Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, December 30, 2025



 

कनीना की आवाज ब्लाग से न उठाये कोई समाचार
-वरना कापीराइट के तहत होगा मामला दर्ज
-आरएनआई द्वारा है रजिस्टर्ड
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की आवाज नमक ब्लाग आरएनआई द्वारा  रजिस्टर्ड समाचार पत्र है। इससे यूं की यूं खबर को उठाकर कुछ लोग अनजाने में ग्रुप में डाल देते हैं जो कापीराइट का उल्लंघन है। कहने को तो अज्ञानता कहेंगे लेकिन कानून के सामने अज्ञानता का कोई बहाना नहीं होता। ऐसे में ऐसी गलती दो-तीन बार कुछ लोग कर चुके हैं जो डा. होशियार सिंह यादव कापीराइट अधिकारी द्वारा देखी जा चुकी हैं। भविष्य में अगर कोई ऐसी गलती करेगा चाहे वह जाने या अनजाने में हुई उसके खिलाफ कापीराइट के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए ग्रुप एडमिन भी जिम्मेवार होगा। कनीना की आवाज ब्लाग की खबर को कापी करके कहीं प्रयोग न करें, सावधानी बरते अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
 कापीराइट मामले में सजा
-अपराध की गंभीरता के आधार पर 6 महीने से लेकर 3 साल तक की कैद और 50,000 रुपए से 2 लाख रुपए तक के जुर्माने तक हो सकता है। बार-बार उल्लंघन करने पर सजा बढ़ जाती है, और इसमें गैर-जमानती और संज्ञेय  अपराध माना जाता है, जिसमें अवैध सामग्री और उपकरणों को जब्त भी किया जा सकता है।
सजा के मुख्य प्रावधान (भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के अनुसार)
    धारा 63:पहली बार उल्लंघन करने पर कम से कम 6 महीने की कैद और 50,000 रुपए के जुर्माने से लेकर अधिकतम 3 साल तक की कैद और 2 लाख रुपएतक का जुर्माना हो सकता है।
    धारा 63 (दोबारा उल्लंघन): दूसरी बार दोषी पाए जाने पर कम से कम 1 साल की कैद और 1 लाख रुपए के जुर्माने से लेकर अधिकतम 3 साल तक की कैद और 2 रुपए लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
    धारा 63बी(कंप्यूटर प्रोग्राम का उल्लंघन): कंप्यूटर प्रोग्राम की उल्लंघनकारी प्रति का जानबूझकर उपयोग करने पर कम से कम 7 दिन की कैद और 50,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।
    अन्य दंड:उल्लंघन करने वाली प्रतियां और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए जा सकते हैं, और कापीराइट मालिक सिविल मुकदमे के जरिये मौद्रिक हर्जाना भी मांग सकता है।



जेई सुनील कुमार एटीएम ठगों ने लगया 1,22,700 रुपये का चूना
-शिकायत दर्ज
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
बिजली निगम के जेई सुनील कुमार एटीएम ठगों की धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। ठगों ने उन्हें बूथ में एटीएम फंसने पर बैंककर्मी बनकर झांसा दिया और फिर एटीएम अन्य बैकों के बूथों पर इस्तेमाल करके करीब एक लाख रुपये निकाल लिए और फिर उनके ही एटीएम से पास ही स्थित शोरूम से ब्रांडेड कपड़ों एवं जूतों की खरीद की। इस प्रकार ठगों ने उन्हें 1,22,700 रुपये का चूना लगा दिया। कमाल की बात है कि साढ़े चार बजे से छह बजे के बीच कोई सिक्योरिटी गार्ड बूथ पर मौजूद नहीं था और न ही कोई बैंक कर्मी उसे चेक करने आया।
हुआ यूं कि बीते दिवस सोमवार को बिजली निगम के जेई सुनील कुमार को कुछ कैश की जरूरत पड़ गई। इस पर वह सायं करीब साढ़े चार बजे बस स्टैंड के पास वाले एचडीएफसी बैंक के बूथ पर गए। बूथ ने उन्होंने अपना एचडीएफसी बैंक का ही एटीएम इस्तेमाल किया तथा वहां पैसे निकालने के लिए मशीन में लगा दिया। पैसे निकालने पर जब वह एटीएम निकालने लगे, तब वह एटीएम वहीं फंस गया और नहीं निकला। एटीएम फंसने पर उन्होंने बूथ के अंदर ही शिकायत नंबर देखना चाहा, जिस पर वहां की दीवार पर एक गत्ते के सफेद टुकड़े पर नंबर लिखे हुए थे, वह चिपका हुआ मिला। उन नंबरों पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया तथा एटीएम फंसने से संबंधित बातें करना लगा और उलझाए रखा। जब शाम के करीब छह बज गए, तब उक्त बात कर रहे ठग ने जेई सुनील को आश्वस्त किया कि अब एटीएम नहीं निकलेगा और वह सुबह दस बजे आ जाएं। तब उनको यह एटीएम निकालकर दे दें। इस पर जेई ने भरोसा कर लिया तथा वह अपनी स्कूटी से घर को चल दिए। इसी बीच कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आए, लेकिन वह स्कूटी चला रहे थे, इस कारण मैसेज नहीं देखे। जब वह करीब सात बजे अपने घर पहुंचे, तब मोबाइल पर आए मैसेज देखे तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई, क्योंकि एटीएम यूज हो चुका था और उससे दस बार करके दस–दस हजार रुपये यानि कुल एक लाख रुपये निकल चुके थे। मैसेज देखने उपरांत वह वापस उन्हीं कदमों से उसी एटीएम बूथ पर आए, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। न तो मशीन में एटीएम था और न ही उक्त शिकायत नंबर लिखे वाला गत्ते का टुकड़ा। इससे उनको और परेशानी हुई। ठगों ने यह दस–दस हजार रुपये करके 6:26 से शुरू किया और दस मिनट में दस बार करके एक लाख रुपये निकाल लिया था। यह रुपये निकालने के बाद उक्त ठग पड़ोस में ही रिबॉक/एडिडास के शोरूम एवं रेडीमेड वस्त्रों के शोरूम कैलसिटो पर गए तथा वहां से 21 हजार रुपये के माल की शॉपिंग की। इतना ही नहीं, 1700 रुपये के ब्रांडेड जूते भी खरीदे। इन जूतों एवं कपड़ों के बिल पेमेंट उन्होंने एटीएम के माध्यम से ही की, जिनका मैसेज भी जेई सुनील के मोबाइल फोन पर पहुंच गया।
बाद में जेई सुनील कुमार ने साइबर सैल के 1930 नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही नारनौल में बने साइबर थाना से भी संपर्क किया और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एटीएम बूथ से लेकर जूतों एवं कपड़ों के शोरूम का दौरा किया और जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कैमरे में दो ठग एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। शोरूम वालों ने भी बताया कि उक्त लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने एटीएम ठगों को पकडऩे के लिए तलाश शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन 11: संबंधित है





अलविदा 2025
वर्ष 2026 के लिये, लिये जा रहे संकल्प
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
नव वर्ष 2026 का आगाज होने जा रहा है और नए साल के आगमन पर लोग कई बुराइयां त्यागने को कटिबद्ध हैं वहीं क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2025 कई कड़वे एवं मीठे अनुभव छोड़कर जा रहा है।
  कनीना क्षेत्र के कुछ युवा जनसेवा में तो कुछ बेटी बचाने के लिए कटिबद्ध हैं। युवाओं में नए वर्ष को लेकर तैयारियां चल रही हैं। क्या कहना है लोगों का--
नए साल से गायों की सेवा करने का संकल्प ले चुके हैं। गायों की दुर्गति से वे परेशान हैं। उनका कहना है कि वे गायों के लिए भोजन कराने तथा गौशालाओं में सेवा करने का काम करते रहेंगे। उनका मानना है कि गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गायों की सेवा से सभी प्रकार के कष्ट एवं दरिद्रता मिट जाती है। ऐसे में वे वर्ष 2026 में गायों की सेवा करते रहेंगे।
  ---समाजसेवी भीम सिंह
 गाय एवं बेटी दोनों के लिए अपना नया वर्ष लगाएंगे। उनका कहना है कि गौवंश के लिए दाना पानी देंगे तथा बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलवाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने की प्रेरणा देते रहेंगे। वे लोगों से मिलकर बेटा हो या बेटी एक समान होने की बात समझाएंगे तथा उन्हें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वे वर्ष 2026 के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
---  समाजसेवी अजीत कुमार
नई साल पर किसी प्रकार से किसी का दिल न दुखाने का संकल्प ले रहा हूं। पीछे भी अगर कोई गलती हो गई हो तो मैं उसको भुला रहा हूं तथा नये वर्ष पर प्रतिदिन कोई न कोई हित का कार्य चाहे वह बहुत छोटा हो किया जाएगा। जिससे समाज का भला हो। हित करना सबसे बड़ा कार्य है। अंग्रेजी नव वर्ष के 1 जनवरी से सभी के हित की चाहत रखता हूं और तथा प्रभु से प्रार्थना है कि मुझे सदा हित मार्ग पर चलाए।
--- नरेश कुमार शिक्षक
दूसरों को सुधारने से पहले अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करूंगा। अपनी कमियां जो भी है उन्हें धीरे-धीरे इस दिन से दूर करने का प्रयास करता रहूंगा ताकि दूसरे के लिए मैं प्रेरणा स्रोत बन सकूं। परहित, जनहित ,गौ सेवा, बाल सेवा आदि कार्यों में वर्ष भर अपनी कोशिश करूंगा तथा भगवान से प्रार्थना करता रहूंगा कि सभी को सुखमय जीवन प्रदान करें। सभी को सुख अधिक प्राप्त हो दुख दूर ही रहे।
--- रवि कुमार, समाजसेवी कनीना
 फोटो कैप्शन: अजीत कुमार, भीम सिंह, नरेश कुमार, रवि कुमार



चोर साहब के कारनामों के बाद अब कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे तथा ब्लैकमेलर शिक्षक-
-दो कृतियों की कडिय़ां प्रसारित होगी 14 जनवरी से, पढ़ते रहे कनीना की आवाज
**************************** **********************
**************************** ****************************
**************************** **********************
कनीना की आवाज।
डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्डधारक पूर्व शिक्षक, लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकार ने जहां विगत दिनों चोर साहब के कारनामों पर 65 कडिय़ां प्रकाशित की थी और वह पुस्तक पूरी होने के कारण प्रकाशन हेतु प्रेस में जा चुकी है। लोगों ने चोर साहब के कारनामों को बहुत सराहा था। ऐसे में जितने भी पाठक जुड़े रहे उन सभी का आभार। अब 14 जनवरी 2026 से 2 नई कृतियां प्रकाशन की तैयारियां पूर्ण हो गई है।
 पहली कृति का नाम होगा कतरूं प्राचार्य के काले कारनामे । इस पुस्तक के विषय में मैं बताना चाहूंगा कि करीब 40 सालों के शिक्षण में 35 विभिन्न प्राचार्यों से भेंट हुई। जिनमें एक कुतरूं प्राचार्य भी मिला जो अय्याशी किस्म का था। उसके कारनामे देखे जाए तो बहुत मशहूर हैं वह अपनी बेटी के समान शिक्षिकाओं पर भी बुरी नजर रखता था। जब तक मैंने पढ़ाया तब तक उसकी बुरी नजर मशहूर रही थी। शिक्षिकाओं को अपने पास घंटों बैठाए रखता था। जब मैं स्कूल से अन्यत्र चला गया तब भी उसने अपने कारनामे जारी रखें। गांव के लोगों के सामने हाथ पैर जोड़ता था गिड़गिड़ाता था, लोग उसे कुतरूं कहते थे। इसलिए इस कृति का नाम कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे रखा है। जिसकी प्रथम कड़ी 14 जनवरी 2026 को कनीना की आवाज ब्लाग में प्रकाशित की जाएगी।
 दूसरी कृति ब्लैकमेलर शिक्षक होगी। डा. होशियार सिंह पूर्व विज्ञान शिक्षक के संपर्क में आया था।  40 सालों की शिक्षण अवधि में यह एक ऐसा शिक्षक भी मिला जिसे शिक्षक कहते हुए शिक्षक कहते हुए शर्म आती है। जिसको न हिंदी आती, ना अंग्रेजी आती, ना संस्कृत आती, न ही उर्दू आती, न फारसी आती ना आने कोई भाषा का ज्ञान था। परंतु चापलूसी में पीएचडी था। वह बहुत मशहूर रहा है। परंतु चापलूसी में अग्रणी पंक्ति में रहा है। किसी के पैर पकड़ लेना, किसी के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा लेना और यहां तक की उसे अगर थोड़ा सा धमका दे तो तो वह पीछे हट जाता था। उसकी सबसे बड़ी विशेषता थी रही है कि सभी को ब्लैकमेल करने पर तुला रहता था। किसी को नौकरी लगाना, किसी को किसी केस से बरी करवाना, किसी को कोई लोन दिलवाना, किसी का अन्य कोई काम करवाने के आश्वासन देने में मशहूर रहा है। यहां तक की उसकी अनेकों ब्लैकमेलिंग की घटनाएं  सामने आई हैं। सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह ऐसे लोगों को अपनी नजदीक रखता है जो रंडी जैसे गुण रखते हैं। इस शिक्षक के कारनामे तो बहुत अधिक सामने आ गए हैं और पास में रख लिए हैं। अब सोचा कि क्यों नहीं  एक के बाद एक कड़ी डालता रहूं। किसी ने कहा कि उनकी नौकरी हट जाएगी, आपके पास सारे प्रमाण है तो मैं उनसे साफ कह दिया कि चाहे मेरा कोई दुश्मन भी है तो उसे नौकरी नहीं हटवाना चाहूंगा। चूंकि नौकरी किसी को देना सीखना चाहिए ,हटवाना नहीं। हां उसके जो ब्लैकमेलिंग के कारनामे हैं वे जरूर प्रकाशित करूंगा। यह भी सोच लिया  जो भी राक्षस प्रवृत्ति के लोग मेरे जीवन में मेरे विरुद्ध खड़े थे उनके कारनामे सभी के सामने लाये जाएंगे। जान आनी जानी होती है। एक न एक दिन सभी को जाना होता है। अब उनसे पूरे जोश के साथ लड़ा जाएगा क्योंकि सच्चाई बहुत कड़वी होती है, बहुत दर्द देती है और कलम की मार तो सबसे बुरी होती है। इसलिए अब कलम की मार की जाएगी ताकि लोग उनके कारनामों से परिचित हो सके। आशा है सभी पाठकवृंद का साथ यूं ही बना रहेगा।







दोपहर तक चला कोहरा, कड़ाके की ठंड जारी
-फसल को लाभ होने की उम्मीद
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में जहां दोपहर तक सघन कोहरा पड़ा। कुछ दूरी के वस्तुएंं भी नहीं दिखाई दी। दोपहर के पश्चात कोहरा खत्म हो गया तथा सूरज चमकने लगा। कड़ाके की ठंड जारी है। दिन भर लोग आग के पास बैठे आग सेकते देखे गए। वहीं अधिक ठंड पडऩे के कारण कुछ उपलों व वनस्पतियों पर हल्का पाला जमा देखा गया।
कोहरे में वाहन लाइट जला कर चलाए गए। कोहरा इतना सघन था कि पास की वस्तुएं भी नहीं दिखाई दे रही थी। कोहरे व ठंड के कारण लोग भी अपने घरों में छुपे देखे गए। परंतु अभी भी 1 जनवरी तक स्कूल चलेंगे और स्कूलों की बसें आम दिनों की तरह चलती दिखाई दी।
 कोहरे के कारण जहां फसलों को लाभ होने का अंदेशा है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह आदि ने बताया कि ठंड पडऩा फसलों के लिए लाभप्रद है। ऐसे में कोहरा के भी लाभ बताए जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक भी ऐसा ही मानते हैं कि कोहरा व ठंड रबी फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगी।
 फोटो कैप्शन 8: आग सेकते लोग
9: पाला जमा हुआ
5,6 व 7: कोहरे के कारण धीमी गति से चलते वाहन



समारोह स्थल में बलिदानी परिवारों के लिए दी जाएगी विशेष रियायत
- नये साल से मिलेंगी विशेष सुविधाएं

****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
कनीना में यूं तो आधा दर्जन से अधिक विवाह समारोह स्थल चल रहे लेकिन जीडी वाटिका एवं बलराम समारोह स्थल में बलिदानी परिवारों के विवाह तथा अन्य उत्सव पर विशेष रियायत दी जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए समारोह मालिक हनुमान सिंह ने बताया कि बलिदानी परिजनों के किसी सदस्य के विवाह तथा अन्य कार्यक्रम समारोह स्थल में आयोजित होगा तो उन्हें विशेष रियायत दी जाएगी। नए वर्ष से 2026 से ये रियायत लागू होंगी।
 उन्होंने कहा कि जो देश सेवा में काम आए हैं और बलिदान हो गए हैं उनके परिजनों के लिए कुछ करने का उनकी भी इच्छा सदा ही रही है। यही कारण है कि जहां विगत वर्षों भी उन्होंने रियासत दी थी। एक बार फिर से नए साल पर रियायत दी जाएगी।
 उल्लेखनीय की 14 जनवरी से फिर से विवाह शादियां शुरू हो जाएंगे। ऐसे में हनुमान सिंह तैयार है कि वे बलिदानी परिजनों को रियायत देंगे ताकि वे अपनी बेटियों एवं बेटों की शादियां बेहतर ढंग से कर पाएंगे।
 फोटो कैप्शन 10: समारोह स्थल मलिक हनुमान सिंह




अलविदा-2025
हादसों एवं चुनावों में बीता कनीना का वर्ष 2
025
























25
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज। वर्ष 2025 विदा ले रहा है। अनेक हादसों एवं चुनावों में बीता है कनीना का यह वर्ष। वर्षा से किसान परेशान रहे वहीं ओलावृष्टि ने फसल को तबाह किया।
 दो मार्च को कनीना पालिका चुनावों में रिंपी यादव जीती जबकि सुमन चौधरी हारी। परिणाम 12 मार्च को आये।
दो जून 2025 को वर्ना गाड़ी हाइवा में जा घुसी,चार लोगों की मौके पर ही मौत, सभी की उम्र 35 वर्ष के करीब थी। कुआ पूजन के कार्यक्रम से आ रहे थे कनीना की ओर आ रहे थे। उन्हाणी नहर के पुल पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी जवान थे और सभी की उम्र 35 साल से कम थी। वे गुरुग्राम जा रहे थे।
  कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में 13 दिसंबर 2024 को फंदा लगाकर 26 वर्षीय मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में लंबी जद्दोजहद चलने के बाद आखिरकार शनिवार 8 फरवरी 2025 को उनका अंतिम संस्कार मृतक के पैतृक गांव बाघोत में  न करके काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मृतक के पिता कैलाश शर्मा ने बताया कि एकादशी के दिन मणिकर्णिका घाट पर इसलिए अंतिम संस्कार किया है क्योंकि 58 दिनों तक शव कनीना के शवगृह में रखा रहा और न्याय की गुहार चलती रही।  
अगस्त 2025 से सितंबर 2025 माह में बार बार वर्षा होती रही जिससे बाजरे व कपास की फसल तबाह हो गई। जिन किसानों ने बाजरे के भुट्टे काटकर ढेर लगा दिया वे नीचे से सभी अंकुरित हो चुके हैं।
6 सितंबर 2025 कनीना नगर पालिका उप प्रधान चुनाव में वार्ड नंबर 13 के सूबे सिंह हुए विजयी हुए। सूबे सिंह को 15 में से 8 वोट मिले वह एकमत से हुए विजयी हुए। अशोक ठेकेदार गुट का उप-प्रधान बना।
एक मार्च को कनीना के कई गांवों में ओले पड़े जिससे फसल तबाह हो गई। कनीना उप मंडल के कई गांवों में खैराना, खैरानी, पड़तल, बवानिया, भोजावास, सुंदराह, कोका आदि सहित कई गांवों में कहीं हल्की तो कहीं अधिक ओलावृष्टि हुई।
ओलावृष्टि उस समय हुई है जब सरसों की फसल पूर्ण रूप से पकान पर पहुंच चुकी है।
कनीना में 4 दिसंबर 2025 को पार्षद राजेंद्र लोढ़ा की रेवाड़ी में सड़क हादसे में मौत हो गई।
15 नचंबर 2025 को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की मौजूदगी में चेयरमैन जयप्रकाश कोटिया तथा वाइस चेयरमैन दीपक गुप्ता ने कार्यभार संभाला।
फोटो कैप्शन 01: रिंपी यादव प्रधान बनने पर
  2: उन्हाणी के पास वर्ना गाड़ी में चार की मौत
    03 व 04, 7 एवं 8: अधिक वर्षा से जलभराव व बाजरे की फसल तबाह
5: उप प्रधान सूबे सिंह विजयी
06: बाघोत फांसी कांड में 59 दिन बाद मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार
10: कनीना में ओलावृष्टि
 09: ओलावृष्टि के बाद फसल निहारता किसान



कनीना की गौशाला में दिया कई लोगों ने दान
 -सभी का प्रधान गौशाला ने किया अभिनंदन
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में कई लोगों ने दान किया। सभी का गौशाला प्रधान एवं गौशाला कार्यकारिणी ने अभिनंदन किया।
 उत्तम सिंह कनीना मंडी निवासी ने श्रीकृष्ण गौशाला में 51000 रुपए का दान दिया जबकि जोगेंद्र फ्रेंडस ड्राईक्लीनर ने 11000 रुपए का कनीना गौशाला को अपने बच्चों के जन्मदिन पर दान दिया। वहीं अजीत सिंह मैनेजर ने अपने बेटे ईशांत के जन्मदिन पर 5100 रुपए का श्रीकृष्ण गौशाला को दान दिया। वहीं धर्मवीर फौजी कोटिया निवासी ने अपने पिता की पगड़ी पर 11000 रुपए का श्रीकृष्ण गौशाला को दान दिया। सभी का कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान भगत सिंह व कार्यकारिणी ने अभिनंदन किया। इस मौके पर भगत सिंह प्रधान, मास्टर रामप्रताप, मास्टर सुरेंद्र सिंह सैनी, मास्टर भूप सिंह यादव, बलवान सिंह आर्य, नवीन यदुवंशी, नरेंद्र फौजी, रामफल यादव, संतोष ठेकेदार, ओमकार, वेद प्रकाश, सुरेश कुमार, धर्मवीर, रमेश, दिलीप सिंह कनीनवाल, सतीश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 01: श्रीकृष्ण गौशाला में दान देते हुए


अधिवक्ता विशाल भारद्वाज के निधन पर शोक की लहर
-पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने जताया गहरा दुख
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा के चचेरे भाई एवं कनीना बार एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता विशाल भारद्वाज उर्फ मुकेश (57) का लंबी बीमारी के चलते गत दिवस निधन हो गया। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय, पत्रकार जगत एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया है कि अधिवक्ता विशाल भारद्वाज लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान बठिंडा स्थित एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत अधिवक्ता का उपचार काफी समय से चल रहा था। दिवंगत अधिवक्ता विशाल भारद्वाज की शोक सभा में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने शामिल होकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता विशाल भारद्वाज का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और अपने पेशे के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते थे। अधिवक्ता विशाल भारद्वाज अपने पीछे पत्नी भावना, पुत्री कन्नू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कनीना बार एसोसिएशन में उनकी सक्रिय भूमिका रही और वे लंबे समय तक अधिवक्ताओं एवं समाज के बीच एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
फोटो कैप्शन 03: राव बहादुर सिंह शोक जताते हुए।



संत लालगिरी का मेला 1 जनवरी को
-होंगी इनामी प्रतियोगिताएं
****************************
****************************
****************************
कनीना की आवाज।
 संत लाल गिरी महाराज की 50वीं पावन स्मृति में 1 जनवरी 2026 को कनीना में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए लालगिरी कमेटी के सदस्य मोहन पार्षद ने बताया कि सर्कल कबड्डी में प्रथम 61,000 दूसरा 31 हजार तो तीसरा 21 हजार का होगा।  22वें नंबर तक रहने वाली टीमों को कुछ ना कुछ नकद इनाम दिया जाएगा। वही लड़के और लड़कियों की 100 मीटर, 400 मीटर 1600 मी की दौड़ आयोजित होगी जिसमें प्रथम को 2100 रुपये, द्वितीय 1100 और तृतीय को 700 का इनाम दिया जाएगा। सर्कल कबड्डी महिलाओं की प्रथम 7100 द्वितीय 5100 तथा 3100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। बुजुर्गों की दौड़ भी आयोजित होगी जिसमें क्रमश: 2100, 1100 और 700 रुपये प्रथम, द्वितीय और तृतीया इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भंडारे का विशेष प्रबंध होगा। वहीं रैडर और कैचर को भी 5100- 5100 रुपए दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट विनय यादव, राकेश यादव, हरीश कनीनवाल, ठाकुर अतरलाल, सुमित यादव सरपंच प्रमुख होंगे। 31 दिसंबर की रात को जागरण भी आयोजित होगा।
तैयारियां शुरू-
1 जनवरी को बाबा लाल गिरी आश्रम पर भंडारे और मेले के आयोजन के लिए कस्बावासी और मेला कमेटी जोरशोर से तैयारियों में लगी हुई है। मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को जागरण सुबह हवन, भंडारे और खेलों का आयोजन किया जा रहा है सर्कल कबड्डी लड़कों के अलावा इस बार महिला सर्कल कबड्डी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बाबा का आश्रम पितामह कान्ह सिंह कालेज के पास है।
फोटो कैप्शन 03: लालगिरी महाराज खेलों की तैयारियां






No comments: