ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, August 5, 2025
विद्यालय भवन निरीक्षण के लिए गठित कनीना ने किया दर्जनों स्कूलों का निरीक्षण
-दिये स्कूलों को सुझाव
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। विद्यालय भवन निरीक्षण के लिए गठित कनीना क्लस्टर कमेटी के सदस्यों सुनील खुडानिया प्राचार्य माडल संस्कृति स्कूल कनीना, नरेश कुमार कौशिक प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी व मुन्ना राम प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला ने खंड के विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों का दौरा किया।
प्रथम चरण में टीम ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी ,राजकीय उच्च विद्यालय भड़क , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढाणी कपूरी राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनी ककराला जी आर इंटरनेशनल स्कूल आरसीएम स्कूल कनीना , रामचंद्र मेमोरियल स्कूल कनीना, सदा सुख मेमोरियल स्कूल कनीना जीएल पब्लिक स्कूल कनीना ,एसएम गीता हाई स्कूल कनीना, आदर्श हाई स्कूल कनीना, माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना, राजकीय बाल प्राथमिक पाठशाला कनीना यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना सीबीएस पब्लिक स्कूल ककराला भवन का निरीक्षण किया तथा इन विद्यालय में विशेष रूप से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में विद्यालय की जर्जर दीवार के पास तारबंदी करवाई गई वहीं राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी में क्षतिग्रस्त शौचालय को बंद करने के आदेश दिए गए। विद्यालय में किसी भी जर्जर भवन के कोने को बंद करने के निर्देश दिए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में क्षतिग्रस्त भवन के बरामदों को सील करने के आदेश दिए। राजकीय उच्च विद्यालय भडफ़ में शौचालय की जर्जर दीवार को हटावाया गया। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी भडफ़ में खस्ताहाल शौचालय को बंद करने के आदेश दिए। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी कपूरी में क्षतिग्रस्त भवन व पानी गिरते लेटर के क्षेत्र को तारबंदी करने की आदेश दिए गए वहीं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय में उचित तारबंदी करवाने के निर्देश दिए गए।
ककराला में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी रहा जारी
--आयोजित हुई अनेक प्रतियोगिताएं
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। ककराला के एसडी स्कूल में दूसरे दिन चली खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलकूद आयोजित हुए। खो- खो प्रतियोगिता में अंडर-11 आयु वर्ग आरएचएम पोता प्रथम व ग्लोबल स्कूल कलवाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे, अंडर-14 आयुवर्ग में पीएमश्री भोजावास प्रथम व देवयानी स्कूल बेवल द्वितीय स्थान रहा, अंडर-17 आयुवर्ग में पीएमश्री भोजावास प्रथम व देवयानी स्कूल बेवल द्वितीय स्थान ,अंडर- 19 आयु वर्ग में देवयानी स्कूल प्रथम व जीएसएस स्कूल बाघोत द्वितीय स्थान, कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में हेरीटेज स्कूल मोहनपुर प्रथम व जीएसएस स्कूल पाथेड़ा द्वितीय स्थान, वालीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम व बीआर आदर्श सेहलंग द्वितीय स्थान,अंडर-17 आयु वर्ग में जीएसएस स्कूल स्याणा प्रथम व आरपीएस स्कूल कनीना द्वितीय स्थान, अंडर-19 में आयु वर्ग में आरएचएम स्कूल पोता प्रथम स्थान व आरपीएस स्कूल कनीना द्वितीय स्थान रहा।
अंडर-19 आयु वर्ग में 5000 मीटर लड़कों की दौड़ में हेरिटेज स्कूल मोहनपुर का छात्र दीपांशु प्रथम व कार्तिक यूरो स्कूल कनीना द्वितीय स्थान रहा, अंडर-17 आयु वर्ग में 3000 मीटर लड़कों की दौड़ में पीएमश्री भोजावास का छात्र रितिक प्रथम व अर्जुन आरआर ग्रीन स्कूल खेड़ी द्वितीय स्थान, अंडर-19 आयु वर्ग में सोमवीर जीएसएस स्कूल बाघोत प्रथम स्थान व विनय पाल पीएमश्री भोजावास द्वितीय स्थान रहा, अंडर-14 आयुवर्ग में शार्ट पुट में जिवितेश मोर्डन स्कूल भोजावास प्रथम व जीत सदासुख स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान रहा, अंडर-17 आयुवर्ग में शार्ट पुट में जीएमएसएसएसएस स्कूल कनीना हर्षित प्रथम व सूरज एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय स्थान, अंडर-19 आयुवर्ग में शार्ट पुट में साहिल एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व मानव यूरो स्कूल द्वितीय स्थान रहा। अंडर-19 आयु वर्ग में लोंग जम्प में कृष्णा पब्लिक स्कूल गुढ़ा का शुभम प्रथम वदीपक मोर्डन स्कूल, अंडर-17 आयुवर्ग में लोंग जम्प में कृष्णा स्कूल गुढ़ा का योगेश प्रथम व आरआर ग्रीम खेड़ी का अर्जुन द्वितीय स्थान पर रहा , अंडर-14 आयु वर्ग में विनय तंवर आरआर ग्रीन स्कूल खेड़ी प्रथम व अमित बीआर ज्ञानदीप स्कूल सूरजनवास द्वितीय स्थान रहा, अंडर 11 आयु वर्ग में दक्ष सदासुख स्कूल कनीना प्रथम व दक्ष सदासुख स्कूल कनीना, अंडर-19 आयु वर्ग हाई जम्प प्रतियोगिता में प्रिंस आरपीएस स्कूल कनीना प्रथम व दीपक माडर्न स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान, अंडर-17 आयु वर्ग में योगेश सदासुख स्कूल कनीना प्रथम व आर्यन डीएवी दौगड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-14 आयुवर्ग में सदासुख स्कूल कनीना का छात्र मयंक व हियांशु माडर्न स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान पर रहे। ज्वेलीन प्रतियोगिता में अंडर 19 में साहिल एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व नवनीत माडल स्कूल कनीना द्वितीय स्थान, अंडर-17 में अभी जीएसएस स्कूल सेहलंग प्रथम व अभिनव एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय स्थान पर रहे।
फोटो कैप्शन 3/4/5 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ककराला
दो बार आये खातों में पैसे, अब उगाहे जाएंगे
-गलती विभाग ने की, भुगतेंगे बच्चे और शिक्षक
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। विज्ञान प्रदर्शनी में स्क्वेयरअप नामक साफ्टवेयर से दोबारा राशि बच्चों ,शिक्षकों एवं अन्य लोगों के खाते में चली गई। मिली जानकारी अनुसार फरवरी 2025 में पहली बार तो दूसरी बार मार्च 2025 में राशि डाली गई। विभाग मार्च-2025 के बाद अब जागा है। विभाग का कहना है कि यह राशि 19650 रुपये बनती है जो बच्चों और शिक्षकों के खाते में स्क्वेयर अप वेबसाइट से दोबारा खातों में डाली गई। मिली जानकारी अनुसार कम से कम 300 रुपये और अधिकतम 2300 रुपये तक की राशि 35 लोगों के खाते में दो बार डाली गई। यह गलती विभाग की है। अब जब बच्चों ने वह राशि प्रयोग कर ली है तब जाकर विभाग जागा है और इसके लिए उन बच्चों और शिक्षकों से राशि वापस करवाने की बात कही है और साथ में चेतावनी भी दी है कि यदि राशि बच्चों और कर्मचारियों से वापस नहीं ली गई तो संबंधित मुखिया जिम्मेदार होगा। गलती विभाग कर बैठा और अब भुगतेंगे बच्चे और शिक्षक। जिन फल एवंा पुस्तक विक्रेताओं के खाते में दो बार राशि चली गई उनसे उगाही कौन करेगा, जो बच्चे स्कूल अगर छोड़ भी चुके हैं तो उनसे राशि कैसी उगाही जाएगी। इस बात को लेकर के मुखिया के दिमाग में अनेकों परेशानियों ने डेरा डाल दिया है। इस प्रकार की गलती करने के लिए जिम्मेदार स्क्वेयर अप वेबसाइट है जिसके लिए बच्चों को दोषी ठहराया जा रहा है। आखिरकार जब राशि दोबारा चली ही गई तो उनको कैसे उगाया जाए? केवल 19650 रुपये के लिए भारी माथापच्ची करनी पड़ेगी। इस संबंध में बीआरसी दिलबाग सिंह ने बताया कि वे इस संबंध में अकाउंटेंंट से पूछकर विस्तार से बता पाएंगे किंतु अकाउंटेंट प्रियंका ने बताया कि पोर्टल से गलती हो गई है। यह पैसा वापस लेकर जमा किया जाना है। यह गलती पूरे हरियाणा में हो चुकी है।
स्थान आधारित हाजिरी का किया विरोध
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा सरकार से स्वास्थ्यकर्मियों पर लागू स्थान आधारित हाजिरी निर्णय को वापिस लेने की मांग की है।
बसपा नेता अतरलाल ने जियो फेसिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अडिय़ल रवैये के कारण राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं। बीमार बुजुर्ग, महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल हस्तक्षेप कर जियो बेस्ड एडेंटडेंस सिस्टम को वापिस लेने की घोषणा करनी चाहिए। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ सकें। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के स्थान आधारित हाजिरी को अव्यवाहरिक तथा कर्मचारियों की निजता के खिलाफ बताते हुए कहा कि जब कर्मचारी पहले ही बायोमैट्रिक आधार पर हाजिरी लगा रहें है तो जियो बेस्ड सिस्टम लागू करने का क्या औचित्य है। उन्होंने स्थान आधारित हाजिरी को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए इस निर्णय को तत्काल वापिस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी राज्य सरकार के इस कर्मचारी विरोधी निर्णय का विरोध करती है। उन्होंने सरकार से तानाशाही व अडियल रवैया छोड़कर कर्मचारियों की मांग स्वीकार करने की अपील की।
चोर साहब के कारनामे- 29
लोग भी पहचानने लग गये हैं चोर साहब को
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवास डा. होशियार सिंह पत्रकार एवं लेखक के प्लाट से चोर साहब ने तीन ट्राली पत्थर,ईंट, गमले, बिजली का सामान और जो कुछ हाथ लगा सब समय-समय पर चोरी कर ले गया। चोर साहब को उनकी आदतें, व्यवहार, चाल चलन सब दूर से आभास करवाता है कि यह चोर साहब है। अब तो लोग और मेरे दोस्त भी चाोर साहब को दूर से पहचाने लग गए हैं। चोर साहब को दूर से बता देते हैं कि यह हैं चोर साहब। हुआ यूं कि मेरे प्लाट के पास मुख्य सड़क पर अपने प्लाट के साथ तीन-तीन फीट जमीन छोड़ी हुई है जहां वर्षा का पानी खड़ा होता आ रहा है। मजदूर मिस्त्री लगाकर कुछ टाइलें कऊंची करवाने की कार्रवाई कर रहा था। ताकि पानी ने खड़ा न हो तभी मेरा एक दोस्त उन मजदूरों मिस्रियों से बात कर रहा था तभी चोर साहब का आगमन हुआ और चोर साहब ने आंव देखा ना ताव मिस्त्री, मजदूर एवं टाइलों की फोटो खींचनी शुरू कर दी। जब मैं पहुंचा तब तक चोर साहब वहां से जा चुके थे। जब मैं पहुंचा तो मेरा दोस्त हंस पड़ा और बताया कि आज उन्होंने चोर साहब को देखा है। मैंने पूछा कि तुम्हें कैसे मालूम कि वो चोर साहब था? उन्होंने कहा कि यहां तुम अपने प्लाट की टाइल ऊंची करवा रहे हो और उनकी फोटो खींचने का मतलब है उसे बहुत दर्द हो रहा है और जिसको दूसरे की खुशी से दर्द होता है वह चोर साहब नहीं तो और कौन हो सकते हैं? मेरे होठों पर मुस्कान छा गई। यही नहीं एक मेरे दोस्त ने दो तीन दिनों बाद बताया कि आज मैंने चोर साहब की गाड़ी देखी है? मैंने पूठा कि तुमने कैसे पहचाना? उन्होंने कहा कि तुम्हारी टाइलें जो तुमने लगवाई हैं उनके ऊपर से जबरन गाड़ी को ले जा रहा था ताकि ये टाइलें नीचे बैठ जाए? मैंने नंबर पूछे तो उसने गाड़ी के नंबर बताएं और रंग बताया। मैंने कहा सचमुच वो ही चोर साहब है। चोर साहब को किसी की खुशी बर्दाश्त नहीं हो सकती। अगर घर के बाहर ईंट भी रख दी तो चोर साहब को बर्दाश्त नहीं है। अगर घर के दरवाजे पर गमला रख दो तो चोर साहब किसी प्रकार उसे या तो तोड़ेगा या हटाएगा। ऐसे चोर साहब के कारनामे?
अब बंदर फसलों पर भी धावा बोलने लगे
- मक्का, ज्वार, बाजरा को भी तोड़कर खाने लगे
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कस्बे में बंदर एक ला-ईलाज बीमारी जैसी समस्या बन गई है। दिनोंदिन बंदर एक समस्या बनती जा रही है। अब तक किसानों के खेत सुरक्षित थे किंतु अब खेतों में भी बंदर जाने लगे हैं। बाजरा हो या ज्वार मक्का हो या फलदार पौधे किसी को नहीं बख्शते ।बंदरों के कारण जहां हर इंसान दुखी हो चला है। कभी बंदरों की पूजा करते थे अब लट्ठ पूजा होती है, कभी बंदर को लोग देख कर खुश होते थे, अब बंदर दिखाई देते घर का दरवाजा बंद कर लेते हैं। बंदरों के बारे में कभी लोगों की दिमाग में गलतफहमी थी और हनुमान जी की फौज बताने लग गये थे। बड़ा दुर्भाग्य है हनुमान जैसे परमवीर, राम भक्त जिसने कभी किसी का अहित नहीं किया और बंदरों का दुनिया में एक काम बता दो जो अच्छा करता हो। अगर पानी की टंकी है तो उसमें गर्मियों में खूब नहाते हैं, हगतेे हैं मूतते हैं और लोग मजे से उस पानी को पी जाते हैं। यदि यूं ही बंदर बढ़ते गए तो आने वाले समय में खेतों पेड़ ,पौधे, फसल नहीं बच पाएंगी और फिर लोग इनको पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बंदर जैसा बदमाश राक्षस प्राणी धरती पर कोई नहीं है। कोई चीज हाथ लगे चट कर जाता है। पक्षियों को मारकर खा जाता है, घोंसले से अंडे चोरी करके खा जाता है, किसी पेड़ पर जीव के अंडे है तो उनको भी नहीं बख्शता। इससे बड़ा राक्षस जानवर इस धरती पर कोई नहीं है।
अगर बंदर के कारनामे देखें तो कनीना में ही कम से कम दो दर्जन लोगों को बंदरों ने काट लिया फिर लगवाते रहिये एंटी रेबिज के इंजेक्शन। कनीना नगर पालिका तो बेशर्म होकर एक कोने में बैठ गई है क्योंकि सबसे प्रमुख मांग कनीना की बंदरों से निजात दिलाने की थी और बंदरों को काबू करने में नगर पालिका फेल हो चुकी है।
नगर पालिका ने चलाई जेसीबी
- करवाया नाला साफ
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगरपालिका की ओर से जेसीबी द्वारा होलीवाला जोहड़ की कुछ गंदगी को हटाया और नाली को साफ करवाया गया है परंतु समस्या जस की तस रहेगी क्योंकि जोहड़ लबालब गंदे पानी से भरा है। जब तक जोहड़ की खोदाई नहीं हो पाएगी तब तक जोहड़ में पानी नहीं जा पाएगा और गंदा नाला गंदे पानी से भरा खड़ा रहेगा। जेसीबी द्वारा कुछ गंदगी को कम जरूर किया है।
एक सप्ताह से टूटा पड़ा है पोल
- बिजली का तार धरती को छूने को
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड जेपी मिष्ठान के सामने बिजली का एक पोल करीब एक सप्ताह पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर तोड़ दिया।
आज भी यह टूटा हुई हालत में यही पड़ा हुआ है। साथ में इस पर टंगे तार अब धरती को छूने को हैं। अति व्यस्त मार्ग होने के कारण कोई भी दुर्घटना घट सकती है। रक्षाबंधन का पर्व सिर पर है लेकिन बिजली विभाग ने पोल को नहीं उठाया है और न ही तारों को ठीक किया गया है। कोई भी दोपहिया वाहन चालक भी इन तारों में फंस सकता है।
राकेश कुमार, सतीश कुमार, किशोर कुमार, अनिल कुमार, महेश कुमार, हनुमान प्रसाद, राधेश्याम ,नेम सिंह आदि ने बताया कि आए दिन अनेकोु दुर्घटनाएं होते-होते बच जाती है। अभी तक विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। न जाने किस दुर्घटना की बाट जोह रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टूटे हुए पोल को हटाया जाए तथा धरती को छूने को जा रही तारों को दुरुस्त करवाया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
फोटो कैप्शन 01: गिरा हुआ पोल व झुके हुए बिजली के तार
मानव ने पाया दूसरा स्थान, स्कूल ने किया पुरस्कृत
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल में एडीआर के सौजन्य से चलाए गए सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता रोड रूल्स - लाइफ टूल्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (प्राथमिक विंग) कनीना मंडी के पांचवीं कक्षा के छात्र मानव ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक सहित समस्त स्टाफ ने मानव उनकी मुख्य अध्यापिका मीना देवी व अध्यापिका मोना को पुरस्कृत किया तथा बधाई दी। मानव की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उसे इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि मानव को गत दिवस जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जिला सत्र एवं न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने उसे इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन 02: मानव व शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए
Monday, August 4, 2025
करें कोई भरे कोई
-गलती विभाग ने की, भुगतेंगे बच्चे और शिक्षक
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। विज्ञान प्रदर्शनी में स्क्वेयर अप नमक साफ्टवेयर से दोबारा राशि बच्चों ,शिक्षकों एवं अन्य लोगों के खाते में चली गई। मिली जानकारी अनुसार फरवरी 2025 में पहली बार तो दूसरी बार मार्च 2025 में राशि डाली गई। विभाग मार्च-2025 के बाद अब जागा है। विभाग का कहना है कि यह राशि 19650 रुपे बनती है जो बच्चों और शिक्षकों के खाते में स्क्वेयर अप वेबसाइट से दोबारा खातों में डाली गई। मिली जानकारी अनुसार कम से कम 300 रुपये और अधिकतम 2300 रुपये तक की राशि 35 लोगों के खाते में दो बार डाली गई। यह गलती विभाग की है। अब जब बच्चों ने वह राशि प्रयोग कर ली है तब जाकर विभाग जागा है और इसके लिए उन बच्चों और शिक्षकों से राशि वापस करवाने की बात कही है और साथ में चेतावनी भी दी है कि यदि राशि बच्चों और कर्मचारियों से वापस नहीं ली गई तो संबंधित मुखिया जिम्मेदार होगा। गलती विभाग कर बैठा और अब भुगतेंगे बच्चे और शिक्षक। जिन फल एवंा पुस्तक विक्रेताओं के खाते में दो बार राशि चली गई उनसे उगाही कौन करेगा, जो बच्चे स्कूल अगर छोड़ भी चुके हैं तो उनसे राशि कैसी उगाही जाएगी। इस बात को लेकर के मुखिया के दिमाग में अनेकों परेशानियों ने डेरा डाल दिया है। इस प्रकार की गलती करने के लिए जिम्मेदार स्क्वेयर अप वेबसाइट है जिसके लिए बच्चों को दोषी ठहराया जा रहा है। आखिरकार जब राशि दोबारा चली ही गई तो उनको कैसे उगाया जाए? केवल 19650 रुपये के लिए भारी माथापच्ची करनी पड़ेगी।
पकती फसल देखकर किसान खुश
-बेहतर खड़ी है बाजरे की फसल
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में सावन माह में बेहतर वर्षा हुई है। अब फसल पकान पर है। किसान पकती फसल देखकर खुश हैं।
वर्तमान में बाजरे की बेहतरीन फसल खड़ी हुई। अधिक वर्षा होती है तो फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि अब फसल पकान की ओर जा रही है। किंतु अभी तक वर्षा लाभप्रद साबित हो रही है। बहरहाल किसानों की नजरें पकती हुई फसल पर टिकी है। यदि अधिक वर्षा होती है तो भावी रबी फसल को भी लाभ होगा।
इस वर्ष जहां सावन माह में अब तक 200 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। सावन माह वर्षा के मामले में बेहतर बीता है। किसान अब अपनी फसल को निहार रहे हैं और दृष्टि जमी हुई ताकि निकट भविष्य फसल तैयार हो जाएगी। किसानों का कहना है कि करीब 25 दिनों बाद फसल पक जाएगी और कटाई शुरू हो जाएगी।
कनीना मंडी व्यापार प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बाजरा फसल की बिजाई भी देरी से हो पाई है। विगत वर्ष की तुलना में करीब दो सप्ताह देरी से हो पाई है। यही कारण है कि किसान इस वर्ष कुछ परेशान नजर आ रहे हैं।
क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ-
पूर्व कृषि विशेषज्ञ डा. देवराज का कहना है कि बाजरे की फसल अब पकान पर है। अभी तक प्रतिदिन धूप खिलती है तथा वर्षा होती है जिससे फसल को नुकसान नहीं होगा। उनका कहना है कि जब दाने पडऩे लगे तो फसल को पानी की अधिक जरूरत होती है। आगामी 25 दिनों में फसल कटाई हो जाएगी।
फोटो कैप्शन 08: कनीना क्षेत्र में बाजरे की लहलहाती फसल
पूर्व शिक्षक रामप्रताप के खेत में पैदा होने लगे ड्रैगन फ्रूट
--1000 पौधे लगा रखे हैं अपने खेत में
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना के पूर्व शिक्षक रामप्रताप यादव ने अपने खेत में समय समय पर अनेक प्रयोग किए हैं। जहां 6 फुट की लौकी तैयार की थी वही चंदन जैसे वृक्ष भी उगाये है। अमरुद एवं बेर की अच्छी किस्मों से भी बेहतर फल प्राप्त किये है वही एक वर्ष पहले 1000 ड्रैगन फ्रूट के पौधे उगाए हैं जो अब फल देने लग गए हैं। राम प्रताप ने बताया कि इन पौधों की अधिक देखरेख नहीं करनी पड़ती परंतु एक से दो साल के बीच की अच्छी पैदावार देते हैं। बाजार में अगर कोई किसान इस प्रकार के फल बेचना चाहे तो 100 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिक जाते हैं परंतु राम प्रताप का कहना है कि वे चाहते हैं कि लोगों को बताया जाए कि ड्रैगन फ्रूट किस प्रकार क्षेत्र में पर्याप्त पैदावार दे सकते हैं। यही कारण है कि सुबह से शाम अपने खेत में कार्यरत रामप्रताप नाम कमा रहे हैं। उनका कहना है कि ड्रैगन फ्रूट भविष्य में बहुत अधिक मात्रा में पैदावार देंगे। दीपावली पर उनकी बेहतर मांग होती है।
फोटो कैप्शन 07:ड्रैगन फ्रूट दिखाते हुए किसान रामप्रताप
नहीं शुरू हो पाया डाकघर में काम
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना के उप डाकघर में सोमवार को भी कोई लेन देन व किसी प्रकार की डाक आदि की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। एक और जहां रक्षाबंधन का पर्व है वही डाकघर में कुछ दिनों से कोई काम नहीं हो पा रहा है। नया साफ्टवेयर शुरू होने के कारण यह काम शुरू नहीं हो पाया। विभिन्न शहरों के डाकघरों में नया साफ्टवेयर शुरू हो चुका है किंतु कनीना में अभी भी सोमवार तक कोई काम नहीं हो पाया था।
सोमवार को रही शिवालयों में भीड़
-सावन का था चौथा सोमवार, 9 अगस्त को सावन होगा संपन्न
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। सोमवार को फिर से शिवालयों में भीड़ बढ़ी, क्योंकि यह सावन माह का चौथा एवं अंतिम सोमवार था। हर सोमवार को जहां विभिन्न शिवालयों विशेषकर बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम पर भारी भीड़ जुटती है। सुबह से ही महिला और पुरुषों का तांता लग जाता है जो स्वयंभू शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते हैं।
सावन में अपने आप में पवित्र माह रहता है। शिवालयों में भारी भीड़ मिलती है तथा इस माह में शिव भोले को प्रतिदिन याद करना चाहिए। वही सभी कष्टों को दूर करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव को याद किया। सावन माह 9 अगस्त रक्षा बंधन के दिन संपन्न हो जाएगा। ग्रामीण शिवालयों में भी महिलाओं एवं व्रत धारण करने वालों ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया एवं मन्नत मांगी। इस बार सावन माह में बेहतर वर्षा हुई है।
फोटो कैप्शन 02 व 03: बाघोत शिवालय में शिवलिंग का अभिषेक करते भक्त
श्री कृष्ण गौशाला ने जारी किया क्यूआर कोड -भगत सिंह प्रधान
-दे सकते हैं घर बैठे दान
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान भगत सिंह ने बताया कि लोगों की मांग की दृष्टिगत श्रीकृष्ण गौशाला का क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। इस कर कोड से अपनी इच्छानुसार कोई भी व्यक्ति दान देना चाहे वह दे सकता है। बहुत से लोगों की शिकायत रही है कि वे गौशाला तक नहीं पहुंच पाए अब वो घर बैठे अपने क्यूआर कोड से इच्छानुसार दान दे सकते हैं। प्रधान ने बताया अब यह क्यूआर कोड हर घर तक पहुंचाया जाएगा और गौशाला के कर्मी हर माह विभिन्न घरों तक पहुंचेंगे ताकि कोई दान देना चाहे तो सीधे गौशाला के खाते में दान चला जाएगा।
सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ में 38 साल 6 माह सेवा के बाद निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए सुरेन्द्र सिंह तंवर का पैतृक गांव धनौन्दा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम देवता बाबा दयाल स्थान पर आयोजित समारोह में अतरलाल एडवोकेट ने ग्रामीणों के साथ सुरेन्द्र सिंह को पगड़ी पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
अतरलाल ने कहा कि सैनिक तथा अर्धसैनिक बलों के जवानों का सम्मान करना भारतीय सेना का सम्मान है। जिसकी बदौलत देश के नागरिक सुख की नींद सोते हैं। सुरेन्द्र सिंह तंवर ने स्वागत करने के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए युवाओं से भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की अपील की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रतन सिंह तंवर, पूर्व निरीक्षक पूर्ण सिंह, दिनेश पंच, रणधीर सिंह चौहान पंच, डॉ. महेन्द्र, भागीरथ सिंह, सुभाष सिंह, नरेन्द्र, कैलाश सेठ, रमेश सेठ, मुख्याध्यापक सूरत सिंह, थानेदार सतपाल, शिव कुमार राघव, औमप्रकाश चौहान, राजेन्द्र सिंह परमार, कृपाल सिंह, भागीरथ जोशी, पिताम्बर सिंह समिति मेंबर, लखन, कमल सिंह, राकेश ने भी सुरेन्द्र सिंह तंवर की सेवाओं की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 06: सीमा सुरक्षाबल से सेवानिवृत्त निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह तंवर को सम्मानित करते अतरलाल व ग्रामीण।
मारपीट करने वाला गिरफ्तार
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने और तेजधार हथियार से चोट मारने के मामले में एक ओर आरोपित तेजपाल वासी पातिजा, जिला झुंझुनू राजस्थान को गिरफ्तार किया है, आरोपित मारपीट करने में शामिल था। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों को पहले गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस द्वारा तेजधार हथियार चाकू को पहले बरामद कर लिया था। शिकायतकर्ता सुनील वासी बाघोत ने थाना सदर कनीना में शिकायत दी कि दिनांक 08 जुलाई को उसके लड़के के कुआं पूजन का कार्यक्रम था। उसकी मौसी के लड़के पवन व मंजीत खाना खाने के लिए कार्यक्रम की तरफ जा रहे थे। रास्ते में मंजीत वासी बाघोत, शिवम वासी बाघोत, चंकित वासी बाघोत, योगेश वासी पातीजा देवदास राजस्थान धर्मशाला के मोड़ पर खड़े थे, अपने हाथ में पहले से ही तेजधार हथियार व अन्य पंच वगैरा लिए हुए थे। जो पवन व मंजीत को रास्ते में रोककर पवन को चोटें मारने लग गए तथा पवन की छाती पर किसी तेजधार हथियार से वार किए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ककराला में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
--खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ एसडी विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश व सीईओ रामधारी के द्वारा किया गया। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि 07 अगस्त तक कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, एथलेटिक्स की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने खिलाडिय़ों को बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए व खेल मैदान में होने वाली गलतियों से सबक लेना चाहिए।
एथलेटिक्स (100 मीटर रेस) अंडर -11 में प्रथम स्थान हेम खेड़ी व द्वितीय स्थान इशांत हैरिटेज विद्यालय ने प्राप्त किया। अंडर-14 में साहिल पीएम श्री स्कूल खेड़ी तलवाना ने प्रथम स्थान व अमनदीप आरआर ग्रीन मैक्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व अंडर-17 में प्रथम स्थान अनिकेत पीएम श्री स्कूल खेड़ी तलवाना व हर्ष एसडी विद्यालय ककराला ने द्वितीय स्थान तथा अंडर-19 में प्रथम स्थान विपिन एसडी विद्यालय ककराला व द्वितीय स्थान अमन यूरो विद्यालय प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ अंडर -17 में रितिक पीएम श्री स्कूल खेड़ी प्रथम स्थान व हर्ष एसडी विद्यालय ककराला ने द्वितीय स्थान तथा अंडर-19 में विपिन ने प्रथम व विवेक एसडी विद्यालय ककराला ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
दौड़ अंडर -17 में अनिकेत पीएम श्री स्कूल खेड़ी ने प्रथम स्थान व अंडर-19 में विनयपाल पीएमश्री स्कूल भोजावास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ अंडर -14 में मोहित आर के वाई ने प्रथम स्थान व अण्डर-19 में नितिन एसडी विद्यालय ककराला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ अंडर -17 रितिक पीएमश्री स्कूल भोजावास ने प्रथम, अंडर-19 में प्रिंस आरपीएस कनीना प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ अंडर -17 रचित गलैक्सी विद्यालय ने प्रथम व अंडर-19 में जतिन गलैक्सी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर विद्यालय उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, राजेन्द्र सिंह, गुलशन ब्लाक एमआईएस कार्डिनेटर, राकेश पीटीआई जीएसएसएस करीरा, बलजीत डीपी ककराला, मुकेश डीपी मुंडिया खेड़ा, महेन्द्र कुमार पीटीआई पड़तल, शर्मिला डीपी बूचावास, सरिता डीपी बवानिया, प्रिती डीपी, अनिता डीपी जीएमएस झिगावन, राजकुमार पीटीआई, दीपक कोच, कुलदीप कोच, हरिओम सिंह, नरेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, अनिल कोच व उनकी टीम उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 04, 9 व 10: खंड स्तरीय खेलकूद की हैं जो ककराला में चल रहे हैं।
मांगों के समर्थन में दिया सांकेतिक धरना
-बाद में नगर पालिका के सचिव को दिया ज्ञापन
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना के लोगों ने कनीना की मांगों के समर्थन में जहां डा. भीमराव आंबेडकर चौराहे के पास सांकेतिक धरना दिया। तत्पश्चात सीधे नगर पालिका पहुंचे और कनीना नगर पालिका के सचिव कपिल कुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञापन में कहा गया है कि कनीना में बहुत से नाले खुले पड़े हैं, कोई भी बच्चा इनमें गिर सकता है, वही दुर्घटना घट सकती हैं। सभी वार्डों में प्रत्येक गली को सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई करवाई जाए, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को सुचारू रूप से चालू किया जाए। वहीं कनीना में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, कम ऊंचाई पर रखे हुए ट्रांसफार्मर या सड़क किनारे पर रखे ट्रांसफार्मर को उचित तरीके से रखा जाए। कनीना अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं से लागू किया जाए। कनीना की मुख्य सड़क मार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ब्रेकर लगाई जाए। वर्षा के पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाए। बंदरों के आतंक से कनीना वासियों को बचाया जाए। सचिव ने ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को पूरा करने तथा उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही।
फोटो कैप्शन 01: सचिव नगर पालिका कपिल कुमार को ज्ञापन देते हुए कनीना के लोग
सभी राजकीय विद्यालयों में मनाया जाएगा 15 अगस्त
-4 अगस्त से ही शुरू हो जाएंगी गतिविधियां
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। इस बार शिक्षा विभाग तथा हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देश के रक्षकों को सलाम नाम कार्यक्रम द्वारा मनाए जाने का फैसला लिया है। इस मौके पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों/भूतपूर्व और कार्यरत सैनिकों को आमंत्रित किया जाएगा। सबसे अधिक उम्र के सैनिक से ध्वजारोहण करवाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार चार अगस्त से एसएमसी अध्यापकों से मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों/भूतपूर्व सैनिकों की सूची तैयार करेंगे जिसमें सबसे अधिक उम्र वाले भूतपूर्व सैनिक का चयन 5 अगस्त को किया जाएगा। तत्पश्चात 6 अगस्त को अध्यापकों की सहायता से शहीदों के परिवार/ भूतपूर्व सैनिकों/ स्वतंत्रता सैनिकों के जज्बे की गाथा के बारे में लेख लिखेंगे। 15 अगस्त को जान देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, शहीदों की जीवनी का संकलन कर पुस्तक तैयार करेंगे जिस स्कूल में रखा जाएगा।
लेखक ने बाघोत में किया जल अर्पित
-सावन का था अंतिम सोमवार, साइकिल से पहुंचे बाघेश्वर धाम
*********************************************
****************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी लेखक एवं पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव ने सावन के अंतिम सोमवार बाघेश्वर धाम पर जाकर शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया। शिवालयों में भारी भीड़ रही। साइकिल पर जाकर जल अर्पित किया। अब शिवभोले ने चाहा तो अगले वर्ष सावन में फिर से कावड़ लाकर जल अर्पित किया जाएगा।
Sunday, August 3, 2025
पकती फसल देखकर किसान खुश
-बेहतर खड़ी है बाजरे की फसल
*******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में सावन माह में बेहतर वर्षा हुई है। अब फसल पकान पर है। किसान पकती फसल देखकर खुश हैं।
वर्तमान में बाजरे की बेहतरीन फसल खड़ी हुई। अधिक वर्षा होती है तो फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि अब फसल पकान की ओर जा रही है। किंतु अभी तक वर्षा लाभप्रद साबित हो रही है। बहरहाल किसानों की नजरें पकती हुई फसल पर टिकी है। यदि अधिक वर्षा होती है तो भावी रबी फसल को भी लाभ होगा।
इस वर्ष जहां सावन माह में अब तक 200 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। सावन माह वर्षा के मामले में बेहतर बीता है। किसान अब अपनी फसल को निहार रहे हैं और दृष्टि जमी हुई ताकि निकट भविष्य फसल तैयार हो जाएगी। किसानों का कहना है कि करीब 25 दिनों बाद फसल पक जाएगी और सितंबर माह के अंत तक कटाई हो चुकी होगी।
बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बाजरा फसल की बिजाई भी देरी से हो पाई है। विगत वर्ष की तुलना में करीब दो सप्ताह देरी से हो पाई है। यही कारण है कि किसान इस वर्ष कुछ परेशान नजर आ रहे हैं।
क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ-
पूर्व कृषि विशेषज्ञ डा. देवराज का कहना है कि बाजरे की फसल अब पकान पर है। अभी तक प्रतिदिन धूप खिलती है तथा वर्षा होती है जिससे फसल को नुकसान नहीं होगा। उनका कहना है कि जब दाने पडऩे लगे तो फसल को पानी की अधिक जरूरत होती है। आगामी 25 दिनों में फसल कटाई हो जाएगी।
फोटो कैप्शन 06: कनीना क्षेत्र में बाजरे की लहलहाती फसल
सभी राजकीय विद्यालयों में मनाया जाएगा 15 अगस्त
-4 अगस्त से ही शुरू हो जाएंगी गतिविधियां
*******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। इस बार शिक्षा विभाग तथा हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देश के रक्षकों को सलाम नाम कार्यक्रम द्वारा मनाए जाने का फैसला लिया है। इस मौके पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों/भूतपूर्व और कार्यरत सैनिकों को आमंत्रित किया जाएगा। सबसे अधिक उम्र के सैनिक से ध्वजारोहण करवाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार चार अगस्त से एसएमसी अध्यापकों से मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों/भूतपूर्व सैनिकों की सूची तैयार करेंगे जिसमें सबसे अधिक उम्र वाले भूतपूर्व सैनिक का चयन 5 अगस्त को किया जाएगा। तत्पश्चात 6 अगस्त को अध्यापकों की सहायता से शहीदों के परिवार/ भूतपूर्व सैनिकों/ स्वतंत्रता सैनिकों के जज्बे की गाथा के बारे में लेख लिखेंगे। 15 अगस्त को जान देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, शहीदों की जीवनी का संकलन कर पुस्तक तैयार करेंगे जिस स्कूल में रखा जाएगा।
चौड़ा गंदा नाला भरा है गाद से, दुर्घटनाओं का अंदेशा
-गंदा पानी फैलता है मार्गों पर
*******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। एक और जहां मानसून समाप्त होने को जा रहा है वहीं कनीना के नालों की सफाई न होने से अभी भी गाद से भरे खड़े हैं। परिणाम यह है कि एक और यहां गंदा पानी सड़कों पर लंबे समय तक फैला रहता है वही कोई भी वहां दुर्घटना घट सकती है और वाहन चालक खुले गंदे नाले में गिर सकता है। कनीना के दो प्रमुख जोहड़ों होलीवाला और कालरवाली के लिए चौड़े नाले बनाए गए हैं। दोनों में पूरे कस्बा का करीब आधा-आधा पानी आता है किंतु जब होली वाला जोहड़ लबालब भर जाता है तो इसका अपनी कालरवाली जोहड़ की ओर बहने लग जाता है। परिणाम यह है कि कनीना के दोनों जोहड़ों के गंदे नाले पूर्ण रूप से गाद से भरे हुए हैं घासफूस गंदे नालों के साथ-साथ खड़ी है। वही गंदगी के ढेर भी गंदे नालों के साथ-साथ लगे हुए हैं। लोग कुरड़ी एवं गंदगी इन वालों के साथ डाल देते हैं जिससे ये जल्दी भर जाते हैं। यहां तक कि नालों को कुछ जगह ढका हुआ है तो अधिकांश जगह बिना ढके होने के कारण न केवल बदबू फैलती रहती है अपितु कोई भी दुपहिया वाहन अंधेरे के कारण इन नालों में गिर सकता है।
जहां विगत योजनाओं में इन गंदे नालों की एक बार जरूर सफाई होती आई है किंतु इस बार इनकी सफाई नहीं होने से अभी भी पूरे गंदगी से भर खड़े हैं। जहां कालरवाली जोहड़ के लिए करीब दो किमी लंबा नाला बना है जबकि होलीवाला जोहड़ के लिए आधा किलोमीटर चौड़ा नाला है। वैसे तो जोहड़ के पास जाकर यह नाला बिना ढाका है और कोई भी दो पहिया वाहन इस नाले में गिर सकता है। नाला ओवरफ्लो होता रहता है और पास में गंदा पानी लंबे समय तक भरा रहता है। होली दहन स्थल के पास तो अधिकांश समय गंदा पानी खड़ा रहता है। एक और जहां नगर पालिका अस्थाई रूप से जोहड़ के पानी को इंजन द्वारा निकलती है परंतु चंद बूंदे होने के बाद नाले व जोहड़ भर जाते हैं और सड़क पर पानी फैल जाता है। होलीवाला व कालरवाली जोहड़ के आस पास कई घरों के द्वार तक गंदा जल फैला रहता है। जहां कालरवाली जोहड़ का आयाम इतना अधिक है कि रेवाड़ी सड़क मार्ग को क्षति पहुंचा देता है। इस संबंध में कुछ लोगों से चर्चा की गई--
नालों की सफाई न करने तथा जोहड़ों की खोदाई न होने के कारण होलिका दहन स्थल के पास सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है। आवागमन इसी गंदे पानी से होना मजबूरी बन गई है क्योंकि वैकल्पिक मार्ग नहीं है। जब तक गंदे नालों की सफाई करके जोहड़ की खोदाई नहीं की जाएगी तब तक यह समस्या यूं ही बनी रहेगी। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
-- जसवंत सिंह, कनीना
होलीवाला जोहड़ का नाला भरा होने के कारण गंदा पानी जहां सड़कों पर फैल रहा है वही बरसात के समय यह पानी बहकर सड़कों के मार्फत होता हुआ कालरवाली जोहड़ में जाता है। परिणाम स्वरूप कोई भी दुर्घटना घट सकती है। अधिकांश समय नालियां एवं नाले भरे खड़े रहते है और गलियों में गंदा जल भरा मिलता है। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है जिसका परिणाम कनीनावासियों को भुगतना पड़ रहा है।
--महिपाल सिंह, कनीना
लंबे समय से होलीवाला जोहड़ के पास गंदे पानी भरने की समस्या चली आ गई। प्रशासन अस्थायी तौर से जब तक गंदा पानी निकलता है तब तक दोबारा से वर्षा हो जाती है। नाले गाद से भरे हुए हैं, परिणाम यह होता है कि गंदा जल इधर-उधर फैलता रहता है और गंभीर समस्या बन जाती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस गंदे पानी के जोहड़ों एवं नालों की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है जिसका खामियाजा कितने ही लोग भुगत रहे हैं।
---टीनूपाल,कनीना
करीब14 लाख रुपये की लागत से जोहड़ की छटाई होनी है। तत्पश्चात नालों और जोहड़ की गंदे पानी फैलने की समस्या हल हो जाएगी। वर्तमान में मानसून सीजन चल रहा है, ठेकेदार का कहना है जितना पानी वे निकलते हैं उतना ही और भर जाता है। ऐसे में ठेकेदार भी परेशान है और जब मानसून समाप्त हो जाएगा तभी जोहड़ की सफाई की जाएगी, नालों की सफाई हो जाएगी और गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैलेगा। थोड़ा समय लग सकता है। तब तक इरिगेशन विभाग से इंजन लिया हुआ है जो नगर पालिका अपने खर्चे पर गंदा पानी निकालने का हर संभव प्रयास करती रहती है। --राकेश यादव जेई, नगर पालिका कनीना
फोटो कैप्शन 01 से 03: गंदा नाला होलीवाला जोहड़ जो गाद से भरा एवं खुला है
वहीं महिपाल, टीनूपाल, जसवंत सिंह पासपोर्ट
अधेड़ को काटा सांप ने, बची जान
--एक्सपर्ट से पकड़वाया सांप तब जाकर हुआ इलाज,
*******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव करीरा में राजबाला 55 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। जिन्होंने रेवाड़ी के अस्पताल भर्ती करवाया गया तो एक्सपर्ट भेज कर सांप को पकड़वाया गया। सांप बिटोड़े में बैठा मिला। जिसके बाद डाक्टरों ने उसे बचा लिया। करीरा के बालकिशन तथा श्रीकिशन शर्मा ने बताया कि महिला राजबाला अपने बिटोड़े से उपले लेने के लिए गई हुई थी तभी काले नाग ने डस लिया तुरंत उसके स्वजन उसे कनीना ले गए जहां से उन्हें रेवाड़ी भेज दिया गया। रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चलता रहा। तब तक एक्सपर्ट भेज कर सांप को पकड़वाया गया। सांप पकड़ कर जब एक्सपर्ट रेवाड़ी ले गया तब उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि सांप काटने के बाद बिटोड़े में घुस गया। डाक्टरों ने सांप पकडऩे वाले एक्सपर्ट को भेजा तब तक उसके इलाज चलता रहा। जब सांप को पकड़ कर ले जाया गया तब उसकी जान बच पाई। जब सांप को पकडऩे के लिए एक्सपर्ट आये तो भारी भीड़ जमा हो गई।
फोटो कैप्शन 04: सांप को पकड़कर ले जाते हुए एक्सपर्ट
दूसरे दिन भी खिली धूप, राहत
-हो चुकी है अच्छी वर्षा
*******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में रविवार दूसरे दिन कोई वर्षा नहीं हुई, धूप खिली। विगत कुछ दिनों से कनीना क्षेत्र में प्रतिदिन कुछ न कुछ वर्षा हो रही थी किंतु दो दिनों से धूप खिली, कुछ समय बादल छाये रहे परंतु पूरे दिन कोई वर्षा नहीं हुई। किसानों का मानना है कि वर्षा पर्याप्त हो चुकी है अब तो मौसम खुलना चाहिए ताकि बाजरे की फसल पैदावार अच्छी हो सके। मौसम विभाग की माने तो अभी मौसम इसी प्रकार का रहने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसान मौसम खुलने से खुश नजर आए।
सावन का अंतिम सोमवार 4 को, रहेगी भीड़
*******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त है। इस दिन शिवालयों में भीड़ रहेगी। इस वर्ष सावन माह में चार सोमवार आए हैं। व्रत रखने वाले भक्तों के लिए यह सोमवार खास होगा चंूकि यह सावन का अंतिम सोमवार होगा वहीं रक्षा बंधन के दिन सावन संपन्न हो जाएगा। सावन में इस बार अच्छी वर्षा हुई है।
Saturday, August 2, 2025
Friday, August 1, 2025
राखियों से सज गए हैं बाजार
- अलग-अलग प्रकार की राखियों की भरमार
*******************************************************
*************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। 9 अगस्त रक्षाबंधन के पर्व के दृष्टिगत बाजार विभिन्न प्रकार की राखियों से सज गए हैं। कई डिजाइन की राखियां बाजार में आई हुई हैं। राखियों को भेजने की परंपरा जारी है। बहने अपने भाइयों के लिए राखियां भेज रही है वहीं पर्व को मनाने के लिए विभिन्न गांव में तैयारियां चल रही हैं। विशेष का दुकानें सज गई हैं। गांव में राखी बेचने के लिए भी लोग आने लगे हैं। सबसे बड़ी विशेषता है कि त्योहार को लेकर के विभिन्न दुकानदार अपनी दुकानों के आगे राखियां रख लेते हैं और जमकर बेचते हैं। इस दिन जहां विगत वर्षों महिलाओं को पूरे हरियाणा की रोड़वेज बसों में मुफ्त यात्रा करने का प्रावधान है वही रक्षाबंधन को लेकर के अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
या तो बहने अपने भाइयों के घर जाती है और राखी बांधकर कर आती है या भाई अपने बहन के घर राखी बंधवाने जाते हैं। यह पर्व सभी पर्वों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और भाई बहन के प्यार को इंगित करता है। अब तो भारी भरकम राखियों की बचाए हल्की राखियां पसंद की जाति और आधुनिक समय विज्ञान की उन्नति के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की राखियां बाजार में आ गई है। जिनको लेकर के बच्चे, बूढ़े और युवा सभी में उत्साह होता है। म्यूजिकल राखियां भी बाजार में आई हुई है।
एक वक्त था जब डाकघरों के माध्यम से राखियां गंतव्य स्थान तक जाती थी। डाकघर में गर्मी दिनभर लगे रहते थे किंतु अब राखी भेजने का रिवाज कम हो गया है। कोरियर से भी राखियां भेजी जाती हैं। इस संबंध में दुकानदारों का कहना है कि राखियां आनलाइन भेजे जाने के कारण उनकी खरीददारी कम हो रही है। इस संबंध में दुकानदारों एवं पोस्टमैन के विचार निम्र हैं-
एक वक्त था जब 20 दिनों से लेकर एक माह तक केवल राखियों के पैकेट घर घर पहुंचाए जाते थे। ये राखियां तीन दिनों से दस दिनों के बीच गंतव्य स्थान पर पहुंचती थी। पोस्टमैन का काम उन दिनों सबसे अधिक होता था। इसके बाद कुरियर सेवा की ओर रुझान बढ़ा। इसके बाद तो डाकघरों में राखी कम से कम आने लगी। समय बदला और डाकघरों की बजाय लोग राखी न भेजकर रक्षा बंधन पर्व पर या तो भाई बहन के पास या बहन भाई के पास पहुंचती है। इस प्रकार रक्षा पर्व भी हाइटेक हो गया है।
--राजेंद्र सिंह पोस्टमैन
अब तो आनलाइन राखी भेजे जाने एवं गांवों में राखियां बेचने वाले आने लगे हैं जिससे उनका काम कम होता जा रहा है। चाहे कितनी भी बेहतर राखियां दे दे किंतु बेचने वालों की राखियों की मांग अधिक होती है। उनका कारोबार कम होता जा रहा है।
---रोहित कुमार दुकानदार
अब तो आनलाइन राखियों का जमाना आ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में राखियां अब भी दुकानों से सीधे खरीदकर बांधी जाती हैं किंतु बड़े शहरों में उल्टा राखी आनलाइन खरीदकर आनलाइन ही गंतव्य स्थान पर भेज दी जाती हैं। राखी के प्रति आधुनिक युग में बहन एवं भई एक दूसरे के पास जाने लगे हैं।
--योगेश कुमार दुकानदार
फोटो कैप्शन 06: बाजार में राखियां
वहीं राजेंद्र कुमार, योगेश कुमार, रोहित कुमार की पासपोर्ट फोटो
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में 11 कक्षा की रिक्त सीटों पर आवेदन
-23 हैं रिक्त सीटें
*******************************************************
*************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा जिला महेन्द्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए आनलाइन /आफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें कक्षा 11वीं में प्रवेश पूर्ण रूप से दसवी कक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगा। कक्षा ग्यारहवीं में दाखिले के लिए 10अगस्त तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य ने बताया कि आनलाइन आवेदन निम्न लिंक पर करें-
https://docs.google.com/forms/
उन्होंने बताया कि पात्रता हेतु शर्तों में अभ्यर्थी महेन्द्रगढ़ जिले के किसी भी सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा दसवीं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत रहा हो । अभ्यर्थी का जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र आर्य ने बताया कि पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा पूर्णत: नि:शुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है। विभिन्न खेलों में उत्तम व्यवस्था, स्काउट गाइड, एनसीसीए कला तथा संगीत की विशेष शिक्षा व सुसज्जित पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि 23 रिक्त सीटें हैं।
चयन मानदण्ड हेतु https://www.navodaya.gov.in/
गाहड़ा निवासी वन दरोगा सुरेंद्र पाल हुए सेवानिवृत्त
-ग्रामीणों ने किया सम्मान
*******************************************************
*************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। उप मंडल के गांव गाहड़ा निवासी सुरेंद्र पाल वन दरोगा के पद से पलवल जिले से सेवानिवृत्ति हुई। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजन में वन विभाग के पलवल कर्मचारियों व ग्रामीणों ने भाग लिया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सुरेंद्र पाल का स्वागत किया। सुरेंद्र पाल ने मां अनारकली देवी से आशीर्वाद लिया। महाशय महाराम ने पगड़ी पहनाकर सुरेंद्र पाल का सम्मान किया। रामेश्वर दयाल शास्त्री ने गांव के खेल नामक पुस्तक भेंट की। रामेश्वर दयाल शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि सुरेंद्र पाल ने अपने नौकरी के 32 साल के कार्य कल में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल व पलवल जिलों में काम किया। इस दौरान सुरेंद्र पाल वन कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के प्रधान भी रहे। उन्होंने प्रधान रहते हुए कर्मचारियों की मांगों को उठाया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि श्रीपाल यादव, राज यादव, पूर्व सरपंच राजबीर, ऋषिराज नम्बरदार, बलवंत सिंह आर्य, अमित पंच, धुरंधर शर्मा, उमेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: सुरेंद्र पाल का सम्मान करते हुए ग्रामीण व वन विभाग कर्मचारी।
कनीना डाकघर में तीन दिनों से नहीं हो रहा कोई काम
-राखी भेजने वाली महिलाएं बेहद परेशान -मजबूरन कोरियर से भेज रही हैं रक्षासूत्र
संवाद सहयोगी, जागरण. कनीना। कनीना के उप-डाकघर में विगत तीन दिनों से कोई काम नहीं हो रहा है। न तो लेनदेन हो रहा है न ही किसी प्रकार की पत्रों की रजिस्ट्री आदि की जाती है। ऐसे में उप-डाकघर खाली पड़ा है मौन नजर आते हैं। अभी दो-तीन दिन और यही हालत रहने की संभावना बताई जा रही हैं। बताया जाता है साफ्टवेयर अपडेट किये जा रहे हैं जिसके चलते यह हालात बन गए हैं। मोहन पार्षद, राखी, सुनीता करतार सिंह, दिनेश कुमार आदि ने बताया ककि अपने से संबंधियों को राखी भेजना चाहते हैं किंतु डाकघर में कोई काम नहीं हो रहा है। रक्षाबंधन को एक सप्ताह बाकी है, ऐसे में लोग डाकघर तक लेनदेन करने के लिए, पत्र प्रेषित करने के लिए जाते हैं किंतु निराश लौट रहे हैं।
इस संबंध में उप डाकपाल गौतम यादव सिंह के फोन पर संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि अभी आईटी 2.0 नामक साफ्टवेयर सोमवार तक लांच होने की संभावना है तब तक कोई काम न होने की संभावना है। उधर मोहन पार्षद ने बताया कि वे राखी भेजने के लिए गए थे किंतु डाकघर में राखियां भेजने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी साफ्टवेयर अपडेट हो रहा है, ऐसे में दो-तीन दिनों तक और काम नहीं होगा। उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। ऐसे में निधि कोरियर द्वारा राखियां भेजी जा रही है जो काफी महंगी पड़ती हैं। उपभोक्ताओं का कहना है अगर साफ्टवेयर अपडेट करना था तो रक्षाबंधन के बाद किया जाता तो ज्यादा बेहतर होता। ऐसे में कोई जवाब देता नजर नहीं आ रहा है।
स्टेट बैंक की शाखा में नहीं चल रही मशीन-
कनीना बस स्टैंड स्थित स्टेट बैंक आफ़ इंडिया की शाखा में पासबुक प्रविष्टियां करने वाली मशीन कई दिनों से कार्य नहीं कर रही है जिसके चलते उपभोक्ता बैंक शाखा जाते हैं और परेशान लौट आते हैं। उपभोक्ता दिनेश कुमार, सुनीता, रमेश , सुरेश कुमार आदि ने बताया कि चार दिनों से स्टेट बैंक की शाखा में जाते हैं ताकि उनकी पासबुक की प्रविष्टियां पूर्ण करवाई जा सके किंतु मशीन पर ताला लगा हुआ है। ऐसे में उपभोक्ता दुखी होकर लौट आते हैं। अभी यही नहीं पता कि कितने दिनों तक यही हालत चलेगी। उपभोक्ताओं की मांग है कि स्टेट बैंक की शाखा की प्रविष्टियां करने वाली मशीन को दुरुस्त करवाया जाए, वरना उपभोक्ता मजबूरन निजि बैंकों की और जाने को मजबूर होंगे।
फोटो कैप्शन 03: कनीना उप-डाकघर पड़ा सुनसान
कनीना नगर पालिका के लिए दो पार्षदों को दिलाई पद की शपथ
-कई भाजपा नेता रहे मौजूद
*******************************************************
*************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नगरपालिका में मनोनीत पार्षद सवाई सिंह एवं नीलम देवी को प्रधान नपा रिंपी कुमारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नीलम देवी तथा सवाई सिंह को हरियाणा सरकार ने कनीना नगर पालिका के लिए पार्षद बतौर मनोनीत किया गया था जिनको शपथ कनीना नगरपालिका में विभिन्न भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ दिलवाई गई। उल्लेखनीय है की नीलम देवी के पति कुलदीप वाटर सप्लाई में काम करते हैं। उधर सवाई सिंह वार्ड 14 को सरकारी पार्षद मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय की सवाई सिंह एक समाजसेवी है तथा तथा विभिन्न समाज सेवाओं एवं बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उल्लेखनीय है कि कनीना नगर पालिका के 14 वार्डो से 14 पार्षद तथा प्रधान पहले से ही चुने जा चुके हैं। अब ये दोनों पार्षद सरकार द्वारा मनोनीत करके भेजे गए हैं इस मौके पर जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेशमंत्री हरियाणा,जसवंत सिंह बबलू ,विजयपाल पूर्व अध्यक्ष, मोहन सिंह पूर्व पार्षद, ओमप्रकाश, रतन सिंह, मनोज कुमार ,ओम प्रकाश लिशानिया, नवीन सेठ, योगेश अग्रवाल देशराज, रतन सिंह, कपिल सचिव नपा, मनोज कुमार नपा अकाउंटेंट ,सुरेंद्र शर्मा वशिष्ठ,रोशन लाल अध्यक्ष आआरसीएम, राजकुमार कनीनवाल पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विजय कुमार, कृष्ण प्रकाश, बलवान सिंह आर्य, केके पूनिया, प्रताप सिंह, भूपेश कुमार, डा. भूपेश, पवन कुमार, कुलदीप,श्रीभगवान गौतम ,धर्मवीर कोटिया, अनिल कुमार, मनीष पूर्व पार्षद, दिनेश कुमार मोलडऩाथ ट्रस्ट प्रधान, कंवर सेन वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01:शपथ लेते हुए नीलम देवी तथा सवाई सिंह
वर्षा ने की कनीना की हा
लात बदतर, फिर हुई 6 एमएम वर्षा
- गलियों में जमा हो गया है गंदा जल
*******************************************************
*************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में शुक्रवार को 6 एमएम वर्षा हुई। अब तक चार दिनों में 84 एमएम वर्षा हो चुकी है। वैसे तो कम वर्षा होती है तो भी किसानों का दुखड़ा बढ़ जाता है वही अधिक वर्षा होती है तो भी किसान परेशान हो जाते हैं लेकिन कस्बा कनीना की तो हालात वर्षों से बदतर है। जब तक कनीना के होलीवाला और कालरवाली जोहड़ों का समाधान नहीं होगा तब तक गलियों में यूं ही पानी खड़ा रहेगा। लोगों के घरों में पानी घुसता रहेगा और लगभग हर गली मोहल्ले में कहीं ना कहीं पानी जमा दिखाई देगा। शुक्रवार को 6 एमएम वर्षा एक ही दिन में हो गई है और करीब 84 एमएम वर्षा 4 दिनों में हो गई है तो कस्बा कनीना की हालात बदहाल होना स्वाभाविक है। होली वाला और कालरवाली जोहड़ों के रास्तों पर तो खूब पानी जमा हो गया है। सबसे बड़ी विशेषता देखने को मिली महिला एवं पुरुष गोबर को अपने सिर पर उठाकर गंदे पानी से ले जाते हुए दिखाई दिये। दुर्भाग्य है कि कोई वैकल्पिक मार्ग अभी तक नहीं बना है। परिणाम यह है कि आवागमन बहुत कठिन हो गया है। गुजरते हुए वाहन कीचड़ उछालते देखे गए हैं। मुख्य मार्ग रेवाड़ी की भी यही हालात है, जगह-जगह पानी भर गया है। कनीना मंडी नहर के साथ बनाई गई सड़क की भी यही दुर्दशा है, जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। रेवाड़ी टी-प्वाइंट हो या शिवभोले चौक पर हर जगह गंदा जल भरा हुआ है। वैसे तो बुजुर्गों का कहना है कि वर्षा कभी बेकार नहीं जाती। अधिक वर्षा हो जाए तो यह सत्य है कि फसलों पर कुप्रभाव पड़ेगा किंतु भावी फसल के लिए अच्छी पैदावार के रास्ते खुल जाएंगे। अब वही हालत है कनीना कस्बे में अच्छी वर्षा हो चुकी है और सुख के साथ दुख तो चलते ही हैं। यदि कस्बा कनीना में वर्षा यूं ही चलती रही तो यह सत्य है कि बहुत से घरों में गंदा जल भर जाएगा परंतु लाभ यह होगा कि किसानों की पैदावार अच्छी होगी क्योंकि कुछ पाने के लिए कुछ खोना ही पड़ता है।
वर्षा होना शुभ संकेत है चाहे कुछ घरों में गंदा जल भर जाए, वह एक बात अलग है। कनीना नगर पालिका ने गंदे पानी निकासी के अस्थायी प्रबंध कर रही है किंतु जब तक जोहड़ों की पैमाइश करके खोदाई का काम नहीं किया जाएगा तब तक यूं ही गंदा पानी सड़कों पर फैलता रहेगा।
फोटो कैप्शन 02: सड़कों पर भरा गंदा जल








































