Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, December 14, 2025



 

हृदय रोगियों के लिए जिले भर में कोई सुविधा नहीं
-स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का है गृह जिला, जाना पड़ता है निजी अस्पतालों में
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 आए दिन खान-पान तथा अन्य कारणों से हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है किंतु हृदय रोगियों के लिए महेंद्रगढ़ जिले में कोई सुविधा नहीं है। अगर कोई मरीज हृदय घात से पीडि़त और अचानक यदि घात आ जाता है तो अधिकांश मामलों में उसकी मौत हो जाती है क्योंकि अस्पतालों तक पहुंचने में लंबा समय लगता है। यदि आसपास हृदय से संबंधित विशेषज्ञ और अस्पतालों को देखें तो कनीना से रेवाड़ी 35 किलोमीटर दूर है जहां हृदय से संबंधित निजी अस्पताल हैं किंतु अधिक सुविधाएं नहीं है। परंतु करीब 90 किलोमीटर दूर गुरुग्राम में कुछ सुविधाएं है ,वहां भी निजी अस्पताल हैं। यदि कोई सुविधा है तो 165 किलोमीटर दूर राजस्थान के एसएमएस जयपुर में है लेकिन वहां तक मरीजों को पहुंचना कठिन हो जाता है।
 बढ़ते ही जा रहे हैं हृदय से संबंधित रोगी-
कनीना उप-नागरिक अस्पताल के डा. जितेंद्र मोरवाल से बात हुई। उन्होंने बताया प्रतिदिन 300 से 400 ओपीडी आती हैंऔर 40 से 50 बीपी या हृदय से संबंधित मरीज होते हैं। कनीना उप- नागरिक अस्पताल में इसीजी और कोलेस्ट्राल जचने संबंधी सुविधा है किंतु बाकी कोई सुविधा नहीं है। कहने को तो आरती सिंह राव जो अटेली विधानसभा से विजयी हुई है तथा हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री है किंतु गृह जिले में भी कोई सुविधा प्रदान नहीं कर पाई हैं। ऐसे में हृदय से संबंधित रोगियों के लिए जो सुविधा होनी चाहिए वह कम से कम नारनौल तो होने की चाहिए ताकि मरीजों को कोई लाभ मिल सके और जान बचाई जा सके।
 कौन-कौन से होते हैं टेस्ट -इस संबंध में कार्डियोलाजिस्ट डा. राहुल सिंगला से बात हुई। उन्होंने बताया कि टेस्ट के लिए कोलेस्ट्राल, एचएससीआरपी ,टीएमटी, ट्रोपोनिन, एंजियोग्राफी आदि टेस्ट किए जाते हैं। जिनमें मरीज को यदि आवश्यकता हो तो छल्ले डालना जिससे एंजियोप्लास्टिक कहते हैं जिसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए तक है। बाईपास सर्जरी ढाई लाख से 3.50 लाख रुपए के बीच खर्च आता है। खून पतला करने के लिए एक इंजेक्शन लगाया जाता है जिसकी कीमत 3000 से 50000 के बीच होती है। महंगी दवाइयां होती हैं।  
एक गरीब मरीज किसी भी हालत में अपना इलाज नहीं करवा पाएगा। इलाज करवाने के लिए उसे या तो अपनी जमीन जायदाद बेचकर कर्ज चुकाना होगा या फिर भगवान को प्यार होना होगा।
जिला महेंद्रगढ़ में जहां नारनौल, अटेली, कनीना नांगल चौधरी और महेंद्रगढ़ बड़े क्षेत्र आते हैं। नारनौल जिला मुख्यालय है। जहां हृदय संबंधित बीमारियों के लिए सुविधाएं जुटाई जा सकती हैं। जहां गत दिनों होटल में सुनील कुमार नामक व्यक्ति फोन देखते देखते ही लुढ़क गया था। कनीना क्षेत्र से ही एक माह में काम से कम दर्जन मौत के मामले सामने आते हैं और जिले का अनुमान लगाए तो सैकड़ों मौतें हो जाती है। अधिकांश बीमारी हृदयघात की होती है। यदि  उप-नागरिक अस्पताल में कम से कम हृदय से संबंधित सभी टेस्ट और नागरिक अस्पताल में हृदय से संबंधित स्पेशलिस्ट बैठाये जाए तो लोगों की जान बचाई जा सकती है। वैसे भी आरती सिंह राव अस्पतालों में सुविधा तो जुटा रही है किंतु हृदय रोगियों के लिए अभी तक कोई प्रबंध नहीं किये हैं। जब तक हृदय रोगियों के लिए प्रबंध नहीं होंगे लोग यूं ही निजी अस्पतालों में लुटने पिटते रहेंगे या फिर  पैसे बचाने के चक्कर में दूर दराज जाते वक्त मौत का शिकार होते रहेंगे।
फोटो कैप्शन: एसडीएच कनीना




कनीना क्षेत्र में पहली बार पड़ी धुंध
 -सूर्य उदय होने के बाद कम होती गई
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में हल्की धुंध पड़ी। साथ में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। धीरे-धीरे सूर्य उदय के बाद धुंध समाप्त हो गई। धुंध फसलों के लिए लाभप्रद बताया जा रहा है।
पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज ने बताया कि धुंध से फसलों में पानी की आपूर्ति होती है और जिन फसलों में पानी की अधिक आवश्यकता होती है उनकी आपूर्ति होने से फसलों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में धुंध पडऩा अच्छा होता है  किंतु लंबे समय तक जब धुंध पड़ती है तो नुकसान होने का अंदेशा बना जाता है। कनीना क्षेत्र में इस समय गेहूं की फसल छोटी है जबकि सरसों की फसल में फूल आ चुके है। वही कनीना क्षेत्र में पहली बार धुंध पड़ी है।  कनीना क्षेत्र में लगातार मौसम बदलने के कारण के चलते भी इस बार फसल बेहतर होने का अंदेशा है। इस बार सर्दी के दिनों में दो-तीन दिन पाला भी जमा है।
फोटो कैप्शन 06 व 07:कनीना क्षेत्र में फसलों पर छाई धुंध




गौड़ सभा ने प्रवक्ता सचिन कुमार को किया गया सम्मानित
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सचिन कुमार को श्रीगौड़ सभा कनीना के द्वारा शिक्षा व समाज सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए कनीना में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। श्री गौड़ सभा खंड कनीना के प्रधान डा. रवींद्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिन कुमार ने देश के विभिन्न शहरों में अपने वक्तव्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है व कई बार राष्ट्रीय स्तर तक समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सभी ने प्रवक्ता सचिन कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर प्रधान रवींद्र कौशिक, सुरेश शर्मा , दीपक शर्मा , सुरेश वशिष्ठ , रामकिशन शर्मा , अरुणा कौशिक व कई गणमान्य जन उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 08: सचिन प्रवक्ता को सम्मानित करती गौड़ सभा




होलीवाला जोहड़ की सफाई का कार्य शुरू
-पैमाइश करने की मांग उठी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
आखिरकार खूब लोगों को परेशान करके होलीवाला जोहड़ की सफाई का काम शुरू हो गया है। होली वाले जोहड़ की सफाई का जो कार्य काफी समय से पेंडिंग चल रहा था। गत दिनों कनीना में आये डीएमसी के आदेशानुसार शुरू हो गया है। किंतु अभी तक जाहेड़ की पैमाइश नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने जोहड़ की पैमाइश की मांग की है। कालरवाली जोहड़ की खोदाई का काम पहले ही पूर्ण हो चुका है।
इस कार्य की शुरुआत वार्ड 01 के नरेंद्र फौजी एवं दीपक चौधरी के प्रयासों से करवाई गई है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए जोहड़ की सफाई का काम आरंभ किया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। लोगों ने सफाई कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है। इस जोहड़ की सफाई पर करीब 7.64 लाख रुपये खर्चा आएगा। आरती सिंह राव मंत्री हरियाणा सरकार ने पहले ही इस जोहड़ की पैमाइश करके खोदाई करने का आदेश दिया हुआ है।
फोटो केप्शन 04: होलीवाला जोहड़ की सफाई का काम शुरू करवाते नरेंद्र फौजी एवं दीपक चौधरी





श्रीकृष्ण गौशाला को दिया 51 हजार रुपए का दान
-श्रीश्याम 
मित्र मंडल कनीना ने की पहल 

**************************************************
********************************************************
*****************************************

कनीना की आवाज। श्रीश्याम मित्र मंडल कनीना मंडी ने कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला को 51 हजार रुपए का दान दिया और समस्त गौशाला का दौरा किया। श्रीश्याम मित्र मंडल केे प्रधान अनिल गर्ग अपनी समस्त कार्यकारिणी सहित गौशाला पहुंचे। इस मौके पर समस्त गौशाला सदस्यों ने इनका अभिनंदन किया और आभार जताया।
  इस अवसर पर प्रधान भगत सिंह ने कहा कि गौमाता की नस्ल सुधार पर विशेष बल दिया और देशी गायों को विशेष प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया । उन्होंने बताया कि गौशाला में प्रत्येक गाय की विशेष देखभाल की जा रही है व गायों के लिए चारे व गुड़ की भरपूर व्यवस्था है  व सनातनी संस्कृति को मजबूत करने के लिए गौ माता का संरक्षण व संवर्धन अति आवश्यक है ।
इस अवसर पर प्रवक्ता सचिन कुमार ने क्षेत्र की समस्त जनता व सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला कनीना का एक बार दौरा सभी को अवश्य करना चाहिए ताकि भगवान श्री कृष्ण की बातों पर चलकर गौ सेवा करते हुए सभी को जीवन यापन करने का मौका मिले।
  इस मौके पर प्रधान भगत सिंह ने कहा कि गायों की सेवा से सभी पाप मिट जाते हैं और पुण्य का भागी बन जाता है। इंसान को जरूर गायों की सेवा करनी चाहिए ताकि अपने जीवन में नाम कमा सके। उन्होंने कहा गायों की सेवा भगवान श्रीकृष्ण ने की थी इसलिए गोपाल कहलाए। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में गायों के प्रति फिर से वो लगाव उत्पन्न होने लगा है जो वर्षों पहले सिर चढ़कर बोल रहा था। उन्होंने बताया कि कनीना श्रीकृष्ण गौशाला से करीब 500 गाए गोद ली जा चुकी है और भक्तों द्वारा दान दिया गया है। वहीं गौशाला में अमूल चूल परिवर्तन किये जा चुके हैं। आने वाले समय में श्रीकृष्ण गौशाला प्रदेश भर में नंबर वन होगी।
कस्बे कनीना में चल रही गौशाला में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव व उनकी टीम तथा क्षेत्र वासियों की कड़ी मेहनत के कारण श्रीकृष्ण गौशाला कनीना दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। जिसके कारण गौशाला में हजारों गायों की सेवा उनके द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव अपने सारे निजी कार्य को छोड़कर गौ सेवा में लगे हुए हैं तथा क्षेत्र के लोगों वह गौशाला में आने वाले को भक्तों को गायों की महिमा के बारे में बताते हैं और उनको गौ सेवा करने की प्रेरणा भी देते हैं। जिसके कारण सैकड़ों गाये गोद लेने के लिए लोग घरों से चलकर आये हैं। न केवल कनीना अपितु आस पास के गांवों के लोग भी गौशाला में आकर गायों को गोद ले रहे हैं और दान दे रहे हैं।
इस अवसर पर विनोद मित्तल ने समस्त गौशाला समिति का धन्यवाद किया और गौ सेवा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर बाबूलाल,रविंद्र बंसल, मोहित कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र, मास्टर संजय कुमार, सचिन शर्मा, सुरेंद्र गर्ग, जितेंद्र कुमार, उमेश गुप्ता, विनोद कुमार मित्तल, सत्यनारायण, राधेश्याम, मुकेश कुमार, नीतू जांगड़ा, लक्ष्मी नारायण, तुलसी सोनी, नरेंद्र ठेकेदार, ओम प्रकाश ठेकेदार, बलवान आर्य, सुरेंद्र सोनी, नवीन कुमार, नरेंद्र फौज, सज्जन सिंह बोहरा, मास्टर रामप्रताप, प्रधान गौशाला भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: श्रीश्याम मित्र मंडल का अभिनंदन करते हुए भगत सिंह एवं अन्य



प्रशांत यादव बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर
--कनीना में खुशी की लहर

**************************************************
********************************************************
*****************************************

कनीना की आवाज। कनीना निवासी प्रशांत यादव भारतीय वायु सेना में कमीशन प्राप्त कर  फ्लाइंग आफिसर बनने पर खुशी का माहौल बना हुआ है। कनीना के वार्ड नंबर दो निवासी 13 दिसंबर 2025 को फ्लाइंग आफिसर बन गये हैं।  
मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि कनीना के वार्ड नंबर 2 के निवासी, फ्लाइंग आफिसर प्रशांत यादव, मास्टर वारंट आफिसर राकेश कुमार यादव के पुत्र और हेड मास्टर भरत सिंह के पोते हैं।
राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि प्रशांत ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की है। उनके पिता वर्तमान में भारतीय वायु सेना में एमडब्ल्यूओ के पद पर कार्यरत हैं, जो अनुशासन और राष्ट्र सेवा की मजबूत पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह उपलब्धि उनके माता-पिता, विशेष रूप से उनकी माता मंजू यादव के अथक परिश्रम, समर्पण और निरंतर समर्थन का परिणाम है, जिनके बलिदान और प्रोत्साहन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फ्लाइंग आफिसर प्रशांत के कमीशन प्राप्त करने से कनीना में हर्ष है। और यह युवाओं के लिए राष्ट्र की सेवा करने के प्रेरणा का स्रोत है।
फोटो कैप्शन 01: प्रशांत यादव फ्लाइंग आफिसर अधिकारी के साथ






निश्शुल्क शिविर में 74 मरीजों की जांच की
--93वां विशाल निश्शुल्क कैंप संपन्न

**************************************************
********************************************************
*****************************************












कनीना की आवाज। सेवा भारती कनीना तथा उजाला सिग्रस अस्पताल द्वारा 93वां विशाल निश्शुल्क हृदय रोग, स्त्री रोग एवं अन्य सामान्य रोग जांच एवं परामर्श का आयोजन किया गया। यह आयोजन लाला शिवलाल धर्मशाला कनीना मंडी में किया गया।
 इस शिविर में उजाला सिग्नस अस्पताल से डा. हर्ष सामान्य रोग विशेषज्ञ, डा. मनीष वर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. आसिफ रहमान पेट रोग विशेषज्ञ तथा लेडी डा.जय श्री स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अपनी टीम के साथ सेवायें प्रदान की। गंगादेवी आंखों के अस्पताल रेवाड़ी से डा. अनिल शर्मा ने अपनी टीम अनिता एवं संगीता ने आंखों की जांच की। दीपक भरद्वाज विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोगियों की इसीजी, बीपी, ब्लड शुगर की निश्शुल्क जांच की। इस मौके पर 74 रोगियों ने अपनी जांच कराई। उन्हें दवाइयां निश्शुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश शमा, सचिव श्यामसुंदर महाशय, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, प्रेम सिंघल,प्रचार प्रमुख योगेश अग्रवाल, जगदीश आचार्य, दिनेश कुमार, नवीन मित्तल, राकेश कुमार, सोमदत जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 02: डा.मरीजों की जांच करते हुए

 

 

 

 

कोका में ओपन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
-अव्वल को किया सम्मानित

**************************************************
********************************************************
*****************************************

कनीना। खंड के गांव कोका में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एथलेटिक्स फाउंडेशन द्वारा गांव के सरकारी स्कूल में कोका टैलेंट सर्च एग्जाम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 70 से अधिक छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
ग्रुप से डब्बूराम ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर 3-4 महीने में गांव के युवाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कराई जाती है। इस बार प्रतियोगिता ओपन स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें लड़कों में सचिन प्रथम, ललित और आदेश द्वितीय रहे।
लड़कियों में ममता प्रथम , प्रियंका द्वितीय रही।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अबकी बार 100 अंकों की रखी गई थी। प्रतिभागियों को  सम्मानित किया गया। यह टेस्ट दिल्ली पुलिस के अनुसार डिजाइन किया गया था। इस मौके पर अनूप, कुलदीप, हनुमान शर्मा, बिजेंद्र मौजूद रहे।


No comments: