Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, August 15, 2025



 


कनीना में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
-विधायक कंवर सिंह ने किया ध्वजारोहण
-ये दिन करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक
****************************************************************
*******************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के पितामह कान्ह सिंह राजकीय कालेज में उपमंडल स्तरीय ध्वजारोहण महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना खर्ची-बिना पर्ची एक साल में 30 हजार युवाओं को नौकरियां दी
उन्होंने परेड़ का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले  शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मंच पर वीरांगनाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विधायक ने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। यह दिन हमें उन असंख्य वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाई।
उन्होंने उन सभी ज्ञात और अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने ने कहा कि जब भी दुश्मन ने भारत की अस्मिता पर हमला करने की कोशिश की है, हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें निर्दोष लोगों को मार दिया गया था। इस घटना को भारत की आत्मा पर किया गया एक दु:साहसपूर्ण प्रहार बताया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के तुरंत बाद आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि 7 मई की रात को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके बाद आपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को भी खत्म कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और भलाई को हमेशा प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों के एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। अक्टूबर 2014 से जून 2025 तक 410 शहीदों के आश्रितों को नौकरी दी जा चुकी है। हरियाणा सरकार ने चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने और रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय बनाने का भी निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में देशवासियों ने जो क्रांतिकारी बदलाव देखे हैं, वे उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने विकसित हरियाणा का रोडमैप तैयार किया है, जिसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत के नक्शा में हरियाणा को एक विशिष्ट पहचान दिलाना है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए पोर्टलों के माध्यम से योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत गांवों को 24 घंटे बिजली, हर घर नल से स्वच्छ जल, हैप्पी कार्ड से मुफ्त यात्रा और किसानों को बोनस-मुआवजा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने विकसित भारत के चार स्तंभों - युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब - का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने बिना खर्ची-बिना पर्ची के पिछले एक साल में 30,000 युवाओं को नौकरियां दी हैं। अब तक कुल 1.80 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। हरियाणा ओलंपिक विजेता खिलाडिय़ों को सबसे अधिक पुरस्कार राशि देता है।
किसानों के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। पिछले 10.5 वर्षों में फसल खराब होने पर किसानों को 15,465 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बीमा सखी योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने लाडो सखी योजना शुरू की है। हरियाणा में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 2.13 लाख महिलाएं यह दर्जा प्राप्त कर चुकी हैं।
गरीबों के कल्याण के लिए, सरकार ने हैप्पी योजना शुरू की है जिसके तहत गरीब परिवार सालाना 1,000 किलोमीटर तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.47 लाख मकान दिए गए हैं, और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी गरीबों को प्लाट दिए गए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना से 22 लाख लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।
संबोधन के अंत में उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अडिग रहेंगे। उन्होंने कहा कि यही संकल्प, कर्म और त्याग अमर शहीदों के प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठता हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान मार्च पास्ट में प्रथम तीन स्थान पाने वाले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया।
  इस मौके पर एसडीएम कनीना डा. जितेंद्र सिंह,पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा शिक्षक एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो संलग्र हैं




एसडी में मनाया गया धूमधाम से स्वतन्त्रता दिवस
--एनसीसी की टुकड़ी ने किया मार्च पास्ट
****************************************************************
*******************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
एस डी विद्यालय ककराला में 79वां स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव, अभिभावकगण व अन्य प्रबन्धन समिति सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया व एनसीसी टुकडुी के द्वारा मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मधुर ने देश भक्ति भाषण व विद्यार्थियों ने 'सलाम उन शहीदों को जो खो गएÓ व घनश्याम तेरी बंसी पर नृत्य कर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया। श्रेष्टा के विद्यार्थियों ने जय हो गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देते हुए पूरा समां सा बांध दिया। नन्हे बच्चों द्वारा आजादी का जश्न है, पल है बलिदान का व आपरेशन सिंदूर के वक्तव्य ने भारत के इतिहास से लेकर भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। एनडीए के विद्यार्थियों द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर विश्व में भारत की विशेषताओं व महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय चेयरमैन महोदय ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए भारत देश की महिमा का गुणगान किया व बताया कि आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। 21वीं शदी भारत की है इसलिए प्रत्येक युवा को कर्मयोगी बनना होगा। भारत एक युवा देश है इसलिए भारत के युवाओं को सही दिशा की आवश्यकता है। उसे परिश्रम एवं मेहनत के बल पर देश को दुनिया की सर्वोत्तम शक्ति बनाना है। कार्यक्रम के अन्त में पूरा विद्यालय देश भक्ति के रंग में रंग गया तथा सभी ने सामूहिक रूप से देश भक्ति के गीतों को गुनगुनाया।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीईओ आर एस यादव, स्नेह यादव, ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र सिंह, प्रियंका यादव, बिंदु व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11 से 13: एसडी स्कूल ककराला से हैं


यूरो स्कूल में अभिभावक-अध्यापक संगोष्ठी का आयोजन
-ध्वजारोहण भी किया
****************************************************************
*******************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
यूरो स्कूल कनीना में आज शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे अभिभावकों ने अपने बच्चों की द्वितीय इकाई परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील यादव एवं उप-प्राचार्या संजू यादव ने सबसे पहले स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण आए हुए अभिभावकों व स्कूल के समस्त सदस्यों को आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अभिभवकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा विद्यार्थी को जीवन जीने के लिए नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थी को न केवल शिक्षित बनाती है, बल्कि उसे संस्कृति और सभ्यता से परिचित करवाकर उसे राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करती है। शिक्षा अध्यापक व अभिभावक दोनो के दिशा-निर्देशन व सहयोग से ही संपूर्ण होती है। एक विद्यार्थी को शिक्षित करने मे जितना योगदान एक गुरु का होता है, उतनी ही भूमिका माता-पिता की होती है। सभी विद्यार्थियों को अपने गुरू व अभिभावकों का सम्मान करना चाहिए। अभिभावकों ने अध्यापकगण से अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड एवं उत्तर पुस्तिकाएँ प्राप्त करते हुए अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि समय पर अभिभावक-अध्यापक संगोष्ठी का आयोजन करना बहुत ही आवश्यक है जिससे बच्चों की कमियों को शिक्षक व अभिभावक मिलकर दूर करके उन्हें संमार्ग पर ले जाए और उनके भविष्य को उज्ज्वल बना सके।
फोटो कैप्शन 10: संबंधित है



छीथरोली में मनाई स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ
-ध्वजारोहण किया
****************************************************************
*******************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
79वां स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय छिथरोली में सरपंच बलवान सिंह आर्य की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक सीनियर सिटीजन हवलदार ओमप्रकाश ने ध्वजारोहण किया।
 मुख्याध्यापक सुमेर सिंह के द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को पटका पहना कर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया गया और ग्रामवासियों ने स्वतंत्रता दिवस का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर कैप्टन हजारीलाल,रमेश साहब, हवलदार रामकुमार, नरेंद्र कुमार शास्त्री, वेद प्रकाश, हवलदार राजेंद्र सिंह, सूबेदार ओम प्रकाश, मास्टर रघुवीर सिंह, मास्टर दिनेश कुमार ,मनोज कुमार, शास्त्री, एसएमसी प्रधान,मास्टर रामपत इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04 व 05: संबंधित हैं



आजादी की वर्षगांठ मनाई
-बेवल में बही देशभक्ति की बयार
****************************************************************
*******************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल  में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्यारे लाल कटारिया ने की तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सूबेदार गजे सिंह रहे।
 ग्राम पंचायत सरपंच योगेंद्र सिंह  व पूर्व प्राचार्य धर्मपाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। धर्मपाल की तरफ अपनी माता की स्मृति में से बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी ग्राम वासियों वह बच्चों को शुभकामनाएं दी व ग्राम से आने वाले सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच का संचालन प्रवक्ता आशा यादव व प्रवक्ता दीपक शर्मा ने किया।
इस मौके पर पूर्व सैनिक में कैप्टन चंदगी राम, कैप्टन मालहाराम, कैप्टन लाल सिंह, सूबेदार डूंगरमल, सूबेदार गुगनराम, नायब सूबेदार संजय सिंह, नायक सूबेदार महेश कुमार, जेसीओ अभय सिंह हवलदार नरेंद्र सिंह, हवलदार ओमकार ,नरेंद्र हवलदार ,सतबीर सिंह हवलदार, इंस्पेक्टर रामकुमार,ओनरी नायक सूबेदार बोधन सिंह, कांस्टेबल चंदगी राम, इंस्पेक्टर महिपाल सीआरपीएफ, गांव के पूर्व सैनिक स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री  आरती सिंह राव  कनीना में
****************************************************************
*******************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज।
जन्माष्टमी  16 अगस्त  को 11 बजे  स्वास्थ्य मंत्री  आरती सिंह  राव  कनीना में कार्यकर्ताओं  से  मिलेंगी। विस्तृत जानकारी दीपक चौधरी पार्षद ने बताया कि
मंत्री पितामह कान्हसिंह धर्म शाला कनीना  वार्ड- 1 में अपने विचार रखेंगी।
















No comments: