Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, August 28, 2025

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य
*********************************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है वह 31 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग से उपनिदेशक डॉ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान स्वयं के मोबाईल से या नजदीकी सीएससी पर अपनी फसलों का विवरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवा लें ताकि पोर्टल पर पंजीकृत किसान को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों का लाभ मिल सके। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2025 के लिए 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर बाजरा, कपास, मूंग तथा अन्य सभी खरीफ फसलों का पंजीकरण कर सकते हैं। किसान ने अगर अपने खेत को खाली रखा हुआ है तो उसका भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल के मुआवजे एवं विभिन्न योजनाओ का लाभ लेने के लिए किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती का रकबा फसली महीना, बैंक खाता संख्या एवं मोबाईल नम्बर जैसी अनिवार्य जानकारी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आनलाईन दर्ज करनी होगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि संबंधित हलका पटवारी से मिलकर अपने खेत के सही किला नम्बर में सही फसल दर्ज करना सुनिश्चित करें जिससे की किसानों को आगे होने वाली समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान।
-गांव भडफ़ में पुलिस ने विद्यार्थियों, ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
*********************************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************************
कनीना की आवाज।
 पुलिस द्वारा लोगों को नशीली दवाओं, नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत निरीक्षक शारदा व उनकी टीम ने गांव भडफ़ के राजकीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया। टीम ने नशे के दुष्परिणाम बताए और ग्रामीणों को इससे दूर रहने की सलाह दी और कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखें, उन्हें शिक्षा, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें। विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी नशा ना करने की शपथ दिलाई।
टीम ने जागरूक करते हुए बताया कि नशे की लत की वजह से व्यक्ति इतनी सुध–बुध खो बैठता है कि अपने ही माता-पिता पर पैसे के लिए हमला करता है। नशे की लत को वजह से अन्य अपराध करने लग जाता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर से लाचार बना देता है, जिसकी वजह से वह और उसका परिवार समाज में सम्मान से रहने का हक खो बैठता है। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के जरूरी उपायों का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि वे खेलकूद, शिक्षा व योग का सहारा लेकर नशे से दूर रह सकते हैं।
नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान।
-गांव भडफ़ में पुलिस ने विद्यार्थियों, ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
संवाद सहयोगी जागरण कनीना।द्य पुलिस द्वारा लोगों को नशीली दवाओं, नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत निरीक्षक शारदा व उनकी टीम ने गांव भडफ़ के राजकीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया। टीम ने नशे के दुष्परिणाम बताए और ग्रामीणों को इससे दूर रहने की सलाह दी और कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखें, उन्हें शिक्षा, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें। विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी नशा ना करने की शपथ दिलाई।
टीम ने जागरूक करते हुए बताया कि नशे की लत की वजह से व्यक्ति इतनी सुध–बुध खो बैठता है कि अपने ही माता-पिता पर पैसे के लिए हमला करता है। नशे की लत को वजह से अन्य अपराध करने लग जाता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर से लाचार बना देता है, जिसकी वजह से वह और उसका परिवार समाज में सम्मान से रहने का हक खो बैठता है। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के जरूरी उपायों का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि वे खेलकूद, शिक्षा व योग का सहारा लेकर नशे से दूर रह सकते हैं।
फोटो कैप्शन 08: नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए।

कनीना मंडी में खंड स्तरीय लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित
--अव्वल रहे विद्यार्थी पुरस्कृत
*********************************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************************
कनीना की आवाज।
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में खंड स्तरीय लोक नृत्य तथा रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि  सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के जीवन को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें आगे चलकर  बेहतर जीवन जीने की कला सिखाती है।
खंड संसाधन समन्वयक दिलबाग सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर फिल्मी पर्दे से कहीं ज्यादा सशक्त तथा जीवंत होती है । अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने किया तथा कहा कि बच्चों को इस तरह के मंच उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है । खंड स्तर के विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे
आज की प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य में प्रथम स्थान माडल संस्कृति स्कूल कनीना को द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी को तथा तीसरा स्थान पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास को मिला । रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी को प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल में दीपक शर्मा, चेतन शर्मा ,रिंकू वर्मा,रोशनी देवी, साबर सिंह, मनोज कुमार, गुलशन कुमार, ओम प्रकाश, मोनिका उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: खंड स्तरीय लोक नृत्य में अव्वल रहे विद्यार्थी सम्मान पाते हुए।

सेवा भारती हरियाणा प्रदेश द्वारा कनीना में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित
--250 गज में बनेगा भवन
*********************************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************************
कनीना की आवाज।
सेवा भारती हरियाणा प्रदेश की कनीना शाखा द्वारा आज कनीना में एक चैरिटेबल धार्मिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी माडल ग्रुप संस्थान के प्रबंध निदेशक भारत भूषण गुप्ता थे।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरपीएस शिक्षण संस्थान के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने कहा कि इस प्रकार के जन सेवा कार्यों के लिए आरपीएस संस्थान सदैव आगे बढ़कर सहयोग करेगा।
 संस्थान की भावी सेवा योजनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता  हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के नियोजन निदेशक  प्रताप सिंह ने कहा कि यह सेवा भारती द्वारा इस क्षेत्र में की जा रही लोक सेवा के कार्यकलापों का विस्तार है तथा इससे जनमानस को बेहतर सुविधाएं स्वास्थ्य अध्यात्म के क्षेत्र में दी जा सकेगी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका प्रधान कनीना ने कहा कि नगर पालिका संबंधित किसी भी कार्य में इस संस्थान के सहयोग में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
भूमि पूजन पंडित प्रवेश दास ने करवाया तथा मंच संचालन प्रवक्ता सचिन शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कनीना सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, मंडल प्रमुख जगदीश आचार्य, सेवा भारती नारनौल के प्रमुख अशोक सिंघल ,प्रचार प्रमुख योगेश कुमार अग्रवाल, सेवा भारती महेंद्रगढ़ के प्रभारी अरुण मित्तल ,संघ के जिला प्रभारी राम जीवन मित्तल सिग्नस अस्पताल के यूनिट हेड डा. अंकित श्रीवास्तव प्रताप यादव ,डा. शिव कुमार नारनौल, पूर्व पार्षद अरुण कौशिक , नरेश शर्मा ,महेश कुमार गुप्ता,  कोषाध्यक्ष अमित सिंगला भाजपा नेता ओमप्रकाश निशानियां, गौरी शंकर गर्ग, विजय जिंदल बवानिया, शाखा संरक्षक शिवकुमार अग्रवाल, नवीन मित्तल, श्याम सुंदर, दीपक चौधरी,हरियाणा शाखा के संगठन मंत्री  जितेंद्र , श्याम मित्र मंडल के योगेश गुप्ता राठी, आर्य समाज से राव मोहर सिंह प्रधान, बलवान सिंह आर्य, कृष्ण प्रकाश, कमल पार्षद, मुकेश नंबरदार, विनय एडवोकेट, मुनीलाल साहब, राजकुमार कनीनवाल,ओमप्रकाश लिसानिया, डा. एसएस यादव, कुलदीप बोहरा, गौड़ सभा के डा रवि,  प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
  सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि भवन करीब छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें केवल एक मंजिल होगी। इोपीडी के अलावा फिजियोथैरेपी आदि की सुविधा होगी। यदि जरूरत हुई तो दूसरी मंजिल बनाकर बेड का प्रबंध किया जा सकेगा। वर्तमान में 250 गज में एक मंजिल का भवन बनाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 07: सेवा भारती शाखा कनीना भूमि पूजन करते हुए

 एसबीआई नारनौल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
--एसडी स्कूल ककराला में लगाये पौधे
*********************************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************************
कनीना की आवाज।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, रेवाड़ी रोड़, नारनौल द्वारा एसडी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ककराला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई की ओर से एस डी विद्यालय ककराला के प्रांगण में करीब 200 वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक हरजीत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला व पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने ने बच्चों को बताया कि वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जैव विविधता को बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
   विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के अध्यापकों एवं छात्रों ने भी वृक्षारोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, सीईओ आर एस यादव स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एसबीआई द्वारा ककराला में पौधारोपण करते हुए।

बालिका मंच समारोह का भव्य आयोजन
-बालिकाएं शिक्षा, आत्मविश्वास के माध्यम से समाज में बदलाव की वाहक बन सकती हैं - सुमन राणा
*********************************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से सोसाइटी फार एजुकेशन एंड वेलफेयर एक्टिविटीज नारनौल के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर एवं भोजावास में आज बालिकाओं की प्रतिभा और सशक्तिकरण को समर्पित बालिका मंच समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा एवं गणेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनके माध्यम से समाज में बालिकाओं की भूमिका और अधिकारों पर प्रभावी संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सुमन राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएं शिक्षा, आत्मविश्वास और अवसरों के माध्यम से समाज में बदलाव की वाहक बन सकती हैं। स्कूलों में ऐसे मंच उन्हें नेतृत्व का अवसर प्रदान करते हैं।
वहीं गणेश कुमार ने बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि यह मंच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गठित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को अपने विचार प्रकट करने, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने और स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में कनीना से एडवोकेट मीनाक्षी ने बच्चों को बाल संरक्षण संबंधी अधिकार और कानूनी जानकारी दी। वहीं जिला समन्वयक सेवा संस्था की सदस्य कुसुमलता ने बाल विवाह रोकथाम के लिए सभी को शपथ दिलाई।
अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्राचार्य अमर सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी, अर्थशास्त्र प्रवक्ता मंजू कुमारी, लेखाकार प्रेमलता, बाल कल्याण समिति सदस्य राजेश गोयल, कुमुदनी श्रीवास्तव, ममता शर्मा, दौंगड़ा अहीर सरपंच सुनीता देवी के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विद्यालय स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 04 व 05 बालिका मंच में संबोधित करते हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा व गणेश कुमार।

फोक डांस प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति स्कूल का प्रथम स्थान
*********************************************************************************
**************************************************************************
*********************************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में ब्लाक स्तरीय फोक डांस एवं रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनेक विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी नृत्य कला से सभी का मन मोह लिया और फोक डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस विजेता टीम में राजिया, तमन्ना, जोया, भावना, नैन्सी और साक्षी जैसी होनहार छात्राएं शामिल थीं, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और सामूहिक तालमेल से मंच पर ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शकों ने खूब सराहना की।
छात्राओं की इस सफलता के पीछे विद्यालय की समर्पित अध्यापिकाओं  प्रीति, डा. ममता यादव एवं ज्योति का विशेष योगदान रहा जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन व तैयारी करवाई।

विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार करती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करती हैं। उन्होंने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी व्यक्त कीं।
फोटो कैप्शन 02: फोक डांस में अव्वल रही छात्राएं प्राचार्य के संग

No comments: