राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन दिवस -8 अगस्त
समय के साथ बदला है बुजुर्गों के प्रति व्यवहार
-सरकार दे रही वृद्धावस्था सम्मान राशि
**************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। एक वक्त था जब 100 साल जीकर इंसान की मौत होती थी। जीवेम शतम की धारणा प्रसिद्ध रही है। वर्तमान बहुत अधिक व्यक्तियों की मौत 70 साल के पहुंचते-पहुंचते हो जाती है, केवल 10 प्रतिशत से कम लोग 90 वर्ष की उम्र तक पहुंच पाते हैं तथा 90 वर्ष से अधिक केवल 5 प्रतिशत ही मिल सकते हैं।
कनीना पर नजर डाले तो 20000 की आबादी में केवल 95 वर्ष पार करने वाला दो व्यक्ति जीवित है। बाकी इतनी अधिक उम्र का और कोई व्यक्ति कनीना में नहीं है। सीनियर सिटीजन सरकार और प्रशासन के प्रयासों के चलते अच्छी हालात में है। एक वक्त था जब बुजुर्गों का बहुत आदर सत्कार होता था तत्पश्चात ऐसा वक्त आया जब बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में छोडऩे लग गए परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में कभी भी वृद्धाश्रम में लोग नहीं पहुंचते। सोशल मीडिया के चलते अनेकों बुराइयां मिलती हैं किंतु एक प्रमुख लाभ माता-पिता और बुजुर्गों की कदर का है। बुजुर्गों की अच्छी खासी सेवा की जाती है।
कनीना की कमला देवी सीनियर सिटीजन का कहना है कि बहुत अच्छी हैं, अच्छा जीवन जी रही है। उनकी 65 वर्ष आयु हो चुकी है किंतु परिवार इनको बहुत बेहतर ढंग से देख रेख करता है। जहां सरकार द्वारा भी बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता दिया जाता है। भत्ता मिलने से बुजुर्गों की सेवा और अच्छे से होती हैं। और कुछ नहीं तो कम से कम अपने छोटे बड़े आवश्यकताओं को इस राशि से पूरा कर लिया जाता है।
--कमला देवी,कनीना
राजेंद्र सिंह कनीना निवासी का कहना है कि वे बहुत खुश है सीनियर सिटीजन है किंतु उनका परिवार उनकी देखरेख करता है। सुबह शाम घूमने फिरने पेड़ पौधे लगाने तथा खेत में छोटे-मोटे काम करने के अलावा घर पर ही रहते हैं तथा उनका परिवार उन्हें सही ढंग से रखता है। सीनियर सिटीजन होते हुये भी स्वयं काम करते हैं। उनका कहना है कि किस सभी बुजुर्गों के लिए अस्पताल में मुफ्त सेवा उपलब्ध हो ताकि किसी प्रकार के रोग आदि का निदान मुक्त हुए करवा सके। वे परिवार से खुश हैं।
-राजेंद्र सिंह,कनीना
गजराज सिंह सीनियर सिटीजन का कहना है कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या को जारी रखे हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि वे लंबी उम्र जिएंगे। उनका कहना है कि वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर लेते और परिवार उनकी पूरी देखरेख करता है।
उनका कहना है कि सीनियर सिटीजन होते हुए भी मुझे अपार खुशी हो रही है कि परिवार का सहयोग और आसपास के लोगों का बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है। दिनचर्या अच्छे से बीत रही है तथा सरकार द्वारा भी विभिन्न लोगों को वृद्धावस्था सम्मान राशि दी जा रही उससे भी बहुत से लोगों का गुजर बसर हो रहा है। सरकार से चिकित्सा सीधा मुक्त चाहते हैं ताकि हर बड़े से बड़े अस्पताल में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
--गजराज सिंह, मोड़ी
सूबेदार सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आज के दिन स्वास्थ्य और पूर्ण रूप से अपने कार्यक्रम करते हैं। परिवार पूरी मदद करता है और उन्हें विश्वास है कि अच्छे से जीवन जीकर नाम कमाएंगे। उनका कहना है कि अपने काम खुद जब तक इंसान कर लेता है तो बेहतर एवं स्वस्थ इंसान माना जाता है। वे सेना से सेवानिवृत्त हैं तथा पेंशन पा रहे हैं। देशसेवा करके आज बुजुर्ग हैं किंतु प्रसन्न हैं।
--सूबेदार सुरेंद्र सिंह,कनीना
फोटो कैप्शन: कमला देवी, राजेंद्र सिंह, गजराज सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह।
बेहतर बाजरे के भुट्टे देख किसान खुश
-बंपर पैदावार होने की संभावना
**************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में सावन माह में बेहतर वर्षा हुई है। अब फसल पकान पर है। किसान पकती फसल देखकर खुश हैं। बेहतर दर्जे के बाजरे पर भुट्टे आये हुए हैं।
किसान भरत सिंह ने बताया कि वर्तमान में बाजरे की बेहतरीन फसल खड़ी हुई। अधिक वर्षा होती है तो फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि अब फसल पकान की ओर जा रही है।
यदि अधिक वर्षा होती है तो भावी रबी फसल को भी लाभ होगा। इस समय बेहतर फसल खड़ी हुई है।
इस वर्ष जहां सावन माह में अब तक 200 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। सावन माह वर्षा के मामले में बेहतर बीता है। किसान अब अपनी फसल को निहार रहे हैं और दृष्टि जमी हुई ताकि निकट भविष्य फसल तैयार हो जाएगी। किसानों का कहना है कि करीब 20 दिनों बाद फसल पक जाएगी और कटाई शुरू हो जाएगी।
कनीना मंडी व्यापार प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि बाजरे का एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बाजरा फसल की बिजाई भी देरी से हो पाई है। विगत वर्ष की तुलना में करीब दो सप्ताह देरी से हो पाई है। यही कारण है कि किसान इस वर्ष कुछ परेशान नजर आ रहे हैं।
क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ-
पूर्व कृषि विशेषज्ञ डा. देवराज का कहना है कि बाजरे की फसल अब पकान पर है। अभी तक प्रतिदिन धूप खिलती है तथा वर्षा होती है जिससे फसल को नुकसान नहीं होगा। उनका कहना है कि जब दाने पडऩे लगे तो फसल को पानी की अधिक जरूरत होती है। आगामी 25 दिनों में फसल कटाई हो जाएगी।
फोटो कैप्शन 02: कनीना क्षेत्र में बाजरे के भुट्टे देख किसान प्रसन्नमुद्रा में
ककराला में चार दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
--असफलता ही सफलता की सीढ़ी-जगदेव
**************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में चल रहे चार दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीत और हार वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि भविष्य में इससे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा लेते हुए अपनी गलतियों में सुधार करना चाहिए। क्योंकि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है जिस पर नये उत्साह, परिश्रम व आत्म विश्वास से आगे बढऩे की जरूरत है।
अन्तिम दिन खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-11 आयु वर्ग आरएचएम पोता प्रथम व आरआर ग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। 14 आयु वर्ग में प्रथम आरएचएम पोता व पीएमश्री भोजावास द्वितीय स्थान रहा। अंडर- 17 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम व आरआरसीएम कनीना द्वितीय स्थान पर, अंडर- 19 आयुवर्ग में देवयानी स्कूल प्रथम व एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 11 आयुवर्ग ग्लोबल स्कूल कलवाड़ी प्रथम व कनीना द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 14 आयुवर्ग में प्रथम एसआरटीआर स्कूल सुरजनवास व कनीना द्वितीय स्थान रहा। अंडर- 17 आयुवर्ग में एसआरटीआर स्कूल सुरजनवास प्रथम व माडर्न स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान, अंडर-19 आयुवर्ग में डीएवी दौंगड़ा अहीर प्रथम व आरआरसीएम स्कूल कनीना द्वितीय स्थान, वालीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम व बीआर आदर्श सेहलंग द्वितीय स्थान, अंडर-17 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम व इंडियाना स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर- 19 में आयु वर्ग में इंडियाना स्कूल भोजावास प्रथम स्थान व आरएचएम पोता द्वितीय स्थान रहा। रस्साकशी अंडर-11 में एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व आरआर ग्रीन मैक्स खेड़ी तलवाना द्वितीय स्थान पर अपना कब्जा किया।
अंडर 17 आयु वर्ग में 1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में पीएमश्री खेड़ी की छात्रा लक्की प्रथम व कोमल पीएमश्री खेड़ी द्वितीय स्थान रहा, अंडर-19 आयुवर्ग में 1500 मीटर लड़कियों की दौड में पीएमश्री खेड़ी की छात्रा राधिका प्रथम व कशिश आरआर ग्रीन स्कूल खेड़ी द्वितीय स्थान, अंडर-17 आयुवर्ग में शार्ट पुट में वंशिका ग्लोबल स्कूल कलंवाड़ी प्रथम व पायल बीआर आदर्श सेहलंग द्वितीय स्थान, अंडर-19 आयुवर्ग में शाट पुट में सगुन माडर्न स्कूल भोजावास प्रथम व वर्षा एसडी विद्यालय ककराला द्वितीय स्थान रहा।
अंडर-19 आयु वर्ग में लोंग जंप में जीए एस स्कूल रामबास की नेहा प्रथम व रुबिया जीएसएस स्कूल बूचावास व हेरीटेज स्कूल मोहनपूर दूसरे स्थान पर रहे।अंडर-17 आयु वर्ग में लोंग जंप में गलैक्सी स्कूल बवानिया की देवना प्रथम व आरआर ग्रीम खेड़ी की उज्ज्वल द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-14 आयुवर्ग में वेदिका जीएसएस स्कूल सिहोर प्रथम व हिना पीएमश्री भोजावास द्वितीय स्थान रहा, अंडर-11 आयुवर्ग में वंशिका एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व देवाजना आरआरसीएम कनीना द्वितीय स्थान रहा, अंडर-19 आयु वर्ग हाई जंप प्रतियोगिता में अकक्षर पीएमश्री भोजावास प्रथम व पलक पीएमश्री भोजावास द्वितीय स्थान, अंडर-17 आयुवर्ग में आकांश एसआरटीआर स्कूल सुरजनवास प्रथम व कविता आरआरसीएम कनीना द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-14 आयु वर्ग में राशि हेरीटेज स्कूल मोहनपुर प्रथम व प्रीति ग्लोबल स्कूल कलवाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-11 में पावी यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना प्रथम स्थान रहा। ज्वेलिन प्रतियोगिता में अंडर19 में सौम्या एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व नेहा माडर्न स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान, अंडर 17 में देवना गलेक्सी स्कूल बवानिया प्रथम व भावना मोर्डन स्कूल भोजावास द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकशी अंडर-11 में एसडी विद्यालय ककराला प्रथम व आरआर ग्रीन मैक्स खेड़ी तलवाना द्वितीय स्थान पर अपना कब्जा किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एइओ रमेश, सीईओ रामधारी विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, राजेन्द्र सिंह, तेजपाल कोच, प्रदीप कोच, सोनू डीपी, गुलशन ब्लाक एमआईएस कार्डिनेटर, विक्रम सिहोर, ब् पवन उन्हानी , नीरज मानपुरा, राकेश पीटीआई जीएसएसएस करीरा, बलजीत डीपी ककराला, मुकेश डीपी मुंडियाखेडा, महेन्द्र कुमार पीटीआई पड़तल, शर्मिला डीपी बुचावास, सरिता डीपी बवानिया, प्रीति कोच, अनिता डीपी जीएमएस झिगावन, राजकुमार पीटीआई, दीपक कोच, कुलदीप कोच, हरिओम सिंह, नरेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, प्रियंका कोच, अनिल कोच व उनकी टीम उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थी
जिला स्तरीय खेलों का कार्यक्रम कनीना में
-11 व 12 अगस्त को होंगे खेल
**************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार जिला स्तर पर हैंडबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 व 12 को आरआरसीएम स्कूल कनीना में होना सुनिश्चित हुआ है। इसमें 11 अगस्त का दिन लड़कियों के लिए एवं 12 अगस्त का दिन लड़कों के लिए सुनिश्चित किया गया है। संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने बताया कि विद्यालय में खेलों से संबंधित सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली है ताकि आने वाले खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
खेड़ी में मलेरिया एवं डेंगू बचाव के लिए शिविर आयोजित
- मच्छरों से बचाव की बताई सावधानियां
**************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। डा. प्रभा यादव प्रवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग की अध्यक्षता में गांव खेड़ी में बुखार से संबंधित कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डा. प्रभा यादव ने पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया मच्छर के काटने से फैलते हैं। उनके बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दे। पानी का उचित प्रबंध बीमारियों से बचाव का मुख्य उपायहै जिसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। डेंगू एवं मलेरिया का इलाज सरकारी अस्पताल में मुफ्त किया जाता है। जब भी बुखार आये तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर इनका टेस्ट करवाया जा सकता है। अगर मलेरिया पाजिटिव आता है तो 14 दिनों तक रेडिकल ट्रीटमेंट पूरा ले। अपने आप बुखार खत्म करने की कोई दवाई ना ले। चूंकि इन दवाओं से खून पतला हो जाता है जो डेंगू पाजिटिव के लिए खतरा बन जाता है।
इस मौकेपर राजेंद्र कुमार एचआई ने बताया कि अपने कूलर, हौदी, पानी के भरे बर्तन सप्ताह में काम से कम एक दिन अवश्य खाली करें, कपड़े से अच्छी तरह रगड़कर साफ करके ही प्रयोग करें। छत पर रखी पानी की टंकियों का ढक्कन लगाकर बंद रखे, टायर, टय़ूब खाली डब्बे खुले में नहीं छोड़े, हैंडपंप के नल के आसपास पानी न जमा होने दे, शरीर को ढककर रखें, सोते समय मच्छर रोधी क्रीम, कीटनाशक दवाई, मच्छरदानी, पूरी बाजू के वस्त्र पहने। बुखार आने पर डाक्टर की सलाह ले। इस अवसर पर अरुण कुमार सीएचओ, सुधीर कुमार एमपीएचडब्ल्यू, ऋषि राज एमपीएचडब्ल्यू, मुन्नी बाई, सुदेश कुमारी, आशा कुमारी, आशा वर्कर, गांव के प्रमुख व्यक्ति एवं महिलाएं मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 01: शिविर में डेंगू एवं मलेरिया की जानकारी देते हुए
चोर साहब के कारनाम-30
नहीं बदल रही है चोर साहब की आदते
**************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। कनीना के चोर साहब ने पत्रकार एवं लेखक होशियार सिंह का बहुत अधिक सामान चोरी कर लिया। अभी भी चोर साहब हेराफेरी से बाज नहीं आ रहा है। कई हेराफेरी कर रहा है। बुजुर्ग बताते हैं कि चोर चोरी से जाए किंतु हेराफेरी से नहीं। यह कहावत सत्य प्रतीत हो रही है। कहावत है कि कुत्ता मुत्ते टांग उठाय। जैसे कुत्ते की आदत होती है वैसे ही चोर साहब की आदत है जो बदलने वाली नहीं है। इस बाबत विस्तार से शुक्रवार को आपकी सेवा में जानकारी दी जाएगी।








No comments:
Post a Comment