नगर पालिका नहीं मिटा पाई है होलीवाला जोहड़ की पीर
-ठेकेदार को दिया गया है नोटिस-अभियंता
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीनावारिसयों के लिए होलीवाला जोहड़ का दूर दराज तक फैला गंदा जल आफत बना हुआ है। हाल ही में गंदा जल एक एक फुट सड़क मार्ग पर भरा खड़ा है। कुछ माह पहले कनीना के वार्ड सछसयों ने हरियाणा की मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौंपा था जिसके तहत कनीना के दोनों होलीवाला एवं कालरवाली जोहड़ की खोदाई एवं पैमाइश के आदेश दिये गये थे। पालिका ने कालरवाली जोहड़ की पैमाइश करवाकर खोदाई करवा दी है जिससे गंदा जल अब कालरवाली जोहड़ में भर रहा है और करीब आधे कनीना की समस्या तो हल हो गई है किंतु होलीवाला जोहड़ की न तो पैमाइश हो पाई है और खोदाई। अब गंदा जल सड़कों पर भरा खड़ा है। आवागमन गंदे पानी से हो रहा है। वर्ष के अधिकांश दिन यहां गंदा पानी भरा रहता है।
उल्लेखनीय है कि कनीना के होलीवाला जोहड़ का गंदा जल वर्षा के बाद कई कई दिनों तक सड़कों पर फैला रहता है। कनीना के परेशान लोग अमन, अनीता, आशा आदि का कहना है कि समस्या तभी हल होगी जब कोई कर्मठ प्रधान होगा। अभी तक न तो जोहड़ की गाद निकाली गई और न ही सड़कों पर खड़ा गंदा पानी हटाया गया। जब कभी वर्षा होती है तो कई-कई दिन गंदा पानी सड़क मार्ग से कई कई दिन नहीं सूख पाता है। होलीवाला जोहड़ की समस्या कई वर्षों से राहगीर झेल रहे हैं। कनीनावासी कृष्ण कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि अब तो गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है और यह गंदा पानी एक बार वर्षा के बाद एक सप्ताह से अधिक समय तक खड़ा रहता है। आवागमन इसी गंदे जल से होता है। ना कोई सुनने वाला और न हीं कोई पीर मिटाने वाला। स्वास्थ्य मंत्री के सख्त निर्देश हैं कि नगरपालिका जोहड़ की गाद निकाले। इसके लिए अनुदान भी दिया हुआ है। किंतु नगर पालिका ने तो अभी तक न तो पैमाइश करवाई है और न ही गाद निकलवाई है। विशेष कर सुबह और शाम के समय बहुत परेशानी उठानी पड़ती है, जब लोग गंदे जल से गुजरते हैं। यहां तक की रात्रि के समय लोग गंदे पानी को देखकर इधर-उधर वैकल्पिक मार्ग खोजने लग जाते हैं। अनजान व्यक्ति मजबूरन इसी गंदे जल के बीच-बीच गुजरता है। कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। किसी का मोबाइल गंदे पानी में गिर जाता है तो गोल गप्पे बेचने वालों की कई बार रेहडिय़ां पलट चुकी हें। महिलाएं गिर चुकी हैं।
नगर पालिका प्रशासक ने अनेक कार्य करवाए। अगर प्रशासक कार्यरत होता तो समस्या का समाधान कर दिया होता किंतु नगर पालिका द्वारा वर्तमान में प्रधान जरूर है किंतु समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है।
क्या कहते हैं कनिष्ठ अभियंता-
इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार से बात हुई। उन्होंने बताया कि ठेका तो दिया हुआ है किंतु काम शुरू नहीं किया गया है। ठेकेदार पुन: नोटिस जारी किया है। ऐसे में जल्द ही कोई समाधान निकलने की संभावना है।
फोटो कैप्शन 05: सड़क मार्ग पर होली वाला जोहड़ का फैला पानी
50 विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर कुरुक्षेत्र रवाना
-तीन दिवसीय भ्रमण विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद-कौशिक
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। गीता जयंती महोत्सव 2025 के भव्य आयोजन का प्रत्यक्ष दर्शन कराने के उद्देश्य से खंड कनीना के लगभग 50 विद्यार्थियों का दल आज प्रात: शैक्षणिक भ्रमण पर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों से भरी बस को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, कनीना महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. हरिओम भारद्वाज, मुख्य शिक्षक बस्तीराम तथा प्रवक्ता सुनीता देवी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशन में आयोजित यह तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को कुरुक्षेत्र में स्थित संग्रहालय, ब्रह्मसरोवर, बाणगंगा सहित अन्य महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा, जिससे उन्हें क्षेत्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्ता को समझने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति व गीता संदेश के प्रति नई जागरूकता उत्पन्न करेगी।
फोटो कैप्शन 03: शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यार्थियों को रवाना करते हुए नरेश कौशिक प्राचार्य
शादीशुदा महिलाओं की मैपिंग हेतु उठाए कदम
-एसडीएम ने मुनादी के दिये आदेश
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के आदेशानुसार एसआईआर की पूर्व निर्धारित गतिविधियों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की मैपिंग प्रोजेनी का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए शादी होकर आई हुई महिलाओं जिनका वोट 2002 में नहीं है उनके मायके से माता-पिता/ दादा-दादी/ नाना -नानी के वर्ष 2002 की मतदाता सूची में कुछ विवरण जरूरी हैं। जिनमें राज्य, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम, गांव, 2002 की भाग संख्या, 2002 का वोट नंबर आदि। यह सूचना उन महिलाओं के लिए जिनका नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है। उपरोक्त आंकड़े दस दिसंबर तक संबंधित बीएलओ को भिजवाने का आदेश दिया है।
आखिरकार कनीना प्रशासन जागा
किरायेदारों किराएदारों की वेरिफिकेशन संबंधी करवाई मुनादी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना प्रशासन ने माइक द्वारा संपूर्ण कस्बे में किराए पर रखने वाले दुकानदारों एवं मकान मालिकों को हिदायत दी है कि उनके घर या दुकान पर जो किराएदार रहता है उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। अगर वेरिफिकेशन नहीं करवाया और किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाया गया तो दुकानदार या घर का मालिक भी इसके लिए जिम्मेदार होगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय कनीना के लोग कुछ वर्षों से यह मांग लगातार उठा रहे है कि जितने भी किराएदार है उनका पुलिस वेरिफिकेशन करवाया जाए ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होता है तो इनके होने पर पता चल जाए परंतु अब प्रशासन जागा है और कनीना कस्बा में मुनादी करवा दी है। अब देखा जाना है कि कितने लोग पुलिस वेरिफिकेशन करवाते हैं।
उल्लेखनीय है कि कनीना के खंडहरनुमा घरों में दस दस किरायेदार रह रहे हैं जो सीवर, पेयजल,बिजली आदि का दोहन कर रहे हैं।
मोलडऩाथ कमेटी के प्रधान को धनौंदा में किेया सम्मानित
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। समाजसेवा में अग्रणीय योगदान के लिए बाबा मोलडऩाथ मंदिर कमेटी कनीना के प्रधान दिनेश यादव का गांव धनौन्दा में नागरिक अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख अतरलाल एडवोकेट ने गणमान्यों के साथ दिनेश यादव को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र तथा पुस्तक भेंट कर राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता मुकेश तंवर ने की। इस अवसर पर गोपाल यादव, सतबीर सिंह, लाला बोहरा व होशियार सिंह को भी सम्मानित किया गया।
अतरलाल ने कहा कि समाजसेवियों का सम्मान करना नागरिकों का कर्तव्य है। इससे दूसरे लोगों को भी समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सनातन, धार्मिक सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा बाबा मोलडऩाथ धाम के विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिनेश यादव के कार्यों की सराहना की। दिनेश यादव ने अपने सम्मान के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से धर्म के दस लक्षणों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, शेर सिंह, सुभाष यादव, गुरूदत, दान सिंह, बीर सिंह, अरूण, औमप्रकाश, परमजीत, रणवीर सिंह आदि सैकड़ों मौजीजान उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: समाजसेवी दिनेश यादव को सम्मानित करते अतरलाल।
गाड़ी ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल
-इलाज जारी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव मोहनपुर निवासी रामनिवास ने डिजायर गाड़ी चालक के विरुद्ध के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने कहा है कि 28 नवंबर को करीब दोपहर 12:15 बजे उनका भाई भागीरथ साइकिल पर सवार होकर कनीना से अटेली की तरफ जा रहा था। उसी समय कनीना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की सफेद रंग की डिजायर गाड़ी ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कनीना उप-नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर चोटों के चलते उन्हें पीजीआइएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया किंतु नाजुक हालात को देखते हुए उन्होंने उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल भर्ती करवा दिया। उन्होंने कहा है कि गंभीर चोट के कारण मस्तिक में खून का रिस रहा है तथा ब्ब्लड क्लाट बन गए हैं जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। ऐसे में रामनिवास के बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विश्व दिव्यांग दिवस-3 दिसंबर
दिव्यांग बच्चे कोई अलग नहीं होते, सभी गुण उनमें मिलते हैं-अमृतलाल
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। विकलांगता का नाम जहां दिव्यांग दिया गया है। विश्वभर में पाये जाने वाले विकलांग बच्चों को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हर दिव्यांग बच्चा सभी गुण रखता है जो आम बच्चा रखता है। इस संबंध में अनेक संस्थाएं एवं लोग कार्य कर रहे हैं। कुछ लोगों से इस संबंध में चर्चा की गई--
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में दिव्यांग बच्चों के शिक्षक के रूप में कार्यरत विशेष शिक्षक अमृत सिंह राघव ने बताया कि दिव्यांग बच्चे किसी भी कार्य में किसी से कम नहीं होते। वह कोई भी कार्य करने में सक्षम होते हैं । उनको प्रोत्साहन देने के लिए 3 दिसंबर को दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कनीना खंड में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में लगभग सौ दिव्यांग बच्चे अध्ययनरत हैं। जो अपने घर के नजदीकी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार द्वारा इन बच्चों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है।
बच्चे भी किसी भी प्रकार की गतिविधि जैसे खेल को करिकुलम ,टीचिंग, आदि गतिविधियों में किसी से भी काम नहीं है। विशेष शिक्षक ने बताया कि कनीना खंड में समावेशी शिक्षा में अध्ययनरत तीन दिव्यांग बच्चों ने सरकारी नौकरी हासिल कर ली। एक दिव्यांग बच्चा जो पूर्ण दृष्टि बाधित है कक्षा 12 में 81 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। वह बच्चा समावेशित शिक्षा के अंतर्गत ही शिक्षा ग्रहण कर रहा था दिव्यांगता किसी प्रकार का कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह ही अपनी पढ़ाई लिखाई का कार्य करते हैं।
---अमृत सिंह विशेष शिक्षक
फोटो कैप्शन: अमृतलाल विशेष शिक्षक
बैंड बाजे से तुलसी की आई बारात
-विवाह संपन्न,प्रसाद भी वितरित किया
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। नगर कनीना के वार्ड नंबर 4 में समस्त जाजू परिवार के द्वारा तुलसी का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुरेंद्र जाजू और उनकी धर्मपत्नी मधु जाजू द्वारा संपन्न करवाया गया। सुरेंद्र और मधु ने अपने पिता की याद में नवनिर्मित गृह प्रवेश के दिन ये आयोजन किया। ये कार्यक्रम विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न करवाया गया,बैंड बजे से तुलसी की बारात आई और प्रसाद वितरण किया गया। कन्यादान हुआ, वस्त्र आदि भी चढ़ाये तथा हंसी खुशी से इंसानों की तरह विवाह संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि भारत वर्ष में इन धार्मिक परंपरा को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद 4 रेखा देवी और उनके पति मनीष विशेष योगदान रहा। गणमान्य व्यक्तियों में राकेश बोहरा , महेन्द्र,पारुल, राहुल, कृष्ण जाजू परिवार और महेश सेन,आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति और महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: तुलसी विवाह में पालकी में तुलसी को ले जाते हुए
सपनों को साकार कर रही है स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव: पार्षद दीपक चौधरी
--कनीना में अल्ट्रासाउंड सुविधा लोगों को जल्द ही उपलब्ध होगी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार विस्तार किया जा रहा है। अटेली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो गई है जल्द ही कनीना में भी यह सुविधा लोगों को उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सपनों को स्वास्थ्य मंत्री साकार कर रही है। उक्त विचार आज दीपक चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। दीपक चौधरी ने कहा की एक वर्ष के कार्यकाल में ही स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र ही नहीं प्रदेश भर में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सरकार से स्वीकृतियां दिलाई है। जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहे हैं। दीपक चौधरी ने कहा अटेली विधानसभा क्षेत्र को चार नई सड़कों की सौगात मिली है। विधान सभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ 42 लाख रुपए खर्च होंगे और आगामी 6 माह में इनका काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया धनौंदा से सीहोर तथा सुंदरह से बवानिया तक नई सड़क का निर्माण होगा। इन मार्गों के विकसित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय सरकारी कार्यालय बाजारों और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में अधिक सुविधा होगी। उन्होंने कहा इसी प्रकार पोता से बाबा कुशल दास मंदिर और पोता से उच्चत गांव तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों प्रस्तावित सड़कों के लिए लगभग 3.12 लाख रुपए निर्धारित है। उन्होंने कहा कि ढांचा गत परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लोगों के समय की बचत होगी। कृषि उत्पादों की धुलाई आसान हो जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से आमजन मिलकर जो भी समस्याएं रख रहे हैं उन सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। क्षेत्र में नई सड़कों के मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का आभार भी जताया हैं।
फोटो कैप्शन: दीपक चौधरी









No comments:
Post a Comment