ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, July 5, 2025
टमाटर हुआ लाल, भाव 80 रुपये किलो
-वर्षा ने बर्बाद कर दिया है फसल को
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। भिंडी और टमाटर अभी से ही ऊंचाइयों को छू रहे है। टमाटर एक सौ रुपये किलो तक बिक चुके हैं। सब्जी के भाव प्रतिदिन के होते हैं। टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहे हैं। टमाटर और भिंडी की इस बार विवाह शादी अधिक होने से मांग भी अधिक रही है जिसके चलते भाव में सदा ही वृद्धि रही है। अब शादियां बंद हो गई हैं। टमाटर पिछले चंद दिनों से महंगे दामों पर बिक रहे हैं।
किसान सूबे सिंह, महाबीर सिंह, राजेंद्र सिंह बताते हैं कि वर्षा के कारण टमाटर की फसल खत्म हो जाती है जिसके कारण टमाटर महंगा रहता है। जब तक टमाटर की नई फसल नहीं आती तब तक यही हालात बनी रहेगी।
क्या कहते हैं दुकानदार-
सब्जी विक्रेता से इस संबंध में बात की। सब्जी विक्रेता इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि थोक में टमाटर 60 रुपये किलो, देशी टिंडा एवं भिंडी 80 रुपये किलो, घीया 40 रुपये, खाीरा 60 रुपये, अरबी 60 रुपये, आलू 20 रुपये किलो पहुंच गया है। हर वर्ष वर्षा के बाद सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि थोक में ही टमाटर महंगे भाव में मिल रहे हैं। 1600 रुपये प्रति 25 किलो के भाव सिंह थोक में मिलते हैं जिसके बाद उनको लाने ले जाने का खर्चा आता है। महंगे दामों पर बेचना मजबूरी हो जाती है। कनीना के पास सब्जी मंडी 17 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ या फिर 35 किलोमीटर दूर रेवाड़ी पड़ती है। जहां से सब्जी को लाने का खर्चा बढ़ जाता है। परिणामस्वरूप टमाटर महंगे दामों पर बेचे जाते हैं और खुरदरा भाव 80 रुपये प्रति किलो से अधिक चल रहे हैं।
-- इंद्रजीत शर्मा सब्जी विक्रेता
किसानों से भी टमाटर की महंगाई पर बात हुई जिनके विचार निम्र हैं-
टमाटर वर्ष में दो बार उगाया जाता है क्योंकि हर वर्ष वर्षा के मौसम में टमाटर के पौधे नष्ट हो जाते हैं। पौधे गल जाते हैं दोबारा से नई प्योद लगाने मजबूरी हो जाती है जिसके कारण मार्केट में टमाटर नहीं मिल पाते और कोल्ड स्टोरेज आदि से रखे हुए टमाटर की नसीब होते हैं। यही कारण है कि टमाटर महंगे होते हैं।
- निरंजन किसान
टमाटर को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रख सकते क्योंकि टमाटर मई महीने में पैदावार देना बंद कर देते हैं और जून की गर्मी के कारण पौधे नष्ट हो जाते हैं तत्पश्चात कुछ दिन टमाटर बचते हैं और किसान का स्टाक खत्म हो जाता है। तत्पश्चात कोल्ड स्टोरेज के ही टमाटर बाजार में उपलब्ध होते हैं जो महंगे मिलना स्वाभाविक है। इसका कोई समाधान भी नजर नहीं आ रहा है। किसान कोल्ड स्टोर का काम नहीं कर सकता।
-- महाबीर सिंह, किसान करीरा
क्या कहते हैं अधिकारी-
पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज ने बताया कि टमाटर की फसल पैदावार मई माह तक समाप्त हो जाती है जिसके कारण टमाटर महंगा हो जाता है। अब नई प्योद लगाई जा रही है जो दिसंबर माह में पैदावार देने लग जाएगी। तब तक भाव महंगे मिलेंगे।
--डा. देवराज यादव
फोटो कैप्शन 05: टमाटर बेचते हुए एक दुकानदार।
साथ में इंद्रजीत सिंह, महाबीर सिंह, निरंजन एवं डा. देवराज
विश्व जूनोसिस दिवस
पशुओं से लग जाते अनेक रोग, बरते सावधानी- डा.कांगड़ा
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। इंसान और पशुओं के बीच गहन संबंध रहा है वही पक्षियों से भी संबंध रखता है। जिस प्रकार कुत्ते, गाय, भैंस बकरी आदि को पालता है वही पक्षियों को पालने की भी एक प्रथा है किंतु अनेक रोग पशुओं से इंसानों में लग जाते हैं। उनके प्रति जागरूक करने के लिए विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है। इस संबंध में कनीना के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. पवन कांगड़ा से बात की गई।
डा. ने बताया कि पशुओं से कई बीमारियां इंसानों में लग जाती है जिसमें टीबी, रेबीज, बू्रसेलोसिस, काउ पाक्स, चिकन पाक्स, माता आदि के रोग लग जाते हैं। अक्सर इंसान सावधानी से काम नहीं करता तो इन रोगों की चपेट में आ जाता है। जहां इंसान पशुओं से दूध पीता है किंतु दूध के कारण भी टीबी का रोग जाता है और टीबी पशुओं में विशेषकर गायों में सबसे पहले आता है। रेबीज के रोग से अक्सर अनेक जान चली जाती हैं। यदि कोई कुत्ता, बंदर, बिल्ली आदि काट जाए तो रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए। अगर पालतू कुत्ता है और उसकी भी लार लग जाए तो हाथों को अच्छी प्रकार साबुन की सहायता से रगड़ रगड़कर धोना चाहिए। यदि कहीं शरीर पर कट है और कुत्ते, बंदर बिल्ली आदि की लार शरीर में चली जाती है तो रेबीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी अनेकों घटनाएं आए दिन हो रही है। बू्रसेलोसिस एक ऐसा पशु रोग है जो ब्रूसेला नामक रोगाणु से फैलता है। यह प्राय: उन पशुओं में होता है जिनका गर्भपात हो जाता है। बार-बार पशु बच्चों को डाल देता है और बाद में पशुओं के शरीर से निकलने वाला मैल जब इंसान के संपर्क में आता है और उसमें बू्रसेला नामक तो वह इंसान में चले जाते हैं। ऐसे समय बहुत सावधानियां बरतने की जरूरत है। अक्सर जून की बीमारी जिसे फीताकर्मी नाम से जाना जाता है। पशुओं से इंसानों में आ जाता है। जिस इंसान में जून नामक जीव प्रवेश कर जाता है जो इंसान को पनपने नहीं देता। इनका आधा जीवन पशुओं में बीतता है और आधा इंसान में। इस कृमि के कारण जून नामक रोग होता है। इसके लिए भी एल्बेंडाजोल आदि गोलियां लेकर फीताकृमि को नष्ट किया जा सकता है। पेट में बच्चों के पेट में कीड़े पशुओं के कारण हो जाते हैं।
डाक्टर ने बताया कि दूध के कारण भी टीबी का रोग हो जाता है। यहां तक की चिकन के संपर्क में आने से चिकनपाक्स, गायों से फैलने वाला काउपाक्स, माता का रोग आदि ऐसे अनेकों रोग हैं जो पशुओं के संपर्क में आने से लगते हैं। पशुओं की देखरेख करनी चाहिए रोग के समय दूध आदि को प्रयोग न करना चाहिए और इंसानों को पशुओं के संपर्क में आने के बाद अच्छी प्रकार हाथ धोने चाहिए, स्नान करना चाहिए। सावधानी में ही बचाव है।
फोटो कैप्शन: डा. पवन कांगड़ा
हरियाणा की नारी शक्ति का उदाहरण बना प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह
-विश्व मंच तक पहुंची बनारसी देवी के नेतृत्व की असाधारण गाथा
-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हरियाणा का नाम रोशन कर रही बवानिया गांव की खिचड़ी
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के कनीना खंड के गांव बवानिया से निकली प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह की कहानी आज पूरे प्रदेश और देश की महिलाओं के लिए एक अमर प्रेरणा बन चुकी है। यह कहानी है बनारसी देवी और उनके समूह की उन मेहनती महिलाओं की जिन्होंने अपने सामूहिक प्रयास, अटूट विश्वास और हरियाणा सरकार की दूरदर्शी नीतियों के सहयोग से आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखी है। आज यह समूह न केवल 300 से अधिक महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा है बल्कि उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की ख्याति देश की सीमाओं को लांघकर अमेरिका और जापान जैसे दूर देशों तक पहुंच चुकी है।
इस स्वयं सहायता समूह की यात्रा वर्ष 2001 में शुरू हुई जब बनारसी देवी ने अपने गांव की महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा। इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह की नींव रखी। 2005 से इस समूह की विकास यात्रा ने गति पकड़ी। वर्ष 2017 में समूह को औपचारिक रूप देते हुए उन्होंने पहला कदम उठाया। उन्होंने गांव की महिलाओं को अचार बनाने का कौशल सिखाया। इस शुरुआती सफलता से उत्साहित होकर समूह की महिलाओं को करनाल स्थित बागवानी प्रशिक्षण संस्थान में उन्नत प्रशिक्षण के लिए भेजा जहां उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग के गुर सीखे।
हरियाणा सरकार के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का सहयोग समूह के लिए एक गेम-चेंजर साबित हुआ। इसी योजना के तहत 2021 में समूह को दाल प्रसंस्करण के लिए एक मिनी दाल मिल उपलब्ध करवाई गई जिसने उनके उत्पादन क्षमता में क्रांति ला दी। धीरे-धीरे समूह ने अपनी गतिविधियों का विस्तार किया और महिला किसान संगठन से जुड़कर मोटे अनाज (मिलेट्स) और आर्गेनिक उत्पादों के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया। बनारसी देवी के कुशल नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने बाजरे, ज्वार, रागी से बने स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद जैसे बाजरा खिचड़ी, बेसन, हल्दी व मसाले, तेल और गुड़ तैयार करना सीखा। आज इस समूह की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का ही नतीजा है कि उनके उत्पादों की मांग न केवल हरियाणा बल्कि दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, गोवा, जापान, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों तक पहुंच चुकी है। समूह द्वारा तैयार की गई बाजरा खिचड़ी अपनी पौष्टिकता और स्वाद के कारण इतनी लोकप्रिय हुई है कि यह अब अमेरिका तक पहुंच चुकी है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हरियाणा का नाम रोशन कर रही है।
प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह ने केवल अपने सदस्यों को ही सशक्त नहीं किया बल्कि बनारसी देवी के नेतृत्व में उन्होंने अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। समूह ने हरियाणा और राजस्थान में समय-समय पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर 100 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का मार्गदर्शन दिया है। इन शिविरों में महिलाओं को मोटे अनाज से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे वे भी आत्मनिर्भर बन सकें।
बनारसी देवी का योगदान केवल आर्थिक सशक्तिकरण तक ही सीमित नहीं है। उनकी समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके अभूतपूर्व योगदान को हरियाणा सरकार ने भी खुले दिल से सराहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सम्मानित किया।
अब किसान उत्पादक संगठन बनाने की योजना--
हरियाणा के कृषि विज्ञान केंद्र से मिले मार्गदर्शन ने प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह के छोटे से प्रयास को एक बड़े आंदोलन का रूप दे दिया है। भविष्य की ओर देखते हुए समूह एक किसान उत्पादक संगठन बनाने की योजना पर भी कार्य कर रहा है। यह पहल न केवल बवानिया बल्कि पूरे महेंद्रगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाओं को लाभान्वित करेगी और उन्हें स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। यह कदम हरियाणा सरकार की कृषि और ग्रामीण विकास नीतियों के अनुरूप है जो किसानों और विशेषकर महिला किसानों को संगठित कर उन्हें बाजार से सीधे जोडऩे पर केंद्रित है।
इस समूह में प्रधान भागवंती, सचिव कृष्णा देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी, चलती, माया, सविता, मंजु, राजबाला, सुमन, सुषमा, रेनू यादव, गायत्री, सविता, रेनू देवी, संतोष, ललिता देवी जैसी कई सशक्त महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
फोटो कैप्शन 01:-बाजरे, ज्वार, रागी से स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद तैयार करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।
चोर साहब के कारनामे-16
अति का परिणाम होता है बुरा
-सामने आया है अति करने का परिणाम
****************
*************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट से विगत दो वर्षों में चोर साहब ने अनेकों चोरियां की। हर बार लेखक मायूस होकर रह गया। अपने साथियों को हर बार बताया कि उसके प्लाट से चोरी हो गई। इस संबंध में बहुत परेशानियां झेली। एक के बाद एक कितनी चोरियां हुई जिनमें गमले, ईंट, पत्थर कृषि उपकरण, बिजली का सामान तथा जो कुछ हाथ लगा कर सब समय-समय पर उठा ले गया। क्योंकि बुजुर्गों की कहावत है कि अति करने वाले का परिणाम बहुत बुरा होता है। अति करने वालों का यदि इतिहास को उठाकर देखें, सभी का बहुत बुरा परिणाम रहा है। चोर साहब की बहुत अति हो चुकी है। अब उनका अंत निश्चित है क्योंकि एक बहुत सुंदर उदाहरण हाल ही में सामने आया है। यह सच्ची घटना है। जिस बेचारे के साथ बहुत अति की गई और परिणाम अति करने वाले को जान देखकर चुकाना पड़ा। बहुत ही नेक इंसान और लंबे समय तक साथ रहने वाला मेरा साथी नरेश कुमार जो लेखक का बहुत करीबी रहा है। नरेश कुमार अपने एक पूर्व साथी को 3500 रुपये प्रति माह देता आया है। लंबे समय अर्थात दस वर्षों तक उनको 3500 रुपये प्रतिमाह दिए। धीरे धीरे यह हुआ कि उसका पूर्व साथी अधिक पैसे की मांग करने लगा और अति पर उतर आया।
बेचारा नरेश 3500 रुपये प्रतिमाह दे रहा था किंतु उसके पूर्व साथी के मन में खोट आ गया। उसने तो एक बात न्यायालय में रख दी कि उन्हें 3500 रुपये नहीं अपितु 25000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएं। फिर क्या था ,नरेश बेचारा इधर-उधर से पैसे इक_े करता रहा। उसने 5 लाख रुपये पूर्व साथी को देने पड़े। यही नहीं अपितु न्यायालय से बाहर नरेश कुमार ने 3500 की बजाय 15000 रुपये प्रतिमाह देने की वकील से बात कही क्योंकि नरेश बहुत परेशान था, वह चाहता था कि किसी प्रकार पीछा छुड़वाया जाए। आज तक कभी नरेश कुमार को इतना परेशान नहीं देखा जितना कुछ दिनों से दिखाई दिया। हाई कोर्ट में भी जाना पड़ा अनेक समस्याएं झेली। जितना भी पैसा जमा था सब इक_ा करके 8.50 लाख रुपये खर्च कर दिए। जब भी लेखक ने नरेश से बात की तो उन्होंने कहा कि वह बहुत परेशान चल रहा है। क्यों न हो जब आदमी अति पर उतर आता है तो प्रतिपक्ष परेशान होना स्वाभाविक है। उधर 25000 रुपये प्रतिमा देने के आदेश भी न्यायालय ने कर दिये। क्योंकि नरेश कुमार अपने परिवार को कैसे पाले? 25 हजार रुपये प्रतिमाह दे तो परिवार के लिए कुठ भी नहीं बचेगा। उनके थोड़े से वेतन में से इतना पैसा नहीं बचता की घर परिवार का पालन पोषण हो सके। कुछ दिनों से बहुत परेशान रहा और उन्होंने बताया कि वह पूर्व साथी अति पर उतर आया है जिसके कारण वह दिन रात परेशान है। इतने पैसे कहां से प्रबंध करें लेकिन अति करने वाले के साथ भगवान ने बहुत बुरी बीताई। अति करने वाले को काले नाग ने डस लिया। नरेश का वह पूर्व साथी नरक लोक में पहुंच गया और नरेश ने राहत की सांस ली। सारे पैसे जो उन्होंने नरेश से लिये थे धरे रह गए। इसलिए किसी के साथ अति नहीं करनी चाहिए क्योंकि लेखक के साथ भी चोर साहब ने बहुत अति की है जिसका परिणाम वह निश्चित रूप से भुगतेगा। ऐसे अति करने वाला के साथ भगवान भी न्याय करके सजा जरूर देंगे।
Friday, July 4, 2025
डीसी विवेक भारती के नाम से साइबर ठगों ने लक्की सीगड़ा को बनाया निशाना
-लक्की सीगड़ा ने डीसी एवं एसपी महेन्द्रगढ़ को पूरे मामले की शिकायत भेजी
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। सामाजिक कार्यकर्ता एवं बीएमडी फाउंडेशन चेयरमैन लक्कीराव सीगड़ा को साइबर ठगों ने डीसी विवेक भारती के नाम से रुपये की मांग कर डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से ठगने का निशाना बनाया। लक्की सीगड़ा ने इस सम्बन्ध में जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को मेल भेजकर शिकायत भी दर्ज कराई हैं
लक्की सीगड़ा ने बताया की बीएमडी फाउंडेशन के कनीना स्थित कार्यालय पर कार्य करते समय सांय चार बजकर चौदह मिनट पर पर एक अनजान नम्बर (+856 2093412854) से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आता है की आप कहा हैं और क्या कर रहे हैं? जिसमें मैसेज करने वाला व्यक्ति अपने आप को विवेक भारती डिप्टी कमिश्नर बताता है और मुझे मेरी लोकेशन पूछता है और संदेश में लिखता हैं कि एक ज़रूरी लेनदेन है जिसे मैं चाहता हूँ कि आप मेरी ओर से अभी शुरू करें क्योंकि यह एक प्रोजेक्ट के लिए है, मैं इस समय सीमित पहंच के साथ मीटिंग में व्यस्त हूं। मुझे बताएं कि क्या लेनदेन को मेरी ओर से तुरंत संसाधित किया जा सकता है ताकि मैं खाते के बारे में और जानकारी दे सकूं।
फिर विवेक भारती डिप्टी कमिश्नर बने शख्स ने मुझे तुरंत प्रभाव से पचास हजार रुपये इस यूपीआई नाम और आईडी पर भेजने के लिए कहता है और यह भी कहता है कि पेमेंट करने के बाद मुझे स्क्रीनशाट अवश्य भेजना ताकि मैं आपको रिफंड कर सकूं। मैसेज करने वाले ने व्हाटशप प्रोफाइल में फोटो भी विवेक भारती उपायुक्त महोदय की प्रयोग की हुई हैं। लक्की सीगड़ा ने बताया कि मुझे अचानक अंदेशा हुआ की डिप्टी कमिश्नर साहब ऐसा कैसे कर सकते हैं, फिर मुझे लगा की यह नम्बर साइबर गिरोह से सम्बन्धित हो सकता हैं और मेरे साथ डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर ठगों द्वारा फ्राड किया जा रहा हैं। मैं इस स्थिति को भांप गया डिप्टी कमिश्नर के नाम से मुझे ठगा जा रहा हैं।
लक्की सीगड़ा ने कहा कि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। एक के बाद एक साइबर अपराधी लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उनसे ठगी कर रहे हैं। ठगों द्वारा खास तौर से पढ़े-लिखे समझदार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। समाज के लोगों को जागरूक होकर इन साइबर ठगों से अपना बचाव करना होगा। सीगड़ा ने एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते जिला प्रशासन से शिकायत के साथ-साथ अपील करते हुए कहा हैं कि जो गिरोह जिला उपायुक्त महोदय का नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही कि जाए ताकि समाज के अन्य लोगों को शिकार होने से बचाया जा सके।
फोटो कैप्शन 03: भेजे गये संदेश का स्क्रीनशाट
फादरलेस बच्चियों की समस्त फीस देंगे प्राचार्य, अपनी जेब से
-अव्वल रहने वाले को मिलेंगे 5100 रुपये
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेश कौशिक में शुक्रवार को घोषणा की जितनी भी छात्राएं फादरलेस हैं उनकी समस्त फीस बोर्ड की फीस वो स्वयं वहन करेंगे तथा टाप रहने वाली छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये देंगे।
उल्लेखनीय है कि नरेश कौशिक मुख्याध्यापक से प्राचार्य बने हैं और उन्होंने दो दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। उनका कहना है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
फोटो कैप्शन: नरेश कौशिक
चोर साहब के कारनामे-15
-चोर साहब सीखाते हैं दूसरों को चोरी करना
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह विश्व रिकार्ड धारक के प्लांट से विगत दो वर्षों में तीन ट्राली पत्थर, 35 गमले, मंढ़ी की ईंटें चोरी करने के अलावा अन्य सामान भी चोरी कर ले गये। चोर साहब लगते बड़े सज्जन हैं। प्रारंभ में जब मेरे पास चोर साहब आए तो उन्होंने पूछा कि क्या कर रहे हो? मैंने कहा कि मैं नल का कनेक्शन ले रहा हूं तो चोर साहब ने कहा कि आप नल का कनेक्शन तो ले लो पर विभाग को न बताइए। परंतु सोचा कि आज तक जब किसी सरकार के कोई पैसा भी मैं नहीं रखा तो क्यों इस बात को छुपाया जाए और तुरंत जल सप्लाई विभाग में जाकर फाइल भर दी और चोर साहब के कहने से लगाया गया नल अब वैध है। चोर साहब दूसरों को भी अक्सर यही शिक्षा देते हैं। चोर साहब के घर के पास से कोई नाली नहीं है अपितु अपने घर की साइड को ऊंचा उठा रखा है, नाली बंद करवा कर इतना ऊंचा करवा रखा है ताकि कोई उधर से न गुजर सके। चोर साहब और अन्य आसपास के घरों को देखा जाए तो चोर साहब का घर भी 3 फुट अवैध है। यही नहीं बिजली चोरी करके अपने बोर्ड और बैनर लगाकर चमकाने का कार्य भी कोई चोर साहब जैसे व्यक्ति कर सकते हैं। चोर साहब ने कई बार जब चोरी की हर बार लेखक सहन करता रहा किंतु जब अपनी आंखों से चोरी करते हुए देखा तब मुझे पता चला सारा सामान चोरी हुआ है वह और कोई नहीं अपितु चेोर साहब ही ले गया। चोर साहब चोरी करते हैं इस बात पर कभी दूसरे की बातों पर विश्वास नहीं किया किंतु जब हकीकत नजर आई तब विश्वास हुआ कि चोर साहब नीचे तक गिर सकते हैं।
खेलों के महाकुंभ का ट्रायल दूसरे दिन जारी
--राजीव गांधी स्टेडियम छिथरोली में चल रहा है ट्रायल
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। खेलों के महाकुंभ का ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहा। राजीव गांधी स्टेडियम छिथरोली में ट्रायल चल रहा है। फुटबाल के लिए 80 और हैंडबाल के लिए 50 बच्चों ने भाग लिया। खेलों की दूसरे दिन की ट्रायल सरपंच बलवान सिंह आर्य की अध्यक्षता में आरंभ की गई और नरेंद्र कुमार शास्त्री, जगदीश नंबरदार ,पालेराम, विजेंद्र, नीरज, कपिल, महेश ट्रायल के दौरान उपस्थित रहे। कोच मंजू चाहर, कोच नरेश, कोच रविंद्र, प्रदीप ,नवीन की निगरानी में फुटबाल और हैंडबाल की ट्रायल ली गई।
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर दिया धरना
-दिया ज्ञापन, रेल रोकने से रोका पुलिस ने
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव करने की मांग को लेकर कनीना उपमंडल के सैकड़ों निवासियों ने कनीना खास रेलवे स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन तथा रेल रोको आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल एडवोकेट ने किया।
घोषित कार्यक्रमानुसार कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के बाहर इकट्ठे हुए तथा जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी हाथों में लाल झंडे तथा पोस्टर लिए हुए थे जिन पर लिखा था रेल प्रशासन होश में आओ होश में आओ, कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करो, मोदी जी हमारे मन की बात सुनो तथा कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करो। प्रदर्शनकारी 11 बजे रेल रोकने के लिए आगे बढ़े तो भारी पुलिस बल ने उनको रेलवे स्टेशन पर अंदर जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी वहीं धरना देकर के बैठ गए। बाद में पुलिस प्रशासन तथा स्टेशन अधीक्षक से बातचीत करने के बाद आंदोलन के नेता अतरलाल ने अपने प्रदर्शनकारी साथियों से बातचीत की और रेल प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम देकर चार ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव तथा डीआरएम बीकानेर डीविजन आशीष कुमार को प्रेषित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक विक्की यादव को सौंपे। उन्होंने प्रदशर्नकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन ने एक महीने के अंदर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कनीना खास स्टेशन पर करने की अधिसूचना जारी नहीं की तो इलाके की जनता पुन: रेल रोको आंदोलन करेगी। ज्ञापन में सादलपुर से वाया महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी, दिल्ली पानीपत नई पेंसजर ट्रेन चलाने तथा कनीना खास रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत योजना में शामिल करने की मांगें की गई। इस अवसर पर कर्णसिंह यादव, श्रीभगवान गौतम, सज्जन बोहरा, जोगेन्द्र चैहान, किशनपाल सिंह तंवर, सूबेदार मदन सिंह, सीताराम जांगड़ा, कैलाश सेठ, नरेश रोहिल्ला, राजेन्द्र पंच, मीर सिंह वैद्य, डा. मुकेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए
02: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना प्रर्दान करते हुए
वित्त विभाग एलटीसी निकालने की अनुमति
-पेंशनभांगियों का बजट हो चुका है पास
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। वित्त विभाग पेंशनभोगियों को सत्र 2024-27 का एलटीसी/अवकाश यात्रा रियायत निकालने की अनुमति दे। अभी तक बिल बनने शुरू नहीं हुए जबकि बजट पहले ही पास हो चुका है। जिला महेंद्रगढ़ में सैकड़ों पेंशनभोगी 2024-27 की एलटीसी पाने के लिए लालायित है और सेवानिवृत्त हुये महीनों बीत गए हैं।
सेवानिवृत्त कर्मी महिपाल सिंह, राजकुमार राव, होशियार सिंह पड़तल, नेम सिंह, रामेश्वर दयाल पूर्व प्राचार्य आदि पेशनभोगियों ने वित्त विभाग हरियाणा से मांग की है कि जिनका बजट पास हो चुका है उन्हें एलटीसी निकालने की अनुमति प्रदान करें। अभी तक बिल बनने शुरू नहीं हुए हैं ऐसे में उनकी एलटीसी वित्त विभाग द्वारा पास की जानी है। अगर वित्त विभाग बिल बनाने की अनुमति दे देता है और बिल पास हो जाते हैं तो पेंशनर अपनी एलटीसी का लाभ उठा सकते हैं। विगत एलटीसी सत्र 2020- 2023 तक था जो संपन्न हो चुका है और वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त कर्मी अब अपनी एलटीसी पाने के लिए लालायित देखे जा सकते हैं। जून माह में 24 जून से 30 जून तक बिल भी बने और सुस्त बाबू बिल बनाने में नाकाम रहे। पूर्व कर्मियों ने दस जुलाई से ये बिल बनाने की अनुमति देने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि हर चार वर्षों में सभी कर्मियों एवं पेंशनभोगियों को एलटीसी का लाभ दिया जाता है ताकि वे कहीं यात्रा कर सके। वर्ष 2024-2027 सत्र की एलटीसी निकलनी शुरू नहीं हुई है जिसका पेंशनभोगियों में रोष है।
Thursday, July 3, 2025
वित्त विभाग एलटीसी निकालने की अनुमति
-पेंशनभांगियों का बजट हो चुका है पास
****************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। वित्त विभाग पेंशनभोगियों को सत्र 2024-27 का एलटीसी/अवकाश यात्रा रियायत निकालने की अनुमति दे। अभी तक बिल बनने शुरू नहीं हुए जबकि बजट पहले ही पास हो चुका है। जिला महेंद्रगढ़ में सैकड़ों पेंशनभोगी 2024-27 की एलटीसी पाने के लिए लालायित है और सेवानिवृत्त हुये महीनों बीत गए हैं।
सेवानिवृत्त कर्मी महिपाल सिंह, राजकुमार राव, होशियार सिंह पड़तल, नेम सिंह, रामेश्वर दयाल पूर्व प्राचार्य आदि पेशनभोगियों ने वित्त विभाग हरियाणा से मांग की है कि जिनका बजट पास हो चुका है उन्हें एलटीसी निकालने की अनुमति प्रदान करें। अभी तक बिल बनने शुरू नहीं हुए हैं ऐसे में उनकी एलटीसी वित्त विभाग द्वारा पास की जानी है। अगर वित्त विभाग बिल बनाने की अनुमति दे देता है और बिल पास हो जाते हैं तो पेंशनर अपनी एलटीसी का लाभ उठा सकते हैं। विगत एलटीसी सत्र 2020- 2023 तक था जो संपन्न हो चुका है और वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त कर्मी अब अपनी एलटीसी पाने के लिए लालायित देखे जा सकते हैं। जून माह में 24 जून से 30 जून तक बिल भी बने और सुस्त बाबू बिल बनाने में नाकाम रहे। पूर्व कर्मियों ने दस जुलाई से ये बिल बनाने की अनुमति देने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि हर चार वर्षों में सभी कर्मियों एवं पेंशनभोगियों को एलटीसी का लाभ दिया जाता है ताकि वे कहीं यात्रा कर सके। वर्ष 2024-2027 सत्र की एलटीसी निकलनी शुरू नहीं हुई है जिसका पेंशनभोगियों में रोष है।
वाह रे डाकघर! विभाग 61500 रुपये ब्याज पर काट लिया 12300 टीडीएस
-उच्चाधिकारियों को, की शिकायत
****************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। यूं तो डाकघर पर लोग बहुत विश्वास करते हैं, इसलिए पैसा डाकघर में जमा करते हैं लेकिन एक सीनियर सिटीजन ने अपनी पैसे डाकघर में क्या जमा करवाएं कि उन्हें 61500 रुपये ब्याज मिला है जिस पर डाक विभाग में उनका 12300 रुपये टीडीएस काट लिया और 49200 उनके खाते में जमा कर दिये। सीनियर सिटीजन जब डाकघर के अधिकारियों से मिला तो उन्होंने कहा कि आपका खाता आधार कार्ड एवं पैन कार्ड से नहीं जुड़ा हुआ है। इसके बाद सीनियर सिटीजन हांफते हुए सेवा केंद्र पर पहुंचा जहां उन्हें पता लगा कि उनका आधार कार्ड पैन कार्ड से जुड़ा हुआ है। इसकी एक प्रति लेकर कनीना डाकघर के अधिकारियों से मिला तो उन्होंने कहा की 15एच फार्म समय पर जमा नहीं करवाया इसलिए हो सकता है आपका टीडीएस काटा गया हो? किंतु एक बात का जवाब नहीं दे पाये कि सीधा ही 20 प्रतिशत टीडीएस क्यों काट लिया गया। वरिष्ठ नागरिक के 61500 रुपये पर 20 प्रतिशत टीडीएस काटना बेहद अनुचित है जिसको लेकर बुजुर्ग ने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत कर दी है। अब पता चल पाएगा कि ऐसा क्या कारण रहा कि सीनियर सीटिजन के ब्याज राशि पर 20 प्रतिशत टीडीएस काटा गया।
गुरुओं से लिया जाएगा आशीर्वाद, इसके बाद शुरू हो जाती है कावड़ यात्रा
-कावड़ लाने वाले हुए सक्रिय
****************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। तत्पश्चात 11 जुलाई से सावन माह लग जायेगा।
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जहां पुराने समय से विधान है कि गुरु करीब 4 महीने एक ही जगह बैठकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं और सभी अंधकार दूर कर देते हैं इसलिए गुरु की पूजा की जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए आचार्य दीपक कौशिक ने बताया की महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जिन्हें वेदव्यास भी कहा जाता है, का जन्मदिन इसी दिन हुआ था उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और इस दिन को व्यास वेद व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्ति काल के समय संत घीसा राम जो कबीर दास के शिष्य थे का भी जन्म इसी दिन हुआ था।
गुरु पूर्णिमा के दिन जहां हरिद्वार के गंगा में डुबकी लगाने लाखों लोग पहुंचते हैं। हजारों की संख्या में भक्त हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।
विधि विधान से पूर्ण करें गुरु पूर्णिमा पर्व-
मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार संसार के प्रथम गुरु भगवान शिव को माना जाता है जिनके सप्तऋषि गण शिष्य थे। उसके बाद गुरुओं की परंपरा में भगवान दत्तात्रेय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन संपत्ति, सुख शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है. हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ होता है। गुरु भगवान से भी ऊपर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गुरु ही होता है जो व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से उबारकर सही रास्ता दिखाता है।
भक्त निजी साधनों से हरिद्वार रचवाना हो चुके हैं। 11 जुलाई को गंगा में डुबकी लगाकर वापस चलेंगे। उधर कांवड़ लाने के लिए भी भक्त रवाना हो रहे हैं।
व्रत करने वालों के लिए शुभ-दीपक कौशिक ने बताया कि सावन के सोमवार को व्रत रखने वालों के लिए शुभ समय होता है। सावन का प्रथम सोमवार 14 जुलाई का होगा तत्पश्चात 21 जुलाई, 28 जुलाई व चार अगस्त को सावन के सोमवार होंगे वहीं सावन कृष्ण त्रयोदशी 22 जुलाई को होगी जब बाघेश्वरधाम पर सबसे बड़ा मेला लगता है।
क्या कहते हैं कांवड़ लाने वाले-
कनीना में सबसे अधिक कांवड़ लाने वाले सुमेर सिंह 71 वर्षीय 44वीं कांवड़ हरिद्वार से लाएंगे। उनका कहना है कि कांवड़ लाकर मन प्रसन्नचित रहता है तथा मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कांवड़ लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
फोटो कैप्शन: दीपक कौशिक एवं सुमेर सिंह
खेड़ी के ओम तंवर को करणी सेना ने गुजरात और राजस्थान का बनाया प्रदेश प्रभारी
****************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। उप-मंडल के गांव खेड़ी के ओम तंवर को करणी सेना ने राजस्थान व गुजरात का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। जिस क्षेत्र में खुशी की लहर है। करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने आफिशियल लेटर जारी कर के खेड़ी के ओम तंवर को गुजरात व राजस्थान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। ओम तंवर ने बताया कि करणीसेवा देश के राजपूत समाज को एक सूत्र में जोड़े रखने का कार्य कर रही है। उन्होंने करणी सेना के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है।
फोटो कैप्शन 09: प्रभारी नियुक्ति पर बधाई देते लोग
बार एसोसिएशन ने मनाया मंत्री आरती सिंह का जन्मदिन
-सेहलंग में भी मनाया जन्मदिन
****************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार आरती सिंह राव का जन्मदिन लड्डू बाटकर मनाया । हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन है उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधान मंजीत यादव, पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, रमेश कौशिक, अनिल शर्मा, रघुराज मानपुरा, राकेश मानपुरा, हरकेश ढाणा, नरेश कनीनवाल, विजय कल्शाण सहित अनेक अधिवक्ताओं ने लड्डू बाटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दीपक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इलाके के लिए सबको साथ लेकर बेहतर तरीके से कार्य कर रही है और आगे भी हम उम्मीद करते हैं कि इसी तरह से कार्य करती रहेगी। अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर लड्डू बाटकर खुशी जाहिर की और उनकी लंबी उम्र की कामना की है।
उधर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव को जन्म दिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। सेहलंग में आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार का जन्म दिवस केक काट कर धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर मास्टर विजयपाल सेहलगिया, विनीत सरपंच हनुमान सिंह यादव, मंडल महामंत्री कनीना एडवोकेट योगेश आर्य, रामनिवास यादव, जयपाल पंच, वीरपाल सरपंच, विकास सरपंच नौताना, ऋषिराज, अशोक, प्रकाश आर्य, पवन पंच, प्रदीप पंच, टिंकू पंच आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: आर एसोसिएशन आरती सिंह राव का जन्मदिन मनाते हुए
फोटो कैप्शन 06: सेहलंग में आरती सिंह राव का जन्म दिन मनाते हुए
जन्मदिन पर गायों को खिलाया मीठा खाना
- लड्डू बांटकर जताई खुशी
****************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड के दुकानदारों ने मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन को गौशाला में गायों को मीठा खाना खिलाकर मनाया। वहीं उपस्थित लोगों एवं गौशाला प्रबंधक कमेटी आदि को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर गायों को गुड़, मीठा चार तथा चारा भी भेंट किया। इस मौके पर रूप, रवि कुमार, टीटू गोयल, सुनील सेठ, मनोज गुप्ता, दिनेश, दरियाव सिंह, सोनू पंसारी, गौरी शंकर, पृथ्वी बोहरा, ओम प्रकाश, सत्यनारायण सेठ, संतलाल, सुरेंद्र धनखड़, मुकेश वर्मा, तुलसीराम, लाहड़ी सेठ आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7: गायों को चार भेंट करते दुकानदार
बीआर आदर्श विद्यालय सेहलंग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
-छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित
अधिकार संवाददाता,कनीना। बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रचनात्मकता के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में छठी कक्षा की अनाया ने प्रथम स्थान, हिमांशी ने द्वितीय स्थान, तथा सातवीं कक्षा की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रों ने अपने पोस्टर के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भारत की कल्पना को चित्रों और नारों के माध्यम से जीवंत रूप दिया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय की उप-प्राचार्या ज्योति भारद्वाज द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था एचओडी कपिल की देखरेख में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने कहा कि आज के युवा यदि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक बनते हैं, तो भविष्य निश्चित रूप से सुरक्षित और हरित होगा। हमें प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाना और समाज को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। विद्यालय ऐसे प्रयासों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
फोटो कैप्शन 05: विजेता प्रतिभागियों के साथ खड़े बी आर स्कूल के चेयरमैन हरीश भारद्वाज।
मंत्री का 46वां जन्मदिन मनाया
-21 कन्याओं की 11-11 सौ रुपये की करवाई एफडी
****************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। आमतौर पर नेताओं का जन्मदिन केक काट कर व ढोल नगाड़े व डीजे बजाकर किया जाता है लेकिन आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री व अटेली की विधायक आरती सिंह राव का जन्मदिन स्कूली छात्राओं को 11-11 सौ रुपये की फिक्स डिपाजिट करवा कर तथा उन्हें लड्डू खिलाकर मनाया गया यह अनूठी पहल कनीना के नगर पार्षद अधिवक्ता दीपक चौधरी की टीम ने आरती सिंह राव को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की ।
इस मौके पर 21 छात्राओं को 1100- 1100 रुपये की एफडी कराकर सहायता प्रदान की गई जिससे वे अपनी शिक्षा में बेहतरीन ला सके ।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व एडवोकेट दीपक चौधरी ने किया।
इस मौके पर स्कूल प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक,भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र, कनीना पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव,देवेंद्र उर्फ सोनू कनीना,एडवोकेट केवल सिंह सीहोर, जेपी कोटिया, भरपूर साहब, पूर्व हेड मास्टर वीरेंद्र सिंह,सुंदरलाल सीहोर, व नगर पार्षद प्रतिनिधि नवीन कुमार, नरेंद्र फौजी,देशराज,राकेश कुमार, डा. महेंद्र शर्मा, डॉ धर्म सहित क्षेत्र के आसपास गांवों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
इस मौके पर केक नही काटा गया बल्कि लड्डू बांट कर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में समर्थकों द्वारा मनाया गया। इस मौके पर समर्थकों द्वारा आरती सिंह राव को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे क्षेत्र के बेहतरीन विकास कार्यों के लिए प्रशंसा की गई ।
जन्मदिन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य नरेश कौशिक ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के 46वें जन्मदिन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी व कहा कि यह अच्छी पहल है इससे गरीब जरूरतमंद विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। जिससे विद्यार्थी को आगे शिक्षा ग्रहण करने में सहायक होगी। वही एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा कि आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा का जन्मदिन स्कूल में पहुंचकर मनाया गया। उन्होंने बताया आगे भी वह गरीब व जरूरतमन्द विद्यार्थियों की आर्थिक मदद करते रहेंगे। पंचायत समिति अध्यक्ष जयप्रकाश व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का 46 वा जन्मदिन एक शानदार नए अंदाज में मनाया गया है तथा इस पहल को आगे भी जारी रखा जाएगा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: जन्म दिन पर 21 कन्याओं की 11-11 सौ रुपये की एफडी करवाई
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
-बीपीएल परिवारों को दिये जाने वाले सरसों के तेल का रेट बढ़ाने पर रोष
****************************************************************
**************
********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। बीपीएल परिवारों को दिये जाने वाले सरसों के तेल का रेट बढ़ाने पर रोष है। इस कड़ी में आज बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम प्रेषित ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के रीडर को सौंप कर वृद्धि तत्काल वापिस लेने की मांग की।
कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देने आए बसपा नेता अतरलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार का बीपीएल कार्ड धारकों को दिए जाने वाले सरसों तेल का रेट बढ़ाने का निर्णय गलत तथा गरीब विरोधी निर्णय है। सरकार बीपीएल परिवारों को हर महीने दो लीटर सरसों का तेल चालीस रूपए में देती थी। उसका रेट बढ़ाकर एकदम सौ रुपये करना बीपीएल परिवारों पर कुठाराघात है। इससे प्रदेश के लगभग 46 लाख बीपीएल परिवारों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी और उनका जीना दुभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एकदम अढ़ाई गुणा वृद्धि बिल्कुल गलत, गैरवाजिब तथा गरीब दलित विरोधी निर्णय है। इसलिए सरकार को तत्काल रेट वृद्धि को वापिस लेना चाहिए और बीपीएल परिवारों को पहले की तरह चालीस रूपए में दो लीटर तेल मुहैया करवाना चाहिए। रीडर ने ज्ञापन को तत्काल सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत, राकेश यादव, ओपी यादव, प्रशांत तंवर, शेरसिंह, पूर्ण नंबरदार, सोनू, बीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के रीडर को ज्ञापन सौंपते बसपा नेता अतरलाल व कार्यकर्ता।
Wednesday, July 2, 2025
डूब मरने वाली कहानी--
काम करवाने की सिफारिश करते देखे गए किंतु काम रुकवाने के लिए पहली बार धौंस देते देखे
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। यूं तो कहीं भी विकास कार्यों के करवाने एवं विकास कार्यों में गति प्रदान करवाने के लिए लिए लोग मंत्रियों, विधायकों और बड़े-बड़े नेताओं के पीछे लगे रहते हैं ताकि उनका काम जल्दी से जल्दी हो किंतु कनीना में तो उलटी गंगा बहती है। बड़े अफसोस की बात है कि वार्ड एक पार्षद प्रतिनिधि जी-जान करके सड़क निर्माण कार्य करवा रहा है, विकास कार्यों में गहन रुचि रख रहा है परंतु पूर्व प्रधान उसका काम रुकवाने के लिए ठेकेदारों को आदेश दे रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जो बात भविष्य के गर्भ में छुपी है उसको अपना मान रहे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में उप-प्रधान उनका बन जाएगा तो विकास कार्य करवाये जाएंगे। अफसोस की बात है कि जिसका कुछ पता ही नहीं उसके बारे में कैसे कहा जाए कि प्रधान उनका बनेगा? अभी तो कनीना में दो गुट है और दूसरा गुट किसी प्रकार से कमजोर नहीं है। ऐसे में उप प्रधान किसका बनेगा यह कहना तो कठिन है किंतु काम रुकवाना और धौंस दिखाना घटिया सोच की बात है। ऐसे व्यक्ति जो काम एवं विकास कार्यों में रुचि रखते हैं उनको तो पूरा सम्मान मिलना चाहिए, आगे लाना चाहिए ताकि वो कनीना के विकास कार्यों को त्वरित गति प्रदान कर सके। किंतु राजनीति कितनी गंदी है इस प्रकरण से स्पष्ट हो गया है। पूर्व प्रधान को शायद कुर्सी का दर्द सताने लगा गया है। भविष्य में वार्उ एक का यह नौजवान प्रधान की कुर्सी की और अग्रसर होगा परिणाम जिसकी कुर्सी छीनती नजर आए वह उल्टे सीधे काम करता है। ऐसा व्यक्ति भविष्य में प्रधान बनने लायक है जो विकास कार्यों में अपने बल पर इतनी तन्मयता से करवा रहा है। ऐसे व्यक्ति को तो प्रधान बनने का भविष्य में मौका भी मिलना चाहिए ताकि कनीना को चमका सके।
यह भी सत्य है कि कनीना के विनाश करने में कुछ गिने-चुने लोग शामिल है। एक तो वह जो कभी सरकार के साथ नहीं चलते और अपनी चलाने के चक्कर में कनीना को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ते आये। एक वो अपनी मैं दिखाने के लिए कनीना के कुछ कार्य होने थे उनमें अडंग़ा डाल देते हैं। उदाहरणतया कनीना में करोड़ों रुपये का कान्ह सिंह पार्क बस स्टैंड के पास बनना था अगर बन जाता तो इस क्षेत्र के लिए लाभ होता। लोग वहां आराम करते, दूसरा अभ्यास/एक्सरसाइज करते और सभी कार्य आसानी से वहां संपन्न हो जाते। वहीं कनीना की 52 एकड़ जमीन कौडिय़ों के भाव दे दी थी। परिणाम आज तक कनीनावासी भुगत रहे हैं। अब तो लगता है कि कनीना के अच्छे दिन अभी कोसों दूर हैं।
चोर साहब की कारनामे-13
बिजली का सामान चोरी कर लिया और प्लाट मालिक का किराया तक नहीं देकर गए
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट से जहां चोर साहब ने समय-समय पर तीन ट्राली पत्थर, मंढ़ी की ईंट आसपास ईंटें, अनेकों गमले चोरी कर लिए परंतु चोर साहब के कारनामों पर नजर डालें जो पिछले समय में किये हैं वो आज भी चर्चित हैं। एक उदाहरण जो कभी से लोगों की जुबान पर है। बिजली से संबंधित समान चोरी करने का है। एक प्लाट को कुछ वर्ष पूर्व कर्मियों ने किराए पर लिया जिसमें उन्होंने बिजली का सामान रखा था क्योंकि उसे समय चारदीवारी नहीं थी, रात को रखवाले रखवाली करते। कभी इधर-उधर हो जाते। उस प्लाट मालिक का प्लाट करीब चार माह के लिए किराये पर लिया और रातोंरात वो सामान उठाकर भाग खड़े हुए। प्लाट के मालिक का किराया भी ले भागे। जब प्लाट मालिक को पता लगा कि बिजली विभाग के कर्मचारी अपना सामान रातों-रात ले भागे तो प्लाट मलिक उन तक पहुंचे और किराया मांगा। उन्होंने प्लाट मालिक से कहा कि हमें पहले ही नुकसान हो गया है। प्लाट मालिक ने पूछा कि नुकसान क्या हो गया? उन्होंने बताया कि उनका बहुत सा बिजली का सामान एवं उपकरण किसी ने चोरी कर लिया? मालिक ने कहा कि उनके विरुद्ध पुलिस में मामला क्यों नहीं दर्ज करवाया? कर्मियों ने बताया कि चोर साहब बिजली के उपकरण और सामान चोरी कर ले गया। तो प्लाट मालिक ने कहा कि तुम्हें मालूम है कि चोर साहब चोरी कर ले गया तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज करवाओ और हमारे प्लाट का किराया तो दे दो। उन्होंने कहा कि हम बहुत दुखी है ,भारी नुकसान में गए और हम चोर साहब के विरुद्ध मामला इसलिए नहीं दर्ज करवाते कि लोग क्या कहेंगे? हम रखवाली करने में कहीं चुक गए इसलिए चोरी हुई है। आखिरकार दोषी चोर साहब नहीं रखवाले माने जाएंगे। ऐसे में वह प्लाट के मालिक का किराया भी बगैर दिये भाग खड़े हुए। आज तक प्लाट का मालिक उस घटना को याद कर लोगों से बताते फिर रहे हैं। अफसोस होता है कि चोर साहब कभी से ऐसा अंजाम देते आ रहे हैं।
एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर आंगनवाड़ी कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले उन्हानी केंद्र में आज एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की सीनियर सुपरवाइजर मनीषा यादव ने की। सुपरवाइजर मनीषा यादव ने कहा कि किशोरावस्था के दौरान बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास से स्वस्थ जीवन की आधारशिला तैयार होती है। मनीष यादव ने बताया कि किशोरियों में खून की कमी भविष्य में सुरक्षित मातृत्व के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। 10 से 19 वर्ष तक की किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कोरोना संकट काल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया था। आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर किशोरियों को आयरन की गोली का वितरण कर रही है। मनीष यादव सुपरवाइजर ने एनीमिया व इसके लक्षण के बारे विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव डालती है। किशोरियों की बेहतर स्वास्थ्य को लेकर कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया हमारे केंद्र के अधीन माध्यमिक विद्यालयों में किशोरियों को दवा खिलायी जाती है तथा विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दवा दी जाती है। इस दौरान नांगल मोहनपुर कोका इसराना चेलावास रसूलपुर गाहड़ा की आंगनवाड़ी वर्कर उपस्थित रही
फोटो कैप्शन 02: जानकारी देते हुए सीनियर सुपरवाइजर मनीष यादव
सुंदरह गाव में हरियाली की ओर कदम, युवाओं ने पेश की अनूठी मिसाल
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए भाईचारा युवा संगठन सुंदरह ने गांव में 600 पौधों का सफलतापूर्वक पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम गांव खाली पड़ी पंचायती भूमि पर चलाया गया, जिसमें नीम, पीपल, पापड़ी, इमली आदि विभिन्न प्रकार के वृक्षों का चयन किया गया।
इस संगठन के युवा सदस्यों ने न केवल खुद पौधे लगाए, बल्कि ग्रामीणों को भी जागरूक किया कि कैसे पौधों की देखभाल करनी है। संगठन का मानना है कि हर पौधा, जीवन की एक नयी सांस है।
भाईचारा युवा संगठन समय-समय पर गांव में कई सामाजिक गतिविधियां आयोजित करता रहा है, जिनमें साफ-सफाई अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, खेल टूर्नामेंट और कैरियर गाइडेंस शामिल हैं। यह संगठन ग्रामीण युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित कर रहा है।
संगठन के सदस्यों द्वारा बताया गया की, हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधरोपण नहीं, बल्कि गांव के विकास में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। आने वाले समय में हम और भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां चलाएंगे।
गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की और युवाओं को प्रोत्साहित किया। यह प्रयास न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
फोटो कैप्शन 03: पौधारोपण करते युवा
जलभराव व सीईटी-2025 को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने की डीसी के साथ वीसी
-जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला में 27 पंपसेट उपलब्ध
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जल भराव तथा सीईटी परीक्षा-2025 को लेकर राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से उपायुक्त डा. विवेक भारती ने इन दोनों विषयों पर रिपोर्ट दी।
इस मौके पर डीसी ने जल निकासी के लिए उपलब्ध संसाधनों और जिले भर में नालों की सफाई में हुई प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया।
इसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि रिहायशी क्षेत्र में बारिश के दो-तीन घंटे के अंदर-अंदर पानी की निकासी हो जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला में कुल 27 पंपसेट उपलब्ध हैं। इनमें से 19 सिंचाई विभाग, 6 शहरी स्थानीय निकायों और 2 जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के हैं।
जिले की जल निकासी प्रणाली के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल शहरों में लगभग 49 किलोमीटर लंबी नाले व नालियों में से 43.5 किलोमीटर की सफाई की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की शेष हिस्से को 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाए।
उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज की साफ सफाई अच्छी तरह से करवाई जाए। शहरों में कहीं भी सीवरेज का ढक्कन टूटा हुआ या खुला हुआ नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी के लिए पंप खरीदें।
अंडरपास में जल भराव के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बारिश के दौरान तुरंत प्रभाव से जल निकासी का इंतजाम करें।
इसके अलावा डीसी ने निकट भविष्य में होने वाली सीईटी परीक्षा-2025 के मद्देनजर शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों को अभी से पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, कनीना के एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार तथा डीएसपी हरदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
भगत सिंह बने श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान
-राम सिंह ने दिया त्यागपत्र
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। श्रीकृष्ण गौशाला कनीना की आम सभा का आयोजन किया गया राम सिंह पूर्व प्रधान ने स्वेच्छा से अपना त्यागपत्र दिया उसके उपरांत इस सभा में सर्व समिति से श्री कृष्ण गौशाला की नई कार्यकारिणीका गठन किया गया जिसमें भगत सिंह कनीना को सर्वसम्मति से श्री कृष्ण गौशाला का प्रधान चुना गया एवं नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी आगामी 2 वर्ष तक निरंतर अपना कार्य सुचारु रूप से करेगी। भगत सिंह प्रधान गौशाला व कार्यकारिणी सुचारु रूप से करेगी। आम सभा में यह भी निर्णय लिया गया की गौशाला के सभी सदस्य अनाज , चारा व चंदा इक_ा करने में कार्यकारिणी के साथ मिलकर सभी गौ सेवा ,गौ रक्षक एवं सदस्य सहयोग करेंगे और रुचि लेकर इस श्रीकृष्ण गौशाला का कार्य सुचारु रूप से और श्रेष्ठ गौशाला बनाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे। चुनाव के उपरांत धर्मेंद्र भडफ़ ने 11000 रुपये व दमन यादव आर्य ने 11000 रुपये दानस्वरूप नकद भेंट किये। भगत सिंह ने 1.51 लाख रुपये मौके पर ही दान दिये। उल्लेखनीय है कि भगत सिंह ने अब तक इस गौशाला को 40 लाख रुपये के करीब दान दे चुके हैं। वहीं नौ बोर करवा चुके हैं। विभिन्न गौशालाओं में भी दान देने के अतिरिक्त बोर करवा चुके हैं। उनका कहना है कि वे इस गौशाला को आधुनिक गौशाला बनाएंगे और इस गौशाला का नाम हरियाणा में सर्वोपरि हो, ऐसी कामना है।
फोटो कैप्शन : भगत सिंह प्रधान
समस्या बनता जा रहा है पोलीथिन
-सैकड़ों वर्षों तक नहीं होती खत्म
विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस-03 जुलाई
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। पोलीथिन समस्या बनता जा रहा है। वर्षों तक भी पोलीथिन धरती से नष्ट नहीं होती हैं और जोहड़, तालाब, नहर एवं पानी के अन्य स्रोतों को तो खराब करती ही हैं वहीं गायों की मौत एवं वायु प्रदूषण में इनका अहं योगदान रहा है।
विगत दो दशकों में तो इसका प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। सूक्ष्म जीव खाकर इनको मिट्टी का अवयव नहीं बना सकते हैं और ऐसे में समस्या बनकर उभर रही हैं। सरकार ने विगत समय में जन जागरूकता का अभियान चलाकर गांवों और शहरों में दुकानदारों पर जुर्माना किया गया किंतु आंशिक सफलता से अधिक कुछ नहीं हुआ। किसी वक्त जब पोलीथिन की खोज हुई उस समय इसे वरदान माना जाना लगा किंतु जब इसके दुष्परिणामों का ज्ञान हुआ तब इससे बड़ा अभिशाप कोई नहीं रहा है। पोलीथिन जिसके अनेकों दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़ते हैं। पोलीथिन एक कार्बनिक यौगिक है जिसमें इथीन की लंबी शृंखला बनाई जाती है।
एक दुकानदार से चलकर यह घर के कूड़े कचरे से होता हुआ पानी तक चला जाता है। यहां तक की नहरों एवं बारिश के द्वारा बहकर समुद्रों तक चला जाता है। समुद्री जीवों,गायों के पेट में जाकर उनके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। मौत का कारण भी बनता है। गांवों के जोहड़, खेतों में पुराने घरों में, कुरडी में तथा घरों के आस पास बस बहुरंगी पोलीथिन ही दिखाई पड़ती है। आसानी से उपलब्ध एवं वजन में सबसे हल्की होने के कारण इसका प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। सब्जी हो या घरेलू सामान, पानी हो या भोजन के पैकेट, मिठाई हो या अन्य सामान बस पोलीथिन ही प्रयोग किया जाता है। शौच को जाने वाले बोतल की बजाय इसे ही प्रयोग करने लग गए।
पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाने वाले का कहना है कि ये पोलीथिन जलाने से वायु बहुत अधिक दूषित होती है और कार्बन डाइआक्साइड बढ़ जाती है वहीं धरती पर सैकड़ों वर्षों तक पड़ी रहकर भी नही गल पाती। अगर पोलीथिन की फैक्ट्रियों पर ही प्रतिबंध लगा दिया जाए तो कैसे इनका प्रचलन होगा।
---रविंद्र कुमार
पोलीथिन बहुत हानिकारक पदार्थ है जो नदियों, झीलों और सागरों में पानी को दूषित करती है, मिट्टी में कभी नष्ट नहीं होती,वर्षों से जमीन में दबी रहती है। हर वर्ष भारी मात्रा में कचरा इक_ा हो जाता है। परंतु उनका कहना है कि पोलीथिन निर्माता कंपनियों पर प्रतिबंध हो। ताकि क्षेत्र में कहीं उपलब्ध नहीं हो सके और लोग मजबूरन कपड़े के थैले प्रयोग करें।
--कुलदीप बोहरा
पोलीथिन घातक है किंतु युवा पीढ़ी को समझाना होगा कि कपड़े के थैले प्रयोग करें। पुराने समय से बुजुर्ग कपड़े के थैले प्रयोग करते आ रहे हैं जिनमें डाला गया सामान भी सुरक्षित रहता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है किंतु युवा पीढ़ी घर से कपड़े के थैले ले जाना बुरा मानती है।
-- राजेंद्र सिंह
फोटो कैप्शन 01: कनीना के नालों में पड़े पोलीथिन।
साथ में रविंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह,कुलदीप बोहरा
कनिष्क चौहान का गांव धनौन्दा में होगा नागरिक अभिनन्दन
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में आगामी अगस्त माह में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कनिष्क चौहान का गांव धनौन्दा में नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।
अतरलाल एडवोकेट ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि अभी कनिष्क चौहान भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड में पांच एकदिवसीय सीरीज और दो टेस्ट मैच खेलने के लिए गए हुए हैं। भारत की अंडर 19 में उनका चयन होना सम्पूर्ण दक्षिणी हरियाणा के लिए गौरव की बात है। जुलाई माह में मैच चलेंगे उसके बाद जब टीम इंडिया अगस्त माह में भारत लौटेगी तो कनिष्क चौहान से समय लेकर अभिनंदन समारोह की तारीख घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिनंदन समारोह को लेकर युवाओं में उत्साह है। पूर्व चेयरमैन एवं सरपंच रतन सिंह, किशनपाल सिंह तंवर, सुनील शर्मा, राकेश यादव और आकाश दीवान की पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है जो अभी से अभिनंदन समारोह की तैयारियों में जुट गई है।
कालम
मेरा हक
**********************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। अगर बिजली का नया कनेक्षन लेना हो तो दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की साइट पर जाकर नये कनेक्षन का आवेदन कालम को दबाये। सभी मांगी गई जानकारी प्रदान करें। इस दौरान आधार कार्ड, परिवार पहचानपत्र, फोटो, जिस जगह पर नया कनेक्षन चाहिए उसके कागज/आईडी आदि सहित आवेदक की फोटो लगेगी। सभी जानकारी प्रदान करने के पश्चात निर्धारित फीस आनलाइन भरी जानी है। इसके बाद संबंधित कार्यालय में फाइल अपने आप पहुंच जाएगी और चंद दिनों में ही नया कनेक्षन मिल जाएगा। घर जगमग हो जाएगा।
Tuesday, July 1, 2025
जमकर बरसे बादल, हुई 17 एमएमए वर्षा
-बाजरे की फसल में आई आब, जगह जगह भरा गंदा पानी, मई-जून में हुई 85 एमएम वर्षा
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में मंगलवार को 17 एमएम वर्षा हुई। कनीना क्षेत्र में 25 मई को 22 एमएम, 1 जून को 16 एमएम वर्षा हुई। तत्पश्चात 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर 14 एमएम वर्षा हुई थी। नौतपा के प्रारंभ और अंत में भी वर्षा हुई थी। इस समय बाजरे की फसल लहलहा रही है। परंतु होलीवाला जोहड़ के पास सड़कों पर दूर दराज तक गंदा जल फैल गया है।कुछ घरों में भी गंदा जल घुस गया है।
यूं तो किसानों ने 25 मई के बाद बाजरे की बिजाई कर दी थी किंतु कुछ किसानों ने 1 जून को वर्षा के बाद बीजाई की है। अब बाजरे की फसल में आब आ गई है।
कनीना नगर पालिका के कारण बदहाल-
कनीना के होलीवाला जोहड़ की न तो पैमाइश हुई है और न ही गाद निकाली गई है जिसके चलते मानसून के वक्त घरों में गंदा जल घुसने की पूरी संभावना बन गई है। कुछ लोग तो अभी से कहने लग गए हैं कि इससे बेहतर तो नगरपालिका प्रशासक था जो समस्याओं का समाधान कर देता था। कालरवाली जोहड़ की गाद निकालने का काम भी अधर में अटक गया है। गाद छांटने के बाद वर्षा का पानी भर गया है। निचले स्थानों तथा गड्ढों में पानी भर गया है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, रामानंद आदि ने बताया कि अब बाजरे की फसल बेहतर होने की संभावना है।
वर्ष 1995 में क्षेत्र में भारी वर्षा हुई थी यद्यपि 1995 जैसी बारिश अभी तक नहीं हुई है।
अब बेहतर फसल होने के आसार बन गए हैं। बाजरा और कपास की खड़ी फसल में रौनक आ गई है।
पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा. देवराज यादव ने बताया कि वर्षा से फसलों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस समयकरीब 20000 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया गया है वर्षा का फसलों के लिए अमृत साबित होगा। किसानों ने इस समय अपने खेत की निराई कर रखी है। बाजरा बड़ा हो गया है जिनको पानी की जरूरत थी। पानी की पूर्ति होने से फसलों में आब आ गई है। किसान अपनी फसलों को देखकर खुश नजर आये। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की भूमि बालू प्रधान है जो जल्दी पानी को सोख लेती है। इसलिए चाहे अधिक वर्षा भी होगी तो किसानों के लिए लाभ होगा।
बाजरे का एमएसपी 2775-
कनीना व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये क्विंटल रखा गया है। बेहतर भाव होने से किसानों का रुझान बाजरे की ओर अधिक रहा है।
फोटो कैप्शन 05 व 6: कनीना में वर्षा का सड़कों पर भरा गंदा जल
07: खेतों में खड़ी बाजरे की फसल।
बिना ढक्कन की पाई टंकियां, दो को दिया नोटिस, मच्छरों से पनपने के तरीके बताये
-लार्वा पनपने की संभावना
।*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।। उन्होंने बताया कि मई-जून माह मलेरिया माह के रूप में मनाया जाता है। इस माह में मलेरिया फैलने की संभावना ज्यादा होती है।
शीशराम और सुनील कुमार ने 2 वाटर बाडी को चेक किया जिसमें लार्वा मिलने की संभावना है। टंकियां रखी मिली जिनके ढक्कन नहीं थे। जहां लार्वा पाये जाने की संभावना थी। अगर नोटिस की पालना नहीं की जाती तो 2000 चालान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पानी के बर्तनों को ढककर रखें, अपने घर के आस-पास पानी जमा न होने दे, पानी से भरे गड्ढों को मिट्टी से भरवा दे, खड़े पानी को मिट्टी का तेल या काला तेल डाल दे। पूरी बाजू के कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी प्रयोग करें, पुराना सामान जैसे खाली बर्तन, डब्बे, टायर, ट्यूब , पोलीथिन के लिफाफे खुले में न फेंके ताकि बरसात का पानी इनमें इक_ा होकर लार्वा न पनपे, सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाये, बुखार होने पर अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक जांच करवाये।
फोटो कैप्शन 02: बिन ढक्कन की पानी की टंकियां चेक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी।
प्रदेश के सभी सरकारी विभागों बोर्ड निर्गमन के रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन विधेयक 2025 के विरोध में 15 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड व निगमो के रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन वित्त विधेयक 2025 के विरोध में 15 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय ट्रेड यूनियन्स व कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर होने वाली 9 जुलाई की देशव्यापी
हड़ताल के समर्थन का एलान किया।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की जिला महेंद्रगढ़ की आम सभा आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने की और मां संचालन जिला सचिव रोशन लाल निंबल ने किया बैठक में राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह राज्य महासचिव रतन जिंदल और राज्य प्रदेश सचिव व हीरालाल, मामन राम, शेर सिंह, राम महल, राममेहर, मनोहर लाल आदि उपस्थित थे धर्मपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के बाद धर्मपाल शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला महेंद्रगढ की इकाई ने राज्य प्रधान वजीर सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशन फेडरेशन का उपाध्यक्ष बनने पर महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया जिला कार्यकारिणी ने राज्य प्रधान वजीर सिंह राज्य सचिव रतन जिंदल को फूल मालायें पहना करक स्वागत किया। आम सभा को संगठन के राज्य प्रधान वजीर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए पेंशन विधेयक को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्योंकि इसके तहत 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आठवे वेतन आयोग के मिलने वाले लाभो से वंचित कर दिया जाएगा। इसलिए केंद्र व प्रदेश के लाखो पेंशनर्ज मिलकर इस विधेयक को वापिस लेने तक मिलकर संघर्ष करेंगे। इसके लिए फेडरेशन ने देशभर में निरंतर आंदोलन का एलान कर दिया है जिसके तहत जिला प्रदर्शनों के बाद 17 सितंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि यह रिटायर कर्मचारियों के बुढ़ापे के सहारे पर हमला है। बढ़ती महंगाई व महंगे इलाज से पेंशनर्ज पहले ही परेशान थे ऊपर से सरकार के इस फैसले ने पेंशनर्ज को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। असल में इस विधेयक के जरिए सरकार 65, 70, 75 साल की उम्र पर पेंशन बढ़ोतरी की मांग को जड़ से ही खत्म करना चाहती है। वजीर सिंह ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से हुई बातचीत बारे भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उम्र बढऩे पर पेंशन बढ़ोतरी, दस साल के बाद कम्यूटेशन की रिकवरी पर रोक, फेमली पेंशनर को एलटीसी, मेडिकल भत्ता बढ़ाने व केशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने पर तर्को के साथ अपनी मांगो पर पक्ष प्रस्तुत किया। अधिकतर मांगो पर विचार करने बारे कहा गया। रेल व हवाई यात्रा में छूट के लिए केंद्र सरकार को लिखने तथा तीन लाख रुपए तक फैमिली पेंशन लेने वालो से वृद्ध सम्मान भत्ता की रिकवरी नहीं की जाएगी इसका आश्वाशन जरूर दिया गया है। बैठक को राज्य महासचिव रतन जिंदल, राज्य प्रेस सचिव, धर्मपाल शर्मा जिला प्रधान घनश्याम शर्मा, महेन्द्र सिंह यादव खण्ड प्रधान महेन्द्रगङ, सुवालाल खण्ड प्रधान नारनौल, छोटेलाल यादव खण्ड प्रधान नांगल चोधरी, ओमप्रकाश दायमा, शेरसिंह यादव पूर्व प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, कौशल यादव जिला प्रधान सर्वकर्मचारी संघ, महेन्द्र बोयत राज्य सचिव सर्वकर्मचारी संघ, किरोङी सैनी, दुलीचन्द शर्मा जिला प्रधान वरिष्ठ नागरिक संगठन, खण्ड प्रधान अटेली ने संबोधित किया। अंत मे राज्य प्रधान, महासचिव, प्रेस सचिव को जिला कार्यकारिणी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से शेरसिंह, ओमप्रकाश दायमा, पूर्व प्रधान पूर्णचन्द को जिला कार्यकारिणी का सलाहकार बनाया। बैठक मे ताराचंद, बाबूलाल, रामस्वरूप, समर सिंह, बंसी सिंह, सूबे सिंह, लक्ष्मीनारायण, भारत भूषण वालिया, यादराम, राजेंद्र सिंह, राहुल, रामकिशन, मनोहर लाल आदि सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य जन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन जारी
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में सत्र 2026-27 में कक्षा छठीं के लिए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन पत्र की प्रक्रिया जारी है। जो विद्यार्थी छठी कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं वो एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं । अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है । इस संबंध में जानकारी देते हुये प्राचार्य प्रभारी धर्मेन्द्र आर्य ने बताया कि अभ्यर्थी जिला महेन्द्रगढ़ के किसी भी सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत होना चाहिए एवं जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए । अभ्यर्थी का आधार कार्ड जिला महेन्द्रगढ़ का हो, अभ्यर्थी ने किसी भी सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा तीसरी एवं चौथी में पूर्ण शैक्षणिक सत्र में अध्ययन किया हो तथा उत्तीर्ण होना चाहिए । अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए । किसी भी परिस्थिति में कोई भी अभ्यर्थी दूसरी बार इस परीक्षा में सम्मिलित होने के योग्य नहीं होगा। परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) है ।
पुलिस अधीक्षक ने भालखी में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक ने भालखी कनीना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव भालखी कनीना में ग्रामीणों की पुलिस से संबंधित शिकायतें सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने गांव के गणमान्य नागरिकों और आम जनता के साथ खुलकर बातचीत की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को जानने की कोशिश की और उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखने के लिए प्रेरित किया और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि हर एक महिला स्वयं को डायल 112 पर कॉल कर रजिस्टर कराए और सफर के दौरान कभी भी असहज महसूस करे तो डायल 112 की ट्रिप मानिटरिंग सिस्टम का लाभ उठाए। इसके तहत सफर के दौरान आपको तब तक ट्रैक किया जाता रहेगा, जब तक आप अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाते। एसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर जिले भर में सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया हुआ है, जो मनचलों पर कार्रवाई करती हैं, ऐसे युवकों को पकड़कर उनके माता-पिता के सामने उनकी काउंसलिंग की जाती है ।
एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, नशे को समाज से खत्म करने के लिए सभी का एकजुट होना जरूरी है, सब मिलकर ही नशे को जड़ से खत्म कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान में भागीदार बन अच्छा कार्य करने वाले सरपंचों को पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपील की कि गांवों में ना तो किसी को नशा करने दें और ना ही नशा बेचने दें।
फोटो कैप्शन 03: रात्रि ठहराव में पुलिस शिकायतें सुनते हुए
भगत सिंह बने श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान
-राम सिंह ने दिया त्यागपत्र
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। श्रीकृष्ण गौशाला कनीना की आम सभा का आयोजन किया गया राम सिंह पूर्व प्रधान ने स्वेच्छा से अपना त्यागपत्र दिया उसके उपरांत इस सभा में सर्व समिति से श्री कृष्ण गौशाला की नई कार्यकारिणीका गठन किया गया जिसमें भगत सिंह कनीना को सर्वसम्मति से श्री कृष्ण गौशाला का प्रधान चुना गया एवं नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी आगामी 2 वर्ष तक निरंतर अपना कार्य सुचारु रूप से करेगी। भगत सिंह प्रधान गौशाला व कार्यकारिणी सुचारु रूप से करेगी। आम सभा में यह भी निर्णय लिया गया की गौशाला के सभी सदस्य अनाज , चारा व चंदा इक_ा करने में कार्यकारिणी के साथ मिलकर सभी गौ सेवा ,गौ रक्षक एवं सदस्य सहयोग करेंगे और रुचि लेकर इस श्रीकृष्ण गौशाला का कार्य सुचारु रूप से और श्रेष्ठ गौशाला बनाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे। चुनाव के उपरांत धर्मेंद्र भडफ़ ने 11000 रुपये व दमन यादव आर्य ने 11000 रुपये दानस्वरूप नकद भेंट किये। भगत सिंह ने 1.51 लाख रुपये मौके पर ही दान दिये। उल्लेखनीय है कि भगत सिंह ने अब तक इस गौशाला को 40 लाख रुपये के करीब दान दे चुके हैं। वहीं नौ बोर करवा चुके हैं। विभिन्न गौशालाओं में भी दान देने के अतिरिक्त बोर करवा चुके हैं। उनका कहना है कि वे इस गौशाला को आधुनिक गौशाला बनाएंगे और इस गौशाला का नाम हरियाणा में सर्वोपरि हो, ऐसी कामना है।
फोटो कैप्शन : भगत सिंह प्रधान
चोर साहब के कारनामे-12
किसान की जेली तक उठा ले गया चोर साहब
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट से चोर साहब ने समय-समय पर ईंट, पत्थर, गमले, कृषि के उपकरण और जो कुछ हाथ लगा समय समय पर चोरी कर लिए गये। इधर-उधर घटिया चीज लगी वो फेंक दी, पत्थर आदि दूसरे के खेतों में डाल दिए गये। अच्छा सामान उठा ले गया। धीरे-धीरे चर्चाएं होने लगी है कि किसका क्या सामान उठाया। अब लोग सामने आने लगे हैं और चोर साहब के कारनामों को उजागर करने लगे हैं। चोर साहब ने यूं तो बिजली का सामान, कृषि के उपकरण चोरी करने में किसी को नहीं बख्शा परंतु एक सुंदर उदाहरण किसान का सामने आया है। एक किसान का पुत्र मेरे पास सोमवार को आया और बताने लगा कि चोर साहब के विषय में क्या बताये, घटियापन और नीचता की सभी हदें पार कर रखी हैं। जब मैंने पूछा कि आपके साथ भी कोई वारदात की? उन्होंने कहा कि बड़े दुख के साथ बता रहा हूं कि एक बार मेरे पिता खेत में काम कर रहे थे और जेली से काम कर रहे थे, तभी दोपहर का समय था उन्हें खाना खाने के लिए घर पर जाना पड़ गया। करीब आधे घंटे बाद जब खाना खाकर लौटा तो उसकी जेली गायब मिली। मैंने पूछा कि आप कैसे कह सकते हो कि चोर साहब ही आपकी जेली ले गया? उन्होंने बताया कि आसपास किसी का कोई घर लगता है तो सिर्फ चोर साहब का लगता है। बाकी चोर साहब उस समय पिता के पास मिलने का बहाना करके आया था, बाकी कोई लोग मिलने भी नहीं आया। ऐसे में और कोई हो ही नहीं सकता, यकीनन वही जेली उठा ले गया। मैंने कहा-चलो ठीक है उठा ली होगी और जेली तो कुछ महंगी होगी। उन्होंने कहा महंगी थी। उनको मैंने समझाया की जेली तो महंगी थी परंतु पत्थर तब नहीं छोड़े। जो पत्थर नहीं बख्शता तो चोर साहब जेली को कैसे बख्शेंगे। उन्होंने बताया कि मूकदर्शक बनकर उन्होंने चोर साहब को चोरी करते हुए भी देखा है पर हम बुराई क्यों ले? इसलिए उस समय ओपन में नहीं आए। अब मैं किसी भी अदालत में जाने तो तैयार हूं।
11 से 17 जुलाई तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन
-3 को महिला व 4 को पुरुष खिलाडिय़ों का किया जाएगा चयन
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा खेल विभाग की ओर से आगामी 11 से 17 जुलाई तक पुरुष व महिला की ओपन कैटेगरी/सीनियर आयु वर्ग के 26 खेलों के लिए राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला में विभिन्न स्थानों पर 3 जुलाई को महिला खिलाडिय़ों व 4 जुलाई को पुरुष खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यवाहक, जिला खेल अधिकारी नरेन्द्र कुण्डू ने बताया कि बैडमिंटन खेलों के लिए खिलाडिय़ों का चयन रोहताश कॉलेज अटेली में किया जाएगा। क्रिकेट खेलों के खिलाडिय़ों का चयन राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली में किया जाएगा। टेबल-टेनिस, खो-खो, कबड्डी खेलों के खिलाडिय़ों का चयन कोयल पब्लिक स्कूल खटोटी कलां में किया जाएगा तथा वालीबाल खेल के खिलाडियों का चयन पंडित सुरजभान पब्लिक स्कूल खटोटी खुर्द में किया जाएगा। एथलेटिक्स खेल के खिलाडिय़ों का चयन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली में किया जाएगा। शूटिंग खेल के महिला एवं पुरूष दोनों खिलाडिय़ों का चयन 4 जूलाई को एकलव्य स्पोर्टस एकेडमी नारनौल में किया जाएगा। बॉक्सिंग खिलाडिय़ों का चयन यादव धर्मशाला महेन्द्रगढ़ में किया जाएगा। फुटबाल, हैण्डबाल खेल के खिलाडिय़ों का चयन राजीव गांधी खेल स्टेडियम, छितरौली में किया जाएगा। हॉकी खेल के खिलाडियों का चयन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में किया जाएगा। तीरंदाजी, बास्केटबाल, स्वीमिंग, फैंसिंग, जिम्नास्टिक, जूड़ों, टेनिस, कुश्ती, वेटलिफटिंग, ताईक्वांडो, क्याकिंग व कैनोइंग, रोइंग, साइक्लिंग, टेबल टेनिस, नेटबाल की टीमों का चयन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में किया जाएगा। सभी खेलों की महिला वर्ग की खिलाड़ी 3 जुलाई को तथा पुरुष वर्ग के समस्त खिलाड़ी 4 जुलाई को बताए गए स्थान पर प्रात: 6:30 बजे रिपोर्ट करेंगे। सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र व दो-दो पासपोर्ट साइज की फोटो एवं फैमिली आइडी साथ लेकर आएं। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में आकर जानकारी ले सकते हैं।
नरेश कौशिक खरकड़ाबास बने प्राचार्य
-कनीना मंडी में ग्रहण किया कार्यभार
*********************************************************************
*****************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने पदोन्नति के बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ में प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य नरेश कौशिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही है । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए अपार संभावनाएं हैं तथा प्रदेश सरकार बेहतर व गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प है तथा सरकार के इसी मिशन को ध्यान में रखकर उत्कृष्ट ज्ञान प्रदान किया जा सकता है । उन्होंने नए विद्यालय में स्टाफ से आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई के लिए कृत संकल्प हो तथा जिम्मेदारी से अपना शिक्षण कार्य करें । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक खंड संसाधन समन्वयक दिलबाग सिंह पूर्व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सूरत सिंह खोला, वरिष्ठ प्राचार्य अमर सिंह निमोरिया, कनीना गौशाला के प्रधान भगत सिंह यादव, सेवानिवृत्त अध्यापक राम प्रताप,प्राचार्य डा. राजेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य सुनील खुडानिया , रिटायर्ड हेडमास्टर रतन लाल शर्मा, जसवंत सिंह ,नितिन मुद्गल, एसएमसी पूर्व प्रधान सावित्री देवी, प्रवक्ता नीरज शर्मा , प्रवक्ता स्नेहलता शर्मा,हेमंत वशिष्ठ,प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, प्रवक्ता वीरेंद्र यादव ओमप्रकाश सहायक पंकज यादव खंड लिपिक , हेमंत वशिष्ठ, वरिष्ठ अध्यापक कैलाश , बंसल, सुभाष वर्मा ,संदीप कुमार, रूबी देवी, अनीता यादव, राजबाला ,शालिनी प्रधान, कश्मीरी निमल, शीला देवी,राकेश कुमार डीपी तथा बाबूलाल यादव ने नव नियुक्त प्राचार्य नरेश कौशिक को शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय स्टाफ की तरफ से उन्हें पगड़ी पहना कर व फूल माला पहना कर उनका अभिनंदन किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया । उपस्थित वक्ताओं ने विद्यालय में किए गए उनके सराहनीय योगदान तथा बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए उनकी तारीफ की।
फोटो कैप्शन 01: नरेश कौशिक के प्राचार्य बनने पर सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए।
Subscribe to:
Posts (Atom)












































