Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, July 11, 2025

10 दिन रहेंगी ब्लाग की खबरें बंद
-हरिद्वार के लिए कावड़ यात्रा शुरू, चाय पूर्णरूप से छोड़ी जाएगी
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह लेखक एवं पत्रकार आगामी 10 दिनों के लिए हरिद्वार/कावड़ यात्रा पर जाएंगे। ऐसे में 10 दिनों तक ब्लाग की खबरें बंद रहेंगी। समाचार आप लोगों तक नहीं पहुंच पाएंगे। 12 जुलाई को यात्रा पर निकलने की संभावना है और 21 जुलाई तक वापस बाघेश्वर धाम से होकर वापस घर आने की संभावना है। कनीना की आवाज ब्लाग बंद रहने के लिए अग्रिम रूप से लेखक क्षमा चाहता है।
 चाय को छोड़ा जाएगा-
हरिद्वार यात्रा पर इस बार शरीर की एक बुराई चाय को पूर्ण रूप से छोड़कर आना है क्योंकि चाय बहुत घातक होती है और काली चाय को  श्रद्धांजलि देखकर लेखक आएगा। इसके बाद ग्रीन टी, हर्बल टी जो सेहत के लिए लाभप्रद साबित हो सकती है, ऐसी चाय बेशक प्रयोग करेगा। इस बात पर लेखक को बहुत दुख है कि उन्होंने कभी लंंबे समय तक चाय का सेवन किया है। इस दौरान दो साल ग्रीन-टी प्रयोग की है। इस बुराई को अब जड़ से समाप्त किया जाएगा और लेखक अब भविष्य में काली चाय नहीं पिएगा। अपने साथियों से भी निवेदन करेगा कि वह इसके लिए बाध्य नहीं करेंगे।

चोर साहब के कारनामे- 20
-कभी दूसरे की खुशी बर्दाश्त नहीं होती चोर साहब को
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार सिंह के प्लाट से चोर साहब ने समय-समय पर अनेकों बार ईंट, पत्थर ,गमले, बिजली का सामान और जो कुछ हाथ लगा वह सभी चोरी कर ले गया। उसकी हरकतें और भी नीचता से भरी हुई हैं। सामान उठाकर दूसरे के खेत में डाल देना ताकि और अच्छी चीज उठा ले जाना, कुछ हल्की चीजे उठाकर दूसरे के खेत में या इधर-उधर फेंक देने की आदत है। चाहे वह खुद कितने भी उल्टे सीधे काम करें वो तो सही है पर दूसरे के दरवाजे पर अगर गमला भी रखा मिल जाए तो उसे सुहाता नहीं। उसे देर सवेर तोड़कर जाएगा, अपनी गाड़ी से टक्कर मारने की भी कोशिश करता है। यदि किसी के दरवाजे पर टाइल लगी हुई है तो उनको तोडऩे का प्रयास करेगा, उन पर गाड़ी चढ़ाएगा, ब्रेक लगा ताकि टाइल टूट जाए। चोर साहब की सबसे बड़ी विशेषताएं की अपनी गाड़ी दूसरे के दरवाजे पर खड़ी कर देता है ताकि वहां दूसरे के दरवाजे पर रखे गमले आदि को वाहन तोड़ कर चले जाए। अब तो कांवड़ लाने का समय हो गया है। एक कैमरा लगा दिया गया है दो और जल्द ही लगवा दिये जाएंगे।

12 दिवसीय नव पदोन्नत प्राचार्यों का प्रशिक्षण जारी
-महेंद्रगढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
शिक्षा विभाग हरियाणा एससीईआरटी व महेंद्रगढ़ डाइट के तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय नव पदोन्नत 59 स्कूल प्राचार्य का प्रशिक्षण शिविर डाइट महेंद्रगढ़ में जारी है।
नव पदोन्नत प्राचार्यों को संबोधित करते हुए डाइट के प्राचार्य सुनील दत्त ने कहा कि प्राचार्य का पद विद्यालय का सबसे गरिमा पूर्ण पद है तथा इस पद पर रहकर व्यक्ति विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें राष्ट्रीय विकास की धारा में शामिल कर सकता है।
उन्होंने प्राचार्यों का आह्वान किया कि वह अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल कर अपने विद्यार्थियों का अधिगम स्तर विकसित करें तभी सही मायने में इस इंडक्शन ट्रेनिंग का उद्देश्य सार्थक होगा।
इस अवसर पर  सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने कहा कि प्राचार्य अपने विद्यालय की छोटी-छोटी कमियां दूर करें ,उनमें सुधार करें तभी विद्यालय का समग्र विकास होगा तथा हमारे विद्यार्थी निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। अतिथियों का स्वागत करते हुए डाइट प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश कुमार टांक ने कहा की प्राचार्य  विद्यालय की धूरी हैं तथा एक जवान पर आचार्य स्कूल में आमूल चूल परिवर्तन कर विद्यालय विद्यालय की कायाकल्प कर सकता हैं। क्योंकि प्राचार्य की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण इसलिए है कि  विद्यालय की कार्यकाल के लिए वह एक धुरी का कार्य करता है । हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम होगा तथा इससे शिक्षा के हर क्षेत्र में चमत्कारी नतीजे देखने को मिलेंगे तथा हरियाणा देश का पहला राज्य है जो नई शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू करने वाले राज्यों होगा तथा इसके लिए कौशल विकास के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य होगा। इस अवसर पर डाइट के अधीक्षक बाबूलाल यादव केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रमोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार ,डा. राकेश कुमार, सूर्यकांत उपस्थित थे । इस प्रशिक्षण शिविर में जिला भर के 59 प्राचार्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिसमें मुख्य बिंदु वेतन निर्धारण, एसीपी मामले, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 सूचना का अधिकार ,2005 आरटीआई , लेखा अधिकारी योगेश कुमार, अनुभाग अधिकारी विकास लांबा, पूर्व गणित विशेषज्ञ मगत राम यादव पूर्व रचना प्रधान वीर सिंह यादव, डा. सुरेंद्र सिंह, नरेश कौशिक, बस्तीराम यादव, शुक्रमपाल समस्त डाइट स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 05 व 06: डाइट महेंद्रगढ़ में प्रशिक्षण पाते नव पदोन्नत प्राचार्य।

व्हाट्सअप बंद, मेल भेजे
--टेलीग्राम पर देखे ताजा समाचार
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक एवं पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव के दोनों व्हाट्सअप 9416348400 तथा 9306300700 दोनों बंद हैं। ऐसे में समाचार भेजने के लिए मेरा मेल आईडी hsnirban2025@gmail.com     ही प्रयोग करें। ताजा समाचार पढऩे के लिए टेलीग्राम पर तथा विडियो के रूप में उपलब्ध रहती हैं।

Facebook-Hoshiar Singh Yadv Kanina
Telegram- Dr Hoshiar Singh Yadav

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हिसार से की हरियाणा उज्ज्वल दृष्टि अभियान की शुरुआत
-नागरिक अस्पताल नारनौल व स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किए मुफ्त चश्में
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने आज नागरिक अस्पताल से जिला स्तरीय राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हरियाणा उज्ज्वल दृष्टि अभियान का शुभारंभ कर फ्री में चश्मे वितरित किए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हिसार से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसका आनॅलाइन प्रसारण भी प्रसारित किया।
सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हरियाणा उज्ज्वल दृष्टि अभियान के तहत जिले भर में 45 वर्ष से ऊपर आयु के नागरिकों तथा स्कूली छात्रों को मुफ्त चश्मे बांटे गए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिला नागरिक अस्पताल नारनौल के अलावा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा स्कूली छात्रों की भी स्क्रीनिंग की गई।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों एवं स्कूली छात्रों को निशुल्क नेत्र जांच तथा चश्मे उपलब्ध करवा कर उनकी आंखों को नया जीवन देना है ताकि वे अपने जीवन को सुगम बनाकर देश प्रगति में अपना योगदान दे सकें।
सिविल सर्जन ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य के प्रति हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचायक है। सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के उस वर्ग को लाभांवित करेगा, जिसे अक्सर अपनी आखों की देखभाल के लिए आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इस मौके पर उप चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय डबास, उप सिविल सर्जन डा., नरेन्द्र कुमार व डा. मनीष यादव, नेत्र सर्जन डा. नीरू यादव, नेत्र सर्जन डॉ आकांक्षा यादव के के अलावा अन्य चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ डा. अशोक कुमार व अन्य चिकित्सक।

एसडी विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिक नासा से हुए सम्मानित
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
एसडी विद्यालय ककराला के पाच होनहार छात्रों ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि यश, तेजश कुमार, रजत कुमार , दक्ष , चिराग ने नासा द्वारा आयोजित (आइएएससी) में भाग लिया और असाधारण प्रदर्शन के लिए नासा द्वारा सम्मानित किए गए। इस उपलब्धि को छात्रों ने इनोवेशन इंचार्ज जसबीर जांगिड़ के मार्गदर्शन में हासिल किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान छात्रों को नासा से वास्तविक अंतरिक्षीय डाटा मिला, जिसकी जांच कर उन्होंने संभावित क्षुद्रग्रहों के संकेत खोजे। आइएएससी एक वैश्विक स्तर पर चलाया जाने वाला शैक्षिक विज्ञान अभियान है। जिसे नासा और अंतरराष्ट्रीय खगोलिय खोज सहयोग द्वारा मिलकर संचालित किया जाता है। जिसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को खगोलीय खोजो में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। इसमें प्रतिभागी को असली खगोलीय डाटा उपलब्ध कराया जाता है जिसे वे विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से विश्लेषित कर संभावित नए क्षुद्रग्रहों को पहचानने की कोशिश करते है।
 इस अवसर पर चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह कि उपलब्धि अपने आप में बड़े गर्व का विषय है। यह विद्यार्थियों अध्यापकों एवं अभिभावकों के सयुंक्त प्रयास का परिणाम है। अत: हमें हमेशा एकाग्रता चित होकर सच्ची लग्न से परिश्रम करना चाहिए। सच्ची लग्न से कर्म करते रहने से ही सफलता सम्भव है। कर्म सर्वोपरि है। प्रत्येक कार्य को आनन्द से पूरा करना चाहिए जिससे काम करने की गति भी बढ़ती है व काम सुंदर तरीके से पूरा होता है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, राजेन्द्र यादव, सी.ई.ओ आर एस यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सुनील कुमार, जसबीर जागिंड़ व समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 03: नासा से पुरस्कृत एसडी स्कूल के विद्यार्थी।

विश्व जनसंख्या दिवस पर करीरा स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
-पेंटिंग प्रतियोगिता द्वारा समझाया जनसंख्या दुष्प्रभाव
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।।
 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करीरा में राजेश गुप्ता विषय विशेषज्ञ विज्ञान प्रवक्ता डाइट महेंद्रगढ़ की अध्यक्षता विश्व जनसंख्या दिवस का विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने विश्व जनसंख्या दिवस मनाये जाने के कारण, उद्देश्य एवं दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते बच्चों को जागृत किया। इसके अलावा प्राचार्य रामस्वरूप, फकीरचंद प्रवक्ता, जयप्रकाश अध्यापक, नीलम यादव प्रवक्ता ने भी विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। शर्मिला यादव ने बच्चों से विश्व जनसंख्या दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन करवाई। इस कार्यक्रम में ममता यादव प्रवक्ता, संगीता यादव प्रवक्ता, मधु यादव प्रवक्ता, विनीता यादव प्रवक्ता, शर्मिला यादव, लताकुसुम, मोनिका यादव, कमलेश, नरेंद्र कुमार बाबू, सतीश कुमार ,अमित यादव आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 01: जनसंख्या दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता

कावडिय़ों के वाहनों पर डीजे लगाने व बजाने तथा घातक हथियार रखने पर पाबंदी
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
जिलाधीश डा. विवेक भारती ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आज से 23 जुलाई तक जिला में कावडिय़ों के वाहनों पर डीजे लगाने व बजाने पर तथा अपने साथ घातक हथियार लेकर चलने व रखने पर पाबंदी लगाई है।
जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 जुलाई से 23 जुलाई तक शिव रात्रि पर कावड़ यात्रा एवं मेला शुरू होने जा रहा है। इस दौरान कावडिय़ों द्वारा वाहनों में डीजे अथवा लाऊड स्पीकर आदि लगाकर तेज आवाज में बजाया जाता है, जिससे ध्वनि प्रदूषण व दुर्घटना को बढ़ावा मिलता है।
कांवडिय़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 23 जुलाई तक कांवडिय़ों के वाहनों पर डीजे लगाने व बजाने, शस्त्र तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, हाकी, बैट, जेली, चाकू, साइकिल चेन और अन्य वस्तुएं जिन्हें घातक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकने वाला हो, (सिख समुदाय द्वारा रखी जाने वाले धार्मिक कृपाण को छोड़कर) इत्यादि को लेकर चलने व रखने पर प्रतिबन्ध रहेगा।
यह आदेश पुलिस विभाग और अन्य सरकारी कर्मचारी जो ड्यूटी पर होंगे उनके ऊपर लागू नहीं होगा।
उपरोक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह बीएनएस 2023 की धारा 228 के तहत दंड का भागी होगा और अन्य कानूनी प्रावधान जो लागू हो सकते हों।

विश्व मलाला दिवस -12 जुलाई
-शिक्षा को बढ़ावा देने को समर्पित है मलाला दिवस
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
मलाला दिवस की यूं तो शुरुआत तालिबान से हुई जब  2012 में स्कूली बस में बंदूक धारी घुस गए और 15 वर्षीय लड़की के सिर में गोली मार दी। लड़की बचने के लिए बाद इन्होंने पूरे ही विश्व में महिला और बच्चियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवाज उठाई जो आज भी मलाला दिवस के रूप में मनाई जाती है। सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला बनी। इस संबंध में डा. रामानंद यादव पूर्व उप-जिला शिक्षा अधिकारी से बात हुई।
 उन्होंने बताया कि मलाला दिवस दुनिया भर में शिक्षा के अधिकारों की वकालत को मान्यता देता है। कितने ही लोग मलाला संगठन से जुड़े हुए हैं ताकि बच्चियों और महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया जाए क्योंकि शिक्षा एकमात्र ऐसा साधन है जो इंसान के को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। यहां तक की शिक्षित व्यक्ति की हर जगह कद्र होती है। पुराने समय में लोग कम पढ़े लिखे होते थे उस समय भी किसी पढ़े-लिखे की कद्र होती थी क्योंकि पुराने समय से लड़कियों की शिक्षा पर कम बल दिया जाता है रहा है। लड़की के अक्सर 12 से 17 वर्ष की उम्र में स्कूल छोडऩे की अधिक घटनाएं देखने को मिलती है। ऐसे में लड़कियों की शिक्षा पर बल देने के लिए मनाया जाता है। हर देश में विद्यालय छोडऩे की घटनाएं मिलती जिनमें बच्चियों आगे होती है। ऐसे में बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन शिक्षा महंगी होने के कारण भी बच्चे स्कूल छोड़ जाते हैं। राजनीतिक अस्थिरता ,संघर्ष और प्राकृतिक आपदाएं भी बच्चों की शिक्षा को सीमित करती है, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी, खराब शिक्षा का बुनियादी ढांचा अपर्याप्त सामग्री और बच्चों के घरेलू जीवन से भी शिक्षा की गुणवत्ता का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है तो स्कूल छोड़ जाएंगे। स्कूल जाते समय भी काम  कर रहे हैं तो वो शिक्षा पर उतना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आज के दिन रोटी रोजी की समस्या होने के कारण भी बच्चे काम पर लगा दिए जाते हैं। जिसके कारण शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाते। बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
   एक और सरकार ने जहां बच्चियों की शिक्षा मुफ्त की हुई है किंतु निजी स्कूलों में जहां बच्चियों का कुछ रुझान देखने को मिलता है भारी फीस देखकर पढ़ाना मुश्किल हो जाता है। सरकार को चाहिए कि अधिक सुविधाएं दें और बच्चियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
 फोटो कैप्शन: डा. रामानंद यादव

विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 13 जुलाइ कोर्
 -विभिन्न रोगों के जांच के लिए आएंगे डाक्टर
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मंडी लाल शिवलाल धर्मशाला में 13 जुलाई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 तक विभिन्न रोगों की जांच के लिए विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवर आयोजित किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के योगेश अग्रवाल ने बताया की हड्डी रोग, स्त्री रोग, सामान्य रोग जांच एवं परामर्श के लिए हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर शिव के. गोयल , हड्डी-जोड़ रोग विशेषज्ञ डाक्टर मनीष वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुपम यादव,  सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. हर्ष तथा नवजात एवं शिशु बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर विनीत यादव मौके पर हाजिर रहेंगे जो निशुल्क परामर्श एवं बीपी, ब्लड शुगर आदि की जांच करेंगे। वहीं उनका निशुल्क परामर्श देंगे। सेवा भारती उजाला सिग्रस अस्पताल द्वारा यह कैंप आयोजित किया गया है।

चरखी दादरी-अलवर रेलमार्ग को अविलंब शुरू करने की मांग
-कनीनावासी चाहते हैं जल्द काम शुरू हो
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना होते हुए अलवर को जाने वाले रेलमार्ग को लेकर जहां विगत वर्ष 2022 में लोगों में उत्साह देखने को मिला था जिसके बाद मांग बलवती होती जा रही है।। यदि चरखी दादरी से अलवर वायां कनीना रेलमार्ग बन जाता है तो निश्चित रूप से कनीना का विकास होगा। एक ओर जहां कनीना को कोसली रेलमार्ग से जोड़े जाने की वर्षांे से गतिविधियां चल रही हैं वहीं चरखी दादरी से अलवर वायां कनीना रेलमार्ग को लकर निशानदेही आदि का कार्य भी विगत वर्ष चला था। क्षेत्र में भारी खुशी देखने को मिली थी क्योंकि ऐसा होने से कनीना खास रेलवे स्टेशन एक जंक्षन बन जाएगा जिससे अभी तक जो ट्रेन नहीं रुकती वो भी रुकने लग जाएंगी। कनीना के महेश कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, महेंद्र कुमार, सूबे सिंह आदि ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस रेलवे मार्ग को अविलंब बनाया जाए तथा कनीना को कोसली रेलमार्ग से भी जोड़ा जाए।

सावन के सोमवार व्रत के लिए होते हैं बेहतर
************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। सावन के सोमवार व्रत के लिए बेहतर माने जाते हैं। किसी भी भक्त को 15 सोमवार के व्रत करने चाहिए। ये विचार पंडित दिनेश जोशी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से सावन शुरू हो चुका है और। सावन में माह मदमाने वाला होता है।
 सोमवार को शिवभोले की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। शिवभोले कम से प्रसन्न हो जाते हैं और जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त अपने घरों में भी इष्टदेव को विधि विधान से याद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जहां सावन माह में अधिक बारिश होती है, भगवान भोले को विशेष रूप से याद किया जाता है। इसलिए भगवान भोले की प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार का व्रत शुरू करने वालों के लिए सावन मास ही सबसे बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा अर्चना की जाती तत्पश्चात सावन शुरू हो जाता है। इस बार सावन माह में पांच सोमवार आएंगे तो सबसे बड़ी खुशी की बात है। यूं तो पूरे सावन माह में शिव भोले को याद करना चाहिए लेकिन समय रहते हुए सावन में व्रत जरूर करना चाहिए और सावन माह में आने वाली माह शिवरात्रि के दिन व्रत रखा जा सकता है।
  उन्होंने बताया कि 14 जुलाई के बाद 21 जुलाई, 28 जुलाई और 04 अगस्त को सोमवार रहेगा। सावन माह में जयकारे लगते रहते हैं और शिव को याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि चार माह तक श्री हरि शयन के लिए चले जाते हैं और पूरे ब्रह्मांड में शिव का राज शुरू हो जाता है। ऐसे में भी शिव आराधना सबसे बेहतर होती है। यूं तो पूरे ही विश्व में सबसे अधिक पूजे जाने वाले देव शिव भोले हैं। ऐसे में शिव की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे तन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Thursday, July 10, 2025

कोटिया की हरिजन बस्ती के कई घरों में घुसा पानी
-आम रास्ता हुआ बाधित
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव कोटिया के हरिजनों के कई घरों में वर्षा का गंदा जल घुस गया है। गांव कोटिया के करतार सिंह, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, सत्यवीर सिंह आदि ने बताया कि उनके घरों में वर्षा का गंदा जल घुस गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत इस और कोई कदम नहीं उठा रही है क्योंकि पास में जोहड़ है और यह मुख्य मार्ग है जो गंदे पानी से भर चुका है। आवागमन भी बाधित हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस गंदे जल को अविलंब निकाला जाए ताकि आवागमन बाधित न हो सके।
फोटो कैप्शन 9 व 10 कोटिया के हरिजनों के घरों में घुसा पानी

भूकंप के झटकों से सहमे लोग
- घरों से निकाल कर आए बाहर
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 गुरुवार सुबह के वक्त भूकंप के झटके महसूस किये जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए तथा सहमे हुए नजर आए।
 निरंजन कुमार, महावीर सिंह, सूबे सिंह, जितेंद्र कुमार आदि में बताया कि एक बार घर के पंखे एवं खिड़कियां हिलने लगे जिसके कारण उन्होंने झटपट घरों को छोड़ दिया और घरों से बाहर आ गए किंतु यह भूकंप का झटका अधिक समय नहीं चला।

तीन दिनों से खूब बरसे हैं कनीना में बदल, हुई 107 एमएम वर्षा
-अब तक हो चुकी है 244 एमएम वर्षा, कनीना में बाढ़ जैसे हालत
-बच्चों को ट्रैक्टर और कंधे पर बिठाकर स्कूल वाहन तक छोड़ा
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में जहां तीन दिनों से रुक रुककर वर्षा हुई है। अब तक 107 एमएम वर्षा हो चुकी है जबकि मई और जून में 137 एमएम वर्षा हुई थी। अब अब तक कुल 244 एमएम वर्षा हो चुकी है। अब किसानों की बाजरे की फसल अधिक वर्षा के कारण गिरने लगी है। सबसे बुरी हालत होलीवाला और कालरवाली जोहड़ों की है जहां गंदा पानी मुख्य मार्गों पर फैला हुआ है। कालरवाली जोहड़ का गंदा पानी कई घरों में घुस गया है। स्कूली बच्चे सड़कों पर खड़े गंदे जल से गुजरते देखें गए। ट्रैक्टरों तथा अन्य वाहनों में बिठाकर स्कूली बच्चों को वाहनों तक छोड़ा वहीं कांधे पर बिठाकर महिलाएं अपने बच्चों को स्कूली वाहन तक ले जाते हुए देखी गई। सावन की पूर्व संध्या पर ही इतनी वर्षा हो चुकी है, अब सावन में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। अभी तक खेतों में बाजरे एवं कपास की फसल खड़ी है किंतु कुछ किसानों ने बताया कि अधिक वर्षा के कारण उनकी बाजरे की फसल खेतों में गिर गई है क्योंकि बुधवार को शाम के समय तथा गुरुवार को सुबह तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई है। अधिकांश मार्गों में गंदा पानी भरा हुआ है। नगरपालिका मैौन है। ऐसा लगता है कि 1995 में बाढ़ जैसी हालत हो गई थी वही हालत फिर से होने जा रही है। अगर जल्द ही दोनों जोहड़ों का गंदा पानी नहीं निकाला गया तो निश्चित रूप से कनीना के अनेक घर जल में डूब जाएंगे।
 किसान दिनेश कुमार, सुरेश, जितेंद्र, महेंद्र आदि ने बताया कि अधिक वर्षा के कारण अब तो उनकी फसलें खेतों में गिर गई है किंतु किसान चाहते हैं कि अधिक से अधिक वर्षा हो चाहे फसल पैदावार कम हो।
महिला सुनीता, सुमेर, महेंद्र आदि ने बताया कि उनके घर से एक किलोमीटर तक दो-दो फीट से अधिक पानी खड़ा हुआ है। बच्चों को कांधे पर बिठाकर स्कूली बस तक छोडऩे जाते हुए देखा गया। कोई ट्रैक्टर पर कई-कई बच्चों को बिठाकर स्कूली बस तक छोडऩे के लिए जाते मिले। कनीना के  शिवभोले चौक, होलीवाला जोहड़ मार्ग, कालरवाली जोहड़ मार्ग, वाल्मीकि चौक आदि अनेक स्थानों पर गंदा जल खड़ा है। कनीना कस्बे के अंदर आने के लिए निश्चित रूप से गंदे जल से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोग बेहद परेशान हैं। नगरपालिका गंदे पानी निकासी का में कोई विशेष रुचि नहीं दिख रही है। यहां तक की गंदे नाले गाद से भर खड़े हैं जिसके कारण गंदा पानी निकासी नहीं हो पा रहा है।
फोटो कैप्शन 02: महिला अपने  कंधे पर अपने बच्चों को बिठाकर स्कूल तक छोडऩे जाते हुए तीन 03:गंदे पानी में खड़ी गाडिय़ां
04: ट्रैक्टर पर बच्चों को बैठाकर स्कूली बस तक छोडऩे जाते हुए
05: कनीना बस स्टैंड पर गंदे जल की हालत
06: शिवभोले चौक पर भरा गंदा जल
07 व 08: गंदे पानी से स्कूली बच्चे आते हुए पानी में जाम हुई गाड़ी

गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया, लगे भंडारे
गुरुओं से लिया आशीर्वाद
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। विभिन्न स्थानो पर भंडारे लगे, गुरुओं की पूजा की गई।
 लालदास महाराज ने भंडारे का प्रसाद वितरण करने के पश्चात बताया कि गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जहां पुराने समय से विधान है कि गुरु करीब 4 महीने एक ही जगह बैठकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं और सभी अंधकार दूर कर देते हैं इसलिए गुरु की पूजा की जाती है।
उन्होंने बताया की महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जिन्हें वेदव्यास भी कहा जाता है, का जन्मदिन इसी दिन हुआ था उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और इस दिन को व्यास वेद व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्ति काल के समय संत घीसा राम जो कबीर दास के शिष्य थे का भी जन्म इसी दिन हुआ था।
 उधर उधोदास आश्रम में दिनभर भंडारा लगा तथा संत ने प्रवचन किये। विभिन्न गांवों में यह पर्व मनाया गया।
फोटो कैप्शन: संत लालदास

कनीना नगर पालिका के लिए दो पार्षद मनोनीत
-नीलम और सवाई सिंह होंगे सरकार की ओर से पार्षद
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की नीलम देवी तथा सवाई सिंह को हरियाणा सरकार ने कनीना नगर पालिका के लिए पार्षद बतौर मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है की नीलम देवी के पति कुलदीप वाटर सप्लाई में काम करते हैं। उनके सरकार द्वारा मनोनीत किए जाने पर कृष्ण कुमार पूर्णिया, वेद प्रकाश, वेदपाल, जसवंत सिंह, दीपक कुमार, राकेश कुमार, जयपाल, परमजीत आदि सभी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। उधर सवाई सिंह वार्ड 14 को सरकारी पार्षद मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय की सवाई सिंह एक समाजसेवी है तथा तथा विभिन्न समाज सेवाओं एवं बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उनके  पार्षद बनने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि कनीना नगर पालिका के 14 वार्डो से 14 पार्षद तथा प्रधान पहले से ही चुने जा चुके हैं। अब ये दोनों पार्षद सरकार द्वारा मनोनीत करके भेजे गए हैं
फोटो कैप्शन :नीलम देवी तथा सवाई सिंह

कनीना नगर पालिका के लिए दो पार्षद मनोनीत
-नीलम और सवाई सिंह होंगे सरकार की ओर से पार्षद
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की नीलम देवी तथा सवाई सिंह को हरियाणा सरकार ने कनीना नगर पालिका के लिए पार्षद बतौर मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है की नीलम देवी के पति कुलदीप वाटर सप्लाई में काम करते हैं। उनके सरकार द्वारा मनोनीत किए जाने पर कृष्ण कुमार पूर्णिया, वेद प्रकाश, वेदपाल, जसवंत सिंह, दीपक कुमार, राकेश कुमार, जयपाल, परमजीत आदि सभी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। उधर सवाई सिंह वार्ड 14 को सरकारी पार्षद मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय की सवाई सिंह एक समाजसेवी है तथा तथा विभिन्न समाज सेवाओं एवं बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उनके  पार्षद बनने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। उल्लेखनीय ह कि कनीना नगर पालिका के 14 वार्डो से 14 पार्षद तथा प्रधान पहले से ही चुने जा चुके हैं। अब ये दोनों पार्षद सरकार द्वारा मनोनीत करके भेजे गए हैं
फोटो कैप्शन :नीलम देवी तथा सवाई सिंह

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में एसडी के 7 विद्यार्थी राज्य स्तर पर जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 प्रतियोगिता में एसडियंस ने बाक्सिंग में राज्य स्तरीय खेलों में भागीदारी प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में खेल महाकुंभ-2025 का आयोजन किया गया जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन यादव धर्मशाला महेन्द्रगढ़ में हुआ जिसमें एसडी खेल अकादमी कि विद्यार्थी अमीशा 45 से 48 किलोग्राम भारवर्ग, खुशी ने 48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग, मधुर 57 से 60 किलोग्राम, गरिमा 70 से 75 किलोग्राम, भीम 50 से 55 किलोग्राम, विवेक 80 से 85 किलोग्राम भारवर्ग व भारत ने 85 से 90 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  विद्यालय पहुंचने पर इन खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश ने सभी प्रतिभागियों एवं उनके कोच को बधाई दी।
विद्यालय  चेयरमैन  जगदेव यादव ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी और खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन में जरूरी है। खेल भी जीवन का एक अंग है जो शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में सहायक होते है। खेलों से जहां स्वास्थ्य ठीक रहता है वही मनुष्य का चारित्रिक व आध्यात्मिक विकास भी होता है।  खेल एक शारीरिक गतिविधि है जो तनाव और चिंता को दूर करते है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, प्रबन्धन समिति सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, स्पोट्र्स हैड सोनू कोच समस्त स्टाफ  उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 01:राज्य स्तरीय खेलों मेकं भाग लेने वाले विद्यार्थी।

सावन माह की तैयारियां शुरू
-कावडिय़े चले हरिद्वार की ओर
शिव आराधना का माह सावन, कावडिय़े होंगे हरिद्वार के लिए रवाना              
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
11 जुलाई से सावन माह शुरू होगा जो 9 अगस्त तक चलेगा। सावन माह में हरिद्वार में सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं। देशभर में श्रावण माह में कई स्थानों पर मेले लगते हैं, पींग पर झूलने की प्रथा , तीज का पर्व, पतंगबाजी तथा रक्षा बंधन का त्यौहार भी इसी माह से जुड़े हुए हैं। हरियाणा के बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम का प्रसिद्ध मेला भी सावन माह में 22 अगस्त को लगेगा। ऐसे में श्रावण माह को त्योहारों का माह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।  गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन शुरू होता है तथा रक्षा बंधन पर समाप्त हो जाएगा।  
   भीषण गर्मी से जहां राहत मिलती है वहीं दिन को झूला झूलने तथा रात के समय श्रावणी गीतों की गूंज सुनाई पड़ती है जो मन को मोह लेती है। श्रावण माह के आते ही ऊंचे वृक्षों पर झूले डाल दिए जाते हैं जिन पर बच्चियां व महिलाएं दिनभर झूलती रहती हैं।
    सावन माह की तीज का यूं तो पूरे देश में ही महत्व है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में पतंगबाजी करके यह पर्व मनाया जाता है। ज्यों-ज्यों यह पर्व पास आता है त्यों-त्यों पतंगबाजी तेज हो जाती है। तीज के दिन अंतिम बार पतंगबाजी की जाती है। अच्छी वर्षा व सुहावना मौसम के साथ--साथ लहलहाती फसल को देखकर युवा वर्ग पूर्णतया पतंगबाजी में खो जाता है। तीज पूर्व सिंधारा आता है जब घेवर मिठाई की बहार देखने को मिलती है। अपनी विवाहित लड़की के लिए मां-बाप घेवर की मिठाई भेजते हैं। पूरे माह पकवान बनते हैं तथा गीत गूंजते रहते हैं। पदमावत के गीतों से कम इनमें भी विरह नहीं होता।
 श्रावण माह के शुरू होते ही बम-बम की जयघोष शुरू हो जाती है। भारी संख्या में भक्तजन नीलकंठ व हरिद्वार जाते हैं और वहां से कांवर लाकर शिवालयों में गंगाजल चढ़ाते हैं। शिवालयों में तांता लगता है वहीं पूरे माह व्रत चलता है। भक्तजन गंगा में डुबकी लगाते हैं और शिवालयों में जाकर भक्ति करते हैं।  श्रावण माह के अंत में भाई-बहन के प्यार को इंगित करने वाला रक्षा बंधन का पर्व आता है। भाई अपनी बहन के पास अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने बहन के पास जाता है। बहन कहीं भी हो वह अपने भाई के आने का इंतजार करती है। इस पर्व का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व भी है।

व्हाट्सअप बंद, मेल भेजे
--टेलीग्राम पर देखे ताजा समाचार
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक एवं पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव के दोनों व्हाट्सअप 9416348400 तथा 9306300700 दोनों बंद हैं। ऐसे में समाचार भेजने के लिए मेरा मेल आईडी      hsnirban2025@gmail.com ही प्रयोग करें। ताजा समाचार पढऩे के लिए टेलीग्राम पर तथा विडियो के रूप में उपलब्ध रहती हैं। Telegram-Dr Hoshiar Singh Yadav
Facebook- Hoshiar Singh Yadav

सावन के सोमवार व्रत के लिए होते हैं बेहतर
-सावन शुक्रवार 11 जुलाई से शुरू
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
सावन के सोमवार व्रत के लिए बेहतर माने जाते हैं। किसी भी भक्त को 15 सोमवार के व्रत करने चाहिए। ये विचार पंडित दिनेश जोशी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से सावन शुरू होगा और उसी दिन सोमवार है। सावन का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। सावन में माह मदमाने वाला होता है।
 सोमवार को शिवभोले की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। शिवभोले कम से प्रसन्न हो जाते हैं और जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त अपने घरों में भी इष्टदेव को विधि विधान से याद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जहां सावन माह में अधिक बारिश होती है, भगवान भोले को विशेष रूप से याद किया जाता है। इसलिए भगवान भोले की प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार का व्रत शुरू करने वालों के लिए सावन मास ही सबसे बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा अर्चना की जाती तत्पश्चात सावन शुरू हो जाता है। यूं तो पूरे सावन माह में शिव भोले को याद करना चाहिए लेकिन समय रहते हुए सावन में व्रत जरूर करना चाहिए और सावन माह में आने वाली माह शिवरात्रि के दिन व्रत रखा जा सकता है।
  उन्होंने बताया कि 14 जुलाई के बाद 21 जुलाई, 28 जुलाई एवं 04 अगस्त को सोमवार रहेगा। सावन 9 अगस्त रक्षा बंधन पर संपन्न हो जाएगा।  सावन माह में जयकारे लगते रहते हैं और शिव को याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि चार माह तक श्री हरि शयन के लिए चले जाते हैं और पूरे ब्रह्मांड में शिव का राज शुरू हो जाता है। ऐसे में भी शिव आराधना सबसे बेहतर होती है। यूं तो पूरे ही विश्व में सबसे अधिक पूजे जाने वाले देव शिव भोले हैं। ऐसे में शिव की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे तन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Wednesday, July 9, 2025

व्हाट्सअप बंद, मेल भेजे
--टेलीग्राम पर देखे ताजा समाचार
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक एवं पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव के दोनों व्हाट्सअप 9416348400 तथा 9306300700 दोनों बंद हैं। ऐसे में समाचार भेजने के लिए मेरा मेल आईडी hsnirban2025@gmail.com    ही प्रयोग करें। ताजा समाचार पढऩे के लिए टेलीग्राम पर तथा विडियो के रूप में उपलब्ध रहती हैं। Telegram-Dr Hoshiar Singh Yadav

सावन के सोमवार व्रत के लिए होते हैं बेहतर
-सावन शुक्रवार 11 जुलाई से शुरू
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
सावन के सोमवार व्रत के लिए बेहतर माने जाते हैं। किसी भी भक्त को 15 सोमवार के व्रत करने चाहिए। ये विचार पंडित दिनेश जोशी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से सावन शुरू होगा और उसी दिन सोमवार है। सावन का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। सावन में माह मदमाने वाला होता है।
 सोमवार को शिवभोले की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। शिवभोले कम से प्रसन्न हो जाते हैं और जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त अपने घरों में भी इष्टदेव को विधि विधान से याद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जहां सावन माह में अधिक बारिश होती है, भगवान भोले को विशेष रूप से याद किया जाता है। इसलिए भगवान भोले की प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार का व्रत शुरू करने वालों के लिए सावन मास ही सबसे बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा अर्चना की जाती तत्पश्चात सावन शुरू हो जाता है। यूं तो पूरे सावन माह में शिव भोले को याद करना चाहिए लेकिन समय रहते हुए सावन में व्रत जरूर करना चाहिए और सावन माह में आने वाली माह शिवरात्रि के दिन व्रत रखा जा सकता है।
  उन्होंने बताया कि 14 जुलाई के बाद 21 जुलाई, 28 जुलाई एवं 04 अगस्त को सोमवार रहेगा। सावन 9 अगस्त रक्षा बंधन पर संपन्न हो जाएगा।  सावन माह में जयकारे लगते रहते हैं और शिव को याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि चार माह तक श्री हरि शयन के लिए चले जाते हैं और पूरे ब्रह्मांड में शिव का राज शुरू हो जाता है। ऐसे में भी शिव आराधना सबसे बेहतर होती है। यूं तो पूरे ही विश्व में सबसे अधिक पूजे जाने वाले देव शिव भोले हैं। ऐसे में शिव की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे तन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को
गुरुओं से लिया जाएगा आशीर्वाद
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
  10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। तत्पश्चात सावन माह लग जायेगा। इस बार कांवड़ लाने व अर्पित किये जाने का जोर है।
 गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जहां पुराने समय से विधान है कि गुरु करीब 4 महीने एक ही जगह बैठकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं और सभी अंधकार दूर कर देते हैं इसलिए गुरु की पूजा की जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए पंडित बालकिशन शर्मा ने बताया की महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जिन्हें वेदव्यास भी कहा जाता है, का जन्मदिन इसी दिन हुआ था उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और इस दिन को व्यास वेद व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्ति काल के समय संत घीसा राम जो कबीर दास के शिष्य थे का भी जन्म इसी दिन हुआ था।
 गुरु पूर्णिमा के दिन जहां हरिद्वार के गंगा में डुबकी लगाकर भक्तजन कावड़ लेकर विभिन्न मार्गों पर प्रस्थान शुरू कर देते है।

फिर से हुई 34 एमएम वर्षा

--दो दिनों में हो चुकी है 66 एमएम वर्षा
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में जहां बुधवार को शाम के वक्त 34 एमएम वर्षा हुई। मंगलवार की रात को भी 32 एमएम वर्षा हुई थी। सावन माह 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार बेहतर वर्षा से किसानों में खुशी की लहर है। किसानों ने इस वक्त बाजरे की फसल लहलहा रही है। दो दिनों में हो चुकी है 66 एमएम वर्षा।

जन्म प्रमाण पत्र शिविर10 जुलाई को
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
सलम एरिया सेहलंग में रहने वाले लोगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग ओर से जन्म प्रमाण पत्र शिविर 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते सेहलंग सीएचसी की डा. प्रभा यादव ने बताया कि सेहलंग सलम एरिया में रहने वाले भारतीय अपना प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। प्रमाण पत्र शून्य आयु वर्ग से लेकर 1 साल तक के बच्चों के बनेंगे। डा. प्रभा यादव ने जानकारी देने बताया कि इसके बाद सलम एरिया के भारतीय नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

सावन माह की तैयारियां शुरू
शिव आराधना का माह सावन, कावडिय़े होंगे हरिद्वार के लिए रवाना              
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
11 जुलाई से सावन माह शुरू होगा जो 9 अगस्त तक चलेगा। 10 जुलाई की गुरू पूर्णिमा है जब हरिद्वार में सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं। देशभर में श्रावण माह में कई स्थानों पर मेले लगते हैं, पींग पर झूलने की प्रथा , तीज का पर्व, पतंगबाजी तथा रक्षा बंधन का त्यौहार भी इसी माह से जुड़े हुए हैं। हरियाणा के बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम का प्रसिद्ध मेला भी सावन माह में 22 अगस्त को लगेगा। ऐसे में श्रावण माह को त्योहारों का माह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।  गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन शुरू होता है तथा रक्षा बंधन पर समाप्त हो जाएगा।  
   भीषण गर्मी से जहां राहत मिलती है वहीं दिन को झूला झूलने तथा रात के समय श्रावणी गीतों की गूंज सुनाई पड़ती है जो मन को मोह लेती है। श्रावण माह के आते ही ऊंचे वृक्षों पर झूले डाल दिए जाते हैं जिन पर बच्चियां व महिलाएं दिनभर झूलती रहती हैं।
    सावन माह की तीज का यूं तो पूरे देश में ही महत्व है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में पतंगबाजी करके यह पर्व मनाया जाता है। ज्यों-ज्यों यह पर्व पास आता है त्यों-त्यों पतंगबाजी तेज हो जाती है। तीज के दिन अंतिम बार पतंगबाजी की जाती है। अच्छी वर्षा व सुहावना मौसम के साथ--साथ लहलहाती फसल को देखकर युवा वर्ग पूर्णतया पतंगबाजी में खो जाता है। तीज पूर्व सिंधारा आता है जब घेवर मिठाई की बहार देखने को मिलती है। अपनी विवाहित लड़की के लिए मां-बाप घेवर की मिठाई भेजते हैं। पूरे माह पकवान बनते हैं तथा गीत गूंजते रहते हैं। पदमावत के गीतों से कम इनमें भी विरह नहीं होता।
 श्रावण माह के शुरू होते ही बम-बम की जयघोष शुरू हो जाती है। भारी संख्या में भक्तजन नीलकंठ व हरिद्वार जाते हैं और वहां से कांवर लाकर शिवालयों में गंगाजल चढ़ाते हैं। शिवालयों में तांता लगता है वहीं पूरे माह व्रत चलता है। भक्तजन गंगा में डुबकी लगाते हैं और शिवालयों में जाकर भक्ति करते हैं।  श्रावण माह के अंत में भाई-बहन के प्यार को इंगित करने वाला रक्षा बंधन का पर्व आता है। भाई अपनी बहन के पास अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने बहन के पास जाता है। बहन कहीं भी हो वह अपने भाई के आने का इंतजार करती है। इस पर्व का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व भी है।

फिर से कनीना में हुई 32 एमएम वर्षा
- भरा गंदा पानी, मई-जून में हुई 137 एमएम वर्षा
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में मंगनवार की रात को 32 एमएम वर्षा हुई। कनीना क्षेत्र में 25 मई को 22 एमएम, 1 जून को 16 एमएम वर्षा हुई। तत्पश्चात 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर 14 एमएम वर्षा हुई थी। एक जुलाई को 17 एमएम वर्षा हुई , 6 जुलाई की रात को 20 एमएम वर्षा हुई वहीं 8 जुलाई को 32 एमएम वर्षा हुई है। 9 जुलाई को 34 एमएम वर्षा हुई है।इस समय बाजरे की फसल लहलहा रही है। परंतु होलीवाला जोहड़ के पास सड़कों पर दूर दराज तक गंदा जल फैल गया है। कुछ घरों में भी गंदा जल घुस गया है।
सबसे खराब गली--
कनीना का होलीवाला सड़क मार्ग जो सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, पर एक माह में करीब 20 दिन गंदा जल भरा रहता है। चार बंूदे वर्षा की होने पर भी यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, गंदा पानी भरा खड़ा मिलता है। सबसे बड़ी समस्या है कि कोई वैकल्पिक मार्ग नजर नहीं आता जिसके चलते गंदे पानी के अंदर से ही लोग अपने दैनिक कार्य करने को बाध्य हैं। एक और जहां नगर पालिका बनने के बाद लोगों को आस हुई थी कि अब इस गंदे पानी का स्थायी समाधान हो जाएगा किंतु नगर पालिका इसका कोई समाधान नहीं कर पाई जबकि स्वास्थ्य हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस जोहड़ की गाद निकालने एवं पैमाइश करने की बात कही थी किंतु करवाई गई परिणाम यह है कि वर्ष भर लोग इस गंदे पानी की परेशानी की मार झेलते रहते हैं और यह सड़क मार्ग पुन: निर्मित किया गया था किंतु अब यह फिर से जर्जर होने के कगार पर पहुंच गया है। इसका गंदा पानी नगर पालिका जब तक निकलवाती है तब तक वर्षा हो जाती है। ऐसे में अब लोग नगर पालिका की ओर देख रहे हैं कि कब इस गंदे पानी से निजात दिलवाया जाएगा।
किसान खुश-
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, रामानंद आदि ने बताया कि अब बाजरे की फसल बेहतर होने की संभावना है। अब बेहतर फसल होने के आसार बन गए हैं। बाजरा और कपास की खड़ी फसल में रौनक आ गई है।
 पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवेंद्र यादव ने बताया कि वर्षा से फसलों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस समय करीब 20,000 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया गया है। वर्षा का  फसलों के लिए अमृत साबित होगा।
 बाजरे का एमएसपी बेहतर-
कनीना व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये क्विंटल रखा गया है। बेहतर भाव होने से किसानों का रुझान बाजरे की ओर अधिक रहा है।
फोटो कैप्शन 01 व 02:  होली वाला जोहड़ पर तथा गलियों में भरा गंदा जल

आरकेवाई स्कूल के शूटरों ने दसवां हरियाणा स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता किया क्वालीफाई
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में आयोजित 1 जुलाई से 10 जुलाई तक होने वाली दसवीं हरियाणा स्टेट कंपटीशन में हिस्सा लिया जिसमें आरकेवाई स्कूल के चार छात्रों जिनमे हर्षित कनीना, प्रयाग लूखी, यशदीप छिथरोली व विक्रम जुड्डी ने सितंबर अक्टूबर में होने वाले प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। उपरोक्त प्रतियोगिता हरियाणा राइफल एसोसिएशन ने आयोजित करवाई। क्वालीफाई छात्रों को स्कूल संचालक सुरेश कुमार एवं निधि वाला ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 01: अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ स्टाफ

चोर साहब के कारनामे-19
करनामे सुन-सुन लोग है हतप्रभ
**************************************************
************************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डाा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट से जहां चोर साहब ने अनेकों चोरियां की हैं। एक के बाद एक चोरी करने का क्रम दो सालों तक जारी रहा। यह सत्य है कि अब कुछ समय से चोरी रुक गई है किंतु जब इस चोर साहब के कारनामों के बारे में किसी को बताया जाता है तो लोग चकित रह जाते हैं कि चोर साहब भी ऐसे करनामे कर सकता है। बहुत से लोग मिलते हैं जो यह कहते हैं कि चोर साहब के बारे में वे कभी से परिचित हैं। सबसे बड़ी बात है की ईंट, पत्थर, गमले आदि सभी उठा कर ले जाता है।
और तो क्या मंडी की ईंट भी उठा ले गया। अनेकों प्रत्यक्षदर्शी आज भी चोर साहब के कारनामे बताते हैं। चोर साहब की जितनी हकीकत बताई जाए उतना उनका बड़ा आनंद आता है। ऐसे में कहा जाता है कि जिस किसी के पड़ोस में चोर साहब रह रहे हैं उसका जीना मुहाल हो जाएगा। कहावत है कि अच्छा पड़ोसी बड़ी मुश्किल से मिल पाता है। वरना तो अधिकांश पड़ोसी बुराई करने पर उतारू होते हैं।
चोर साहब के कारनामों से पहले तो लंबे समय तक लेखक कुछ नहीं बोला। केवल अपने साथियों तक ही बताता रहा कि उनके यहां प्लाट से लगातार चोरी हो रही है। जब अपनी आंखों से चोर साहब को देखा तब पता चला कि किसी और पर हम शक कर लेते है परंतु हकीकत कुछ और ही होती है।

Tuesday, July 8, 2025

चोर साहब के कारनामे -18
दूसरे का नुकसान करके है खुश चोर साहब
***********************************************************
*********************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक डा होशियार सिंह विश्व रिकार्डधारक के प्लाट से चोर साहब अनेकों चोरियां कर ले गया। चोर साहब बेशर्म एवं निकृष्ट है। चह दूसरे का बुरा करके हमेशा प्रसन्न होता है। उदाहरण के तौर पर गाड़ी अपने द्वार पर खड़ी करके दूसरे के द्वार पर करता है ताकि दूसरे का नुकसान हो। ऐसी सोच वाले व्यक्ति को डूब मरना चाहिए। कुछ लोग लेखक से मिले और उन्होंने बताया कि वे कभी अपने वाहन बस स्टैंड के पास खड़े करते थे किंतु चोर साहब उनके वाहनों की हवा निकाल देता था। जो इंसान किसी की रोटी रोजी के वाहन की हवा निकालकर कष्ट देता हो वह चोर साहब घटिया से घटिया प्रवृत्ति का कहलाएगा।

चाय शरीर के लिए घातक-अनुभव
काली चाय छोड़ देनी चाहिए

रिटायर्ड कर्मचारी संघ का हड़ताल को पूर्ण समर्थन -धर्मपाल शर्मा
***********************************************************
*********************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ  हरियाणके  प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा, जिला प्रधान  घनश्याम  शर्मा  ने  संयुक्त ब्यान में बताया की रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन ने हड़ताल का संपूर्ण समर्थन क्यों किया है शर्मा ने बताया कि  हम हड़ताल का समर्थन इसलिए कर रहे हैं की हमें चाहिए आठवें वेतन आयोग के लाभ। वित्त विधेयक 2025 मे 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन  वेतन आयोग से मिलने वाले लाभो से वंचित कर दिया गया है। हमें 2006 के बाद  लगे कर्मचारी भाई-बहनो के लिए  चाहिए पुरानी पेंशन क्योंकि विभिन्न विभागों में काम कर रहे  साथियों जिन्हं हटा दिया गया उनको समायोजित करवाना और तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाना है।
हमें जनसंख्या के अनुपात में नए पद सृजित करवाने और क्योंकि हमें सभी खाली पदों पर स्थायी भर्ती चाहिए ताकि काम का बोझ कम हो और  हमारे आने वाले  बेरोजगार बच्चों को रोजगार मिल सके।
क्योंकि हम नहीं चाहते कि सार्वजनिक विभागों का निजीकरण हो और 50 साल की उम्र में सेवानिवृत्त कर दिए जाएं ।क्योंकि हमें चाहिए आठवां वेतन आयोग, 18 प्रतिशत डीए का बकाया एरियर ब्याज सहित,  हमारे कर्मचारी भाई-बहनो को 10-20-30 प्रतिशत के हिसाब से दिलवाने के लिए।
हमें चाहिए समयबद्ध  एलटीसी व मेडिकल भत्ते मे बढ़ोतरी व कैशलेस मेडिकल।
 हम रोजगार को बचाना चाहते हैं क्योंकि लडऩा हमारा अधिकार है।हम चाहते हैं कि हरियाणा में 5000 स्कूल व उनके पद बंद ना हों। टीचर्स को अधिकतम-मल्टिपल प्रयोग का संसाधन ना मानकर सिर्फ पढ़ाने दिया जाए। शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए किसी को, किसी भी स्तर पर कोई भी भुगतान ना करना पड़े।
 आप भी चाहते हैं यह सब तो आइए, 9 जुलाई की हड़ताल को पूर्ण समर्थन, सहयोग करे।

हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों का हरियाणा खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में हुआ छात्रों का चयन
***********************************************************
*********************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल कनीना में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर के दो विद्यार्थियों का हरियाणा खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में  रजत पुत्र प्रदीप कुमार व हर्ष पुत्र कृष्ण कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का चयन हुआ बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन से जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बच्चों ने सफलता पाई इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बच्चों को बधाई दी और उन्हें हमेशा प्रगति पथ पर रहने के लिए प्रेरित किया इस  उपलक्ष्य पर विद्यालय में हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है बच्चे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा , मनीष कुमार, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, सीनियर को-आर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार, जूनियर कोआर्डिनेटर सुमन तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल रहे विद्यार्थी।

आवास योजना की किस्त न मिलने का रोष
***********************************************************
*********************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
जिला के अनेक गांवों के गरीब, किसान, मजदूर, दलित, अनुसूचित तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त न मिलने के कारण उनके घरों का निर्माणाधीन कार्य अधूरा पड़ा है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से पीडि़त लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त तत्काल जारी करने की मांग की है।
   अतरलाल ने कहा कि उन्हें जिला के भोजावास, गोमला, नौताना, अगिहार, राता, कारिया, महासर, खारीवाड़ा, सलीमपुर, खेड़ी, तिगरा, सागरपुर, बिहाली आदि अनेक गांवों के लोगों से शिकायत मिली है कि उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए मिलने वाली दूसरी किस्त नहीं मिली है। जिसके कारण उनके निर्माणाधीन घर अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को घर बनाने के लिए तीन किस्तों में पैसे दिए जाते हैं। लाभार्थियों को एक किस्त तो मिल चुकी है जिससे उन्होंने नींव तथा दिवारें तो बना ली परन्तु दूसरी किस्त मिलने में हो रही देरी के कारण घर निर्माणाधीन कार्य अधर में लटक गया है। बरसात के मौसम में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अतरलाल ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर पीडि़त लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर सभी लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है।

मुख्य सड़क मार्ग पर पेड़ न हटाये जाने से रोष
- हो रही है दुर्घटनाएं
***********************************************************
*********************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर 152-डी तक अनेक पेड़ सड़क किनारे पड़े हैं जिनको विभाग ने अभी तक नहीं उठाया है। जिसके चलते दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
 डा. अजीत कुमार शर्मा, नरेश कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि ये पेड़ गत दिनों आई आधी से गिरे थे किंतु पेड़ों को नहीं उठाये जाने से दुर्घटनाएं आम बन गई है। दोपहिया वाहन चालक इनकी चपेट में आ रहे हैं। अभी तक कई व्यक्ति चोटिल हो चुके हैं परंतु सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई है। ऐसे में लोगों ने मांग की है कि इन पेड़ों को अभिलंब हटाकर सड़क मार्ग को साफ सुथरा किया जाए ताकि आवागमन में परेशानी न आए और लोग दुर्घटनाओं से बच सके।
 फोटो कैप्शन 01: सड़क के किनारे पड़े हुये पेड़

एक माह में करीब 20 दिन भरा रहता है सड़क मार्ग पर गंदा पानी
-नगर पालिका की कार्य करने की गति धीमी
***********************************************************
*********************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना का होलीवाला सड़क मार्ग जो सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, पर एक माह में करीब 20 दिन गंदा जल भरा रहता है। चार बंूदे वर्षा की होने पर भी यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, गंदा पानी भरा खड़ा मिलता है। सबसे बड़ी समस्या है कि कोई वैकल्पिक मार्ग नजर नहीं आता जिसके चलते गंदे पानी के अंदर से ही लोग अपने दैनिक कार्य करने को बाध्य हैं। एक और जहां नगर पालिका बनने के बाद लोगों को आस हुई थी कि अब इस गंदे पानी का स्थायी समाधान हो जाएगा किंतु नगर पालिका इसका कोई समाधान नहीं कर पाई जबकि स्वास्थ्य हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस जोहड़ की गाद निकालने एवं पैमाइश करने की बात कही थी किंतु करवाई गई परिणाम यह है कि वर्ष भर लोग इस गंदे पानी की परेशानी की मार झेलते रहते हैं और यह सड़क मार्ग पुन: निर्मित किया गया था किंतु अब यह फिर से जर्जर होने के कगार पर पहुंच गया है। इसका गंदा पानी नगर पालिका जब तक निकलवाती है तब तक वर्षा हो जाती है। ऐसे में अब लोग नगर पालिका की ओर देख रहे हैं कि कब इस गंदे पानी से निजात दिलवाया जाएगा।
 फोटो कैप्शन 02: होली वाला जोहड़ पर सड़क मार्ग पर भरा गंदा जल

Monday, July 7, 2025

10 दिन रहेंगी ब्लाग की खबरें बंद
-हरिद्वार के लिए उल्टी गिनती शुरू, चाय पूर्णरूप से छोड़ी जाएगी
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना निवासी डा. होशियार सिंह लेखक एवं पत्रकार आगामी 10 दिनों के लिए हरिद्वार/कावड़ यात्रा पर जाएंगे। ऐसे में 10 दिनों तक ब्लाग की खबरें बंद रहेंगी। समाचार आप लोगों तक नहीं पहुंच पाएंगे। 12 जुलाई को यात्रा पर निकलने की संभावना है और 21 जुलाई तक वापस बाघेश्वर धाम से होकर वापस घर आने की संभावना है। कनीना की आवाज ब्लाग बंद रहने के लिए अग्रिम रूप से लेखक क्षमा चाहता है।
 चाय को छोड़ा जाएगा-
हरिद्वार यात्रा पर इस बार शरीर की एक बुराई चाय को पूर्ण रूप से छोड़कर आना है क्योंकि चाय बहुत घातक होती है और काली चाय को  श्रद्धांजलि देखकर लेखक आएगा। इसके बाद ग्रीन टी, हर्बल टी जो सेहत के लिए लाभप्रद साबित हो सकती है, ऐसी चाय बेशक प्रयोग करेगा। इस बात पर लेखक को बहुत दुख है कि उन्होंने कभी लंंबे समय तक चाय का सेवन किया है। इस दौरान दो साल ग्रीन-टी प्रयोग की है। इस बुराई को अब जड़ से समाप्त किया जाएगा और लेखक अब भविष्य में काली चाय नहीं पिएगा। अपने साथियों से भी निवेदन करेगा कि वह इसके लिए बाध्य नहीं करेंगे।

चोर साहब के कारनामे-18
-चोर साहब जहां बैठता है धीरे-धीरे वह जगह होती है कलुषित
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट से जहां चोर साहब ने समय-समय पर भारी मात्रा में चोरी की है। गमले, ईंट, पत्थर, कृषि एवं बिजली उपकरण जो कुछ हाथ लगा सब उठा ले गया। चोर साहब के बाबत आज 10 लोगों से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि चोर साहब से वे या तो बचकर चलते हैं या बोलते ही नहीं। चोर साहब जिस जगह बैठता है उसे जगह नुकसान निश्चित है। उन्होंने कहा कि आप भी चोर साहब से बचकर रहे क्योंकि इनकी शर्म लिहाज नहीं बची।  उनके लिए बुराई उनकी शान बन जाती है लेकिन उनकी चोरी आदि की जानकारी दोगे तो वे इसे अपनी शान समझते हैं। ऐसे में चोर साहब के कारनामे यूं ही लिखते रहने की भी उन्होंने अपील की और नई-नई जानकारी लाने की भी बात की।
सोमवार को एक सड़क का ठेकेदार मिला जिन्होंने बताया कि जब वह सड़क निर्माण कर रहा था तो उनकी सैकड़ों टाइलें एक निकृष्ट व्यक्ति ने चोरी कर ली। बार-बार उससे पूछे जाने पर कि निकृष्ट व्यक्ति कौन है? तब उन्होंने चोर साहब की ओर इशारा किया और कहा कि एक व्यक्ति ने प्रत्यक्ष रूप से उसे चोरी करते हुए देखा है। मेरे पास पुख्ता सबूत हैं। मैंने पूछा कि फिर आपने पुलिस में रिपोर्ट क्यों नहीं दी? उन्होंने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी, जो करेगा सो भरेगा इसलिए ऐसा कदम नहीं उठाया। कुछ खर्चा लग जाएगा। इस प्रकार चोर साहब के नये नये करनामे सामने आने लगे हैं और जिस भी किसी के पास चोर साहब का पुख्ता प्रमाण वाला कोई चोरी का कारनामा है तो बता सकता है ताकि भावी कडिय़ों में उसे पिरोया जा सके।

कहां जा रही है इंसानियत
- रात्रि 1:30 बजे फोन किया कि मेरा समाचार लिख दो
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के लेखक एवं पत्रकार होशियार सिंह जो हर इंसान की समस्या को सुनता है किंतु लोग न जाने क्यों शराफत का मजाक उड़ाते हैं? इंसानियत कहा जा रही है सोचकर बड़ा अफसोस होता है। कुछ बातें सुनकर तो पता चलता है कि लोगों की आत्मा ही मर चुकी है।
रविवार 6/7 जुलाई को करीब रात्रि 1:30 बजे फोन आया जो महेश नामक व्यक्ति बोल रहा था कि गुरुजी मैं वीडियो बना ली है मेरी न्यूज लिख दो, मेरी नींव में पानी घुस गया है। एक बार नहीं अपितु 3 बार फोन किया कि मेरा समाचार ब्लाग में लिख दो। मैंने कहा कि रात सोने के लिए होती है, सुबह भी बता सकते हो, आखिर ऐसी क्या आफत आ पड़ी कि रात को भी तुम खबरों की बात कर रहे हो। अगर इतनी बड़ी समस्या है तो सुबह भी बता सकते हो। बड़ा अफसोस हुआ कि कैसे लोग है? यही नहीं 7 दिनों पहले एक फोन आया और उन्होंने कहा मुझे भांग चाहिए, धोलिया ने आपके नंबर दिये है। मैंने पूछा कि कौन बोल रहे हो, उन्होंने अपना नाम बताया। मैंने कहा कि यहां भाई मिलती नहीं अपितु भांग मांगने वालों को पुलिस में पकड़वाया जाता है। उन्होंने फोन काट दिया। दोनों की ही रिकार्डिंग मेरे पास है। इससे साफ जाहिर है कि लोग न जाने किस तरफ जा रहे हैं लोगों की मानसिकता किस कद्र बदल गई है।

पाथेड़ा में संस्था ने किया पौधरोपण
--सामाजिक स्थलों व मन्दिरों में किया पौधरोपण
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 उप मंडल के गांव पाथेडा में हार्दिक कुमार दीवान के फाउंडेशन ग्रीनफाई की टीम के तहत सामाजिक स्थलों व मन्दिरों में पौधारोपण किया। इस मौके पर सैकड़ों पौधे संस्था द्वारा लगाये गये। जिसकी अध्यक्षता विजय गौड़ ने की।  विजय गौड़ बताया कि हमें वर्षा के मौसम में प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।  जिससे हमारी प्रकृति का वातावरण और सौंदर्य रूप अच्छा रहे। इस मुहिम में प्रताप नाथ महाराज, अभिषेक तंवर,  दीपक नंबरदार, अनमोल, हैप्पी शर्मा,  गजराज, सतीश फौजी, जोगिंद्र,  संदीप ठाकुर, रोहित सिंह, विनोद, सुमेर, मनफूल यादव मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: पौधारोपण करते हुए संस्था सदस्य।

दादा ठाकुर का लगा भंडारा
-दूर दराज से पहुंचे भक्त
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
चेलावास गांव में सचिन सहरावत के घर नवजात कन्या जियांशी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। परिवार ने कुआं पूजन तथा दादा ठाकुर महाराज का भंडारा आयोजित कर खुशियां मनाई। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने कन्या जियांशी की माता प्रियंका को स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परिवार ने कन्या जन्मोत्सव मनाकर समाज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से लड़कियों की परवरिश भी लड़कों के समान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में घटते लिंगानुपात पर चिंता प्रकट करते हुए लोगों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सुदेश देवी, कमलेश, शकुन्तला, मुन्नी, तारो, रणधीर सिंह सेहरावत, कर्ण सिंह यादव, सुभाशचंद, रोहताश सिंह, हवा सिंह, सत्यवीर, रामकिशन, नवीन, अजय, ललित, सचिन सेहरावत, कैलाश सेठ, नवीन जांगड़ा आदि अनेक जन उपस्थित थे।

अटेली विस के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
-त्रुटि रहित मतदाता सूची हम सब का लक्ष्य - डा.जितेंद्र सिंह
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण के तीसरे दिन आज अटेली विधानसभा के ईआरओ एवं कनीना के एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होगा।
एसडीएम ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची के लिए जरूरी है कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी बीएलओ पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण को एक वृक्ष माना जाए, तो उसकी जड़ें बीएलओ होते हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम जुड़वाने, कटवाने तथा नाम में संशोधन आदि के लिए सही तरीके से फार्म भरें।
इस दौरान निर्वाचन कानूनगो पूनम, मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र यादव, हमेश कुमार एवं अभिमन्यु उपस्थित रहे।
मतदाता सूची के लिए ये फार्म भरें--
नए मतदाता के रूप में पंजीकृत करें : -
यदि आप 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं या आप कुछ महीनों में 18 वर्ष के हो जाएंगे तो फार्म 6 भरें
प्रवासी मतदाता के रूप में पंजीकरण करें-
यदि आप भारत के नागरिक हैं और किसी अन्य देश की नागरिकता हासिल नहीं की है तो फार्म 6 ए भरें
फार्म 6 बी - मतदाता सूची प्रमाणीकरण के प्रयोजनार्थ आधार संख्या की सूचना पत्र
मौजूदा निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करने/हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति व मौजूदा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म 7 भरें।
आवास का स्थानांतरण/मौजूदा मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार/एपिक का प्रतिस्थापन /पीडब्ल्यूडी का अंकन
पीडब्ल्यूडी के अद्यतन या प्रतिस्थापन या अंकन के साथ एपिक प्राप्त करने के लिए फार्म 8 भरें
फोटो कैप्शन 03:मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बीएलओ को संबोधित करते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ।

नींबू एवं टमाटर का विकल्प बना है कचरी एवं केचप
-टमाटर 80 रुपये किलो के पहुंचे
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
वर्षा की मार के बाद हर वर्ष अक्टूबर माह तक टमाटर लाल हो जाते हैं किंतु किसानों के खरीफ मौसम में कचरी व चौलाई जैसी खरपतवार पर्याप्त होती है जो किसानों के लिए उपहार बनकर आई है। कचरी से गरीब तबके के लोग अपनी रोटी रोजी कमा लेते हैं। यह फल व सब्जी दोनों रूपों में पायी जाती है।
  कचरी को किसान कभी नहीं उगाता अपितु खेतों में अपने आप उग जाता है और भारी मात्रा में फल लगते हैं। ये फल पकने पर बेल से अलग हो जाती हैं। खरीफ फसल दौरान कचरी अपने आप पैदा होती है जिसे किसान सूखाकर या फिर बगैर सूखाए ही काम में लेते हैं। बाजार में कचरी की भारी मांग है और यह 50 रुपये किलो के हिसाब से बिकती हैं। यूं तो किसानों के लिए कचरी एक खरपतवार है किंतु टमाटर का विकल्प कचरी ही है। वहीं टोमाटो केचप भी टमाटर का विकल्प बन गया है। केचप 200 रुपये तक मिल जाता है जिसे कई दिनों तक टमाटर की जगह काम में लेते हैं।  अंग्रेजी दवाओं से परेशान मरीज भी देशी फल एवं सब्जियों का सहारा लेने लगे हैं जिनमें कचरी भी एक है। बिना खाद व पीड़कनाशी के ये फल लगने के कारण टमाटर व निम्बू का विकल्प बनता जा रहा है। टमाटर 80 रुपये तो नींबू 200 रुपये किलो मिल रहे हैं। ऐसे में गृहिणियां टमाटर की जगह सब्जी बनाने में कचरी एवं केचप का प्रयोग कर रही हैं। कुछ तो टमाटर की जगह सब्जी में भी टमाटर का सोस डाल रही हैं।
 क्या कहते हैं किसान-
किसान कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, अजीत कुमार आदि का कहना है कि जब बाजार में टमाटर एवं नींबू महंगे हो तो इसका विकल्प जरूरी है। खेतों में कचरी अपने आप पैदा होती है जिसे हर प्रकार की सब्जी में प्रयोग किया जा रहा है जिसमें टमाटर डाले जाते हैं।
सब्जी विकेे्रताओं रमेश, नरेश एवं कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी दुकानों पर कचरी की मांग है किंतु किसान अपने खेतों से कचरी तोड़कर ला रहे हैं। कचरी का स्वाद भी बेहतर है और टमाटर का विकल्प भी बन रहा है। मजबूरी भी ऐसा करवा रही है।
गृहणियों आशा, अनीता, धापा, शकुंतला आदि ने बताया कि टमाटर की जगह रसोईघर में अब कचरी आ गई है। इससे बजट भी नहीं डगमगा रहा है और स्वाद भी बेहतर बन रहा है।
क्या कहते हैं डाक्टर एवं वैद्य-
क्षेत्र के आयुर्वेद के जानकार वैद्य श्रीकिशन करीरा, डा. अजीत शर्मा फिजिशियन ने बताया कि कचरी में विटामिन-सी के अलावा कई अन्य विटामिन एवं खनिज लवण मिलते हैं। पेट के रोगों के लिए कचरी दवा का काम करती है और सब्जी को भी स्वादिष्ट बनाती है।
फोटो कैप्शन 02:खेतों में मिलने वाली कचरी।
साथ में श्रीकिशन वैद्य एवं डा. अजीत शर्मा

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, केस दर्ज
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र के गांव कोटिया बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गांव नाहड़ निवासी इंदर सिंह महेंद्रगढ़ स्थित अपनी टेक्टर रिपेयरिंग की दुकान से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। कोटिया बस स्टैंड के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

रात को जमकर बरसे बादल, हुई 20 एमएम वर्षा
-बाजरे की फसल को होगा लाभ, भरा गंदा पानी, मई-जून में हुई 105 एमएम वर्षा
**************************************************************
***********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में रविवार की देर रात को 20 एमएम वर्षा हुई। कनीना क्षेत्र में 25 मई को 22 एमएम, 1 जून को 16 एमएम वर्षा हुई। तत्पश्चात 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर 14 एमएम वर्षा हुई थी। एक जुलाई को 17 एमएम वर्षा हुई और अब 6 जुलाई की रात को 20 एमएम वर्षा हुई है। इस समय बाजरे की फसल लहलहा रही है। परंतु होलीवाला जोहड़ के पास सड़कों पर दूर दराज तक गंदा जल फैल गया है। कुछ घरों में भी गंदा जल घुस गया है। यूं तो किसानों ने 25 मई के बाद बाजरे की बिजाई कर दी थी किंतु कुछ किसानों ने 1 जून को वर्षा के बाद बीजाई की है। अब बाजरे की फसल में आब आ गई है।
कनीना नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान-
कनीना के चर्चित होलीवाला जोहड़ की न तो पैमाइश हुई है और न ही गाद निकाली गई है जिसके चलते मानसून के वक्त घरों में गंदा जल घुसने की पूरी संभावना बन गई है। कुछ लोग तो अभी से कहने लग गए हैं कि इससे बेहतर तो नगरपालिका प्रशासक था जो समस्याओं का समाधान कर देता था।
किसान खुश-
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, रामानंद आदि ने बताया कि अब बाजरे की फसल बेहतर होने की संभावना है। वर्ष 1995 में क्षेत्र में भारी वर्षा हुई थी तथा जिला महेंद्रगढ़ में बाढ़ जैसी स्थित बन गई थी अब तक वैसी वर्षा नहीं हुई है।अब बेहतर फसल होने के आसार बन गए हैं। बाजरा और कपास की खड़ी फसल में रौनक आ गई है।
 पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा. देवराज यादव ने बताया कि वर्षा से फसलों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस समय करीब 20,000 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया गया है। वर्षा का  फसलों के लिए अमृत साबित होगा।
 बाजरे का एमएसपी बेहतर-
कनीना व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये क्विंटल रखा गया है। बेहतर भाव होने से किसानों का रुझान बाजरे की ओर अधिक रहा है।
फोटो कैप्शन 01: खेतों में खड़ी बाजरे की फसल।

Sunday, July 6, 2025

आर्य समाज परिसर में हवन आयोजित
***********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
 आर्य समाज कनीना परिसर में हवन का आयोजन किया गया। हवन में कृष्ण कुमार यजमान बनाए गए। वैसे तो आर्य समाज मंदिर में हर रविवार को हवन का आयोजन किया जाता है किंतु समय-समय पर विशेष हवन आयोजित होते हैं। इस अवसर पर राम और सिंह प्रधान ने कहा कि हवन सबसे श्रेष्ठ प्रक्रिया है। हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है। पापों का दमन होता है इस अवसर पर मोहर सिंह आर्य, मनफूल आर्य, बहन सरला आर्य, प्रेम कुमार आर्य, ओमप्रकाश आर्य आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: हवन करते हुए आर्य समाजी।

चोर साहब के कारनामे-17
आदत बिगडऩे पर नहीं सुधरता कभी भी इंसान
***********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के डा. होशियार सिंह यादव लेखक एवं विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट से चोर साहब अनेकों सामान चोरी कर ले गया। चोरी करने की आदत बहुत बुरी होती है। जिनकी आदत बिगड़ गई उसे सुधारा नहीं सकता। बुजुर्ग बताते हैं कि चोर चोरी से जाए परंतु हेरा फेरी से नहीं। एक बार किसी की आदत बिगड़ जाती है तो वह सुधरना भी चाहे तो नहीं सुधर सकता क्योंकि उसकी आत्म गलत काम करवाने को बाध्य कर देती है। कुछ चुुगली करते हैं किंतु चुगली करते-करते जीवन बिता जाते परंतु आदत नहीं सुधरती ,कुछ घटिया आदतों से परिपूर्ण होते हैं वो घटिया आदतों में ही मर जाते हैं। चोर साहब की आदत बहुत बुरी है। कितनी ही बात चोर साहब को समझाया। परोक्ष रूप से बताया कि कोई लेखक का सामान उठाता है परंतु चोर साहब सिर्फ एक बात कहते पता नहीं कौन उठाता है? पास पड़ोस से पता किया तो भी परिणाम शून्य रहा परंतु बाद में अपनी आंखों से चोर साहब को चोरी करते देखा तब पता चला कि चोर साहब की आदत ही बिगड़ी हुई है। वास्तव में उसके कारनामों से लेखक बहुत परेशान रहा है। ऐसी घटिया आदत भगवान किसी को नहीं दे।

सोमवार व्रत के लिए उचित होगा 14 जुलाई से
।***********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज
।व्रत करना बेहतर माना जाता है। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और 11 जुलाई से सावन माह शुरू हो जाएगा। पहला सावन का सोमवार 14 जुलाई को होगा, तत्पश्चात 21 जुलाई तत्पश्चात 28 जुलाई उसके बाद चार अगस्त को होगा। 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर यह सावन संपन्न हो जाएगा।

कानून के समक्ष समानता और धर्म,जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है धर्मपाल शर्मा
***********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन के राज्य प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आजकल संविधान में धर्मनिरपेक्ष व समाजवाद दो शब्दों पर बड़ी चर्चा हो रही है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन शब्दों पर देश व्यापी विमर्श करने जा रहा है।  दिल्ली में स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज में प्रांत प्रसारकों की बैठक में इसकी रूप रेखा बनेगी। मैं  जनार्दन से पूछना चाहत हूं क्या संविधान की आत्मा से छेड़छाड़ स्वीकार्य है? जनतंत्र के प्रहरी उठ खड़े हों।
भारतीय संविधान सिर्फ कानून की किताब नहीं, यह एक सपना है — उन करोड़ों लोगों का सपना, जिन्होंने भेदभाव, गुलामी और शोषण से लड़कर एक समान, न्यायपूर्ण और धर्मनिरपेक्ष भारत की कल्पना की थी।
लेकिन अब कुछ विचारधाराओं को संविधान की प्रस्तावना में लिखे दो शब्द खटक रहे हैं —
समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष।
कुछ लोग कह रहे हैं कि ये शब्द हटाने चाहिए, क्योंकि ये 1976 में आपातकाल के दौरान जोड़े गए थे।
पर सवाल ये है —
क्या केवल शब्द हटाने से संविधान की आत्मा भी मिट जाएगी?
 इतिहास की गवाही - मूल्य पहले से थे, शब्द बाद में आए समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द भले 42वें संशोधन (1976) में प्रस्तावना में जोड़े गए हों,
लेकिन उनके बीज संविधान के पहले पन्ने से ही मौजूद थे-
अनुच्छेद 38 कहता है: राज्य ऐसी व्यवस्था कायम करे जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय हो।
अनुच्छेद 39: संसाधनों और धन का केंद्रीकरण कुछ लोगों तक न सिमटे।
अनुच्छेद 25.28: हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन, प्रचार, और उपासना की स्वतंत्रता।
अनुच्छेद 14.15: कानून के समक्ष समानता और धर्म, जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं।
तो क्या हम ये माने कि बिना 'शब्दÓ के ये मूल्य फालतू थे?
असल बात ये है कि तकलीफ शब्दों से नहीं, उनके अर्थ से है धर्मनिरपेक्ष शब्द कुछ ताकतों को इसलिए खटकता है क्योंकि वह बहुसंख्यकवाद की राजनीति के आड़े आता है। समाजवादी शब्द इसलिए खटकता है क्योंकि वह कॉर्पोरेट लूट के खिलाफ गरीब के हक की बात करता है।
असल चिंता इन शब्दों के होने से नहीं है,
बल्कि इन शब्दों से लोगों को उनके अधिकार याद आ जाते हैं — यही बात सत्ता को चुभती है।
क्या ये संविधान सिर्फ सत्ता का औज़ार बनकर रह जाएगा? जिस संविधान को पढ़कर अंबेडकर ने कहा था कि यह सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं, सामाजिक क्रांति का औजार है —
क्या आज हम उसी संविधान को राजनीति की शुद्धि के नाम पर काट-छांट देंगे? क्या प्रस्तावना अब सत्ता के एजेंडे के अनुसार बदली जाएगी?
हमें तय करना है — कि हम संविधान को किताबों में बंद देखना चाहते हैं या जीवन में जिंदा।
 अगर 'समाजवादÓ और 'धर्मनिरपेक्षताÓ से आपको डर लगता है,
तो समस्या संविधान में नहीं, आपकी सोच में है।
शब्द हटाने की कोशिश कर सकते हो,
लेकिन वो किसान, वो दलित, वो मजदूर, वो लड़की जो बराबरी का सपना देखती है —
उनके दिल से संविधान कैसे मिटाओगे?
अब फैसला हमें करना है:
क्या हम संविधान के साथ खड़े हैं ।
या उसके खिलाफ खड़े हैं ,सत्ता के पीछे?

 विश्व चाकलेट दिवस- 7 जुलाई
चाकलेट खाने के होते हैं शरीर को लाभ -डाक्टर
***********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
 चाकलेट का नाम लेते बच्चे और बूढ़े सभी प्रसन्नचित नजर आते हैं। चाकलेट खाने का रिवाज बढ़ता ही जा रहा है, विशेष कर छोटे बच्चे जो किसी के जन्मदिन या उत्सव में जाते हैं तो सबसे अधिक पसंद चाकलेट को करते हैं। यह दिन उन्हीं को समर्पित है।
चाकलेट खाने से जहां लाभ भी माने जाते हैं तो कुछ हानियां भी बताई जाती है। बच्चे रमन, अमीश, हर्ष, दिनेश आदि ने बताया कि उन्हें चाकलेट बहुत पसंद हैं। वे अक्सर किसी भी कार्यक्रम में जाते हैं तो चाकलेट जरूर खाते हैं। चाकलेट वास्तव में कई रूपों में मिलती है, जिनके लाभ अधिक बताए जाते हैं।
डाक्टर विनय कुमार शर्मा से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक चाकलेट खाने के लाभों पर शोध जारी है परंतु माना जाता है कि डिप्रेशन को कम करती है, ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखती है। त्वचा के लिए भी चाकलेट एंटीआक्सीडेंट का कार्य करती है, हृदय रोगों से बचाती तथा शरीर में कोलेस्ट्राल को भी कम करती है किंतु चाकलेट खाने से कुछ हानियां भी होती है
यदि रात के समय चाकलेट खाएंगे तो नींद कम आती है। चाकलेट को सावधानीपूर्वक खाना चाहिए।
फोटो कैप्शन: डा. विनय शर्मा

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया
-लगाये गये पौधे
***********************************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
एक राष्ट्र एक संविधान के महान विचारक स्वतंत्रता सेनानी जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जयंती फोटो पर माला अर्पण कर व पांच पौधे लगाकर गांव सेहलंग में मनाया। उन्होंने उसे महान विचारक बताया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कनीना वीरेंद्र सिंह यादव, महामंत्री हनुमान सिंह यादव, महामंत्री अनिल प्रदेशी, उपाध्यक्ष रमेश क्रांति, वेद प्रकाश बोहरा भडफ़, कप्तान सिंह रोहिला, रोहित ,दिनेश नौताना आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: डा. श्यामा मुखजी को याद करते हुए तथा पौधारोपण करते हुए।

कावड़ लाने वाले हुए सक्रिय
-10 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा
***************

********************************************************
****************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। तत्पश्चात 11 जुलाई से सावन माह लग जायेगा।
 गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जहां पुराने समय से विधान है कि गुरु करीब 4 महीने एक ही जगह बैठकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं और सभी अंधकार दूर कर देते हैं इसलिए गुरु की पूजा की जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए आचार्य दीपक कौशिक ने बताया की महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जिन्हें वेदव्यास भी कहा जाता है, का जन्मदिन इसी दिन हुआ था उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और इस दिन को व्यास वेद व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्ति काल के समय संत घीसा राम जो कबीर दास के शिष्य थे का भी जन्म इसी दिन हुआ था।
 गुरु पूर्णिमा के दिन जहां हरिद्वार के गंगा में डुबकी लगाने लाखों लोग पहुंचते हैं। हजारों की संख्या में भक्त हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।
विधि विधान से पूर्ण करें गुरु पूर्णिमा पर्व-
मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार संसार के प्रथम गुरु भगवान शिव को माना जाता है जिनके सप्तऋषि गण शिष्य थे। उसके बाद गुरुओं की परंपरा में भगवान दत्तात्रेय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
 गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन संपत्ति, सुख शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है. हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ होता है। गुरु भगवान से भी ऊपर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गुरु ही होता है जो व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से उबारकर सही रास्ता दिखाता है।
  भक्त निजी साधनों से हरिद्वार रचवाना हो चुके हैं। 11 जुलाई को गंगा में डुबकी लगाकर वापस चलेंगे। उधर कांवड़ लाने के लिए भी भक्त रवाना हो रहे हैं।
व्रत करने वालों के लिए शुभ-दीपक कौशिक ने बताया कि सावन के सोमवार को व्रत रखने वालों के लिए शुभ समय होता है। सावन का प्रथम सोमवार 14 जुलाई का होगा तत्पश्चात 21 जुलाई, 28 जुलाई व चार अगस्त को सावन के सोमवार होंगे वहीं सावन कृष्ण त्रयोदशी 22 जुलाई को होगी जब बाघेश्वरधाम पर सबसे बड़ा मेला लगता है।
क्या कहते हैं कांवड़ लाने वाले-
कनीना में सबसे अधिक कांवड़ लाने वाले सुमेर सिंह 71 वर्षीय 44वीं कांवड़ हरिद्वार से लाएंगे। उनका कहना है कि कांवड़ लाकर मन प्रसन्नचित रहता है तथा मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कांवड़ लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
फोटो कैप्शन: सुमेर सिंह