ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, December 7, 2025
दहेज रहित विवाह समारोह का आयोजन समाज के लिए एक आदर्श एवं सकारात्मक संदेश -जगदेव यादव की, की गई प्रसंशा ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। दक्षिण हरियाणा के प्रतिष्ठित संस्थान एसडी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन जगदेव यादव ने अपने सुपुत्र राजकुमार के विवाह में दहेज न लेकर समाज को एक अनुकरणीय एवं सशक्त संदेश प्रदान किया है। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला के प्रांगण में आयोजित इस विवाह समारोह में हरियाणा प्रांत एवं देशभर से हजारों की संख्या में बुद्धिजीवी, शिक्षक, समाजसेवी, पर्यावरणविद तथा अभिभावकों ने उपस्थित होकर अपनी भागीदारी निभाई। सभी ने जगदेव यादव के दहेज रहित विवाह के संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि दहेज प्रथा के कारण अनेक माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा एवं उचित परवरिश पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते और दहेज जैसी सामाजिक कुरीति को निभाने के कारण आर्थिक दबाव में जीवन व्यतीत करते हैं, जो किसी भी परिवार एवं समाज के लिए अभिशाप बन जाता है। उन्होंने उपस्थित हजारों अभिभावकों एवं अतिथियों से आग्रह किया कि वे भी दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देकर इस महान मिशन को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर अनेक विधायक, पूर्व विधायक, अधिकारी , विभिन्न स्कूलों के संचालक मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न गौशालाओं को एक लाख 21 हजार रुपये तक दान दिया। उल्लेखनीय है कि जगदेव यादव के पुत्र राजकुमार की सिगड़ा की मनीषा से शादी 11 दिसंबर को होगी जिसका लगन समारोह रविवार को आया था। लड़की पक्ष से भारी दापन दहेज देने की बात ही नहीं कही अपितु लेकर भी आये थे। जगदेव यादव ने दहेज लोभियों को चोंट पहुंचाते हुए सारा दान दहेज भरी सभा में लौटा दिया तथा एक रुपये लेकर शादी करने की बात कही। लड़की पक्ष वाले अति प्रसन्न हुए। सभा ने जमकर प्रसंशा की। फोटो कैप्शन 04: लगन समारोह का नजारा
श्रीकृष्ण गौशाला में दिया 51 हजार रुपए का दान, दस गायें ली गोद -गौशाला में किया उनका अभिनंनदन ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। अशोक कुमार ककराला निवासी ने अपने पौत्र कृशिव के कुआं पूजन के अवसर पर कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में स परिवार आकर दस गायें गोद ली तथा 51 हजार रुपये का दान भी दिया। इस मौके पर प्रधान गौशाला भगत सिंह ने कहा कि गौमाता और कृष्ण भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इनका परिवार फले फूले और इसी प्रकार उन्नति करता रहे ताकि वह गौ माताओं की इसी प्रकार सेवा करते रहे। उल्लेखनीय है कि कनीना में चल रही गौशाला में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव व उनकी टीम तथा क्षेत्र वासियों की कड़ी मेहनत के कारण श्रीकृष्ण गौशाला कनीना दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। जिसके कारण गौशाला में हजारों गायों की सेवा उनके द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव अपने सारे निजी कार्य को छोड़कर गौ सेवा में लगे हुए हैं तथा क्षेत्र के लोगों वह गौशाला में आने वाले को भक्तों को गायों की महिमा के बारे में बताते हैं और उनको गौ सेवा करने की प्रेरणा भी देते हैं। जिसके कारण सैकड़ों गाये गोद लेने के लिए लोग घरों से चलकर आये हैं। न केवल कनीना अपितु आस पास के गांवों के लोग भी गौशाला में आकर गायों को गोद ले रहे हैं और दान दे रहे हैं। श्रीकृष्ण गौशाला कनीना के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि राज सिंह लंबे समय से गौशाला से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर निरंतर सहयोग करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि राज सिंह पहले भी चार गायों को गोद ले चुके हैं और गौसेवा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे प्रेरणादायी कदम दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और गौसेवा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं। इस अवसर पर संतरा देवी, बबली यादव, अनिल कुमार, अनिता, गंगा देवी आदि ने गायों को गुड़ खिलाया। इस मौके पर भगत सिंह प्रधान, दिलावर सिंह, कृष्ण कुमार गुरुजी, रविंद्र बंसल,रामपाल,कप्तान रामप्रताप शिक्षक, मुकेश नंबरदार, सुरेंद्र सोनी, रामपाल, ओमप्रकाश, नवीन कुमार, नरेंद्र सिंह, बलवान आर्य आदि अनेकों गौसेवक मौजूद थे। इस मौके पर राज के परिवार को सम्मानित किया गया। फोटो कैप्शन 05: गायों की सेवा करता राज परिवार
नवोदय विद्यालय करीरा में पूर्व छात्र मिलन समारोह संपन्न -राजेश बंसल ने बांधा समा ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा, महेंद्रगढ़ में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारम्भ प्राचार्य बृज मोहन रावत, उप-प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र आर्य व सभी पूर्व छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद छात्राओं की गणेश वंदना व स्वागत गीत के साथ प्राचार्य श्री बृज मोहन रावत जी ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। कक्षा सातवीं व आठवीं की छात्राओं तथा छात्रों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। पूर्व छात्र सुमेर सिंह ने बताया कि नवोदय का महत्व नवोदय से निकलने के बाद पता चलेगा। एक और पूर्व छात्र श्री राम निवास जी ने कालेज में दाखिले की प्रक्रिया एवं स्कालरशिप की जानकारी दी।इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वर्तमान छात्र-छात्राओं ने रजनी माला नृत्य से सभी का मन मोहा। लगभग 30 छात्र छात्राओं ने वाद्य-यंत्र वादन से समां बांध दिया। पूर्व छात्र श्री राजेश गुप्ता जी ने अपने गीत -मैं नवोदय बोल रहा हूं से नवोदय में प्राण डाल दिए। नवोदय ने विद्यार्थियों के जीवन को इस कद्र बदल दिया है कि आज भी नवोदय उनकी नस नस में बसा है। यह पूर्व छात्र मिलन समारोह का एक दिन उन्हें एक बार फिर से छात्र जीवन जीने का मौका देता है। वर्तमान छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य से सभी को भाव विभोर कर दिया। पूर्व छात्र डा. एडवोकेट सुनीता सांगवान ने बताया कि विद्यालय ने हमारे लिए बहुत ही शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा इनकी शानदार प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया है। इस दिन का हम एक त्यौहार की तरह हर साल इंतजार करते है और यह विशेष दिन हमारे जीवन का अहम् हिस्सा बन चुका है। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व शिक्षक डा. होशियार सिंह यादव भी उपस्थित रहे व पूर्व छात्र-छात्राओं ने उन्हें जो सम्मान दिया, वह शायद किसी शिक्षक की पूरे जीवन की कमाई है। पूर्व विद्यार्थियों ने डा. होशियार सिंह को गदगद कर दिया। पूर्व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक साथ नृत्य किया व मैस में भोजन कर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम का मंच संचालन11वीं की छात्रा कुमारी प्रीती व 12वीं के छात्र मास्टर रोबिन ने किया। पर्दे के पीछे से विद्यालय के सभी शिक्ष्कों व छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में उप-प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर डॉ सुनीता सांगवान, डॉ हवा सिंह, डॉक्टर रामनिवास, अशोक कुमार, प्रोफेसर राजेश बंसल, डॉक्टर हवा सिंह, सरोज सांगवान सुरेंद्र सिंह, सुमेर सिंह सहित अनेक पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 01: नवोदय स्कूल करीरा में पूर्व छात्र मिलन समारोह
महेंद्रगढ़ पुलिस ने गाव सेहलंग में चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान -नशा, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद। ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा-निर्देशानुसार, समाज को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने की कड़ी में आज महेंद्रगढ़ पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गांव सेहलंग में दस्तक दी। थाना सदर कनीना के अंतर्गत आयोजित इस विशेष जागरूकता शिविर में पुलिस टीम ने गाँव की धर्मशाला में सभी वर्गों के नागरिकों को एकत्रित कर नशा, महिला विरुद्ध अपराध, साइबर फ्रॉड, पोक्सो एक्ट और यातायात नियमों जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें कानून व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त अभियान टीम की इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी ने युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए एक संवेदनशील पहल की शुरुआत की। उन्होंने युवाओं को नशे के अंधेरे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और स्पष्ट किया कि पुलिस न केवल अपराधियों पर सख्ती कर रही है, बल्कि जो लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए भी प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जो पीडि़त स्वेच्छा से नशा छोडऩा चाहते हैं, पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी। साथ ही, उन्होंने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय को आगे बढ़ाते हुए महिला थाना नारनौल से एसआई मनीषा ने उपस्थित जनसमूह, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने डायल 112 व ट्रिप मॉनिटरिंग की उपयोगिता, पोक्सो एक्ट और महिला विरुद्ध अपराधों पर विस्तार से बात की। उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे अपने साथ घटी किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत निडर होकर दर्ज करवाएं, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में, थाना सदर कनीना के प्रबंधक अफसर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने आज के डिजिटल दौर की चुनौती साइबर फ्राड से बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के लिए पुलिस और जनता का समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव में नशा बेचने वालों और इसका सेवन करने वालों की सूचना तुरंत थाने में दें, ताकि समय रहते उन पर उचित कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा का आधार बताते हुए यातायात थाना नारनौल के प्रबंधक अफसर निरीक्षक अनिल कुमार ने ग्रामीणों को ट्रैफिक संकेतों और नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की अनमोल जिंदगी बचाने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय नियमों को अपनी आदत में शुमार करें। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने भी अपने विचार रखे और पुलिस की इस मुहिम की सराहना की। फोटो कैप्शन 02:सेहलंग में पुलिस जानकारी देते हुए।
36 वर्ष पुरानी याद फिर हुई ताजा -जवाहर नवोदय विद्यालय में जाकर हुआ गदगद, पूर्व विद्यार्थियों ने याद दिलाई उस समय के विज्ञान शिक्षण की ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आज पूर्व छात्र मिलन समारोह संपन्न हुआ। वैसे तो हर वर्ष यह समारोह चलता है जिसमें अनेक पुराने विद्यार्थियों से मिलकर बहुत प्रसन्नता होती है। डाक्टर होशियार सिंह यादव पूर्व विज्ञान शिक्षक ने कभी इस विद्यालय में शिक्षण कार्य किया था। जब भी कभी डा. होशियार सिंह नवोदय विद्यालय करीरा में प्रवेश करते हैं तो वहां पुरानी यादें तरोताजा हो जाती है। वे विद्यार्थी जिनको देखकर मन खुश हो जाता है। वैसे तो एक अच्छा शिक्षक वही है जो चाहता है कि उसके विद्यार्थी उससे हजारों गुणा ऊंचाइयों को छुए। वास्तव में वो विद्यार्थी जब सामने आते हैं जो कक्षा 6, 7 एवं 8 में पढ़ते थे तो मन प्रसन्न हो जाता है। वह मंच, वह माटी, वो स्कूल, वो क्षेत्र, वो लोग आज भी याद आते हैं। डा. होशियार सिंह यादव ने अपने जीवन में करीब 40 वर्षों तक शिक्षण कार्य किया और इस अवधि में करीब 29 हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया है। परंतु नवोदय का शिक्षण उन सभी से भारी है। वो सदा याद रहेगा, याद है और याद था। यूं कहें कि ताउम्र याद रहेगा तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि विद्यार्थियों से वह लगाव, वह प्रेम तथा विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि, काबिलियत, आज भी रह रहकर याद आती है। कितने ही विद्यार्थी ऊंचे पदों पर आसीन हैं, उनको देखकर मन गदगद हो जाता है। आज संपन्न पूर्व छात्र मिलन समारोह में जब प्रोफेसर राजेश बंसल, प्राचार्या एवं एडवोकेट डा. सुनीता सांगवान, अधिकारी अशोक कुमार और कितने विद्यार्थियों ने उस समय की याद दिलाई जब डा. होशियार सिंह यादव शिक्षण कार्य करता था। उन्होंने तारीफ के पुल बांध दिए ,वाकई मन खुश हो गया। यूं लगा कि आज जीवन सफल हुआ, शिक्षण कार्य बेहतर रहा। उल्लेखनीय है कि डा. होशियार सिंह यादव ने भी नवोदय विद्यालय में बतौर विज्ञान शिक्षक वह मेहनत और लगन दिखाई जो शायद फिर कभी अगले ही जन्म में दिखा पाएगा। जब-जब विभिन्न स्कूलों में शिक्षण कार्य किया तो डा. होशियार सिंह को नवोदय विद्यालय जरूर याद आया और नवोदय विद्यालय की जरूर चर्चा उन विद्यालयों में की जहां-जहां उन्होंने शिक्षण कार्य किया। बड़ी खुशी होती है कितने ही प्राचार्य नवोदय करीरा से बदल चुके हैं परंतु जैसे तैसे सभी से मुलाकात हो जाती है। वाकई ऐसा बेहतरीन विद्यालय नवोदय विद्यालय कनीना उपमंडल में खोला गया है। आज होशियार सिंह को बड़ी प्रसन्नता हो रही है और कहते हुए फक्र है कि कितने बुद्धिमान विद्यार्थी इस विद्यालय से निकले जिन्होंने क्षेत्र में, दूर दराज, देश एवं विदेश तक नाम किया है और कर रहे और करते रहेंगे। ऐसे विद्यालय खोलकर सरकार ने बहुत अच्छा कदम उठाया है, जहां प्रतिभावान विद्यार्थियों को पढऩे का मौका मिलता है। प्राचार्य श्री बृजमोहन रावत मिलनसार तो है पर उनसे दो-तीन बार मुलाकात भी हो चुकी है।
यूरो स्कूल कनीना ने मनाया वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह --विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगत सिंह प्रधान श्रीकृष्ण गौशाला,कनीना, विशिष्ट अतिथि कैप्टन अशोक कुमार, डा.जसवंत सिंह, प्राचार्य विजयपाल यादव, शिक्षाविद् मनीलाल यादव, शिक्षाविद्, राम प्रताप सिंह, शिक्षाविद् डा. होशियार सिंह, चेयरमैन यूरो ग्रुप आफ स्कूल सत्यवीर यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमूर्ति के पावन चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करके तथा पुष्प अर्पित करके किया। कार्यक्रम के आरंभ मे गणेश वंदना प्रस्तुत की गई तथा उसके पश्चात बच्चों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र-मुग्ध करते हुए तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति, देशभक्ति की भावना, ईश्वर के प्रति आस्था, विज्ञान क्षेत्र में अपार सफलता आदि विषयों पर अपनी सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी। बच्चों की ऐसी प्रतिभाएँ देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। प्राचार्य सुनील यादव ने विद्यालय की वार्षिक परीक्षा परिणाम तथा स्कूल की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से स्कूल को चार चांंद लगा दिए। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में महारत हासिल करने मे सक्षम हैं। आज के प्रतियोगिता के युग में हमारे विद्यार्थियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने इस सत्र में आईआईटी., जेईई की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें प्रियांशु सुपुत्र जितेन्द्र कुमार ने आई.आई.टी., मद्रास, कुसुम सुपुत्री अनिल कुमार ने आई.आई.टी.,बड़ोदरा, मनिष सुपुत्र विजय कुमार ने आई.आई.टी., जम्मू, रोनक सुपुत्री अनिल कुमार ने एन.आई.टी., कुरुक्षेत्र, रीया सुपुत्री नगेन्द्र ने एन.आई.टी., कुरुक्षेत्र, खुशी सुपुत्री सुनील कुमार ने एन.आई.टी., कुरुक्षेत्र, समीर सुपुत्र कृष्ण कुमार ने वाई.एम.सी.ए., फरीदाबाद में प्रवेश प्राप्त कर स्कूल के नाम को गौरवांवित किया। इसी कड़ी में मैडि़कल प्रवेश परीक्षा नीट में कुल 21 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिसमें दीया सुपुत्री हवा सिहँ ने एम्स,जम्मू, प्रदीप सुपुत्र राजकुमार ने एम्स, गुवाहाटी, शुभम सुपुत्र धर्मेंद्र ने पी.जी.आई.एम.एस., रोहतक में प्रवेश पाकर अपने स्कूल का ही नहीं अपने क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। इसी तरह एन.ड़ी.ए. प्रवेश में भी हमारे विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है जिसमें आरजू सुपुत्री सत्यप्रकाश, अदिती सुपुत्री नरेश सिहँ, आर्यन सुपुत्र ऋषिराज, मान्या सुपुत्री नरेश ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है। इसी तरह सत्र 2024-25 में कुल 86 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने स्कूल के नाम को चार चाँद लगाऐ हैं। साथ ही आयूष सुपुत्र राकेश कुमार व सुधन्य सुपुत्र नरेन्द्र ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयनित होकर अपने स्कूल के नाम का मान बढ़ाया है। यूरो स्कूल ने शैक्षणिक के साथ-साथ जिला स्तर व राज्य स्तर पर खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही आई.आई.टी, नीट, एन.ड़ी.ए., सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, आदि प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया एवं उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बोडऱ् परीक्षा में विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किये। इनकी सफलता में अहम् भूमिका निभाने वाले अध्यापकों को भी नकद राशि एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस शुभावसर पर यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव, चेयर पर्सन सरला यादव, निर्देशिका स्वाति यादव,निर्देशक नितिन यादव , अकादमी डीन मीनू दुबे, प्राचार्य सुनील यादव व उप-प्राचार्या संजू यादव ने आये हुए सभी अतिथिगण व अभिभावकों का तहेदिल से आभार प्रकट किया और कहा कि आज के युग मे अगर हमें जीवन में कुछ पाना है तो सच्ची लगन, कड़ी मेहनत व बेहतर दिशा-निर्देश की अत्यधिक आवश्यकता है और यह सब एक अध्यापक और अभिभावक के सामंजस्य से संभव है। इन्हीं दोनों के प्रयास से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यार्थी बिना कोचिंग संस्था में जाये आई.आई.टी, मेडिकल, एन.डी.ए, सैनिक एवं मिलिट्री स्कूल में प्रवेश पा रहे हैं। यह इस क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। चैयरमेन सत्यवीर यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम बच्चों को ग्लोबल लीडर बनाने का काम कर रहें हैं ताकि हमारे बच्चे देश-विदेश में अच्छे काम कर सकें। इसके लिए हम क्म्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक जोर देते हैं। आज हम अपने बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उच्च पदों को प्राप्त करने के लिए उत्तम शिक्षण व्यवस्थाओं के माध्यम से उनके लक्ष्य तक पहुँचाने का कार्य भी निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर अनिल यादव प्राचार्य यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, अनामिका गौड़ प्राचार्या यूरो इंटरनेशनल स्कूल भिवाड़ी, राज
, कल्पना यादव प्राचार्या यूरो इंटरनेशनल स्कूल, धारूहेड़ा, कॉडिऱ्नेटर नवनीत लावणिया, रितू तंवर, तन्नू गुप्ता, सुमन यादव व गतिविधि प्रभारी मधू यादव, अभिभावकगण,अध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 04: मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते हुए
Saturday, December 6, 2025
श्रीकृष्ण गौशाला में दिया एक लाख रुपये का दान -गौशाला में किया उनका अभिनंनदन ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। राजकुमार ,राज धर्म कांटा ने अपने लड़का लड़की दोनों की शादी के उपलक्ष्य में गौशाला कनीना में जाकर गौ सेवा की। इस मौके पर नव दंपति रोहित यादव व धर्मपत्नी अन्नू यादव सहित परिजन कलावती देवी, अनिल यादव, राजबाला देवी ने मिलकर गायों को को मीठा खिलाया और श्रीकृष्ण मंदिर में माथा टेका। उसके बाद गौशाला कनीना में एक लाख रुपए का दान भी दिया। साथ में आसपास की गौशालाओं में भी 11000-11000 दान दिया। इस मौके पर प्रधान गौशाला भगत सिंह ने कहा कि गौमाता और कृष्ण भगवान से प्रार्थना करते हैं कि राजकुमार का परिवार फले फूले और इसी प्रकार उन्नति करता रहे ताकि वह गौ माताओं की इसी प्रकार सेवा करते रहे। उल्लेखनीय है कि कनीना में चल रही गौशाला में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव व उनकी टीम तथा क्षेत्र वासियों की कड़ी मेहनत के कारण श्रीकृष्ण गौशाला कनीना दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। जिसके कारण गौशाला में हजारों गायों की सेवा उनके द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव अपने सारे निजी कार्य को छोड़कर गौ सेवा में लगे हुए हैं तथा क्षेत्र के लोगों वह गौशाला में आने वाले को भक्तों को गायों की महिमा के बारे में बताते हैं और उनको गौ सेवा करने की प्रेरणा भी देते हैं। जिसके कारण सैकड़ों गाये गोद लेने के लिए लोग घरों से चलकर आये हैं। न केवल कनीना अपितु आस पास के गांवों के लोग भी गौशाला में आकर गायों को गोद ले रहे हैं और दान दे रहे हैं। श्रीकृष्ण गौशाला कनीना के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि राज सिंह लंबे समय से गौशाला से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर निरंतर सहयोग करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि राज सिंह पहले भी चार गायों को गोद ले चुके हैं और गौसेवा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे प्रेरणादायी कदम दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और गौसेवा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं। इस अवसर पर दिलावर सिंह बाबू, रामप्रताप मास्टर, रामपाल, प्रधान बलवान आर्य, सुरजीत नंबरदार करीरा, डॉ. नीरज, डॉ. महेश, नरेंद्र, दीपक, सोनू, सतवीर सिंह]दिलावर बाबूजी ,मास्टर रामप्रताप, रामपाल यादव, सतवीर यादव, मोहन सिंह पूर्व पार्षद, भगत सिंह प्रधान, बलवान आर्य आदि अनेकों गौसेवक मौजूद थे। इस मौके पर राज के परिवार को सम्मानित किया गया। फोटो कैप्शन 05: गायों की सेवा करता राज परिवार
डा. भीमराव आंबेडकर को किया याद --जगह जगह मनाया महापरिनिर्वाण दिवस ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित किये। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में स्वतंत्रता सेनानी, संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह नम्बरदार ने की। अतरलाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक न्याय के मसीहा तथा भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने अपना सारा जीवन देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित किया। असमानता, अन्याय, अभाव के खिलाफ सतत संघर्ष किया। उनका शिक्षा, संगठन और संघर्ष करो का संदेश युगों-युगों तक मानव मात्र को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने समता मूलक और खुशहाल समाज के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जीवन में धारण करने की अपील की। थानेदार सतपाल, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, सुभाष यादव, रितिक, राजबीर व कैलाश सेठ ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा कानून मंत्री रहते किए गए कार्यों का वर्णन करते हुए उनके शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो नारे को युवाओं से अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। फोटो कैप्शन 10: डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन करते बसपा कार्यकर्ता।
पेंटिंग प्रतियोगिता व खेलकूद आयोजन -अव्वल को किया पुरस्कृत ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में आज रिलायंस फाउंडेशन के सौजन्य से एक पेंटिंग प्रतियोगिता एवं विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों में उत्साह का वातावरण देखते ही बनता था। खेल प्रतियोगिताओं में सुई-धागा दौड़ सहित कई रोचक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (लड़के)प्रथम स्थान पर साहिल ,द्वितीय स्थान पर प्रियांशु रहे। जूनियर वर्ग (लड़कियां)प्रथम स्थान पर मनीषा,द्वितीय स्थान पर ममता रही। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अंशिका, द्वितीय स्थान पर कलपी रही। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भावना (कक्षा 9) द्वितीय स्थान पर ऋषिका (कक्षा 8) तथा तृतीय स्थान पर नायरा (कक्षा 6) ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन के कम्युनिकेशन प्रभारी मनीष भारद्वाज व अनुपम कुमार, नेटवर्क प्रभारी गगन तथा एचआर- प्रभारी साहिल उपस्थित रहे। प्रभारी मनीष भारद्वाज ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने विद्यालय में ब्राडबैंड इंटरनेट की स्थापना करने की घोषणा भी की, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि विद्यालय में स्मार्ट डिजिटल बोर्ड के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है तथा लैंग्वेज लैब का भी प्रभावी उपयोग हो रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश, हेमंत शर्मा, पवन कुमार, कुलदीप यादव, रेखा यादव, सोमता कुमारी, अंजू यादव, अनीता यादव, शकुंतला यादव, ममता शर्मा ,बीर मति, माया देवी ,महेश कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे, नरेंद्र कुमार पीटीआई ने निर्णायक की भूमिका निभाई । कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे । फोटो कैप्शन 11: अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए ।
पेयजल का हो रहा है रिसाव -दूर दराज तक फैल जाता है जल ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। नहर के साथ-साथ जाने वाले सड़क मार्ग पर जहां बाबा राधे दास के तालाब के पास चौराहा बन रहा है। इस चौराहे के पास ही कुछ कदम आगे पेयजल कई दिनों से रिसाव कर रहा है। कनीना निवासी सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार रामपाल, दिनेश आदि ने बताया कि गत दिनों से यह जल रिसाव कर रहा है जिससे न तो पर्याप्त पर जलापूर्ति हो पा रहा है और दूषित पेयजल सप्लाई होने की संभावना बन रही है। इन लोगों ने बताया कि आए दिन दोपहिया वाहन इसमें गिर जाते हैं जिसके लिए एक लाल कपड़ा भी टांग रखा है ताकि दूर से यह दिखाई दे। ग्रामीणों ने बताया कि पहले एक छोटा सा सुराख हुआ था जो धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। इस ओर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते जल दूरदराज तक फैल रहा है और सड़क मार्ग के नष्ट होने के होने की संभावना बन गई है। अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं किया तो सड़क मार्ग भी छतिग्रस्त हो जाएगा। क्या कहते हैं अधिकारी- इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार से बात हुई उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिल गई है और वे जल्द ही कार्रवाई करेंगे और इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवा देंगे ताकि पेयजल खराब न जाए। फोटो कैप्शन 5: बहता हुआ पेयजल
कनीना में पाला जमना जारी --गत दिनों से जम रहा है पाला, पड़ रही है कड़ाके की ठंड ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गत दिनों से हल्का पाला जमता आ रहा है। सुबह सवेरे घास फूस, उपले आदि पर यह पाला जमं हुआ देखा जा सकता है लेकिन अभी इतना पल नहीं पड़ रहा जिससे फसल को कोई नुकसान हो सके। कृषि वैज्ञानिक भी नहीं मानते कि पाले का कोई नुकसान होगा। यदि लगातार पाला पड़ता रहे और मौसम खराब रहे तभी फसल को नुकसान होने का अंदेशा हो सकता है। बहरहाल ठंड सरसों की फसल के लिए बेहतर मानी जा रही है और इस समय जो ठंड पड़ रही हो फसल के लिए भी लाभप्रद है। फोटो नंबर 01 से 04: उपलों तथा वनस्पतियों पर जमा हुआ पाला
पुलिस ने बरामद की शराब -वार्ड दस में किरायेदार बेचता था शराब ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर वार्ड 10 में रह रहे किराएदार बलवंत सिंह को अवैध शराब के साथ पकड़ा। नहर के पास खेतों में प्लास्टिक का कट्टा रखकर शराब बेच रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे 7 बोतल देशी शराब तथा 23 पव्वा देसी शराब के बरामद किये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर -कोहरे में सावधानी बरतने की अपील ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ कनीना और बूचावास टोल प्लाजा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने भारी वाहनों, स्कूल बसों, निजी कारों, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों को रोककर उनके आगे और पीछे रिफ्लेक्टर चिपकाए, ताकि अंधेरे या धुंध में ये वाहन दूर से ही दिखाई दे सकें और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस अभियान के दौरान निरीक्षक अनिल कुमार ने केवल रिफ्लेक्टर ही नहीं लगाए, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने चालकों को प्रेरित किया कि वे सड़क पर चलते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और कोहरे के दौरान फॉग लाइट का प्रयोग अवश्य करें। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाया कि थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है। फोटो कैप्शन 09: पुलिस वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाते हुए
गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या के मामले में दो ओर आरोपी पकड़े, डंडे बरामद --नौताना गांव की घटना ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान नौताना निवासी सतेंद्र और विशाल के रूप में हुई है। जिनसे पूछताछ में दो डंडे बरामद किए हैं। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपियों की मृतक के लड़के और उसके साथियों के साथ आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंची और मौके से घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। शिकायतकर्ता जोगेन्द्र वासी गांव नौताना ने शिकायत दी कि उसके बड़े भाई सूबे सिंह का लड़का हैप्पी व उसके साथी कुलदीप व नवीन, तीनों दिनांक 28 नवम्बर को करीब 10 रात्रि पर नरेन्द्र के घर के सामने गली में खड़े थे। नीरज, अंकित, सतेन्द्र, विशाल, स्कार्पियो गाडी में आए और आते ही नीरज ने गाड़ी रोककर कुलदीप, नवीन व हैप्पी के साथ डंडे से मार पीट की। इस बारे में उन्हें पता चला तो वह और उसका भाई सूबे सिंह वहां पर गए तो नीरज व उसके साथी वहां से चले गए थे। कुछ समय बाद आरोपी पोता की तरफ से स्कॉर्पियो गाड़ी तेज स्पीड से भगाकर लिए, गाडी को नीरज चला रहा था। जिसने जान से मारने की नीयत से उसके भाई को सीधे टक्कर मारी, जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फोटो कैप्शन 07: पकड़े गये दो आरोपी
145 ग्राम अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार --एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर कनीना में मामला दज ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा-निर्देशानुसार जिले भर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन हाटस्पाट डामिनेशन चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा जुए और नशे के अड्डों को सख्ती से चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए गाव खेड़ी से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसके कब्जे से 145 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस टीम गश्त के दौरान गाँव खेड़ी बस अड्डे पर मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि गांव का ही रहने वाला सवाई सिंह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर अवैध गांजा बेच रहा है। सूचना पर टीम ने तुरंत प्रभाव से रेड की, मौके से आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से एक पॉलीथिन मिली, जिसमें 145 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी सवाई सिंह निवासी गांव खेड़ी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उन्हानी में पुलिस ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान। --दी सुरक्षा संबंधित जानकारी ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशों में, महेंद्रगढ़ जिला पुलिस निरंतर एक सुरक्षित और नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कनीना उपमंडल के गांव उन्हानी में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों जैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूक करना था। नशा एक सामाजिक अभिशाप नशा मुक्त भारत अभियान की इंचार्ज निरीक्षक शारदा ने ग्रामीणों और विशेषकर युवाओं को संबोधित करते हुए नशे को समाज के लिए एक नासूर बताया। उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला कर देता है। पुलिस नशा पीडि़तों को मुख्य धारा में वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। यदि आपके परिवार या आस-पास कोई व्यक्ति नशा छोडऩा चाहता है, तो पुलिस उसकी काउंसलिंग और पुनर्वास में पूरी मदद करेगी। इसके अतिरिक्त, जो लोग समाज में नशा फैलाने या बेचने का काम कर रहे हैं, उनकी सूचना हमें निडर होकर दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी जानकारी दी, जिस पर काल करके नशा मुक्ति के लिए सहायता और परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। नारी शक्ति और सुरक्षा महिला थाना नारनौल से आई हेड कांस्टेबल शकीला ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निडर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 का प्रयोग करें। अकेले में सफर करते समय डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग का लाभ उठाएं। बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के लिए पोक्सो एक्ट एक सशक्त कानून है। यदि किसी महिला या बच्ची के साथ कोई अपराध होता है, तो लोक-लाज के डर से उसे छुपाएं नहीं, बल्कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक अनिल कुमार ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क पर जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। तेज गति से वाहन न चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना—ये छोटी-छोटी आदतें अमूल्य जीवन को बचा सकती हैं। अभिभावकों से अपील है कि वे कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें। साइबर सुरक्षा और सतर्कता थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को सचेत किया। टीम ने विस्तार से बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी या बैंक विवरण किसी से साझा न करें और लॉटरी या इनाम के झांसे में न आएं। इसके अलावा, गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। यदि आपको अपने आस-पास कोई नशा तस्कर या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपकी मित्र है और आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। फोटो कैप्शन 08: पुलिस उन्हाणी में जानकारी देते हुए
सचिन कुमार को मिला इंटरनेशनल एजूकेशन आइडल 2025 सम्मान -मथुरा में दिया गया सम्मान ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। गोपाल किरण समाज सेवी संस्था , दक्षिण एशिया विकास मंच , बृजकला साहित्य अकादमी व जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में कनीना के प्रवक्ता सचिन कुमार को उनके शिक्षा व समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए इंटरनेशनल एजुकेशन आइडल सम्मान 2025 प्रदान किया गया । देश - विदेश से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं , शिक्षाविदों , विचारकों व चिंतकों के बीच देश के ज्वलंत विषयों जैसे भूमंडलीकरण एवं बाजारवाद के दौर में मूल्य-आधारित शिक्षा एवं शिक्षकों की बदलती भूमिका ,भारत मे महिला सशक्तिकरण- प्राचीन काल से आधुनिक काल तक , नई शिक्षा नीति वर्तमान चुनौतियां एवं संभावनाएं व वर्तमान में साहित्य की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर यह गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूरे देश से विभिन्न क्षेत्रों में शानदार कार्य कर रहे आईएएस , आईपीएस , आई एफ एस , विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व साहित्यकारों ने शिरकत की। गौरतलब है कि प्रवक्ता सचिन कुमार इससे पहले भी अनेकों मंचों से अपने व्याख्यान दे चुके है तथा रेवाड़ी के नांगल तेजु के माडल संस्कृति विद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। फोटो कैप्शन 03: प्रवक्ता सचिन शर्मा को सम्मानित करते हुए।
कोटिया स्कूल में एक भी नियमित शिक्षक नहीं -30 विद्यार्थी पा रहे हैं शिक्षा , प्रतिनियुक्ति पर आता है एक शिक्षक ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। शहीद हनुमान सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में वर्तमान में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। 30 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। एक मुख्य अध्यापक जरूर कार्यरत था जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में बिना शिक्षकों के कैसे पढ़ाई हो? एसएमसी सदस्य देशराज यादव,करतार सिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, रामफल आदि ने बताया कि उनके कोटिया स्कूल में लंबे समय से एक मुख्य अध्यापक कार्यरत था जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो चुका है। अब कोई नियमित शिक्षक विद्यालय में कार्यरत नहीं है। संस्कृत का एक शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार शिक्षा अधिकारियों से शिक्षक भेजने की मांग की है किंतु सब बेकार गया। अगर शिक्षा अधिकारियों की माने तो उनका कहना है कि एक संस्कृत शिक्षक डेपूट कर रखा है जो कार्यरत सीहोर में है किंतु पढ़ाने के लिए यहां आता है लेकिन वह भी नियमित रूप से नहीं आ पाता। यहां कम से कम से कम यहां तीन शिक्षकों की जरूरत है। कभी कभार सेवानिवृत्त शिक्षक भी परेशान विद्यार्थियों की समस्या हल करने के लिए विद्यालय में आ जाते हैं। ऐसे में अब बेचारे विद्यार्थी क्या करें? अभिभावक भी अब तो परेशान हो चले हैं। नजदीक दूसरा स्कूल कम से कम 3 किलोमीटर दूर पड़ता है। जहां तक बच्चों को भेजना भी कठिन होता है। एसएमसी पदाधिकारियों ने बताया कि एमआईएस पर मुख्याध्यापक एवं पीटीआई के पद ही खोले हुए हैं बाकी सभी केप्ट रखे हुए हैं। क्या कहते अधिकारी- खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह से बात कि तो उनका कहना है कि बार बार उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है किंतु निकट भविष्य में तबादले होने जा रहे हैं जिसमें शिक्षक आ जाएंगे। तब तक एक शिक्षक डेपूट किया हुआ है। सभी पद सृजित करने की भी बात कही गई है। समस्या जल्द ही ठीक होने के आसार है। फोटो कैप्शन 04: कोटिया स्कूल जहां कोई शिक्षक नहीं
सरसों और गेहूं की कर रहे हैं किसान सिंचाई -एक बार में 20 किलो यूरिया खाद डालें- डा. अजय ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना ही नहीं पूरे जिला महेंद्रगढ़ में इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले सरसों की अधिक बिजाई की गई है। जिला महेंद्रगढ़ में 112000 हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई है जबकि 29000 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल उगाई गई है। इसी क्रम में चना 5000 हेक्टेयर पर वही जौ करीब 125 हेक्टेयर पर उगाया गया है। जहां बरसीम 470 हेक्टेयर पर वहीं करीब 2000 हेक्टेयर पर चारा देने वाली फसले उगाई गई हैं। इस समय गेहूं और सरसों की फसल बड़ी हो गई है। सर्दी पडऩे से फसलों में आब आ गई है। किसान सूबे सिंह ,कृष्ण कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि इस समय फसल लहलहाने लगी है। सर्दी कड़ाके की पड़ रही है जिससे फसल में भी आब आ गई है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम सही रहा तो अच्छी पैदावार सरसों की मिल पाएगी। विगत वर्ष की तुलना में इस बार सरसों अधिक भूभाग पर उगाई गई है। कनीना मंडी से रविंद्र बंसल ने बताया कि बार सरसों का एमएससपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि गेहूं का एमएसपी 2585 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। इस बार सरसों के अच्छे भाव मिलने की उम्मीद को लेकर किसानों ने सरसों अधिक उगाई है। गेहूं के मुकाबले जिले में करीब चार गुना अधिक सरसों उगाई गई है। इस समय किसान सिंचाई कर रहे हैं और खेतों में खाद डाल रहे हैं। क्या कहते हैं एसडीओ कृषि विभाग- एसडीओ कृषि विभाग डा. अजय यादव ने बताया कि किसान पहली सिंचाई गेहूं और सरसों की कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो किसान यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं उन्हें एक साथ यूरिया नहीं छिड़कना चाहिए। महज 20 किलो यूरिया एक बार में गेहूं में छिड़के। तत्पश्चात दोबारा से छिड़के। चूंकि यूरिया में नाइट्रोजन होता है जो फसलों को जितना मिल पाता है मिल जाता है बाकी हवा में उड़ जाता है। ऐसे में एक साथ यूरिया का पूरा बैग न डाले। ऐक साथ पूरा बैग छिड़क देने से फसल में कोई विशेष ताकत नहीं आती। उन्होंने कहा कि सरसों में सिंचाई जरूर करें किंतु जहां ढलान हो वहां पानी इक_ा न होने पाए। वरना और रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने का सर्दी से बचने के लिए हल्की सिंचाई करैने पर बल दिया। फोटो कैप्शन 01: सरसों की फसल और साथ में डा.अजय एसडीओ
सड़क मार्ग को अविलंब किया जाए निर्मित -आये दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। बेवल से राताकलां सड़क मार्ग पर लंबे समय से रोड़े तो डाले हुए हैं किंतु तारकोल नहीं डाला गया है जिसके कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह करीब 2 किलोमीटर दूरी है। आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं घट रही है। इस संबंध में इंद्रजीत बेवल, कर्मवीर, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, मनोज, रवि कुमार आदि ने बताया कि यह सड़क मार्ग मार्केट कमेटी की ओर से निर्मित किया जाना है। ठेकेदार ने इस पर रोड़े डाल दिए हैं किंतु डामर नहीं डाला है जिसके चलते पैदल चलना भी कठिन हो गया है। लोगों ने मांग की है कि अविलंब इस सड़क मार्ग की शुद्ध ली जाए और इस पर डामर डाला जाए ताकि कई गांव के लोगों को लाभ मिल सके। इस समय में कनीना मार्केट कमेटी के सचिव अजीत कुमार से बात हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ठेकेदार को और उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित करेंगे और इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। फोटो कैप्शन 02: सड़क जिस पर पड़े हैं रोड़े, डामर नहीं
Friday, December 5, 2025
बाछोद स्कूल की प्राचार्या बनी अनिता यादव -गौशाला को दिया 5100 रुपये का दान ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछोद में अनिता यादव ने प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पद जून माह में प्राचार्य भूप सिंह की सेवानिवृत्ति पर रिक्त हुआ था। नव नियुक्त प्राचार्य पदभार अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव ने अनिता यादव को एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से स्कूल में शिक्षा का स्तर उन्नत होगा और स्कूल में नई ऊर्जा का संचार होगा । प्राचार्य अनिता यादव ने कहा कि वे स्कूल को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी। प्राचार्य ने अपनी पदोन्नति पर 5100 रुपए गौशाला को भेंट किए । विद्यालय स्टाफ ने नए प्राचार्य के नेतृत्व में स्कूल को और भी बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मा.धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य विजयपाल, मुख्याध्यापक रोशनलाल, सरिता ग्रोवर, नीलम, योगेश चौहान, ताराचंद, संजीव कुमार, सुरेश प्रधान व चन्दन सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। फोटो कैप्शन 04: अनिता यादव प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण करते हुए
संत लालगिरी महाराज की प्रतिमा स्थापित ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। तीन दिनों से चली आ रही पूजा अर्चना के बाद आज विधि विधान से संत लालगिरी महाराज की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। यह मूर्ति कनीना के डिग्री कालेज के पास स्थित लालगिरी आश्रम में स्थापित की गई। उल्लेखनीय है कि कनीना के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा की मृत्यु दुर्घटना मौत के बाद प्रतिमा की कनीना कस्बा में परिक्रमा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और सीधे मूर्ति स्थापित कर दी गई है। अब तक आश्रम में लाल गिरी की मूर्ति नहीं थी। फोटो कैप्शन 6: मूर्ति स्थापित करते हुए कनीना के लोग
सरसों और गेहूं की कर रहे हैं किसान सिंचाई -एक बार में 20 किलो यूरिया खाद डालें- डा. अजय ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना ही नहीं पूरे जिला महेंद्रगढ़ में इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले सरसों की अधिक बिजाई की गई है। जिला महेंद्रगढ़ में 112000 हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई है जबकि 29000 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल उगाई गई है। इसी क्रम में चना 5000 हेक्टेयर पर वही जौ करीब 125 हेक्टेयर पर उगाया गया है। जहां बरसीम 470 हेक्टेयर पर वहीं करीब 2000 हेक्टेयर पर चारा देने वाली फसले उगाई गई हैं। इस समय गेहूं और सरसों की फसल बड़ी हो गई है। सर्दी पडऩे से फसलों में आब आ गई है। किसान सूबे सिंह ,कृष्ण कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि इस समय फसल लहलहाने लगी है। सर्दी कड़ाके की पड़ रही है जिससे फसल में भी आब आ गई है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम सही रहा तो अच्छी पैदावार सरसों की मिल पाएगी। विगत वर्ष की तुलना में इस बार सरसों अधिक भूभाग पर उगाई गई है। कनीना मंडी से रविंद्र बंसल ने बताया कि बार सरसों का एमएससपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि गेहूं का एमएसपी 2585 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। इस बार सरसों के अच्छे भाव मिलने की उम्मीद को लेकर किसानों ने सरसों अधिक उगाई है। गेहूं के मुकाबले जिले में करीब चार गुना अधिक सरसों उगाई गई है। इस समय किसान सिंचाई कर रहे हैं और खेतों में खाद डाल रहे हैं। क्या कहते हैं एसडीओ कृषि विभाग- एसडीओ कृषि विभाग डा. अजय यादव ने बताया कि किसान पहली सिंचाई गेहूं और सरसों की कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो किसान यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं उन्हें एक साथ यूरिया नहीं छिड़कना चाहिए। महज 20 किलो यूरिया एक बार में गेहूं में छिड़के। तत्पश्चात दोबारा से छिड़के। चूंकि यूरिया में नाइट्रोजन होता है जो फसलों को जितना मिल पाता है मिल जाता है बाकी हवा में उड़ जाता है। ऐसे में एक साथ यूरिया का पूरा बैग न डाले। ऐक साथ पूरा बैग छिड़क देने से फसल में कोई विशेष ताकत नहीं आती। उन्होंने कहा कि सरसों में सिंचाई जरूर करें किंतु जहां ढलान हो वहां पानी इक_ा न होने पाए। वरना और रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने का सर्दी से बचने के लिए हल्की सिंचाई करैने पर बल दिया। फोटो कैप्शन 5: सरसों की फसल और साथ में डॉटर अजय एसडीओ
कनीना की राजनीति का बड़ा चेहरा राजेंद्र लोढ़ा नहीं रहे, रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड पर बस-कार भिड़ंत में मौत - तीन बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव, वर्तमान में उनकी पुत्रवधू है नपा चेयरमैन ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना। :कनीना नगर पालिका के पूर्व में दो बार प्रधान रह चुके राजेंद्र सिंह लोढ़ा की रेवाड़ी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पुत्रवधू कनीना नगर पालिका की मौजूद चेयरपर्सन हैं। हादसा गुरुवार शाम को हुआ था, जब वे शादी समारोह में भाग लेने के लिए अपनी कार से जा रहे थे। कनीना नगर पालिका के पार्षद करीब 79 वर्षीय राजेंद्र सिंह लोढ़ा गुरुवार को रेवाड़ी से राजस्थान की ओर एक शादी समारोह में अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान एक बस ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति दीपक को भी गंभीर चोटें आई हैं। निजी अस्पताल में कराया था भर्ती- दुर्घटना के बाद राजेंद्र सिंह लोढ़ा को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका रेवाड़ी में पोस्टमार्टम करवा कनीना में उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद बाजार बंद- लोगों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो कनीना कस्बा के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख शोक जताया। वहीं अनेक प्राइवेट शिक्षण संस्थान भी बंद रहे। वार्ड 14 से पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा वर्तमान में कनीना नगर पालिका के वार्ड 14 के पार्षद भी थे। उनकी पुत्रवधू डा. रिम्पी यादव वर्तमान में नगर पालिका की प्रधान हैं। उनके तीन बेटे हैं। जिनमें होशियार सिंह, सुभाष और जेपी लोढ़ा शामिल हैं। इनमें होशियार व सुभाष जीएल स्कूल के नाम से कनीना में निजी स्कूल चलाते हैं। वहीं जेपी वकील हैं। तीन बार लड़ा विधानसभा चुनाव राजेंद्र लोढ़ा ने तीन बार जाटूसान विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, मगर विधायक नहीं बन पाए। उन्होंने चौधरी देवीलाल की समता पार्टी से 1991, आईएनएलडी से 1996 तथा बसपा से 1996 में एमएलए का चुनाव लड़ा। दो बार रहे चेयरमैन- राजेंद्र लोढ़ा वर्ष 1987 से 1991 तथा बाद में 1995 से 2000 तक नगर पालिका कनीना के चेयरमैन भी रहे हैं। वहीं एक बार वे कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी बने थे। कनीना के पूर्व प्रधान और वर्तमान नगर पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा का बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया। बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र लोढ़ा कार में ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकालकर रेवाड़ी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान राजेंद्र लोढ़ा ने दम तोड़ दिया। युवक दीपक का अस्पताल में अभी इलाज जारी है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह लोढ़ा कनीना नगर पालिका के पूर्व प्रधान और वर्तमान में पार्षद थे। उनके पिता गणेशी लाल स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके नाम से जीएल पब्लिक स्कूल संचालित होता है। लोढ़ा करीब तीन दशक से अधिक समय तक कनीना की राजनीति का अहम हिस्सा रहे। शुरुआत में उनका झुकाव चौटाला परिवार की ओर रहा, लेकिन बाद में मतभेद बढऩे पर उन्होंने इनेलो छोड़ बसपा का दामन थाम लिया। एक मामले में चौटाला सरकार के समय उन्हें भिवानी जेल भेजा गया था, लेकिन कनीना में हुए जबरदस्त विरोध के बाद उनकी रिहाई हुई। वर्ष 2000 के निकाय चुनावों के दौरान इसी राजनीतिक तनातनी के बीच कनीना नगर पालिका को भंग कर ग्राम पंचायत का दर्जा दे दिया गया था, जिसके विरुद्ध उन्होंने जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया। उनके निधन से कनीना क्षेत्र में शोक की लहर है। भारी भीड़ जमा- राजेंद्र सिंह लोढ़ा के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जमा हुई। उनका पार्थिव शरीर कनीना में घूमाया गया। सड़क मार्ग भी जाम रहे। फोटो कैप्शन= राजेंद्र सिंह लोढ़ा फाइल फोटो
खंड स्तरीय मिशन बुनियाद एवं सुपर-100 कैंपेन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन -एसडीएम रहे मुख्य अतिथि ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में खंड स्तरीय मिशन बुनियाद एवं सुपर-100 कैंपेन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनीना एसडीएम जितेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य सुनील खुडानिया ने की। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग तथा विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन की ओर से दिव्या एवं यतेन्द्र ने विशेष रूप से सहभागिता की। मिशन बुनियाद के अंतर्गत कनीना ब्लाक के प्रतिभावान छात्रों को नीट , जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मजबूत आधार प्रदान करना है। इस अभियान के माध्यम से कक्षा 9वीं से 10वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों की तैयारी को उन्नत एवं तकनीकी बनाना इसका मुख्य लक्ष्य है। आयोजित कैंपेन में कक्षा 9वीं के लिए लगभग 350 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। यह कार्यक्रम सेशन 2026-28 के लिए संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें उच्च स्तरीय आनलाइन तैयारी करवाई जाएगी। कनीना ब्लाक का मिशन बुनियाद केंद्र वर्तमान में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। यहां ब्लाक के मेधावी विद्यार्थियों को आनलाइन माध्यम से नीट एवं जेईई स्तर की कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। इस मौके पर नरेश कौशिक, प्राचार्य, सत्य प्रकाश, मुख्य अध्यापक, शुभकरण,सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। मिशन बुनियाद टीम के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा कार्यक्रम, आनलाइन कक्षाओं, विषयवार आवश्यकताओं और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। फोटो कैप्शन 03: मिशन बुनियाद में भूमिका निभाने वाले शिक्षक
किसानों का प्रशिक्षण भोजावास में संपन्न -जैविक और गो- आधारित खेती करने वालों ने लिया भाग ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। भारतीय किसान संघ जिला महेंद्रगढ़ के जैविक और गो- आधारित खेती करने वाले किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भोजावास में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में सुरेंद्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री तथा प्रांत के जैविक प्रमुख डा. देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला मंत्री मुकेश कुमार, संभाग संगठन मंत्री महेंद्र सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम, रेवाड़ी के महामंत्री वेद प्रकाश नंबरदार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर जगराम यादव, राधेश्याम शर्मा, मुनीम सिंह, शिवराज सिंह, संदीप शर्मा, पवन कुमार, मनोज कुमार आदि अनेकों किसानों ने भाग लिया। फोटो कैप्शन दो: किसानों को प्रशिक्षण देते हुए देवेंद्र यादव
फिर से दर्ज हुआ डाक्
टर होशियार सिंह यादव कनीना का नाम विश्व रिकार्ड बुक में -कई विश्व रिकार्ड बुकों में हो चुका है नाम दर्ज ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना निवासी डाक्टर होशियार सिंह यादव पूर्व शिक्षक, साहित्यकार ,लेखक एवं पत्रकार का नाम एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज हो चुका हैद्ध 25 जनवरी 2026 को जयपुर में उन्हें विभूषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विदेशों तक विश्व बुक रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है। इसी कड़ी में इनफ्लुएंस बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज किया जा चुका है। अब तक 43,80000 किलोमीटर के करीब साइकिल चलाने तथा 8000 किलोमीटर के करीब पैदल चलने के कारण उनका यह नाम विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज हुआ है। अब तक हजारों की संख्या में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, डा. होशियार सिंह यादव के 3 शोध प्रकाशित तथा तीन बार राज्यपाल से, राज्य शिक्षक पुरस्कार तथा अनेकों अवार्डोंं से सम्मानित डाक्टर यादव लंबे समय से साइकिल चला रहे हैं। करीब 40 सालों से साइकिल चला रहे और ताउम्र चलने का संकल्प ले रखा है। यही नहीं कावड़ यात्रा, खाटू श्याम पदयात्रा ,जैतपुर पदयात्रा तथा अन्य किसी धाम की यात्रा पर पैदल जाकर नाम कमा चुके हैं। यही कारण है कि उनका नाम एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बुक में प्रकाशित हो चुका है। आने वाली 25 जनवरी को पिंक सिटी में सम्मानित किया जाएगा। फोटो कैप्शन: डा. होशियार सिंह
Thursday, December 4, 2025
फिर से दर्ज हुआ डाक्टर होशियार सिंह यादव कनीना का नाम विश्व रिकार्ड बुक में -कई विश्व रिकार्ड बुकों में हो चुका है नाम दर्ज ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना निवासी डाक्टर होशियार सिंह यादव पूर्व शिक्षक, साहित्यकार ,लेखक एवं पत्रकार का नाम एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज हो चुका हैद्ध 25 जनवरी 2026 को जयपुर में उन्हें विभूषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विदेशों तक विश्व बुक रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है। इसी कड़ी में इनफ्लुएंस बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज किया जा चुका है। अब तक 43,80000 किलोमीटर के करीब साइकिल चलाने तथा 8000 किलोमीटर के करीब पैदल चलने के कारण उनका यह नाम विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज हुआ है। अब तक हजारों की संख्या में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, डा. होशियार सिंह यादव के 3 शोध प्रकाशित तथा तीन बार राज्यपाल से, राज्य शिक्षक पुरस्कार तथा अनेकों अवार्डोंं से सम्मानित डाक्टर यादव लंबे समय से साइकिल चला रहे हैं। करीब 40 सालों से साइकिल चला रहे और ताउम्र चलने का संकल्प ले रखा है। यही नहीं कावड़ यात्रा, खाटू श्याम पदयात्रा ,जैतपुर पदयात्रा तथा अन्य किसी धाम की यात्रा पर पैदल जाकर नाम कमा चुके हैं। यही कारण है कि उनका नाम एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बुक में प्रकाशित हो चुका है। आने वाली 25 जनवरी को पिंक सिटी में सम्मानित किया जाएगा।
विश्व मृदा दिवस -5 दिसंबर मृदा पौधे को सबसे अधिक पोषक करती है प्रदान ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। मिट्टी और पानी जीवन के स्रोत माने जाते हैं। 95 प्रतिशत से अधिक पोषक दो मूलभूत संसाधनों मिट्टी और पानी से पौधे को प्राप्त होते हैं। जलवायु परिवर्तन, मानव गतिविधियों के कारण मिट्टी खराब हो रही है, जल संसाधनों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, पानी की घुसपैठ हो जाती हैं। फसल चक्रण मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करती है कटाव और प्रदूषण को कम करती है, जल घुसपैठ और भंडारण को बढ़ाती है। मृदा दिवस 2023 का मिट्टी और पानी के महत्व और संबंध के बारे में जागरूक करना है। मिट्टी स्वास्थ्य सुधार के लिए दुनिया भर में नागरिकों को संलग्न भी करती है। मृदा से संबंधित पूर्व कृषि कृषि अधिकारियों से बात की जिनके विचार निम्र रहे- हमारा भोजन का 95प्रतिशत भाग मिट्टी से आता है। एक घन मीटर स्वास्थ्य मिट्टी में ढाई सौ लीटर से अधिक पानी बरकरार रह सकता है। अनुचित मिट्टी और जल प्रबंधन मिट्टी के कटाव मिट्टी की जैव विविधता मिट्टी उर्वरता और पानी की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित करती है। स्वास्थ्य मिट्टी ही प्राकृतिक फिल्टर के रूप में जल प्रदान करने में भूमिका निभाती है। मिट्टी को हमें साफ सुथरा रखना चाहिए, स्वस्थ रखना चाहिए वरना आने वाले समय में पैदावार घटती चली जाएगी और जीवन की अहम चीज भोजन भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। यदि मिट्टी खराब करेंगे तो तेजी से कटाव होगा जो दुनिया भर में गंभीर पर्यावरणीय मुद्दा बन जाएगा। करीब 45 साल पहले भारत में मिट्टी बचाओ आंदोलन की शुरुआत हुई थी। मिट्टी के क्षरण से कार्बनिक पदार्थ को नुकसान होता है और उर्वरता में गिरावट आती है। ऐसे में 2013 में मृदा दिवस मनाने की घोषणा हुई थी तब से यह दिवस मनाया जा रहा है। --- डा देवराज मिट्टी यानी मृदा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मिट्टी के महत्व के बारे में लोगों को बताने और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। मिट्टी की उर्वरता में कमी आ रही है। ऐसे में लोगों को इस बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है। मिट्टी में अधिक मात्रा में उर्वरक पीड़कनाशी डालने से मिट्टी खराब हो जाती है। मिट्टी जब तक स्वस्थ होगी फासले अच्छी पैदावार देगी जो हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम योगदान देती हैं। मिट्टी का सीधा संबंध हमारे सेहत से है। यह मिट्टी खराब होगी तो पैदावार का प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा जिसके कारण हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। मृदा की देखरेख करनी चाहिए, बार-बार फसल पैदावार लेने से मिट्टी की गुणवत्ता खत्म हो जाती है, ऐसे मिट्टी उर्वरता बढ़ाए रखना चाहिए। मिट्टी में 18 प्रमुख तत्वों में से 15 तत्व प्राप्त होते हैं। जिनकापौधे की वृद्धि विकास में अहम योगदान है। मृदा प्रदूषण खाद्यान्न एवं जलवायु पर भी प्रभाव डालता है, प्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ---अग्रणी किसान सुबह सिंह जीवन का प्रारंभ मृदा से होता है और अंत भी मृदा में हो जाता है। भोजन, वनस्पतियां, शोधित भूमिगत जल का यह प्रमुख रूप से मुख्य स्रोत है। स्वस्थ स्थिति की और मानव कल्याण के लिए मृदा प्रबंध किया जाना जरूरी है। मृदा प्रबंधन की जानकारी देनी चाहिए। खेतों में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद डालने चाहिए ,मिट्टी की जांच करवानी चाहिए, गंदे प्रवाह को रोकना चाहिए। मल्टी लेयर प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग किया जाना चाहिए। लोगों को स्वच्छ वायु ेएवं जल की तरह स्वच्छ मृदा के बारे में जानकारी देनी चाहिए। -----अजीत सिंह किसान फोटो कैप्शन:अजीत सिंह, सूबे सिंह किसान एवं पूर्व कृषि अधिकारी देवराज
एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान --जेपी कोटिया ने किया शुभारंभ ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। गुरुवार को एचडीएफसी बैंक कनीना अनाज मंडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जेपी कोटिया मार्केट कमेटी चेयरमैन द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। शाखाप्रबंधक विक्रमदत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित एक परिवर्तन मुहिम द्वारा नवंबर दिसंबर महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक वर्तमान में शहर के साथ गांव की आबादी में भी समय समय पर पौधारोपण मुहिम चलाता है। रक्तदान महादान माना गया है तथा रक्तदान से हजारों की संख्या में मरीजों की जान बैच जाती है। रक्तदान करने वाले कम नहीं हैं, भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान करने वाले युवा मिलते हैं। जब कोई रक्तदान शिविर लगता है तो बढ़-चढ़कर युवा वर्ग भाग लेता है। युवा वर्ग क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस संबंध में रक्तदान शिविर लगाने वाले तथा रक्तदान करने वाले युवाओं से चर्चा हुई। विक्रमदत्त ने कहा कि मरीजों की जिंदगी बचाने में रक्तदान का अहम योगदान है। रक्तदान करने से कभी शरीर में कोई कमी नहीं आती। अपितु उनका उत्साह और भी बढ़ता है। उनका कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी को धन दौलत देने से जान नहीं बच सकती। अपितु रक्त देने से मरीजों की बच सकती है। उनका कहना है कि युवा पीढ़ी रक्तदान करने में संकोच नहीं करती। इस दौरान प्रबंधक प्रीतम,देवेश कुमार, सचिन कुमार, अनिल कुमार, मनोज भाटिया, जसवीर सिंह, डा. जितेंद्र मोरवाल, डा. सुंदरलाल, रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों सहित कई जन मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 06: रक्तदान करते हुए लोग
कनीना क्षेत्र में पड़ रही है कड़ाके की सर्दी -जमता है पाला, लोग आग सेकते आये नजर ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना और आसपास क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां तापमान बिंदु पर पहुंच चुका है। वही सुबह सवेरे फसलों, घास फूस पर पाला जमा देखा गया। विगत कुछ दिनों से पाला जमने की घटना देखने को मिल रही है। जहां किसान लहलहाती सरसों और गेहूं की फसल को देखकर खुश नजर आ रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी से ऐसी ठंड नहीं है जो फसल को नुकसान कर सके। किसान सूबे सिंह, देवेंद्र बलिया, अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, महेश कुमार, योगेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि किसानों ने बताया कि विगत वर्ष भी कई दिन पाला जमा था और इस वर्ष बुधवार एवं गुरुवार को भी पाला जमा है। इस समय सरसों पर आब आई हुई है, गेहूं की फसल अभी छोटी है। कनीना क्षेत्र में 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों तो करीब दस हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी है। सरसों में फूल आ गए हैं। दूर दराज तक अब खेतों में सरसों खड़ी नजर आ रही है, कहीं-कहीं पीले फूल नजर आ रहे हैं। जहां फूलों को देखकर मधुमक्खी पालन करने वाले दूसरे प्रांतों से आने लग गये हैं। कनीना और आसपास क्षेत्र में दिन के समय तेज धूप खिलती है वहीं सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ती है। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। खेतों में किसान तो दुकानों के आगे दुकानदार आग सेकते नजर आते हैं। उधर पूर्व विषय विशेषज्ञ डा. देवराज यादव से ठंड और पाले के विषय में जानकारी चाही। उन्होंने बताया कि दिन के समय धूप खिलता है और सुबह शाम ठंड पड़ती है जिससे नुकसान की संभावना नहीं है। अभी सर्दी फसलों के अनुरूप ही पड़ रही है। उनका कहना है कि किसानों को चाहिए की हल्की सिंचाई कर दे ताकि पाले का कोई नुकसान न हो सके। उनका कहना है कि अभी इतना अधिक पाला नहीं जमता कि फसल को कोई नुकसान हो जाए। लगातार मौसम खराब रहने से ही फसल को नुकसान हो सकता है। फोटो कैप्शन 04 व 05: उपलों पर जमा हुआ पाला
आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस 6 को कनीना मनेगा --बैठक में लिया गया निर्णय ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। डा. भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक कान्ह सिंह पार्क कनीना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने की। बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया गया की बाबा साहब का महा परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2025 को अंबेडकर चौक कनीना शाम 5 आयोजित होगा। बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करके श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने सभी समिति के सदस्य व क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों के पहुंच कर श्रद्धांजलि देने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व पार्षद रामेश्वर दयाल , एडवोकेट विनोद कुमार भोजावास, हेड मास्टर डीगराम, महासचिव राजेंद्र कपूरी, मास्टर संजय, मास्टर विजयपाल, मास्टर सुबह , हरीश कुमार, हवलदार प्रोफेसर राकेश कुमार, इत्यादि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 03: डा. आंबेडकर समिति की बैठक आयोजित करते हुए
रोड़े डाल दिये, डामर नहीं -आये दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। बेवल से राताकलां सड़क मार्ग पर लंबे समय से रोड़े तो डाले हुए हैं किंतु डामर नहीं डाला गया है जिसके कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह करीब 2 किलोमीटर दूरी है। आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं घट रही है। इस संबंध में इंद्रजीत बेवल, कर्मवीर, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, मनोज, रवि कुमार आदि ने बताया कि यह सड़क मार्ग मार्केट कमेटी की ओर से निर्मित किया जाना है। ठेकेदार ने इस पर रोड़े डाल दिए हैं किंतु डामर नहीं डाला है जिसके चलते पैदल चलना भी कठिन हो गया है। लोगों ने मांग की है कि अविलंब इस सड़क मार्ग की शुद्ध ली जाए और इस पर डामर डाला जाए ताकि कई गांव के लोगों को लाभ मिल सके। इस समय में कनीना मार्केट कमेटी के सचिव अजीत कुमार से बात हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ठेकेदार को और उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित करेंगे और इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। फोटो कैप्शन 02: सड़क जिस पर पड़े हैं रोड़े, डामर नहीं
मथुरा में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करेंगे प्रवक्ता सचिन कुमार --अनेकों बड़ी सभाओं में दे चुके हैं व्याख्यान ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। गोपाल किरण समाज सेवी संस्था , जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा व बृजकला साहित्य अकादमी मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करने कनीना के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सचिन कुमार को विशेष तौर पर मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है । इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश विदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद , सामाजिक चिंतक , रंगकर्मी ,सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रवादी शामिल होंगे । देश के ज्वलंत विषयों को लेकर यह गोष्ठी आयोजित की जा रही है जिसमे भूमंडलीकरण एवं बाजारवाद के दौर में मूल्य-आधारित शिक्षा एवं शिक्षकों की बदलती भूमिका ,भारत मे महिला सशक्तिकरण- प्राचीन काल से आधुनिक काल तक ,नई शिक्षा नीति वर्तमान चुनौतियां एवं संभावनाएं वर्तमान में साहित्य की चुनौतियां और संभावनाएं आदि विषयों पर एक कांक्लेव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश में विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन कर रही विभूतियों को चयनित करके पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे । बृजभूमि में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में साहित्य पर भी विशेष रूप से चर्चा की जाएगी । गौरतलब है कि प्रवक्ता सचिन कुमार अनेकों बार राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके है व वर्तमान में रेवाड़ी के नांगल तेजु में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है । फोटो कैप्शन: सचिन शर्मा
बाबा लालगिरी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का द्वितीय दिवस चले कार्यक्रम -मृर्ति स्थापना 5 को ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। बाबा लालगिरी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का द्वितीय दिवस कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मूर्ति स्थापना 5 दिसंबर को की जाएगी। मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि शुक्रवार के दिन यजमान शैलेश और उनके छोटे भाई अशोक द्वारा पूजा कराई गई, साथ ही प्रवेश पंडित द्वारा अखंड राम चरित मानस की शुरू किया गया। इसी बीच ही अन्नधिवास, धान्य अधिवास , फल फूल जल आदि अधिवास दिए गए और कल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले हवन और नगर भ्रमण करा कराया जाएगा। इसी मौके पर प्रवेश पंडित , पंकज पंडित जी दीपक ,निरंजन भारद्वाज, रवि शास्त्री, तुलसीदास, मोहन सिंह, नितेश गुप्ता पार्षद, जगमाल बोहरा, प्रदीप,पंकज, सुनील,समेत बहुत से गण मान्य लोग उपस्थित रहें। फोटो कैप्शन 01: मूर्ति पूजन करते हुए लोग
अब फेस रिकग्निशन हाजिरी लागू हुई हरियाणा शिक्षा विभाग में -चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सभी कर्मियों की फेस रिकग्निशन उपस्थिति लगानी जरूरी कर दी है। इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया है। यद्यपि शिक्षा विभाग में समय-समय पर कई बार आधार कार्ड पर आधारित हाजिरी लगनी शुरू की गई थी जो एक के बाद एक दम तोड़ गई हैं। चंद दिनों तक गर्माहट रहती है और हाजिरी लगाई जाती है तत्पश्चात फिर से उसे भुला दिया जाता है। जिस प्रकार बायोमेट्रिक मशीन भी लुप्त हो गई है या अभी भी स्कूलों में खराब हालत में पड़ी हैं ऐसे ही अब फेस रिकग्निशन हाजिरी लगेगी। तत्पश्चात सभी मशीन यूं ही कबाड़ बना दी जाएंगी। जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होती तब तक यही हालत जारी रहने के आसार हैं। अधिकांश कर्मचारी भी नहीं चाहते इस प्रकार की हाजिरी लगाई जाए इसलिए इससे बचने के कोई उपाय ढूंढते रहते हैं।
खंडहरनुमा घरों बसे हुए हैं 10-10 परिवार किराएदार -कोई पूछने वा
ला नहीं ************************************************** ******************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। यद्यपि कनीना प्रशासन ने जागरूकता दिखाते हुए सभी घरों के मालिको/ दुकानों के मालिक को जिन्होंने अपनी दुकान या मकान किराए पर दे रखे हैं किरायेदारों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाना जरूरी कर दिया है किंतु बहुत से ऐसे मलिक हैं जो यहां रहते ही नहीं या दूर दराज रहते हैं। उन तक इस संबंध में सूचना तक नहीं है। ऐसे में उनके कबाडऩुमा/ खंडारलुमा घरों में 10-10 परिवार बसे हुए हें जो न केवल पेयजल को चूसते हैं अपितु सीवर व्यवस्था को भी ठप तक करने में अहम योगदान है। ऐसे में जब तक प्रशासन घर-घर जाकर जांच नहीं करेगा तब तक ये लोग मस्ती से किराए के मकानों में बिजली, पानी और शिविर का दुरुपयोग करते रहेंगे। एक अनुमान है कि कनीना में कम से कम 2000 व्यक्ति किराए के मकानों और दुकानों और अन्य जगह रह रहे हैं। ऐसे में वो पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवा रहे है और न ही घरों और दुकानों के मालिक इस और ध्यान दे रहे हैं। जरूरत है घर-घर जाकर इनकी की जांच करने और पुलिस वेरिफिकेशन की। वरना आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।