ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Thursday, December 18, 2025
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पूरे प्रदेश में करवा रही है विकास कार्य
- कनीना को भी मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात- पार्षद दीपक चौधरी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विधानसभा सत्र के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वार्ड दो से पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि मंत्री ने पानीपत में मदर एंड चाइल्ड अस्पताल के निर्माण के लिए 62 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक अस्पताल 31 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें 100 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही अल्ट्रासाउंड, डीआरसी, एनआरसी सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी कई आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अस्पताल के शुरू होने से पानीपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
पार्षद दीपक चौधरी ने आगे बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निरंतर प्रयासों से अटेली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो चुकी है, जिससे वहां के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2026 में उप नागरिक अस्पताल कनीना को भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही कनीना अस्पताल में रक्त एकत्रित करने की यूनिट, जल्द शुरू किए जाने की योजना है। इसके शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के इन प्रयासों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। तथा आमजन को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। आरती सिंह राव अटेली विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव क्षेत्र के लोग जो भी समस्याएं उनके सामने रख रहे हैं उनका तत्काल प्रभाव से समाधान किया जा रहा है।
फोटो कैप्शन: दीपक चौधरी
तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन
-मुख्य विषय पोषण भी, पढ़ाई भी रहा
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। महिला एवं बाल विकास विभाग कनीना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य विषय पोषण भी, पढ़ाई भी रहा, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
समापन अवसर पर वरिष्ठ सुपरवाइजर सुमन यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकारी तंत्र की सबसे पहली एवं मजबूत इकाई हैं, जिन्होंने पोलियो उन्मूलन, महिलाओं के टीकाकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में ऐतिहासिक और बेमिसाल योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पोषण संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रही हैं और आगे भी यह कार्य पूरी निष्ठा से किया जाएगा।
इस अवसर पर सुपरवाइजर मनीष यादव, अनीता यादव, कुसुम लता, मंजू, ज्योति, पूजा, खींची, जग्गो यादव सहित सभी सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
समापन कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर लागू कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 12: आंगनबाड़ी वर्कर प्रशिक्षण लेते हुए
चोर साहब के कारनामों के बाद बाद अब कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे तथा
-ब्लैकमेलर शिक्षक दो कृतियों की कडिय़ां 14 जनवरी से
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्डधारक पूर्व शिक्षक, लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकार ने जहां विगत दिनों चोर साहब के कारनामों पर 65 कडिय़ा प्रकाशित की थी और वह पुस्तक पूरी होने के कारण प्रकाशन हेतु प्रेस में जा चुकी है। लोगों ने चोर साहब के कारनामों को बहुत सराहा था। ऐसे में जितने भी पाठक जुड़े रहे उन सभी का आभार। अब 14 जनवरी 2026 से 2 नई कृतियां प्रकाशन की तैयारियां पूर्ण हो गई है।
पहली कृति का नाम होगा कतरूं प्राचार्य के काले कारनामें । इस पुस्तक के विषय में मैं बताना चाहूंगा कि करीब 40 सालों के शिक्षण में 35 विभिन्न प्राचार्यों से भेंट हुई। जिनमें एक कुतरूं प्राचार्य भी मिला जो अय्याशी किस्म का था। उसके कारनामे देखे जाए तो बहुत मशहूर है वह अपनी बेटी के समान शिक्षिकाओं पर भी बुरी नजर रखता था। जब तक मैंने पढ़ाया तब तक उसकी बुरी नजर मशहूर रही थी। शिक्षिकाओं को अपने पास घंटों बैठाए रखता था। जब मैं स्कूल से अन्यत्र चला गया तब भी उसने अपने कारनामे जारी रखें। गांव के लोगों से क्या-क्या हाथ पैर जोड़ता था गिर गिरता था लोग उसे कुतरूं कहते थे। इसलिए इस कृति का नाम कुतरूं प्राचार्य के काले कारनामे रखा है। जिसकी प्रथम कड़ी 14 जनवरी 2026 को कनीना की आवाज ब्लाग में डाली जाएगी।
दूसरी कृति ब्लैकमेलर शिक्षक होगी। डा. होशियार सिंह पूर्व विज्ञान शिक्षक के संपर्क में आया था। 40 सालों की शिक्षण अवधि में एक ऐसा शिक्षक भी मिला जिसे शिक्षक कहते हुए शिक्षक कहते हुए शर्म आती है। जिसको न हिंदी आती, ना अंग्रेजी आती, ना संस्कृत आती, न ही उर्दू आती, न फारसी आती ना आने कोई भाषा का ज्ञान था। वह बहुत मशहूर रहा है। परंतु चापलूसी में अग्रणी पंक्ति में रहा है। किसी के पैर पकड़ लेना, किसी के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा लेना और यहां तक की उसे अगर थोड़ा सा धमका दे तो तो वह पीछे हट जाता था। उसकी सबसे बड़ी विशेषता थी रही है कि सभी को ब्लैकमेल करने पर तुला रहता था। किसी को नौकरी लगाना, किसी को किसी केस से बरी करवाना, किसी को कोई लोन दिलवाना, किसी का अन्य कोई काम करवाने के आश्वासन देने में मशहूर रहा है। यहां तक की उसकी अनेकों ब्लैकमेलिंग की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह ऐसे लोगों को अपनी नजदीक रखता है जो रंडी जैसे गुण रखते हैं। इस शिक्षक के कारनामे तो बहुत अधिक सामने आ गए हैं और पास में रख लिए हैं। अब सोचा कि क्यों नहीं एक के बाद एक कड़ी डालता रहूं। किसी ने कहा कि उनकी नौकरी हट जाएगी, आपके पास सारे प्रमाण है तो मैं उनसे साफ कह दिया कि चाहे मेरा कोई दुश्मन की है तो उसे नौकरी नहीं हटवाना चाहूंगा। चूंकि नौकरी किसी को देना सीखना चाहिए ,हटवाना नहीं। हां उसके जो ब्लैकमेलिंग के कारनामे हैं वे जरूर प्रकाशित करूंगा। यह भी सोच लिया जो भी राक्षस प्रवृत्ति के लोग मेरे जीवन में मेरे विरुद्ध खड़े थे उनके कारनामे सभी के सामने लाये जाएंगे। जान आनी जानी होती है। एक न एक दिन सभी को जाना होता है। अब उनसे पूरे जोश के साथ लड़ा जाएगा क्योंकि सच्चाई बहुत कड़वी होती है, बहुत दर्द देती है और कलम की मार तो सबसे बुरी होती है। इसलिए अब कलम की मार की जाएगी ताकि लोग उनके कारनामों से परिचित हो सके। आशा है सभी पाठकवृंद का साथ यूं ही बना रहेगा।
नगरपालिका ने सील किया अवैध पार्किंग को
-जिला कष्ट निवारण समिति में लगाई थी शिकायत
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। उपायुक्त महोदय नारनौल, जिला नगर आयुक्त नारनौल तथा उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना के आदेश पर कनीना नगरपालिका ने दीप पार्किंग को सील कर दिया गया। इसने नगरपालिका से कोई लाइसेंस नहीं लिया था। शिकायतकर्ता चेतन प्रकाश कनीना द्वारा जिला कष्ट निवारण कमेटी में शिकायत लगाई गई थी जिसमें आदेशों की अनुपालना में दीप पार्किंग को सील करने वाले निर्देश दिये गये।
गुरुवार को नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से चल रही दीप पार्किंग को सील कर दिया। यह पार्किंग बस स्टैंड के नजदीक चल रही थी। पार्किंग को सील करते वक्त पालिका अभियंता दिनेश यादव, सचिव कपिल, जेई राकेश कुमार ,सफाई इंचार्ज सुरेंद्र वशिष्ठ, राकेश जमादार व नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11: दीप नामक अवैध पार्किंग को सील करते हुए नगरपालिका अधिकारी
कनीना बार ने रखा एक दिवसीय वर्क सस्पेंड
-हाई कोर्ट के वकील के विरुद्ध पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने का मसला
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। हिसार निवासी वकील के साथ के विरुद्ध पुलिस द्वारा तथाकथित झूठा और बेबुनियाद मामला दर्ज करने के विरोध में जहां पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में भी वर्क सस्पेंड रहा वहीं हिसार के की काल पर समस्त हरियाणा के विभिन्न न्यायालयों में आज एक दिवसीय वर्क सस्पेंड रहा। विस्तृत जानकारी देते हुए एडवोकेट ओम प्रकाश यादव रामबास ने बताया कि कनीना बार ने गुरुवार को कोई कार्य नहीं किया। एक दिवसीय वर्क सस्पेंड रहा।
एक बार फिर से बवानिया की बनारसी देवी को किया सम्मानित
-11000 रुपए का पुरस्कार भी दिया गया
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप -मंडल के गांव बवानिया निवासी बनारसी देवी को श्रेष्ठ महिला उद्यमी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उन्हें 11000 रुपये का चेक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया किया गया।
17 दिसंबर 2025 को चौथा अखिल भारतीय प्रगतिशील किसान सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री शामिल हुए तथा इसका आयोजन नई दिल्ली के इंस्टीट्यूशन कल्ब आफ इंडिया में किया गया।
उल्लेखनीय है कि बवानिया निवासी एफपीओ बनारसी देवी कई बार सरकार द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। इन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप बना रखा है तथा महिलाओं को भी रोजगार दिया हुआ है। अनेक उत्पाद तैयार करती है जिनकी विशेष कर गोंद के लड्डुओं की विदेशों तक मांग है।
फोटो कैप्शन 6: बनारसी देवी अपना उद्यमी पुरस्कार दिखाते हुए
जिला शिक्षा अधिकारी की पदोन्नति पर किया सम्मानित
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। पूर्व में कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी डा. विश्वेश्वर शर्मा की पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हो जाने पर कार्यालय में कनीना क्षेत्र के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालों में कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह, मुख्याध्यापक राजकुमार राव, प्राध्यापक हंसराज और भूपेंद्र यादव प्रमुख हैं। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया और कहा कि डा. विश्वेश्वर शर्मा इस काबिल थे जिसका परिणाम उन्हें मिल गया है। उन्होंने खुशी जताई और कहा कि डा. शर्मा अब शिक्षा विभाग में नए शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेंगे।
फोटो कैप्शन 09: जिला शिक्षा अधिकारी को सम्मानित करते हुए
खादी ग्रामोद्योग विभाग ने कनीना मंडी विद्यालय में की जन-जागरूकता सेमिनार
-नरेश कौशिक प्राचार्य को दिया स्मृति चिह्न
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में आज खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा खादी विषय पर जन-जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खादी, देश की आवश्यकता और देश के विकास में खादी की भूमिका विषय पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नाचिता, द्वितीय स्थान गुंजन तथा तीसरा स्थान सुप्रिया को मिला। इन प्रतियोगिताओं में 120 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी कनीना के प्रधान जयप्रकाश कोटिया, पंचायत समिति कनीना के अध्यक्ष जयप्रकाश ककराला, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष दीपक मित्तल, खादी ग्रामोद्योग संस्थान महेंद्रगढ़ के प्रधान बलवंत शर्मा तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग अम्बाला से दीपेंद्र यादव , निर्णायक मंडल के सदस्य प्रवक्ता नरेश कुमार यादव, हेमंत वशिष्ठ तथा मनीष जांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर खादी के उत्पादों तथा अन्य घरेलू उपयोग के सामान की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के स्टाफ ,विद्यार्थी, एक सो से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आठ सुपरवाइजर ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया व खादी की आवश्यक वस्तुएं खरीदी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खादी मानव स्वास्थ्य एवं मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा यह स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम है।
पंचायत समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ककराला ने कहा कि पंचायत एवं पंचायत समिति के सहयोग से गांव-गांव में खादी के विस्तार हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं मार्केट कमेटी प्रधान जयप्रकाश कोटिया ने आश्वासन दिया कि मार्केट कमेटी क्षेत्र में भी खादी के प्रचार-प्रसार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मनोज रोहिला ने खादी के प्रचार हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। खादी ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से प्राचार्य को स्मृति चिह्न भेंट किया।
फोटो कैप्शन 10: खादर ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अवलोकरन करते हुए
फिर उत्पात मचाने लगे बंदर
-अब तक पकड़े हैं 134 बंदर
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां विगत दिनों झज्जर की एक संस्था द्वारा कनीना में 134 बंदर पकड़ लिए गए थे किंतु डर के मारे बंदर कहीं छुप गए थे। ऐसे में बंदर पकडऩे का काम बंद करना पड़ा था।
अब एक बार फिर से बंदर उत्पात मचाने लगे हैं। उधर कनीना नगर पालिका सुरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि 134 बंदरों को पड़कर दूर दराज छोड़ दिया गया है किंतु अभी बंदर पकडऩे की कार्रवाई जारी है। जल्द ही दोबारा से बंदर पकडऩे का कार्य शुरू किया जाएगा क्योंकि अभी तक बंदर डर के मारे कहीं छुप गए थे। ये फिर से बाहर आने लगे और बाहर आते इनको फिर से पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे।
उधर कनीना के डा.अजीत कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 6 उनकी गली में भारी संख्या में बंदर देखने को मिल रहे हैं। बंदरों का अभी तक खौफ है और करीब आधा दर्जन लोग बंदरों द्वारा काटे जा चुके हैं।
फोटो कैप्शन 5: घूमते हुए बंदर
तीन दिनों से मौसम रहा है साफ लेकिन कड़ाके की ठंड जारी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में तीन दिनों से जहां मौसम बिल्कुल साफ रहा है लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह सवेरे पाला जमा किंतु बाद में गायब हो गया। कनीना कस्बे में जहां पहले पाला भी जमा था, बाद में 2 दिन धुंध पड़ी तत्पश्चात फिर से मौसम साफ चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में 20000 हेक्टेयर पर सरसों तो 8000 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल उगाई गई है जिसके लिए सर्दी की जरूरत होती है। अभी इतनी सर्दी भी नहीं पड़ रही है जिससे फसल को कोई नुकसान हो। यह सर्दी फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।
किसान सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अजीत कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सर्दी पडऩे से ही सरसों और गेहूं के फसल में आब आ जाती है लेकिन अधिक समय तक मौसम खराब रहने से फसलों को नुकसान हो सकता है। अभी तक ऐसी हालत नहीं बनी है कि फसलों को कोई नुकसान हो।
फोटो कैप्शन 07: जमा हुआ पाला
जोहड़ की सफाई और खोदाई निरीक्षण करने पहुंचे पार्षद
-लोगों को जल्द ही मिलेगी राहत-दीपक
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड दो के पार्षद दीपक चौधरी तथा एडवोकेट पंकज कुमार होलीवाला जोहड़ की सफाई और भविष्य में चलने वाली खोदाई के काम को देखने के लिए पहुंचे।
पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को जोहड़ की समस्या से निजात मिल जाएगा क्योंकि अभी तक लंबे समय से यह जोहड़ समस्या बना हुआ है। इसका गंदा पानी दूर दराज सड़कों पर फैल रहा था। अब इसके पानी को साफ करके इसकी खोदाई की जाएगी। इससे पहले कालरवाली जोड़ की सफाई की जा चुकी और खोदाई भी की जा चुकी है।अब होलीवाला जोहड़ का नंबर है। उन्होंने खुशी जताई कि उनके प्रयास रंग लाये हैं। आरती सिंह राव मंत्री ने आदेश दिए थे कि इसकी खोदाई की जाए तथा पैमाइश की जाए। अब देखा जाना है कि इसकी सफाई और खोदाई में कितना समय लगता है। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
फोटो कैप्शन 08: होली वाला जोहड़ की सफाई का निरीक्षण करते हुए पार्षद
गुड्डू चौधरी का जताया आभार
-मोलडऩाथ आश्रम को दिये 11 हजार रुपये दान
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। घर पोत्र रतन की प्राप्ति पर गुड्डू चौधरी ने 11000 रुपए मोलडऩाथ ट्रस्ट को दानस्वरूप सहयोग राशि देकर एक अनोखी मिसाल पेश की है। इस मौके पर ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया है। बाबा मोलडऩाथ मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि गुड्डू चौधरी हमेशा धार्मिक कार्यों में भाग लेते हैं। जब श्याम बाबा के निशान यात्रा निकलते हैं तो लगातार 10-15 दिन तक श्रीश्याम मंदिर कनीना में वो अपनी सेवा देते हैं। मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्य करने से लोगों में धार्मिक भावना जागृत होती है।
इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव, सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार ,विक्की शर्मा, मुकेश शर्मा, मास्टर अनिल, अशोक डीपी, लाल सिंह, रमेश शिव कुमार, बलबीर साहब, प्रकाश साहब, बाबा रामनिवास व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: गुड्डू चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए।
डेंटल चेयर उपलब्ध कराने की मांग
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौन्दा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेंटल चेयर न होने के कारण दांतों के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सम्बन्ध में प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से मांगग की है कि धनौन्दा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल डेेंटल चेयर उपलब्ध कराई जाए।
अतरलाल ने कहा कि उन्हें खरकड़ा बास, धनौन्दा, झाड़ली, छिथरोली, कैमला, पाथेड़ा गांवों के लोगों से शिकायत मिली है कि धनौन्दा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेंटल चेयर न होने के कारण उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। इससे उनको धन व समय की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेंटल चेयर की व्यवस्था न करने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि धनौन्दा पीएचसी में डेंटल चेयर की व्यवस्था होने से आसपास के एक दर्जन गांवों के मरीजों को सीधा लाभ होगा। उन्हें दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने तत्काल डेंटल चेयर की व्यवस्था नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का किया नाम रोशन
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी अदिति आर्य ने 12 से 17 दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
अदिति का यह पदक हरियाणा को महिला वर्ग की एथलेटिक्स ओवरआल चैंपियनशिप दिलाने में निर्णायक साबित हुआ। इस उपलब्धि के साथ हरियाणा ने कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र को पछाड़ते हुए महिला वर्ग की ओवरआल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अदिति के पिता जितेंद्र कुमार ने बताया कि अदिति की इस सफलता की मजबूत नींव एसडी स्कूल ककराला में रखी गई थी। यहीं से उसने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष धाविकाओं में अपना स्थान बनाया।
इस जीत की खुशी में कनीना से ब्रह्म दत्त प्रधान मामनचंद शर्मा, मुकेश नंबरदार, कृपाराम पूर्व सरपंच,मास्टर दिलीप सिंह, कैलाश चंद्र एडवोकेट महेश, सुभाष मित्तल, महेंद्र जांगिड़ आदि ने खुशी जताई है।
फोटो कैप्शन 04: अदिति अपना पदक दिखाते हुए।
ककराला में अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
-अव्वल को किया गया
पुरस्कृत
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला में सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों को चार समूहों में बांटा गया। प्रत्येक समूह में छह-छह छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन अगे्रंजी विभाग से अध्यापिका पूजा शर्मा, पिंकी कुमारी व अध्यापक संदीप ने किया।
प्रतियोगिता को चार चरणों में कराया गया जिसमें प्रथम चरण को बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर रखा गया। टीम प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में सभी समूहों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। वज्र व रैपिड फायर चक्र में बड़े काटे की टक्कर बनी रही। अन्त में आठ अंकों की बढ़त बनाते हुए टीम सुभाषचन्द्र बोस ने बढ़त बनाई। प्रत्येक चरण के अंकों के आधार पर टीम सुभाषचन्द्र बोस प्रथम, टीम शिवाजी द्वितीय व तृतीय स्थान पर टीम भगत सिहँ विजयी रही।
विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बताया की हमें हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताऐं सिर्फ हार-जीत के लिए नही होती बल्कि अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के लिए होती है। इस अवसर पर को-र्डिनेटर स्नेहलता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए क्विज प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य में इसी प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, कोर्डिनेटर स्नेहलता, प्रियंका एवं बिंदु, ईश्वर सिंह, अजीत सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 02: अव्वल को पुरस्कृत करते हुए जगदेव यादव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

















No comments:
Post a Comment