3100 रुपये की कुश्ती नरेश बाघोत ने जीती
--खेड़ी तलवाना एवं धनौंदा मेले संपन्न
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। धनौन्दा तथा खेड़ी तलवाना में श्री बाबा दयाल का विशाल मेला व भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्री बाबा दयाल के धाम पर शीश झुकाया और चादर चढ़ाकर अपनी मन्नत मांगी। मेले में रागनी कम्पीटिशन व सांग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने हरीश शर्मा एंड पार्टी तथा प्रसिद्ध लोकगायक बाबूदान सिंह सांगी के कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
मेले में 51 रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक की कुश्तियां भी करवाई गई। जिसमें दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेले में 3100 रुपये की कुश्ती नरेश बाघोत, 5100 रुपये की कुश्ती शुभम धनौन्दा तथा नकुल धनौन्दा ने जीती। मुख्य अतिथि अतरलाल धनौंदा रहे जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
फोटो कैप्शन 10: कुश्ती के मैदान में अपना जौहर दिखाते हुए पहलवान।
प्रधान पद के लिए आये 3 आवेदन
--दादा छज्जू पीर धर्म सभा गुढ़ा के त्रि-वार्षिक चुनाव
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। दादा छज्जू पीर धर्म सभा गुढ़ा रजिस्टर्ड के आगामी त्रि-वार्षिक चुनाव-2025 से 28 के चुनावी नामांकन की सोमवार अंतिम तिथि थी। कार्यकारिणी के लिए 11 सदस्य कमेटी का चुनाव होना है जिसकी चुनावी तिथि 31 अगस्त नियत है। चुनाव अधिकारी रमेश शर्मा अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि पांच पदाधिकारी तथा 6 कार्यकारी सदस्य का चयन होना है जिनमें 3 प्रधान पद,2 उप प्रधान,2 सचिव,2 सह सचिव,2 कोषाध्यक्ष तथा 10 कार्यकारिणी सदस्यों के नामांकन दाखिल हुए हैं। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार व अमर सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। उप-प्रधान पद के लिए मांगेराम तथा सुरेंद्र कुमार के द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया है। सचिव पद के लिए महावीर पुत्र शिवराम तथा महावीर सोनी के द्वारा नामांकन किया गया है। सह-सचिव के लिए मांगेराम तथा नरेंद्र कुमार द्वारा नामांकन किया गया है। कोषाध्यक्ष के लिए राजाराम व बलवान के द्वारा नामांकन भरा गया है। 6 कार्यकारी सदस्यों के लिए कुल 10 नामांकन फार्म जमा हुए हैं जिनमें सुशील कुमार,संदीप कुमार, बलवान, सुंदरलाल, धर्मपाल, संजय कुमार,बलजीत, हनुमान सिंह, मनोज कुमार तथा रोशन लाल के द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। जांच में सभी आवेदन दुरुस्त पाए गए। नाम वापस लेने के बाद यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव दिनांक 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक संपन्न करवाए जाएंगे तथा उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
भोजावास में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
-कबड्डी प्रतियोगिता में बारिश ने डाला खलल
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। गांव भोजावास में बाबा जिंदा देव के महान धार्मिक मेले का आयोजन किया गया। भोजावास के ग्रामीण तो रात 12 बजे के आसपास से ही बाबा के धाम पर पहुंचने शुरू हो गए थे। इनमें कुछ श्रद्धालु ऐसे भी देखने को मिले जिन्होंने अपने घर से बाबा के धाम तक पेट के बल यात्रा पूर्ण की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा बाबा के चरणों में पहुंचकर खीर चूरमे का प्रसाद चढ़ाया और अपना शीश नवाया तथा अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना के लिए मन्नत मांगी। ठाकुर अतर लाल बाबा के धाम पर लगाया गया विशाल भंडारा कक्ष में पहुंचे तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मिले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं मेलों से हमें अपनी वास्तविक संस्कृति से रूबरू होने का और हमारे प्रमुख खेल कुश्ती कबड्डी देखने का अवसर प्राप्त होता है। मेले के इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल, चेयरमैन भाग सिंह,जिला प्रमुख डा. राकेश कुमार ओर जिला पार्षद डा. मुनीपाल भी पहुंचे उन्होंने भी बाबा जिंदा देव धाम पर अपना माथा टेककर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की तथा कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मेले के अवसर पर जिला प्रमुख डा. राकेश कुमार ने गांव के विकाश के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की वही अतरलाल ने 51 हजार रुपए दान स्वरूप दिए।
मेले के इस अवसर मेला कमेटी सदस्य बुधराम व राजेंद्र साहब,ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद लड़कियों में पहले स्थान पर सबीना सतनाली रही। जिसको 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर छवि सतनाली को 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। 1600 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर मोहन आदमपुर को 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर बीरेंद्र भिवानी को 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
लड़कियों की 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान अनीता हिसार को 2100 रुपए, दूसरे स्थान पर मीनू हिसार का 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर सुभाषचंद कोथल खुर्द रहे जिसे 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर शादीराम बौचडिय़ा को 1500 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। लड़कियों की लंबी कूद में प्रथम स्थान पर सबीना सतनाली रही जिसे 2100 रुपए, दूसरे स्थान पर छवि सतनाली को 1500 देकर सम्मानित किया गया। वहीं लड़कों की लंबी कूद में प्रथम स्थान पर अविनाश रेवाड़ी को 2100 रुपये दूसरे स्थान पर अभिषेक सतनाली को 1500 देकर सम्मानित किया गया। लड़कों की ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर जतिन राजगढ़ रहे जिसे 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर अभिषेक ढासी रहे जिसे 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कबड्डी की करीब 35 टीम के आसपास बाबा के मेले में पहुंची।
फोटो कैप्शन 09: कबड्डी की टीम के साथ मुख्य अतिथि
मारपीट मामले में चार गिरफ्तार
--दौंगड़ा अहीर का मसला
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। आपस में हुई कहासुनी को लेकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान दौंगड़ा अहीर निवासी देवा, दीपक, रोहित और विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपियों ने आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता नवीन वासी पोता ने थाना सदर कनीना में दी शिकायत में बताया कि वह झाड़ली प्लांट में नौकरी करता है। दिनांक 9 अगस्त को शाम के समय में करीब 9 बजे वह उसके दोस्त व उसके मामा के लड़के के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दौगंडा चौक पर गए थे। तभी वहां पर देवा वासी गांव दौगंडा अहीर उनका रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगा और फिर आपस में छुट छुटाव हो गया था। जब वह होटल से जाने लगे तो बाहर अचानक से उनके रास्ते में एक बुलेरो गाडी रुकी, जिसमें बैठे युवकों ने उनके साथ झगड़ा किया और मारने लगे। इस दौरान शिकायतकर्ता अपना बचाव करके छत पर भागा तो झगड़ते-झगड़ते आरोपियों ने उसे धक्का मार दिया और वह छत के नीचे गिर गया। जिससे उसे काफी चोटें लगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कनीना क्षेत्र में तीन दिनों में हो चुकी है 70 एमएम वर्षा
-किसानों द्वारा काट कर डाली बाजरे की फसल को नुकसान का अंदेशा
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में तीन दिनों से रुक रुककर वर्षा हो रही है। जहां सोमवार को 11 एमएम वर्षा हुई है जबकि तीन दिनों में कल 70 एमएम वर्षा हो चुकी है। किसानों की फसलों विशेष कर जिन्होंने बाजरे की फसल को काटकर डाल दिया वो पानी में डूब गई है। कपास की फसल को भी नुकसान होने का अंदेशा हो गया है। किसानों ने बताया की ज्योंही बाजरे फसल की कटाई शुरू हुई है तब से वर्षा हो रही है और वर्षा के कारण उनके द्वारा काट कर डाली गई फसल पानी में डूब गई है जिसको नुकसान होने का पूरा अंदेशा हो गया है। यह वर्षा भावी फसल के लिए भी अभी कोई शुभ संकेत नहीं दे रही है क्योंकि अभी रबी फसल पैदा करने में लंबा समय है।
किसान राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश, सूबे सिंह आदि ने बताया कि इस समय बाजरे की फसल पककर तैयार खड़ी है। किसान त्वरित गति से कटाई कार्य में लगे हुए थे किंतु बारिश ने खलल डाल दी किसके बाद कटाई का काम रुका हुआ है और काट कर डाली गई फसल भी पानी में डूब गई है। खेतों में पानी जमा हो गया है जिसके कारण किसानों को लगता है कि फसल को नुकसान होगा।
गलियां जलमग्र -कनीना क्षेत्र में कई गलियां जलमग्न हो गई है। कनीना के दो प्रमुख जोहड़ होलीवाला और कालरवाली है दोनों की गलियां गंदे पानी से भरी खड़ी है। होली वाला जोहड़ के पास जमा पानी गली से खत्म नहीं हो रहा है, चाहे इंजन द्वारा नगर पालिका इस गंदे जल को निकालने का प्रयास कर रही हो लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है। इसी प्रकार कालर वाली जोहड़ पर भी गंदे पानी की निकासी का प्रयास किया जा रहा है किंतु गंदा पानी लबालब भरा हुआ है। आने वाले समय में ही यदि इन जोहड़ों की खोदाई करवा दी जाएगी तो हो सकता है कि गलियों में गंदा पानी खड़े होने से बचा जा सके और निचले स्थान पर गंदा जल भर गया है। लोग इन्हीं गंदे जल से होकर गुजर रहे हैं। कनीना मंडी नहर के साथ-साथ बनाए गए सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह गंदाजल जमा हो गया है किसान इसलिए भी चिंतित है कि उनकी फसल पैदावार अब घरों में डलने वाली थी किंतु वर्षा ने खलल डाला है और किसानअ ब वर्षा रुकने का इंतजार कर रहे हैं।
क्या कहते हैं एसडीओ कृषि
--एसडीओ कृषि डाक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस समय काट कर डाली गई बाजरे की फसल में नुकसान का पूरा अंदेशा वही कपास में अगर पानी खड़ा होता है तो भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वर्षा फसल के लिए लाभप्रद होगी क्योंकि भावी फसल पैदा करने में अभी लंबा समय है। बहरहाल इस समय वर्षा का होना शुभ संकेत नहीं और फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। फोटो कैप्शन 05: कालरवाली जोहड़ पर जमा पानी
6 और 7 पानी में डूबी काट कर डाली गई फसल
8 होलीवाला जोहड़ की गली में लंबे समय से भरा वर्षा का जल
सीहोर गांव में भाजपा कार्यकारिणी का प्रशिक्षण आयोजित
-4 सत्रों में संपन्न हुआ प्रशिक्षण
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडल की कार्यकारिणी का प्रशिक्षण मंडल के गांव सीहोर में बाबा ब्रह्मचारी मंदिर प्रांगण में 4 सत्रों में संपन्न हुआ। जिसमे पंच परिवर्तन एवं सेवा पखवाड़ा के मुख्य वक्ता डा. राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं जिला प्रमुख महेन्द्रगढ़ रहे। संगठनात्मक विचार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रम के वक्ता जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं के वक्ता जसवंत बबलू, मन की बात एवं सरल पोर्टल की कार्यशाला के वक्ता अमित मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री रहे।
इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें। मंडल कार्यकारिणी के नए सदस्यों का जिला प्रमुख डा. राकेश कुमार ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कनीना मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, हनुमान सिंह यादव पोता, महामंत्री अनिल परदेसी, रमेश क्रांति, उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, वीरपाल सरपंच स्याणा, वीर सिंह सरपंच धनौंदा, दारा सिंह सरपंच गाहडा, जेपी कोटिया, राजेंद्र सरपंच खरकड़ावास, धर्मवीर, भरपूर साहब कनीना, मनीराम साहब, वेद प्रकाश, प्रवीण अत्रि, कप्तान सिंह, रामनिवास यादव, कुलदीप तंवर आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01 व 02: वक्ता एवं श्रोता प्रशिक्षण शिविर सीहारे
एसडीम स्कूल छिथरोली में बाक्सिंग खिलाड़ी को किया सम्मानित
-- जिला स्तरीय स्कूली गेम में विजेता रहे बाक्सिंग खिलाड़ी देवेंद्र
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिथरोली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस सम्मान समारोह में हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्कूली गेम में विजेता रहे बाक्सिंग खिलाड़ी देवेंद्र को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलवान सिंह आर्य सरपंच छिथरोली थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने देवेंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए अपनी ओर से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना कैरियर बनाएं। विद्यालय के निदेशक अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि अंडर-19 जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में देवेंद्र ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और 7 सितंबर को चरखी दादरी में होने वाली राज्य स्तरीय बाक्सिंग टूर्नामेंट में महेंद्रगढ़ जिले का नेतृत्व करेंगे । अजमेर सिंह दांगी ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देवेंद्र के दादा सुमेर सिंह पूर्व सरपंच चेलावास ने बताया कि देवेंद्र का बचपन से ही खेलों में रुझान था। इससे पहले भी दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं । इस मौके पर भारी संख्या में लोग व स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 03: एसडीएम स्कूल में खिलाड़ी देवेंद्र को पुरस्कृत करते हुए
जिला स्तरीय खेलों का हुआ शुभारम्भ
-280 खिलाड़ी पहुंचे
***************************************************************************
******************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय एसजीएफआई कुश्ती एवं भारोतोलन प्रतियोगता का शुभारम्भ रमेशचन्द्र एइओ व विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव के द्वारा किया गया।
विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश ने बताया कुल 280 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 26 अगस्त 2025 तक चलेगी जिसमें कुश्ती एवं भारतोलन (लड़को) की खेल प्रतियोगिता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए व खेल मैदान में होने वाली गलतियों से सबक लेना चाहिए।
इस मौके पर राजेन्द्र यादव, कुलदीप डीपी, मनोज डीपी, प्रीति डीपी, जयभगवान कोच, अनिल कोच सतनाली, सोनू कोच, प्रदीप कोच खेड़ी, उदम सिंह कोच व उनकी टीम उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 04: जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ करते हुए एइओ











No comments:
Post a Comment