14 अगस्त तक दे सकते हैं अखबार में विज्ञापन
-15 अगस्त को होंगे प्रकाशित
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के दैनिक जागरण के पत्रकार डा. होशियार सिंह यादव को आजादी की वर्षगांठ पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापन 14 अगस्त तक दे सकते हैं। जिन्होंने एक साजल में एक भी विज्ञापन नहीं दिया उनके समाचार छपने बंद हो जाएंगे। किसी भी प्रकार के विज्ञापन अंग्रेजी के हिंदुस्तान टाइम्स एवं हिंदी के दैनिक जागरण में खोया पाया/बेदखली/प्रवेश संबंधित/जन्म दिन की बधाई/शोक समाचार/नाम परिवर्तन/कोर्ट नोटिस आदि छपवा सकते हैं। ऐसे में संपर्क करें 09416348400 या फिर 9306300700 पर या मेल भी कर सकते हैं। मेल आइडी---- है। व्हाट्सअप 09416348400 पर करें।
जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने के बारे में गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक
-गर्भधारण के दस सप्ताह तक करवाये रजिस्ट्रेशन
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के आंगनबाड़ी केंद्र पर सुनीता एमपीएचडब्ल्यू ने सभी गर्भवती महिलाओं को जल्दी रजिस्ट्रेशन के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि गर्भधारण करने के बाद 10 सप्ताह से पहले-पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है ताकि वे अपनी फोलिक एसिड की 30 गोलियों का कोर्स पूरा कर सके जो की आने वाली बच्चों को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचा सकेंगी। उन्होंने कहा कि जिला उपयुक्त के आदेश अनुसार भी गर्भधारण करने के बाद 10 सप्ताह से पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी कर दिया है जो लिंगानुपात में मदद करता है। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर्स सुनीता, धनवंती आशा वर्कर सुमन, गीता, बिल्ला आदि मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 06: आंगनवाड़ी वर्कर में महिलाओं को जागरूक करते हुए
केवल गेहूं की खरीद पर आश्रित रह गई है पुरानी कनीना अनाज मंडी
-कभी चहल पहल होती थी अब है सुनसान
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी कभी दूर दराज तक विख्यात रही है जिसके तहत 80 गांव पड़ते थे। कनीना मंडी के लिए ही रेलवे स्टेशन भी जाना जाता है। 1938 में स्थापित कनीना की पुरानी अनाज मंडी, चेलावास में नई अनाज मंडी स्थापित होने के बाद सुनसान नजर आती है। केवल गेहूं की खरीद पुरानी अनाज मंडी में चलती है बाकी सरसों और बाजरा नई अनाज मंडी में खरीदा जाता है।
एक वक्त था जब कनीना की पुरानी अनाज मंडी व्यापारिक प्रतिष्ठान के रूप में विख्यात रही है। अब तो व्यापारिक प्रतिष्ठान होते हुए भी सूना सूना नजर आता है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कितने ही दुकान और साधन हो गए हैं जिसके चलते लोग कनीना मंडी प्रतिष्ठान की ओर आने से कतराने लगे हैं। यही कारण है कि बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों पर कनीना मंडी में ग्राहक कम नजर आते हैं।
एक वक्त था जब कनीना अनाज मंडी में रामलीला मंचन होता था जो दूर दराज तक विख्यात रही है। यह भी ठीक है कि विगत वर्ष कनीना अनाज मंडी में रामलीला का पुन: मंचन शुरू हो गया है। रावण दहन या किसी बैंक का आदि की शाखा के काम के लिए लोग कनीना मंडी पहुंचते थे। अब धीरे-धीरे बस स्टैंड की ओर लोगों का रुझान हो गया है। व्यापारिक प्रतिष्ठान बैंक शाखाएं भी बस स्टैंड की ओर जाने लग गई हैं। ऐसे में कनीना अनाज मंडी अब सूनी सूनी नजर आना स्वाभाविक है। इस संबंध में चर्चा की गई-
**कनीना अनाज मंडी में गेहूं के वक्त जरूर खरीद होती है वरना अनाज मंडी में कम लोग आते ह। वैसे भी साधन संपन्न होने के कारण लोग वाहनों से दैनिक जीवन की वस्तुएं और पशुचारा आदि ले जाते हैं। घर घर जाकर सामान बेचने वाले सक्रिय हो गये हैं। रही बैंक शाखाएं आदि कनीना मंडी से बस स्टैंड की ओर जाने लग गई हैं। बस स्टैंड की ओर लोगों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। मंडी की ओर कम लोग आते हैं।
***रविंद्र बंसल उप-प्रधान, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच करीब 2 किलोमीटर का अंतर है क्योंकि रेलवे स्टेशन के कार्यों के लिए कनीना की पुरानी अनाज मंडी आना ही पड़ेगा वरना अब तो बस स्टैंड भीड़भाड़ वाला क्षेत्र बन गया है। कनीना अनाज मंडी में लोग विशेष कार्यों या गेहूं बेचने के समय जरूर आते हैं।
---गणेश कुमार, कनीना मंडी
फोटो कैप्शन 08: सूनी पड़ी कनीना मंडी
साथ में रविंद्र बंसल एवं गणेश कुमार
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कनीना में तिरंगा यात्रा 14 को
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को खंड स्तर पर कनीना में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव मॉडल संस्कृति स्कूल से तिंरगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: माडल संस्कृति स्कूल में आकर सम्पन्न होगी।
फोटो कैप्शन 07: एसडीएम कनीना अधिकारियों को हर घर तिरंगा के निर्देश देते हुए।
नशे के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान
-आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में बुधवार को विद्यालय के प्रांगण में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में विद्यालय के लीगल लिटरेसी प्रभारी मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि नशा सभ्य समाज के नाम पर कलंक है तथा यह समाज को अंदर से खोखला करता जा रहा है नशा बर्बादी के द्वार खोल देता है तथा व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी धूमिल करता है इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई तथा स्लोगन, निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें साइना,ममता, प्रिंस, पूजा एकता, प्रिंस, खुशी सरला, नरगिस, साहिल, साइना तथा नव्या ने भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल,राजेंद्र कटारिया, निशा जांगड़ा, धर्मेंद्र डीपीई, वंदना जांगिड़, कैलाश यादव, शशि कुमारी पूनम,कुमारी,मुख्य शिक्षक रतनलाल सुरेंद्र सिंह प्रमोद कुमार चंद्रशेखर तथा प्रीतम सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाते हुए।
जिला स्तरीय हैंडबॉल और बास्केटबाल प्रतियोगिता का हुआ शानदार समापन
--अनेक स्कूली टीमों ने लिया भाग
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के आरआरसीएम स्कूल में जिला स्तरीय हैंडबाल एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन के दिन जिले के विभिन्न स्कूलों से आई हुई विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बास्केटबाल अंडर-19 में प्रथम स्थान आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़, द्वितीय स्थान यदुवंशी नारनौल, अंडर-17 में प्रथम स्थान आरपीएस महेंद्रगढ़ एवं द्वितीय स्थान आरपीएस नारनौल, अंडर-14 मे प्रथम स्थान आरपीएस महेंद्रगढ़, एवं द्वितीय स्थान आरपीएस नारनौल ने प्राप्त किया। हैंडबाल में अंदर-19 में आरपीएस कनीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में एमआर स्कूल मित्रपुरा ने पहला स्थान एवं हेरिटेज स्कूल मोहनपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुदाना ने पहला स्थान एवं यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी विजयी रहे उनको राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर राव रामचंद्र मेमोरियल स्कूल के चेयरमैन रोशन लाल यादव, डायरेक्टर विपुल यादव एवं प्रिंसिपल हरिप्रकाश शर्मा ने विजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच का सफल संचालन राकेश गोड़ के द्वारा किया गया। कोच के रूप में डीपी प्रवीण कनीना, कोच संजीव कुमार राताकलां, कोच अमित कुमार , डीपी सुनील, राकेश देवयानी, कोच मुकेश , कोच हरि ओम सुनील कुमार एवं कोच जूही शर्मा इस मौके पर मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 05: अव्वल रही टीमों को पुरस्कृत करते हुए आरआरसीएम स्कूल
वैष्णव श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाए 16 को- शितिकण्ठा
--गोगा नवमी 17 अगस्त को
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। पंडित त्रषिराज शितिकंठा का कहना है कि, पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 51 मिनट पर प्रारंभ होगी और 16 अगस्त को रात 09 बजकर 34 मिनट पर अष्टमी तिथि का समापन होगा।उदया तिथि के अनुसार, 16 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जब अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मिलन नहीं हो रहा हो तो उदया अष्टमी तिथि के
मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
इसके नाम से ही स्पष्ट है कि जन्माष्टमी ,अर्थात्
जन्म के समय अष्टमी तिथि का होना ,ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
गोगा नवमी 17 अगस्त, रविवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 16 अगस्त को रात 9:35बजे शुरू होगी और 17 अगस्त को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, गोगा नवमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्मार्त और वैष्णव, हिंदू धर्म में दो अलग-अलग समुदाय हैं। स्मार्त वे हैं जो पांच देवताओं गणेश, सूर्य, विष्णु, शिव और देवी की पूजा करते हैं, जबकि वैष्णव मुख्य रूप से भगवान विष्णु या उनके अवतारों जैसे कृष्ण के भक्त होते हैं।
स्मार्त समुदाय में अद्वैत वेदांत दर्शन का प्रभाव है, जो मानता है कि सभी चीजें एक ही परम वास्तविकता (ब्रह्म) से निकली हैं।
वैष्णव मुख्य रूप से भगवान विष्णु और उनके विभिन्न अवतारों जैसे राम, कृष्ण, नरसिंह, आदि की पूजा करते हैं।
स्मार्त संप्रदाय , 15 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे , और
वैष्णव संप्रदाय के लोग 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे, और इस दिन वे पूरे दिन उपवास रखेंगे।
श्री कृष्ण को जन्माष्टमी के दिन माखन के अलावा उनका पसंदीदा भोग धनिया पंजीरी प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। श्रीकृष्ण को माखन मिश्री दूध काफी पसंद हैं, ऐसे में आप जन्माष्टमी के दिन शुद्ध माखन में मिला कर मिश्री का भोग लगाएं।
मोहन भोग , यह श्रीकृष्ण को काफी पसंद है। इसे गेहूं के आटे को शुद्ध गाय के घी में भूनकर पंचमेवा मिलाकर मिश्री चूर्ण से बनाया जाता है।
आप भगवान श्रीकृष्ण को श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं।
शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि श्रीकृष्ण को राधा रानी के हाथ के बनाए हुए मालपुए काफी पसंद आते थे और वे खूब चाव से खाते थे. ऐसे में आप भी जन्माष्टमी पर मालपुए का भोग लगा सकते हैं।
फोटो कैप्शन: पंडित ऋषिराज
दमकल केंद्र पर लगाए एक सौ पेड़
-हजारों पेड़ लगाने का लक्ष्य-अमित
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। दमकल केंद्र चेलावास(कनीना) में जनशक्ति विकास संगठन के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जामुन, अमरूद, आम, नींबू, सहजन और शहतूत आदि के पौधे लगाए गए। जनशक्ति विकास संगठन के सदस्य अमित कुमार ने बताया कि हमारे जीवन दर्शन में वृक्षों का भौतिक, आध्यात्मिक हर तरह का महत्व है।जीवनदायिनी सांसें और शुद्ध जल पूरी तरह से पेड़ों पर निर्भर हैं। प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने हेतु हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाए।
उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास धरती को शुद्ध, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। भावी पीढिय़ों की चिंता करते हुए कहा कि आने वाले समय में आक्सीजन, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी न हो, इसके लिए पौधरोपण करना अति आवश्यक हो गया है। दीपक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इस मौके पर जनशक्ति विकास संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ,एलएफएम वजीर सिंह, फायर ऑपरेटर प्रदीप कुमार, विकाश कुमार, कुलदीप सिंह , अमरजीत यादव और अंकित मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 03: दमकल केंद्र चेलावास में पौधारोपण करते हुए युवक
रामबास में मेला व खेल कूद प्रतियोगिता 16 को
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। 16 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर खण्ड कनीना के गाव रामबास में मेला व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के मनोज कुमार ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गाव रामबास के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हवन यज्ञ , भंडारा व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा , शाम के समय जागरण का आयोजन किया जायेगा जिसमें मुख्य कलाकार वीरपाल खरकिया व रूपदास महाराज होंगे।
इस मौके पर बताया कि दिन के समय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे कबड्डी ओपन मैट पर करवाई जाएगी जिसमें प्रथम इनाम 21000 रुपये व द्वितीय 15000 रुपये,वालीबाल शूटिंग ओपन जिसमें प्रथम इनाम 21000 रुपये व द्वितीय 15000रुपये होंगे। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद , रस्साकशी ,बूढ़ों ती दौड़ व कुश्ती 101 रुपये से लेकर 11000 रुपये तक की होंगी।
मेले का उद्देश्य गांव मे भाईचारा ,सांस्कृतिक विरासत व खेल भावना को बढ़ावा देना है।
गोगा नवमी मेला व खेल प्रतियोगिता 17 अगस्त को
--सिरसवाला जोहड़ के पास होंगी प्रतियोगिताएं
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में सिरसवाला जोहड़ पर श्रीकृष्ण गौशाला के पास गोगा नवमी का मेला एवं खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रीतम जोनू ने बताया कि लड़कों की 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1600 मीटर दौड़ आयोजित होगी वहीं लड़कियों की भी 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1600 मीटर दौड़ आयोजित होगी। इन सभी दौड़ प्रतियोगिताओं में इनाम दिया जाएगा वहीं बूढ़ों की भी ईनामी दौड़ आयोजित होगी। हरियाणा स्टाइल कबड्डी जिसमें प्रथम पुरस्कार 35000 रुपये,दूसरा पुरस्कार 25000, तीसरा पुरस्कार 15000 रुपये तथा चौथा पुरस्कार 11000 रुपये का होगा। बेस्ट कैचर और बेस्ट रैडर 3100-3100 रुपये दिए जाएंगे। कबड्डी अंडर-19 में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, दूसरा पुरस्कार 11000 तथा तीसरा पुरस्कार 7100 रुपये का दिया जाएगा। लंबी कूद में 2100 रुपये, 1500 रुपये तथा 1100 रुपये क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। ऊंची कूद में भी 2100 रुपये,1500 रुपये तथा 1100 रुपये का क्रमश: प्रथम ,द्वितीय और तृतीय को इनाम दिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
-15 अगस्त को कंवर सिंह विधायक करेंगे ध्वजारोहण
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में 15 अगस्त को उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बुधवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई। उपमंडल अधिकारी (ना.) डा. जितेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त अभियान के तहत प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
रिहर्सल के बाद एसडीएम ने सभी टीम प्रभारियों को समयबद्ध और अनुशासित तरीके से अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में समय-सीमा का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम उच्च स्तर पर प्रस्तुत किए जाएं।
इस मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार, तहसीलदार पायल, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, बीईओ दिलबाग सिंह, प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, प्राचार्य सुनील ख़ुदानियां, प्राचार्य विनोद कुमार, एसएमओ डॉ रेणु वर्मा के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01 व 02:सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
किसान 15 अगस्त तक करवा सकते हैं मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण
-किसानों के लिए डेडलाइन
************************************************************************
*************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है वह किसान 15 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा लें।
यह जानकारी देते हुए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान स्वयं के मोबाईल से या नजदीकी सीएससी सेंटर पर अपनी कृषि भूमि रकबे का विवरण ले जा कर 15 अगस्त तक बोई गई फसलों का पंजीकरण करवा लें ताकि पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों का लाभ मिल सके। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2025 के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बाजरा, कपास, मूंग तथा अन्य सभी खरीफ फसलों का पंजीकरण कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसलों का बुआई से लेकर मंडियों में बिक्री तक मदद मिलेगी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल के मुआवजे एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती का रकबा फसली महीना, बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल नम्बर जैसी अनिवार्य जानकारी आनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि संबंधित हलका पटवारी से मिलकर अपने खेत के सही किला नम्बर में सही फसल दर्ज करना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को आगे होने वाली समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने बताया कि भविष्य में हरियाणा सरकार खाद का वितरण भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही करने पर विचार कर रही है। अत: सभी किसान जल्द से जल्द मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं।













No comments:
Post a Comment