हर घर तिरंगा अभियान के तहत दौंगड़ा अहीर में भव्य तिरंगा यात्रा
-स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीदों को किया नमन
-भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा वातावरण
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज महेंद्रगढ़ जिले के आदर्श ग्राम दौंगडा़ अहीर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और इसका नेतृत्व किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने देशभक्ति के जोश के साथ हिस्सा लिया।
यात्रा की शुरुआत शहीद सूबेदार विजय सिंह के स्मारक से हुई और इसका समापन शहीद महावीर प्रसाद के स्मारक पर हुआ। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां हर घर से लोग तिरंगा लहराकर और फूलों की वर्षा कर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत कर रहे थे। भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करना और नागरिकों में एकता और देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल बनाना था। यात्रा में जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 09: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
मारपीट करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया
--विक्रम वासी पडतल से हुई थी मारपीट
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने दो ओर आरोपियों मोहित वासी कनीना और भूपेंद्र वासी सुंदरह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए लाठी-डंडे बरामद किए गए। शिकायतकर्ता विक्रम वासी पडतल ने शिकायत में बताया कि वह कनीना न्यायिक परिसर में बतौर अधिवक्ता वकालत करता है और विजय कुमार वासी पडतल भी कनीना कोर्ट में बाबू माड़ू सिंह के पास बतौर मुंशी कार्य करता है। शाम के समय वह कोर्ट से अपना कार्य करके घर जा रहा था, उसके साथ विजय कुमार मुंशी भी था। उसने नामजद के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि चेलावास नई अनाज मंडी से आगे निकले तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनपर वार किया और चोटें मारने के बाद राहगीरो को आते हुए देखकर भाग गए। उसके बाद विजय कुमार ने डायल 112 पर फोन किया, कुछ समय पश्चात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एसडी विद्यालय ककराला में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव
-राध कृष्ण के भजनों ने मोहा मन
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने स्टाफ सदस्यों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की फोटो के सामने द्वीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिसमें नन्हे एसडियन्स ने स्वयं को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत कर उनकी शिक्षाओं को उजागर किया। विद्यार्थियों ने सुदामा, बलराम, नन्द बाबा, माता यशोदा एवं माता देवकी के पात्रों को भी प्रदर्शित किया। विद्यार्थी एक दूसरे को रोल के अनुसार ही सम्बोधित कर आनंद की अनुभूति कर रहे थे। विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी से जुड़े गीतों पर नृत्य कर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। विद्यालय चेयरमैन ने जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रतिभागियों के साथ अन्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला कि भगवान श्री कृष्ण एक बच्चे, सारथी, योद्धा, शिष्य, चरवाहा, गोपियों का प्रिय आदि भूमिकाओं में सम्पूर्ण मानव जाति को सन्देश देते रहे है वे जीत और हार, सुख-दुख स्थितियों में समान अनुभव करते हैं उन्होंने कर्म की प्रधानता के महत्व को बताया तथा हमेशा प्रसन्न रहने का सन्देश दिया गया। यह भी बताया गया कि पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण और गीता उपदेश के माध्यम से जो सन्देश दिया वो परम सत्य है। उन्हें अपनाकर हम दुख-कलेश से मुक्त होकर सफल-सुखद जीवन जी सकते हैं। मनुष्य का संघर्ष जितना बाहरी होता है उतना ही आन्तरिक भी चलता रहता है इसलिए विचार एवं कर्म का संतुलन ही सफलता का मूल मन्त्र है। मानव में स्वयं पर विश्वास की ताकत होनी चाहिए कर्म सबसे ऊपर आता है इसलिए भय छोड़कर कर्मयोगी बनना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, सीईओ आरएस यादव, स्नेह यादव, ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र सिंह, प्रियंका यादव, बिन्दु व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08:एसडी स्कूल में जन्माष्टमी मनाते हुए।
चोर साहब के कारनामें-32
घटिया आदमी की बातों से भी घटियापन की आती है बू
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना
की आवाज। कनीना के लेखक एवं पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव के प्लाट से
चोर साहब ने समय-समय पर तीन ट्राली पत्थर, तीन दर्जन से अधिक गमले, बिजली
का सामान, कृषि के उपकरण और जो कुछ उसे हाथ लगा सब चोरी कर ले गया। जब से
कैमरा लगाया है तब से कुछ राहत जरूर मिली है, अभी तीन कैमरों की तैयारी चल
रही है। परंतु कहावत है-बिटोड़े के मुंह से उपले निकलेंगे। चोर साहब की
बातों से भी घटिया और नीचता की बू आती है। हुआ यंू कि लेखक एवं पत्रकार
अपने साथियों सहित कहीं से गुजर रहे थे तभी चोर साहब अपने एक बहुत नजदीकी
साथी को कह रहे थे-मैंने कुत्तों का भी शिकार किया है जिससे दो बातें उभर
कर आई। मेरे साथियों ने कहा कि सचमुच कुत्ता, कुत्ते का ही बैरी होता है।
यह कुत्तों का शिकार करता है तो सचमुच की कुत्ता ही है। वैसे भी चोर साहब
का शिकार कुत्ता नहीं हो सकता, शिकार हुई है पृथ्वी नामक व्यक्ति की ईंटें
जो चोरी कर ली, शिकार हुई होशियार सिंह के पत्थर, बिजली का सामान,
ईंटें,गमलें आदि। चोर साहब यह भूल गए कि शिकार करना कितना महंगा पड़ता है।
यह तो 5 अप्रैल 2018 की घटना के बारे में सलमान खान से पूछा जाए जो दो काले
हिरणों का शिकार किया था, 5 साल की सजा सुनाई थी, कई बार सेंट्रल जेल
जोधपुर जा चुके हैं और वैसे भी यदि राजकुमार जैसा फारेस्ट गार्ड से पाला
पड़ जाए तो छठी का दूध याद दिला सकता है। ऐसे में चोर साहब की बातों में वह
बू आती है कि इंसान तो ऐसा नहीं कर सकता परंतु चोर साहब इंसान तो है ही
नहीं। हमारे समाज में आज भी हजारों लोग हैं जो जीवों को सहारा देते हैं,
आश्रय देते हैं परंतु उनका शिकार करना बहुत बड़ी नीचता होती है। शिकार करने
वाले ऐसे घटिया लोगों को समाज में कलंक माना जाता है। उल्लेखनीय है कि डा.
होशियार सिंह के एक प्लाट पर एक फाख्ता, एक चिडिय़ा और एक तीतर के अंडे
हैं। होशियार सिंह उनको बाजरा एवं पानी रख कर आते हैं ताकि जीव अपने अंडों
को चूजों में बदल सके और इनकी संख्या बढ़ सके। क्योंकि जब तक हमारा
पर्यावरण साफ सुथरा नहीं रहेगा जीव जंतुओं से परिपूर्ण नहीं होगा तब तक हम
सुख की नींद नहीं सो सकेंगे परंतु जब तक शिकार करने वाले लोग समाज में
रहेंगे तो समाज कलुषित हो जाएगा।
15 को महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना व नांगल चौधरी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
-ड्रोन उड़ाया तो होगी कार्रवाई
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। जिलाधीश डा. विवेक भारती ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत 15 अगस्त को महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना व नांगल चौधरी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी यूएवी जैसे ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश स्वतंत्रता दिवस तक लागू रहेगा।
जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना व नांगल चौधरी क्षेत्र में किसी भी यूएवी जैसे ड्रोन आदि की उड़ान के लिए नो फ्लाइंग जोन रहेगा। साथ ही उपरोक्त क्षेत्रों को 15 अगस्त को ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24 के तहत अस्थायी रेड जोन घोषित किया है।
यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बल, वायु सेना और संबंधित जनसंपर्क अधिकारी सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।
इस आदेश का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा और उसे दंडित किया जाएगा।
कनीना में विधायक होंगे मुख्य अतिथि
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कनीना के कान्ह सिंह कालेज में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
श्री कृष्ण गौशाला ने शुरू की नई पहल
- गायों को ले रहे हैं लोग गोद
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में एक नई पहल शुरू की गई है। 5100 प्रतिवर्ष के लिए एक गाय गोद ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति कितनी भी गाये गोद लेकर उनके लिए यह राशि उसी अनुसार भुगतान कर सकता है। गौशाला में उस व्यक्ति की ओर से उस गाय को चारा चराया जाएगा और उस गाय पर खर्च किया जाएगा। विस्तार से जानकारी देते हुए प्रधान गौशाला भगत सिंह ने बताया कि जोगेंद्र खत्री ने सात गायों को जीवनभर के लिए गोद लिया है। इसका मतलब है वह 35700 हर साल के गौशाला को दान देगा। उन्होंने बताया कि कोटिया के प्रशांत यादव ने एक गाय को जीवनभर के लिए गोद लिया है, संजय कुमार कनीना मंडी वार्ड-7 से एक गाय को जीवनभर के लिए गोद लिया है। इसी प्रकार राजबाला वार्ड नंबर-1 ने दो गायों को जीवनभर के लिए गोद लिया है। इसी प्रकार राजबीर ने दो गायों को जीवनभर के लिए गोद लिया है। इसी प्रकार एकता वार्ड नंबर एक से एक गाय को जीवन भर के लिए गोद लिया है। सूबेदार अर्जुन सिंह वार्ड नंबर 12 ने एक गाय को जीवनभर के लिए गोद लिया है।
फोटो कैप्शन: प्रधान भगत सिंह
तिरंगा यात्रा निकाली, शहीदों को किया याद
-सेहलंग से खेड़ी तक चली यात्रा
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडल में शहीदों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा सेहलंग बस स्टैंड से वीर भूमि खेड़ी तलवाना शहीदों के स्मारक तक पहुंची जहां शहीदों को माला अर्पण कर शहीद महेश कुमार अमर रहे, शहीद रमेश कुमार अमर रहे शहीद रामस्वरूप अमर रहे, शहीद अनिल अमर रहे भारत माता की, जय वंदे मातरम ,जय हिंद ,जय भारत व देश भक्ति गीतों ने युवाओं में जोश भर दिया। इस तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष कनीना वीरेंद्र यादव, ओम प्रकाश लिसानिया, जयप्रकाश चेयरमैन, गोविंद गोस्वामी, एडवोकेट दीपक चौधरी, जेपी कोटिया ,महामंत्री हनुमान यादव पोता, अनील गाहडा, तिरंगा यात्रा संयोजक मनीराम साहब, शिव कुमार शर्मा खेड़ी, गौरव तंवर, कृष्ण, रमेश क्रांति, वीर सिंह सरपंच धनौंदा, श्रीपाल सरपंच गाहडा, धर्मचंद कोटिया, सुंदरलाल, धर्मवीर खरकड़ा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: तिरंगा यात्रा निकालते हुए।
कनीना क्षेत्र में हुई 4 एमएम वर्षा
-कपास को नुकसान की संभावना
******************************************************************
********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में किसानों की बाजरे की फसल पकान के पूरे यौवन पर है। गुरुवार को अचानक 4 एमएम वर्षा होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की रेखाएंखिंच कई हैं। कपास को पहले ही नुकसान हो चुका है और बाजरे में भी वर्षा का कोई विशेष लाभ नहीं है।
किसान भरत सिंह, कृष्ण कुमार, महेश कुमार, सूबे सिंह आदि से बात हुई। उन्होंने बताया कि अब अधिकतम 15 दिनों के बाद फसल कटाई शुरू हो जाएगी। बाजरे की कटाई अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभव है लेकिन वर्षा काम बिगड़ रही है। कनीना क्षेत्र में करीब 31 हजार हेक्टेयर पर बाजरे की पैदावार होती है। इस बार बाजरे का समर्थन मूल्य 2775 रुपये प्रति क्विंटल रखा है जो बेहतर भाव है। क्षेत्र के किसानों का कहना है किसान बाजरे की फसल विशेषकर चारे के रूप में उगते हैं। चारे के साथ-साथ अन्न की पैदावार भी हो रही है। सरकार मोटे अनाज पर जोर दे रही है। दक्षिण हरियाणा मोटे अनाज के रूप में बाजरा अधिक उगाता है। हर वर्ष भारी मात्रा बाजरे की पैदावार होती है।
किसानों का कहना है कि सरकार को मोटे अनाज पर अधिक जोर देना चाहिए ताकि बाजरे की मांग बढ़े। बाजरे से न केवल मुर्गी दाना, पशु चारा अपितु उद्योग धंधे भी आश्रित है, वही खाने के रूप में भी बाजरे का उपयोग किया जाता है। बाजरा अति पौष्टिक अन्न माना जाता है। डाक्टर और वैद्य श्रीकिशन,बाल किशन, डा.अजीत कुमार और डा. वेद प्रकाश ने बताया कि बाजरे के खाने से शरीर में कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। जिनको गेहूं नहीं सुहाता और शरीर में एलर्जी पैदा करता है उनके लिए बाजरा बेहतर अनाज है। मोटा अनाज होने के कारण इसकी पौष्टिकता भी अधिक है।
क्या कहते हैं एसडीओ कृषि विभाग-
एसडीओ कृषि विभाग महेंद्रगढ़ डा. अजय यादव ने बताया कि इस वक्त वर्षा का कोई विशेष लाभ नहीं है। जहां बाजू मिट्टी है वहां तो जड़ों में नमी होने से पकान बेहतर हो पाएगा किंतु कपास की फसल को पहले ही नुकसान हो चुका है ऐसे में वर्षा नुकसानदायक साबित होगी। सब्जियों को कोई नुकसान नहीं होगा।
फसल पकान पर है ऐसे मेेंं वर्षा को कोई विशेष लाभ नही है।
फोटो कैप्शन 06: बाजरे की फसल को निहारता किसान
साथ में डा. अजय यादव एसडीओ कृषि महेंद्रगढ़









No comments:
Post a Comment