दहेज समाज के लिए अभिशाप- विधायक
-दहेज रहित शादी कर जगदेव यादव ने समाज को दिया अच्छा संदेश
-गौशालाओं को भी दिया लाखों रुपए का दान
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव ककराला में दहेज रहीत शादी किए जाने की प्रशंसा समूचे क्षेत्र में मिशाल स्वरूप की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडी स्कूल के संचालक जगदेव सिंह यादव के सुपुत्र राजकुमार का लगन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। जहां वधू पक्ष सीगड़ा से सुरेंद्र सिंह यादव अपनी लड़की का लगन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने एक करोड़ रुपए की राशि लगन समारोह में प्रस्तुत कर दी किंतु यह देख जगदेव सिंह यादव ने अपने बुजुर्गों एवं पूर्वजों के आदर्शों बनाए रखते हुए किसी भी तरह की राशि किसी भी सूरत में लेने से आग्रह पूर्ण अस्वीकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने किसी भी तरह का फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक सामान आदि का कोई भी सामान न लेने का विनम्र अनरुरोध कर समाज में बिना दहेज शादी की बड़ी मिशाल कायम कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने गौसेवा की समाज में बड़ी पहल करके विभिन्न गौशालाओं में लाखों रुपये की नकद राशि प्रदान की तथा सामाजिक संस्थाओं में भी बढ़ चढ़ कर दान दिया जिसकीसर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
इस मौके पर ओमप्रकाश यादव पूर्व मंत्री एवं विधायक नारनौल ,कंवर सिंह विधायक महेंद्रगढ़ ,अनिल यादव विधायक कोसली, पूर्व विधायक सीताराम ,पूर्व विधायक बहादुर सिंह ,स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव के पीए विकास यादव व गोविंद ने बहन आरती राव द्वारा भेजा गया आशीर्वाद पत्र संदेश पढ़ा, छोटेलाल चैयरमेन सहकारिता विभाग ,दिनेश जेलदार मार्केट कमेटी अध्यक्ष अटेली ,जयप्रकाश कोटिया चेयरमैन मार्किट कमेटी कनीना ,कुलदीप यादव पूर्व जिला पार्षद महेंद्रगढ़ ,विकास यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अटेली ,रामपाल यादव प्रधान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा संरक्षक, जवाहर सिंह दूहन, पवन सिंह तंवर प्रधान महेंद्रगढ़ ,प्रमोद शास्त्री महेंद्रगढ़ ,आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष राव ,कृष्ण यादव जिला प्रधान समाजवादी पार्टी आगरा ,जिला पार्षद प्रदीप मालड़ा, डाक्टर नरेंद्र यादव पटौदी एमडी ,प्रोफेसर सुनील यादव एमडी सर्जन ,जितेंद्र यादव सेंट्रल यूनिवर्सिटी, पूर्व प्रधान दिलीप सिंह सरपंच पाथेड़ा, एसडीएम सुरेंद्र सिंह कर्नल बृज किशोर सैनिक स्कूल रेवाड़ी, कमांडर विकास यादव ,एलडब्ल्यूएस फाउंडर सुमित कुमार ,रामेश्वर हेड मास्टर रामबास, डाक्टर कर्मवीर आदि शादी में पहुंचे और जगदेव यादव के बगैर दहेज की शादी की प्रशंसा की।
अनेक गौशालाओं को दिया दान-
जगदेव यादव ने दहेज तो नहीं लिया किंतु विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गौशालाओं में दान देकर एक नई प्रथा शुरू की। इन गौशालाओं में कनीना, बूचावास, भोजावास, बाघोत, धनौंदा, खुडाना, कारोली सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं।
फोटो कैप्शन 07: दहेज न लेने से इंकार करते हुए तथा सभा में दहेज वापस लौटाते हुए
न्यूरोथैरेपी, फिजियोथैरेपी एवं एक्यूप्रेशर का निशुल्क कैम्प 10 को
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। आस्था फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 दिसंबर को कनीना की निहाल सिंह मार्केट में न्यूरोथैरेपी, फिजियोथैरेपी, एवं एक्यूप्रेशर का निशुल्क कैम्प लगाया जाएगा। जिसमें जोड़ों के दर्द, नसों एवं मांसपेशियों के दर्द का थैरेपी द्वारा इलाज किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आस्था फाउंडेशन संचालक डा.आरके शर्मा ने बताया कि कैम्प का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। जिसमें अनुभवी थैरेपिस्ट के द्वारा जोडों के दर्द, कमर दर्द, शियाटिका, घुटने का दर्द,गर्दन दर्द, सर्वाइकल पेन, फ्रोजन शोल्डर, जोड़ जाम होना, एडियो का दर्द, कंधे का दर्द आदि बीमारियों का इलाज उपरोक्त विधि द्वारा निशुल्क किया जाएगा।
चिकित्सकों की हड़ताल का कनीना में कोई असर नहीं
--कनीना उप नागरिक अस्पताल में चला आम दिनों की भांति काम
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। अस्पताल में सारा कार्य आम दिनों की तरह चलता रहा। सभी डाक्टर अपने अपने कार्य कर रहे थे। मरीज भी आ रहे थे लेकिन संख्या कम रही।
डाक्टर विनय कुमार शर्मा, डा. जितेंद्र मोरवाल आदि से बात हुई जिन्होंने बताया कि उप- नागरिक अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल का कोई असर नहीं है। यहां काम आम दिनों की तरह चल रहा है।
36 वर्ष पुरानी याद फिर हुई ताजा
-शिक्षक को आमंत्रित कर, पूर्व विद्यार्थियों ने याद दिलाई उस समय के विज्ञान शिक्षण की
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आज पूर्व छात्र मिलन समारोह संपन्न हुआ। वैसे तो हर वर्ष यह समारोह चलता है जिसमें अनेक पुराने विद्यार्थियों से मिलकर बहुत प्रसन्नता होती है। डाक्टर होशियार सिंह यादव पूर्व विज्ञान शिक्षक ने कभी इस विद्यालय में शिक्षण कार्य किया था। जब भी कभी डा. होशियार सिंह नवोदय विद्यालय करीरा में प्रवेश करते हैं तो वहां पुरानी यादें तरोताजा हो जाती है। वे विद्यार्थी जिनको देखकर मन खुश हो जाता है। वैसे तो एक अच्छा शिक्षक वही है जो चाहता है कि उसके विद्यार्थी उससे हजारों गुणा ऊंचाइयों को छुए। वास्तव में वो विद्यार्थी जब सामने आते हैं जो कक्षा 6, 7 एवं 8 में पढ़ते थे तो मन प्रसन्न हो जाता है। वह मंच, वह माटी, वो स्कूल, वो क्षेत्र, वो लोग आज भी याद आते हैं। डा. होशियार सिंह यादव ने अपने जीवन में करीब 40 वर्षों तक शिक्षण कार्य किया और इस अवधि में करीब 29 हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया है। परंतु नवोदय का शिक्षण उन सभी से भारी है। वो सदा याद रहेगा, याद है और याद था। यूं कहें कि ताउम्र याद रहेगा तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि विद्यार्थियों से वह लगाव, वह प्रेम तथा विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि, काबिलियत, आज भी रह रहकर याद आती है। कितने ही विद्यार्थी ऊंचे पदों पर आसीन हैं, उनको देखकर मन गदगद हो जाता है। आज संपन्न पूर्व छात्र मिलन समारोह में जब प्रोफेसर राजेश बंसल, प्राचार्या एवं एडवोकेट डा. सुनीता सांगवान, अधिकारी अशोक कुमार और कितने विद्यार्थियों ने उस समय की याद दिलाई जब डा. होशियार सिंह यादव शिक्षण कार्य करता था। उन्होंने तारीफ के पुल बांध दिए ,वाकई मन खुश हो गया। यूं लगा कि आज जीवन सफल हुआ, शिक्षण कार्य बेहतर रहा।
उल्लेखनीय है कि डा. होशियार सिंह यादव ने भी नवोदय विद्यालय में बतौर विज्ञान शिक्षक वह मेहनत और लगन दिखाई जो शायद फिर कभी अगले ही जन्म में दिखा पाएगा। जब-जब विभिन्न स्कूलों में शिक्षण कार्य किया तो डा. होशियार सिंह को नवोदय विद्यालय जरूर याद आया और नवोदय विद्यालय की जरूर चर्चा उन विद्यालयों में की जहां-जहां उन्होंने शिक्षण कार्य किया। बड़ी खुशी होती है कितने ही प्राचार्य नवोदय करीरा से बदल चुके हैं परंतु जैसे तैसे सभी से मुलाकात हो जाती है। वाकई ऐसा बेहतरीन विद्यालय नवोदय विद्यालय कनीना उपमंडल में खोला गया है। आज होशियार सिंह को बड़ी प्रसन्नता हो रही है और कहते हुए फक्र है कि कितने बुद्धिमान विद्यार्थी इस विद्यालय से निकले जिन्होंने क्षेत्र में, दूर दराज, देश एवं विदेश तक नाम किया है और कर रहे और करते रहेंगे। ऐसे विद्यालय खोलकर सरकार ने बहुत अच्छा कदम उठाया है, जहां प्रतिभावान विद्यार्थियों को पढऩे का मौका मिलता है। प्राचार्य श्री बृजमोहन रावत मिलनसार तो है पर उनसे दो-तीन बार मुलाकात भी हो चुकी है।
नींबू उगाकर पछता रहे हैं किसान
-बाजार में नींबू के भाव 20 रुपए किलो
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना का किसान भरपूर सिंह जिन्होंने रेवाड़ी सड़क मार्ग पर 100 नींबू के पौधे उगा रखें हैं। इस समय भारी मात्रा में नींबू लगे हुए किंतु बाजार में नींबू 20 रुपये किलो से अधिक नहीं बिक रहे हैं। दिन रात कड़ी मेहनत करने के बाद नींबू पैदावार देने लगे हैं किंतु बाजार के भाव पूछते हैं तो उन्हें दर्द होता है क्योंकि इनकी तुड़ाई और मेहनत 20 रुपए प्रति किलो से अधिक लग जाती है।
ऐसे में भरपूर सिंह कमल है कि बेहतर होगा उनकी तुड़ाई ही नहीं की जाए या तोड़कर लोगों में बांट दिए जाएं ताकि वे आचार आदि में उपयोग कर सके। बहरहाल नींबू की कोई कदर नहीं बची है और किसान बेहद परेशान है।
गर्मियों में नींबू के भाव आसमान छूते हैं जबकि सर्दियों में कोई मांग नहीं है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि नींबू उगाने वालों को प्रोत्साहित किया जाए।
फोटो कैप्शन 4: नींबू पैदावार दिखाते हुए भरपूर सिंह
कनीना में फिर जमा पाला
--गत दिनों से जम रहा है पाला, पड़ रही है कड़ाके की ठंड
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गत दिनों से हल्का पाला जमता आ रहा है। सुबह सवेरे घास फूस, उपले आदि पर यह पाला जमा हुआ देखा जा सकता है लेकिन अभी इतना पल नहीं पड़ रहा जिससे फसल को कोई नुकसान हो सके। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो पाले का कोई नुकसान होगा। यदि लगातार पाला पड़ता रहे और मौसम खराब रहे तभी फसल को नुकसान होने का अंदेशा हो सकता है। बहरहाल ठंड सरसों की फसल के लिए बेहतर मानी जा रही है और इस समय जो ठंड पड़ रही हो फसल के लिए भी लाभप्रद है। दिन में सूरज चमकता है।
फोटो कैप्शन 06: उपलों तथा वनस्पतियों पर जमा हुआ पाला
कनीना की गलियों में हर वक्त गूंजते हैं राजेश बंसल के गीत
-कालेज में रसायनशास्त्र के प्रोफेसर भी हैं राजेश बंसल
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। वरिष्ठ प्रोफेसर एवं कनीना कनीना निवासी राजेश बंसल एक चमकता हुआ सितारा बन चुका हे। हर गीत, संगीत, संबोधन में उनका नाम अग्रणी होता है। राजेश बंसल ने 1989 में जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा छठी क्लास में प्रवेश लिया। छठी से लेकर 12वीं तक पढ़ाई में तो अव्वल रहे ही उसके साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे। विद्यालय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, गीत संगीत प्रतियोगिता, हारमोनियम वादक, मंच संचालन, नाटक एवं हर प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा को अनेक बार क्लस्टर लेवल, रीजनल लेवल पर बाल विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं कविता पाठ करके नाम कमाया।
1996 में आयोजित हुई नवोदय नेशनल कल्चरल मीट में जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की तरफ से जयपुर रीजन हो रिप्रेजेंट किया।
इस प्रतियोगिता में उनकी स्वयं लिखी कविता को नवोदय विद्यालय समिति की मैग्जीन में स्थान मिला।
उच्च शिक्षा के दौरान यूनिवर्सिटी कालेज रोहतक में भी कालेज कलर एवं रोल आफ आनर रहे। कालेज में पढ़ते समय में युवा समारोह में गीत कविता, नाटक एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित किये।
वर्ष 2001 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक रसायन शास्त्र विभाग से फिजिकल केमिस्ट्री में टाप किया । 2001 में ही केमिस्ट्री विषय में नेट की परीक्षा पास करके इलाके का गौरव बढ़ाया। विश्वविद्यालय से पढ़ाई की उसी विद्यालय में पीजीटी कैमिस्ट्री के रूप में अध्यापन कार्य प्रारंभ किया। 2006 में कनीना कालेज में केमिस्ट्री प्रोफ़ेसर के रूप में कार्य प्रारंभ किया।
2010-2013 के समय पीकेएसडी कालेज कनीना में प्राचार्य का कार्यभार भी संभाला।
कनीना कालेज के कार्यकाल में तीन बार युवा समारोह का आयोजन करवाया एवं महाविद्यालय को दक्षिण हरियाणा के जानेमाने कालेजों में शुमार करवाया। उन्होंने कनीना कालेज को एक अलग पहचान दिलवाई। वर्तमान में राजकीय महिला कालेज बावल में कार्यरत हैं।
चार किताबें स्नातक के विद्यार्थियों के लिए वो लिख चुके हैं। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में मंच संचालन का दायित्व निभाते रहे हैं।
पाने को जीत और गजलों को लिखा उनको कंपोज किया हुआ है
अभी हाल ही में गुरू तेगबहादुर की 350 साला शहीदी दिवस पर हिंद की चादर गीत रिलीज हुआ। उनके द्वारा गाया हुआ और लिखा हुआ में नवोदय बोल रहा हूं कि पूरे देश में नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए एक एंथम गीत बन गया है। राजेश बंसल के नाम से उनका यूट्यूब चैनल आप जिन पर काफी संख्या में फालोवर हैं।
कितनी ही बड़ी-बड़ी शिक्षण संस्थाओं में बतौर प्राध्यापक धाक जमाने वाले युवा एवं हरदिल अजीज कलाकार राजेश बंसल का तो कोई सानी नहीं है। मंच पर चाहे नाटक प्रस्तुत करना हो या फिर गजल गानी हो फिर फड़कते दोहें पढऩे हो बस वाह-वाह की गूंज एवं तालियों की गडग़ड़ाहट सुनाई पड़ती हैं। पूरे भारत में वे विभिन्न मंचों से देशभक्ति गीत एवं भजन गाने के बाद आज कनीना के सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें कितनी ही मंचों एवं संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदकों से नवाजा जा चुका है। जहां एक ओर कनीना कालेज के विद्यार्थी उनसे प्रसन्न हैं वहीं कनीनावासी ऐसे होनहार कलाकार को कनीना का होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। कोई मंच अगर उनके बगैर संचालित होता है तो कुछ सूना-सुना सा लगता है। उनके देशभक्ति गीत तो सचमुच हर इंसान के दिल को छू लेते हैं। बस दुर्भाग्य इस बात का है कि उनको कोई बड़ी संस्था द्वारा फिल्मी दुनिया में गाने का मौका नहीं मिला है। अति मिलनसार युवा कलाकार एवं प्राचार्य कहलाने वाले राजेश बंसल के लिए वो दिन दूर नहीं जब वे फिल्मी दुनिया में छा जाएंगे।
शादी की सालगिरह पर गाय ली गोद, दस हजार का दिया दान
-गौशाला में किया उनका अभिनंनदन
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। अशोक कुमार ककराला निवासी ने अपने पौत्र कृशिव के कुआं पूजन के अवसर पर कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में स परिवार आकर दस गायें गोद ली तथा 51 हजार रुपये का दान भी दिया।
उधर दिनेश कुमार, मदन डिपो ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक गाय गोद ली और 10,000 रुपए गौशाला को पानी की खेल के निर्माण के लिए दान दिया। अश्विनी कुमार सेठ कनीना ने 5100 रुपए का दान दिया और एक गाय भी गोद ली। इस मौके पर दिनेश कुमार का समस्त परिवार उपस्थित रहा।उल्लेखनीय है कि कनीना में चल रही गौशाला में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव व उनकी टीम तथा क्षेत्र वासियों की कड़ी मेहनत के कारण श्रीकृष्ण गौशाला कनीना दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। जिसके कारण गौशाला में हजारों गायों की सेवा उनके द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव अपने सारे निजी कार्य को छोड़कर गौ सेवा में लगे हुए हैं तथा क्षेत्र के लोगों वह गौशाला में आने वाले को भक्तों को गायों की महिमा के बारे में बताते हैं और उनको गौ सेवा करने की प्रेरणा भी देते हैं। जिसके कारण
सैकड़ों गाये गोद लेने के लिए लोग घरों से चलकर आये हैं। न केवल कनीना अपितु आस पास के गांवों के लोग भी गौशाला में आकर गायों को गोद ले रहे हैं और दान दे रहे हैं। श्रीकृष्ण गौशाला कनीना के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि राज सिंह लंबे समय से गौशाला से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर निरंतर सहयोग करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि राज सिंह पहले भी चार गायों को गोद ले चुके हैं और गौसेवा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे प्रेरणादायी कदम दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और गौसेवा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर संतरा देवी, बबली यादव, अनिल कुमार, अनिता, गंगा देवी आदि ने गायों को गुड़ खिलाया। इस मौके पर भगत सिंह प्रधान, दिलावर सिंह, कृष्ण कुमार गुरुजी, रविंद्र बंसल,रामपाल,कप्तान रामप्रताप शिक्षक, मुकेश नंबरदार, सुरेंद्र सोनी, रामपाल, ओमप्रकाश, नवीन कुमार, नरेंद्र सिंह, बलवान आर्य आदि अनेकों गौसेवक मौजूद थे। इस मौके पर राज के परिवार को सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 01: गायों की सेवा करता अशोक परिवार
बाजरा भावांतर भरपाई राशि न मिलने का रोष
-आंदोलन की दी चेतावनी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। बसपा के नेता अतरलाल एडवोकेट ने किसानों को अब तक बाजरा भावांतर की राशि न मिलने पर हरियाणा सरकार की आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि राज्य सरकार ने एक सप्ताह के अंदर बाजरा भावांतर राशि का भुगतान किसानों को नहीं किया तो आगामी 16 दिसम्बर को उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के कार्यालय के समक्ष किसान धरना देंगे।
अतरलाल ने किसान पदाधिकारियों से बातचीत कर उक्त घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य सरकार द्वारा बाजरा की भावांतर राशि का भुगतान न होने से जिला के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। सरकार ने बाजरा का भावांतर 575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से घोषित किया था। बाजरा की खरीद को दो माह का समय हो चुका है परन्तु किसानों द्वारा बार-बार मांग तथा ज्ञापन देने के बावजूद भी आज तक किसानों के खातों में भावांतर राशि नहीं आई है। इससे किसानों में राज्य सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बाजरा खरीद में सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। केन्द्र सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया था। राज्य सरकार ने बाजरा का खरीद मूल्य 2200 रुपए प्रति क्विंटल तय कर 575 रुपए के हिसाब से भावांतर देने की घोषणा की थी परन्तु सरकार द्वारा सरकारी खरीद 2200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से न किए जाने से किसानों को 1850 रुपए के हिसाब से बाजरा बेचना पड़ा। इस तरह किसानों को 400 रुपए की मार झेलनी पड़ी है। इसलिए सरकार को भावांतर राशि बढ़ाकर 975 रुपएके हिसाब से किसानों को भुगतान करना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से शीघ्र भावांतर राशि में इजाफा करके किसानों को भुगतान करने की मांग की।
फोटो कैप्शन 02: किसानों से बातचीत करते बसपा नेता अतरलाल।







No comments:
Post a Comment