Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, November 25, 2025

किसान के खेत से 10 पीतल की नोजल चोरी, पुलिस को दी शिकायत
-धनौन्दा गांव का मामला
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
  उप-मंडल के गांव धनौन्दा में एक किसान के खेत से पीतल की फव्वारा नोजल चोरी होने का मामला सामने आया है। खरखड़ा बास निवासी सुमेर सिंह पुत्र रोहताश ने इस संबंध में थाना शहर कनीना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सुमेर सिंह के अनुसार उसकी खेती सिहोर की नहर के निकट स्थित है। वह 23 नवंबर को अपनी गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए करीब 10 फव्वारे लगाकर घर लौट आया था। अगले दिन 24 नवंबर की सुबह जब वह पानी की लाइन बदलने खेत पहुंचा तो उसने देखा कि फव्वारों में लगी लगभग 10 पीतल की नोजलें चोरी हो चुकी थीं। किसान का कहना है कि चोरी की वारदात रात के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई है। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया। टीम ने पैरों के निशान देखे, मौके की तस्वीरें लीं तथा मामले की जांच का आश्वासन दिया।किसान ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग की
सुमेर सिंह ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और खेती ही उसका मुख्य व्यवसाय है। नोजल चोरी होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।

ट्रैक्टर पंजीकरण शुल्क में की गई वृद्धि को किसान विरोधी
-भावांतर में भी हुआ धोखा-अतरलाल
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी नेताजी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार द्वारा ट्रैक्टर पंजीकरण शुल्क में की गई वृद्धि को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। अतरलाल ने जिला के गांव भोजावास, गोमला, गोमली में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि बसपा को हरियाणा के किसानों से शिकायत मिली है कि हरियाणा सरकार ने ट्रैक्टर पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क में 10 गुना वृद्धि करके किसानों को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। पहले ट्रैक्टर पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क 1080 रुपए लगता था जो अब 10 गुना बढ़कर 10485 रुपए कर दिया गया है। सरकार की इस रजिस्ट्रेशन फीस वृद्धि से किसानों की कमर टूट जाएगी।
  मौजूदा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए अतरलाल ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। सरकार किसानों को बाजरा भावांतर देने में भी धोखा कर रही है। बाजरे की खरीद बंद हुए 10 दिन हो गए हैं परंतु अब तक बाजरा भावांतर की राशि किसानों के खातों में नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाजरे का मंडी भाव 2200 रुपए प्रति क्विंटल मानकर 575 रुपए भावांतर राशि देने की घोषणा की थी। बाजरे की सरकारी खरीद न करके सरकार ने जहां किसानों को निजी खरीददारों के हवाले कर दिया वहीं मजबूरन किसानों को ?400 प्रति क्विंटल कम रेट पर बाजरा बेचना पड़ा। इसलिए सरकार को बाजरा भावांतर की राशि 975 रुपए प्रति क्विंटल की दर से देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने किसानों की उक्त मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो बसपा महापंचायत आयोजित कर आंदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर उनके साथ भाग सिंह चेयरमैन, पवन धनखड़, राकेश यादव, सोनू सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

 जिला कन्वेंशन 30 नवंबर को नारनौल में
--रिटायर्ड कर्मचारी  हरियाणा की बैठक होगी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश  सचिव धर्मपाल शर्मा , जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा व जिलासचिव रोशन लाल निंबल ने संयुक्त बयान मे बताया की  रिटायर्ड कर्मचारी  हरियाणा की जिला  कन्वेंशन 30- 11 -2025 को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल में प्रात: 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक मे  मुख्य  वक्ता मंगतराम कौशिक व  धर्मपाल शर्मा होंगे। कन्वेंशन मे 17 दिसम्बर 2025 को धरना-प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम ज्ञापन व 22-23 फरवरी को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र मे होना है दोनो कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बुलाई गई है । बैठक मे सभी सदस्य की उपस्थिती अनिवार्य है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा 26 नवंबर को चार लेबर कोड्स के विरोध मे ट्रेड यूनियन द्वारा किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन को पूरा समर्थन देगा व भाग लेगा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बन्धित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फैडरेशन रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला महेन्द्रगङ 17 दिसम्बर, 2025 को सुबह 10.00 बजे से 1.00.तक विरोध धरना प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त महोदय महेन्द्रगङ के माध्यम से राज्यपाल हरियाणा के नाम अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेशनर्स फैडरेशन के आव्हान पर ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होने  बताया कि नवगठित आयोग को जारी पत्र के तहत टर्म्स एंड रेफरेंस में मोजुद कि पेंशन अनफंडिड और नान_कंट्रीब्यूट्री जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।  हम इसकी कङे शब्दों में निन्दा करते हैं।  जबकि दस लाख करोङ की राशि पेंशन कोष में है जो कि पेंशन भुगतान हेतु जमा है। जिस पर भारत सरकार की बदनियती है। वह इसका प्रयोग किसी अन्य क्षेत्र मे करने की मंशा  रखती है। हम इसे सहन नहीं करेंगेतथा उसका कङा विरोध करते हैं। उन्होने सरकार से मांग की है कि इसके साथ ही मार्च 2025 में संसद में पारित पेंशन वित्त विधेयक भाग-द्ब1. को वापिस लिया जावे तथा सभी लम्बित मांगों  कोम्युटेशन राशि को  ग्यारह वर्ष तक ही वसुली की जावे, सभी पेंशनर्स को सभी बिमारियों के उपचार हेतु सभी अस्पतालो मे मुफ्त सुविधा दी जावे। मैडिकल  भत्ता तीन हजार किया जावे, 65 वर्ष तथा 75 वर्ष की आयु पर 10त्न प्रतिशत तथा 20त्न प्रतिशत मूल पेंशन में बढ़ोतरी की जावे । पूर्व की भांति रेलवे व हवाई यात्रा के लिए 50त्न प्रतिशत की छूट दी जावे तथा अन्य सभी मांगो पर सक्रात्मकता से विचार कर उन्हें लागू करे।

पुलिस ने मारपीट करने और शॉप में तोडफ़ोड़ करने के मामले में दो आरोपी पकड़े
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में पैट शॉप संचालक के साथ मारपीट करने और शॉप में तोडफ़ोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपियों ककराला निवासी योगेश और सचिन को गिरफ्तार किया है। निहाल कॉम्प्लेक्स कनीना में शिकायतकर्ता की पैट शॉप(फीड, दवाई इत्यादि) है, शॉप पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर शॉप में तोडफ़ोड़ की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता मोनु निवासी नया गांव जिला रेवाड़ी ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि उसने एक दुकान कनीना पैट शाप के नाम से निहाल कॉम्प्लेक्स कनीना में कर रखी है। दिनांक 18 नवम्बर को लगभग करीब 11.35 एएम पर अनजान नम्बर से काल आई, उस समय वह दुकान पर मौजूद नहीं था। कॉल करने वाले ने उसे दुकान पर कुत्तों की फीड लेने के लिए बुलाया था। जिस पर वह लगभग 12 पीएम पर दुकान पर पहुंचा, उस समय 7-8 लोग दुकान पर मौजूद थे। जैसे ही उसने उनको फीड दिखाना शुरु किया, उसी समय 5-6 लोग उसके साथ मारपीट लग गए व बाकी उसकी दुकान में तोड़ फोड़ करने लगे, साथ ही दुकान के काउंटर में जो नगदी रखी थी, वह भी निकाल ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर द

धनौंदा में 26 नवंबर को होगा शीतला माता का पांचवां विशाल जागरण,
-आकर्षक झांकियां और भंडारे की तैयारियां पूरी
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित सेढ़ शीतला माता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता का पांचवां विशाल जागरण भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 26 नवंबर, बुधवार रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके लिए ग्रामीणों एवं भक्तजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जागरण में कई प्रसिद्ध भजन कलाकार भक्तों को माता के भजनों से भावविभोर करेंगे। प्रमुख रूप से पंडित घनश्याम शास्त्री धनौंदा, मुस्कान दीक्षित कलाई, कविता चौधरी गुरुग्राम, ईश्वर सागर गुडियानी
अपनी यादगार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में माता की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जागरण के अगले दिन 27 नवंबर को प्रात: 8:00 बजे हवन-पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद 10:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे वाले दिन प्रात: 10:00 बजे विशेष भजन-कीर्तन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें राजेश शर्मा खरखड़ा बास एंड पार्टी माता रानी के भजनों का गुणगान करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम सेढ़ शीतला माता मंदिर एवं दक्ष प्रजापति धर्मशाला समिति की देखरेख में और समस्त गांव के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। समिति ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे माता के जागरण में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें। धनौंदा गांव में भक्तिमय माहौल को देखते हुए इस बार का जागरण विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

गाहड़ा में घर-घर यज्ञ अभियान के तहत हुआ भव्य यज्ञ,
-लक्षीव के जन्मदिवस पर उमड़ी श्रद्धा
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
आर्य समाज गाहड़ा की ओर से चलाए जा रहे घर–घर यज्ञ अभियान के तहत मंगलवार को सूबेदार मेजर नित्यानंद यादव के सौजन्य से उनके प्रपोत्र लक्षीव के जन्म दिवस पर एक भव्य यज्ञ का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज गाहड़ा के प्रधान रामेश्वर दयाल ने की। इस पावन अवसर पर योगेश कुमार एवं उनकी सहधर्मिणी प्रांजल देवी मुख्य यजमान रहे। यज्ञ में ब्रह्मा के आसन पर योगाचार्य रामकुमार विराजमान रहे, जबकि यज्ञ पुरोहित की भूमिका आर्य वीर दल के अध्यक्ष पंडित सतीश आर्य रसूलपुर, पंडित धुरेन्द्र आर्य और पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने निभाई। यह आयोजन लोकमंगल, पर्यावरण परिशोधन और वैदिक विचारधारा के प्रसार के उद्देश्य से किया गया था। अध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने यज्ञवेदी पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यज्ञ आत्मा पर चढ़े मल-विक्षेपों को दूर कर व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यज्ञाग्नि के तीन गुण—प्रकाश, ताप और गति—मनुष्य को सत्य, ज्ञान, संयम, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जैसे वेल्डिंग की अग्नि लोहे के टूटे हिस्सों को जोड़ती है, वैसे ही यज्ञ मानव आत्माओं को ईश्वरीय शक्ति से जोडऩे का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन में संयम, परोपकार, उदारता और करुणा जैसे गुणों को आत्मसात करने का संदेश देता है। यज्ञ व्यक्ति, समाज और वातावरण तीनों के कल्याण में महती भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में बच्चों को कर्तव्यपरायणता की शिक्षा दी गई।
सूबेदार मेजर नित्यानंद यादव और संतोष देवी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और यज्ञ को जीवन में नित्य जारी रखने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर यजमान परिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित कालजयी ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। भजनों के माध्यम से महाराम आर्य एवं चित्ररु राम ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी उपस्थित जनों ने बालक लक्षीव के उज्ज्वल भविष्य, तेजस्विता, यश, आयु और समृद्धि की कामना करते हुए खड़े होकर शुभाशीष दिए। कार्यक्रम में कप्तान छाजूराम, फूल सिंह, मास्टर जगन्नाथ, सूबेदार मेजर राम सिंह, पूर्व सरपंच राजवीर, सुरेंद्र गाहड़ा, प्रवक्ता वेदपाल, रामकिशन, धर्मवीर, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: यझ करते हुए।

कोटिया में घर में चोरी, नकदी व आभूषण लेकर फरार हुआ चोर
-पीडि़त ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
उप-मंडल के गांव कोटिया में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। गांव निवासी जयप्रकाश ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार घटना 22 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है, जब एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गया। पीडि़त जयप्रकाश ने बताया कि चोर घर में रखे 22,000 रुपये नकद, एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठियां, तथा चांदी की तीन जोड़ी पायजेब चोरी कर ले गया। उन्होंने बताया कि आभूषणों का सटीक वजन तो ज्ञात नहीं है, परंतु इनकी कीमत लाखों रुपये के आसपास है। जयप्रकाश के अनुसार, आवाज सुनकर वे उठ भी गए और चोर के पीछे दौड़े, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उन्होंने बताया कि चोर ने सफेद पजामा और पिंक कलर की कमीज पहन रखी थी, जिसे वे स्पष्ट रूप से देख सके। जयप्रकाश ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द चोर की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा चोरी हुए सभी सामान की बरामदगी कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

रामबास में वर्षों पुराने सूखे जोहड़ में पानी न भरने की मांग
--इसे आंटकर पार्क या खेल का मैउान बानाने की मांग
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव  रामबास में ग्रामवासियो ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व विकास एवं पंचायत मंत्री हरियाणा सरकार से मांग की है कि वर्षों से पुराने एवं सूखे पड़ जोहड़ में पानी न डालने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने 27 अक्टूबर को एसडीएम के समाधान शिविर में भी एक शिकायत दी थी और गांव के बीच के इस जोहड़ को सूखा रखने की मांग की थी।
   इस संबंध में वेद प्रकाश नंबरदार, विजय कुमार पूर्व कैप्टन, माया देवी पूर्व सरपंच, जयप्रकाश सूबेदार बुलाराम, राजेश कुमार, अभय सिंह यादव, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, नवीन, नरेंद्र, हरिद्वारी लाल, सत्यदेव यादव, जगराम, पूर्व सूबेदार धर्मेंद्र, रोहित, जगदीश यादव, कपिल बोहरा ने बताया कि रामबास मे एक पुराना जोहड़ है जो कई वर्षों से सूखा पड़ा है। पुराने जोहड़ चारो तरफ एससी बस्ती, धर्मशाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सार्वजनिक पीने पानी की टंकी स्थित हैं। यह जोहड़ करीब 30-35 वर्षों से खाली कर रखा है।  इसी पुराने जोहड़ में पानी डालने का प्रयास किया जा रहा है। अगर इस जोहड़ को फिर से पानी भरा जाता तो दोनो स्कूल पास होने के कारण छोटे छोटे बच्चों जोहड़ में गिरने का खतरा बना रहेगा। एससी बस्ती नजदीक होने के कारण छोटे बच्चों के गिरने का खतरा बना रहेगा। उनका कहना है कि इस पुराने जोहड़ के अलावा ओर भी कई जोहड़ हैं जिनमें नहर द्वारा पानी भरा जा रहा है। ऐसे में उन्होंने जोहड़ में पानी न भरने की मांग की है तथा इसे मिट्टी से भरकर पार्क या खेल का मैदान बनाया जाए ताकि लोगों के काम आ सके।
फोटो कैप्शन 01: वर्षों पुराना सूखा जोहड़ दिखाते हुए ग्रामीण।

अब नहीं बजेगी कक्षा कक्ष में गुरुजी के फोन की घंटी, धरे रह गये आदेश
--हिसार खंड शिक्षा अधिकारी से प्रेरणा लेने की मांग
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 अब नहीं बजेगी कक्षा कक्ष में गुरुजी के फोन की घंटी स्कूल मुखिया के कब्जे में होंगे मोबाइल फोन जैसे आदेश तो शिक्षा विभाग पंचकुला ने पत्र क्रमांक 1/6-2017-एसीडी(14) दिनांक दो अगस्त 2017 तथा 11 जून 2018 के अतिरिक्त समय समय पर कक्षा कक्ष में मोबाइल फोन प्रयोग न करने की हिदायत दी हुई है वहीं कुछ जिलों में  जिला शिक्षा अधिकारियों ने पत्र जारी किये थे किंतु आज तक ये आदेश अमल में नहीं लाये गये हैं।  कुछ शिक्षक आदतन कक्षा कक्ष में मोबाइल प्रयोग करते हैं जिससे न केवल विद्यार्थियों का अहित होता है अपितु डिस्टरबेंस भी होता है जिसका कुप्रभाव शिक्षण पर पड़ता है। नियम अनुसार कक्षा कक्ष में अपने फोन को वाइब्रेशन पर रखना चाहिए ताकि इमरजेंसी हो तो फोन उठाया जाए। वर्षों पहले कुछ स्कूलों में नियम अपनाया गया था कि सुबह शिक्षकों के मोबाइल फोन जमा कर लिये जाते थे और अवकाश होने पर दे दिए जाते थे। यह प्रक्रिया कुछ समय चली परंतु बीच-बीच में फिर से ढ़ीलापन आ जाता है। इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की गई। क्या कहते अधिकारी-
 कनीना राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय के प्राचार्य नरेश कौशिक ने बताया कि विभाग ने शिक्षकों को स्कूल में कक्षा कक्ष में फोन प्रयोग करने की अनुमति नहीं दे रखी है। चूंकि मोबाइल प्रयोग करने से कक्षा कक्ष में व्यवधान होता है वहीं विद्यार्थियों का समय बर्बाद होता है। करीब एक बच्चे पर औसतन 15 से 20 हजार रुपए प्रति माह खर्च किये जा रहे हैं। ऐसे में मोबाइल पर प्रतिबंध लगे।
 --नरेश कौशिक, प्राचार्य
 क्या कहते हैं पूर्व उप-जिला शिक्षा अधिकारी-
पूर्व उप शिक्षा अधिकारी डा. रामानन्द यादव ने बताया कि शिक्षक को स्वयं भी सोच लेना चाहिए कि जितने समय विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए फोन प्रयोग न करें। हां जरूरत हो तो वाइब्रेशन पर रख सकता है। अगर बहुत खास होना तो सुना जा सकता है वरना कक्षा कक्ष में फोन प्रयोग नहीं करना चाहिए। एक निश्चित अवधि तक पढ़ाना होता है और उसमें जी जान से शिक्षकों द्वारा पढ़ाना चाहिए।
  --डा. रामानंद यादव, पूर्व उप-जिला शिक्षा अधिकारी
फोटो कैप्शन: डा रामानंद यादव एवं नरेश कौशिक प्राचार्य

 गीता प्रश्नमाला में भाग लेने वाले डाउनलोड करें अपनी-अपनी सर्टिफिकेट
--सभी प्रतिभागियों की आ चुकी हैं सर्टिफिकेट्स

---दस प्रश्रो के उत्तर देने की है शर्त
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 गीता प्रश्नमाला जो चार नवंबर से 14 नवंबर तक चली थी जिसमें कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव द्वारा गीता प्रश्नमाला में 757 गीता भक्तों को जोड़ा था। जिनमें कई इनाम भी आए हैं लेकिन जिनको इनाम नहीं आए उनके लिए भी सर्टिफिकेट का प्रावधान है। वैसे तो सर्टिफिकेट का सभी भक्तों के लिए प्रावधान किया गया है। इसलिए 757 भक्तों से निवेदन है कि वो निम्र लिंक https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx
     पर जाकर अपने फोन नंबर और पासवर्ड/ओटीपी लगाकर लिंक को खोले और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट--
1. सबसे पहले https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx लिंक पर जाए
2. फोन नंबर तथा पासवर्ड/ओटीपी डालें
3. अगर पासवर्ड भूल गए हो तो फारगेट करके नए पासवर्ड के लिए रिक्वेस्ट डाले तुरंत पासवर्ड आ जाएगा।
4. ज्यों ही लागिन करते हैं अर्थात फोन नंबर और पासवर्ड डालकर लागिन करते हैं नीली लाइनों में लिखा मिलेगा सर्टिफिकेट डाउनलोड। सर्टिफिकेट डाउनलोड करके लेमिनेशन लगवा कर घर में टांग सकते हैं ताकि गीता के प्रति आपकी रुचि को इंगित कर सके। किसी भी प्रकार की डाउनलोड में दिक्कत हो तो निसंकोच 9416348 400 या 9306300700 पर संपर्क करें, डा. होशियार सिंह समझा देंगे की किस प्रकार सर्टिफिकेट डाउनलोड करनी है।
 होशियार सिंह को मिली है पांच सर्टिफिकेट -
उधर डा. होशियार सिंह यादव ने गीता प्रश्रमाला में 757 भक्तों को जोड़ा था जिसके चलते कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 सर्टिफिकेट प्रदान किए हैं। इसके लिए डा. होशियार सिंह सभी भक्तों और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनकी इस क्षेत्र में सहायता की है। विगत 3 वर्षों से यह सर्टिफिकेट पाने वाले एकमात्र शख्सियत डा. होशियार सिंह बन चुके हैं।

Monday, November 24, 2025

साइड न देने पर बस को रोककर की मारपीट
-कनीना पुलिस ने किया 3 के विरुद्ध मामला दर्ज
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना मंडी गेट पर रोड़वेज की बस के आगे बोलेरो गाड़ी लगाकर चालक एवं परिचालक के साथ हाथापाई करने के मामले में 3 लोगों के विरुद्ध कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अभी जारी है। मारपीट में उएक महिला का नाम भी है। मारपीट करने वालों का आरोप है कि उनकी गाड़ी को साइड नहीं दी।
  मिली जानकारी अनुसार नारनौल से कनीना आ रही बस के आगे कनीना मंडी गेट पर गाड़ी लगाकर बस को जबरन रुकवा लिया और चालक को पकड़कर बाहर लाये, उससे मारपीट की। इसी बीच परिचालक ने बीच बचाव किया तो उससे भी मारपीट की गई। बस में उस समय करीब 20-22 सवारियां थी। कनीना निवासी परिचालक एवं कोटिया निवासी चालक ने 3 लोगों रोहित, दामोदर एवं बिमला देवी  के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

दुकान पर दिनदहाड़े हमला, मारपीट व लूटपाट, मामला दर्ज
-7-8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना कस्बा में स्थित एक दुकान पर बुधवार को दिनदहाड़े 7-8 अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल कर दुकान मालिक के साथ मारपीट, तोडफ़ोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
पीडि़त मोनू, जो मूल रूप से रेवाड़ी निवासी है, ने थाना कनीना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोनू ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 11:35 बजे वह किसी कार्य से दुकान से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात नंबर से काल कर उसे कुत्तों की फीड लेने के बहाने तुरंत दुकान पर बुलाया गया। जब वह करीब 12 बजे दुकान पर पहुंचा तो वहां पहले से ही 7-8 युवक खड़े थे। जैसे ही वह फीड दिखाने लगा, उनमें से 5-6 युवक अचानक उस पर टूट पड़े और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की।
मोनू का आरोप है कि उन्होंने दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ की और काउंटर में रखे करीब 5-6 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी मेमोरी कार्ड भी तोड़कर साथ ले गए ताकि घटना के सबूत न बच सकें।
पीडि़त के अनुसार जाते समय धमकी देते हुए कहा कि इस घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। गंभीर चोटें लगने के कारण मोनू को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-
जीवड़ा में डा. वर्गीज कुरियन की जयंती पर विशेष आयोजन, कनीना में भी किया जाएगा याद
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
भारत में श्वेतक्रांति के जनक डा. वर्गीज कुरियन की जयंती के अवसर पर, बुधवार, 26 नवंबर को जीवड़ा स्थित महेसाणा जिला सहकारी दूध उत्पादक  संघ लिमिटेड  दूधसागर नेशनल अमूल अवशीतन केंद्र पर सरदार पटेल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन/एसपीसीडीएफ के तत्वावधान में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का आयोजन किया जाएगा। कनीना-करीरा सड़क मार्ग पर स्थित केंद्र पर भी उन्हें याद किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए फील्ड अधिकारी रूपचंद ग्रर्जर ने बताया कि डा. वर्गीज कुरियन के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों ने भारत को दूध की कमी वाले देश से विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को याद करते हुए इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों दूध उत्पादक और सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि डा. वर्गीज कुरियन के योगदान को और आगे बढ़ाने तथा श्वेतक्रांति 2.0 को सफल बनाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत में सहकारी क्रांति का नया अध्याय शुरू किया गया है। इसी दिशा में 6 जुलाई 2025 को बहु-राज्य सहकारी संस्था सरदार पटेल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड की स्थापना की गई।
इस फेडरेशन का प्रमुख उद्देश्य देशभर के दूध उत्पादकों को एक मंच पर संगठित करना है, ताकि हर किसान, हर गांव और हर दूध उत्पादक पारदर्शी बाजार व्यवस्था, उचित मूल्य निर्धारण और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर कनीना बार ने व्यक्त किया शोक
-धर्मेंद्र की यादें सदा ताजा रहेंगी जनों के दिलों में
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
बालीवुड के प्रसिद्ध ही-मैन, अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। सोमवार को कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर बार के पूर्व प्रधान गिरवर कौशिक, पूर्व प्रधान कुलदीप रामबास, वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास शर्मा रामबास, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव कनीनवाल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनय, सादगी और बहुआयामी प्रतिभा के माध्यम से भारतीय फिल्म जगत को नई दिशा दी। उनकी फिल्मों ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि धर्मेंद्र का देश और फिल्म इंडस्ट्री के लिए योगदान अविस्मरणीय है। उनके निधन से न केवल फिल्म जगत, बल्कि आमजन भी गहरे दुख में है।
फोटो कैप्शन 04:शोक व्यक्त करते हुए बार एसोसिएशन के सदस्य।

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस -25 नवंबर
एकजुट होकर महिला और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा को किया जा सकता है काबू
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
महिला और लड़कियों के प्रति हिंसा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पूरे विश्व में तीन में से एक महिला अपने जीवन में काम से कम एक बार शारीरिक हिंसा का शिकार हो चुकी होती है। महिला और लड़कियों के खिलाफ हिंसा में साथी की हिंसा, यौन हिंसा और उत्पीडऩ, मानव तस्करी, महिला बाल विवाह आदि अनेक समस्याएं घर कर चुकी है। महिलाओं को मनोवैज्ञानिक रूप से हानि और पीड़ा सहनी पड़ती है। 25 नवंबर 1981 से लगातार यह दिवस मनाया जा रहा है।
 भारत में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं जिसमें न्याय में देरी, खत्म होता सजा का डर, अश्लील सामग्री प्रकाशित आदि कई कारण हो सकते हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के कुछ कदम उठाए जा रहे हैं किंतु वे नाकाफी हैं। यद्यपि महिलाओं के अधिकार हेतु अनेक संवैधानिक प्रावधान बनाए गए हैं किंतु अपराधी फिर भी बच निकलते हैं। इस संबंध में  कुछ जागरूक महिलाओं से बात की गई जिसमें उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार हिंसा की बातें स्वीकार की।
*** ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहेज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। दहेज के कारण अनेकों उत्पीडऩ सहने पड़ते हैं। इसके अतिरिक्त कितने ही लोग अश्लील गाने बजाकर महिलाओं को प्रताडि़त करते हैं, उनके साथ अनैतिक कार्य और दुष्कर्म की शिकायतें मिलती हैं।  ऐसे में विद्यमान कानून को मजबूत किया जाए। सभी स्तरों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाया दिया जाना चाहिए।
---रचना शर्मा, जागरूक महिला
महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जानी चाहिए। मानव तस्करी के विरुद्ध कानून, राष्ट्रीय तस्करी विरोधी ब्यूरो की स्थापना की जानी चाहिए निर्भया फंड का कुशल क्रियान्वयन किया जाना चाहिए तथा दहेज, बाल विवाह के प्रति सख्त कदम उठाने चाहिए। महिलाओं के प्रति हिंसा की घटना मिलने पर अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
---बबीता जागरूक महिला
 महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए महिला थाना, महिला पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ाना, हेल्पलाइन नंबर फारेंसिक लैब की स्थापना, सार्वजनिक परिवहन में सीसीटीवी, पैनिक बटन लगाना आदि कदम उठाये जा सकते हैं। वही लैंगिक शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए जिससे इस दिवस की सार्थकता उजागर हो सके। हर महिला को नियम कानून की जानकारी दी जानी चाहिए।
---लक्ष्मी, जागरूक महिला
दुनिया भर में महिलाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए हिंसा से बचेे लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए यह दिवस मनाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है। ऐसे में महिलाओं को उन नियम और कानूनों के प्रति जानकारी देनी चाहिए जो उन्हें मिले हुए हैं। उनके साथ हिंसा की गतिविधियों होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए वरना आने वाले समय में समस्या और भी गंभीर बन सकती है।
--कविता, जागरूक महिला
फोटो कैप्शन 02:रचना, बबीता, कविता, लक्ष्मी

कनीना की गलियों में सबसे अधिक गंदगी कर रहे कुत्ते
-हर घर के आसपास बैठे मिलते हैं कुत्ते
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना कस्बा की दुर्दशा और गलियों में गंदगी फैलाने में कुत्तों का अहं योगदान होता है। एक ओर जहां कुत्तों को मारने पर प्रतिबंध है वही एक कुत्ते कनीना की गलियों में मल मूत्र त्याग इसका हुलिया ही बिगाड़ रहे हैं। कहीं भी जाए कुत्ते ही कुत्ते नजर आते हैं। यह भी सत्य है कि कुत्ते काटने से रेबीज का रोग होने की संभावना होती है। समय परे एंटी रेबीज के टीके न लगवाए तो भविष्य में जान को खतरा हो सकता है। वैसे तो रहीम ने लिखा है-
रहिमन ओछे नरन ते, बैर भली ना प्रीत।
काटे-चाटे श्वान से, दोउ भाव विपरीत।।
यह सत्य है कुत्ते के काटने और चाटने से इसकी लार इंसान के शरीर में जाने का खतरा बना रहता है, जिससे रेबीज का किसी भी समय रोग हो सकता है। पशु चिकित्सकों की माने तो उनका कहना है कि चाहे एंटी रेबीज के टीकें भी लगवा रखे तब भी कोई जरूरी नहीं है कि कुत्ते के काटने और चाटने से रोग नहीं होगा? ऐसे में कुत्ता पालना बहुत बड़ी मुसीबत मोल लेना होता है और लोग इतना ध्यान कुत्तों पर दे रहे हैं कि इंसान से बेहतरीन खाना एवं रहन-सहन कुत्तों को दिया जा रहा है। कुत्तों को सुबह सवेरे कुछ लोग इधर-उधर ले जाते हैं जिससे वो मलमूत्र त्यागते हैं। कुत्तों के काटने से कनीना में कई मौत हो चुकी है और पहले भी होती आई हैं। एक संत कह रहे थे कि जिस घर में कुत्ता है उस घर का पानी भी पीना नहीं चाहिए। यह भी ठीक है कुत्ता गांव में और शहरों में पालन उचित नहीं लगता। जो लोग गांव और शहर से दूर रहते हैं अगर वह कुत्ता पलते हैं तो बात अलग है क्योंकि उन्हें अपने घर की सुरक्षा करवानी पड़ती है। और अगर गांव और शहर के बीच में रह रहा है तो उन्हें कुत्तरें की जरूरत नहीं के बराबर है।
 इंसान रहीम दिली होने के कारण इन कुत्तों को खाना पीना देता है किंतु उनके बुरे परिणाम नहीं सोचता। अंग्रेज भारतीयों को कुत्ते के समान समझते थे और यहां तक कि ट्रेनों में भी कुत्ते और भारतीयों को अनुमति नहीं दी जाती थी। अगर सुबह सवेरे या शाम के समय गलियों से गुजरे तो केवल गलियों में गंदगी पड़ी नजर आती है और वह भी कुत्तों की होती है। कनीना में आए समग्रदेव संत कह रहे थे कि दुर्भाग्य है कि लोग कुत्ते पालते और गायों को नहीं। अगर कुत्ते की जगह गाय पाली जाये तो घर में रोग दोष सब दूर हो जाते हैं। और देसी गाय पालन तो बहुत लाभप्रद है। देसी गाय आवारा जंतुओं एवं बाहर से आए लोगों को नहीं बख्शती। उन्हें पटकनी देकर ही दम लेती है। ऐसे में कुत्तों से भी ज्यादा रक्षक है होती है देशी गाय। किंतु गाय की बजाय कुत्तों को पालने का शौक बढ़ता ही जा रहा है।

पतंजलि योगपीठ के संतों ने किया श्रीकृष्ण गौशाला कनीना का दौरा
- कुत्ते की बजाय पालना चाहिए गाय को -समग्र देव
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। 
पतंजलि योगपीठ से तीन संतों ने कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला का दौरा किया और गायों की देखरेख तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने केवल गायों को ही नहीं अपितु उन्नत नस्ल के सांडों को भी देखा।
 स्वामी समग्रदेव ने कहा कि आज के युग में लोग कुत्ता पालने में जरूर विश्वास करते हैं किंतु गाय नहीं पालते जो हमारे लिए बड़े शर्म की बात है। जो कुत्ता पालने की शौकीन है उनको गाय पालनी चाहिए ताकि घर में अमृत तुल्य दूध उपलब्ध हो सके वही घर में सुख समृद्धि का वास हो सके। उन्होंने कहा कि आज के दिन संसाधनों की कमी नहीं है। लोग तन, मन और धन किसी भी रूप में सेवा कर सकते हैं। हमारे देश में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। अगर हम गाय की सेवा करेंगे तो निश्चित रूप से घर परिवार आगे बढ़ेगा, रोग दोष सब दूर होंगे तथा एक सकारात्मक संदेश लोगों तक जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से गायों की सेवा कार्य हमारे देश की परंपरा रही है। गाय को गौमाता का दर्जा दिया हुआ है और गौ माता की सेवा नहीं कर सकते तो वो अपने परिवार की सेवा कैसे कर पाएंगे? सभी को किसी न किसी रूप में सेवाभाव दर्शाते हुए गौशाला आना चाहिए और गायों की सेवा करनी चाहिए।
 इस मौके पर प्रधान श्रीकृष्ण गौशाला भगत सिंह ने कहा कि हर इंसान गायों की सेवा नहीं कर सकता। प्रत्यक्ष रूप से सेवा नहीं कर सकता तो परोक्ष रूप से सेवा तो कर ही सकता है । उन्होंने बताया कि सभी घरों में इतना स्थान उपलब्ध नहीं होगा जहां गाय की सेवा कर सके तो उनके लिए गाय गोद लेने की परंपरा शुरू कर रखी है ताकि वह एक साल भर के लिए गायों के लिए चार आदि का प्रबंध कर जाए। ऐसे में वह गाय गोद लेकर परोक्ष रूप से गायों की सेवा कर रहा होता है। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से निश्चित रूप से ही रोग दोष दूर होते हैं, वही गायों की सेवा ईश्वर की सेवा से कम नहीं है। उन्होंने लगातार गायों की सेवा करने पर बल दिया।
  इस मौके पर नरेश कौशिक प्राचार्य ने उपस्थित लोगों से कहा कि गाय हर घर में पालने का प्रण लेना चाहिए ताकि उस घर में सदा समृद्धि और पुण्य कार्य चलते रहे। गायों की सेवा से सभी पाप दूर हो जाते हैं। इस मौके पर स्वामी समग्रदेव के अतिरिक्त रामानंद महाराज तथा श्रीदेव महाराज ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये और बताया कि गौशाला में उत्तम दर्जे के प्रबंध कैसे किये जा सकते हैं। श्री कृष्ण गौशाला कनीना में आज सुबह स्वामी समग्र देव , स्वामी रामानंद , स्वामी शील देव महाराज ने दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को देखकर महाराज  काफी खुश नजर आए । इस अवसर पर उन्होंने गौ माता को अपने हाथों से गुड भी खिलाया। स्वामी समग्र देव ने कहा कि गौ सेवा मानव का परम धर्म है, मनुष्यों को गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में जहां भी गौशाला है वहां पर उन्हें अपनी सेवाएं देना चाहिए व गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कनीना गौशाला के प्रधान व उनकी टीम को शाबाशी दी व उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा गौशाला में गोद लेने की यह जो अनूठी पहल की गई है यह सराहनीय है। लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि गौ माता की सेवा हो सके। इस अवसर पर गौशाला प्रधान भगत सिंह ने कहा कि आज हमें समग्र देव महाराज व अन्य महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ है  बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने बताया की जल्दी ही गौशाला को नया लुक दिया जा रहा है व हाईटेक  बनाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम इस मिशन में कामयाब होंगे और कुछ समय बाद प्रदेश व अन्य प्रदेशों  के लोग गौशाला को देखने के लिए आएंगे इस अवसर पर प्राचार्य नरेश कौशिक, मास्टर रामप्रताप, रामपाल,मास्टर कृष्ण सिंह, लक्ष्मी सिंह, राज सिंह, प्रवक्ता हरिओम शर्मा सहित अन्य गौ भक्त मौजूद रहे।
 इस मौके पर प्रोफेसर डा. हरिओम शर्मा, तुलसी सोनी, बलवान आर्य, कृष्णा गुरुजी, अजय कुमार, रामप्रताप पूर्व शिक्षक, नवीन कुमार यदुवंशी, नरेंद्र फौजी सहित अनेक लोग  उपस्थित रहे और उन्होंने नए केवल संतों के विचार सुने अपितु अपने विचार भी व्यक्त किये।
फोटो कैप्शन 01: गायों को गुड़ देते हुए संत
         02: लोगों को संबोधि

त करते हुए।

गीता प्रश्नमाला में भाग लेने वाले डाउनलोड करें अपनी-अपनी सर्टिफिकेट
--सभी प्रतिभागियों की आ चुकी हैं सर्टिफिकेट्स
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 गीता प्रश्नमाला जो चार नवंबर से 14 नवंबर तक चली थी जिसमें कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव द्वारा गीता प्रश्नमाला में 757 गीता भक्तों को जोड़ा था। जिनमें कई इनाम भी आए हैं लेकिन जिनको इनाम नहीं आए उनके लिए भी सर्टिफिकेट का प्रावधान है। वैसे तो सर्टिफिकेट का सभी भक्तों के लिए प्रावधान किया गया है। इसलिए 757 भक्तों से निवेदन है कि वो निम्र लिंक https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx
     पर जाकर अपने फोन नंबर और पासवर्ड/ओटीपी लगाकर लिंक को खोले और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट--
1. सबसे पहले https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx लिंक पर जाए
2. फोन नंबर तथा पासवर्ड/ओटीपी डालें
3. अगर पासवर्ड भूल गए हो तो फारगेट करके नए पासवर्ड के लिए रिक्वेस्ट डाले तुरंत पासवर्ड आ जाएगा।
4. ज्यों ही लागिन करते हैं अर्थात फोन नंबर और पासवर्ड डालकर लागिन करते हैं नीली लाइनों में लिखा मिलेगा सर्टिफिकेट डाउनलोड। सर्टिफिकेट डाउनलोड करके लेमिनेशन लगवा कर घर में टांग सकते हैं ताकि गीता के प्रति आपकी रुचि को इंगित कर सके। किसी भी प्रकार की डाउनलोड में दिक्कत हो तो निसंकोच 9416348 400 या 9306300700 पर संपर्क करें, डा. होशियार सिंह समझा देंगे की किस प्रकार सर्टिफिकेट डाउनलोड करनी है।
 होशियार सिंह को मिली है पांच सर्टिफिकेट -
उधर डा. होशियार सिंह यादव ने गीता प्रश्रमाला में 757 भक्तों को जोड़ा था जिसके चलते कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 सर्टिफिकेट प्रदान किए हैं। इसके लिए डा. होशियार सिंह सभी भक्तों और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनकी इस क्षेत्र में सहायता की है। विगत 3 वर्षों से यह सर्टिफिकेट पाने वाले एकमात्र शख्सियत डा. होशियार सिंह बन चुके हैं।

Sunday, November 23, 2025

समुत्कर्ष प्रोजेक्ट का 1 दिसंबर को ककराला के एसडी स्कूल में होगा भव्य आयोजन
-शिक्षा मंत्री हरियाणा एवं रेडक्रास के पूर्व महामंत्री होंगे मुख्य मार्गदर्शक
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
युवा एंड सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित समुत्कर्ष प्रोजेक्ट, जो समाज के प्रतिभाशाली किंतु आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित परिवारों (अनुसूचित जाति वर्ग) के होनहार विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक उत्थान का विशेष माडल है। इसका मासिक सार्वजनिक कार्यक्रम समुत्कर्ष 4.0, एक दिसंबर 2025, सोमवार को महेंद्रगढ़ के गांव ककराला स्थित एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
 जगदेव सिंह संयोजक समुत्कर्ष प्रोजेक्ट  युवा एवं सेवा फाउंडेशन महेंद्रगढ़ ने बताया कि समुत्कर्ष प्रोजेक्ट केवल छात्र प्रोत्साहन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना, मूल्य-आधारित प्रशिक्षण, मेंटोरिंग, कैरियर मार्गदर्शन, एवं युवा संवेदनशीलता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कार्य करता है। प्रोजेक्ट का उद्देश्य है— प्रतिभा को अवसर, परिश्रम को दिशा, और युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोडऩा।
  उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर महेश जोशी, पूर्व महामंत्री, रेडक्रास हरियाणा होंगे।
उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर के आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में सहभागिता होगी। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण कैरियर परामर्श व्यक्तिगत सत्र, समुत्कर्ष प्रोजेक्ट के सहयोगियों को सम्मान, क्विज प्रतियोगिता,
समाज सेवा के प्रकल्पों की प्रदर्शनी), समूह गीत प्रस्तुति, देशभक्ति आधारित नाट्य प्रस्तुति और साहस एवं आत्मविश्वास प्रदर्शन किये जाएंगे।
   उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 102 बच्चे एनरोल किये गये हैं। जिनके दसवीं कक्षा पास करने के बाद 75 प्रतिशत अंक या अधिक हैं उनको शामिल किया गया है। अभी तक यह योजना जिला महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों के लिए है जिसे बाद में दूसरे जिलों को भी शामिल किया जाएगा। बच्चों को डोनेट की गई राशि में से हिस्सा दिया जाएगा।  इस मौके पर जगदेव यादव, डा. योगेश, विनोद कुमार, कुलदीप, डा. सनील आदि ट्रस्टी हाजिर रहे।
फोटो कैप्शन 03: समुत्कर्ष कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जगदेव एवं अन्य।

6 गाये कनीना श्री कृष्ण गौशाला से ली गोद
-सभी ने दी दान राशि भेंट
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में अनुराधा ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर एक गाय गोद ली तथा  5100 रुपए की राशि भी गौशाला को भेंट की। वही सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह ने एक गाय गोद ली और 5100 गौशाला को दान दिया। करण सिंह निवासी कनीना ने एक गाय गोद ली व एक गाय नरेंद्र जेलदार कनीना ने गोद ली। एक गाय पंकज कनीना ने गोद ली।
  उधर श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में श्रद्धा और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला। कनीना निवासी नारायणी देवी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र रूप शर्मा, मुकेश शर्मा, डा. दिनेश शर्मा और बसंत शर्मा ने गौसेवा का संकल्प लेते हुए एक गाय गोद ली और गौशाला को 5100 रुपए की राशि भेंट की। वहीं  अधिवक्ता  रमेश शर्मा पुत्र नाथूराम शर्मा ने एक गया गोद ली है।
  इस अवसर पर गौशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने परिजनों के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा के ऐसे प्रेरक उदाहरण समाज में जनजागृति और सकारात्मक संदेश फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि गौशाला में लगातार लोग श्रद्धा भाव से आगे आकर योगदान दे रहे हैं, जिससे गौवंश की देखभाल और बेहतर ढंग से की जा सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान डा. नीरज चौधरी, नवीन यदुवंशी, योगेश पार्षद, अंकुर गुप्ता, मास्टर रामप्रसाद, दिलावर बाबू  सूबेदार दुली चंद यादव, ओमप्रकाश ठेकेदार, योगेश पार्षद, अशोक ठेकेदार, सुधीर मैनेजर ,दिलावर सिंह अनिल कुमार सिंगला, राज सिंह, सत्यवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: गाय गोद लेते हुए।

सेहलंग में सेवा और शिक्षा का संगम
- 1189 लोगों की आंखों की जांच, दवाएं व चश्मे मुफ्त
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग स्थित बीआर स्कूल में संस्थापक की 16वीं पुण्यतिथि पर विशाल नेत्र शिविर का आयोजन, विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल हुए।
सेहलंग स्थित बी आर स्कूल में संस्थापक स्वर्गीय राजेंद्र भारद्वाज की 16वीं पुण्यतिथि पर नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि तथा प्रवीण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया और उसके बाद मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह याद तथा प्रवीण यादव विशिष्ट अतिथि ने परिसर में स्थापित स्वर्गीय राजेंद्र भारद्वाज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जिसके पश्चात चेयरमैन हरिश भारद्वाज ने बुक्का देकर मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया ।
नेत्र शिविर का संचालन गंगा देवी पांडेय आई अस्पताल की विशेषज्ञ डा. टीम द्वारा किया गया मुख्य अतिथि ने डाक्टरों और स्टाफ से मुलाकात कर पूरे शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं भी अपनी आंखों की जांच करवाई विद्यालय परिसर में बनाए गए शिविर में कुल लगभग 1189 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई ।
जांच के दौरान डाक्टरों ने रोशनी की क्षमता, परदे की स्थिति, संक्रमित या एलर्जी संबंधी समस्याओं आदि का विस्तृत मूल्यांकन किया मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए आगे की तिथि प्रदान की गई साथ ही जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां और चश्मे भी मुफ्त में वितरित किए गए ।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र भारद्वाज अत्यंत मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने क्षेत्र के हर बच्चे को शिक्षित करने का सपना देखा था और आज उनके सपने को उनके सुपुत्र हरिश भारद्वाज और कृष्ण भारद्वाज सहित समस्त बी आर परिवार पूरे समर्पण से आगे बढ़ा रहे हैं उनका लक्ष्य था कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर घर तक पहुंचे।
चेयरमैन हरिश भारद्वाज ने बताया कि यह नेत्र शिविर हर वर्ष संस्थापक की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित किया जाता है और संस्था समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी जारी रखेगी उन्होंने क्षेत्र से आए सभी ग्रामीणों डॉक्टर टीम और स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 01: नेत्र जांच शिविर में आंखें चेक करवाते विधायक कंवर सिंह यादव

 निराई गुड़ाई का काम पूरे यौवन पर
-खाद छिड़ककर कर रहे हैं सिंचाई
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
जैसे तैसे किसानों ने डीएपी की कमी को झेलते हुये सरसों की बिजाई कर ली है। सरसों फसल उगाने वाले किसान निराई गुड़ाई में लग गए हैं। 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई की गई है जो विगत वर्ष की बीजाई से कम नहीं है। किसान सरसों फसल उगाने वाले किसान हैप्पी, कृष्ण कुमार,सुनील, दिनेश, महेश आदि ने बताया कि सरसों फसल खेतों में दिखाई देने लग गई है ऐसे में किसान निराई गुड़ाई के काम में लग गये है। किसानों ने बताया कर निराई गुड़ाई करने से खेतों में खड़े हुए अवांछनीय पौधों को हटाया जाता है ताकि फसल बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि निराई-गुड़ाई के बाद खाद का छिड़काव किया जा रहा है और फसल बेहतर बन जाएगी।  सर्दी बढ़ गई है। जहां सर्दी बढ़ गई है जो सरसों की फसल के लिए लाभप्रद मानी जा रही है। इस बार कनीना क्षेत्र में सबसे अधिक सरसों की बिजाई की गई है दूसरे नंबर पर गेहूं उगाया गया है।
 किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि अगर वर्षा होती तो उसे ज्यादा लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों में जंगली घास,प्याजी, बथुआ एवं जंगली पौधों सहित कई अवांछनीय पौधे फसल के साथ पैदा हो गए हैं और फसल को कमजोर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि निराई करने के बाद पैदावार बढऩेकी संभावना होती है।  खेतों में निराई करने के लिए भारी पैसा खर्च करना पड़ता है। विभिन्न प्रकार की दवाई डालकर इन पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
  कनीना मंडी से रविंद्र बंसल ने बताया कि इस बार सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है जबकि गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये पर प्रति क्विंटल रखा गया है। सरसों का एसपी बेहतर है इसलिए किसान सरसों की बिजाई की तरफ अधिक रुझान रखते हैं।
क्या कहता है कृषि विभाग-
कृषि विभाग के पूर्व सस्य विशेषज्ञ डा. देवराज का कहना है कि सरसों के अच्छे दाम मिलने से किसान उत्साहित है और धीरे-धीरे किसानों का रुझान बढ़ता ही जा रहा है।
फोटो कैप्शन 04: सरसों की निराई करता किसान परिवार

35 सालों में ही भूले जौ एवं चना की खेती
-चना एवं जौ शून्य एकड़ पर पहुंचा
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
किसान जौ एवं चने की खेती करना भूलते जा रहे हैं।
  1986-87 तक कनीना क्षेत्र की करीब 33 हजार हेक्टेयर भूमि होती थी जिस पर हजारों एकड़ में जौ की खेती तो हजारों हेक्टेयर पर चने की खेती की जाती थी। वैसे तो जौ न केवल पूजा आदि बल्कि हवन आदि में भी काम आता है। जब नवरात्रे चलते हैं तो जौ की विशेष मांग होती है। गेहूं-चना एवं जौ -चने की मिश्रित खेती की जाती थी। 1982 में स्ंिप्रकलर फव्वारा आया जिसके चलते चने की खेती घटती जा रही है और वर्तमान में तो चना अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। कनीना उपमंडल के सभी गांवों में कुल मिलाकर जौ एवं चने की खेती शून्य एकड़ पर पहुंच गई है।
जौ को गंगा में डालने, पूजा अर्चना,हवन आदि में काम आता है वहीं पैदावार 40 मण प्रति हेक्टेयर तथा भाव करीब 2500 रुपये क्विंटल तक होता है। होली के पर्व पर जहां जौ को भूनकर पूरा परिवार चखता है और तत्पश्चात ही लावणी की शुरुआत होती आ रही है। एक जमाना था जब हर घर में जौ की खेती की जाती थी जिसे पूरी गर्मी आनंद से रोटी एवं अन्य रूपों में प्रयोग किया जाता था।  जौ की रोटी खाने के लिए या फिर धानी बनवाने के लिए दूसरे क्षेत्रों से जौ खरीदकर लाते हैं। जौ की किसी भी गांव में खेती नहीं की गई है।
 तीन दशक पूर्व कनीना क्षेत्र में चने की पैदावार सर्वाधिक होती थी जो अब शून्य हेक्टेयर पर चला गया है। किसी एक या दो क्यारी में किसान चना उगाते हैं। दालों भावों में तेजी आ रही है। विगत 2014 में महज तीस हेक्टेयर में चना उगाया था। वर्ष 2015 में 52 हेक्टेयर पर चने की बीजाई की गई थी। 2015 से 2018 तक भी चने की महज 70 से 80 हेक्टेयर बिजाई की गई थी जो 2020 तक 10 हेक्टेयर से कम सिमट कर रह गया है। 2022 में शून्य पर चला गया है। वर्ष 2023 में 8 एकड़ पर उगाया गया जो अब शून्य पर पहुंच गया है।
 कभी विवाह शादी में अवश्य लड्डू बनाए जाते थे किंतु अब जब किसी के शादी होती है तो लड्डू के लिए चने दूर दराज से लाने पड़ते हैं।
 बुजुर्ग राम सिंह, दुलीचंद, धनपती का कहना है कि कभी इस क्षेत्र में चने की खेती की जाती थी और विभिन्न खाद्य वस्तुएं बनाई जाती थी।
  ****वर्तमान में छोटे-छोटे खेत हो गए जिनमें जरूरत रूपी फसले ंउगाई जाती है। वैसे भी मार्केट रेट कम होने के कारण लोग गेहूं एवं सरसों को उगाते हैं और गाय, भैंस आदि पालने वाले किसान भी गेहूं पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग में लेते हैं। यही हालात चने की है। परंतु चने की पैदावार में सबसे बड़ी मुसीबत भूमिगत जमीन के खारे पानी की है। लगता है जल मीठा है किंतु वह दाल देने वाली फसलों के लिए अच्छा नहीं है। बारिश का पानी मिलता नहीं। कभी बारिश पर आधारित चने की खेती होती थी किंतु अब धीरे-धीरे पैदावार घट गई है। आम आदमी की जरूरत में कम काम आता है, इसलिए भी किसान पैदावार के रूप में चने की बजाय गेहूं सरसों लेते हैं।
--कृषि अधिकारी, मनीषा
फोटो कैप्शन 06: कनीना क्षेत्र में सब्जी हेतु उगाया गया चना।

Saturday, November 22, 2025

बीआर स्कूल सेहलंग में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं आपरेशन शिविर आज
-विधायक कंवर सिंह यादव  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल सेहलंग के संस्थापक स्व. राजेंद्र भारद्वाज, की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बीआर स्कूल सेहलंग में  एक विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच एवं आपरेशन शिविर का आयोजन रविवार, 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र की प्रसिद्ध गंगा देवी पांडे आंखों की अस्पताल, महेंद्रगढ़ के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा नेत्र जांच की जाएगी ।
नेत्र जांच शिविर में विधायक कंवर सिंह यादव  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
शिविर में आने वाले मरीजों की आंखों की संपूर्ण जांच की जाएगी और डाक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। जांच के दौरान रोशनी और परदे की स्थिति की जांच की जाएगी, आंखों में इंफेक्शन या एलर्जी की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा तथा मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उसका नि:शुल्क आपरेशन भी किया जाएगा। मरीजों को अस्पताल तक लाने और वापस छोडऩे की सुविधा भी विद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही आवश्यक दवाइयां और चश्मे भी नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे।
 विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय द्वारा हर वर्ष आंखों का फ्री कैंप विद्यालय के फाउंडर मेंबर स्व. राजेंद्र की पुण्यतिथि पर किया जाता है।

टीबी मरीजों का समय पर फालोअप करें -डा. सचिन
-सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग में टीबी जागरूकता एवं नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभा यादव के दिशानिर्देश में हुई, जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन ने की। बैठक का संचालन स्वास्थ्य सुपरवाइजर इंद्रजीत ने किया। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पवन कुमार, टीबीएचवी युद्धवीर सिंह सहित सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
डा. सचिन ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में टीबी की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक स्क्रीनिंग करें तथा जिन मरीजों की पहचान हो चुकी है, उन्हें समय पर दवाई देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही निर्धारित समय पर फालोअप कराने, मरीज के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी लेने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में एसटीएस पवन कुमार ने बताया कि जिन मरीजों को दो सप्ताह से अधिक खांसी है, उनके बलगम की जांच कराना जरूरी है। गले में गांठ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने और आवश्यक जांच करवाने की सलाह दी गई। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में स्क्रीनिंग बढ़ाने, मरीजों की अधीरेंस एवं लोकेशन अपडेट करने, नए मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने और उनके फालोअप में लापरवाही न बरतने पर बल दिया। पल्मोनरी टीबी मरीज की दवा शुरू करते ही उसके परिवार के सदस्यों को टीपीटी शुरू करने की प्रक्रिया को भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में स्वास्थ्य सुपरवाइजर इंद्रजीत, स्वास्थ्यकर्मी भूपेंद्र, धर्मेंद्र, ऋषिराज आर्य, इंद्रजीत, नवनीत, विकेश सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक

कनीना की आवाज समाचार पाने के लिए भेजें 9416348400 व्हाट्सएप पर रिक्वेस्ट
--अपने फोन नंबर एवं नाम जरूर भेजे
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की आवाज नाम से डा. होशियार सिंह यादव कनीना निवासी, वरिष्ठ लेखक, पत्रकार, साहित्यकार एवं शिक्षाविद लंबे समय से समाचार का ब्लाग एवं पत्रिका चला रहे हैं। क्योंकि कनीना की आवाज नाम से आरएनआई द्वारा रजिस्टर्ड पत्रिका है। साथ में यह ब्लाग भी है जो लगातार वर्ष 2020 से समाचार प्रदान करता आ रहा है। प्रतिदिन रात्रि करीब 9 बजे प्रकाशित होने वाले समाचार आप तक पहुंचा रहा है। कई लोगों की शिकायत मिली है कि उन्हें समाचार नहीं मिल रहे क्योंकि बीच में  व्हाट्सएप बंद हो गया था। अब व्हाट्सएप पुन: शुरू किया गया है परंतु समाचार प्रतिदिन भेजे जा रहे हैं। ऐसे में जिनको इस समाचार कनीना की आवाज से जुडऩा है वह 9416348400 व्हाट्सएप पर अपना नाम एवं फोन नंबर देते हुए जोडऩे संबंधी रिक्वेस्ट डालें ताकि आपको प्रतिदिन आने वाले समाचारों कनीना की आवाज से जोड़ा जा सके। यदि मोबाइल की जरूरत है तो मोबाइल नंबर 930630700 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

कूड़ा बना है आवारा पशुओं की खुराक
-नपा द्वारा प्रतिदिन कूड़ा न उठाने का लाभ उठा रहे हैं पशु
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका द्वारा यूं तो विभिन्न स्थानों से कूड़ादान लगाए हुए हैं। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम संदीप सिंह के वक्त के कूड़ादान लगे हुए हैं किंतु जिन स्थानों पर कूड़ा दान टूट गए हैं वहां पर खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। साथ में नगरपालिका द्वारा कूड़ा डालने वाले की फोटो भेजने वाले का नाम व फोटो देने वाले को ईनाम देने का बैनर लगा रखा है किंतु आश्चर्य तब होता है जब लोग खुले में कूड़ा डाल जाते हैं और नगरपालिका कई कई दिनों तक नहीं उठाती। परिणाम यह होता है आवारा पशु उनमें भी खाद्य पदार्थों को ढूंढते रहते हैं और अपना पेट भरते रहते हैं।
कनीना में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। नगरपालिका द्वारा करीब 130 बंदरों को पकड़वा दूर छुड़वाया गया है किंतु बंदरों की संख्या अभी भी काफी है। आवारा कुत्ते भी इतने अधिक बढ़ गए हैं कि गलियों में गंदगी का प्रमुख कारण बने हुए हैं। ये कुत्ते कूड़े के ढेरों के पास ही मल त्याग जाते हैं इसके कारण गंदगी बढ़ती ही जा रही है। नगरपालिका प्रतिदिन कूड़े को नहीं उठाती परिणाम यह होता है कि यह दूर-दराज तक बदबू फैलती रहती है।
 फोटो कैप्शन 07: कूड़े से खाद्य पदार्थ ढूंढते आवारा पशु

स्पीड ब्रेकर ही बन सकता है मौत का कारण  -बार-बार हो रहा है क्षतिग्रस्त
-पूरे देश में नहीं मिलेगा ऐसे आकार का स्पीड ब्रेकर
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं कि स्पीड ब्रेकर है या लोगों को मौत के घाट उतारने का तरीका। ऐसा स्पीड ब्रेकर पूरे भारत में अगर कहीं मिलेगा तो वो कनीना में।
 कनीना-रेवाड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर पेयजल सप्लाई केंद्र के पास जहां 15 दिनों पहले स्पीड ब्रेकर बनाया गया। स्पीड ब्रेकर जहां पहले बनाया गया उसे पर कोई सफेद पट्टी नहीं लगाई गई थी। लोगों द्वारा विभाग से निवेदन करने पर विभा सफेद पट्टी लगाता कि उससे पहले वाहनों ने तोड़कर दो भागों में बांट दिया। यही नहीं इसके करीब 100 गज आगे एक और स्पीड ब्रेकर है जो  करीब 2 माह पहले बनाया गया था। बनते ही उसे भी तेज गति से आने वाले वाहनों ने तोड़ डाला था। अब यह बीच से टूटा पड़ा है। अभी तक न तो विभाग ने इस ओर कोई ध्यान दिया है और इस ओर ध्यान देने की उम्मीद कम है। बार-बार उच्च अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी देने के बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।
यही नहीं विभाग द्वारा टूटे हुए स्पीड ब्रेकर को ठीक करके सफेद पट्टी तो लगा दी किंतु वाहनों ने अजीब आकार का स्पीड ब्रेकर बना दिया है। इस पर एक ओर गहरा गड्ढा है और सफेद पट्टी नहीं है वहीं यह अजीब आकार का है। बीच से टूटकर यह स्पीड ब्रेकर सड़क पर आगे चला गया है।  यही वजह है कि हां किसी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्पीड ब्रेकर देखकर ऐसा लगता है कि विभाग ने पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया और बेहतर सामग्री उपयोग नहीं की। परिणाम यह निकला कि अभी स्पीड ब्रेकर अजीब आकार का बन गया है। ऐसा स्पीड ब्रेकर शायद पूरे भारत में कहीं देखने को मिलेगा तो कनीना में। कोई भी दोपहिया वाहन चालक यहां पर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। एक रोड़ी और डामर ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।
 उल्लेखनीय की स्पीड ब्रेकर 15 दिनों पहले ही बना था। इसकी हालात देखने योग्य बन गई है।  इससे बेहतर है कि स्पीड ब्रेकर को ही हटा दिया जाए।
अजीब है सड़क--
 कनीना-करीरा सड़क मार्ग जो जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा को जाता है। यह सड़क मार्ग कनीना के पास अजीब बना हुआ है। उबड़ खबर होने के साथ-साथ आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। रास्ता है तो गड्ढों वाला एवं जोहड़ युक्त है। इस सड़क से गुजरने वाले को गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ेगा क्योंकि दोनों तरफ पेड़ पौधे हैं। एक तरफ पेड़ पौधे और अतिक्रमण है जिसे विभाग अभी तक नहीं हटा पाया है। यह समस्या लंबे अरसे से चली आ रही है। सड़क पर जोहड़ बने हुए हैं। इन तालाबों को पार करना जरूरी है वरना न तो करीरा पहुंच सकते और न ही आगे गोठड़ा आदि विभिन्न गांवों में जा सकते। आने जाने वाले बेहद परेशान है। विभाग को सूचित किया जाता है किंतु लगता है विभाग कछुए की गति से चल रहा है। जिसके चलते अभी तक इस सड़क मार्ग के इस टुकड़े को सही नहीं किया गया है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। करीब एक दर्जन दुपहिया वाहन चालक यहां गिर चुके हैं। सौभाग्य यह रहा कि कोई ज्यादा चोट नहीं आई।
 फोटो कैप्शन 3: अजीब आकृति का स्पीड ब्रेकर
फोटो कैप्शन 4: पहले 15 दिनों पहले बनाया गया टूटा हुआ स्पीड ब्रेकर
फोटो कैप्शन 5: करीब 2 माह पहले बनाया गया टूटा हुआ स्पीड ब्रेकर
फोटो कैप्शन 6: कनीना करीरा जोहड़ युक्त सड़क मार्ग

नारायणी देवी की पुण्यतिथि पर गौसेवा
—परिजनों ने गोद ली गाय, भेंट किए 5100 रुपए
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में श्रद्धा और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला। कनीना निवासी नारायणी देवी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र रूप शर्मा, मुकेश शर्मा, डा. दिनेश शर्मा और बसंत शर्मा ने गौसेवा का संकल्प लेते हुए एक गाय गोद ली और गौशाला को 5100 रुपए की राशि भेंट की। वहीं  अधिवक्ता  रमेश शर्मा पुत्र नाथूराम शर्मा ने एक गया गोद ली है।
इस अवसर पर गौशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने परिजनों के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा के ऐसे प्रेरक उदाहरण समाज में जनजागृति और सकारात्मक संदेश फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि गौशाला में लगातार लोग श्रद्धा भाव से आगे आकर योगदान दे रहे हैं, जिससे गौवंश की देखभाल और बेहतर ढंग से की जा सकेगी। कार्यक्रम के दौरान डा. नीरज चौधरी, नवीन यदुवंशी, योगेश पार्षद, अंकुर गुप्ता, मास्टर रामप्रसाद, दिलावर बाबू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: गाय गोद लेते हुए शर्मा परिवार

 नवोदय विद्यालय करीरा में माडल युवा ग्राम सभा का हुआ आयोजन
--सभी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में सांस्कृतिक कला केंद्र में लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम के तहत माडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करीरा के सरपंच की ओर से हवा सिंह रहे। विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा राष्ट्रगान के कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षक विजय मोहन एवं देवी लाल सैनी के निर्देशन में बच्चों ने ग्राम सभा के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। बाल मुखिया के रूप में पंकज सोनी एवं सपना यादव के द्वारा कार्यक्रम की कार्रवाई संचालित की गई।
प्राचार्य डीएम रावत ने कहा कि हर इंसान को ज्ञान होना चाहिए कि किस प्रकार ग्राम सभा चलती है। ग्राम सभा में जहां सभी पात्रों ने लोगों का दिल जीत लिया। विशेष कर सरपंच की भूमिका निभाने राजेश सोनी और सचिव की भूमिका निभा रही छात्रा सपना ने अपनी मधुर वाणी से विद्यार्थियों को ग्राम सभा से रूबरू करवाया।   
 इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि हवा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में केवल मनमोह लेते हैं अपितु हमें ग्राम सभा की याद दिल देते हैं। इस मौके पर जहां गांव करीरा  दिनेश पंच, रामावतार पंच, राजेश पंच ने मुख्य अतिथि बतौर भूमिका निभाई।  इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों ने अपने हाथों से सम्मानित किया वही।
फोटो कैप्शन 02: माडल ग्राम सभा नवोदय करीरा में उपस्थित प्रतिनिधि एवं प्राचार्य

गीता प्रश्नमाला में भाग लेने वाले डाउनलोड करें अपनी-अपनी सर्टिफिकेट
--सभी प्रतिभागियों की आ चुकी हैं सर्टिफिकेट्स
-कम से कम दस प्रश्र हल करने वाले को इस बार मिलेगी सर्टिफिकेट
*********************************************************
**************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 गीता प्रश्नमाला जो चार नवंबर से 14 नवंबर तक चली थी जिसमें कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव द्वारा गीता प्रश्नमाला में 757 गीता भक्तों को जोड़ा था। जिनमें कई इनाम भी आए हैं लेकिन जिनको इनाम नहीं आए उनके लिए भी सर्टिफिकेट का प्रावधान है। वैसे तो सर्टिफिकेट का सभी भक्तों के लिए प्रावधान किया गया है। इसलिए 757 भक्तों से निवेदन है कि वो निम्र लिंक
     पर जाकर अपने फोन नंबर और पासवर्ड/ओटीपी लगाकर लिंक को खोले और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट--
1. सबसे पहले    लिंक पर जाए
2. फोन नंबर तथा पासवर्ड/ओटीपी डालें
3. अगर पासवर्ड भूल गए हो तो फारगेट करके नए पासवर्ड के लिए रिक्वेस्ट डाले तुरंत पासवर्ड आ जाएगा।
4. ज्यों ही लागिन करते हैं अर्थात फोन नंबर और पासवर्ड डालकर लागिन करते हैं नीली लाइनों में लिखा मिलेगा सर्टिफिकेट डाउनलोड। सर्टिफिकेट डाउनलोड करके लेमिनेशन लगवा कर घर में टांग सकते हैं ताकि गीता के प्रति आपकी रुचि को इंगित कर सके। किसी भी प्रकार की डाउनलोड में दिक्कत हो तो निसंकोच 9416348 400 या 9306300700 पर संपर्क करें, डा. होशियार सिंह समझा देंगे की किस प्रकार सर्टिफिकेट डाउनलोड करनी है। इस बार एक नई शर्त भी लगा दी है कि जिस किसी ने कम से कम दस प्रश्रों का उत्तर दिया है वो ही सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
 होशियार सिंह को मिली है पांच सर्टिफिकेट -

उधर डा. होशियार सिंह यादव ने गीता प्रश्रमाला में 757 भक्तों को जोड़ा था जिसके चलते कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 सर्टिफिकेट प्रदान किए हैं। इसके लिए डा. होशियार सिंह सभी भक्तों और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनकी इस क्षेत्र में सहायता की है। विगत 3 वर्षों से यह सर्टिफिकेट पाने वाले एकमात्र शख्सियत डा. होशियार सिंह बन चुके हैं।

Friday, November 21, 2025

गीता प्रश्नमाला में भाग लेने वाले डाउनलोड करें अपनी-अपनी सर्टिफिकेट
--सभी प्रतिभागियों की आ चुकी हैं सर्टिफिकेट्स
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 गीता प्रश्नमाला जो चार नवंबर से 14 नवंबर तक चली थी जिसमें कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव द्वारा गीता प्रश्नमाला में 757 गीता भक्तों को जोड़ा था। जिनमें कई इनाम भी आए हैं लेकिन जिनको इनाम नहीं आए उनके लिए भी सर्टिफिकेट का प्रावधान है। वैसे तो सर्टिफिकेट का सभी भक्तों के लिए प्रावधान किया गया है। इसलिए 757 भक्तों से निवेदन है कि वो निम्र लिंक https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx
     पर जाकर अपने फोन नंबर और पासवर्ड/ओटीपी लगाकर लिंक को खोले और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट--
1. सबसे पहले https://igmquiz.in/Webloginkkr.aspx लिंक पर जाए
2. फोन नंबर तथा पासवर्ड/ओटीपी डालें
3. अगर पासवर्ड भूल गए हो तो फारगेट करके नए पासवर्ड के लिए रिक्वेस्ट डाले तुरंत पासवर्ड आ जाएगा।
4. ज्यों ही लागिन करते हैं अर्थात फोन नंबर और पासवर्ड डालकर लागिन करते हैं नीली लाइनों में लिखा मिलेगा सर्टिफिकेट डाउनलोड। सर्टिफिकेट डाउनलोड करके लेमिनेशन लगवा कर घर में टांग सकते हैं ताकि गीता के प्रति आपकी रुचि को इंगित कर सके। किसी भी प्रकार की डाउनलोड में दिक्कत हो तो निसंकोच 9416348 400 या 9306300700 पर संपर्क करें, डा. होशियार सिंह समझा देंगे की किस प्रकार सर्टिफिकेट डाउनलोड करनी है।
 होशियार सिंह को मिली है पांच सर्टिफिकेट -
उधर डा. होशियार सिंह यादव ने गीता प्रश्रमाला में 757 भक्तों को जोड़ा था जिसके चलते कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 सर्टिफिकेट प्रदान किए हैं। इसके लिए डा. होशियार सिंह सभी भक्तों और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनकी इस क्षेत्र में सहायता की है। विगत 3 वर्षों से यह सर्टिफिकेट पाने वाले एकमात्र शख्सियत डा. होशियार सिंह बन चुके हैं।

लेखक विक्रम सिंह ने मुलाकात की डा. होशियार सिंह से
-अपनी दो कृतियों भी भेंट की डाक्टर को
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह यादव से पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कार्यरत पीजीटी कमर्स एवं नवोदित लेखक ने भेंट की।  विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने वे अभी लेखन कार्य में आए हैं तथा उन्हीं की प्रेरणा से लेखन कार्य शुरू किया है। उन्होंने अपनी दो कृतियां- जीवन एक दर्पण तथा शब्दों की उड़ान काव्य संग्रह डा. होशियार  सिंह यादव को भेंट किये। डा. होशियार सिंह ने विक्रम सिंह को अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि काव्य लेखन हर इंसान चाहता है लेकिन गद्य लेखन से दूर भागता है जो समाज की एक गलत सोच का परिणाम है। पद्य के साथ साथ गद्य की ओर भी ध्यान देना जरूरी होता है। हमारा समाज कवि को श्रेष्ठ मानता है जबकि हकीकत यह है कि गद्य लेखन करने वाले लेखक भी उतना ही नाम कमाते हैं जितना पद्य लेखक करने वाले। उन्होंने कहा कि आमतौर पर 100 पृष्ठों की पुस्तक को ही सही कृति माना जाता है। हां, कहानियों की पुस्तक आमतौर पर 60 पृष्ठों की भी मान ली जाती है। ऐसे में डा. होशियार सिंह यादव ने विक्रम सिंह को कहा कि आप एक अच्छे लेखक हैं और बेहतरीन लेखक बन सकते हैं बशर्ते कुछ बातों पर गौर करें। उन्होंने अपने विचार सांझा करते हुए विक्रम सिंह को लेखन कार्य में मार्गदर्शन किया। विक्रम सिंह प्राध्यापक ने कहा कि वह भविष्य में इन बातों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन रचनाएं और कृतियां प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि डा. होशियार सिंह यादव कनीना के वरिष्ठ लेखक हैं जिनकी 44 पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी है। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ था वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में भी विशेष नाम कमाया है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण भी डा. होशियार सिंह यादव एक ऐसे लेखक हैं जिन्हें सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं तथा तीन बार राज्यपाल से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें लेखन कार्य में हजारों अवार्ड मिल चुके हैं। ऐसे में डा: होशियार सिंह यादव को विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। विगत दिनों भी एक संबोधन के लिए तथा विद्यार्थियों को काव्य के प्रति जागरूकता जगाने के लिए नवोदय करीरा में आमंत्रित किया गया था। जिसमें उन्होंने शिक्षण के साथ-साथ लेखन कार्य करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया था। यह भी उल्लेखनीय है कि डा. होशियार सिंह यादव विभिन्न नवोदय विद्यालयों में भी कार्य कर चुके हैं।
 फोटो कैप्शन 04: विक्रम सिंह डा. होशियार सिंह यादव को अपनी कृतियां भेंट करते हुए

साफ किया जल फैल गया पूरी बणी में
- पीपलवाली बणी में आने जाने का रास्ता भी होता जा रहा है बंद
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का साफ किया जल अब कनीना की पीपलवाली बणी को लीलने कके कगार पर पहुंच गया है। एक और जहां अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है चारों ओर कई कई एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और नगरपालिका मौन है वही यहां जमा किया गया साफ पानी दूर दराज तक फैल गया है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट/एसटीपी नाहड़ रोड पर स्थित है जहां से  साफ किया हुआ जल करीब 2 किलोमीटर दूर पीपलवाली बणी में ले जाकर डालने का प्रावधान किया गया था। साफ किया हुआ जल यह सोचकर 7 एकड़ में जमा किया जाना था ताकि इसका सदुपयोग किसान सिंचाई में उठा सके, अपने खेतों की सिंचाई कर सके। वही भूमिगत जल में वृद्धि हो सके। लेकिन इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण यह साफ किया हुआ जल दूषित हो ही गया है वही दूर दराज तक फैल गया है। पीपल वाली बनी में किसी भी कोने से अंदर प्रवेश करें केवल पानी ही पानी नजर आता है। यहां तक की आने जाने का रास्ता भी बंद होने के कगार पर चला गया है। अभी तक न कोई किसान इस जल का उपयोग कर रहा है और न ही विभाग इस और ध्यान दे रहा है। त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो यह फैलने वाला जल सैकड़ों वर्ष पुराने जाल के वृक्षों को लील सकता है। यह सत्य है कि कनीना की सीवर संबंधी समस्या कुछ हल जरूर हुई है किंतु पेड़ पौधे और आवागमन रास्तों में दिक्कत हो रही है।
 क्षेत्र के कृष्ण कुमार, रवि कुमार, सुरेश कुमार, योगेश कुमार, रोहित कुमार, भरपूर सिंह, मनोज कुमार आदि ने मांग की है कि अविलंब इस पीपलवाली बणी की पैमाइश करवाई जाए और पैमाइश करवाने के बाद 7 एकड़ जमीन में बंध बनाकर पानी को रोका जाए।
 उल्लेखनीय की पीपलवाली बनी एक  125 कनाल यानी 15 एकड़ 5 कनाल पर स्थित है किंतु हकीकत में जाकर देखा जाए तो आधी भी नहीं बची है।
 क्या कहते अधिकारी -
इस संबंध में पवन कुमार जेई से बात हुई। उन्होंने बताया कि यह जल पीपलवाली बणी में दूरदराज तक फैल गया है किंतु 10 दिन के अंदर अंदर एक छोटा बंध बनाकर इस पानी को रोक दिया जाएगा ताकि दूर-दराज तक पानी नहीं फैले। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जल किसानों के लिए उपलब्ध है किंतु अभी तक किसी किसान ने इस जल को प्रयोग नहीं किया है। वहीं उन्होंने बताया कि भूमिगत जल में बढ़ोतरी होगी। बाद में 7 एकड़ जमीन के चारों ओर बड़ा बांध बनाया जाएगा ताकि दूर दराज तक यह जल न फैलने पाये।
 फोटो कैप्शन 5: पीपलवाली बणी में दूर दराज तक फैला हुआ जल।

ओमप्रकाश जावा ने ली एक गाय गोद
-दिया 5100 रुपए का अंशदान
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
 श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में जावा निवासी ओमप्रकाश ने एक गाय गोद ली तथा 5100 रुपए नकद राशि दी। श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान भगत सिंह एवं समस्त कार्यकारिणी ने उनका आभार जताया और अभिनंदन किया।
 इस मौके पर प्रधान भगत सिंह ने कहा कि गायों की सेवा से सभी पाप मिट जाते हैं और पुण्य का भागी बन जाता है। इंसान को जरूर गायों की सेवा करनी चाहिए ताकि अपने जीवन में नाम कमा सके। उन्होंने कहा गायों की सेवा भगवान श्रीकृष्ण ने की थी इसलिए गोपाल कहलाए। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में गायों के प्रति फिर से वो लगाव उत्पन्न होने लगा है जो वर्षों पहले सिंर चढ़कर बोल रहा था। उन्होंने बताया कि कनीना श्रीकृष्ण गौशाला से करीब 300 गाए गोद ली जा चुकी है और भक्तों द्वारा दान दिया गया है। वहीं गौशाला में अमूल चूल परिवर्तन किये जा चुके हैं। आने वाले समय में श्रीकृष्ण गौशाला प्रदेश भर में नंबर वन होगी।
 इस मौके पर भगत सिंह के अलावा दिलावर सिंह, मास्टर रामप्रताप सहित अनेक जन्म मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 03: श्रीकृष्ण गौशाला में गाय गोद लेते हुए ओमप्रकाश

माडल युवा ग्राम सभा का हुआ आयोजन
-जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में चला कार्यक्रम, लोगों का मन मोहा
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में सांस्कृतिक कला केंद्र में लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम के तहत माडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करीरा के सरपंच प्रतिनिधि हवा सिंह रहे। विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा राष्ट्रगान के कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षक विजय मोहन एवं देवी लाल सैनी के निर्देशन में बच्चों ने ग्राम सभा के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। बाल मुखिया के रूप में पंकज सोनी एवं सपना यादव के द्वारा कार्यक्रम की कार्रवाई संचालित की गई।
प्राचार्य डीएम रावत ने कहा कि हर इंसान को ज्ञान होना चाहिए कि किस प्रकार ग्राम सभा चलती है। ग्राम सभा में जहां सभी पात्रों ने लोगों का दिल जीत लिया। विशेष कर सरपंच की भूमिका निभाने राजेश सोनी और सचिव की भूमिका निभा रही छात्रा सपना ने अपनी मधुर वाणी से विद्यार्थियों को ग्राम सभा से रूबरू करवाया। इस मौके पर विभिन्न प्रस्ताव पास करना, किस प्रकार समस्या उठाई जाती है तथा ग्राम सभा में कैसे पांच संबोधित करते हैं, सभी बातों को ध्यान में रख करके माडल युवा ग्राम सभा आयोजित हुई। जहां ग्राम सभा में गांव करीरा के सरपंच प्रतिनिधि एवं विभिन्न पंच पहुंचे। उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर मिली जानकारी अनुसार पंकज सोनी सरपंच की भूमिका निभाई और सपना ने छात्र ने सचिन की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाई। वैसे तो सभी बाल कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिनको विभिन्न पदाधिकारियों की भूमिका दी गई थी।
 इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि हवा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में केवल मनमोह लेते हैं अपितु हमें ग्राम सभा की याद दिल देते हैं। इस मौके पर जहां गांव करीरा  दिनेश पंच, रामावतार पंच, राजेश पंच ने मुख्य अतिथि बतौर भूमिका निभाई वही इस मौके पर प्राचार्य भी रावत ने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे छोटी कड़ी होती है और इसी कड़ी से जानकारी हासिल करके गांव के सरपंच तथा अन्य प्रतिनिधियों का योगदान का पता लगता है। कैसे ग्राम सभा होती है, क्या-क्या प्रस्ताव रखे जा सकते हैं, कैसे अपनी आवाज बुलंद की जाती है, विद्यार्थियों को समस्त जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों ने अपने हाथों से सम्मानित किया वही। मंच संचालन विक्रम सिंह पीजीटी कामर्स ने किया। समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 01: माडल ग्राम सभा नवोदय करीरा

फोक डांस में कनीना की टीम ने पाया नाम
--नसीबपुर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
**************************************************
********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज।
शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के लिए जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन जीएमएस नसीबपुर में किया गया । जिसमें जिला महेंद्रगढ़ से प्रत्येक खंड से खंड पर प्रथम आने वाली टीमों ने हिस्सा लिया।
   राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्राचार्य सुनील खुडानिया के मार्गदर्शन में विद्यालय की टीम ने फोक डांस ग्रुप में हिस्सा लिया। तथा उन्होंने बताया कि इस टीम ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान पाकर कनीना खंड का नाम रोशन किया है। टीम में पायल, रेनू, प्रीति ,तनीषा ,वर्षा ,हिमांशी, प्रीति ,बरखा 8 विद्यार्थियों की टीम थी। प्राचार्य ने इन जीतने वाली सभी बच्चों को विद्यालय स्तर पर भी सम्मानित किया। विद्यालय हमेशा ही हर प्रतियोगिता में अपनी टीमों को जरूर भेजते हैं। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के इंचार्ज अमृत सिंह राघव द्वारा इन बच्चों की तैयारी करवाई जाती है। तथा यह बच्चे बड़ी ही लगन और मेहनत से कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं और खंड का नाम भी कमाते हैं। जीतने वाली टीमों को जीएमएस नसीरपुर में जिला परियोजना संयोजक विश्वेश्वर कौशिक ,एपीसी हरमिंदर ने प्रमाण पत्र देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।  साथ में जितने भी टीम इंचार्ज आए उनको भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही शिक्षा विभाग के रंग उत्सव कार्यक्रम में हारमोनियम वादन और गायन में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कनीना खंड के विशेष शिक्षक अमृत सिंह राघव को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही संगीत अध्यापक मास्टर प्रदीप नांगल मोहनपुर एवं विशेष अध्यापिका सरिता का भी योगदान रहा।
फोटो कैप्शन 02: अव्वल रही टीम को पुरस्कृत करते प्राचार्य