Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, August 5, 2025



 

विद्यालय भवन निरीक्षण के लिए गठित कनीना ने किया दर्जनों स्कूलों का निरीक्षण
-दिये स्कूलों को सुझाव
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
विद्यालय भवन निरीक्षण के लिए गठित  कनीना क्लस्टर कमेटी के सदस्यों सुनील खुडानिया प्राचार्य माडल संस्कृति स्कूल कनीना, नरेश कुमार कौशिक प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी व मुन्ना राम प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला ने खंड के विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों का दौरा किया।
 प्रथम चरण में टीम ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी ,राजकीय उच्च विद्यालय  भड़क , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढाणी कपूरी राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनी ककराला जी आर इंटरनेशनल स्कूल आरसीएम स्कूल कनीना , रामचंद्र मेमोरियल स्कूल कनीना, सदा सुख मेमोरियल स्कूल कनीना जीएल पब्लिक स्कूल कनीना ,एसएम गीता हाई स्कूल कनीना, आदर्श हाई स्कूल कनीना, माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना, राजकीय बाल प्राथमिक पाठशाला कनीना यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना सीबीएस पब्लिक स्कूल ककराला भवन का निरीक्षण किया तथा इन विद्यालय में विशेष रूप से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में विद्यालय की जर्जर दीवार के पास तारबंदी करवाई गई वहीं राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी में क्षतिग्रस्त शौचालय को बंद करने के आदेश दिए गए।  विद्यालय में किसी भी जर्जर भवन के कोने को बंद करने के निर्देश दिए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में क्षतिग्रस्त भवन के बरामदों को सील करने के आदेश दिए। राजकीय उच्च विद्यालय भडफ़ में शौचालय की जर्जर दीवार को हटावाया गया। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी भडफ़ में खस्ताहाल शौचालय को बंद करने के आदेश दिए। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी कपूरी में क्षतिग्रस्त भवन व पानी गिरते लेटर के  क्षेत्र को तारबंदी करने की आदेश दिए गए वहीं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय में उचित तारबंदी करवाने के निर्देश दिए गए।
 
 



 ककराला में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी रहा जारी
--आयोजित हुई अनेक प्रतियोगिताएं
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
ककराला के एसडी स्कूल में दूसरे दिन चली खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलकूद आयोजित हुए।  खो- खो प्रतियोगिता में अंडर-11 आयु वर्ग आरएचएम पोता प्रथम व ग्लोबल स्कूल कलवाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे, अंडर-14 आयुवर्ग में पीएमश्री भोजावास प्रथम व देवयानी स्कूल बेवल द्वितीय स्थान रहा, अंडर-17 आयुवर्ग में  पीएमश्री भोजावास प्रथम व देवयानी स्कूल बेवल द्वितीय स्थान ,अंडर- 19 आयु वर्ग में देवयानी स्कूल प्रथम व जीएसएस स्कूल बाघोत द्वितीय स्थान, कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में हेरीटेज स्कूल मोहनपुर प्रथम व जीएसएस स्कूल पाथेड़ा द्वितीय स्थान, वालीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम व बीआर आदर्श सेहलंग द्वितीय स्थान,अंडर-17 आयु वर्ग में जीएसएस स्कूल स्याणा प्रथम व आरपीएस स्कूल कनीना द्वितीय स्थान, अंडर-19 में आयु वर्ग में आरएचएम स्कूल पोता प्रथम स्थान व आरपीएस स्कूल कनीना द्वितीय स्थान रहा।
अंडर-19 आयु वर्ग में 5000 मीटर लड़कों की दौड़ में हेरिटेज स्कूल मोहनपुर का छात्र दीपांशु प्रथम व कार्तिक यूरो स्कूल कनीना द्वितीय स्थान रहा, अंडर-17 आयु वर्ग में 3000 मीटर लड़कों की दौड़ में पीएमश्री भोजावास का छात्र रितिक प्रथम व अर्जुन आरआर ग्रीन स्कूल खेड़ी द्वितीय स्थान, अंडर-19 आयु वर्ग में सोमवीर जीएसएस स्कूल बाघोत प्रथम स्थान व विनय पाल पीएमश्री भोजावास द्वितीय स्थान रहा, अंडर-14 आयुवर्ग में शार्ट पुट में जिवितेश मोर्डन स्कूल भोजावास प्रथम व  जीत सदासुख स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान रहा, अंडर-17 आयुवर्ग में शार्ट पुट में जीएमएसएसएसएस स्कूल कनीना हर्षित प्रथम व सूरज एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय स्थान, अंडर-19 आयुवर्ग में शार्ट पुट में साहिल एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व मानव यूरो स्कूल द्वितीय स्थान रहा।  अंडर-19 आयु वर्ग में लोंग जम्प में कृष्णा पब्लिक स्कूल गुढ़ा का शुभम  प्रथम वदीपक मोर्डन स्कूल,  अंडर-17 आयुवर्ग में लोंग जम्प में कृष्णा स्कूल गुढ़ा का योगेश प्रथम व आरआर ग्रीम खेड़ी का अर्जुन द्वितीय स्थान पर रहा , अंडर-14 आयु वर्ग में विनय तंवर आरआर ग्रीन स्कूल खेड़ी प्रथम व अमित बीआर ज्ञानदीप स्कूल सूरजनवास द्वितीय स्थान रहा, अंडर 11 आयु वर्ग में दक्ष सदासुख स्कूल कनीना प्रथम व दक्ष सदासुख स्कूल कनीना, अंडर-19 आयु वर्ग हाई जम्प प्रतियोगिता में प्रिंस आरपीएस स्कूल कनीना प्रथम व दीपक माडर्न स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान, अंडर-17 आयु वर्ग में योगेश सदासुख स्कूल कनीना प्रथम व आर्यन डीएवी दौगड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-14 आयुवर्ग में सदासुख स्कूल कनीना का छात्र मयंक व हियांशु माडर्न स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान पर रहे। ज्वेलीन प्रतियोगिता में अंडर 19 में साहिल एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व नवनीत माडल स्कूल कनीना द्वितीय स्थान, अंडर-17 में अभी जीएसएस स्कूल सेहलंग प्रथम व अभिनव एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय स्थान पर रहे।
फोटो कैप्शन 3/4/5 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ककराला


दो बार आये खातों में पैसे, अब उगाहे जाएंगे
-गलती विभाग ने की, भुगतेंगे बच्चे और शिक्षक
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 विज्ञान प्रदर्शनी में स्क्वेयरअप नामक साफ्टवेयर से दोबारा राशि बच्चों ,शिक्षकों एवं अन्य लोगों के खाते में चली गई। मिली जानकारी अनुसार फरवरी 2025 में पहली बार तो दूसरी बार मार्च 2025 में राशि डाली गई। विभाग मार्च-2025 के बाद अब जागा है। विभाग का कहना है कि यह राशि 19650 रुपये बनती है जो बच्चों और शिक्षकों के खाते में स्क्वेयर अप वेबसाइट से दोबारा खातों में डाली गई। मिली जानकारी अनुसार कम से कम 300 रुपये और अधिकतम 2300 रुपये तक की राशि 35 लोगों के खाते में दो बार डाली गई। यह गलती विभाग की है। अब जब बच्चों ने वह राशि प्रयोग कर ली है तब जाकर विभाग जागा है और इसके लिए उन बच्चों और शिक्षकों से राशि वापस करवाने की बात कही है और साथ में चेतावनी भी दी है कि यदि राशि बच्चों और कर्मचारियों से वापस नहीं ली गई तो संबंधित मुखिया जिम्मेदार होगा। गलती विभाग कर बैठा और अब भुगतेंगे बच्चे और शिक्षक। जिन फल एवंा पुस्तक विक्रेताओं के खाते में दो बार राशि चली गई उनसे उगाही कौन करेगा, जो बच्चे स्कूल अगर छोड़ भी चुके हैं तो उनसे राशि कैसी उगाही जाएगी। इस बात को लेकर के मुखिया के दिमाग में अनेकों परेशानियों ने डेरा डाल दिया है। इस प्रकार की गलती करने के लिए जिम्मेदार स्क्वेयर अप वेबसाइट है जिसके लिए बच्चों को दोषी ठहराया जा रहा है। आखिरकार जब राशि दोबारा चली ही गई तो उनको कैसे उगाया जाए? केवल 19650 रुपये के लिए भारी माथापच्ची करनी पड़ेगी। इस संबंध में बीआरसी दिलबाग सिंह ने बताया कि वे इस संबंध में अकाउंटेंंट से पूछकर विस्तार से बता पाएंगे किंतु अकाउंटेंट प्रियंका ने बताया कि पोर्टल से गलती हो गई है। यह पैसा वापस लेकर जमा किया जाना है। यह गलती पूरे हरियाणा में हो चुकी है।





स्थान आधारित हाजिरी का किया विरोध
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा सरकार से स्वास्थ्यकर्मियों पर लागू स्थान आधारित हाजिरी निर्णय को वापिस लेने की मांग की है।
   बसपा नेता अतरलाल ने जियो फेसिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अडिय़ल रवैये के कारण राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं। बीमार बुजुर्ग, महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल हस्तक्षेप कर जियो बेस्ड एडेंटडेंस सिस्टम को वापिस लेने की घोषणा करनी चाहिए। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ सकें। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के स्थान आधारित हाजिरी को अव्यवाहरिक तथा कर्मचारियों की निजता के खिलाफ बताते हुए कहा कि जब कर्मचारी पहले ही बायोमैट्रिक आधार पर हाजिरी लगा रहें है तो जियो बेस्ड सिस्टम लागू करने का क्या औचित्य है। उन्होंने स्थान आधारित हाजिरी को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए इस निर्णय को तत्काल वापिस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी राज्य सरकार के इस कर्मचारी विरोधी निर्णय का विरोध करती है। उन्होंने सरकार से तानाशाही व अडियल रवैया छोड़कर कर्मचारियों की मांग स्वीकार करने की अपील की।




  चोर साहब के कारनामे- 29
लोग भी पहचानने लग गये हैं चोर साहब को
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना निवास डा. होशियार सिंह पत्रकार एवं लेखक के प्लाट से चोर साहब ने तीन ट्राली पत्थर,ईंट, गमले, बिजली का सामान और जो कुछ हाथ लगा सब समय-समय पर चोरी कर ले गया। चोर साहब को उनकी आदतें, व्यवहार, चाल चलन सब दूर से आभास करवाता है कि यह चोर साहब है। अब तो लोग और मेरे दोस्त भी चाोर साहब को दूर से पहचाने लग गए हैं। चोर साहब को दूर से बता देते हैं कि यह हैं चोर साहब। हुआ यूं कि मेरे प्लाट के पास मुख्य सड़क पर अपने प्लाट के साथ तीन-तीन फीट जमीन छोड़ी हुई है जहां वर्षा का पानी खड़ा होता आ रहा है। मजदूर मिस्त्री लगाकर कुछ टाइलें कऊंची करवाने की कार्रवाई कर रहा था। ताकि पानी ने खड़ा न हो तभी मेरा एक दोस्त उन मजदूरों मिस्रियों से बात कर रहा था तभी चोर साहब का आगमन हुआ और चोर साहब ने आंव देखा ना ताव मिस्त्री, मजदूर एवं टाइलों की फोटो खींचनी शुरू कर दी। जब मैं पहुंचा तब तक चोर साहब वहां से जा चुके थे। जब मैं पहुंचा तो मेरा दोस्त हंस पड़ा और बताया कि आज उन्होंने चोर साहब को देखा है। मैंने पूछा कि तुम्हें कैसे मालूम कि वो चोर साहब था?  उन्होंने कहा कि यहां तुम अपने प्लाट की टाइल ऊंची करवा रहे हो और उनकी फोटो  खींचने का मतलब है उसे बहुत दर्द हो रहा है और जिसको दूसरे की खुशी से दर्द होता है वह चोर साहब नहीं तो और कौन हो सकते हैं? मेरे होठों पर मुस्कान छा गई। यही नहीं एक मेरे दोस्त ने दो तीन दिनों बाद बताया कि आज मैंने चोर साहब की गाड़ी देखी है? मैंने पूठा कि तुमने कैसे पहचाना? उन्होंने कहा कि तुम्हारी टाइलें जो तुमने लगवाई हैं उनके ऊपर से जबरन गाड़ी को ले जा रहा था ताकि ये टाइलें नीचे बैठ जाए? मैंने नंबर पूछे तो उसने गाड़ी के नंबर बताएं और रंग बताया। मैंने कहा सचमुच वो ही चोर साहब है। चोर साहब को किसी की खुशी बर्दाश्त नहीं हो सकती। अगर घर के बाहर ईंट भी रख दी तो चोर साहब को बर्दाश्त नहीं है। अगर घर के दरवाजे पर गमला रख दो तो चोर साहब किसी प्रकार उसे या तो तोड़ेगा या हटाएगा। ऐसे चोर साहब के कारनामे?



अब बंदर फसलों पर भी धावा बोलने लगे
- मक्का, ज्वार, बाजरा को भी तोड़कर खाने लगे
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कस्बे में बंदर एक ला-ईलाज बीमारी जैसी समस्या बन गई है। दिनोंदिन बंदर एक समस्या बनती जा रही है। अब तक किसानों के खेत सुरक्षित थे किंतु अब खेतों में भी बंदर जाने लगे हैं। बाजरा हो या ज्वार मक्का हो या फलदार पौधे किसी को नहीं बख्शते ।बंदरों के कारण जहां हर इंसान दुखी हो चला है। कभी बंदरों की पूजा करते थे अब लट्ठ पूजा होती है, कभी बंदर को लोग देख कर खुश होते थे, अब बंदर दिखाई देते घर का दरवाजा बंद कर लेते हैं। बंदरों के बारे में कभी लोगों की दिमाग में गलतफहमी  थी और हनुमान जी की फौज बताने लग गये थे। बड़ा दुर्भाग्य है हनुमान जैसे परमवीर, राम भक्त जिसने कभी किसी का अहित नहीं किया और बंदरों का दुनिया में एक काम बता दो जो अच्छा करता हो। अगर पानी की टंकी है तो उसमें गर्मियों में खूब नहाते हैं, हगतेे हैं मूतते हैं और लोग मजे से उस पानी को पी जाते हैं। यदि यूं ही बंदर बढ़ते गए तो आने वाले समय में खेतों पेड़ ,पौधे, फसल नहीं बच पाएंगी और फिर लोग इनको पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  बंदर जैसा बदमाश राक्षस प्राणी धरती पर कोई नहीं है। कोई चीज हाथ लगे चट कर जाता है। पक्षियों को मारकर खा जाता है, घोंसले से अंडे चोरी करके खा जाता है, किसी पेड़ पर जीव के अंडे है तो उनको भी नहीं बख्शता। इससे बड़ा राक्षस जानवर इस धरती पर कोई नहीं है।
अगर बंदर के कारनामे देखें तो कनीना में ही कम से कम दो दर्जन लोगों को बंदरों ने काट लिया फिर लगवाते रहिये एंटी रेबिज के इंजेक्शन। कनीना नगर पालिका तो बेशर्म होकर एक कोने में बैठ गई है क्योंकि सबसे प्रमुख मांग कनीना की बंदरों से निजात दिलाने की थी और बंदरों को काबू करने में नगर पालिका फेल हो चुकी है।




नगर पालिका ने चलाई जेसीबी
- करवाया नाला साफ
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगरपालिका की ओर से जेसीबी द्वारा होलीवाला जोहड़ की कुछ गंदगी को हटाया और नाली को साफ करवाया गया है परंतु समस्या जस की तस रहेगी क्योंकि जोहड़ लबालब गंदे पानी से भरा है। जब तक जोहड़ की खोदाई नहीं हो पाएगी तब तक जोहड़ में पानी नहीं जा पाएगा और गंदा नाला गंदे पानी से भरा खड़ा रहेगा। जेसीबी द्वारा कुछ गंदगी को कम जरूर किया है।
 



एक सप्ताह से टूटा पड़ा है पोल
- बिजली का तार धरती को छूने को
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना बस स्टैंड जेपी मिष्ठान के सामने बिजली का एक पोल करीब एक सप्ताह पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर तोड़ दिया।
 आज भी यह टूटा हुई हालत में यही पड़ा हुआ है। साथ में इस पर टंगे तार अब धरती को छूने को हैं।  अति व्यस्त मार्ग होने के कारण कोई भी दुर्घटना घट सकती है। रक्षाबंधन का पर्व सिर पर है लेकिन बिजली विभाग ने पोल को नहीं उठाया है और न ही तारों को ठीक किया गया है। कोई भी दोपहिया वाहन चालक भी इन तारों में फंस सकता है।
 राकेश कुमार, सतीश कुमार, किशोर कुमार, अनिल कुमार, महेश कुमार, हनुमान प्रसाद, राधेश्याम ,नेम सिंह आदि ने बताया कि आए दिन अनेकोु दुर्घटनाएं होते-होते बच जाती है। अभी तक विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। न जाने किस दुर्घटना की बाट जोह रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टूटे हुए पोल को हटाया जाए तथा धरती को छूने को जा रही तारों को दुरुस्त करवाया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
 फोटो कैप्शन 01: गिरा हुआ पोल व झुके हुए बिजली के तार









मानव ने पाया दूसरा स्थान, स्कूल ने किया पुरस्कृत
*****************************************************************
************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल में  एडीआर के सौजन्य से चलाए गए सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता रोड रूल्स - लाइफ टूल्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (प्राथमिक विंग) कनीना मंडी के पांचवीं कक्षा के छात्र मानव ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक सहित समस्त स्टाफ ने मानव उनकी मुख्य अध्यापिका मीना देवी व अध्यापिका मोना को पुरस्कृत किया तथा  बधाई दी। मानव की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उसे इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि मानव को गत दिवस जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जिला सत्र एवं न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने उसे इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन 02: मानव व शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए


 

No comments: