डा. राजश्री को एडीजीपी पदोन्नति पर दीपक चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दी बधाई
-डॉ. राजश्री का प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता हरियाणा पुलिस को नई दिशा देगी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट दीपक चौधरी एवम महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान बंसी लाल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने झज्जर स्थित एडीजीपी कार्यालय पहुंचकर डॉ. राजश्री को एडीजीपी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे शीघ्र ही हरियाणा पुलिस के पुलिस महानिदेशक डीजीपी के पद तक पहुंचेंगी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डॉ. राजश्री का प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता हरियाणा पुलिस को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल को कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग का प्रतीक बताया। बधाई देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राकेश शर्मा एडवोकेट पूर्व कैशियर, बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़, अंजय नेहरा तथा विनीत पाल एडवोकेट सचिव भी शामिल रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और डॉ. राजश्री के प्रति सम्मान प्रकट किया।अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन और अधिवक्ता समाज के बीच समन्वय से न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है। डॉ. राजश्री के नेतृत्व में यह समन्वय और बेहतर होगा, जिससे आमजन को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।
मार्केट कमेटी कनीना में नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया की पहली बैठक संपन्न
-किसानों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। मार्केट कमेटी कनीना में नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया की अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्केट कमेटी के सभी सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अधिकारीगणों के साथ-साथ कनीना के नव नियुक्त उप तहसीलदार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया ने कहा कि उन्हें राव इंद्रजीत सिंह एवं हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कनीना अनाज मंडी में किसानों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जयप्रकाश कोटिया ने आगे कहा कि मार्केट कमेटी को और अधिक सुदृढ़, मजबूत तथा पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मंडी क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और मंडी के समग्र विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
फोटो कैप्शन 08: बैठक के बाद अनाज मंडी का जायजा लेते प्रधान
श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव 20 को
-तीसरा विशाल जागरण होगा
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। 20 दिसंबर को श्याम मंदिर के पास मैदान में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव होगा। उनका यह तीसरा जागरण है। विस्तृत जानकारी देते हुए मनोज सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक भजन गायक एवं कलाकार पहुंच रहे हैं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता 18 को
-कनीना मंडी में चलेगी प्रतियोगिता
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। विद्यार्थियों में खादी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके सामाजिक-आर्थिक महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से 18 दिसंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य नरेश कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता दो महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित होगी। पहला विषय ग्रामीण विकास के लिए खादी का पुनरुद्धार एक आवश्यकता है तथा दूसरा विषय सांस्कृतिक शिक्षा के हिस्से के रूप में स्कूलों में खादी पढ़ाई जानी चाहिए रखा गया है।
इस अवसर पर खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग द्वारा खादी से निर्मित उत्पादों की एक आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को खादी के वस्त्रों, हस्तनिर्मित उत्पादों तथा ग्राम उद्योग से जुड़े विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खादी के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा उन्हें इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि खादी न केवल आत्मनिर्भर भारत की पहचान है, बल्कि ग्रामीण रोजगार सृजन और स्वदेशी सोच को भी मजबूती प्रदान करती है।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के सदस्य नरेश यादव, प्रवक्ता राजकीय माडल संस्कृति स्कूल, कनीना ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता तथा सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खादी का अध्ययन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोडऩे का प्रभावी माध्यम है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक वर्ग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
थाना प्रबंधक ने सरपंचों के साथ की बैठक, गांव-गांव होगा पहरा
-गांवों में कायम करें भाईचारा एवं अमन
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाने को लेकर थाना सदर कनीना परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रबंधक निरीक्षक देवेन्द्र ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में कनीना क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंचों और मौजिज व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जहां पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय को ओर अधिक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा का एक ऐसा ताना-बाना बुनना था जिससे हर ग्रामीण सुरक्षित महसूस कर सके।
निरीक्षक देवेन्द्र ने उपस्थित सभी सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और पब्लिक एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना जनसहयोग के बिना अधूरी है। विशेष रूप से सर्दी के मौसम और घनी धुंध का फायदा उठाकर सक्रिय होने वाले असामाजिक तत्वों और चोरों पर नकेल कसने के लिए गहन रणनीति बनाई गई। इस दौरान गांवों में ठीकरी पहरा को पुन: प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति बनी। यह तय किया गया कि कड़ाके की ठंड में रातों को सूना न छोड़ा जाए और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से गांवों में निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
बैठक के अंत में थाना प्रबंधक ने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में भाईचारा और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सरपंचों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन 07: पुलिस प्रशासन हिदायत देते हुए
तीन दिवसीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन
-दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। महिला एवं बाल विकास विभाग कनीना द्वारा आयोजित शिक्षा भी, पोषण भी विषय पर तीन दिवसीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पूर्व की भांति सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान विभाग के नोडल अधिकारी अनूप सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की फैमिली आईडी, अपार आईडी तथा उनके पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों के पोषण से जुड़ी आवश्यक बातों पर प्रकाश डालते हुए पोषण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उपाय बताए। अनूप कुमार ने बताया कि बच्चों की अपार आइडी बनाते समय माता-पिता का आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों को इस प्रक्रिया से जोडऩा आवश्यक है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर सुपरवाइजर मनीषा यादव, सुमन यादव, पूजा खींची, अनीता यादव, कुसुम लता, मंजू एवं ज्योति सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की शिक्षा एवं पोषण से जुड़ी नवीन जानकारियों से अवगत कराया गया।
फोटो कैप्शन 05: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए
कोई बीपीएल बने रहने के लिए कर रहा हर संभव प्रयास
- तो कोई नहीं ले रहा है बीपीएल का राशन
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। यूं तो पूरे ही प्रदेश हरियाणा में कितने ऐसे परिवार है जिनमें एक ही परिवार में कई-कई राशन कार्ड बनाए हुए हैं और जिनमें से 2-2 या 3-3 बीपीएल परिवार भी बने हुए हैं। वहीं कुछ ऐसे बीपीएल परिवार है जिनका कहना है कि वह कोई राशन नहीं लेंगे क्योंकि उनके हाथों में दम है तब तक वे कमाते रहेंगे। जहां सीएससी सेंटरों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है जिनमें कई हकीकत में बीपीएल है। वे अपने पास बटन वाला मोबाइल रखते हैं, स्मार्ट फोन नहीं रखते। जबकि कुछ के घर में बाइक और बड़े वाहन भी खड़े हुए हैं किंतु बीपीएल का राशन लेने के लिए अनेक पापड़ बेलते नजर आ रहे हैं। यदि उनके परिवार में लड़का या लड़की कहीं पढ़ रहे हैं तो उसके लिए भारी पैसे जुटते हैं और पैसे भेजने के लिए अपना स्मार्टफोन नहीं खरीदते क्योंकि उसमें यदि इनकम एक लाख 80 हजार रुपए से अधिक मिल गई तो बीपीएल राशन कार्ड कटने का डर होता है। ऐसे में वे किसी सीएससी सेंटर पर जाते हैं और पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। अब तो इन लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह ऐसी दुकान खुल गई है जो 100 रुपए पर 2 से 5 रुपये कमीशन लेकर पैसे ट्रांसफर करते हैं। हर छोटे बड़े गांव एवं शहर में ऐसी दुकान मिल जाएंगी जो दिन भर यही धंधा करते हैं। पता चलता है कि बीपीएल राशन कार्ड धारक बड़ी सावधानी बरत रहे हैं ताकि उनका राशन कार्ड कहीं कट न जाए। यदि पूरे ही प्रदेश में सघन जांच की जाए तो हजारों की संख्या में ऐसे परिवार मिलेंगे जो बीपीएल नहीं है किंतु अपनी बुद्धिमत्ता से बीपीएल बने हुए हैं। यह लोग बटन वाला फोन/गैर स्मार्ट फोन प्रयोग करते हैं ताकि किसी प्रकार राशि उनके परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपए से अधिक नहीं हो जाये। यहां तक की बहुत सावधानियां बरतते हुए बीपीएल का राशन लाते हैं और उनके पीले कार्ड बने हुए हैं।
मिली जानकारी अनुसार हरियाणा मुख्य रूप से गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना के परिवार को रियायती दरों पर राशन मिलता है। जिसमें पीला और गुलाबी कार्ड धारकों को गेहूं, चीनी, सरसों का तेल, दालें आदि मिलती है जबकि हरा कार्ड धारकों को अनाज नहीं मिलता। बीपीएल होने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होता है जैसे आय 1.80 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। घर में लैपटाप/वाहन नहीं हो। घर में कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए साथ में परिवार में के पास दो एकड़ से अधिक जमीन भी नहीं होनी चाहिए।
बीपीएल में सबसे बड़ा लाभ है उनके बच्चों को नौकरी में भी लाभ होने के अधिक चांस होते हैं। वही उनके घर घरों में पूर्ण सुख संपन्नता है। हकीकत में बहुत से ऐसे परिवार है जो अपनी असलियत को छुपाए हुए हैं। यदि उनसे कोई कहे कि तुम्हारे पास सारी सुविधाएं है तो तुम क्यों बीपीएल बने हुए हैं तो उनका एक ही कहना होता है तुम्हारा क्या घर से कुछ जाता है? हम सरकार से लेते हैं। कहने का अर्थ है सरकार से लेने के लिए बहुत से परिवार दोनों हाथ आगे कर रहे हैं जबकि वे इसके योग्य नहीं है।
नहीं ले रहे राशन-
ऐसे भी परिवार है जो बीपीएल होते हुए भी राशन नहीं ले रहे। उनका कहना है कि जब तक उनके हाथों में दम है वे कमाते रहेंगे। सरकार से क्यों रियायती दरों पर राशन लिया जाए। रमन कुमार कनीना एक ऐसे व्यक्तित्व मिले जो लंबे समय से बीपीएल कार्ड धारक है किंतु कभी भी राशन उन्होंने नहीं लिया। यह तो राशन डिपो जाने की उनका राशन कौन हजम कर रहा है। वही सुरेश कुमार एक ऐसे व्यक्ति मिले जिनका कहना है कि वह जब भी बुढ़ापा पेंशन मिलेगी वे नहीं लेंगे। क्योंकि उनका कहना है कि उनके हाथों में दम है तब तक वे कमाते रहेंगे। जब कोई दिक्कत ही आए तो देखा जाएगा। इस प्रकार जहां रमन और सुरेश कुमार जैसे परिवार सरकार के लिए जी जान एक किए हुए हैं और उनका कहना है कि उनसे भी जो गरीब है उनका हकीकत में उनका लाभ मिलना चाहिए। उनको किसी प्रकार वंचित नहीं रहने दिया जाना चाहिए।
फोटो कैप्शन 4: सीएससी सेंटर पर पैसे आदि ट्रांसफर करवाते हुए
श्री कृष्ण गौशाला को दिया एक लाख 41000 रुपए का दान
-गौशाला पदाधिकारी ने जताया आभार
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। स्योराज माजरा निवासी एवं शिक्षक नित्यानंद यादव ने कनीना की श्री कृष्ण गौशाला के लिए एक लाख 41000 का दान दिया है। उन्होंने 90,000 रुपए तूड़ी के लिए तथा 51000 गायों का खुरा बनने के लिए दिए हैं। इनके पिता भी शिक्षक रहे हैं। श्री कृष्ण गौशाला के प्रधान भगत सिंह ने बताया कि नित्यानंद वर्तमान में गुरुग्राम में रहता है और गौशाला के लिए हर समय मदद करता है। उन्होंने नित्यानंद का आभार जताया है।
प्रधान भगत सिंह ने कहा कि गायों की सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा होती हे। हमें दिल खोलकर गायों की सेवा करनी चाहिए। भगत सिंह ने कहा कि गायों की सेवा से सभी पाप मिट जाते हैं और पुण्य का भागी बन जाता है। इंसान को जरूर गायों की सेवा करनी चाहिए ताकि अपने जीवन में नाम कमा सके। उन्होंने कहा गायों की सेवा भगवान श्रीकृष्ण ने की थी इसलिए गोपाल कहलाए। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में गायों के प्रति फिर से वो लगाव उत्पन्न होने लगा है जो वर्षों पहले सिंर चढ़कर बोल रहा था। उन्होंने बताया कि कनीना श्रीकृष्ण गौशाला से करीब 500 गाए गोद ली जा चुकी है और भक्तों द्वारा दान दिया गया है। वहीं गौशाला में अमूल चूल परिवर्तन किये जा चुके हैं। आने वाले समय में श्रीकृष्ण गौशाला प्रदेश भर में नंबर वन होगी।
उल्लेखनीय है कि समय समय पर कुछ ऐसे उदार लोग धरा पर आते हैं जो अपनी कर्मठता के चलते लोगों के दिलोदिमाग पर छा जाते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत इस वक्त गौशाला के प्रधान बतौर भगत सिंह ने कार्यभार संभाल रखा है। कहते हैं कि जिसमें कुछ करने की तमन्ना हो वो कुछ नया करके ही दिखाते हैं। भगत सिंह ने गौशाला में आकर मूल चूल परिवर्तन कर दिखलाये हैं जो अपने आप में भागीरथ से कम नजर नहीं आते हैं। इस समय श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में 2500 गौवंश हैं। जिनके लिए गौशाला में व्यापक प्रबंध किये गये हैं। आज से छह माह पहले जो गौशाला रंग रही थी वो आज उड़ान भरने की कगार पर है। कभी गौशाला में लोग जाते हुए कतराते थे अब पूरे परिवार सहित खुशी खुशी जाकर दानपुण्य कर रहे हैं जिसके पीछे भगत सिंह नामक भागीरथ मिल गया है जो भागीरथी प्रयास कर गौशाला को आधुनिकतम की ओर ले जा रहे हैं।
फोटो कैप्शन: नित्यानंद यादव
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
-तीन घंटों का दिया धरना
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की महेंद्रगढ़ जिला इकाई ने लघु सचिवालय नारनौल में 10 बजे से 1 बजे तक धरना दिया। इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने की वहीं मंच संचालन जिला सचिव रोशन लाल ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि भारत में पेंशनभोगियों के लिए 17 दिसंबर एक महत्वपूर्ण दिन है। 1982 में इसी दिन सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों और पेंशनभोगियों को गरिमा और सम्मान की गारंटी दी गई थी। हमारे देश में पेंशनभोगी दिवस दिवंगत डीएस नकारा को कृतज्ञतापूर्वक याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने 17 दिसंबर 1982 के फैसले के माध्यम से इस समुदाय को गरिमा और सम्मान दिलाने के लिए पेंशनभोगी दिवस पर आप सभी को बधाई।
एक बार फिर से स्वर्गीय न्यायमूर्ति वाईवी चंद्रचूड़ द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले के शब्दों पर गौर करें, जो तत्कालीन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और पेंशन संबंधी डीएस नकारा मामले से संबंधित था।
पेंशन न तो कोई दान है, न ही नियोक्ता की इच्छा पर निर्भर कोई अनुग्रह है, और न ही कोई अनुग्रह राशि है। यह अतीत में दी गई सेवाओं के लिए भुगतान है। यह एक सामाजिक कल्याणकारी उपाय है जो उन लोगों को सामाजिक-आर्थिक न्याय प्रदान करता है जिन्होंने अपने जीवन के स्वर्णिम काल में नियोक्ता के लिए अथक परिश्रम किया, इस आश्वासन के साथ कि वृद्धावस्था में उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ दिया जाएगा। उपरोक्त महत्वपूर्ण निर्णय के पांच दशकों बाद भी, केंद्र सरकार पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित कर रही है। पेंशन को समाप्त करने की योजना बना रही है।
आइए हम सब मिलकर सभी पेंशनभोगियों के लिए न्याय की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखें। जगनलाल लाल निनानया ने बताया कि हम रिटायर्ड कर्मचारी संघ सभी विधायकों मंत्रियों और मुख्यमंत्री को मांग पत्र देकर हमारी मांगों का समाधान करने की अपील की गई थी। लेकिन राज्य सरकार द्वारा हमारे संगठन से बातचीत करके समाधान नहीं किया ।बल्कि केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक मार्च 2025 पारित करके रिटायर्ड कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग द्वारा पेंशन रिवीजन का अधिकार छीनने का प्रावधान कर लिया। रिटायर्ड कर्मचारी सालों साल अपने विभागों में काम करके देश को हर तरह से विकास में भूमिका निभाई है। लेकिन सरकार ने वित्त विधेयक 2025 पारित करके हमारे साथ भारी भेदभाव किया है । धर्मेंद्र यादव ने कहा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार पेंशन सेवानिवृत कर्मचारियों का अधिकार है केंद्र व राज्य सरकार ने आज किसान मजदूर वह कर्मचारी विरोधी हैं उन्होंने सरकार से मांग की की चार नए लेबर कोड वापस ले और वित्त विधेयक को सरकार वापस करें। शारीरिक शिक्षक संगठन के पूर्व राज्य प्रधान जगमाल यादव ने सभी साथियों से संघर्ष करने की अपील की ।रिटायर्ड कर्मचारी संघ के धरने को वरिष्ठ एडवोकेट चन्द्रप्रकाश, सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा, विद्यालय अध्यापक संघ हरियाणा, , डेमोक्रेटिक टीचर्स एसोसिएशन
ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर शेर सिंह यादव पूर्व जिला प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, पूर्णचंद नारनोलिया पूर्व जिला प्रधान, छोटेलाल पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, ओमप्रकाश दायमा, बलबीर सिंह यादव खंड प्रधान अटेली ,सुवालाल खंड प्रधान नारनौल, छोटेलाल सेवानिवृत्ति मुख्य अध्यापक खंड प्रधान नांगल चौधरी ,महेंद्र सिंह यादव खंड प्रधान महेंद्रगढ़ ,ऋषिराज यादव जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा दुलीचंद गोठवाल , कौशल यादव अमीलाल गुर्जर महेंद्र बोयत व महेश यादव ने भी अपने विचार रखें। सेवानिवृत सभी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन की तरफ से उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिरुद्ध यादव को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने सभी सेवानिवत्त कर्मचारी व अन्य संगठनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर होशियार सिंह लांबा, छोटेलाल ,ओमप्रकाश , सतपाल शर्मा,राजाराम किशोरीलाल ताराचंद सैनी राम सिंह कमल सिंह राम महल गुरदयाल नहर सुखचैन सिंह,मुरारी लाल रामनिवास, राम अवतार, बनवारी लाल ,गजानंद, हरि सिंह, संतोष कुमार ,बलवंत ,सतीश तंवर व सैकड़ो सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एसडीएम को ज्ञापन सोंपते हुए
दो दिनों से मौ
सम रहा है साफ
-दो दिनों तक पड़ी है धुंध
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। दो दिन धुंध पडऩे के पश्चात आखिरकार कनीना क्षेत्र में दो दिनों से मौसम साफ रहा है। सुबह से ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं जो दिनभर सूर्य चमकता रहता है।
उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी पाला जमता है तो कभी धुंध तो कभी कोहरा तो कभी मौसम साफ रहता है। इस समय सरसों एवं गेहूं की फसल खेतों में लहलहा रही है। किसानों को विश्वास है कि बेहतरीन पैदावार मिलेगी।
फोटो कैप्शन 01: सुबह सवेरे कनीना क्षेत्र के साफ मौसम की एक तस्वीर












No comments:
Post a Comment