिफिकेट को स्कूलों में साक्ष्यांकित करवा रहे हैं। सीएससी संचालक छोटू मेहरा ने बताया कि वे पूर्व कर्मियों की लाइफ सर्टिफिकेट आनलाइन करने में व्यस्त हैं। कोई भी पूर्व कर्मी आकर महज पांच मिनट में यह सर्टिफिकेट भेज सकता है।
आज भी भाग ले सकते हैं गीता प्रश्रोत्तरी में
9 नवंबर 2025, गीता प्रश्रमाला का 6वां दिन 1 D 2 C 3 A 4 D 5 D
**********************************************************
*************************************************************
*********************************************************
********************************************************
**************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। उत्तर हैं 1 D 2 C 3 A 4 D 5 D
आज गीता प्रश्नमाला का 6वां दिन है। पांच प्रश्र प्रतिदिन 14 नवंबर तक पूछे जाएंगे। अगर आप भाग लेना चाहे तो
https://igmquiz.in/
पर जाये लाग इन करे। फोन नंबर व ओटीपी प्रयोग करना है। ओटीपी या पासवर्ड एक ही बात समझे। यदि पासवर्ड भूल गये तो फारगेट को दबाये पुन: मोबाइल पर पासवर्ड आएगा। फोन व पासवर्ड लगाने पर पहला प्रश्र आएगा जिसके चार आप्शन हैं। एक पर टिक लगाकर अगले पर जाए और फिर टिक लगाकर अगले पर जाये। पांचवें प्रश्र के उत्तर पर टिक लगार फाइनल सबमिट कर दे। यदि किसी उत्तर में गलती नजर आये तो पुन: लागइन करके सही भर दे। रात के 12 बजे तक कितनी ही बार उत्तर बदल सकते हैं।
अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो
*https://igmquiz.in/ *
क्लिक करे। न्यू यूजर पर जाए। पांच प्वाइंट बारी बारी से भरे। ध्यान दे मोटिवेटर में 9416348400 ही भरें। यह फोन कनीना के होशियार सिंह का है जो आपके उत्तरों के चयन में मदद करेगा।
उत्तर 1 D 2 C 3 A 4 D 5 D है हो सके तो स्वयं भी उत्तर ढूंढें, गीता पढ़े,मनन करें। किसी प्रश्र के उत्तर में शंका हो तो समाधान ढूंढे और सूचित करने का कष्ट करें। धन्यवाद
डा. होशियार सिंह यादव
9416348400








No comments:
Post a Comment