Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, June 7, 2020

कनीना क्षेत्र में अये कोरोना के पांच नये केस,  -संख्या हुई 19 हुई
****************************************
*******************************
********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में दिनोंदिन कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। अचानक रविवार को आई रिपोर्ट में कनीना खंड के पांच व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाये गए। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 को नारनौल भेज दिया वहीं बाकी को घर के अंदर ही आइसोलेट कर दिया।
 मिली जानकारी अनुसार अब कनीना उपमंडल से कोरोना के 12 केस पहले ही चल रहे थे।  रविवार को संहलंगकी एक लड़की तथा सीहोर की एक महिला कोरोना पीडि़त पाई गई। दोनों ही महेंद्रगढ़ रह रही हैं। उधर कनीना के वार्ड 4 में आए एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो हैदराबाद से आया कनीना आया था। वार्ड 7 से  एक मजदूर कनीना मंडी में कोरोना पाजिटिव पाया गया। वार्उ नंबर 12 से एक युवक कोरोना पोजिटिव पाया गया है जो गुडग़ांव नौकरी करता है।
 उधर मोहनपुर में एक महिला दिल्ली में काम करती है जो मोहनपुर में गत दिनों आई थी और पॉजिटिव पाई गई। खैराना का दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसएमओ डा धर्मेंद्र ने बताया खैराना तथा कनीना के मजदूर को नारनौल भेज दिया गया है जबकि बाकी को उनके घर पर आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी का सैंपल तीन जून के लिया गया था और उनकी आज रिपोर्ट आई है।
पूरे प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर जाकर घरों को सेनिटाइज किया, संबंधित को आइसोलेट कर दिया। वहीं कोरोना पोजिटिव केस वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जॉन बना दिया है। उल्लेखनीय है कि अधिकांश वे व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं जो या तो बाहर किसी फैक्ट्री आदि में कार्य करते हैं या बाहर से चलकर आए हैं। किसी गांव के वक्ति में या शहर में रह रहे किसी व्यक्ति में अभी तक कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है।
ऐसे मुंह डॉ धर्मेंद्र का कहना है कि एतिहात के सभी नियम पालन करें। कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करे,बार बार साबुन या सेनिटाइजर से हाथ धोकर, फिजिकल डिस्टेंस बनाकर इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों और बूढ़ों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है वहीं कोरोना से बचाव में ही बचाव बताया है। उनका कहना है कि जब तक हम खुद नहीं बचाव करेंगे तब तक कोरोना यूं ही बढ़ता चला जाएगा। अभी तक ठीक होकर कोई जन नहीं आया है। रामबास में सबसे पहले 27 मई को पहला केस आया था।
कनीना क्षेत्र में कोरोना की स्थिति--- सात जून 2020
**********
गांव का नाम         कोरोना पोजिटिव संख्या
1.   ककराला       02
2.   इसराना         02
3.   रामबास        02 
4.   कनीना          03
5.   मोहनपुर        01
6.   सिहोर          02
7.  छीथरोली        01
8.   गोमला         01
9.   खैराना          01
10  धनौंदा          02
11  रसूलपुर        01
12  सेहलंग        01
फोटो कैप्शन 1: घर में युवक को आइसोलेट करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं अधिकारी।





क्षेत्र में हुई 3 एमएम बारिश 

**************************
*****************************
 कनीना। विगत दिनों जहां कनीना क्षेत्र में 45 एमएम बारिश हुई थी वहीं रविवार को फिर से तीन एमएम बारिश हुई। यह बारिश क्षेत्र में खड़ी फसल के लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। इस समय खेतों में कपास की फसल खड़ी हुई है वहीं चारा देने वाली फसल भी खड़ी हुई है। किसानों की विगत दिनों ओलावृष्टि से कपास की फसल को नुकसान हुआ था।
किसान बाजरे की बिजाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में अगर बाजरे की बिजाई की है तो उसको नुकसान होने का भी अंदेशा बन गया है।


नहीं बख्शा जाएगा नियम तोडऩे वालों को 

***********************************
****************************
*******************************
 कनीना। भीड़ करने वाले तथा नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। ये विचार कनीना पालिका प्रधान सतीश जैलदार ने व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में तीन कोरोना पाजिटिव केस आने के बाद परेशानी बढ़ी है। बाजार खुले हुए हैं। वैसे तो प्रशासन को पहले ही उन्होंने अवगत करवा दिया था कि बाहरी लोगों के कारण कोरोना फैलने की संभावना है। ऐसे में अब तीन केस आने के बाद तथा पूरे उपमंडल में कनीना उपमंडल में 19 केस कोरोना  पाजिटिव के हो चुके हैं।  पालिका प्रधान ने 11वीं बार कनीना के उन क्षेत्रों में दवा का छिड़काव करवाया जहां कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे कस्बा में फिर से दवा का छिड़काव करवाया जाएगा, फागिंग की जरूरत हुई तो करवाई जाएगी तथा जो दुकानदार मास्क हैंड वास आदि का प्रयोग नहीं करेंगे तथा नियमों का पालन नहीं करते उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 उन्होंने कहां कि ठेले पर फल एवं सब्जी बेचने वाले तो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कोई भी केस सामने आया तो उनको किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।
फोटो कैप्शन दो: कनीना में दवा का छिड़काव करते पालिका कर्मचारी।


निराई में लगे किसान 

************************
***************************
 कनीना। क्षेत्र में जहां कपास की फसल बड़ी हो गई है, ऐसे में किसान तेजी से निराई कार्य में लग रहे हैं। जहां भी देखें कपास बोने वाले किसान अपने खेतों में निराई करके, अवांछनीय पौधों को हटा रहे हैं।
 किसानों सुरेश कुमार, रवि कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार आदि से बात की तो उन्होंने कहा कि विगत दिनों जहां ओलावृष्टि से उपमंडल के कुछ गांवों में कपास की फसल को नुकसान हुआ है किंतु कनीना क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। ऐसे में फसल बड़ी हो गई है। बारिश से उसको लाभ हुआ है। अब फसल की निराई की जा रही है। निराई के बाद तेजी से फसल बढ़ेगी।
  उन्होंने कहा कि अब बारिश का समय आने वाला है जिससे बारिश अधिक होगी तो खेतों में अच्छी पैदावार होगी। बुजुर्ग हो या बच्चा सभी खेतों में काम में लग रहे हैं। जहां एक और कोरोना से बचने का बेहतर इलाज खेतों में काम करना है वही किसान परिवार सुबह से शाम तक इसी  कार्य में व्यस्त रहते हैं।
फोटो कैप्शन 3: बुजुर्ग खेतों की निराई करते हुए।


निराई में लगे किसान 

***********************
*****************************
कनीना। क्षेत्र में जहां कपास की फसल बड़ी हो गई है, ऐसे में किसान तेजी से निराई कार्य में लग रहे हैं। जहां भी देखें कपास बोने वाले किसान अपने खेतों में निराई करके, अवांछनीय पौधों को हटा रहे हैं।
 किसानों सुरेश कुमार, रवि कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार आदि से बात की तो उन्होंने कहा कि विगत दिनों जहां ओलावृष्टि से उपमंडल के कुछ गांवों में कपास की फसल को नुकसान हुआ है किंतु कनीना क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। ऐसे में फसल बड़ी हो गई है। बारिश से उसको लाभ हुआ है। अब फसल की निराई की जा रही है। निराई के बाद तेजी से फसल बढ़ेगी।
  उन्होंने कहा कि अब बारिश का समय आने वाला है जिससे बारिश अधिक होगी तो खेतों में अच्छी पैदावार होगी। बुजुर्ग हो या बच्चा सभी खेतों में काम में लग रहे हैं। जहां एक और कोरोना से बचने का बेहतर इलाज खेतों में काम करना है वही किसान परिवार सुबह से शाम तक इसी  कार्य में व्यस्त रहते हैं।
फोटो कैप्शन 3: बुजुर्ग खेतों की निराई करते हुए।

1.20 लाख के तरबूज बेचे किसान ने

****************************
*************************
 कनीना। यूं तो कहने के लिए तरबूज है लेकिन ऑर्गेनिक खेती करके बेहतर आय कमाने वाले इसराणा के किसान अजय कुमार ने महज आधा एकड़ जमीन में तरबूज उगा कर 1.20 लाख रुपये की आय प्राप्त कर ली है।
 अजय कुमार ने बताया कि विगत कई माह से ऑर्गेनिक सब्जियां तैयार कर रहे हैं  जनकी कोरोना काल में बेहतर मांग है। उन्होंने बताया कि करीब ढाई माह पहले तरबूज की खेती की गई थी। आधा एकड़ में 30 रुपये लागत आई थी और अब तरबूज तैयार हो गए हैं। कुछ और दिनों के तरबूज मेहमान है फिर ये तरबूज समाप्त हो जाएंगे।
 उन्होंने बताया कि अब तक 1.20 लाख रुपये की बिक्री कर चुके हैं और निकट भविष्य में कुछ और आय होने की उम्मीद है। अजय कुमार किसान ऑर्गेनिक खेती के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने जहां बैंगन, भिंडी, तोरई, टमाटर, करेला, ग्वार फली, ककड़ी तथा विभिन्न अन्य ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई हैं। सड़क के किनारे यह किसान इसी कार्य में जुटे रहते हैं और बेहतर पैदावार लेकर भी उन्होंने नाम कमाया है। अजय किसान का कहना है कि कोरोना के वक्त या तो घर की उगाई हुई सब्जी खानी चाहिए या फिर ऑर्गेनिक सब्जियां खानी चाहिए। अन्य सब्जियां नुकसानदायक हो सकती है।
 उन्होंने बताया कि तरबूज सात-आठ किलोग्राम का एक-एक प्राप्त हो रहा है और आधा एकड़ में तरबूज उगाए उनकी भारी मांग है। दूरदराज से लोग आकर के तरबूज ले जा रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 4: तरबूज दिखाते हुए अजय किसान।

एक केस कोरोना हराकर वापस लौटा

*******************************




************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल में सबसे पहला कोरोना केस रामबास में आया था जो नारनौल उपचार के लिए भेजा गया था। कोरोना जंग जीतकर वह वापस अपने घर आ गया है। कोरोना जंग जीतने वाला यह शख्स क्षेत्र का पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया था तथा पहला ही वह केस है जो कोरोना को हराकर घर लौट आया है। उल्लेखनीय है कि विगत 27 मई को पहला कोरोना पॉजिटिव केस आया था। कनीना प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने ने नारनौल भेज दिया था। अब कोरोनाको मात देकर स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया है।

Saturday, June 6, 2020

कनीना क्षेत्र में कोरोना केस हुये 19
**********************************
**********************************
**********************************
कनीना क्षेत्र में कोरोना केस हुये 19 ताजा स्थिति जानने के लिए तथा अन्य समाचार पढऩे के लिए मेरे निम्र ब्लाग को पढ़े-
कनीना क्षेत्र में कोरोना की स्थिति--- सात जून 2020
**********
गांव का नाम         कोरोना पोजिटिव संख्या
1.   ककराला       02
2.   इसराना         02
3.   रामबास        02 
4.   कनीना          03
5.   मोहनपुर        01
6.   सिहोर          02
7.  छीथरोली        01
8.   गोमला         01
9.   खैराना          01
10  धनौंदा          02
11  रसूलपुर        01
12  सेहलंग         01
पुलिस ने मास्क ने पहनने पर काटे चालान
********************************
*****************************
********************************
 कनीना। कनीना पुलिस ने मिलकर मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की और उनके चालान काटे।
 सुबह सवेरे कनीना मंडी टी-प्वाइंट पर डीएसपी साधुराम, एसएचओ विनय कुमार एवं एसआई चौकी इंचार्ज गोविंद राम ने मिलकर  50 चालान काटे। तत्पश्चात लोग मास्क पहनकर चलते नजर आए। तत्पश्चात 5 दुपहिया वाहनों के चालान काटे जिनमें से तीन को इंपाउंड कर दिया गया।
उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र में कोरोना दिनोंदिन फैलता जा रहा है। अब तक कनीना क्षेत्र में 12 केस कोरोना प्रोजेक्टिव पाए जाने के बाद कार्रवाई त्वरित हो गई है। प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है ताकि कोरोना आगे न फैल सके।
फोटो कैप्शन दो: पुलिस प्रशासन मास्क न पहनने पर चालान काटते हुए।
 






अनाज मंडी में कोई खरीद नहीं 
*********************************
कनीना। कनीना अनाज मंडी में गेहूं की शनिवार के बाद कोई खरीद नहीं होगी। अभी तक कुछ गेहूं खरीदा जा रहा था। सरसों की खरीद पहले से ही बंद है। आगामी खरीद का कोई पत्र विभाग का नहीं आया है।
 हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि गेहूं की खरीद का 6 जून तक का ही आदेश था। अब खरीद का कोई आगे का आदेश नहीं है।



मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने रोष जताया

****************************
*************************
 कनीना। कनीना मार्केट कमेटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिसार में सचिव के साथ मार पिटाई के बाद रोष जताया।
रोष जताने वालों में कनीना मार्केट कमेटी सचिव सतपाल सिंह, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक, बृजेश सज्जन सिंह और सतीश प्रमुख हैं। उनका कहना है कि यदि मार्केट कमेटी के कर्मियों और अधिकारियों के साथ ही इस प्रकार बदसलूकी होगी तो देश का क्या होगा? ऐसे में उन्होंने रोष प्रदर्शित करते हुए कार्यालय के बाहर खड़े होकर अपना गुस्सा जाहिर किया। तत्पश्चात वे काम पर लौटे।
 फोटो कैप्शन तीन: मार्केट कमेटी के कर्मचारी व अधिकारी रोष व्यक्त करते हुए।

अनाज मंडी में कोई खरीद नहीं 

******************************
कनीना। कनीना अनाज मंडी में गेहूं की शनिवार के बाद कोई खरीद नहीं होगी। अभी तक कुछ गेहूं खरीदा जा रहा था। सरसों की खरीद पहले से ही बंद है। आगामी खरीद का कोई पत्र विभाग का नहीं आया है।
 हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि गेहूं की खरीद का 6 जून तक का ही आदेश था। अब खरीद का कोई आगे का आदेश नहीं है।

पुलिस ने मास्क ने पहनने पर काटे चालान

***********
**********************
********************* 
 कनीना। कनीना पुलिस ने मिलकर मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की और उनके चालान काटे।
 सुबह सवेरे कनीना मंडी टी-प्वाइंट पर डीएसपी साधुराम, एसएचओ विनय कुमार एवं एसआई चौकी इंचार्ज गोविंद राम ने मिलकर  50 चालान काटे। तत्पश्चात लोग मास्क पहनकर चलते नजर आए। तत्पश्चात 5 दुपहिया वाहनों के चालान काटे जिनमें से तीन को इंपाउंड कर दिया गया।
उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र में कोरोना दिनोंदिन फैलता जा रहा है। अब तक कनीना क्षेत्र में 12 केस कोरोना प्रोजेक्टिव पाए जाने के बाद कार्रवाई त्वरित हो गई है। प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है ताकि कोरोना आगे न फैल सके।
फोटो कैप्शन दो: पुलिस प्रशासन मास्क न पहनने पर चालान काटते हुए।


मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने रोष जताया 

******************
********************
कनीना। कनीना मार्केट कमेटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिसार में सचिव के साथ मार पिटाई के बाद रोष जताया।
रोष जताने वालों में कनीना मार्केट कमेटी सचिव सतपाल सिंह, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक, बृजेश सज्जन सिंह और सतीश प्रमुख हैं। उनका कहना है कि यदि मार्केट कमेटी के कर्मियों और अधिकारियों के साथ ही इस प्रकार बदसलूकी होगी तो देश का क्या होगा? ऐसे में उन्होंने रोष प्रदर्शित करते हुए कार्यालय के बाहर खड़े होकर अपना गुस्सा जाहिर किया। तत्पश्चात वे काम पर लौटे।
 फोटो कैप्शन तीन: मार्केट कमेटी के कर्मचारी व अधिकारी रोष व्यक्त करते हुए।

सरसों की हो खरीद







**************************
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से महेंद्रगढ़ जिला की मंडियों में बंद सरसों की सरकारी खरीद को पुन: शुरू करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अतरलाल ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर जिला की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद पुन: शुरू नहीं की गई तो बसपा कार्यकर्ता आगामी 10 जून से उपमंडल अधिकारी, नागरिक कनीना के कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के लगभग 15000 किसान ऐसे हैं जिनका सरसों की सरकारी खरीद में एक बार भी नंबर नहीं आया है। 15 दिन से बंद पड़ी सरसों की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 15000 किसानों में से 3000 किसान कनीना और अटेली की मंडियों के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर बंद की गई सरसों की खरीद न होने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए दाना दाना खरीदने की घोषणा कर ले वाली हरियाणा सरकार को तुरंत जिला की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू करके किसानों की समस्याओं का निदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद बंद होने से किसानों में भारी रोष व्याप्त है।


प्रदेशमसचिव नियुक्त

*********************************
कनीना। कनीना महेंद्रगढ़ निवासी नीरज सैन को अखिल भारतीय सैन सविता समाज हरियाणा का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। नीरज सैन के प्रदेश महासचिव बनने पर सैन समाज ने खुशी जताई। नीरज सैन ने नियुक्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुरेंद्र बदलिया , प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशन सैन जी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी का आभार व्यक्त किया। नीरज सैन ने बताया कि अखिल भारतीय सैन समाज संगठन का उद्देश्य समाज को शिक्षित करना , समाज के लोगों की ज्यादा से ज्यादा राजनीति भागीदारी को बढ़ावा देना , समाज को पूर्णता जागरूक करना है। संगठन का उद्देश्य हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिले के प्रत्येक ब्लॉक तक समाज के लोगों को जोडऩा व उनकी हर संभव मदद करना है। नीरज सैन ने बताया कि जो जिम्मेवारी संगठन ने मुझे सौंपी है इसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
फोटो नीरज सैन

नहरी पानी मिलने से खुशी जताई

****************************
कनीना। बवानिया स्थित बाबा खेमदास धाम खुडाली आश्रम पर मन्दिर परिसर के नजदीक बने जोहड़ में पंचायत व सिंचाई विभाग द्वारा डाली गई नई पाइपलाइन से पहली बार नहरी पानी पहुंचने पर महंत वीरेंद्र , मन्दिर समिति प्रधान रत्न  , सरपंच प्रतिनिधि सुंदर द्वारा पूजा पाठ करके जल आगमन जैसे शुभ कार्य पर सभी को बधाई दी ।       साथ ही गांव की युवा संस्था सर्वोदय के लगातार इस मसले पर विभिन्न विभागीय स्तर पर तालमेल की तारीफ की।
सोनू यादव एसडीओ ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा की जोहड़ में साफ पानी पहुंचना अभिभूत करने जैसा है और जोहड़ में लगातार पानी बने रहने से खुडाली आश्रम स्थित बनी के फ़्लोरा फ्योना को नया जीवन मिलेगा। अनेकों प्रकार के जंतु , पेड़ अपने प्राचीन महत्व को दोबारा प्राप्त कर पाएंगे । उन्होंने बताया की खुडाली बणी व आश्रम प्राचीन समय से आस्था के केंद्र है एवं बणी में पंचायत व सर्वोदय संस्था के सहयोग से भरसक प्रयास है कि  वन्य जीवन की सुंदरता को संजो कर रखा जाए जिसके लिये सभी गांव से व आस पास के अनेकों सुन्दरह , झिगावन , मुडायन , बेवल , गागड़वास ,बचीनी आदि से आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की।
इस मौके पर प्रदीप , मा करण सिंह ,रामपत , जयभगवान , संजीव , अजित , अजित गुलजार आदि  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2:नहरी पानी आने पर खुशी जताते बवानिया के लोग।


Friday, June 5, 2020


प्रतिदिन कनीना बढ़ रहे कोरोना पीडि़त संख्या 12 हो गई
******************************
************************************* 
******************** 
 कनीना। कनीना उप-मंडल में दिनोंदिन कोरोना पीडि़तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक कोरोना पीडि़तों की संख्या 12 हो गई है। शुक्रवार को धनौंदा की सास तथा बहू कोरोना पोलिटिव पाई गई। दोनों दिल्ली में फाइनेंस का काम करती है लेकिन गत दिनों बहू को बच्चा होने वाला था जो 31 मई को चलकर
धनौंदा आई। एक जून को उन्होंने सैंपल दिया था। बाद में बहू को लड़की भी हुई है। अब कोरोना के दृष्टिगत  प्रशासन सक्रिय हो गया है। विभिन्न गांवों में कोरोना पोजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आये लोगों का सैंपल लेना शुरू कर दिया गया है।
बहर हाल अब तक ककराला में दो, इसराना दो रामबास में 2 केस पॉजिटिव आए हैं वही 1-1 केस सीहोर, छितरोली, रसूलपुर तथा गोमला में मिला है।
उधर उप नागरिक अस्पताल कनीना के एसएमओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकांश कोरोना पॉजिटिव केस दिल्ली या गुडग़ांव से आए हुए। वहां से आये हुए लोग रोग फैल रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों की आइसोलेट करने के पश्चात भी वह घर में नहीं रुकते। अन्य लोगों से मिलते हैं। नियमों को तोड़ देते हैं जिसके कारण कोरोना केस घटने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा कोरोना को कम नहीं किया जा सकता।
फोटो कैप्शन 1: कोरोना से संबंधित सैंपल लेती डाक्टरों की टीम।



नहरी पानी मिलने से खुशी जताई

**************************
********************************
कनीना। बवानिया स्थित बाबा खेमदास धाम खुडाली आश्रम पर मन्दिर परिसर के नजदीक बने जोहड़ में पंचायत व सिंचाई विभाग द्वारा डाली गई नई पाइपलाइन से पहली बार नहरी पानी पहुंचने पर महंत वीरेंद्र , मन्दिर समिति प्रधान रत्न  , सरपंच प्रतिनिधि सुंदर द्वारा पूजा पाठ करके जल आगमन जैसे शुभ कार्य पर सभी को बधाई दी ।       साथ ही गांव की युवा संस्था सर्वोदय के लगातार इस मसले पर विभिन्न विभागीय स्तर पर तालमेल की तारीफ की।
सोनू यादव एसडीओ ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा की जोहड़ में साफ पानी पहुंचना अभिभूत करने जैसा है और जोहड़ में लगातार पानी बने रहने से खुडाली आश्रम स्थित बनी के फ़्लोरा फ्योना को नया जीवन मिलेगा। अनेकों प्रकार के जंतु , पेड़ अपने प्राचीन महत्व को दोबारा प्राप्त कर पाएंगे । उन्होंने बताया की खुडाली बणी व आश्रम प्राचीन समय से आस्था के केंद्र है एवं बणी में पंचायत व सर्वोदय संस्था के सहयोग से भरसक प्रयास है कि  वन्य जीवन की सुंदरता को संजो कर रखा जाए जिसके लिये सभी गांव से व आस पास के अनेकों सुन्दरह , झिगावन , मुडायन , बेवल , गागड़वास ,बचीनी आदि से आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की।
इस मौके पर प्रदीप , मा करण सिंह ,रामपत , जयभगवान , संजीव , अजित , अजित गुलजार आदि  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2:नहरी पानी आने पर खुशी जताते बवानिया के लोग।



गेहूं की खरीद 6 तक 

************************
************************
कनीना। कनीना में सरसों की खरीद से संबंधित अभी तक कोई आदेश नहीं है वहीं गेहूं की खरीद छह जून तक के आदेश हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि गेहूं की खरीद चल रही है जो छह जून तक के आदेश हैं वहीं सरसों की खरीद के अभी तक कोई आदेश नहीं हैं। उधर किसान परेशान हैं और गेहूं की खरीद किये जाने का इंतजार कर रहे हैं।

कबीर जयंती मनाई

***************************
*****************************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन द्वारा  गांव धनौन्दा में संत शिरोमणि कबीर महाराज की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट थे।
 अतरलाल ने कहा कि संत कबीर को भक्ति काल में उनके साहित्य के लिए याद किया गया।  सर्वसम्मति से संत कबीर के नाम पर कबीर सद्भाव सम्मान पुरस्कार शुरू करने का निर्णय किया गया।
फोटो कैप्शन 2: अतरलाल संत कबीर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

****************************
*************************** 
 कनीना। कनीना क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम किए गए। कनीना के गांव बवानिया में एसडीओ बिजली सोनू यादव ने पौधारोपण किया और पौधों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पौधे ही जीवन होते हैं। कैमला के मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण करके पर्यावरण दिवस मनाया और पर्यावरण दिवस का महत्व भी समझाया। उन्हाणी के राजेश कुमार ्िरशक्षक ने शहीदों के प्रतिमाओं के आसपास खड़ी हुई कांग्रेस घास एवं अन्य कबाड़ा हटाकर साफ सुथरा बनाया। उधर कनीना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण दिवस की धूम रही।


वृक्षमित्र आज चारपाई पर

***************************

***************************
कनीना। कनीना खंड के गांव उन्हाणी में 1995 में हरी भरी बगीचे बनाने वाला जगमाल सिंह आज 95 वर्ष की उम्र में महज चारपाई पर लेटा हुआ है। 23 सालों तक उन्होंने अपने परिवार से दूर महेंद्रगढ़ कनीना मार्ग सुंदर बगीची का निर्माण किया था। दूर दराज से पानी हाथों से लाकर पौधों को सिंचते रहे जिसके सिंचित कर विभिन्न फलदार और फूलदार पौधे लगाकर नाम कमाया।  उधर से गुजरने वाला हर शख्स इस बगिया को देखकर शकुन महसूस करता था।
 तत्पश्चात उन्हाणी के  पूर्व सरपंच ने बगीची को छिन्न भिन्न कर दिया। और बुजुर्ग जगमाल सिंह दुखी होकर यहां से छोड़कर अपने घर चले गए और फिर उस बगीची में लौटकर नहीं आये। समय की मार झेल एक बार फिर से बगीची में पौधे विकसित हुए हैं परंतु जगमाल सिंह को कोई नहीं भुला पा रहा है। जगमाल सिंह की आस्था एवं पौधों से प्यार के चलते बहुत सुंदर बगीची का निर्माण हुआ था। आज उन्हें न तो सुनाई देता और न ही वे स्वास्थ्य है। चारपाई पर लेट कर समय व्यतीत कर रहे हैं। परंतु कनीना उपमंडल में अगर किसी ने पेड़ पौधे लगाकर नाम कमाया है तो  वास्तव में उसका श्रेय जगमाल सिंह को जाता है
फोटो कैप्शन: बुजुर्ग जगमाल

Thursday, June 4, 2020


एक और कोरोना पॉजिटिव आने से कनीना में संख्या बढ़कर दस हुई

***********************************
****************************
***************************
 कनीना। कनीना में लगातार कोरोना केस बढ़ते ही जा रहे हैं। रसूलपुर गांव का एक और केस पॉजिटिव आने से अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
यह युवक गढ़ोली सरस्वती एनक्लेव गुडग़ांव से 30 मई को अकेले बाइक पर आया था। उन्होंने घर आकर अपने आपको आइसोलेट कर दिया। उन्होंने बड़ी समझदारी से दिखाते हुए किसी के संपर्क में नहीं आया। एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र ने 32 को सैंपल दिया था रिपोर्ट गुरुवार को आई जो पॉजिटिव है जबकि उनके भाई की भी रिपोर्ट साथ में आई है किंतु उनके भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


पूरे देश भर में किया जा रहा हैं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक

*********************************
*************************************
कनीना । बीएमडी ग्रुप द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कान्हाजी स्कूल कनीना में पौधा लगाकर हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय स्तरीय मिशन एक परिवार -एक पौधा का शुभारम्भ किया गया। इस मिशन के शुभारम्भ के साथ ही हरियाणा में अलग -अलग स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम
क्लब के सचिव इंद्रजीत शर्मा ने बताया की संस्था द्वारा पूरे देश भर में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लेकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जाएगी। यह मिशन परिवारों को कम से कम एक पौधा लगाने की प्रेरणा देगा। पेड़-पौधों के बिना जीवन असंभव है। पेड़-पौधों की वजह से हीं आज इस संसार में हरियाली है और इन्हीं की वजह से आज हम जीवित हैं।
उन्होंने कहा की आज देशभर में जिस तरह प्रदूषण का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उस पर नियंत्रण पाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाना बहुत जरूरी है। मगर इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए हर उम्र वर्ग व हर क्षेत्र के लोगों को आगे आना होगा। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका भी बेहद अहम हैं।
क्लब के अध्यक्ष लक्की सीगड़ा ने पर्यावरण को बचने की अपील करते हुए कहा की पर्यावरण को संरक्षित करना भारत की सांस्कृतिक विरासत रही हैं। प्रकृति का शोषण करना भी एक तरह का क्राइम हैं और यह हमारे चिंतन का हिस्सा भी हैं। प्रकृति को हमारी संस्कृति एवं संस्कारों में भी शामिल किया गया हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पीपल एवं बरगद के पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। हमें दैनिक जीवन में से समय निकलकर पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में समय देना चाहिए।
फोटो कैप्शन 5:पौधालब सदस्य।

कनीना में दवा का किया छिड़काव
-कई बार हो चुकी है फोगिंग

*********************************
************************************
 कनीना।  कनीना में जहां दसवीं बार दवा का छिड़काव करवाया वहीं दो बार फोगिंग करवाई जा चुकी है।
 कनीना नगरपालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि यह दसवीं  बार दवा का छिड़काव किया गया है। सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव ट्रैक्टर द्वारा पूरे कस्बे में किया गया है ताकि सूक्ष्म जीव और कीटों का नाश हो सके।
उल्लेखनीय है कि कनीना में दो बार फागिंग भी करवाई जा चुकी है तथा सेनिटाइज भी किया गया है। विभागीय निर्देशों के अनुसार नालों सड़क के दोनों तरफ दवा का छिड़काव करवाया गया है और सेनिटाइज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि  मास्क लगाकर, हैंड वाश करने आदि की समस्त जानकारी लोगों को दी जा रही है। डीएसपी, पुलिस,  पावर हाउस आदि विभिन्न कार्यालयों में दवा का छिड़काव किया गया।
 फोटो कैप्शन 6: कनीना में दवा का छिड़काव करते हुए।

कनीना क्षेत्र में बढ़े हैं कोरोना पोजिटिव केस 

****************************
********************************
संवाद सहयोगी, कनीना। जहां कनीना क्षेत्र में अब कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान में संख्या बढ़कर 10 हो गई है जो  दो दिन पहले महज दो केस कोरोना पाजिटिव होते थे।
मंगलवार से पहले महज 2 केस कोरोना पोजिटिव होते थे लेकिन मंगलवार को पांच केस कोरोना पाजिटिव पाए गए जिसके पश्चात बुधवार को फिर से 2 केस कोरोना पाजिटिव मिले है। एक प्रकार से कोरोना बम फूटने लगा है।
जहां उनका दिनों तक रामबास और इसराना में 1-1 केस कोरोना पाजिटिव था वहीं मंगलवार को गोमला में एक, रामबास में एक, ककराला में दो सीहोर में एक केस कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं बुधवार को इसराना में एक और छीथरोली में एक एक केस पाया गया।
तत्पश्चात प्रशासन पूरी सख्ती बरत रही है तथा गांव को कोरोना कोंटेंमेंट जोन बना रखा है। घर-घर जाकर लोगों की स्कैनिंग कर रही है तथा बचाव के लिए हर प्रकार की सावधानी बरती जा रही है। उन्हें संशमनी वटी भी वितरित की गई है ताकि शरीर में रोग रोधक क्षमता बढ़ सके। कोरोना केस बढऩे से जहां परेशानी बढ़ी है। लोग परेशान है और एक दूसरे से मिलते वक्त भी परेशानी महसूस कर रहे हैं।   उधर उप नागरिक अस्पताल कनीना के एसएमओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकांश कोरोना पॉजिटिव केस दिल्ली या गुडग़ांव से आए हुए। वहां से आये हुए लोग रोग फैल रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों की आइसोलेट करने के पश्चात भी वह घर में नहीं रुकते। अन्य लोगों से मिलते हैं। नियमों को तोड़ देते हैं जिसके कारण कोरोना केस घटने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा कोरोना को कम नहीं किया जा सकता।
बहर हाल अब तक ककराला में दो, इसराना दो रामबास में 2 केस पॉजिटिव आए हैं वही 1-1 केस सीहोर, छितरोली तथा गोमला में मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डॉ दिनेश कुमार इंचार्ज पीएचसी भोजावास की देखरेख में गोमला और भोजावास में जाकर स्क्रीनिंग की वही
शीशराम एचआई, राजेश कुमार एमपीएचडब्ल्यू रामवीर, राकेश एमपीएचडब्ल्यू ,संतोष एएनएम, संजोग आशा वर्कर आकि ने ककराला में जाकर स्क्रीनिंग की है।
 फोटो कैप्शन 1 और 2 गांव ककराला एवं गोमला में स्क्रीनंग करती स्वास्थ्य विभाग टीम।


गाहड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर भरा पानी, राहगीर हो रहे परेशान 

***************************
******************************
कनीना। कनीना खंड के गांव गाहड़ा के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से राहगीर परेशान हो रहे है।
बरसात के मौसम में अक्सर इस मार्ग पर पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को काफी रेशानी हो रही है। गंदे पानी की वजह से कई बार पैदल चलने वाले राहगीर गिरकर चोटिल तक हो जाते है। यह एक गांव का ही मार्ग नहीं अपितु सीहोर, बव्वा, करोली, नयागांव, घड़ी  सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग निकलते है। 
वैसे तो कुछ समय पहले इस सड़क का निर्माण करवाया गया था। जिस पर निर्माण कार्य पर ऐतराज उठे थे।  अब आने जाने वाले लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। ग्राम पंचायत से लोगों से शिकायत कर नाली बनवाने की मांग कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का समाधान नहीं हुआ तो जल्दी ही मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की जाएगी ।
फ़ोटो कैप्शन 3: गाहड़ा मुख्य मार्ग पर भरा हुआ पानी।




प्रभु भक्ति है सरल मार्ग

************************





*****************************
कनीना। उधोदास आश्रम के महंत लाल दास महाराज का कहना है कि कोरोना ने इंसान का जीवन पंगु करके रख दिया है किंतु इंसान को इसे सामान्य रूप में लेते हुए ईश्वर भक्ति में मन लगाना चाहिए। ईश्वर भक्ति सबसे सरल मार्ग है तथा इस पर चलकर इंसान अपने समय को सही ढंग से सही दिशा में लगा सकता है। इंसान के लिए संसार पहले ही दुखों का घर बताया है, उसमें इस प्रकार की बीमारियां भी परेशानी बढ़ा देती है परंतु दुखों में ही जो इंसान सुख को ढूंढता है तो वह प्रकृति का की महान कृति माना जाता है। घर में बैठे बैठे समय बिताना जिनके लिए कठिन है उन्हें प्रभु भक्ति में भजन कर समय बिताना चाहिए।
 सुबह शाम दो वक्त कुछ समय निकालना चाहिए, परिवार संग प्रभु भक्ति में लीन होकर समय बिताना चाहिए। विषम परिस्थितियों में जो इंसान हौसला खो बैठता है अपनी नैया को पार नहीं लगाया जा सकता है। जब कोई कष्ट दुख तकलीफ आती है और मन को सताए तो उस समय इंसान को सब कुछ मालिक पर छोड़ देना चाहिए और प्रभु भक्ति में लीन हो जाना चाहिए।
लाकडाउन में लोग नियमों का पालन न करने से रोग फैलता है। ऐसे समय में जो सरकार आदेश देती है तो उन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नियम पालन से ही जहां सुख मिल सकते हैं और नियम पालन से ही प्रभु भक्ति प्राप्त होती है। नियम का पालन नहीं करने से इंसान दुख तकलीफ उठाता है। दुख तकलीफ उठाने से बचने का सरल मार्ग है कि नियमों का पालन करें। नियम पालन से इंसान महान बनता है और उसे अपने इष्ट परिणाम की प्राप्ति होती है।
बीमारी छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शती तो बड़े बूढ़ों को भी नहीं छोड़ती।, ऐसे बड़े बूढ़े बच्चे यदि घर में आराम करें ,प्रभु में ध्यान लगाए तो बुरे दिन गुजर पाएंगे। इंसान आगे बढ़ पाएगा, जीवन सफल होगा।
फोटो कैप्शन: लाल दास महाराज

Wednesday, June 3, 2020


कनीना क्षेत्र में बढ़े हैं कोरोना पोजिटिव केस

***************************
*********************************
*****************************
 कनीना। जहां कनीना क्षेत्र में अब कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान में संख्या बढ़कर नौ हो गई है जो  दो दिन पहले महज दो केस कोरोना पाजिटिव होते थे।
मंगलवार से पहले महज 2 केस कोरोना पोजिटिव होते थे लेकिन मंगलवार को पांच केस कोरोना पाजिटिव पाए गए जिसके पश्चात बुधवार को फिर से 2 केस कोरोना पाजिटिव मिले है। एक प्रकार से कोरोना बम फूटने लगा है।
जहां उनका दिनों तक रामबास और इसराना में 1-1 केस कोरोना पाजिटिव था वहीं मंगलवार को गोमला में एक, रामबास में एक, ककराला में दो सीहोर में एक केस कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं बुधवार को इसराना में एक और छीथरोली में एक एक केस पाया गया।
तत्पश्चात प्रशासन पूरी सख्ती बरत रही है तथा गांव को कोरोना कोंटेंमेंट जोन बना रखा है। घर-घर जाकर लोगों की स्कैनिंग कर रही है तथा बचाव के लिए हर प्रकार की सावधानी बरती जा रही है। उन्हें संशमनी वटी भी वितरित की गई है ताकि शरीर में रोग रोधक क्षमता बढ़ सके। कोरोना केस बढऩे से जहां परेशानी बढ़ी है। लोग परेशान है और एक दूसरे से मिलते वक्त भी परेशानी महसूस कर रहे हैं।   उधर उप नागरिक अस्पताल कनीना के एसएमओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकांश कोरोना पॉजिटिव केस दिल्ली या गुडग़ांव से आए हुए। वहां से आये हुए लोग रोग फैल रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों की आइसोलेट करने के पश्चात भी वह घर में नहीं रुकते। अन्य लोगों से मिलते हैं। नियमों को तोड़ देते हैं जिसके कारण कोरोना केस घटने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा कोरोना को कम नहीं किया जा सकता।
बहर हाल अब तक ककराला में दो, इसराना दो रामबास में 2 केस पॉजिटिव आए हैं वही 1-1 केस सीहोर, छितरोली तथा गोमला में मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डॉ दिनेश कुमार इंचार्ज पीएचसी भोजावास की देखरेख में गोमला और भोजावास में जाकर स्क्रीनिंग की वही
शीशराम एचआई, राजेश कुमार एमपीएचडब्ल्यू रामवीर, राकेश एमपीएचडब्ल्यू ,संतोष एएनएम, संजोग आशा वर्कर आकि ने ककराला में जाकर स्क्रीनिंग की है।
 फोटो कैप्शन 1 और 2 गांव ककराला एवं गोमला में स्क्रीनंग करती स्वास्थ्य विभाग टीम।


गाहड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर भरा पानी, राहगीर हो रहे परेशान 

************************************
***************************************
कनीना। कनीना खंड के गांव गाहड़ा के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से राहगीर परेशान हो रहे है।
बरसात के मौसम में अक्सर इस मार्ग पर पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को काफी रेशानी हो रही है। गंदे पानी की वजह से कई बार पैदल चलने वाले राहगीर गिरकर चोटिल तक हो जाते है। यह एक गांव का ही मार्ग नहीं अपितु सीहोर, बव्वा, करोली, नयागांव, घड़ी  सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग निकलते है। 
वैसे तो कुछ समय पहले इस सड़क का निर्माण करवाया गया था। जिस पर निर्माण कार्य पर ऐतराज उठे थे।  अब आने जाने वाले लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। ग्राम पंचायत से लोगों से शिकायत कर नाली बनवाने की मांग कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का समाधान नहीं हुआ तो जल्दी ही मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की जाएगी ।
फ़ोटो कैप्शन 3: गाहड़ा मुख्य मार्ग पर भरा हुआ पानी।


रुके हुए विकास कार्यों को दी जाएगी गति 

**********************************
************************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका प्रधान सतीश जलदार ने कहा कि अबहुए रुके हुए विकास कार्यों को फिर से गति दी जाएगी लेकिन उनके पास बजट का अभाव है जिसके चलते नए कार्य कोई नहीं किए जा सकेंगे।
 उन्होंने बताया कि वार्ड एक,10 एवं 12 में जहां बरसात के पानी की समस्या बन सकती है। ऐसे में जोहड़ों का पानी ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने की पूर्ण व्यवस्था की गई है। हर हाल में इस जोहड़ों के पानी को निकालकर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। ठेकेदार इस कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते कस्बा कनीना को आठ बार सैनिटाइज किया जा चुका है वहीं थाना, पुलिस चौकी को भी समय समय पर सैनिटाइज किया गया है। अब तक 8 बार कनीना कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइज किया जा चुका है। उन्होंने कि कुछ रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी जिनमें संगम कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 में रुके हुए कार्य हैं जिन्हें पूर्ण किया जा रहा है। ये पुराने टेंडर हैं।
 उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अटेली विधायक सीताराम यादव ने कनीना के दो विकास कार्यों के लिए इस्टीमेट मांगा है। उन्होंने बताया कि कनीना-रेवाड़ी -कोसली टी-प्वाइंट से लेकर अटेली-महेंद्रगढ़-कनीना टी-प्वाइंट तक मार्ग को चौड़ा करने, डिवाइडर लगाने के लिए यह इस्टीमेट मांगा है। वहीं अटेली व से रेवाड़ी रोड क्रास करती हुई नहर को अंडरग्राउंड बनाने के लिए भी इस्टीमेट मांगा है। यह नहर कनीना मंडी से होकर गुजरती है। इस्टीमेट पास होने के बाद ही कनीना के ये विकास कार्य संभव हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि कनीना के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आने वाले समय में कस्बा विकास के मार्ग पर प्रगति करेगा।
फोटो कैप्शन-सतीश जेलदार


जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर सुनीता मावता ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार 

*********************************
*********************************
कनीना।मंगलवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा अनेकों पदों की नियुक्ति की जिसमें जिला महेंद्रगढ़ से सुनीता मावता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही वे प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर कार्य कर रही हैं ।
इस अवसर पर सुनीता मावता ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव , हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज एवं अन्य शीर्ष नेतृत्व व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
इस अवसर पर सुनीता मावता ने कहा कि इस नियुक्ति से पहले उन्होंने महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया। आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, आये दिन बढ़ते मामले हम सब के लिए चिंताजनक हैं।
उन्होंने बताया कि इस महामारी के दौरान उन्होंने अपने दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मिल कर अनेकों दिनों घर पर मास्क बनाकर जरूरतमंद व बेसहारा लोगों में वितरित किए गए व आगे भी करते रहेंगे।
सुनीता मावता ने कहा कि पार्टी व शीर्ष नेतृत्व द्वारा विश्वास जताकर उन्हें जो नई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, वह उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के योग्य मार्गदर्शन से पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए अग्रसर होंगी।
फोटो कैप्शन-सुनीता मावता


विपरीत परिस्थितियों में वेद शास्त्र में तलाशे राह

*******************************
*************************




*******************
कनीना। पं प्रदीप शास्त्री पुजारी श्रीश्याम मंदिर कनीना का कहना है कि आज हम वैश्विक करोना संकट से लड़ रहे हैं। भारतीय संस्कृति में हर परिस्थिति रहने की सीख हमारे वैदिक ग्रंथों से मिलती है। इसीलिए लोगों को डरने के बजाय महामारी से कैसे बचा जाए इस प्रकार अपना ध्यान लगाना चाहिए। अब धीरे-धीरे इस संकटकाल से निपटने के लिए सरकार ने नए नए नियम निर्धारित किए हैं, उनका पालन करना चाहिए। नित्य स्नान ध्यान से मन स्थिर रहता है वहीं परिवार संग बैठकर एक दूसरे की समस्या को पहचानते हुए निराकरण करने का प्रयास करें।
 धार्मिक ग्रंथ और वेद शास्त्र में हमें जीवन की सही राह दिखाते हैं। आत्मबल हमें विकट परिस्थितियों से लडऩे की ताकत देता है।   लॉकडाउन के कारण जब लोगों को घर पर ही रहना हो तो धर्म ध्यान में मन लगाकर रोजाना विशेष पूजन अर्चन करना चाहिए।  संकट काल में भगवान श्रीश्याम बाबा की सृष्टि के दुश्मन के नाश के लिए आराधना करनी चाहिए जो हारे के सहारे हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठ करें योग प्राणायाम करें, जिससे मन मस्तिष्क से स्थिर होने के साथ संपूर्ण शरीर स्वस्थ रहें। हमें अहम के रूप में सात्विक और संतुलित आहार ग्रहण करना चाहिए। इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। संकट के काल में लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेंस का सख्ती से पालन हो ताकि हम करोना वायरस से जंग आसानी से जीत सकें ।घर में रहे सुरक्षित रहें और करोना योद्धाओं का सम्मान करें।
फोटो-प्रदीप शास्त्री

Tuesday, June 2, 2020


कनीना में फूटा कोरोना बम
एक ही दिन में मिले पांच पोजिटिव केस

************************************
**********************************
*********************************
 कनीना। कनीना में मंगलवार का दिन बुरा बीता है। जहां एक ही दिन में पांच केस पोजिटिव पाये गये। जहां दिनभर में गोमली का एक केस पॉजिटिव आया था वही शाम होते-होते चार अन्य केस भी सामने आए। इनके चलते ऐसा लगा कि क्षेत्र में कोरोना बढ़ता ही जा रहा है।
ग्राम रामबास में  महिला पॉजिटिव पाई गई। यह उस घर से संबंध रखती है जहां पहले एक केस पॉजिटिव आ चुका है। उनका उपचार चल रहा है। उधर सीहोर में  कोरोना पोजिटिव पाया गया। ककराला के पति पत्नी जो दिल्ली में रीड की हड्डी का ऑपरेशन करवाकर लौटे थे, दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार मंगलवार के दिन कनीना क्षेत्र में 5 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए।


अखबार से नहीं फैलता कोरोना ********************************

************************************
कनीना। कनीना नगरपालिका के प्रधान सतीश जेलदार अखबार के पाठक है और उनका मानना है कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ तब से लगातार अखबार पढ़ रहे हैं। अखबार को पूर्ण रूप से कोरोना सहित करके भेजा जाता है। ऐसे में अखबार पढऩे से किसी प्रकार के कोई रोग फैलने की अभी तक सूचना नहीं है।
 उन्होंने कहा कि अखबार देश-विदेश की सूचनाओं का आधार होता है। अखबार से दूरी बनाना उचित नहीं है। उन्होंने अखबार पढऩे के बाद यदि कोई शंका है तो पढऩे के बाद हाथों सेनिटाइजन धो लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना की ही जानकारी का अच्छा स्रोत अखबार भी है। इसे लगातार पढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर सुनने में आता है कि अखबार से कोरोना फैलता है। उनका मानना है कि समाचार पत्र मालिक, विशेषज्ञ भी बार-बार कह रहे हैं कि अखबार से कोरोना नहीं फैलता है।
उन्होंने कहा कि कनीना में लाकडाउन के वक्त भी अखबार बंद नहीं हुआ और न होगा। अखबार हाकर प्रतिदिन घरों में अखबार डालने आ रहे हैं। न तो उन्होंने स्वयं अखबार बंद किया और न हाकर को दुकान बंद करने का कोई आदेश दिया।
 फोटो कैप्शन: सतीश प्रधान जैलदार।


प्रभु भक्ति में लगाओ मन-सुरेंद्र शर्मा 

*******************************************
*******************************************************************
 कनीना। लाकडाउन के समय जहां परेशानी बढ़ी हुई है, घर में रहते हुए लोग परेशान हो रहे हैं उन्हें शांतचित्त होकर आराम करना चाहिए। प्रभु भक्ति व प्रभु लीला का आनंद लेना चाहिए। ये विचार कनीना के सुरेंद्र शर्मा ज्योतिष आचार्य ने कहा कि समय-समय पर पर्व आते रहते हैं। इन पर्वों को घर में अच्छे प्रकार मनाना चाहिए।      पर्व मनाने से समय भी बीत जाएगा और कोरोना से भी बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जहां निर्जला एकादशी का पर्व मनाया गया। इस पर्व को भीमसेन एकादशी भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि एकादशी का संबंध महाभारत के पांडु पुत्र भीम से जुड़ा है जिन्होंने वेद व्यास की सलाह पर सबसे पहले यह व्रत किया था। तभी से प्रतिवर्ष मनाया जाता रहा है। इस बार कोरोना के चलते पर्व के प्रति कम लगाव रहा है। इस प्रकार के पर्व बड़ा आनंद भर जाते हैं वहीं मन भी खुश रहता है। शांतचित कोई नया कार्य करना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि घर बैठे बैठे इंसान थक जाता है। युवा बच्चे एवं बुजुर्गों को घर के अंदर रहते हुए भारी दुख तकलीफ उठानी पड़ती है। लेकिन इन दुख तकलीफों को कम किया जा सकता है और इन दुख तकलीफों को कम करने का एकमात्र जरिया है घर में आराम करें। बच्चों के साथ मधुर संबंध बनाए। उनकी समस्याओं को हल करें, आनंद सहित खुद रहे तथा परिवार को भी आनंद में रखें। छोटे-मोटे पर्व जरूर मनाए, इसमें पूरे परिवार को साथ लेकर चले। घर के अंदर ही मनाए तो आनंद आएगा। शरीर के रोग दूर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति दुनिया की सबसे बड़ी भक्ति और शक्ति है। प्रभु भक्ति में जिसका मन लग गया है उसे किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं है। कवि, लेखक, पत्रकार सभी अपने-अपने कार्यों में लगे हुए हैं। महज परिवार के सदस्य हर जगह थोड़ा परेशानी झेल रहे हैं परंतु उनकी परेशानी भी कम की जा सकती है। संयम और अनुशासन में रहकर सभी कार्य पूर्ण किया जाए, घर में सौहार्द वातावरण भी पैदा होगा।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र शर्मा।

किसान लगे बाजरे की बिजाई में, परंतु कृषि विभाग इस वक्त को ठीक नहीं मानता 

*****************************
*******************************
कनीना। क्षेत्र में गत दिनों  45 एमएम बारिश होने के बाद किसान तेजी से अपने खेतों में बाजरे की बिजाई में लग गए हैं। यद्यपि कपास की फसल ओलावृष्टि से विगत दिनों नष्ट हो गई थी। इसके बाद एक बार फिर से उत्साह बनाकर बाजरे की बिजाई में लगे हैं। ट्रैक्टर आदि से बिजाई कर रहे हैं। कनीना की 52000 हेक्टेयर भूमि जिसे बावनी नाम से जाना जाता है में ज्यादा बाजरे की बीजाई तत्पश्चात कपास और ग्वार की कृषि की जाती है।
 किसान अजीत कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि वे मजबूरी में दूसरे लोगों को देखकर बिजाई कार्य में लग गए हैं। बीज की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। बीज खरीद तेजी से उगा रहे हैं।
    उधर खंड कृषि अधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि बाजरे की बीजाई की जा रही है उसकी जगह अगर ग्वार की बीजाई की जाये  तो ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि बाजरे की बीजाई में अभी 3 सप्ताह बाकी है। जून के अंतिम सप्ताह तक बाजरे की बिजाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह अगैती बिजाई होगी। ऐसे में जब फसल पक जाएगा उस समय बारिश होगी जिसका नुकसान बाजरे के भुट्टों को होगा। उन्होंने कहा कि बाजरा बीजाई इस वक्त नियमानुसार ठीक नहीं है।
फोटो कैप्शन 4: बाजरे की बीजाई करते हुए किसान।

कस्बा कनीना में खुली सभी दुकानें***

***************************
**************************************************************************
कनीना। कनीना कस्बा में जहां सोमवार शाम तक दुकान खोले जाने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था आखिरकार वह मंगलवार को दूर करते हुए सभी दुकानें खोलने के जिला उपायुक्त  नारनौल ने आदेश दे दिये। उन्हीं आदेशों का पालन किया गया।
 कनीना कस्बा की सभी दुकानें खुल जाने से दुकानदार खुश हैं वही अब कोरोना के अधिक फैलने की संभावना बनती जा रही है। ऐसे में लोग जागरूक किये जा रहे हैं।


संशमन वटी वितरित


**************************************
*********************************
कनीना। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अजीत यादव के नेतृत्व में डॉ शशि मोरवाल, संदीप होम्योपैथी डिस्पेंसर एवं कपिल ने कनीना के गांव रामबास तथा इसराना में जाकर बनाए गए कंटेनमेंट जोन तथा घर घर जा कर संशमन वटी वितरित की। साथ ही पूरे गांव में वरिष्ठ नागरिकों को भी यह दवा दी गई। कंटेनमेंट जोन में आने वाले लोगों व वरिष्ठ नागरिकों को औषधि प्राथमिकता के आधार पर दी गई और
इम्युनिटी पावर बढ़ाने पर बल दिया गया।
 डॉ शशि मोरवाल ने लोगों को कोरोनावायरस से बचने के लिए गर्म पानी से गरारे करने व नारियल तेल की दो-दो बूंद नाक में डालने के लिए कहा। रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पीने पर बल दिया वहीं दिनचर्या बदल कर प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम करने पर भी बल दिया। इससे इम्यूनिटी पावर बढ़ जाएगी और महामारी से लडऩे की क्षमता भी बढ़ेगी।
 फोटो कैप्शन 3: संशमन वटी वितरित करते हुए डाक्टर एवं अन्य।



जगह जगह लगाई गई मीठे पानी की छबीले
-कोरोना के चलते बहुत कम लोगों ने पिया ठंडा जल

******************************
**********************************
कनीना। मंगलवार को निर्जला एकादशी के दिन सड़क चौराहों पर मीठे पानी की छबीले लगाई गई वहीं  लोगों एवं राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया। मीठे जल के अतिरिक्त तरबूज, प्रसाद एवं फल खिलाए गए। यहां तक कि रास्ते से तभी गुजरने दिया गया जब उन्होंने मीठा जल पी लिया। कोरोना के चलते लोगों ने बहुत कम पानी पिया। लोकडाउन के नियमों का पालन भी किया गया।
गर्मी के इस मौसम में मंगलवार को निर्जला एकादशी के दिन सुबह से ही सड़कों पर मीठा पिलाया गया।  कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम में भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। यहां पर प्रत्येक शुक्ल एकादशी को अपार भीड़ जुटती है। शिवालय पर भी भक्तों की भीड़ रही। प्याऊ में सुबह से घड़े जल से भरकर रखे गए। भीषण गर्मी के चलते आमजन लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए छबीले लगाई गयी थी। कनीना के शिवालयों पर भारी भीड़ रही। नये घड़े जल से भरकर रखे।
 उधर संत लालदास महाराज ने कहा कि वैसे तो शुभ कर्म कभी भी किए जाए वह कभी निष्फल नही जाते लेकिन किसी पर्व पर किए गए शुभ कर्मों का फल अलग ही मिलता है जैसे निर्जला एकादशी के दिन किए गए शुभ कर्मों का विशेष ही महत्व होता है। इस लिए इस दिन अन्न, फल, जल तथा वस्त्र आदि दान करने के अलावा गायों को भोजन कराने का विशेष अवसर माना जाता है।
  लालदास महाराज ने कहा कि वेद व्यास ने इसका महत्व बताया तो एक दिन पांडव भीम ने पूछा-गुरूदेव, में तो बगैर खाए पीए नहीं रह सकता। मेरे लिए व्रत करना तो अति कठिन होगा। मुझे कोई मार्ग सुझाओ ताकि स्वर्ग प्राप्त हो सके। वेद व्यास ने अविलंब कहा-आप एक दिन का व्रत अर्थात निर्जला एकादशी व्रत करके भी स्वर्ग प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं कि भीमसेन ने भी यह व्रत रखा और तभी से इसे भीमसेन एकादशी नाम से जाना जाता है। भीमसेन द्वारा चलाई गई प्रथा आज भी चली आ रही है।
 
हाथ निर्मित पीपीई किट एसडीएम को भेंट किए

************
********************************
 कनीना। कनीना के तीन युवकों ने हाथों से निर्मित 10 पीपीई किट कनीना के एसडीएम रणवीर सिंह को मंगलवार को भेंट किए। इन युवकों में विभोर मित्तल, हितेश गर्ग, शुभम गर्ग ने अपने हाथों से बनाए थे
यह पीपीई किट डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों के काम आयेंगे। वह पुलिसकर्मियों के काम आएंगे। इस मौके पर रणवीर सिंह एसडीएम ने कहा कि युवकों ने एक सराहनीय कार्य किया है। इस प्रकार के कार्य करने से कोरोना योद्धाओं को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कोई न कोई फर्ज बनता है कि वह देश हित में कोई कार्य करें। इसी कड़ी में युवकों ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में युवक बधाई के पात्र हैं।
 फोटो कैप्शन 2: पीपीई किट एसडीएम कनीना को भेंट करते हुये युवक।

29 पीटीआई एमडीपीई नौकरी से बर्खास्त

********************************
******************************
 कनीना। कनीना खंड में कार्यरत 26 पीटीआई तथा तीन डीपीई नौकरी से बर्खास्त कर दिए गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार प्रदेश के 1983 पीटीआई पर गाज गिरी थी। जिनमें से 26 पीटीआई कनीना खंड में कार्यरत थे जबकि तीन पीटीआई प्रमोशन लेकर डीपीई पद पर पहुंच गए थे। मिली जानकारी अनुसार 29 पीटीआई और डीपीई 1 जून को कार्यभार मुक्त कर दिए गए। इस प्रकार जो पीटीआई हटाए गए उनके घरों में रोना पड़ा हुआ है तथा चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं। 10 वर्षों की सेवा करने के बाद उनको हटाए जाने से भारी मायूसी छा गई है। अध्यापक नेताओं ने इसका विरोध जताया है। एक ओर कोरोना और दूसरी ओर नौकरी चले जाने का भारी गम है।


कनीना खंड में एक और व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाया गया 

*************************
**************************
 कनीना। कनीना खंड के गांव गोमला में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह गुडगांवा में कार्यरत था। अब तक कनीना खंड में इसराना और रामबास के दो अलग-अलग व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं। अब यह तीसरा केस कोरोना पोजिटिव मिलने से प्रशासन ने सतर्कता दिखाते सभी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें घर से नारनौल पहुंचा दिया है।
 मिली जानकारी अनुसार गोमला गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर ढाणी में रह रहा 38 वर्षीय गुडग़ांव में गार्ड पद पर कार्यरत है। परिवार में 6 सदस्य हैं और ढाणी में चार घर है। इसलिए दूरदराज होने से कहीं उनका मेल मिलाप लोगों से नहीं रहा। केवल खेतों में घुमा फिरा है।
उन्होंने भोजावास में 29 मई को सैंपल दिया था तत्पश्चात 30 मई को कनीना के नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था जो पॉजिटिव पाया गया।  कोरोना होने के बाद समस्त प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण कर दी गई है। उनके परिजनों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

सरसों की खरीद न होने के कारण किसान मायूस

*****************************
**********************************
कनीना।  हरियाणा सरकार द्वारा अनाज मंडियों में हो रही घपलेबाजी को लेकर कनीना अनाज मंडी पर ही बल्कि जिले की कई मंडियों पर की गई कार्रवाई से तो क्षेत्र के लोग खुश है लेकिन पिछले काफी दिनों से मंडियों में अनाज की खरीद न होने के कारण क्षेत्र के किसान दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश हैं। जिनकी और ध्यान देने वाला कोई है जिसके कारण क्षेत्र के किसानों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। कनीना उपमंडल के दर्जनों किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो प्रदेश की सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा ठोक रही वही दूसरी और आज भी भारी मात्रा में किसान अपनी कड़ी मेहनत से पैदा की गई फसल को बेचने के लिए कभी मंडियों में तो कभी अधिकारियों के चक्कर लगा-लगा कर परेशान हैं। लेकिन उनकी फसल पैदावार को खरीदना तो दूर की बात बल्कि अधिकारियों द्वारा उनको मुफ्त में झाड़ अवश्य ही पिलाई जाती हैं।
 क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्य मंत्री, ग्रह मंत्री से मांग कर गुहार लगाई है कि हमारी मेहनत से पैदा कि गई फसल को बिना देरी के खरीदा जाये ताकि हम अपने घर का निजी कार्य संपन्न कर सके।
मोहनपुर नांगल बस स्टैंड से गुजरने वाली सड़क की हालत खराब





*****************************
कनीना। कनीना से नारनौल जाने वाले मार्ग में नांगल मोहनपुर बस स्टैंड पर सड़क में बने गहरे गड्डे के कारण आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना तमाशा देख रहा है। वही गांव मोहनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी नरेश कुमार, जयचन्द गोठवाल, हरीश कुमार, राम सिंह के अलावा अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहनपुर नांगल दो गांवों का बस स्टैंड है जिसकी हालत बहुत ही खराब है। वही इस गांव से कनीना नारनौल जाने वाली सड़क में बने गहरे गड्डे लोगों के लिए मौत का कारण बने हुए है लेकिन इनकी और कोई ध्यान देने वाला नहीं है जिसके कारण लोगों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन अब तक इस ओर किसी ने ध्यान नही किया है जिसके कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है।
फोटो कैप्शन 1: मोहनपुर नांगल बस स्टैंड पर भरा कीचड़ एवं गंदा पानी।




Monday, June 1, 2020


नहीं खुलेंगी एक साथ सभी दुकानें, लोकडाउन-4 का नियम कड़ाई से होगा लागू
 ----------------------------------------------------------
-----------------------------------------------------
-----------------------------------------------------
 
 कनीना। कनीना में दुकानें खोलने का समय वही पुराने लाकडाउन 4 के ही अनुसार रहेगा। यद्यपि सोमवार को बहुत से दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली तथा कुछ अधिकारियों ने भी ऐसा चाहा किंतु जब पालिका प्रधान से कुछ दुकानदार इस संबंध में मिले तो पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने तुरंत जिला उपायुक्त नारनौल से चर्चा की। जिला उपायुक्त ने आदेश दिया कि तुरंत प्रभाव से लाकडाउन 4 का नियम पालन करें। यहां तक कि उन्होंने कनीना प्रशासन प्रशासनिक अधिकारियों को भी आदेश दिया कि दुकानों को लाकडाउन4 के तहत ही खुलवाया जाए। ऐसे में अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकानें बंद करवा दी गई।
 उल्लेखनीय है कि नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने यहां जारी बयान में कहा है कि 2 जून से दुकानें तथा रेहड़ी वालों पर सख्ती बरती जाएगी। जो नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों का समझा दिया गया है परंतु फिर भी कुछ लोग नहीं मानते तो उनके विरुद्ध कार्यवाही एक मात्र इलाज है। उधर प्रशासन भी आज दिन भर सड़कों पर घूमता रहा। कोरोना के फैलने से पुराने नियमों का पालन होगा।


सरसों की खरीद न होने के कारण किसान मायूस

zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
,कनीना।  हरियाणा सरकार द्वारा अनाज मंडियों में हो रही घपलेबाजी को लेकर कनीना अनाज मंडी पर ही बल्कि जिले की कई मंडियों पर की गई कार्रवाई से तो क्षेत्र के लोग खुश है लेकिन पिछले काफी दिनों से मंडियों में अनाज की खरीद न होने के कारण क्षेत्र के किसान दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश हैं। जिनकी और ध्यान देने वाला कोई है जिसके कारण क्षेत्र के किसानों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। कनीना उपमंडल के दर्जनों किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो प्रदेश की सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा ठोक रही वही दूसरी और आज भी भारी मात्रा में किसान अपनी कड़ी मेहनत से पैदा की गई फसल को बेचने के लिए कभी मंडियों में तो कभी अधिकारियों के चक्कर लगा-लगा कर परेशान हैं। लेकिन उनकी फसल पैदावार को खरीदना तो दूर की बात बल्कि अधिकारियों द्वारा उनको मुफ्त में झाड़ अवश्य ही पिलाई जाती हैं।
 क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्य मंत्री, ग्रह मंत्री से मांग कर गुहार लगाई है कि हमारी मेहनत से पैदा कि गई फसल को बिना देरी के खरीदा जाये ताकि हम अपने घर का निजी कार्य संपन्न कर सके।

मोहनपुर-नांगल बस स्टैंड से गुजरने वाली सड़क की हालत खराब
zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
कनीना। कनीना से नारनौल जाने वाले मार्ग में नांगल मोहनपुर बस स्टैंड पर सड़क में बने गहरे गड्डे के कारण आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना तमाशा देख रहा है। वही गांव मोहनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी नरेश कुमार, जयचन्द गोठवाल, हरीश कुमार, राम सिंह के अलावा अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहनपुर नांगल दो गांवों का बस स्टैंड है जिसकी हालत बहुत ही खराब है। वही इस गांव से कनीना नारनौल जाने वाली सड़क में बने गहरे गड्डे लोगों के लिए मौत का कारण बने हुए है लेकिन इनकी और कोई ध्यान देने वाला नहीं है जिसके कारण लोगों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन अब तक इस ओर किसी ने ध्यान नही किया है जिसके कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है।
फोटो कैप्शन 1: मोहनपुर नांगल बस स्टैंड पर भरा कीचड़ एवं गंदा पानी।

गंगा दशहरा नाया गया

zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
कनीना। कनीना क्षेत्र में एक जून सोमवार को गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। इस दिन गंगा धरा पर अवतरित हुई थी। इसलिए इस पर्व र दान दक्षिणा दिनभर चलती रही। यह सत्य है कि कोरोना के चलते इस बार लगभग हर पर्व फीके से भी फीका रहा है वहीं लोग घरों में ही रहकर औपचारिक्ताएं पूर्ण कर रहे हैं।


भीमसेन एकादशी नाम से भी जाना जाता है निर्जला एकादशी को
 कोरोना के चलते प्रभाव घटेगा

zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
 कनीना। दो जून को कनीना क्षेत्र में निर्जला एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जगह जगह मीठे पानी की छबीले लगाई जाती हैं वहीं दान किया जाता है। त्योहारों और व्रतों में से एक निर्जला एकादशी भी है। ज्येष्ठ शुक्ला एकादशी दान पुण्य,  व्रत रखने, ठंडा-मीठा जल पिलाने के रूप में जाना जाता है किंतु कोरोना के चलते इस बार इसे कम ही मनाया जाएगा।   महाभारत के भीम द्वारा चलाया हुआ तथा महर्षि वेद व्यास द्वारा बताया हुआ निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी नाम से भी जाना जाता है।
       निर्जला एकादशी यूं तो प्रचंड गर्मी के दिन आती है तथा दिन भी कुछ लंबा होता है। पानी की चहुं ओर कमी महसूस होती है किंतु इस दिन ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडा मीठा जल सुबह से ही जगह-जगह पिलाना शुरू हो जाता है जो देर शाम तक चलता है। पानी की कमी का इस दिन आभास ही नहीं होता है। स्त्री व पुरुष सुबह से शाम तक व्रत रख दान पुण्य करते हैं। गांवों में बर्फ, कुलफी, तरबूज, खरबूजा आदि बांटकर जन हर्षित होते हैं और अपने को धन्य समझते हैं। यही कारण है कि इसे मीठली एकादशी नाम से भी जाना जाता है। व्रत रखने की परंपरा अति पुरानी है। इस दिन विवाह-शादियों का जोर रहता है। 
  गांवों में वृद्ध महिलाओं में तो इस व्रत एवं त्योहार का विशेष महत्व होता है। प्रात:काल उठकर स्नानादि करके महिलाएं व्रत धारण करती हैं।  वेद व्यास ने इसका महत्व बताया तो एक दिन भीम ने पूछा-गुरूदेव, में तो बगैर खाए पीए नहीं रह सकता। मेरे लिए व्रत करना तो अति कठिन होगा। मुझे कोई मार्ग सुझाओ ताकि स्वर्ग प्राप्त हो सके। वेद व्यास ने अविलंब कहा-आप एक दिन का व्रत अर्थात निर्जला एकादशी व्रत करके भी स्वर्ग प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं कि भीमसेन ने भी यह व्रत रखा और तभी से इसे भीमसेन एकादशी नाम से जाना जाता है। भीमसेन द्वारा चलाई गई प्रथा आज भी चली आ रही है।

 स्याणा में व्यक्ति ने खाई फांसी 

zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
कनीना। कनीना खंड के गांव स्याणा में एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार कर्मवीर स्याना निवासी जो टीबी एवं दमा का मरीज था। लंबे समय से बीमारी पीडित होने से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। उसके एक लड़का और एक लड़की भी है। उनके भाई ने रामफल ने  पुलिस में दर्ज मामले में कहा गया है कि लंबे समय से बीमारी से परेशान होने के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है।


सभी दुकानें रही बंद 

zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
 कनीना। कनीना क्षेत्र में रविवार को सभी दुकानें बंद रही। कोरोना के चलते दुकानें रविवार को बंद रखने का आदेश था। जिसका पालन किया गया। महज बीज की दुकानें और आपातकालीन सुविधाएं जरूर खुली रही।

मुआवजा देने की मांग की

zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
कनीना। पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने सरकार से ओलावृष्टि से हुये फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने जारी एक बयान में कहा है कि जिला महेंद्रगढ़ के बहुत से गांवों में कपास की और सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान को देखते हुए अविलंब गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को भारी ओलावृष्टि हुई जिसके चलते सब्जी की फसलों  एवं कपास फसलों को भारी नुकसान हुआ है।


क्षेत्र में हुई 45 एमएम बारिश, किसान चले बाजरे की ओर 

zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
 कनीना। क्षेत्र में तीन दिनों में 34 एमएम बारिश हो चुकी है। जहां शनिवार की रात 24 एमएम बारिश और तेज हवाएं चली वही शुक्रवार की रात को आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि हुई। रविवार को शाम 11 एमएम बारिश हुई।

 बाजरे की बीजाई के लिए पर्याप्त बारिश हो जाने बके बाद किसान बाजरे की बिजाई करने के लिए उत्सुक नजर आए। बीज विक्रेताओं की दुकानों पर हलचल बढ़ गई है। बीज विक्रेता कुलदीप सिंह तथा महेश बोहरा ने बताया कि अब बारिश ठीक-ठाक होने से किसान बाजरे की बीजाई करना चाहते हैं। यही कारण है कि बीजों की बिक्री में इजाफा हुआ है। उधर किसानों की इच्छा है कि अधिक से अधिक बाजरा पैदावार लिया जाये। हर वर्ष मई के अंतिम सप्ताह में बारिश होती है। बारिश के चलते बिजाई प्रारंभ हो जाती लेकिन कई बार बीजाई खराब चली जाती है। बार बार बारिश होने से किसानों की बिजाई प्रभावित हो जाती है।


मार्ग ठीक करवाने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को दिया ज्ञापन 



zzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
कनीना। कनीना के सीगड़ा बस  बस स्टैंड से सिगड़ा की ढ़ाणी  के लिए रास्ते को ठीक करवाने हेतु गांव के लोगों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को एक ज्ञापन दिया है।
 ज्ञापन में कहा गया है कि सीगड़ा बस स्टैंड से  सीगड़ा ढाणी का रास्ता रिकॉर्ड अनुसार 33 फुट चौड़ा है लेकिन अतिक्रमण के चलते महज 8 से 10 फीट चौड़ा बचा है वह भी उबड़ खाबड़ बना डाला है। बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण चलना भी कठिन हो जाता है। बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। इस संबंध में सीएम विंडो पर भी एक शिकायत की गई है। यहां तक कि सरपंच सीगड़ा ने भी इस कार्यालय में कई बार सूचित किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि कई बार महिलाओं को पानी के अंदर से जाने के लिए कपड़े उठा कर चलना पड़ता है जो अशोभनीय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संबंध में कड़ा संज्ञान लेते हैं अतिक्रमण हटाया जाए तथा रास्ते को ठीक करवाया जाए। ज्ञापन में करीब 1 दर्जन लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए हुये हैं।