ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, December 20, 2025
न्यायालय का फैसला आने पर अपनी जमीन में खोदी नींव
-करीरा गांव के लोगों का आवागमन हुआ बंद
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के कुछ लोगों की जमीन करीरा सड़क मार्ग पर निकलने के कारण और कनीना कोर्ट का आदेश उनके पक्ष में होने के बाद अपनी नींव की खोदाई कर डाली। यह जमीन करीरा सड़क मार्ग के बीच तक निकलने से तथा आधे मार्ग पर पेड़ होने के कारण अब सड़क मार्ग बंद हो चुका है। अब पक्की दीवार बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है जिसके चलते अब सड़क मार्ग बंद हो गया है। करीरा और अन्य गांवों के लोग इधर से नहीं आ पाएंगे। अब वे वह भडफ़ होकर कनीना आ रहे हैं। कनीना, करीरा, गोठड़ा आदि गांवों के लोग प्रभावित हो गये हैं।
उल्लेखनीय के लंबे समय से पीडब्ल्यूडी एवं कनीना के कुछ लोगों का विवाद न्यायालय में चल रहा था। आखिरकार 10 दिसंबर को कनीना के कुछ लोग इस मामले में जीत गए हैं जिसके चलते उन्होंने नींव खुदवाई है और सड़क मार्ग बंद हो गया है क्योंकि दूसरी तरफ पेड़ पौधे खड़े हुए हैं। बड़े-बड़े पेड़ जिनकी कटाई होने के बाद ही सड़क मार्ग बनाया जा सकेगा। ऐसे में कनीना के लोग सुबह सवेरे इक_े भी हुए किंतु कोई समाधान निकलता नहीं आया। इस संबंध में कनीना निवासी जिनकी जमीन मालिक विक्रम सिंह से बात हुई। उन्होंने कहा कि वह मानवता के नाते कुछ दिनों के लिए आवागमन के लिए रास्ता खोल देंगे लेकिन हम मजबूर है। अपनी जगह पर काबिज होना ही पड़ेगा। विभाग को चाहिए कि पेड़ पौधों की कटाई करके और तुरंत सड़क निर्माण करें वरना आवागमन पर प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि नीम के खोदाई के दूसरी तरफ बहुत मामूली सी जगह बचती है जिनमें से दोपहिया वाहन ही बड़ी मुश्किल से आ जा सकते हैं। बड़े-बड़े ऊंचे पेड़ खड़े हुए जिनमें कटाई तथा लेवल होने के बाद ही सड़क मार्ग निर्मित किया जा सकेगा।
इस समय में एक्सीएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
अश्विनी कुमार से बात हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा तथा आवागमन किसी रूप में अवरुद्ध नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने से पेड़ पौधे की कटाई नहीं हो पाई है। पेड़ों की कटाई के बाद नया सड़क मार्ग तुरंत बना दिया जाएगा। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है और जल्द ही कोई समाधान हो जाएगा।
फोटो कैप्शन 13: सड़क पर के बीचों-बीच खोदी गई नींव
डीएवी इंजीनियरिंग कालेज सड़क मार्ग पर चलाया सफाई अभियान
--इसी सड़क मार्ग पर करते हैं युवा एवं बुजुर्ग एक्सरसाइज
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। बुजुर्ग एवं आमजन सुबह सवेरे बंद पड़े डीएवी इंजीनियरिंग कालेज सड़क मार्ग पर भ्रमण के लिए जाते हैं किंतु आसपास बहुत अधिक पेड़ पौधे झुके हुए, कटीली झाडिय़ां खड़ी हुई है। प्रदूषण है जिसको हटाने के लिए समाजसेवियों एवं नगर पालिका के कर्मियों का अभियान चलाया।
विस्तृत जानकारी देते हुए पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार एवं नवीन कुमार ने बताया कि नगर पालिका कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया है। उनका साथ कई जन दे रहे हैं। नरेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई होने के बाद यहां पर बुजुर्ग एवं युवा सुबह सवेरे टहल सकेंगे, दौड़ लगा सकेंगे क्योंकि इस सड़क मार्ग पर वाहन नहीं आते। टवैसे भी सफाई करवाने से शुद्ध हवा मिलेगी क्योंकि चारों ओर खेत खलियान है, जहां सरसों खड़ी हुई है।
फोटो कैप्शन 12: सफाई करते हुए पार्षद प्रतिनिधि में नरेंद्र कुमार
पुलिस ने भोजावास में चलाया जागरूकता अभियान,
-विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। महेंद्रगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव भोजावास स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया। सदर थाना कनीना के प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र कुमार और नया सवेरा मुहिम की इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर निरीक्षक शारदा देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और स्वेच्छा से नशा छोडऩा चाहते हैं, पुलिस उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस दौरान मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों, पोक्सो एक्ट और डायल 112 की ट्रिप मानिटरिंग सुविधा के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए कहा कि वे अपने साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के बारे में निडर होकर शिकायत दर्ज करवाएं।
इसके साथ ही, विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर फ्राड से बचने के उपाय और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने जोर देकर कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार, समस्त स्कूल स्टाफ और पुलिस की टीम मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 14: पुलिस भोजावास में साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए
स्कूलों की और बिजली विभाग का लाखों रुपए बकाया
- एसडीओ बूचावास ने स्कूलों के नाम निकला आदेश, कनीना के स्कूलों की भी यही हालात
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। स्कूलों की ओर बिजली विभाग का लाखों रुपए बकाया है। ऐसे में बूचावास एसडीओ के तहत के तहत 5 स्कूलों का 239581 रुपए बकाया है। वही कनीना के दो स्कूलों का ही डेढ़ लाख से अधिक बिजली बिल बकाया है।
इस संबंध में कनीना डीएचबीवीएन एसडीओ उमेश वर्मा से बात हुई उन्होंने बताया कि नियम अनुसार जिनकी ओर 5000 रुपए भी बकाया है उनका कनेक्शन काट दिया जाता है। सोमवार को विभिन्न स्कूलों की सूची जारी करेंगे जिसमें उनका बिल बकाया है। यदि वह समय पर बिल भरेंगे तो उचित वरना कनेक्षन काटने की नौबत आ जाएगी। उधर एसडीओ बूचावास अरुण कुमार ने राजकीय उच्च विद्यालय पाथेड़ा की ओर 55596 रुपए, राजकीय माध्यमिक स्कूल रसूलपुर की ओर 63504 रुपए, जीपीएस बवानिया की ओर 57107 रुपए ,जीपीएस अगिहार की ओर 29666 रुपए, राजकीय उच्च विद्यालय बूचावास 33708 रुपए बकाया दिखाएं है। साथ में लिखा है 7 दिनों तक यदि बिल नहीं भरा तो उनके कनेक्शन काट दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल 239581 रुपए बकाया है। उधर कनीना के मंडी स्कूल का एक लाख से अधिक बिल बकाया है वह राजकीय उच्च विद्यालय की ओर 50000 रुपए से अधिक का बिल बकाया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डा. विश्वेश्वर कौशिक से बात हुई। उन्होंने बताया कि संबंध में उच्च अधिकारियों को डिमांड भेजी हुई है। ज्यों ही राशि आती है तुरंत इन स्कूलों को भेज दी जाएगी ताकि इनका कनेक्शन नहीं कटे।
45 बच्चों को लगाया टीडी का टीका
-राजकीय स्कूल में चला टीकाकीरण अभियान
-टेटनस एवं डिप्थीरिया रोग से करता है बचाव **************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9वी और दसवीं के 45 विद्यार्थियों को टीडी अर्थात टेटनस डिप्थीरिया के टीके लगाए।
विस्तृत जानकारी देते हुए एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार ने बताया कि एसएमओ डा. रेनू वर्मा के निर्देशन में सतीश कुमार बीइइ, सुनीता एमपीएचडब्ल्यू ,सरिता एमपीएचडब्ल्यू ने 45 विद्यार्थियों को रोगों से बचाव के टीके लगाए।
फोटो कैप्शन 09: टीडी के टिके लगाते हुए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण के मुख्य घटकों की दी जानकारी
-तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
महिला एवं बाल विकास विभाग कनीना की ओर से पढ़ाई भी, पोषण भी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे बैच के दूसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण के मुख्य घटकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में बच्चों के समग्र विकास हेतु संतुलित आहार और नियमित टीकाकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सुपरवाइजर मनीषा यादव ने बताया कि बच्चों को छह वर्ष तक उचित एवं संतुलित पोषण उपलब्ध कराकर तथा टीकाकरण मापदंडों के अनुसार समय पर करवाकर उनका बचपन स्वस्थ और खुशनुमा बनाया जा सकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि बच्चों के आहार में पैक्ड व डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के प्रयोग से बचें।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अनूप सिंह ने पोषक आहार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शुद्ध शाकाहारी भोजन माता एवं शिशु दोनों के लिए श्रेष्ठ आहार है। उन्होंने स्थानीय व मौसमी खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।
कार्यशाला में सुपरवाइजर पूजा खींची, जग्गो देवी, सुमन यादव, ज्योति यादव, शाहिद सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिभागियों ने प्राप्त जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और बच्चों के पोषण व शिक्षा को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 11: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए
चौ. ओमप्रकाश चौटाला को किया याद
--पहली पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किये
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला पहली पुण्यतिथि पर रामबास में उन्हें याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
वेद प्रकाश नम्बरदार रामबास प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सैल ने कहा कि उनका वर्चस्व 36 बिरादरी पर बना रहेगा। पहली पुण्यतिथि पर पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक के चाण्यक ग्रामीणो के पुरोधा व किसानों व कमेरा वर्ग के मसीहा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला 5 बार रहे मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
इस मौके पर ज्ञानेश्वर निम्भल, माया देवी रामबास पूर्व सरपंच, रमेश निम्भल पूर्व चौकीदार, जगदीश प्रसाद, जयप्रकाश ,डा. कपिल निम्भल, रोशनलाल, बलवान,दयाराम एवं विक्रम आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 10: चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की पुण्य तिथि पर याद करते हुए
श्रीकृष्ण गौशाला को दिया 51000 रुपए का दान
-दान दाताओं का किया गया अभिनंदन
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में नरेश यादव बव्वा वाले, सुनीता मेडिकोज ने श्रीकृष्ण गौशाला में अपने पुत्र नीरज, पुत्रवधू नैंसी तथा पत्नी सुनीता सहित पहुंचकर 51000 रुपए का दान दिया। इस मौके पर सभी गौशाला पर पदाधिकारियों ने उनका फूलमालाओं से अभिनंदन किया।
इस मौके पर प्रधान गौशाला भगत सिंह ने कहा कि गायों की सेवा सबसे प्रमुख सेवा होती है। जो गायों की सेवा करता है वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है। घरों में गाय पालनी चाहिए तथा उसका दूध एवं घी अमृत के समान होता है। उसे प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा भगवान ने भी गायों की सेवा की थी इसलिए गोपाल कहलाये। वे आज भी गोपाल के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।
इस मौके पर प्रधान भगत सिंह, मास्टर कृष्ण प्रकाश, दिलावर बाबूजी, रविंद्र बंसल, ओमप्रकाश ठेकेदार, भरपूर सिंह, मुकेश नंबरदार, बलवान सिंह आर्य, सुंदरपाल ठेकेदार, सतबीर गूगलवाला, अशोक ठेकेदार ,प्रवीन मुनीम, नरेंद्र, डा. नीरज, कैलाश ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: गौशाला में दान देते हुए
लीगल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में बाल विवाह पर रोक की दिलाई शपथ
-धनौंदा में चला कार्यक्रम
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। गांव धनौंदा स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह प्रार्थना सभा में महिला एवं बाल कल्याण विभाग से पहुंचीं वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्या देवी और कमलेश देवी ने विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम - 2006 के बारे में बताया तथा सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रथम प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की टीम ब्रिलिएंट स्टार्स ने प्रथम, कक्षा 12वीं की टीम भव्या टाइटंस ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की टीम महाराणा प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट टीम लोगों डिजाइनिंग का अवार्ड भव्या टाइटंस टीम को मिला। दूसरी प्रतियोगिता में टीम ब्रह्मास्त्र ने प्रथम, टीम डाटर्स आफ विक्ट्री तथा टीम ब्रिलिएंट स्टार्स ने द्वितीय व टीम इंडियन वारियर्स तथा टीम भगत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का बेस्ट टीम लोगों डिजाइनिंग का अवार्ड टीम ब्रह्मास्त्र को दिया गया। मंच संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक प्रहलाद सिंह ने किया। इस अवसर पर आशुतोष शास्त्री, सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र कौशिक, सतीश कुमार, प्रवीण शर्मा, नवीन जांगड़ा, मुकेश यादव, शीतल, रेनू यादव, पूजा, शिवानी, स्मृति, ज्योति, शन्नो देवी सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाते हुए
ककराला में माडर्न लाइब्रेरी बनकर तैयार, युवाओं को मिलेगा फायदा
--समाजसेवी संस्था बीबीएसडी द्वारा निर्मित है लाइब्रेरी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव ककराला में समाजसेवी संस्था बीबीएसडी द्वारा माडर्न लाइब्रेरी तैयार कर ली गई है। लाइब्रेरी संस्था ने माडर्न लाइब्रेरी के पैटर्न और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है और गांव के बाबा भैंया मंदिर के नजदीक स्थित है। अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने बताया कि पिछले 6 माह से संस्था इसकी तैयारियों में जुटी हुई थी। लाइब्रेरी का उद्घाटन 25 दिसम्बर को रखा गया है। इस लाइब्रेरी के खुलने से आस पास के भडफ़़, कपूरी, रामबास, मोहनपुर, इसराना सहित कई गाँवों के बच्चों को लाभ मिलेगा। ये लाइब्रेरी संस्था द्वारा संचालित की जाएगी।
इस लाइब्रेरी में हरेक पाठक को स्वतंत्र सीट मिलेगी, उच्च गुणवत्ता और लंबी अध्यन अवधि कुर्सियां और हरेक सीट पर फोकस अध्ययन लाइट रहेगी। सभी सीट पर लैपटाप मोबाइल आदि को चार्ज करने की सुविधा,लाइब्रेरी में पाठकों के लिए 2 कम्प्यूटर और इंटरनेट सुविधा, सभी खिड़की रोशनदान बंद करके साउंड और डस्ट प्रूफ बना दिया गया है इसलिए पाठकों को शांत माहौल मिलेगा। ख़ूबसूरत इंटियर बनाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिले,लड़कों और लड़कियों के लिए अलग अलग स्टडी सेक्शन बनाए गए हैं,सभी पाठकों को पहले लाइब्रेरी सदस्यता के लिए आवेदन करना होगा। और बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल से गऱ जरूरी लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण रहेगा। लाइब्रेरी में बिजली और पानी के अतिरिक्त पाठन सामग्री, मैगजीन और अखबार की सुविधा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु समय समय पर माक टेस्ट और सेमिनार आयोजन की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित और बायोमेट्रिक डोर सिस्टम कंट्रोल एक्सेस होगी।
फोटो कैप्शन 07: ककराला की माडर्न लाइब्रेरी
आयुर्वेद पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
-भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत दिया गया व्याख्यान
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत आयुर्वेद पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 19 एवं 20 दिसंबर 2025 को किया गया।
शनिवार को आयुर्वेदिक मेडिकल आफिसर डा. निकिता शर्मा,सब-डिविजनल अस्पताल, कनीना ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने आयुर्वेद के व्यापक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसमें आयुर्वेद का परिचय एवं महत्व, अथर्ववेद तथा इसे आयुर्वेद का उपवेद मानना, पंचभूत तत्व अर्थात पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश, आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि, आचार्य चरक तथा आयुर्वेद की प्रमुख पुस्तकें, त्रिदोष सिद्धांत जिसमें वात, पित्त एवं कफ शामिल हैं, जठराग्नि का महत्व, विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्वास्थ्य संबंधी परिभाषा एवं दृष्टिकोण, ऋतुचर्या, दिनचर्या तथा रात्रिचर्या, आहार एवं जीवनशैली, जड़ी-बूटियां तथा आयुर्वेदिक औषधियां, पंचकर्मा चिकित्सा, योग एवं ध्यान, दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, आयुर्वेद के चार स्तंभ तथा संतुलित आहार, विरुद्ध आहार, पथ्य एवं अपथ्य जैसे विषय शामिल थे।
व्याख्यान के अंत में छात्रों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर खुलकर चर्चा की तथा डा. निकिता शर्मा ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक एवं संतोषजनक समाधान प्रदान किया। पूरा सत्र अत्यंत स्वास्थ्यप्रद, फलदायी तथा ज्ञानवर्धक साबित हुआ।
यह कार्यक्रम प्राचार्य बीएम. रावत के मार्गदर्शन में तथा उप-प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य एवं पूजा सिंह टीजीटी हिंदी के समन्वय में संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली को स्कूली शिक्षा में समाहित करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही, जिससे छात्रों में प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन 04: आयुर्वेद पर चर्चा करते हुए डा. निकिता शर्मा
युवा उत्सव में प्रथम स्थान पाने वाले पुरस्कृत
-ककराला में भव्य आयोजन किया
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय में राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना एवं उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना था।
विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिपांशु व क्रीति को विद्यालय की तरफ से प्रत्येक विद्यार्थी को 11000 रुपए व जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भावना तथा भूमि को विद्यालय की और से प्रत्येक विद्यार्थी को 5100 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लक्ष्य व अभिनव को विद्यालय की और से प्रत्येक विद्यार्थी को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि व अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनोवेशन कार्यप्रभारी जसबीर जांगिड को विद्यालय की और से 21000 रुपए से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह कि उपलब्धि अपने आप में बड़े गर्व का विषय है। यह विद्यार्थियों अध्यापकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। अत: हमें हमेशा एकाग्रता चित होकर सच्ची लग्न से परिश्रम करना चाहिए। सच्ची लग्न से कर्म करते रहने से ही सफलता सम्भव है। कर्म सर्वोपरि है। प्रत्येक कार्य को आनन्द से पूरा करना चाहिए जिससे काम करने की गति भी बढ़ती है व काम सुंदर तरीके से पूरा होता है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीइओ आर एस यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, कोर्डिनेटर स्नेहलता, देवव्रत यादव, सुनील कुमार, जसबीर जांगिड़, जीतू श्रीवास्तव, अजीत कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल को पुरस्कृत करते हुए जगदेव यादव
बाबा लालगिरी पदाधिकारियों को किया सम्मानित
--धनौंदा में किया गया सम्मान
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। बाबा लाल गिरी सोसायटी कनीना को खेल, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रजा भलाई संगठन द्वारा राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। धनौंदा गांव में आयोजित सम्मान समारोह में अतरलाल एडवोकेट ने बाबा लाल गिरी सोसायटी के प्रधान एवं पूर्व पार्षद मोहन सिंह, सदस्य कर्णसिंह यादव, पार्षद नितिन, जगमाल सिंह बोहरा, पंकज तथा सुनिल कुमार को साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अतरलाल ने कहा कि बाबा लाल गिरी सोसायटी द्वारा हर वर्ष खेल आयोजन व रक्तदान शिविर जैसे जो परोपकार के कार्य किए जा रहे हैं। उससे क्षेत्र की जनता हमेशा सोसायटी की ऋणी रहेगी। उन्होंने सोसायटी के सदस्यों द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए युवाओं से सोसायटी के कार्यों में बढ़ चढ़ कर योगदान देने की अपील की। समारोह की अध्यक्षता प्रजा भलाई संगठन के शिक्षा व खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सुभाष यादव ने की।
फोटो कैप्शन 05:सोसायटी सदस्यों को सम्मानित करते अतरलाल
चोर साहब के कारनामों के बाद बाद अब कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे तथा
-ब्लैकमेलर शिक्षक दो कृतियों की कडिय़ां 14 जनवरी से
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्डधारक पूर्व शिक्षक, लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकार ने जहां विगत दिनों चोर साहब के कारनामों पर 65 कडिय़ा प्रकाशित की थी और वह पुस्तक पूरी होने के कारण प्रकाशन हेतु प्रेस में जा चुकी है। लोगों ने चोर साहब के कारनामों को बहुत सराहा था। ऐसे में जितने भी पाठक जुड़े रहे उन सभी का आभार। अब 14 जनवरी 2026 से 2 नई कृतियां प्रकाशन की तैयारियां पूर्ण हो गई है।
पहली कृति का नाम होगा कतरूं प्राचार्य के काले कारनामें । इस पुस्तक के विषय में मैं बताना चाहूंगा कि करीब 40 सालों के शिक्षण में 35 विभिन्न प्राचार्यों से भेंट हुई। जिनमें एक कुतरूं प्राचार्य भी मिला जो अय्याशी किस्म का था। उसके कारनामे देखे जाए तो बहुत मशहूर है वह अपनी बेटी के समान शिक्षिकाओं पर भी बुरी नजर रखता था। जब तक मैंने पढ़ाया तब तक उसकी बुरी नजर मशहूर रही थी। शिक्षिकाओं को अपने पास घंटों बैठाए रखता था। जब मैं स्कूल से अन्यत्र चला गया तब भी उसने अपने कारनामे जारी रखें। गांव के लोगों से क्या-क्या हाथ पैर जोड़ता था गिर गिरता था लोग उसे कुतरूं कहते थे। इसलिए इस कृति का नाम कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे रखा है। जिसकी प्रथम कड़ी 14 जनवरी 2026 को कनीना की आवाज ब्लाग में डाली जाएगी।
दूसरी कृति ब्लैकमेलर शिक्षक होगी। डा. होशियार सिंह पूर्व विज्ञान शिक्षक के संपर्क में आया था। 40 सालों की शिक्षण अवधि में एक ऐसा शिक्षक भी मिला जिसे शिक्षक कहते हुए शिक्षक कहते हुए शर्म आती है। जिसको न हिंदी आती, ना अंग्रेजी आती, ना संस्कृत आती, न ही उर्दू आती, न फारसी आती ना आने कोई भाषा का ज्ञान था। वह बहुत मशहूर रहा है। परंतु चापलूसी में अग्रणी पंक्ति में रहा है। किसी के पैर पकड़ लेना, किसी के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा लेना और यहां तक की उसे अगर थोड़ा सा धमका दे तो तो वह पीछे हट जाता था। उसकी सबसे बड़ी विशेषता थी रही है कि सभी को ब्लैकमेल करने पर तुला रहता था। किसी को नौकरी लगाना, किसी को किसी केस से बरी करवाना, किसी को कोई लोन दिलवाना, किसी का अन्य कोई काम करवाने के आश्वासन देने में मशहूर रहा है। यहां तक की उसकी अनेकों ब्लैकमेलिंग की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह ऐसे लोगों को अपनी नजदीक रखता है जो रंडी जैसे गुण रखते हैं। इस शिक्षक के कारनामे तो बहुत अधिक सामने आ गए हैं और पास में रख लिए हैं। अब सोचा कि क्यों नहीं एक के बाद एक कड़ी डालता रहूं। किसी ने कहा कि उनकी नौकरी हट जाएगी, आपके पास सारे प्रमाण है तो मैं उनसे साफ कह दिया कि चाहे मेरा कोई दुश्मन की है तो उसे नौकरी नहीं हटवाना चाहूंगा। चूंकि नौकरी किसी को देना सीखना चाहिए ,हटवाना नहीं। हां उसके जो ब्लैकमेलिंग के कारनामे हैं वे जरूर प्रकाशित करूंगा। यह भी सोच लिया जो भी राक्षस प्रवृत्ति के लोग मेरे जीवन में मेरे विरुद्ध खड़े थे उनके कारनामे सभी के सामने लाये जाएंगे। जान आनी जानी होती है। एक न एक दिन सभी को जाना होता है। अब उनसे पूरे जोश के साथ लड़ा जाएगा क्योंकि सच्चाई बहुत कड़वी होती है, बहुत दर्द देती है और कलम की मार तो सबसे बुरी होती है। इसलिए अब कलम की मार की जाएगी ताकि लोग उनके कारनामों से परिचित हो सके। आशा है सभी पाठकवृंद का साथ यूं ही बना रहेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


















No comments:
Post a Comment