लाडो लक्ष्मी योजना..............
हरियाणा सरकार की नई पहल,महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहारा
-लाडो लक्ष्मी योजना सीएम नायब सिंह सैनी का सराहनीय कदम -ओमप्रकाश यादव
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। पूर्व मंत्री और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा है कि हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस कदम की सराहना की, इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
उन्होंने बताया कि यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू होगी। इसके तहत, हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों ही महिलाएं उठा सकती हैं।
श्री यादव ने कहा कि पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख से कम है। आने वाले समय में, सरकार धीरे-धीरे अन्य आय वर्ग के लोगों को भी इस योजना में शामिल करेगी। योजना का लाभ लेने के लिए, अविवाहित महिला या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 सालों से मूल निवासी होना जरूरी है। इस योजना की खास बात यह है कि परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई रोक नहीं है। अगर किसी परिवार में तीन महिलाएं पात्र हैं, तो तीनों को इसका लाभ मिलेगा।
ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस योजना से जुडऩे वाली महिलाओं को भविष्य में भी कई फायदे मिलेंगे। जो अविवाहित लाभार्थी 45 साल की हो जाएंगी, वे खुद ही विधवा और निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी। इसी तरह, 60 साल की होने पर वे अपने आप वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएंगी।
पहले चरण में, लगभग 19 से 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार जल्द ही इस योजना का नोटिफिकेशन जारी करेगी और एक ऐप भी लॉन्च करेगी, जिससे पात्र महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगी। सभी पात्र महिलाओं की सूची ग्राम पंचायतों और वार्डों में भी लगाई जाएगी ताकि कोई भी उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सके।
बूंदाबांदी हुई, खलल पड़ गई बाजरे की कटाई में
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में एक बार फिर से बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से बाजरे की कटाई में खलल पड़ गई है। किसान बेहद परेशान हैं। कपास की फसल को नुकसान हो चुका है। टींडे काले पड़ गये हैं। बाजरे को भी नुकसान का अंदेशा बन गया है। इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग की माने तो भविष्य में और वर्षा होने की बात कही जा रही है।
सबसे दूषित क्षेत्र बन गया होलीवाला तड़ाग
-यहां रहने वाले भी हैं परेशान
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे का होलीवाला जोहड़ तथा इसके आसपास सबसे प्रदूषित क्षेत्र बनता जा रहा है। जहां चौड़े नाले गंदे पानी से भरे खड़े हैं। जहां कूड़ा कचरादान खत्म कर दिए हैं, सड़क पर यूं ही कूड़ा कचरा बिखरा पड़ा मिलता है। दूर दराज तक गंदा पानी फैला हुआ है। गंदे पानी में बदबू आ रही है। यहां तक की होलीवाला जोहड़ की एक गली तो पूरे वर्ष में शायद ही कभी ठीक मिलती हो वरना सदा गंदा पानी खड़ा रहता है। इस जोहड़ के कारण आसपास के लोगों का जीना भी दूभर हो गया है। इस जोहड़ की खोदाई भी करवाई जानी है किंतु अभी तक पैमाइश नहीं हो पाई है। पैमाइश की तिथि घोषित की जाती है किंतु समय भी पैमाइश नहीं की जाती। अब तो लोगों का जीना हराम हो गया है। नगर पालिका बेसुध नजर आ रही है। ऐसी बुरी हालात शायद ही किसी वार्ड में पाई जाए।
30 को चार घंटों के लिए बिजली रहेगी बंद
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। डीएचबीवीएन के तहत 33 केवी सब स्टेशन सिहोर पर 30 अगस्त को प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33 केवी लाइन के रखरखाव कार्य हेतु परमिट लिया जाएगा। 30 अगस्त को प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक झाड़ली, छितरोली, उच्चत, उन्हाणी, सिहोर गांवों की आपूर्ति बंद रहेगी।
कनीना मंडी में मेजर ध्यानचंद को किया याद
--आयोजित हुए खेल
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मनाया गया तथा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेल के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका के अभियंता दिनेश यादव थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।
आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में दौड़, रस्साकशी ,लंबी कूद, ऊंची कूद तथा मनोरंजन खेल जैसे तीन टांग दौड़, आलू चम्मच दौड़ तथा म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र जोशी नगर पालिका लिपिक रहे। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार पीटीआई, प्रवक्ता हेमंत शर्मा ,अध्यापक ओमप्रकाश,शकुंतला देवी, अनिता कुमारी, सरोज यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नरेश कौशिक ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय खेल महोत्सव में कल बच्चों के लिए हैंडबाल, उल्टी चाल रस्सी कूद तथा खोखो प्रतियोगिताएं व-खेल से संबंधित प्रश्नोत्तरी तथा मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आधारित संस्मरण सुनाए जाएंगे।
फोटो कैप्शन 08: कनीना मंडी स्कूल में खेल दिवस पर शपथ दिलवाते हुए नरेश कौशिक
250 गज में बनेगा भवन सेवा भारती का जनसेवा भवन
-मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश की कनीना शाखा द्वारा आज कनीना में एक चैरिटेबल धार्मिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी माडल ग्रुप संस्थान के प्रबंध निदेशक भारत भूषण गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरपीएस शिक्षण संस्थान के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने कहा कि इस प्रकार के जन सेवा कार्यों के लिए आरपीएस संस्थान सदैव आगे बढ़कर सहयोग करेगा।
संस्थान की भावी सेवा योजनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के नियोजन निदेशक प्रताप सिंह ने कहा कि यह सेवा भारती द्वारा इस क्षेत्र में की जा रही लोक सेवा के कार्यकलापों का विस्तार है तथा इससे जनमानस को बेहतर सुविधाएं स्वास्थ्य अध्यात्म के क्षेत्र में दी जा सकेगी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका प्रधान कनीना ने कहा कि नगर पालिका संबंधित किसी भी कार्य में इस संस्थान के सहयोग में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि भवन करीब छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें केवल एक मंजिल होगी। इोपीडी के अलावा फिजियोथैरेपी आदि की सुविधा होगी। यदि जरूरत हुई तो दूसरी मंजिल बनाकर बेड का प्रबंध किया जा सकेगा। वर्तमान में 250 गज में एक मंजिल का भवन बनाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 03: सेवा भारती शाखा कनीना भूमि पूजन से पूर्व मां सरस्वती को याद करते हुए
स्वच्छता रैली निकाली
- हरियाणा शहर स्वच्छता कैंपेन-2025
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा शहर स्वच्छता कैंपेन-2025 स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका कनीना द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ कनीना -स्वस्थ कनीना अभियान के अंतर्गत कनीना मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष रिंपी व प्राचार्य नरेश कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया छात्राओं ने हाथों में बैनर व नारे लिखी पट्टिका लेकर स्वच्छता अभियान के नारे लगाते हुए कन्या मंडी में व इसके आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कौशिक ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान में विद्यालय परिवार पूरे समर्पण भाव से अपना सहयोग देगा। इससे पूर्व छात्राओं को नगर पालिका प्रधान ने कहा कि यह अभियान 24 अगस्त से शुरू होकर 25 नवंबर तक कनीना नगर व इस के आसपास की सीमाओं में चलाया जाएगा। इस अवसर पर पालिका अभियंता दिनेश यादव, लिपिक सुरेंद्र वशिष्ठ प्रवक्ता स्नेहलता ,कुलदीप यादव,वीरेंद्र यादव , पवन कुमार, हेमंत शर्मा ,पन्नालाल ,निर्मल शर्मा ,अनीता शर्मा ,रिंकी यादव सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: स्वच्छता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।
चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस को लेकर गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
-कई गांवों में किया गया इनेलो नेताओं ने जनसंपर्क
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। ताऊ चौधरी देवीलाल 36 बिरादरी के मसीहा के 112वां सम्मान दिवस समारोह रोहतक में मनाया जाएगा। सम्मान दिवस पर भारी संख्या में राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगेे। इस सम्मान समारोह में लोगों को शामिल करने का न्यौता देने इनेलो पदाधिकारी कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा, छिथरोली, खेड़ी, नौताना, उन्हाणी, रामबास, इशराना, पड़तल आदि गांंवों में सम्पर्क अभियान चलाया। हल्का अटेली प्रभारी व प्रदेश महासचिव इनेलो आनन्द शयोराण, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल के वेद प्रकाश नम्बरदार व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चौधरी सतपाल उन्हाणी, प्रधान महासचिव जिला महेंद्रगढ़ ज्ञानेश्वर निंबल रामबास प्रमुख रहे।
वेदप्रकाश नंबरदार ने बताया कि 1 सितम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला नारनौल जैन धर्मशाला में पहुंचेंगे। वे भी 25 सितम्बर को चौधरी देवीलाल का सम्मान दिवस का न्योता देने पहुंचेंगे।
फोटो कैप्शन 07: जनसंपर्क करजते हुए इनेलो नेता
एनसीसी के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया संपन्न
-कनीना कालेज में चली दक्षता जांच
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए एनसीसी के नए एनरोलमेंट प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और शारीरिक तथा लिखित परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा की शुरुआत शारीरिक दक्षता जांच से हुई जिसमें प्रतिभागी छात्रों को 1500 मीटर दौड़, शटल रन 100 मीटर, स्प्रिंट लोंग जंप और पुशअप जैसी गतिविधियों से गुजरना पड़ा।
शारीरिक परीक्षण के बाद छात्रों को बौद्धिक क्षमता जांचने के लिए लिखित परीक्षा भी ली गई। एनसीसी इकाई के इंचार्ज लेफ्टिनेंट अशोक कुमार ने बताया कि एनसीसी की कुल 14 रिक्त सीटों पर भर्ती की जानी है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष रहेगी ताकि योग्य और अनुशासित छात्रों का चयन हो सके। इस अवसर पर 16 हरियाणा बटालियन नारनौल के हवलदार महावीर हवलदार हरेंद्र तथा अन्य पीआई स्टाफ सदस्य मौजूद रहे महाविद्यालय कनीना में भर्ती प्रक्रिया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. कांता और कर्नल संदीप सिंह के सानिध्य में हुआ।
फोटो कैप्शन 05: एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया पूर्ण करवाते हुए
कनीना कालेज में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला, हरियाणा सरकार के आदेशों की अनुपालना में 29 अगस्त 2025 को पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि आदेशों की अनुपालना में दिनांक 29 अगस्त से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। 29 अगस्त को महाविद्यालय में विद्यार्थियों को खेल के मैदान में इकट्ठा किया गया जिसमें सबसे पहले उन्हें खेल शपथ दिलवाई गई। उसके बाद महाविद्यालय के मैदान में सभी विद्यार्थियों और उपस्थित महाविद्यालय के सभी कर्मचारीगणों ने खेल गतिविधियों में भाग लिया। जिसमें क्रिकेट मैच और 50 मीटर रेस करवाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों को 30 अगस्त को खेल वाद विवाद प्रतियोगिता, खेल कोर्ट में गतिविधियां करवाई जाएगी। 31 अगस्त को साइकिल गतिविधि के माध्यम से खेल गतिविधियों की जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य ने की और उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास कर सकता है।
फोटो कैप्शन 04: राष्ट्रीय खेल के लिए शपथ लेते विद्यार्थी।
अगिहार स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
--मेजर ध्यानचंद को किया याद
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या पूनम यादव ने की। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को हाकी के जादूगर और पूरी दुनिया में हाकी के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को हाकी के जादूगर के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने के अपील की। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता तथा खेल पर एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया खेल प्रश्नोत्तरी में जतिन, अनिल तथा प्रवेश की टीम प्रथम,ममता संगीता और नरगिस की टीम दूसरे स्थान पर जबकि नव्या अनामिका और साइना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल प्रश्नोत्तरी में दर्शकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों प्रवेश तथा साइना को ब्लाक लेवल पर हिंदी पखवाड़े में भाषण व कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल अधिकारी धर्मेंद्र डीपीई ने रस्सा कस्सी कबड्डी तथा दौड़ की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता अजयकुमार बंसल, राजेंद्र कटारिया,निशा जांगड़ा, वंदना जांगड़ा, कैलाश देवी,पूनम कुमारी, शशि कुमारी,मुख्य शिक्षक रतनलाल, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार तथा चंद्रशेखर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ
अदिति ने जीता सौ मीटर में गोल्ड मेडल
-200 मीटर में भी मिला सिल्वर मेडल
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की निवासी अदिति आर्या ने सीबीएसई हरियाणा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल व 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अदिति आर्या को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार भी मिला। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में नाम कमाकर अब नेशनल खेलेंगी। वर्तमान में अदिति गुरुग्राम में शिक्षा पा रही है।
अदिति आर्या की इस उपलब्धि पर एसडी स्कूल ककराला के अध्यक्ष जगदेव यादव ने भी अदिति की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और आशीर्वाद प्रदान किया। इसके अतिरिक्त अदिति को बधाई देने वालों में मास्टर दिलीप सिंह पूर्व पालिका अध्यक्ष, मामनचंद शर्मा, ब्रह्म दत्त जांगिड़ पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, कृपाराम सरपंच, परमानंद सीहोर वाले, राजेंद्र प्रसाद, प्रधान दीपक चौधरी कनीना नगर पालिका, पार्षद मुकेश, नंबरदार, भरपूर सिंह यादव कनीना प्रमुख रहे।
फोटो कैप्शन 02: अदिति खेलों में राज्य स्तरीय मेडल प्राप्त करते हुए

No comments:
Post a Comment