Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, December 24, 2025



 

ठंड बढ़ी, रात को पड़ती है धुंध
-दिनभर लोग सेकते हैं आग
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में ठंड बढऩे से लोग दिनभर आग सेेकते देखे गए।  ऊनी कपड़ों में लिपटे देखे गए। किसान बूंदाबांदी की आस लगाए बैठे हुए हैं किंतु इस सर्दी के मौसम में अभी तक कोई बूंदाबांदी नहीं हुई है। पैल पल मौसम बदल रहा है। कभी पाला जमता है तो कभी कोहरा पड़ता है। दिन में धूप खिलती है। शिक्षक स्कूलों का समय बदलने की मांग करने लगे हैं।
 उधर ठंड के चलते जहां सड़कों पर तथा गलियों में कम लोग घूमते नजर आए किंतु ठंड खड़ी सरसों और गेहूं की फसल के लिए लाभप्रद बताई जा रही है। यदि लगातार ठंड बढ़ी तो आने वाले समय में बेहतर पैदावार होने की संभावना है। इस बार किसानों ने विगत वर्ष के बराबर ही सरसों फसल उगाई है वहीं गेहूं की फसल विगत वर्ष की तुलना में करीब बराबर भूभाग पर है। किसान अब बारिश का इंतजार कर रहे ताकि खेतों में पानी की पूर्ति हो सके। दिन भर लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे एवं घरों में दुबके नजर आए। किसान सूबे सिंह,अजीत, दिनेश, महेश ,सुरेश राजेंद्र आदि ने बताया कि ठंड फसलों के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगी। उधर शिक्षकों और अभिभावकों सुरेश, महेश, कुलदीप, दिनेश आदि ने मांग की है कि स्कूलों का समय बदल दिया जाए ताकि विद्यार्थी और शिक्षक समय पर पहुंच सके।
फोटो कैप्शन 09: आग सेकते लोग।



सुशासन दिवस -25 दिसंबर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन को मनाया जाता है सुशासन दिवस के रूप में
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
सुशासन से अभिप्राय है किसी सामाजिक, राजनीतिक इकाई को इस प्रकार चलाना की वांछित परिणाम प्राप्त हो। सुशासन के तहत अनेकों बातें आती हैं जिनमें अच्छा बजट, प्रबंधन, कानून का शासन, सदाचार आदि प्रमुख हैं। इसके उलट यदि शासन में पारदर्शिता की कमी हो, जंगल राज हो लोगों की कम भागीदारी हो, भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोलता हो उसे दु:शासन कहेंगे। सुशासन मंगलकारी भाव को व्यक्त करता है। इस संबंध में कुछ राजनीति के ज्ञाताओं से बात हुई तो उनके विचार निम्र रहे-
वैसे तो सुशासन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है जिन्होंने इस प्रकार का शानदार शासन दिया जो सदा याद रहेगा। जिन्होंने बजट का सही प्रबंध किया, कानून का शासन सदाचार आदि बेहतर ढंग से प्रदान किये जिसके कारण हर वर्ष उनकी याद में उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सुशासन की अवधारणा कोई नई अवधारणा नहीं है। सुशासन की बात चाणक्य द्वारा लिखित अर्थशास्त्र में कही गई थी। उन्होंने एक अच्छे राजा की विशेषताओं का भी उल्लेख किया है। महात्मा गांधी ने भी सुराज शब्द प्रयोग दिया था। शासन को निर्णय लेने की प्रक्रिया जिसके द्वारा निर्णय को लागू किया जाता है के रूप में सुशासन परिभाषित किया जा सकता है। सुशासन में सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन में क्षमता और दक्षता जवाब देही, सूचना और पारदर्शिता आदि आते हैं। सुशासन की कई विशेषताएं होती हैं।
-- राजकुमार कनीनवाल
25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी  वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के नाम पर भारतवर्ष में मनाया जाता है। वाजपेई ने भारत की आत्मा को बहुत नजदीक से जाना था और वह जनता की भावनाओं के अनुरूप देश में शासन व्यवस्था लागू करने की पक्षधर थे। उन्होंने एक कविता के माध्यम से अपने उद्गर भी प्रकट किए थे -हार नहीं मानूंगा काल नहीं ठानूंगा कल के कपाल पर लिखके मिटाता हूं गीत नया गाता हूं। इन पंक्तियों में उनकी भावना साफ झलकती है। अब अटल के अधूरे कार्यों को नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अटल द्वारा दिखाया गया सुशासन मार्ग देशवासियों में बंधुत्व की भावना पैदा करता है।
    --कंवरसेन वशिष्ठ, कनीना
अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुये वो कार्य किये जिसके कारण भारत की आन बान शान को झुकने नहीं दिया। इनमें कारगिल विजय हो या चाहे पोखरण परीक्षण हो। उन्होंने जो,मान हमारे वीर शहीदों को दिया वह अपने आप में एक मिसाल कायम कर दी। उन्होंने देश को ऐसा शासन दिया जिसे सदा लोग याद करेंगे। यही कारण है कि उनके जन्म दिन को सुशासन के रूप में मनाया जाता है। अटल ने भी अपना सारा जीवन मानव व देश वासियों की भलाई में लगा दिया।
---हनुमान सिंह,कनीना
फोटो कैप्शन: राजकुमार कनीनवाल, कंवरसेन वशिष्ठ, हलुमान सिंह 





तुलसी दिवस- 25 दिसंबर
सर्दी से बचने के लिए गुणों की खान तुलसी की,की जाती है पूजा
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
सर्दी बढ़ती जा रही है जिससे सर्दी जुकाम आदि के रोग भी लोगों में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में घरों में उगाया जाने वाला तुलसी का पौधा कारगर साबित होता है। विभिन्न रोगों से जहां इंसान को बचाता है वहीं घरों में इसकी पूजा की जाती है। इसकी पूजा के पीछे यही विधान है कि यह हमारे शरीर को रोग-रोधक क्षमता से परिपूर्ण बनता है वही रोगों से बचाता है। हर घर में  तुलसी होती है। तुलसी के प्रति लोगों में जागरूकता आ गई है जिसके कारण तुलसी दिवस मनाया जा रहा है। कनीना क्षेत्र में विभिन्न लोगों में इस बार तुलसी पूजन की होड़ लगी हुई है। जगह-जगह तुलसी की पूजा की जाएगी, तुलसी पूजन के विषय में कुछ लोगों से चर्चा की गई जिनके विचार सामने आए-
  ***तुलसी एक प्राकृतिक रोग रोधक क्षमता बढ़ाने वाला पौधा है जिसमें विटामिन और जिंक पर्याप्त मात्रा में मिलता है। जहां विटामिन सी सर्दी एवं जुकाम से लोगों को बचाती है वही कैंसर जैसे रोग रोधी गुण भी इसमें पाए जाते हैं। अक्सर लोग चाय एवं दूध पीते हैं उसमें अगर तुलसी के पत्ते डाल दिए जाएं तो शरीर में लाभ अधिक होगा। यही कारण है कि घरों में तुलसी को लगाकर उसकी पूजा की जाती है। पूजा करने से घर में समृद्धि और शांति पैदा होती है वही घर को रोगाणुओं और कीटों से बचाने में भी इसका अहं योगदान है।
--- महेश कुमार बोहरा,युवा कनीना
तुलसी झाड़ीनुमा पौधा है किंतु तुलसी गणों की खान है। त्वचा में बालों को सही रखरखाव के लिए तथा मुख स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन पदार्थ है। शरीर के तनाव और थकान को कम कर देता है वहीं गुर्दे में पथरी यदि बन जाती है उससे भी हमें बचाता है। तुलसी का नियमित सेवन करना कई रोगों से बचाता है। तुलसी की पूजा करना भी हिंदू धर्म में बेहतर माना जाता है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ रोग-रोधक क्षमता होने के कारण इसकी पूजा की जाती है।
-- कृष यादव,कनीना
तुलसी को पौधा ही नहीं अपितु एक गुणकारी दवा मानना उचित होगा। जो हर रूप में इंसान के लिए लाभप्रद है परंतु गलत तरीके से खाया जाए तो यह नुकसान भी करती है। यह खून में चीनी को कम कर देती है तथा तुलसी हर प्रकार से रोगों में लाभप्रद है। तुलसी को खाने से फायदे ही फायदे हैं तथा औषधीय गुणों से भरपूर है। तुलसी में सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाले पत्ते होते हैं जो आयुर्वेद का आधार भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह कफ दोष को नष्ट करती है, भूख बढ़ती है इसलिए तुलसी दिवस पर तुलसी की पूजा की जाती है।
-- आशीश यादव,कनीना
तुलसी की घरों में अक्सर पूजा की जाती है और 25 दिसंबर को भी पूजा की जाएगी। इसके पीछे आयुर्वेद में इसे गुणों की खान कहा गया है। सिर दर्द से तुरंत आराम वही रतौंधी जैसे रोग में भी लाभप्रद है। कान दर्द और सूजन में लाभप्रद है वही दांत दर्द में भी आराम देती है। गले की समस्याएं खांसी, जुकाम आदि में भी तुलसी फायदा करती है।  इसके अतिरिक्त तुलसी में अनेक गुण पाए जाते हैं जिसके कारण तुलसी की पूजा की जाती है तथा इसे चाय दूध में डालकर भी या काढ़े के रूप में प्रयोग करते हैं। घरों में से विभिन्न रूपों में प्रयोग करते हैं। सर्दियों में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है इसलिए तुलसी घरों में पूजी जाती है।
   --चंद्रमोहन, युवा कनीना
 फोटो कैप्शन: महेश, चंद्रमोहन, कृष यादव, और आशीश की फोटो



 डिवीजन बनाने तथा अन्य मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र
-स्वास्थ्य मंत्री से चंडीगढ़ में मिले पार्षद दीपक चौधरी
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका पार्षद दीपक चौधरी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात कर कनीना क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख जनहित मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान पार्षद दीपक चौधरी ने बिजली बोर्ड के कनीना सब-डिवीजन को डिवीजन का दर्जा देने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा।
दीपक चौधरी ने बताया कि वर्तमान में कनीना बिजली विभाग डिवीजन के अंतर्गत बुचावास और कनीना के दो सब डिवीजन कार्यरत हैं, जबकि कनीना सब डिवीजन पर करीब 31 हजार उपभोक्ताओं का भार है। ऐसे में किसानों व उपभोक्ताओं को डिवीजन से संबंधित कार्यों के लिए महेंद्रगढ़ जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि कनीना सब-डिवीजन को दो हिस्सों में बांटकर एक नया सब डिवीजन बनाया जाए, जिससे कनीना को डिवीजन का फायदा मिल सके। इससे ट्रांसफार्मर एलोकेशन, वर्क आर्डर, दस्तावेजी कार्य सहित सभी प्रशासनिक कार्य कनीना में ही संपन्न हो सकेंगे और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही पार्षद दीपक चौधरी ने कनीना में लेबर चौक निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि कनीना व आसपास क्षेत्र में मजदूरों की जरूरत को देखते हुए लेबर चौक का निर्माण किया जाना जरूरी है ताकि मजदूरों को एक निर्धारित स्थान मिल सके और उन्हें इधर-उधर खड़े होकर परेशान न होना पड़े। इसके लिए नगर पालिका द्वारा कनीना में उपयुक्त स्थान चिह्नित किया जा रहा है।
दीपक चौधरी ने बताया कि कनीना बस स्टैंड तथा उन्हानी सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाने के लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है, जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कनीना द्वारा आमजन के हित में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान देवेंद्र, गोविंद शर्मा, नरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटेा कैप्शन 06: मंत्री आरती सिंह राव से भेंट करते दीपक चौधरी





कंपनी के स्टोर में हुई लाखों की चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश
-जयपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और गाड़ी जब्त।
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
थाना शहर कनीना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रांसरेता लाइटिंग लिमिटेड कंपनी के स्टोर में हुई चोरी की बड़ी वारदात को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सामान से भरी गाड़ी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद हनीफ कुरैशी निवासी विद्या नगर जेडीओ कॉलोनी जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
ट्रांसरेता लाइटिंग लिमिटेड कंपनी के स्टोर आफिसर बाल गंगाधर झा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह कनीना स्टोर पर कार्यरत है। दिनांक 23 दिसंबर की सुबह करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि स्टोर में चोरी हो गई है। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि स्टोर से लगभग 3 टन 200 किलो एल्युमिनियम केबल, करीब 25 एल्युमिनियम डेड एंड, 2 बंडल प्लेटिनम रोप और 2 पानी के पंप मोटर गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सूचना मिलते ही थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिहोर मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक टाटा ऐस गाड़ी को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में चोरी किया गया उपरोक्त सामान बरामद हुआ। गाड़ी के चालक मोहम्मद हनीफ कुरैशी से जब पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कंपनी के स्टोर आफिसर ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में मौजूद सामान की पहचान अपने स्टोर से चोरी हुए माल के रूप में की।
पुलिस ने तुरंत प्रभाव से आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी और उसमें लदे चोरी के सामान को जब्त कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी ताकि इस चोरी में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके और जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
फोटो कैप्शन 07: पकड़ा गया आरोपित पुलिस के साथ



1.92 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर कनीना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 1.92 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (स्मैक) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी गांव चेलावास के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिस पर वह सवार था।
घटनाक्रम के अनुसार, 23 दिसंबर की रात पुलिस टीम चेलावास अनाज मंडी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि मोहनपुर जाने वाली सड़क पर एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को अपनी तरफ आता देख आरोपी ने बाइक से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक माचिस की डिब्बी बरामद हुई, जिसमें 1.92 ग्राम स्मैक छिपाई गई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शहर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई।






विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
-अव्वल को किया गया पुरस्कृत
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
कनीना स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में यूरो ग्रुप के विद्यार्थियों द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक साइंस स्टोर्म रहा। इस प्रदर्शनी में यूरो ग्रुप के कनीना, रेवाड़ी, भिवाड़ी एवं धारूहेरा विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हेल्थ न्यूट्रिशन एंड क्लीनलीनेस, रिसोर्स मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर एंड फूड सेफ्टी, डिजास्टर मैनेजमेंट, एडवांस टैक्नोलाजी इन साइंस आदि पर बनाए गए वर्किंग माडल्स प्रस्तुत किये गये। प्रदर्शनी का आरंभ विद्यालय के प्राचार्य सुनील यादव द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। कनीना यूरो विद्यालय की वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं साक्षी एवं जिज्ञासा तथा नौवीं कक्षा की ज्योति एवं परी ने वायु शुद्धीकरण तथा भूकम्प रोधी यंत्र के माध्यम से अपना परिचय दिया। भिवाड़ी ग्रुप से आदित्य, सत्यांश एवं जियाना द्वारा प्रस्तुत मॉडल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति को काफी सराहा गया। इस प्रदर्शनी में धारूहेड़ा यूरो विद्यालय की टीम को विजेता एवं रेवाड़ी यूरो विद्यालय की टीम को उप-विजेता एवं कनीना टीम को तृतीय स्थान देकर चयनित किया गया। इस अवसर पर कनीना माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बायोलोजी के प्रवक्ता संदीप कुमार एवं केमिस्ट्री के प्रवक्ता नितिन मुदगिल मुख्य निर्णायक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर उप-प्राचार्या संजू यादव, वरिष्ठ कार्डिनेटर नवनीत लावणिया, तनू गुप्ता, सुमन यादव, गतिविधि प्रभारी मधू यादव, कुलदीप शर्मा, यशवीर, तूफान सिंह, बिन्दू शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। आदि उपस्थित रहें। विद्यालय के प्राचार्य सुनील यादव ने भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की एवं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 05: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।



सरकार सोलर पंप पर दे रही 75 प्रतिशत सब्सिडी
-29 दिसंबर तक करें आवेदन
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा के सौजन्य से जिले के किसानों के लिए पीएम-कुसुम योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर ऊर्जा पंप लगवाने का एक सुनहरा अवसर है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त नारनौल ने बताया कि इच्छुक किसान 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी की 12 विभिन्न श्रेणियों में सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चयन की प्रक्रिया परिवार की वार्षिक आय और भूमि धारण के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
प्रशासन द्वारा बिजली आधारित नलकूप कनेक्शन के मौजूदा आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते उन्हें अपना वर्तमान बिजली कनेक्शन सरेंडर करना होगा। वर्ष 2019 से 2023 के बीच बिजली आधारित नलकूप के लिए आवेदन करने वाले किसानों को भी इस योजना में वरीयता मिलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन गांवों में भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है, वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (माइक्रो इरिगेशन) स्थापित करना अनिवार्य है। अन्य क्षेत्रों में भी भूमिगत पाइपलाइन या सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अनिवार्य होगी। हालांकि, धान उगाने वाले वे किसान इस योजना के पात्र नहीं होंगे जिनके क्षेत्र का भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे गिर चुका है।
प्रतीक्षा सूची में शामिल पुराने आवेदकों को सलाह दी गई है कि यदि वे अपने सोलर पंप की क्षमता या प्रकार बदलना चाहते हैं, तो अपनी पुरानी फैमिली आईडी का उपयोग कर नया आवेदन कर सकते हैं। ऐसे आवेदकों को नया चालान जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उनका हिस्सा पहले से ही विभाग के पास जमा है। यदि कोई आवेदक निर्धारित समय में नया आवेदन नहीं करता है और उसे पंप आवंटित नहीं होता है, तो उसका जमा हिस्सा वापस कर दिया जाएगा।
आनलाइन आवेदन के लिए किसानों के पास परिवार पहचान पत्र, कृषि भूमि की जमाबंदी/फर्द और आवेदक के नाम पर बिजली आधारित पंप न होने का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आवेदन और कंपनी चयन के बाद किसानों को एक वर्चुअल अकाउंट नंबर वाला चालान प्राप्त होगा, जिसमें लाभार्थी हिस्सा एनइएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से जमा करना होगा। इन सोलर पंपों पर 5 वर्ष की वारंटी दी जाएगी और साथ ही 5 वर्षों के लिए चोरी व प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए बीमा भी प्रदान किया जाएगा।


97 बच्चों को स्वेटर वितरित
-गुढ़ा स्कूल में चला स्वेटर वितरण कार्यक्रम
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में सूबेदार करण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र राजकुमार ने अपनी माता कौशल्या देवी के मार्गदर्शन में कक्षा एक से आठ तक के 97 बच्चों को स्वेटर वितरित किए।  विस्तृत जानकारी देते राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपने पिता सूबेदार करण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई है तथा 97 बच्चों को अपनी तरफ से स्वेटर प्रदान की है। ये स्वेटर उनकी मां के हाथों से वितरित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में सर्दी से बचाव करना बहुत जरूरी है। सर्दी लग जाए तो फिर दवाई लेनी पड़ती है और निमोनिया तक हो सकता है। ऐसे में सर्दी से बचाव में ही बचाव है। इस मौके पर प्राचार्य सत्यपाल सिंह ने पूर्व मुख्याध्यापक राजकुमार का आभार जताया। इस मौके पर प्राचार्य सत्यपाल सिंह, मनमोहन सिंह, समस्त स्टाफ के अतिरिक्त जगदीश प्रसाद, हरीश कुमार, एडवोकेट वीरेंद्र सरपंच, धर्मपाल पूर्व सरपंच, डा. निशा यादव एसएमसी प्रधान एवं सदस्य आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: स्वेटर वितरित करते हुए कौशल्या देवी






विद्यार्थियों की दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण रहेगा यादगार
-110 विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा के कक्षा 9 से 12 तक के 110 विद्यार्थियों ने दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। दो बसों द्वारा विद्यार्थी दिल्ली पहुंचे जिनके साथ विजय मोहन, विक्रम सिंह, सचिन कुमार और दयाराम कुल्हारी ने मार्गदर्शन किया। रास्ते में विद्यार्थियों ने गीत एवं कहानियां सांझा की तथा उत्साह से भरे रहे। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास, संविधान समावेशी तथा राष्ट्रीय गौरव से जोडऩा था।
प्रचार्य बीएम रावत ने बताया कि सबसे पहले विद्यार्थी प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे। 2022 में स्थापित तीन मूर्ति परिसर में स्थित है। 43 गैलरियों दुर्लभ फोटोग्राफ्स, आधिकारिक दस्तावेज, भाषण मल्टीमीडिया इंस्टालेशन हैं। विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान निर्माण की विस्तृत प्रक्रिया को जाना। तत्पश्चात इंडिया गेट पहुंचे। वहां आयोजित दिव्य कला मेला चल रहा था। यह मेल दिव्यांग की प्रतिभा, उद्यमिता, रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का राष्ट्रीय मंच है। इसमें 20 राज्यों से 100 दिव्यांग कलाकारों ने और उद्यमियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने होम डेकोर, हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ , हैंडलूम की स्टाल्स को देखा। इसके बाद में विद्यार्थी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। यह स्मारक 2019 में उद्घाटित किया गया और इंडिया गेट के पास 40 एकड़ में फैला हुआ है। यह भारत के 26000 सैनिक को समर्पित जिन्होंने 1947-48, 1962, 1965, 1971 और 1999 कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित है। इसमें चार चक्र हैं जिनमें अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र और रक्षा चक्र। विद्यार्थियों ने भारत की रक्षा प्रणाली, सैन्य अभियानों और शहीदों के नाम को पढ़ा। यह अनुभव देशभक्ति और बलिदान की भावना भर देने वाला रहा। विद्यार्थियों ने संविधान की गहराई ,समावेशी समाज की जरूरत एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को समझा।
 फोटो कैप्शन 04: विद्यार्थी दिल्ली में भ्रमण दौरान



एसडी स्कूल में मनाया तुलसी दिवस
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
एसडी विद्यालय ककराला में तुलसी पूजन का पावन एवं मंगलमय कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
एसडी विद्यालय ककराला में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने तुलसी के पौधे की पूजा करते हुए उसके महत्व को समझा। कार्यक्रम में बच्चों ने तुलसी के पौधे के औषधीय, धार्मिक और पर्यावरणीय लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस पवित्र आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का भाव जागृत हुआ। तुलसी माता के महत्व को समझाते हुए धर्म, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार के लिए संस्कार, संस्कृति और आस्था का एक अनुपम उदाहरण रहा।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव एवं प्राचार्य ओमप्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। साथ ही कोआर्डिनेटर स्नेहा, प्रियंका एवं बिंदु के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, कोर्डिनेटर स्नेहलता, प्रियंका एवं बिंदु, ईश्वर सिंह, अजीत कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 01: तूलसी पूजन करता स्टाफ एवं विद्यार्थी



दिव्यांग बच्चों की एक्सपोजर विजिट मोरनी हिल में करवाई
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में पूरे हरियाणा के दिव्यांग बच्चों की एक्सपोजर विजिट के चौथे दिन मोरनी हिल पंचकूला में करवाई गई।  दिव्यांग बच्चों की भारत स्काउट एंड गाइड की विजिट गई हुई है। जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के दिव्यांग बच्चों ने एक्सपोजर विजिट में भाग लिया है। बच्चों के साथ राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना के विशेष अध्यापक अमृत सिंह राघव गए हुए हैं। आज चौथे दिन बच्चों की रागिनी प्रतियोगिता और गानों की प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें अमृत सिंह राघव विशेष शिक्षक को लोक गायक होने के नाते जज बनने का अवसर प्राप्त हुआ। तथा अमृत सिंह राघव ने जज की भूमिका निभाई। उन्हें स्मृति चिह्न भी दिया गया।
फोटो कैप्शन 02: अमृत को सम्ृति चिह्न देते हुए















26 दिसम्बर को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक होगी आयोजित
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन की अति महत्वपूर्ण बैठक 26 दिसंबर  2025 को पी डब्लू डी विश्राम गृह नारनौल में प्रात: 10 बजे जिला प्रधान घनश्याम दास  शर्मा की अध्यक्षता में  आयोजित की जाएगी। जिला प्रधान घनश्याम शर्मा व जिला सचिव रोशन लाल ने बताया कि पांचों  खंडों के सभी पदाधिकारी व सदस्य बैठक में भाग लेंगे। 17 दिसंबर के उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की  समीक्षा की जायेगी। खण्डो के  प्रधान, सचिव अपने-अपने खंड में कितने सदस्यो ने   धरना-प्रदर्शन मे भाग लिया तथा अब तक कितने सदस्य बने हैं और कितना संघर्ष फंड इक_ा किया है। बैठक मे खण्डों की रिपोर्ट रखेंगे। जिला व स्टेट का हिस्सा जिला में जमा करवाएंगे। सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जाएगी।अराज्य सचिव  धर्मपाल शर्मा फरवरी 2026 में भारतीय राज्य फेडरेशन पेंशनर्स का एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा उसकी तैयारी की  समीक्षा  करेंगे। जिला महेंद्रगढ से राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सहयोग राशी एकत्रित करने के लिए योजना बनाई जायेगी। बैठक को पूर्व राज्य उपप्रधान जगनलाल निनानिया जिला महेन्द्रगढ़ में रिटायर्ड कर्मचारीयों द्वारा अब तक किये गए संघर्ष बारे में विस्तार से बतायेंगे।











 चोर साहब के कारनामों के बाद अब कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे तथा ब्लैकमेलर शिक्षक-
-दो कृतियों की कडिय़ां प्रसारित होगी 14 जनवरी से, पढ़ते रहे **************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्डधारक पूर्व शिक्षक, लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकार ने जहां विगत दिनों चोर साहब के कारनामों पर 65 कडिय़ां प्रकाशित की थी और वह पुस्तक पूरी होने के कारण प्रकाशन हेतु प्रेस में जा चुकी है। लोगों ने चोर साहब के कारनामों को बहुत सराहा था। ऐसे में जितने भी पाठक जुड़े रहे उन सभी का आभार। अब 14 जनवरी 2026 से 2 नई कृतियां प्रकाशन की तैयारियां पूर्ण हो गई है।
 पहली कृति का नाम होगा कतरूं प्राचार्य के काले कारनामे । इस पुस्तक के विषय में मैं बताना चाहूंगा कि करीब 40 सालों के शिक्षण में 35 विभिन्न प्राचार्यों से भेंट हुई। जिनमें एक कुतरूं प्राचार्य भी मिला जो अय्याशी किस्म का था। उसके कारनामे देखे जाए तो बहुत मशहूर हैं वह अपनी बेटी के समान शिक्षिकाओं पर भी बुरी नजर रखता था। जब तक मैंने पढ़ाया तब तक उसकी बुरी नजर मशहूर रही थी। शिक्षिकाओं को अपने पास घंटों बैठाए रखता था। जब मैं स्कूल से अन्यत्र चला गया तब भी उसने अपने कारनामे जारी रखें। गांव के लोगों के सामने हाथ पैर जोड़ता था गिड़गिड़ाता था, लोग उसे कुतरूं कहते थे। इसलिए इस कृति का नाम कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे रखा है। जिसकी प्रथम कड़ी 14 जनवरी 2026 को कनीना की आवाज ब्लाग में प्रकाशित की जाएगी।
 दूसरी कृति ब्लैकमेलर शिक्षक होगी। डा. होशियार सिंह पूर्व विज्ञान शिक्षक के संपर्क में आया था।  40 सालों की शिक्षण अवधि में यह एक ऐसा शिक्षक भी मिला जिसे शिक्षक कहते हुए शिक्षक कहते हुए शर्म आती है। जिसको न हिंदी आती, ना अंग्रेजी आती, ना संस्कृत आती, न ही उर्दू आती, न फारसी आती ना आने कोई भाषा का ज्ञान था। परंतु चापलूसी में पीएचडी था। वह बहुत मशहूर रहा है। परंतु चापलूसी में अग्रणी पंक्ति में रहा है। किसी के पैर पकड़ लेना, किसी के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा लेना और यहां तक की उसे अगर थोड़ा सा धमका दे तो तो वह पीछे हट जाता था। उसकी सबसे बड़ी विशेषता थी रही है कि सभी को ब्लैकमेल करने पर तुला रहता था। किसी को नौकरी लगाना, किसी को किसी केस से बरी करवाना, किसी को कोई लोन दिलवाना, किसी का अन्य कोई काम करवाने के आश्वासन देने में मशहूर रहा है। यहां तक की उसकी अनेकों ब्लैकमेलिंग की घटनाएं  सामने आई हैं। सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह ऐसे लोगों को अपनी नजदीक रखता है जो रंडी जैसे गुण रखते हैं। इस शिक्षक के कारनामे तो बहुत अधिक सामने आ गए हैं और पास में रख लिए हैं। अब सोचा कि क्यों नहीं  एक के बाद एक कड़ी डालता रहूं। किसी ने कहा कि उनकी नौकरी हट जाएगी, आपके पास सारे प्रमाण है तो मैं उनसे साफ कह दिया कि चाहे मेरा कोई दुश्मन भी है तो उसे नौकरी नहीं हटवाना चाहूंगा। चूंकि नौकरी किसी को देना सीखना चाहिए ,हटवाना नहीं। हां उसके जो ब्लैकमेलिंग के कारनामे हैं वे जरूर प्रकाशित करूंगा। यह भी सोच लिया  जो भी राक्षस प्रवृत्ति के लोग मेरे जीवन में मेरे विरुद्ध खड़े थे उनके कारनामे सभी के सामने लाये जाएंगे। जान आनी जानी होती है। एक न एक दिन सभी को जाना होता है। अब उनसे पूरे जोश के साथ लड़ा जाएगा क्योंकि सच्चाई बहुत कड़वी होती है, बहुत दर्द देती है और कलम की मार तो सबसे बुरी होती है। इसलिए अब कलम की मार की जाएगी ताकि लोग उनके कारनामों से परिचित हो सके। आशा है सभी पाठकवृंद का साथ यूं ही बना रहेगा।






No comments: