Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, November 16, 2025



 



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिला को दिए कई तोहफे
83.70 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
नारनौल में महाराजा शूर सैनी जयंती पर हुआ राज्य स्तरीय समारोह
*************************************************************************
***************************************************************************
***************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महेंद्रगढ़ जिला को कई योजनाओं के तोहफे दिए। नई अनाज मंडी नारनौल में रविवार को महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला महेंद्रगढ़ के लिए लगभग 83.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कुल 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला मुख्यालय नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख रुपये की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन किया। इसी प्रकार लगभग 656.41 लाख रुपये की लागत से तैयार ट्रामा सेंटर नारनौल, 280.25 लाख की लागत से तैयार महिला थाना से गल्र्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य, 234.76 लाख रुपये की लागत से तैयार नारनौल शहर में दो पार्कों के निर्माण कार्य, नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपये की लागत से 3 बे बस स्टैंड, 116.25 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक सडक़ कार्यों का, राजकीय कालेज अटेली में 100 लाख रुपये की लागत से तैयार प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य, 90.41 लाख रुपये की लागत से तैयार नारनौल शहर के चितवन वाटिका में पार्क का निर्मार्ण, 71.81 लाख रुपए की लागत से तैयार वार्ड नंबर 13 नारनौल में सती माता मंदिर के पास पार्क का निर्माण, 40.29 लाख रुपयेकी लागत से तैयार आजमाबाद मोखूता में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार मेघोत हाला में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार कमानियां में जीवीएच का निर्माण, 32.58 लाख रुपये की लागत से तैयार झूक में जीवीडी का निर्माण, 31.11 लाख रुपये की लागत से तैयार खेड़ी में जीवीडी का निर्माण व  31.11 लाख रुपये की लागत से तैयार ढाणा में जीवीडी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लगभग 2789.23 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली 4 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लगभग 2113.94 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली पी.डब्ल्यू.डी. (बीएंडआर) - सड़क परियोजनाएं फैजाबाद-सीहमा-कनीना सड़क (एडीआर-127) का सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया। इसी प्रकार  राजकीय कॉलेज अटेली में लगभग 442 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले विज्ञान खंड का निर्माण कार्य,  193 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली रेवाड़ी-नारनौल सडक़ (एनएच-11 से छलक नाला तक) के शहरी हिस्से का सुधार कार्य व 40.29 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले  डुलाना के राजकीय पशु अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी--
नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किया संबोधित
महर्षि च्यवन मेडिकल कालेज कोरियावास में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम होगा शहीद राव तुलाराम के नाम पर
यूपी के उपमुख्यमंत्री और हरियाणा के कई मंत्रियों ने भी किया सम्बोधित
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है, इस धरती ने अनेकों वीरों को जन्म दिया है जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का काम किया है। ऐसी तपस्वी भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज यहां महाराजा शूरसैनी जी की जयंती कार्यक्रम के आयोजन से यह धरा और भी पावन हो गयी है। महाराजा शूरसैनी बहुत ही प्रतापी, वेदों के ज्ञाता, न्यायप्रिय, धर्मात्मा एवं प्रजापालक राजा थे। उनके राज्य में पूर्ण समाजवाद था।
मुख्यमंत्री आज नारनौल में राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व, 84 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किये।
उन्होंने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक  ओमप्रकाश यादव द्वारा उनके समक्ष रखी गई अधिकतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घूमता रहेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान घोषणा की है कि महर्षि च्यवन मेडिकल कालेज कोरियावास में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नारनौल के विकास में कोई कमीं नहीं छोड़ी जाएगी। यहां की अनअप्रूवड कालोनियों को भी नियमानुसार अप्रूवड किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को महाराजा शूरसैनी जी की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले सैनी समाज के रत्न हैं। उन्होंने समाज में विशेषकर, महिला शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए। इसी प्रकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन लगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सैनी समाज का अहम योगदान रहा है। आजाद हिन्द फौज के सेनानी सरदार महंगा सिंह सैनी व अजीत सिंह सैनी तथा हरि सिंह सैनी जैसे स्वतंत्रता सेनानी भी इसी समाज ने दिये हैं।
इसी समाज ने संत श्री लिखमीदास, बल्लभगढ़ रियासत के सेनापति गुलाब चंद सैनी, बिहार में सामाजिक क्रांति के सूत्रधार बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जैसे समाज सेवक, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा जैसे खिलाडी तथा चंडीगढ़ स्थित राक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचन्द सैनी जैसे कलाकार भी इसी समाज की देन हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह का आयोजन भी इसी योजना की एक कड़ी है। महापुरुषों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए हम हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार  सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास की नीति पर आगे बढ़ रही है। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है, संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने पिछडे वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियां किसी एक वर्ग या एक जाति के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के समस्त समाज के लिए है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितैषी है- उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है। वर्ष 2014 में जो विजय - यात्रा शुरू हुई थी , वह आज भी जारी है। उन्होंने  कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी वर्गों का विकास कर रहे हैं , इससे साफ तौर पर लग रहा है कि वर्ष 2029 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस-मुक्त  हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा विकास विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है, लेकिन जनता का आशीर्वाद सरकार पर है।
महाराजा शूर सैनी की विरासत को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है- महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा शूर सैनी अपने न्यायपूर्ण, जन-केंद्रित और प्रगतिशील शासन के लिए जाने जाते थे और पारदर्शी एवं कल्याणकारी प्रशासन की यही भावना आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जहां भी जनसभा या रैलियां करते हैं, भारतीय जनता पार्टी को लगातार मज़बूत समर्थन मिलता है, चाहे वह हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो, दिल्ली हो या बिहार।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता का विश्वास मज़बूत हुआ है-रणबीर सिंह गंगवा
लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ नेताओं के हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावों को प्रदेश की जनता ने ही खारिज कर दिया और तीसरी बार पुन: भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व ने विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के निरंतर कार्यों ने लोगों का विश्वास मज़बूत किया है।
राष्ट्र इस क्षेत्र के वीरों के बलिदान को याद करता है:-कुमारी आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने महाराजा शूरसैनी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के वीरों ने देश के इतिहास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में अंकित है। उस ऐतिहासिक युद्ध में, कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने लगभग 5,000 चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए 114 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि उनका साहस और देशभक्ति पीढयि़ों को प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, सांसद  धर्मबीर सिंह, विधायक श्री कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश यादव ,  कंवर सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल सैनी सभा को 51 लाख रूपये देने की घोषणा की--
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित महाराजा शूर सैनी राज्य स्तरीय समारोह में नारनौल के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने  समारोह में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 27 मांगे रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री ने नारनौल की सैनी सभा को 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व सांसद धर्मबीर सिंह ने भी 11-11 लाख रुपये सैनी सभा नारनौल को देने की घोषणा की। महाराजा शूर सैनी समारोह को संबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नारनौल विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश यादव द्वारा रखी गई सभी मांगों को स्वीकृत करते हुए  नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी की री मॉडलिंग के लिए 10 करोड़ रूपए, नांगलकाठा, चिंडालिया, डोहरकलां, अमरपुर जोरासी में स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए जल भंडारण का टैंक बनवाने के लिए 8 करोड रुपए, कृष्णावती नदी के लिए आरसीसी पाइपलाइन व शोभासागर तालाब में माइनर से पानी पहुंचाने, गांव टहला व मुकुंदपुरा के पहाड़ी क्षेत्र के बाढ़ के पानी के ड्रेन की रीमॉडलिंग करवाने, नारनौल विधानसभा के गांव कुतबापुर, मंडलाना, पटीकरा, लहरोदा, गहली, नांगतिहाड़ी, गुवानी, सेका, कांवी और सिहमा में सिंचाई नहरी पुल का निर्माण होगा, गांव बजाड़ और गनियार में भूमि जल स्तर के लिए तालाबों का निर्माण होगा, कैनाल कालोनी के आवासों का निर्माण व सीवरेज सिस्टम का निर्माण,  हुडा सेक्टर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए, नारनौल में आईटीआई भवन का निर्माण, राजकीय कालेज के 12 कमरों का टीचिंग ब्लॉक, महिला आईटीआई के भवन की मरम्मत करवाने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जयंती समारोह में नारनौल  राजकीय महिला कॉलेज की चार दिवारी का निर्माण करवाने, राजकीय पी जी कालेज की 6 एकड़ भूमि में स्टेडियम बनाए जाने, नारनौल की ढाणी बाठोठा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी करवाने, दक्षिण हरियाण बिजली वितरण निगम का सब डिविजनल कार्यालय भवन का निर्माण व नया सीपी 2 सब डिवीजन स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने नारनौल में  बिजली की पुरानी तारों को बदलने व पोल को उचित दूरी पर लगवाने, नगर परिषद नारनौल में पुराने नाले को कवर करने के लिए 7 करोड़ रुपय देने की घोषणा, शहर की लालपहाड़ी व ईदगाह कालोनी के  डिस्पोजल को नया बनवाने, 25 किलोमीटर की नई सीवरेज लाइन व तीन किलोमीटर पुरानीसीवरेज लाइन बदले जाने की घोषणा की। रेवाड़ी रोड़ पर स्थित एसटीपी की  रिपेयर करवाने, सिहमा, रामपुरा, बडकोदा और कुतबापुर में पेयजल आपूर्ति के लिए जलघर बनवाने, कोजिंदा, नसीबपुर व पटीकरा में नए जलघर बनाने की सीएम ने घोषणा की। उन्होंने शहर की 11 कालोनियों में जलापूर्ति की नई पाइपलाइन डलवाने, पीडब्ल्यूडी की 95 किलोमीटर की 36 सडकों की मरम्मत करवाने और शहर की 13 अवैध कॉलोनियों को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने च्यवन ऋषि मेडिकल कालेज तक फोरलेन का निर्माण व कालेज में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने खेत खलिहान के 25 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने, नारनौल के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि  सैनी सभा द्वारा रखी गई सभी 7 मांगो की फिजिबिलिटी चेक करके उन्हें मंजूरी दी जाएगी।
इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव, पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव, ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रधान दिलबाग सैनी, सैनी सभा के प्रधान बिशन ङ्क्षसह सैनी, रैली आयोजक जवाहर सैनी, पानीपत की मेयर कोमल सैनी, नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जिला प्रभारी शंकर धूपड़, गुलाब ङ्क्षसह सैनी, रविंद्र सैनी, सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी मौजूद रहे। इनके अलावा उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठï सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।






83.70 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती पर हुआ राज्य स्तरीय समारोह
*************************************************************************
***************************************************************************
***************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज महेंद्रगढ़ जिला को कई योजनाओं के तोहफे दिए। नई अनाज मंडी नारनौल में रविवार को महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला महेंद्रगढ़ के लिए लगभग 83.70 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कुल 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला मुख्यालय नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख रुपए की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन किया। इसी प्रकार लगभग 656.41 लाख रुपए की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर नारनौल, 280.25 लाख की लागत से तैयार महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सडक़ निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य, 234.76 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल शहर में दो पार्कों के निर्माण कार्य, नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपए की लागत से 3 बे बस स्टैंड, 116.25 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक सडक़ कार्यों का, राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख रुपए की लागत से तैयार प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य, 90.41 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल शहर के चितवन वाटिका में पार्क का निर्मार्ण, 71.81 लाख रुपए की लागत से तैयार वार्ड नंबर 13 नारनौल में सती माता मंदिर के पास पार्क का निर्माण, 40.29 लाख रुपए की लागत से तैयार आजमाबाद मोखूता में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपए की लागत से तैयार मेघोत हाला में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपए की लागत से तैयार कमानियां में जीवीएच का निर्माण, 32.58 लाख रुपए की लागत से तैयार झूक में जीवीडी का निर्माण, 31.11 लाख रुपए की लागत से तैयार खेड़ी में जीवीडी का निर्माण व  31.11 लाख रुपए की लागत से तैयार ढाणा में जीवीडी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लगभग 2789.23 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली 4 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लगभग 2113.94 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली पी.डब्ल्यू.डी. (बीएंडआर) - सडक़ परियोजनाएं फैजाबाद-सीहमा-कनीना सडक़ (एडीआर-127) का सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया। इसी प्रकार  राजकीय कॉलेज अटेली में लगभग 442 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले विज्ञान खंड का निर्माण कार्य,  193 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली रेवाड़ी-नारनौल सडक़ (एनएच-11 से छलक नाला तक) के शहरी हिस्से का सुधार कार्य व 40.29 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले  डुलाना के राजकीय पशु अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किया संबोधित
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम होगा शहीद राव तुलाराम के नाम पर
यूपी के उपमुख्यमंत्री और हरियाणा के कई मंत्रियों ने भी किया सम्बोधित
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है, इस धरती ने अनेकों वीरों को जन्म दिया है जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का काम किया है। ऐसी तपस्वी भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज यहां महाराजा शूरसैनी जी की जयंती कार्यक्रम के आयोजन से यह धरा और भी पावन हो गयी है। महाराजा शूरसैनी बहुत ही प्रतापी, वेदों के ज्ञाता, न्यायप्रिय, धर्मात्मा एवं प्रजापालक राजा थे। उनके राज्य में पूर्ण समाजवाद था।
मुख्यमंत्री आज नारनौल में राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व, 84 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किये।
उन्होंने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव द्वारा उनके समक्ष रखी गई अधिकतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घूमता रहेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान घोषणा की है कि महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नारनौल के विकास में कोई कमीं नहीं छोड़ी जाएगी। यहां की अनअप्रूवड कॉलोनियों को भी नियमानुसार अप्रूवड किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को महाराजा शूरसैनी जी की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले सैनी समाज के रत्न हैं। उन्होंने समाज में विशेषकर, महिला शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए। इसी प्रकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन लगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सैनी समाज का अहम योगदान रहा है। आजाद हिन्द फौज के सेनानी सरदार महंगा सिंह सैनी व अजीत सिंह सैनी तथा हरि सिंह सैनी जैसे स्वतंत्रता सेनानी भी इसी समाज ने दिये हैं।
इसी समाज ने संत श्री लिखमीदास, बल्लभगढ़ रियासत के सेनापति गुलाब चंद सैनी, बिहार में सामाजिक क्रांति के सूत्रधार बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जैसे समाज सेवक, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा जैसे खिलाडी तथा चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचन्द सैनी जैसे कलाकार भी इसी समाज की देन हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह का आयोजन भी इसी योजना की एक कड़ी है। महापुरुषों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए हम हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार  सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास की नीति पर आगे बढ़ रही है। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है, संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने पिछडे वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियां किसी एक वर्ग या एक जाति के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के समस्त समाज के लिए है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य--
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है। वर्ष 2014 में जो विजय - यात्रा शरू हुई थी , वह आज भी जारी है। उन्होंने  कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सभी वर्गों का विकास कर रहे हैं , इससे साफ तौर पर लग रहा है कि वर्ष 2029 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस-मुक्त  हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा विकास विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है, लेकिन जनता का आशीर्वाद सरकार पर है। सांसद धर्मबीर ङ्क्षसह ने नारनौल की नई अनाज मंडी में आयोजित हुए जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली से आज हर कोई प्रभावित है। बिना थके और बिना रुके मुख्यमंत्री रोजाना बीस घंटे काम करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से नारनौल में एक जिला स्तरीय स्टेडियम बनवाने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।
महाराजा शूर सैनी की विरासत को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है: महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा शूर सैनी अपने न्यायपूर्ण, जन-केंद्रित और प्रगतिशील शासन के लिए जाने जाते थे और पारदर्शी एवं कल्याणकारी प्रशासन की यही भावना आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जहां भी जनसभा या रैलियां करते हैं, भारतीय जनता पार्टी को लगातार मज़बूत समर्थन मिलता है, चाहे वह हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो, दिल्ली हो या बिहार।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता का विश्वास मज़बूत हुआ है: रणबीर सिंह गंगवा
लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ नेताओं के हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावों को प्रदेश की जनता ने ही खारिज कर दिया और तीसरी बार पुन: भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व ने विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के निरंतर कार्यों ने लोगों का विश्वास मज़बूत किया है।
राष्ट्र इस क्षेत्र के वीरों के बलिदान को याद करता है: कुमारी आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने महाराजा शूरसैनी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के वीरों ने देश के इतिहास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में अंकित है। उस ऐतिहासिक युद्ध में, कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने लगभग 5,000 चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए 114 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि उनका साहस और देशभक्ति पीढयि़ों को प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, सांसद श्री धर्मबीर सिंह, विधायक श्री कृष्ण कुमार, श्री ओमप्रकाश यादव , श्री कंवर सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल सैनी सभा को 51 लाख रूपए देने की घोषणा की
नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव की सभी मांगों को किया मंजूर
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित महाराजा शूर सैनी राज्य स्तरीय समारोह में नारनौल के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने  समारोह में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 27 मांगे रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री ने नारनौल की सैनी सभा को 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व सांसद धर्मबीर सिंह ने भी 11-11 लाख रुपए सैनी सभा नारनौल को देने की घोषणा की। महाराजा शूर सैनी समारोह को संबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नारनौल विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश यादव द्वारा रखी गई सभी मांगों को स्वीकृत करते हुए  नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी की री मॉडलिंग के लिए 10 करोड़ रूपए, नांगलकाठा, चिंडालिया, डोहरकलां, अमरपुर जोरासी में स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए जल भंडारण का टैंक बनवाने के लिए 8 करोड रुपए, कृष्णावती नदी के लिए आरसीसी पाइपलाइन व शोभासागर तालाब में माइनर से पानी पहुंचाने, गांव टहला व मुकुंदपुरा के पहाड़ी क्षेत्र के बाढ़ के पानी के ड्रेन की रीमॉडलिंग करवाने, नारनौल विधानसभा के गांव कुतबापुर, मंडलाना, पटीकरा, लहरोदा, गहली, नांगतिहाड़ी, गुवानी, सेका, कांवी और सिहमा में सिंचाई नहरी पुल का निर्माण होगा, गांव बजाड़ और गनियार में भूमि जल स्तर के लिए तालाबों का निर्माण होगा, कैनाल कॉलोनी के आवासों का निर्माण व सीवरेज सिस्टम का निर्माण,  हुडा सेक्टर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए, नारनौल में आईटीआई भवन का निर्माण, राजकीय कॉलेज के 12 कमरों का टीचिंग ब्लॉक, महिला आईटीआई के भवन की मरम्मत करवाने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जयंती समारोह में नारनौल  राजकीय महिला कॉलेज की चार दिवारी का निर्माण करवाने, राजकीय पी जी कॉलेज की 6 एकड़ भूमि में स्टेडियम बनाए जाने, नारनौल की ढाणी बाठोठा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी करवाने, दक्षिण हरियाण बिजली वितरण निगम का सब डिविजनल कार्यालय भवन का निर्माण व नया सीपी 2 सब डिवीजन स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने नारनौल में  बिजली की पुरानी तारों को बदलने व पोल को उचित दूरी पर लगवाने, नगर परिषद नारनौल में पुराने नाले को कवर करने के लिए 7 करोड़ रुपए देने की घोषणा, शहर की लालपहाड़ी व ईदगाह कालोनी के  डिस्पोजल को नया बनवाने, 25 किलोमीटर की नई सीवरेज लाइन व तीन किलोमीटर पुरानीसीवरेज लाइन बदले जाने की घोषणा की। रेवाड़ी रोड़ पर स्थित एसटीपी की  रिपेयर करवाने, सिहमा, रामपुरा, बडकोदा और कुतबापुर में पेयजल आपूर्ति के लिए जलघर बनवाने, कोजिंदा, नसीबपुर व पटीकरा में नए जलघर बनाने की सीएम ने घोषणा की। उन्होंने शहर की 11 कालोनियों में जलापूर्ति की नई पाइपलाइन डलवाने, पीडब्ल्यूडी की 95 किलोमीटर की 36 सडकों की मरम्मत करवाने और शहर की 13 अवैध कॉलोनियों को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने च्यवन ऋषि मेडिकल कालेज तक फोरलेन का निर्माण व कालेज में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने खेत खलिहान के 25 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने, नारनौल के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि  सैनी सभा द्वारा रखी गई सभी 7 मांगो की फिजिबिलिटी चेक करके उन्हें मंजूरी दी जाएगी।
इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव, पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव, ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रधान दिलबाग सैनी, सैनी सभा के प्रधान बिशन ङ्क्षसह सैनी, रैली आयोजक जवाहर सैनी, पानीपत की मेयर कोमल सैनी, नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जिला प्रभारी शंकर धूपड़, गुलाब ङ्क्षसह सैनी, रविंद्र सैनी, सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी मौजूद रहे। इनके अलावा उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठï सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।






कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में लगाई सवामणि
- कई लोगों ने दिया दान
*************************************************************************
***************************************************************************
***************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में अनीता देवी पत्नी कुलदीप यादव गुढ़ावासी ने अपनी शादी की सालगिरह पर सवामणि लगाई। उन्होंने गायों को मीठा चारा भी चराया। पूर्व आइएस बाबूलाल व उनकी पत्नी सौभाग्य देवी ने भी श्रीकृष्ण गौशाला में सवामणि लगाई। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता अमर सिंह एवं माता स्व. अनार देवी की याद में लगाई है।
  एक गाय ली गोद-
उधर महिरा यादव पुत्री देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर एक गाय गोद ली है। यह गाय उसके दादा जी अशोक कुमार यादव थानेदार ने उसकी पोती के जन्मदिन पर ली है।
    इस अवसर पर विनोद कुमार, धर्मपाल, ऋषिराज मैनेजर, डा. सुनीता, देशराज, गौरव, पूजा मुन्नीराम, प्रताप मास्टर, अशोक कुमार, बाबू दिलावर सिंह, योगेश आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान भगत सिंह ने बताया कनीना कि श्रीकृष्ण गौशाला में अब तक करीब 300 गाये गोद ली जा चुकी हैं तथा भारी मात्रा में लोग दान दे रहे हैं। लोगों का रुझान श्रीकृष्ण गौशाला की ओर बढ़ा है। उल्लेखनीय जब से श्रीकृष्ण गौशाला का चार्ज भगत सिंह ने संभाला है उसके बाद से श्रीकृष्ण गौशाला में गायों की सेवा बढ़ गई है। भारी संख्या में लोग आकर गायों की सेवा कर रहे हैं एवं गायों को गोद ले रहे हैं।
फोटो कैप्शन 03: गायों को गोद लेते हुए लोग।


चोरी का सुराग न लगने पर किसानों में रोष
--किसानों के फव्वारा चोरी का मामला
*************************************************************************
***************************************************************************
***************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 किसानों के फव्वारा पाइप चोरी होने का सुराग पुलिस द्वारा न लगा पाने पर किसानों में रोष पनप रहा है। जल्द ही किसान आंदोलन करेंगे।
दिनेश कुमार कनीना वासी ने बताया उनके 9 फव्वारा पाइप फव्वारा समेत 4 नवंबर को चोरी हो गए थे किंतु अभी तक पुलिस पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। इससे पहले सज्जन सिंह कनीना वार्ड 2 के यहां खेतों से से 6 बार चोरी हो चुकी है किंतु कोई सुराग नहीं मिला है। जहां दिनेश कुमार ने बताया उनके यहां खेतों से चार बार चोरी हो चुकी है। सिहोर-छीथरोली मार्ग पर अक्सर चोरियां होती रहती है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि पुलिस को अविलंब कार्रवाई करते हुए चोरों का सुराग लगाना चाहिए। वरना वे आंदोलन करने पर उतारू होंगे।



गेहूं की बिजाई जोरों पर
--गेहूं बीजाई का है उचित वक्त
*************************************************************************
***************************************************************************
***************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में जहां सरसों की बिजाई लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। गेहूं की बिजाई पूरे यौवन पर है। इस बार किसान देसी गेहूं 306 और 283 उगाने की ओर अग्रसर दिखाई दिये। उल्लेखनीय है कि कनीना की कई किसान देसी बीज उगा कर तथा केंचुआ खाद डालकर बेहतर स्वास्थ्यवर्धक गेहूं तैयार करने में लगे हुए हैं। काले रंग के गेहूं भी विगत दो तीन वर्षों से कई किसान उगा रहे हैं। बाकी किसान विभिन्न किस्मों के गेहूं उगा रहे हैं।
 कनीना के राजेंद्र सिंह के साथ सूबे सिंह, मोड़ी के गजराज सिंह, करीरा के महाबीर सिंह ऐसे किसान है जो बेहतर से बेहतर पैदावार लेने के लिए देसी गेहूं उगाते रहे हैं। उधर कनीना में बीज विक्रेता महेश बोहरा ने बताया कि 306 और 283 गेहूं की मांग रही है। देशी गेहूं 306 नाम से जाना जाता है। हालांकि यह दोनों की पैदावार कम देते हैं किंतु किसानों का रुझान स्वास्थ्य की ओर बढ़ा है। उधर किसान सूबे सिंह एवं राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत 306 तथा 283 बोने का विचार हैं तथा खाद वर्मी कंपोस्टिंग द्वारा तैयार करके उसी का खेतों में प्रयोग कर रहे हैं। कम पैदावार होने से ये गेहूं अपने घर के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि इतना गेहूं पैदा नहीं होता कि उसकी बिक्री की जा सके परंतु अपने स्वास्थ्य के दृष्टिगत गेहूं को उगा रहे हैं।
गेहूं 12 हजार हेक्टेयर पर संभावित-
 कनीना क्षेत्र में गेहूं की बीजाई की ओर इस वर्ष रुझान घटा है। विगत वर्ष की तुलना में कुछ अधिक बीजाई की संभावना है। अभी बीजाई का काम जारी है।
 कनीना क्षेत्र में करीब 18 हजार हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई है वहीं 12000 हेक्टेयर पर गेहूं उगाये जाने की संभावना है। इस वक्त गेहूं उगाने कार काम पूरे यौवन पर है।  क्षेत्र के किसान गेहूं की बीजाई में व्यस्त हैं। गेहूं की बीजाई 25 नवंबर तक बेहतर मानी जाती है।  
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
एसडीओ कृषि डा अजय यादव ने बताया कि इस बार किसानों का गेहूं की ओर रुझान कम है। कनीना की 52 हजार हेक्टेयर भूमि मानी जाती है जिस पर सरसों पहले नंबर पर तथा गेहूं दूसरे नंबर पर बोया जा रहा है। उन्होंने किसानों को बीज उपचार करके उगाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर तक गेहूं बोना उचित होगा किंतु लेट वैरायटी किस्में अंतिम 5 दिसंबर तक उगाई जा सकती है।
समर्थन मूल्य घोषित हो चुका-
  कनीना व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल ने बताया कि इस बार सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है जबकि गेहूं का एमएसपी 2585रुपये पर प्रति क्विंटल रखा गया है। सरसों का एसपी बेहतर है इसलिए किसान सरसों की बिजाई की तरफ अधिक रुझान रखते हैं।
फोटो कैप्शन 02: गेहूं की बीजाई करता किसान




एक उच्च कोटि की लेखिका रही है कनीना की प्रथम महिला पत्रकार सुमन यादव
-17 नवंबर को किया जाएगा याद
*************************************************************************
***************************************************************************
***************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की प्रथम महिला पत्रकार सुमन यादव को 17 नवंबर के दिन किया जाएगा यद। सुमन यादव अपने समय की बेहतरीन लेखिका रही है। ने केवल वह राष्ट्रीय समाचार पत्रों की पत्रकार थी अपितु समाज के दर्द को उन्होंने कहानियों में उजागर किया। दरिंदा कहानी लिखी जिसे प्रदेश स्तर में दूसरा स्थान मिला था और उन्हें 5000 रुपये के पुरस्कार से नवाजा गया था। यही नहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में भी उनका दूसरा स्थान रहा था। उनकी दो पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है जिनमें मानव शरीर पर आधारित कविताएं और सावन मेला। इसके अतिरिक्त उनकी और भी पुस्तकें प्रकाशित होनी बाकी है जो उनके परिवार द्वारा प्रकाशित की जाएंगी। 17 नवंबर 2010 को उनका देहांत हो गया था लेकिन उनको आज भी लोग याद करते हैं क्योंकि गंभीर बीमारी होते हुए भी उनमें इतनी अधिक शक्ति थी कि अपने समाचार संकलन में लगी रहती थी वहीं परिवार का पालन पोषण भी करती थी। गंभीर बीमारी को भी सहन करना उनकी आदत बन गई थी। 3 वर्षों की लंबी बीमारी से संघर्ष किया। इस दौरान भी उन्होंने अपनी कलम को नहीं रोका, लगातार उन्होंने लेख प्रकाशित किया जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। सुमन यादव की लेखनी से लोग प्रभावित थे ही वहीं उनकी  उनकी भाषा पर अच्छी पकड़ होने से लोग प्रभावित थे। अपने समय में वह पीएचडी कर रही थी किंतु भाग्य में कुछ और बधा था। वो भगवान को प्यारी हो गई।
 उल्लेखनीय है कि सोमावती अमावस्या के दिन दो अक्टूबर 1979 को जन्म लेने वाली सुमन देव उठावनी एकादशी के दिन 17 नवंबर 2010 को स्वर्ग सिधार गई। उनकी पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान पर याद किया जाएगा तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कभी बचपन में कोई दवा नहीं लेने वाली कष्टों की देवी ने तीन वर्षों में छह बार आपरेशन करवाना पड़ा और भारी मात्रा में दवाएं खानी पड़ी किंतु उनकी जिंदगी फिर भी नहीं बच पाई।
फोटो: सुमन यादव






राष्ट्रीय मिर्गी दिवस-17 न















वंबर
 मिर्गी का दौरा आने पर मरीज को खाने पीने की वस्तुएं न दे-डा. विनय शर्मा
*************************************************************************
***************************************************************************
***************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
17 नवंबर को पूरे ही देश में मिर्गी दिवस मनाया जा रहा है। विश्व की 8 से 10 प्रतिशत लोगों को अपने जीवन काल में एक बार इसका दौरा पडऩे की संभावना रहती है। एक बार दौरे आने का मतलब यह नहीं होता कि बच्चे में मिर्गीं है। ऐसे लोग भी होते जिनके पूरे जीवन काल में सिर्फ एक दौरा या एक से अधिक दौरे पड़ते हैं। कई बार द्वारा अलग-अलग परिस्थितियों में भी दौरे आ सकते हैं।
 मिर्गी को एपिलेप्सी नाम से जाना जाता है। यह क्रानिक न्यूरोलाजिकल हालत है। यह एक दिमाग की बीमारी है जिसके कारण व्यक्ति को बार-बार मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। मिर्गी में पडऩे पर माता-पिता को परेशान कर देते हैं। किशोरावस्था आते आते इनकी संख्या बढ़ जाती है। यदि सही तरीके से इलाज नहीं किया जाए तो आने वाले समय में समस्या बन सकती है। इस संबंध में डा. विनय शर्मा कनीना उप नागरकि अस्पताल से बात हुई।  उन्होंने बताया कि यह चौथी आम न्यूरोलाजिकल बीमारी है। जब दौरे पड़ते हैं तो सोचने समझने की शक्ति खो देते हैं, यह बच्चों की उम्र पर भी निर्भर करता है। इसे दवा के माध्यम से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। मिर्गी में कई बार व्यक्ति गिर सकता है, झटके आने लगते हैं, मुंह में झाग भी आ जाते हैं।
मिर्गी रोग में बच्चा एक ही जगह देखता रहता है, मांसपेशियों में दर्द, बेहोशी, बोलने की परेशानी, शरीर में सनसनाहट ,वस्तु की पहचान करना मुश्किल, डिप्रेशन, सांस लेने में समस्या, ऐसी गंध महसूस होना जो वास्तविक जीवन में नहीं है, समझने में परेशानी,त्वचा के रंगों में बदलाव आदि हो सकते हैं। मिर्गी के दौरे आने के पीछे बच्चों के सिर पर चोट लगना, संक्रमण, मस्तिष्क के आकार में बदलाव, ब्रेन ट्यूमर होना, मस्तिष्क संबंधित समस्याएं, स्ट्रोक, आटिज्म, जन्म से पहले की चोट, अनुवंशिकी कारण आदि हो सकते हैं। मिर्गी के दो मुख्य प्रकार होते हैं। मिर्गी के इलाज के लिए एंटी एप्लिटिक दवाई, वेगस तंत्रिका उत्तेजना, जीवन शैली में परिवर्तन, सर्जरी, मिर्गी की दवाई प्रमुख हैं। जब मिर्गी का दौरा पड़े तो बच्चे को फर्श पर लेट दे, सिर के नीचे आराम के लिए तकिया रख दे, यदि बदन पर टाइट कमीज है तो ढीला कर दे, मुंह में में कुछ भी नहीं डाले, ठीक होने तक उसके साथ रहे, डाक्टर से संपर्क बनाए रखें।
  डा. शर्मा ने बताया कि लोगों में एक भ्रांति है कि यह रोग देवी का प्रकोप है, ऐसा कुछ भी नहीं है। अकसर दिमाग की खून की नशे ओवर रियक्ट करने पर इस रोग के लक्षण नजर आने लगते हैं। परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मरीज के दौरा पडऩे पर मुंह में पानी आदि डालते हैं जो गलत है। हो सके तो मरीज को इन परिस्थितियों में बाई करवट लिटा दे तथा तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाये। कनीना के अस्पताल में भी इस रोग से संबंधित दवाएं उपलब्ध हैं।
फोटो कैप्शन डा. विनय शर्मा





No comments: