ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Friday, August 8, 2025
राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हाणी में हर घर तिरंगा अभियान
- छात्राओं ने देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हाणी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विविध देशभक्ति-प्रधान गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में संपन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. सुधीर यादव ने की।
प्राचार्य डा. यादव ने अपने संबोधन में युवा वर्ग को राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना विकसित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता का प्रतीक है और इसका सम्मान देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की नींव है। साथ ही, उन्होंने छात्राओं से राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और संवैधानिक महत्व को समझने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर जोशीले नारों के साथ एक भव्य रैली निकाली, जिसने स्थानीय नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्राध्यापक वर्ग और छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 13: उन्हाणी कालेज में हर घर तिंरंगा कार्यक्रम
अढाई माह से चल रहा है योग शिविर
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली की ओर से आर्य समाज रसूलपुर में महिलाओं का योग प्रशिक्षण करीब अढ़ाई माह से चल रहा है। विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही मधु इनको प्रशिक्षण दे रही। यह कार्यक्रम अभी एक महीना और चलेगा। आर्य वीरदल के मंडलपति सतीश आर्य ने कहा कि योग से निरोगी काया होती है और ऐसा कार्यक्रम हर घर में चलना चाहिए ताकि योग द्वारा लोग निरोगी हो जाए। उन्होंने कहा कि योग सदियों से चला आ रहा हैं और इसने कितने ही लोगों की बीमारियों को दूर किया है।
फोटो कैप्शन 12: योग करती हुई महिलाएं
हर घर तिरंगा अभियान के तहत माडल स्कूल में पेंटिंग व राखी प्रतियोगिता आयोजित
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में देशभक्ति से ओतप्रोत पेंटिंग व राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है, और राखी भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का संदेश देती है। इन दोनों मूल्यों को हमें जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे व आज़ादी के अमृत महोत्सव से जुड़े विषयों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। वहीं राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर, आकर्षक और देशभक्ति की थीम पर आधारित राखियां तैयार कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्राचार्य, स्टाफ व अभिभावकों ने बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की।
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुनील खुडानिया, अध्यापिका पूनम, अध्यापिका प्रीति, अध्यापिका ज्योति व अन्य अध्यापकगण एवं छात्र मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 10:एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह को राखी बांधती छात्राएं।
उपमंडल स्तर पर कनीना में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के संबंध में एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
-13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल स्तर पर 15 अगस्त को पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने आज अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्य को पूरे उत्साह के साथ समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय में होगी। फाइनल रिहर्सल व स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। हर वर्ष की तरह इस बार भी उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूल व कालेज के बच्चे देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर बीईओ विश्वेष कुमार, प्रिंसिपल कनीना कालेज सुनील कुमार, सचिव नगरपालिका कनीना कपिल, सचिव मार्केट कमेटी कनीना मनोज, एसडीओ पब्लिक हेल्थ डा. बलजीत, एसएमओ कनीना डा. रेणु के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 11-स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक लेते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह।
रक्षाबंधन पर विशेष.......
जब बहन ने दी अपने भाई को किडनी दान जिससे बची जान
-उस दिन को याद कर संतोष की आंखों में आ जाते हैं आंसू
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। रक्षाबंधन पर्व जहां बहन और भाई के बीच अटूट संबंध और अनमिट प्रेम का पर्व है जहां बहन भाई के लिए चाहे कितनी भी दूर हो चलकर जरूर आती है। यदि किसी कारणवश बहन नहीं आ पाती तो भाई जरूर चलकर वहां तक जाता है। इसीलिए अलौकिक प्रेम भाई बहन के बीच मिलता है। कभी-कभी बहन अपने भाई के लिए अपनी जान को भी कुर्बान करने के लिए तैयार रहती है। ऐसा ही उदाहरण कनीना उपमंडल से 5 किलोमीटर दूर गुढ़ा में देखने को मिला जहां एक बहन ने अपने भाई की रक्षा के लिए किडनी/गुर्दा दान दिया। बात 2008 की जब संतोष यादव का भाई किशन सिंह यादव बैंक में मैनेजर के रूप में बीकानेर में कार्यरत थे। वे अचानक बीमार पड़ गए और और उन्हें अहमदाबाद/गुजरात के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अनेक जांच करने के बाद पता चला कि उनके गुर्दे खराब हो गये हैं जिसे डाक्टरों ने निकाल दिया तथा जिंदगी बचाने के लिए कम से कम एक किडनी की जरूरत थी। अहमदाबाद गुजरात में अस्पताल में भर्ती करवाया ताकि उउन्हें एक गुर्दा दिया जा सके। उस समय विशेष स्थिति बन गई कि उनका गुर्दा कौन दान दे ताकि उनका जीवन बच सके। तभी उनकी बहन संतोष यादव सामने आई और उन्होंने कहा कि वह गुर्दा देंगी। क्योंकि उसके भाई की जिंदगी का सवाल है। संतोष यादव भी गुजरात अहमदाबाद गुजरात में अस्पताल में भर्ती हो गई। कुछ दिनों तक दोनों की जांच हुई। किशन सिंह की जान बचाने के लिए संतोष यादव का एक गुर्दा निकालकर किशन सिंह यादव को प्रत्यारोपित किया गया जिसके कारण उनकी जान बच गई और वह 7 सालों तक जीवित रहे। तत्पश्चात 2015 में उनकी मौत हो गई किंतु संतोष यादव आज भी उस दिन को नहीं भूल पाती है। जब अपने भाई को याद करती है तो आंखों में आंसू आ जाते हैं। उनका कहना है चाहे मेरी जान चली जाती किंतु मेरा भाई बचा रहता।
मिली जानकारी के अनुसार संतोष यादव हांसी के जमावड़ी गांव में विवाहिता है और उनके पति हजारी सिंह आईटीआई में प्राचार्य हैं तथा वर्तमान में वह गुरुग्राम में रह रही है। किशन सिंह यादव को याद करते हुए उनका छोटा भाई बलवंत सिंह ने बताया कि वह दो बार 1988 तक 2003 में गुढ़ा गांव का सरपंच रह चुके हंै। उन्होंने अपने भाई किशन सिंह को गुर्दा मिलने पर जीवित देखा बहुत ही आनंद आया कि उसके भाई की जिंदगी बच गई है किंतु वो 7 साल जीवित रहे और अंतत: उनकी मृत्यु हो गई। बलवंत सिंह भी अपनी बहन संतोष यादव तथा उसकी हिम्मत को याद कर प्रसन्न हो जाते हैं तथा गुर्दा दान देने की घटना को याद कर खुश हो जाते हैं किंतु अपने भाई को खोकर उनकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। एक बहन ने अपने भाई को जिंदगी दी इससे बड़ा उदाहरण क्षेत्र के लिए और क्या हो सकता है?
फोटो कैप्शन: किशन सिंह तथा संतोष
बकाया राशि न मिलने पर नारेबाजी की
-सांकेतिक हड़ताल पर रहे कर्मी
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका कार्यालय के सामने नपा सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें बकाया एरियर की राशि जल्द दी जाए।
आज नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने अपने बकाया एरियर के न मिलने पर नगरपालिका कनीना के सामने धरने पर बैठे और रोष जताया।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार हरियाणा सरकार के समक्ष यह मांग रखी है। उसके बावजूद भी समाधान नहीं हुआ है। अगर जल्द समाधान नहीं होता है तो नई कार्य योजना बनाकर हड़ताल करेंगे। उनकी मांगों को सरकार तुरंत पूरी करें उनका कहना है के हरियाणा सरकार ने महेंद्र जिला कि नरपालिका को छोड़कर और सभी नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान कर दिया। वहीं सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे हरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष (आम आदमी पार्टी) ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कर्मचारियों को उनके काम के लिए उचित एरियर मिले। यदि किसी कर्मचारी को एरियर का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उन्हें शिकायत दर्ज कराने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जब बिना भेदभाव के अपना काम कर रहे है तो सरकार को भी उनके साथ बिना भेदभाव किए उनका एरियर और सुविधाएं समय पर देनी चाहिए।
इस मौके पर महिला पूनम, संतोष, शशिबाला, संदीप , संजय कुलदीप नीरज, अनिल, सुनील आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 09: अपनी मांगों को दिखाते हुए कर्मी
हेरिटेज विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव को बच्चों ने बड़े धूमधाम से मनाया
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल कनीना में स्थित हेरिटेज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने सरस्वती मां की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें बच्चों ने बड़ी ही सुंदर झलकिया पेश की दसवीं कक्षा की छात्रा वंशिका ने मंच का संचालन किया और समय को इस तरह बांधा सभी कार्यक्रम में लीन हो गए सर्वप्रथम 'मेरी राखी की डोर कभी होना कमजोर' गाने पर बच्चों ने बड़ी ही सुंदर परफार्मेंस दी जिसकी सभी ने सराहना की सातवीं कक्षा की छात्राएं भाई ताकत है तू मेरी गाने पर नृत्य पेश कर सब की तालियां बटोरी साक्षी ग्रुप ने हरियाणवी गाने बेटियों ने खूब पढ़ाइयो गाने पर एक सुंदर नृत्य पेश किया तीसरी कक्षा से छोटे-छोटे नन्हे बच्चों ने ओ बहना मेरी गाने पर बहुत ही सुंदर नृत्य पेश किया जिसकी सभी ने सराहना की इसके पश्चात अंतिम प्रस्तुति सोनल ग्रुप नौवीं कक्षा की छात्राएं जिन्होंने औ वीर मेरे गाने पर भारत माता की रक्षा कर रहे वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन पर मनाने के लिए प्रोत्साहित किया और उन सभी वीर जवानों की बहनों तक के संदेश पहुंचाया कि उनके भाई किस प्रकार से हमारे देश की रक्षा करते हैं इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में राखी मेकिंग कंपटीशन भी करवाया गया जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों ने बहुत ही सुंदर राखियां पेश की जो दिखने में बहुत ही सुंदर व मनमोहक रही इस पूरे कार्यक्रम की विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने सराहना करते हुए बताया कि हमारे रक्षाबंधन मनाने का उद्देश्य क्या है और क्यों हमें रक्षाबंधन से बंधे पवित्र रिश्ते को हमेशा के लिए पवित्रता से निभाना चाहिए विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने सुजुकी मैम का धन्यवाद किया कि उन्होंने इतने कम समय में बच्चों को इतने अच्छे तरीके से तैयार किया जिसका परिणाम आज हमारे सामने बच्चों की परफार्मेंस से पता चलता है इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, सीनियर कोआर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार, जूनियर कोआर्डिनेटर सुमन मैम तथा समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए हेरिटेज के बच्चे
यूरो स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना एक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अपनी सभ्यता, संस्कृति व परंपराओं के प्रति भी जागरूक है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यूरो स्कूल समय समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपने कला-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर राखी बनाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस शुभावसर पर प्राचार्य सुनील यादव व उप प्राचार्या संजू यादव ने बताया कि आज के वैज्ञानिक युग में हमें अपनी संस्कृति व परंपराओं की भी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। आदिकाल से ही यह पर्व बड़े धूम-घाम से मनाया जाता रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमें अपनी संस्कृति व परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और उन्होंने सभी विद्यार्थियों व समस्त अध्यापकों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन का श्रेय कोर्डिनेटर सुमन यादव, तन्नू गुप्ता, ऋतु तंवर एवं रविन्द्र यादव तथा गतिविधि प्रभारी मधु यादव एवं समस्त अध्यापकगणों को दिया।
फोटो कैप्शन 07: यूरो में रक्षा बंधन पर्व मनाते हुए
रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में एसडी विद्यालय ककराला में रंगारंग कार्यक्रम
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। एसडी सीनियन सेकेंडरी स्कूल, ककराला में रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राखी बनाओं प्रतियोगिता में छात्रों ने रंग-बिरंगे धागों और मोतियों का उपयोग करके सुंदर व मनमोहक राखियाँ बनाई।
इसके अलावा रंग भरो प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा तिरंगा यात्रा भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी रंगोली कला का प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में भी छात्रों ने रक्षा बंधन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देश-भक्ति व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान देखने को मिला।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने रक्षा बंधन के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समझा। स्कूल प्राचार्य ओमप्रकाश ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। रक्षाबन्धन भाई बहन के प्रेम का अनूठा उदाहरण है। आज इस भौतिकवादी युग में रिश्तों को अधिक जीवंत करने की आवश्यकता है।
इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ। स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
फोटो कैप्शन 06: राखी का पर्व मनाते हुए स्टाफ एवं विद्यार्थी
स्वास्थ्य सेवाओं पर शुल्क लगाने की अलोचना की
-मोर्चरी में मृतक के स्वजन वहन करेंगे सौ रुपये प्रतिदिन
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। बसपा के अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर शुल्क लगाने तथा इसमें वृद्धि करने की कटु आलोचना की है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापिस लेने की मांग की है। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी है कि सरकार ने जनविरोधी निर्णय को तत्काल वापिस नहीं लिया तो बसपा राजव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
अतरलाल ने कहा की सरकार ने 2020 में जारी अध्यादेश को अब 1 अगस्त 2025 से सभी सरकारी अस्पतालों में लागू कर दिया है। जिसके कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लैब जांच के लिए शुल्क देना पड़ेगा। पहले जो यह जांच निशुल्क थी अब 75 तरह की जांचों के लिए मरीजों को 25 रुपये से 700 रुपये तक शुल्क देना पड़ेगा। बेड चार्ज जो मुफ्त था वह 10 रुपये प्रति बेड रोजाना देना पड़ेगा। प्राइवेट कमरे के लिए 250 रुपये, आई.सी.यू. के लिए 500 रुपये देने होंगे। एमएलआर. की फीस 250 रुपये देनी होगी और इसकी दूसरी प्रति लेने के लिए अलग से 250 रुपए देने होंगे। यहां तक की सरकार ने डेड बाडी को भी नहीं बक्शा। इसको मोर्चरी में रखने के लिए 100 प्रति दिन शुल्क देना होगा। भर्तियों के लिए मेडिकल बनवाने के लिए बेरोजगार युवाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और डी ग्रुप के लिए क्रमश: 500, 200 और 100 रुपये फीस देनी होगी। केन्द्रीय सेवाओं के अभ्यर्थियों को मेडिकल बनवाने के लिए 500 रुपये देने होंगे। स्कूल कॉलेज एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, आर्म्ड लाइसेंस का मेडिकल शुल्क 100 रुपये रखा गया है। जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए भी शुल्क देना होगा।
अतरलाल ने कहा की स्वास्थ्य सेवाओं पर शुल्क लागू करने तथा बढ़ाने से आम लोगों का इलाज महंगा हो गया है। इसलिए बहुजन समाज पार्टी सरकार के इस निर्णय का विरोध कर मांग करती है कि लागू किए गए शुल्क तत्काल वापिस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने निर्णय को वापिस नहीं लिया तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करेगी।
रक्षाबंधन पर्व को बड़े चाव से मनाते हैं बुजुर्ग
-घटती जा रही है परंपरा
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। रक्षाबंधन की रक्षासूत्र नाम से जाना जाता है। अति पुरानी परंपरा है इस पर्व को लेकर के या तो बहन भाई के घर जाती है वही भाई भी कई बार बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए जाता है। रक्षाबंधन का पर्व का पौराणिक महत्व भी है। यह सावन माह का अंतिम दिन होता है। तत्पश्चात सावन माह संपन्न हो जाता है। सावन माह को बेहतर ढंग से पूर्ण करने के कारण इस दिन भाई की रक्षा के लिए और भाई अपनी बहन की सुरक्षा के वादा करते हैं। रक्षाबंधन एक पवित्र बंधन माना जाता है। इस पर्व से जुड़ी हुई पौराणिक मान्यताएं भी हैं जिनमें भगवान विष्णु ने तीन कदम जमीन मांगने के लिए राजा बलि समक्ष वामन अवतार लिया था। वहीं कृष्ण ने शिशुपाल वध करते समय सुदर्शन चक्र से उंगली में आई चोट को ठीक करने के लिए पल्लू फाड़कर बांधा था। वहां से शुरुआत मानते हैं। महाभारत के युद्ध के समय श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को कहा था कि तुम अपने सैनिकों की कलाई पर एक रक्षा सूत्र बांध दो। वहीं देवराज इंद्र और शची की कथा भी प्रचलित है। चित्तौडगढ़़ की रानी कर्णावती में मुगल सम्राट बहादुर शाह से रक्षा के लिए हुमायूं को रक्षा सूत्र भेजा था। यम एवं यमी की कहानी भी इसी पर्व से जुड़ी हुई है किंतु आज भी बुजुर्ग बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
यूं तो बच्चे बूढ़े और जवान सभी में यह पर्व को मनाते हैं किंतु आज भी 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग अपनी बहनों का इंतजार करते देखे गए हैं। कुछ बुजुर्गों से संबंध में बात की गई।
यह एक पवित्र बंधन है। अपनी बहन का मैं रक्षा सूत्र बनवाने का इंतजार करता हूं तथा वह भी रक्षासूत्र बांधकर प्रसन्न होती है। अभी तो वर्षों से यह परंपरा उनकी चली आ रही है। यह पर्व लंबे समय से मानते आए हैं। आज भी उसे मनाते रहना चाहिए।
----- दुलीचंद साहब,कनीना
पर्व के प्रति जो उत्साह और रौनक पहले होती थी चाहे वह अब कम रह गई है परंतु आज भी इस पर्व पवित्रता का रिश्ता माना जाता है। पर्व के प्रति गहन आस्था है। मैं अपनी बहन से राखी बनवाना पसंद करता हूं और उसे दिन का इंतजार बेसब्री से करता रहता हूं।
-- सुमेर सिंह पूर्व मैनेजर
आज के समाज में बेशक बदलाव आ गया है। भाई बहन के बीच जो पुराने वाला प्रेम होता था। उसमें कहीं थोड़ी बहुत ढिलाई आ गई है परंतु आज भी है रिश्ता पवित्र माना जाता है और इसका पौराणिक महत्व है। अपनी बहन के हाथों से कलाई पर राखी बांधी जाती है तो उसे यही कामना की जाती है की उम्र अधिक हो।
----- कंवरसेन वशिष्ठ, कनीना
इस पवित्र पर्व को इस प्रकार मनाते आ रहे हैं जैसे पहले मनाते थे। आज भी सबसे बड़ा रक्षा सूत्र का पर्व है और इसे यूं ही मनाते रहना चाहिए। मेरी इच्छा है कि मैं जब तक जीवित रहा हूं तब तक बहन उनके हाथ पर रक्षा सूत्र बांधती रहे। जिससे हमारे जीवन में उत्साह का संचार होता है। पर्व मनाने से एक उमंग भाई बहन के बीच पवित्र रिश्ते की पैदा होती है। यह पर्व जोर-जोर से मनाना चाहिए और रिश्ते में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। मैं चाहता हूं कि मेरी बहन यूं ही राखी बांधती रहे।
---राजेंद्र यादव
फोटो कैप्शन: राजेंद्र सिंह, कंवरसेन वशिष्ठ, सुमेर मैनेजर, दुलीचंद साहब
रक्षा बंधन पर्व की पूर्व संध्या पर रही बसों में भीड़
-बसों की रही कमी, भारी भीड़ चली, सड़कों पर चलना भी रहा कठिन
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना एवं आस पास क्षेत्रों में रक्षा बंधन का पर्व 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर बहनों ने भाइयों के घर जाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। दुकानों पर भीड़ बेशक कम रही किंतु सड़कों पर आवागमन जमकर होता रहा। विगत दिनों से महिलाएं आनलाइन राखियां भेज रही है जिसके चलते दुकानदारों के पास बिक्री घट गई है। यद्यपि कनीना बाजार में काफी भीड़ आवागमन की दिनभर होती रही किंतु राखी खरीदने वाली महिलाएं इक्का दुक्का ही कहीं नजर आई जिसके चलते राखी बेचने वाले भी अब परेशान नजर आये।
कनीना के महेश बोहरा, कुलदीप कुमार, रवि कुमार, महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि इस बार आनलाइन राखी खरीद कर आनलाइन ही दिए गए पत्ते पर पहुंचने की कार्रवाई चली है जिसके चलते बहुत सी महिलाएं इस भाग दौड़ और भीड़ से बचने के लिए आनलाइन राखियां भेजी है। जिसके चलते राखी की दुकानों पर भीड़ कम है।
सावन का अंतिम दिन रक्षा बंधन-
रक्षा बंधन सावन का यह अंतिम दिन भी है। विभिन्न मार्गों पर साधनों का अभाव रहा वहीं दुकानदारों एवं निजी वाहन चालकों ने यात्रियों से जमकर पैसे वसूल रहे हैं। फल,सब्जी तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां महंगी दी गई। केले भी कम से कम एक सौ रुपये दर्जन बिक रहे हैं। पेठे, सेब, आम की मांग बढ़ गई है।
कनीना क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसों की कमी झलकने लगी है जिससे आवागमन में परेशानी बन रही है। विभिन्न मार्गों पर अवैध वाहन खूब चांदी कूटते नजर आ रहे हैं।
केले, सेब, आम, घेवर, मिठाइयां तथा पेठा की मिठाई महंगी रही। आम दिनों की बजाय आज 20 रुपये तक महंगी रही। महिलाएं दुकानदारों के हाथों हर माल में लुटती नजर आई। कहने के तो भाइयों ने बहनों को भेंट दे रही है किंतु महंगाई के युग में अति महंगी वस्तुएं बहनें खरीदकर ला रही हैं।
फोटो कैप्शन 04 से 05:रक्षा बंधन पर्व मनाने बहने अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हुई महिलाएं
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस-09 अगस्त
करो या मरो का आह्वान किया था महात्मा गांधी ने -प्रो कर्मवीर
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। आज के दिन आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं किंतु आजादी की नींव में भारत छोड़ो आंदोलन जिस अगस्त आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है का अहं योगदान है। यह कहना है प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो कर्मवीर का।
उन्होंने कहा कि 09 अगस्त 1942 को, भारत छोड़ो आंदोलन या भारत छोड़ो आंदोलन बापू गांधी ने शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि जब अप्रैल 1942 में क्रिप्स मिशन विफल हो गया। उसके बाद आज़ादी के लिए भारतीय जनता का तीसरा महान जनसंघर्ष शुरू हो गया। इस संघर्ष को भारत छोड़ो आन्दोलन के नाम से जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महात्मा गांधी द्वारा 8 अगस्त, 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बंबई सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया और 9 अगस्त से आंदोलन की शुरुआत की गई। प्रोफेसर बताते हैं कि इस प्रस्ताव में घोषित किया गया कि भारत में अंग्रेजों का तत्काल अंत भारत की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के उद्देश्य की सफलता के लिए एक तत्काल आवश्यकता थी।
प्रस्ताव में देश की आजादी के लिए यथासंभव व्यापक पैमाने पर अहिंसक आधार पर जन संघर्ष शुरू करने की मंजूरी दी गई। प्रस्ताव पारित होने के बाद, गांधी ने अपने भाषण में कहा था- करो या मरो. हम या तो आज़ाद होंगे या इस प्रयास में मर जायेंगे। यह आंदोलन भारतीय लोगों का युद्ध घोष बन गया।
उधर डा. शर्मिला यादव का कहना हैं कि 9 अगस्त 1942 को सुबह-सुबह कांग्रेस के अधिकांश नेता गिरफ्तार कर लिये गये। उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों की जेलों में बंद कर दिया गया। कांग्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। देश के हर हिस्से में हड़तालें और जुलूस हुए। सरकार ने आतंक का राज कायम कर दिया और पूरे देश में गोलीबारी, लाठी चार्ज और गिरफ्तारियां हुईं। लोग गुस्से में हिंसक गतिविधियों पर भी उतर आये. लोगों ने सरकारी संपत्ति पर हमला किया, रेलवे लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डाक और तार को बाधित कर दिया।1942 के अंत तक, लगभग 60,000 लोगों को जेल में डाल दिया गया था और सैकड़ों लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में कई छोटे बच्चे और बूढ़ी औरतें भी शामिल थीं। अंग्रेजों का दमनकारी चक्र चला। लोगों ने अपनी सरकारें बनाईं। जय प्रकाश नारायण, अरुणा आसफ अली, एसएम जोशी, राम मनोहर लोहिया और अन्य द्वारा आयोजित क्रांतिकारी गतिविधियां युद्ध की लगभग पूरी अवधि के दौरान जारी रहीं। आज भी उन लोगों को याद किया जाता है।
फोटो कैप्शन: प्रो कर्मवीर एवं डा. शर्मिला यादव
विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 10 अगस्त को
-कनीना मंडी में आयोजित किया जाएगा शिविर
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। सेवा भारती कनीना एवं उजाला सिग्नस अस्पताल रेवाड़ी के तत्वावधान में 10 अगस्त को कनीना मंडी स्थित लाल शिवलाल धर्मशाला में हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग एवं सामान्य रोगों की जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के योगेश अग्रवाल ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ डा. शिव के. गोयल, पेट, आंत एवं लीवर संबंधित विशेषज्ञ डा.हर्ष तथा डा. जयश्री सहित अनेक स्पेशलिस्ट पहुंचेंगे । उन्होंने बताया कि परामर्श के अलावा बीपी, ब्लड शुगर आदि मुफ्त जांच की जाएगी। उन्होंने बताया की छाती में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना, 40 वर्ष से अधिक में तंबाकू, धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अधिक घबराहट ,बेचैनी हृदय संबंधित, पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसिक जीवन शैली आदि लोग हृदय संबंधी डा. से जरूर मिले। उन्हें मुक्त सलाह दी जाएगी।
मलेरिया एवं डेंगू बीमारी का जागरूकता अभियान चलाया
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर 2 आंगनबाड़ी में मलेरिया एवं डेंगू बीमारी के लिलए जागरूकता अभियान एसएमओ डा. रेनू वर्मा के दिशा निर्देश पर चलाया गया। जिसमें एचआई शीशराम एवं सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू ने बताया कि अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि इस समय ऐडिज मच्छर/ डेंगू फैलाने वाला मच्छर पनपने की ज्यादा संभावना रहती है। इसलिए प्रत्येक रविवार को सभी ग्रामवासी अपने घर पर सूखा दिवस मनाये। इस दिन पानी के बर्तनों को सुखाए, गमले के नीचे की प्लेट, हौदी आदि को खाली करके सुखाकर पानी डाले। पानी की टंकी व पानी के बर्तनों को ढककर रखे, प्लास्टिक, डिस्पोजल ग्लास जहां अपने आसपास कहीं पानी से भरे हैं उन्हें खाली करें, अपने घर के आसपास पानी खड़ा न होने दे। अगर पानी खड़ा है तो उसमें काला तेल, डीजल, मिट्टी का तेल डाल दे। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। अगर बुखार आता है तो एस्प्रीन और डिस्प्रिन की गोली अपने आप नहीं ले, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी जांच करवाये। उन्होंने बताया कि डेंगू मच्छर दिन के समय काटता है, साफ पानी में पनपता है। इस मौके पर सुनीता एवं सरिता ने 12 लोगों के रक्त सैंपल लिए व जांच की।
फोटो कैप्शन 03: मलेरिया एवं डेंगू की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी वर्कर
स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
***********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा हाथ में लेकर तथा तिरंगे पटके व टोपी धारण कर कनीना मंडी में विभिन्न रास्तों से हर घर तिरंगा, घर .घर तिरंगा , मेरी शान -तिरंगा मेरी जान -तिरंगा ,देश की आन बान शान तिरंगा के नारे लगाते हुए शहर में रैली निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में माही प्रथम, प्रियंका द्वितीय तथा अंशिका तृतीय रही सीनियर वर्ग में गुंजन प्रथम ,नवशर द्वितीय तथा मनीषा तीसरे स्थान पर रहे। राखी बनाओ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भावना प्रथम, विशाखा द्वितीय तथा देवेश तृतीय रहे वहीं सीनियर वर्ग में खुशी प्रथम पलक दूसरे तथा रोहिणी तीसरे स्थान पर रहे । मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जानवी प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा वंदना तृतीय रही। बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जी भर कर रंगों के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण कुमार, स्नेहलता शर्मा, हेमंत वशिष्ठ, कुलदीप यादव वीरेन्द्र सिंह यादव, पन्ना लाल,अध्यापिका कल्पना, अनीता कुमारी ,सरोज वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश, अनीता यादव लिपिक नरेंद्र कुमार पीटीआई, शकुंतला देवी ,राकेश कुमार व महेश उपस्थित रहे।
फोटों कैप्शन 02: तिरंगा
रैली निकालते हुए बच्चे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




























No comments:
Post a Comment