Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, November 7, 2025



 

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर रसूलपुर में आयोजित हुआ यज्ञ
--विद्यार्थियोंं को सुनाया प्रधानमंत्री का भाषण
********************************************************************
********************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय उच्च विद्यालय रसूलपुर प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पूरी होने पर आर्य समाज रसूलपुर द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पुरोहित की भूमिका वेद प्रचारक सतीश आर्य ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रभारी किशनलाल ने बच्चों को वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर वंदे मातरम का गायन किया गयाएवं प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनाया गया।
  इस मौके पर आर्य समाज रसूलपुर कार्यकारिणी के सदस्य धर्मपाल आर्य, वीरेंद्र सिंह, मनमोहन, अशोक कुमार, विनोद कुमार, पूनम अनिल, दिनेश कुमार, धर्मवीर लिपिक, अजीत कुमार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 03: यज्ञ करते हुए विद्यार्थी एवं ग्रामीण





 रेडियोग्राफी दिवस -08 नवंबर
एक्सरे की खोज करने वाले की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है यह दिवस -डा धर्मेंद्र
********************************************************************
********************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
8 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है। जो आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल में चिकित्सा इमेजिंग की भूमि को बढ़ावा देता है। 1895 में रोंटेंज ने एक्सरे का आविष्कार किया था जिसकी वर्षगांठ के रूप में यह दिवस मनाया जाता है। टूटी हुई हड्डियों एवं शरीर की हड्डियों की हालात का पता लगाने में अहम भूमिका निभाता है। इसे रेडियोलोजी दिवस के नाम से जाना जाता है। इसी दिन रोंटेंटज ने एक्सरे की खोज की थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब तो एक्स-रे मशीन लगाई जा चुकी है। एक वक्त था जब एक्सरे के लिए  दूर दराज जाना पड़ता था लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक्सरे की मशीन लगा दी गई है।
इस बाबत कनीना के रसूलपुर गांव निवासी रेडियोलोजिस्ट डा. धर्मेंद्र ने बताया कि 8 नवंबर 1895 को एक्सरे की खोज की थी और अमूल्य उपहार दिया था। उन्होंने बताया कि कभी कभी इंसान दयालु होने के नाते बहुत कुछ कर जाते हैं। ऐसे ही दयालु इंसान जब रोंटेंज थे जिन्होंने एक्सरे की खोज कर दी किंतु पेटेंट करवाने की बात आई तो उन्होंने मना कर दिया था तथा पुरस्कार में मिली हुई राशि को भी दान कर दिया था। ऐसे महान व्यक्तियों के कारण ही आज चिकित्सा क्षेत्र में कितने ही लोगों की जान बचाई जा रही है।
डा. धर्मेंद्र बताते हैं कि रेडियोग्राफी चिकित्सा प्रतिबिंबन की वह तकनीक है जो दृश्य प्रकाश के अतिरिक्त विद्युत चुंबकीय का उपयोग करती है। यह तकनीक विधि मानव शरीर के अंगों को देखने का एक जरिया है। ये किरणें जनित्र द्वारा पैदा की जाती है और जिस वस्तु का चित्रण करना होता है उसे पर प्रक्षेपित किया जाता है। एक्स किरणें वस्तु की दूसरी तरफ एक फोटोग्राफिक फिल्म या डिजिटल डिटेक्टर द्वारा ग्रहण की जाती है जिसकी छाप 2-डी के रूप में प्राप्त होती है। इस तकनीक का उपयोग चिकित्सा, किए गए अविनाशकारी परीक्षण, खाद्य निरीक्षक सुरक्षा ,पुरातात्विक सर्वेक्षण आदि में किया जाता है।
उन्होंने बताया कि रेडियोग्राफर मशीन का उपयोग सही ढंग से करें ताकि लोगों को खतरनाक किरणों से से बताएं बचाया जा सकता है। इस समय रेडियोग्राफी के विषय में लोगों को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। विशेष ध्यान एक्सरे रूम में जाए तो विशेष कपड़े जरूर पहने, वहां यदि कोई गर्भवती महिला सीटी स्केनिंग करवाती तो डाक्टर को जरूर बताएं। एक्स-रे मशीन में मरीज होना चाहिए यदि अटेंडेंट भी जाता है तो विशेष कपड़े पहनने चाहिए।
 फोटो कैप्शन: डा. धर्मेंद्र






मानपुरा गांव में नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
- हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
********************************************************************
********************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस के डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने आज गांव मानपुरा, कनीना का भ्रमण किया। इस दौरान गांव के शिव मंदिर में लोगों को एकत्रित कर नशा एक सामाजिक बुराई विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
  इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने विशेष रूप से युवा वर्ग को संबोधित करते हुए नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने का लगातार प्रयास कर रही है। और जो भी नशा पीडि़त व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोडऩा चाहते हैं, पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी।
जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही, टीम ने सादे कपड़ों में गांव की गलियों और नुक्कड़ों पर जाकर खुफिया तौर पर नशा करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
फोटो कैप्शन 02: वशा के बारे में जागरुक करते हुए पलिस।




अन्नदान सर्वोत्तम दान- भगत सिंह
--गायों के लिए सेवाभाव से आना चाहिए गौशाला में
********************************************************************
********************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला प्रधान भगत सिंह ने कहा कि अुन्न दान सर्वोत्तम दान होता है। यूं तो लोग गायों के लिए विभिन्न प्रकार की खाद्य वस्तुएं भी देते हैं लेकिन गायों के लिए अन्न भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अन्नदान देना सर्वोत्तम दान कहलाता है। जब जब दान की बात आती है तो अन्नदान को पहले स्थान पर रखा जाता है।
   भगत सिंह ने उपस्थित दानदाताओं एवं अन्नदाताओं को कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला करीब 22 सालों से लगातार कार्यरत है। यहां जो भी कोई भक्त आता है उसे गायों की सेवा का धर्म निभाने के लिए आना चाहिए। चाहे तन से मन से, अन्न या फिर धन के अतिरिक्त अन्य रूप में दान करें, सहयोग करें। यह दान कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने कहा कि जो अन्न एवं धन नहीं देना चाहे तो वे मन से सहयोग कर सकते हैं। गौशाला में आकर के सेवा कर सकते हैं। गायों के लिए इससे बड़ी कोई सेवा नहीं होती, गायों की सेवा उत्तम सेवा होती है। गायों को भारत में माता का दर्जा दिया गया है इसलिए गौमाता कहलाती है वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने भी गायों की सेवा की इसलिए वे गोपाल कहलाए।
 इस मौके पर अनेक लोगों ने अन्न का दान दिया जिनमें स्व श्योनारायण के स्वजनों ने पांच क्विंटल, स्व. सत्यनारायण यादव प्राचार्य की ओर से एडवोकेट विनय कुमार ने 5 क्विंटल, नवीन मित्तल ने पांच क्विंटल, चौधरी वीरेंद्र सिंह फौगाट मोड़ी मकराना, दादरी ने 5 क्विंटल, संजय गर्ग कनीना मंडी में 2 क्विंटल, महावीर प्रसाद, मोहनलाल दीपक गुप्ता ने 5 क्विंटल नीलम देवी पत्नी कृष्णा सिंह ने दो क्विंटल साथ में उन्होंने पांच बैग खल के भी दिये। वही विजय कुमार गुरदयालमल फर्म की ओर से एक क्विंटल गेहूं प्राप्त हुआ।
  इस मौके पर प्रधान के अतिरिक्त मा. राम प्रताप, दिलावर सिंह, रामपाल सिंह, नरेंद्र यादव, नरेंद्र फौजी, अजीत सिंह, आनंद कुमार धनौंदा, डा. महेश, डा. नीरज आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 01: गायों के लिए अन्न दान देते हुए गौभक्त





आपरेशन ट्रैक डाउन
- हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार
********************************************************************
********************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश भर में अपराधियों के खिलाफ आपरेशन ट्रैक डाउन चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए इंचार्जों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। आपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में संलिप्त एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अंकुर वासी भोजावास के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।
   आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों सोमवीर, हेमंत व घनश्याम को पहले गिरफ्तार किया था, जिनसे एक देसी पिस्टल और डंडे बरामद किए गए थे।
शिकायतकर्ता विनोद वासी भोजावास ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में सोमवीर का मकान है जो अवैध शराब बेचता है। जिसको उसने अवैध शराब बेचने की शिकायत करने बारे कहा था। दिनांक 25 अप्रैल को वह मकान के पास खड़ा हुआ था जो सोमवीर व उसके साथ हेमंत, घनश्याम, अंकुर मोटरसाइकिल पर बैठकर आए और सभी ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से दो हवाई फायर किए और हाथ में लिए हुए डंडों से दीवार पर मार रहे थे और कहा कि शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। शोर करने पर वह मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।





आज भी भाग ले स





कते हैं गीता प्रश्रोत्तरी में
7 नवंबर 2025,  गीता प्रश्रमाला का चौथा दिन 1 C 2 D 3 C 4 B 5 D
********* *******
********************************************
****************************************
******
* संभावित उत्तर हैं  1 C 2 D 3 C 4 B 5 D
आज गीता प्रश्नमाला का चौथा दिन है। पांच प्रश्र प्रतिदिन 14 नवंबर तक पूछे जाएंगे। अगर आप भाग लेना चाहे तो                               
https://igmquiz.in/         
पर जाये लाग इन करे। फोन नंबर व ओटीपी प्रयोग करना है। ओटीपी या पासवर्ड एक ही बात समझे। यदि पासवर्ड भूल गये तो फारगेट को दबाये पुन: मोबाइल पर पासवर्ड आएगा। फोन व पासवर्ड लगाने पर पहला प्रश्र आएगा जिसके चार आप्शन हैं। एक पर टिक लगाकर अगले पर जाए और फिर टिक लगाकर अगले पर जाये। पांचवें प्रश्र के उत्तर पर टिक लगार फाइनल सबमिट कर दे। यदि किसी उत्तर में गलती नजर आये तो पुन: लागइन करके सही भर दे। रात के 12 बजे तक कितनी ही बार उत्तर बदल सकते हैं।
अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो
  https://igmquiz.in/   
क्लिक करे। न्यू यूजर पर जाए। पांच प्वाइंट बारी बारी से भरे।  ध्यान दे मोटिवेटर में 9416348400 ही भरें। यह फोन कनीना के होशियार सिंह का है जो आपके उत्तरों के चयन में मदद करेगा।
संभावित उत्तर 1 C 2 D 3 C 4 B 5 D  है  हो सके तो स्वयं भी उत्तर ढूंढें, गीता पढ़े,मनन करें। किसी प्रश्र के उत्तर में शंका हो तो समाधान ढूंढे और सूचित करने का कष्ट करें। धन्यवाद  
            डा. होशियार सिंह यादव
             9416348400

No comments: