Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, August 11, 2025



 

जानलेवा साबित हो रही है उन्हाणी नहर के पास सड़क मार्ग
-जल रिसाव से जर्जर हो जाती है सड़क, ले लेती है जान
***************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप मंडल मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर उन्हाणी गांव के पास से गुजरने वाली रामगढ़ डिस्ट्रीब्यूट्री महेंद्रगढ़-कनीना सड़क मार्ग को काट रही है। वर्षों से इस नहर का जल रिसाव हो रहा है जिससे बार-बार सड़क मार्ग जर्जर हो जाता है। कम से कम आधा दर्जन लोगों की जान यह सड़क मार्ग ले चुका है, जो करीब 1 किलोमीटर नहर के दोनों तरफ जर्जर हालात में है। न तो प्रशासन जाग रहा है न ही नहर विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है। अगर नहर विभाग से पूछा जाए तो पीडब्ल्यूडी को दोषी मानता है जबकि पीडब्ल्यूडी से पूछा जाए तो इरिगेशन विभाग को दोषी मानता है। इस आपसी लड़ाई में न जाने कितने लोगों की और जान जा सकती है। सड़क इतनी जर्जर है कि पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। नहर के दोनों तरफ करीब एक  किलोमीटर दूर तक बनाई गई टाइलों की सड़क करीब आधा दर्जन लोगों की जान ले चुकी है। जहां करीब दो माह पहले चार लोगों की मौत हुई थी वही शनिवार की रात को भारतीय नौसेना के जवान रवि कुमार की यहीं पर सड़क हादसे मौत हो गई है। सड़क हादसों की सूचना पाकर भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब दुर्घटना घटती है तब कुछ समय के लिए प्रशासन सचेत होता है किंतु फिर से गहरी निंद्रा में सो जाता है। यहां आसपास के ग्रामीण बेहद परेशान है लेकिन असहाय हैं। कुछ कर नहीं सकते। बार-बार आवाज उठाते हैं ,आंदोलन चलाते हैं किंतु वही ढाक के तीन पात, कोई सार्थक परिणाम नहीं आता। क्या कहते हैं लोग-
**नहर के पुल का रिसाव कोई एक दिन की समस्या नहीं है, कई वर्षों से यहां नहर का पुल रिसाव कर रहा है। जब-जब नहर में पानी आता है रिसाव करके दूर तक फैल जाता है जो सड़क मार्ग को क्षति पहुंचाता है। इस नहर के पुल को दुरुस्त करवाने पर ही लीकेज मिटेगी और सड़क खराब होने से बच पाएगी। वरना यूं ही हादसों को निमंत्रण देती रहेगी। खराब सड़क का न कोई संकेत है जिससे भी तेज रफ्तार से वाहन आते हैं और हादसा हो जाता है।
--राजेश कुमार, उन्हाणी
आधा दर्जन लोगों की यहां विगत तीन माह में जान जा चुकी है और यदि सड़क मार्ग और नहर के पुल को ठीक नहीं किया तो कितनी ही जाने और जा सकती हैं। बार-बार प्रशासन को चेताया जा रहा है किंतु जाग नहीं रहा है। परिणाम राहगीर भुगत रहे हैं जिनको सड़क मार्ग का पता नहीं होता। एक किलोमीटर का मार्ग जर्जर है बाकी ठीक होने से तेज रफ्तार से वाहन आते हैं। रात के वक्त  दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसे अविलंब  दुरुस्त किया जाए।
--सतपाल उन्हाणी
नहर के पुल को जब तक ठीक नहीं किया जाएगा तब तक लोग इसी प्रकार की परेशानियों से जूझते रहेंगे और जान भी जोखिम में डालते रहेंगे। नहर के पुल को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है और दोष राहगीरों पर मंढा जा रहा है। राहगीरों को यह नहीं पता लगता की नहर के पुल बहुत जर्जर है तथा सड़क जर्जर हो चुकी है जिसके कारण तेजी से दौड़ते हुए वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कम से कम 1 किलोमीटर सड़क मार्ग को बेहतरीन बनाया जाए ताकि पानी से भी वह सुरक्षित रहे या नहर पर स्लोप भी बनाकर नहर के पुल के पानी से बचा जा सकता है। दूर तक संकेत एवं चेतावनी, स्पीड बे्रकर लगवाये जाएं।
--हीरा सिंह बबलू
एक ओर निर्दोष लोगों की जान जा रही है। वहीं न तो नहर विभाग और न ही पीडब्ल्यूडी विभाग जाग रहा है। बार-बार अगाह किया जा रहा है, आंदोलन किया जा रहे हैं किंतु दोनों ही विभाग एक दूसरे की कमियां बता रहे हैं और बेचारे राहगीर बेवजह प्रशासन की बेरुखी के चलते मौत के मुंह में जा रहे हैं। यदि प्रशासन नहीं जागेगा तो लोगों को बड़ा आंदोलन करना ही पड़ेगा।
--संदीप कुमार, राहगीर
क्या कहते हैं एक्शन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर-
 एक्शन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमारी कमी नहीं है। अगर सड़क मार्ग जर्जर है तो मानसून खत्म होने के बाद दुरुस्त कर दिया जाएगा लेकिन असली कारण नहर का पुल है। इसलिए इरिगेशन विभाग इसके लिए जिम्मेवार अधिक है क्योंकि नहर का पुल रिसाव कर रहा है और जब-जब नहर का पुल रिसाव करता है तो जल दूर तक सड़क मार्ग पर फैल जाता है और सड़क जर्जर हो जाती है।
-एक्सियन पीडब्ल्यूडी
फोटो कैप्शन 5 से 7: जर्जर सड़क मार्ग
साथ में सतपाल, संदीप, हीरा सिंह, राजेश कुमार पीपी




एक पेड़ मां के नाम पर
गोमली में बुजुर्ग महिलाओं ने लगाये 18 अशोका के पेड़  
***************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
गांव गोमली में सरपंच उर्मिला शास्त्री की अध्यक्षता में एक पेड़ मां के नाम पर गांव के निर्माणाधीन पार्क में 18 पेेड़ बुजुर्ग महिलाओं के हाथों से लगवाये गये जिनमें अशोका के पेड़ प्रमुख हैं। महिला सरपंच उर्मिला ने बताया कि गत दिनों 15 पेड़ इसी पार्क में लगाए गये थे। उन्होंने कहा कि सभी पेड़ बुजुर्ग महिलाओं के नाम पर हैं।  महिला सरपंच ने बताया कि वर्तमान में पार्क स्थित है वहां कुछ दिन पहले गंदे पानी का जोहड़ था। गंदे पानी को सीवर लाइन बनाकर गांव से बाहर बड़े जोहड़ में डाल दिया गया तत्पश्चात जोहड़ की जगह पार्क विकसित किया जा रहा है।
 फोटो कैप्शन 04: एक पेड़ मां के नाम पर लगाती हुई बुजुर्ग महिलाएं




पीडि़त दुकानदार को सहायता प्रदान करने की मांग
--मंगलवार की रात को लग गई थी आग
***************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में राव दान सिंह पैट्रोल पंप के पास स्थित एक आटो रिपेयर की दुकान में आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रमुख समाजसेवी अतरलाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया और राज्य सरकार, स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और जिला उपायुक्त से नुकसान का सर्वे करवाकर पीडि़त दुकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
    अतरलाल को दुकान मालिक राजू व जयप्रकाश तथा अनेक दुकानदारों ने बताया कि गत मंगलवार की रात को शार्ट सर्किट की वजह से आटो रिपेयर की दुकान में आग लग गई। जिसमें रखा लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड द्वारा मुश्किल से आग बुझाई गई। आग लगने से दुकान में रखी दो मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, दो मोबिल तेल से भरे ड्रम, हाइड्रोलिक लिफ्ट, एयर कंप्रेसर, फर्नीचर सहित अनेक सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी प्रचंड थी कि दुकान में लगी लोहे की गाटर पटी में से गाटर भी टूट गए। दुकान में भी काफी नुकसान हो गया। सरकार को तत्काल पीडि़त दुकानदार को आर्थिक सहायता प्रदान कर राहत देनी चाहिए
फोटो कैप्शन 03: आग से हुए नुकसान का जायजा लेते अतरलाल।


जिला स्तरीय हैंडबाल और बास्केटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
-एइओ ने किया खेलों का शुभारंभ
***************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
आरआरसीएम कनीना में जिला स्तरीय हैंडबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। इन प्रतियोगिताओं की  अध्यक्षता एइओ रमेश चंद्र यादव ने की। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का उद्घाटन किया।  प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम सत्र में लड़कियों की आयु वर्ग -14 से लेकर  -19 तक की टीमों ने भाग लिया। इसमें बास्केटबाल प्रतियोगिता के  आयु वर्ग-19 में आरपीएस विद्यालय, महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम, आरपीएस विद्यालय, सुराना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं प्रतियोगिता के आयु वर्ग-17 में यदुवंशी स्कूल, सतनाली की टीम ने प्रथम व मेजबान स्कूल राव रामचंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कनीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के  आयु वर्ग-14 में आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम,  व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करीरा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता अगले तीन दिन तक जारी रहेगी। इस प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी विजय प्राप्त करेंगे उनको राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।  
इस अवसर पर एइओ रमेश चंद्र यादव , डीपी सुनील कुमार खुडाना, अशोक कुमार, नीरज कुमार पीजीटी भोजावास, दशरथ कुमार टीजीटी डोहर कलां, राकेश कुमार डीपीई कनीना, संजीव कुमार डीपीई गवर्नमेंट स्कूल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 01: एइओ खेलों का शुभारंभ करते हुए


वित्त अनुबंध समिति के लि












ए दो पार्षदों का हुआ चुनाव
- 8-8 वोट मिलने पर उषा यादव और नितेश गुप्ता चुने गए
***************************************************************************
*******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका में सोमवार  को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगरपालिका सचिव कपिल, प्रधान नगर पालिका की देखरेख में वित्त अनुबंध समिति के दो सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव सर्वसम्मति या फिर वोटिंग के जरिये कराया जा सकता था। परंतु कनीना नपा में दो गुट होने के कारण दोनों गुटों ने अपने-अपने प्रत्याशी खड़े किए, जिनके लिए वोटिंग हुई। जिसमें से लोढ़ा गुट की तरफ से उषा यादव एवं नितेश को खड़ा किया गया जबकि मास्टर गुट की तरफ से रेखा और योगेश को खड़ा किया गया। वोटिंग में रेखा और योगेश को 7-7 वोट मिले जबकि उषा एवं नितेश को 8-8 वोट मिलने से उनका वित्त अनुबंध समिति/एफसीसी सदस्य चुने गए। बैठक में जहां 14 पार्षद तथा प्रधान शामिल हुए। प्रधान ने भी अपना वोट डाला।
क्या होगा एफसीसी का कार्य-
मिली जानकारी अनुसार एक करोड़ रुपये तक के विकास कार्य प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, अभियंता तथा दो चुने गये पार्षद/कुल 6 में से यदि आधे से अधिक हस्ताक्षर कर देते हैं तो वह कार्य संपन्न हो जाएगा है। कुल छह सदस्य माने जाएंगे जिनमें से आधे से ज्यादा के हस्ताक्षर जरूरी है।  किंतु यही कार्य एक करोड़ से अधिक और ढाई करोड़ तक हो तो डीएमसी भी शामिल किया जाएगा जिसमें आधे से अधिक सदस्यों के हस्ताक्षर होने जरूरी है। अभी तक कनीना में उप प्रधान का पद रिक्त है किंतु 3 से अधिक सदस्य हस्ताक्षर करेंगे तो कार्य को पूर्ण करवाया जा सकेगा। अब देखा जाना है नगरपालिका में विकास कार्य होते हैं तो किस कद्र हो पाते हैं।
 फोटो कैप्शन 02: चुने गए दो एफसीसी के सदस्य विजय का निशान बनाते हुए

No comments: